Monday, February 26, 2024

आदिवासी गोंड समाज द्वारा सामूहिक विवाह का किया आयोजन

भाटापारा–आदिवासी गोंड समाज मोपका चक द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे 25 जोड़े का विवाह संपन्न हुवा जिसमे प्रत्येक
वैवाहिक जोड़ो को 21 हजार का चेक व प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस दौरान अतिथि के तौर पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक भाठापारा शिवरतन शर्मा व
 आदिवासी समाज के मुखिया व सामाजिक जन मौजूद रहे।जिन्होंने अभी नव विवाहित जोड़ो को नए जीवन मे प्रवेश की बधाई दी है । वही मोपका चक के पदाधिकारियों ने नवविवाहित को प्रमाण-पत्र व चेक वितरण किया गया जिसमे आसपास के हजारों ग्रामीजन, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने मारा छापा

कोरबा –कोरबा जिले के आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है।
घर के अंदर टीम दस्तावेज बंगाल रही है। आपको बता दें कि दो वाहन में ACB की 9 टीम तड़के सुबह आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के सरकारी मकान पर पहुचे हैं, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर तैनात।    

Sunday, February 25, 2024

अवैध नशे के विरूद्व बिलासपुर पुलिस की बडी कार्यवाही

बिलासपुर –अवैध नशे के विरूद्व बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर गांजा तस्करी कर रहे 04 आरोपीयों से 45 किलो गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। आरोपीगण द्वारा गांजा तस्करी हेतु उपयोग किये जा रहे ब्रेजा कार को भी मामले में जप्त किया गया है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये है।‘‘
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा अवैध धंधो में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  उमेश कुमार गुप्ता एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल  कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 

दिनांक 24.02.2024 को सूचना संकलन के दौरान मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04एमएस 2350 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो बडी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं, ग्राहक की तलास कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 एमएस 2350  को पकडा गया। कार में आरोपीगण गोलू खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर एवं डेविड डिसूजा निवासी राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा के बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 03 बडे ब्रीफकेस एवं 02 प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो 01 किलो एवं 02 किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था बरामद हुआ जिसका कुल वजन 45 किलो ग्राम है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीगण के विरूद्व नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुछताछ पर आरोपीगण द्वारा बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है। आरोपीगण का बलांगीर उडीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है। जांच बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू भार्गव एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, बोंधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, संतोष यादव, प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपी - 
01. गोलू पिता तुलसीराम खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
02. अभिषेक खटिक पिता राजू खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
03. सुन्दर तेवर पिता अभिचंद्रन तेवर उम्र 29 वर्ष निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
04. डेविड डिसुजा पिता अश्वनी डिसुजा उम्र 19 वर्ष निवासी धौराभाठा करगी रोड़ कोटा वर्तमान निवास राजीव गांधी चैक कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

महतारी वंदन योजना की पहली किश्त मिलेगी 8 मार्च को

बिलासपुर, 25 फरवरी 2024/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया।

 1 मार्च से इस नये राशनकार्ड के आधार पर उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर सहित तखतपुर एवं बिल्हा ब्लाॅक के 50 से अधिक महिला हितग्राहियांे को नये कार्ड वितरित कर शुभकामनाएं दी। नये राशनकार्ड पाकर महिलाओं के चेहरों में खुशी छा गई। कलेक्टर अवनीश शरण, निगम आयुक्त अमित कुमार,एडीएम शिवकुमार बनर्जी, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

      उल्लेखनीय है कि जिले में 5 लाख 38 हजार 311 राशन कार्ड हैं।  इनमें से 4 लाख 55 हजार कार्ड नवीनीकृत हो चुके हैं। कुल राशन कार्ड के 85 प्रतिशत का नवीनीकरण किया जा चुका है। राज्य सरकार ने बचे हुए हितग्राहियों को मौका देते हुए आगामी 15 मार्च तक नवीनीकरण की तिथि बढ़ा दी है। जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद श्री साव का यह पहला सरकारी कार्यक्रम था। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आगामी 8 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जबसे नयी सरकार बनी हैं, तबसे मादी जी की गारण्टी के अनुरूप जनहित में बड़े-बड़े फैसले ले रही है। सरकार गठन के तेरह दिन बाद हमने 25 दिसम्बर को किये गये वादे के अनुरूप 3716 करोड़ की राशि उनके खातों में डाली। इन योजनाओं से लोगों की आमदनी बढ़ी है और उनके जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित हो रहा है।


     कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि आज अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 4.23 लाख आवेदन मिले हैं। सबकी पोर्टल में एण्ट्री हो चुकी है। आगामी 1 मार्च को पात्र हितग्राहियों की लिस्ट प्रकाशित की जायेगी। नये राशनकार्ड के मुखपृष्ठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल के फोटो हैं। कार्ड में वन नेशन , वन राशन कार्ड, ईपाॅश मशीन, लोक सेवा गारण्टी 2011, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, फोर्टिफाईड चावल, शिकायत एवं निवारण संबंधी जानकारी शामिल हैं। खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया ने बैठक में राशन कार्ड नवीनीकरण अभियान की प्रगति से अवगत कराया।


शिक्षा और संस्कृति ही विद्यार्थियों के जीवन का सर्वांगीण विकास करने में अहम भूमिका निभाती है– मोहन गुप्ता(व्यवस्थापक काशी गुरुकुल विद्या मंदिर)

बिलासपुर/अकलतरी–ग्राम पंचायत अकलतरी के काशी गुरुकुल विद्यालय में जहा पर आज 11 वा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जहा पर विद्यार्थियों ने अपने


 अपने बेहतरीन कला नृत्य से पूरे परिसरको गदगद कर दिया ।आपको बता दे स्कूल के व्यवस्थापक मोहन गुप्ता,और स्कूल संचालक पार्वती मोहन गुप्ता जी है।
जिला शिक्षा अधिकारी–वार्षिक उत्सव बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का एक सुनहरा अवसर होता है। बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो बहुत अच्छा कर सकते हैं। लेकिन, उन्हें कोई मंच नहीं मिल पाता ऐसे में स्कूल के वार्षिक उत्सव बच्चों के अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा मंच होता है।
मोहन गुप्ता व्यवथापक काशी गुरुकुल विद्या मंदिर–शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ, और समर्पण की भावना को विकसित करती है। शिक्षा मानवीय सम्पदा को वृद्धि देती है और सभी क्षेत्रों में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। मानव विकास: शिक्षा मानव विकास की मूलभूत आवश्यकता है।
इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू जी भी मौजूद रहे।
डॉक्टर पलक जायसवाल, द्रोणा स्कूल की संचालिका डॉ ज्योति शुक्ला,सूर्यप्रकाश कश्यप , डॉ अर्चना तिवारी, रमेश तिवारी ,यू के साहू, प्रशांत अग्रवाल, और भी अन्य अतिथि वी सहयोगी गण मौजूद थे

Saturday, February 24, 2024

दांडिक प्रस्तुतकार (लिपिक)को हुआ कारावास

बिलासपुर –हेमन्त ताम्रकर जो कि वर्ष 1994 से 1996 तक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के न्यायालय में दाण्डिक प्रस्तुतकार (लिपिक) के पद पर पदस्थ था। यह अपनी पदस्थापना के दौरान न्यायालय द्वारा विभिन्न तिथियों को वसूले गये अलग-अलग अर्थदण्ड को जिला एवं सत्र न्यायालय भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा बिलासपुर के खाता में जमा न कर फर्जी सील, फर्जी चालान नं० डालकर प्रतिभूति, चालानो की कूट रचना करते हुये अलग-अलग तिथियों में गबन किया गया। इस तरह आरोपी द्वारा अपने कार्यकाल में अलग-अलग व्यक्तियों से अलग-अलग तिथियों में वसूले गये कुल 7,78,790 रूपयें का गबन किया गया जिस पर तत्कालिन जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर के
 निर्देश पर न्यायालय अधीक्षक श्री के०एस० ठाकुर द्वारा थाना सिविल लाइन में धारा 420, 408, 466, 467, 468, 471, 472, 474, 475, 477ए भादसं० के अंतर्गत अलग-अलग 6 प्रकरण दर्ज कराये गयें। उक्त प्रकरण का विचारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्री मनीष कुमार दुबे के न्यायालय में हुआ। प्रकरण में आये तथ्यों एवं साक्ष्यों का मुल्यांकन कर माननीय न्यायालय ने आरोपी हेमंत ताम्रकर के विरूद्ध लंबित प्रकरण क0 4801/99, 4797/99, 4792/99, 4775/99, 4751/99, 4743/99 (कुल 6 प्रकरण) में निर्णय सुनाया गया। जिसमें आरोपी को प्रत्येक प्रकरण में धारा 409, 466, 467, 468, 471, 472, 474, 475, 477ए भादसं० के आरोप में दोषी मानकर पृथक-पृथक तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास तथा 1000-1000 रूपये का अर्थदण्ड दिया गया। अर्थदण्ड के व्यतिकम की दशा में तीन माह की अतिरिक्त कारावास का सजा सुनाई गयी। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवीकर्ता जिला अभियोजन अधिकारी बिलासपुर श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह थे और उन्होने ही उक्त जानकारी दी।

जतरा में दिखा आदिवासी देवीय परंपरा का अद्भुत संगम

बस्तर– बस्तर संभाग की आदिवासी जनजती अपनी अनूठी सामाजिक रीती रिवाज के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। आदिवासी परंपरा की एक अनोखी झलक नारायणपुर के कोकोड़ी में आयोजित देवीय जात्रा में देखने को मिली है जहां वर्षों से चली आ रही आदिवासी परंपरा के अनुरूप आज
 राज टेका माता मंदिर में जात्रा का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग गावों से हजारों की संख्या में ग्रामीण अपने देवी देवताओं के प्रतीक लेकर पहुंचे। जिस उपलक्ष्य में मंदिर के सामने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान आदिवासी समाज के ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते खुशी का इजहार किया है। वहीं जात्रा में देव खेलनी का आयोजन भी किया गया है।

बता दें ग्राम कोकोड़ी जात्रा का महत्त्व बहुत ज्यादा है क्योंकि यह जात्रा नारायणपुर के विश्व प्रसिद्ध माता मावली मेले से पूर्व आयोजित होता है, और कोकोड़ी जतरा से ही देवी
 देवताओं को नारायणपुर मावली मेले हेतु आमंत्रण दिया जाता है। कोकोड़ी जतरा के समापन उपरांत ही आगामी 06 मार्च से नारायणपुर के विश्व प्रसिद्ध माता मावली मेला का शुभारंभ होगा ।

चाकू के नोक पर 15 लाख रुपए के जेवरात और 25 हजार रुपए नगदी की लूट

सरगुजा–सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू के नोक पर 15 लाख रुपए के जेवरात और 25 हजार रुपए नगदी की लूट के मामले में पुलिस ने आठ घंटे के मशक्कत के बाद खुलासा कर दिया है,, जहा प्रार्थी और उसके बेटे के द्वारा ही झूठा लूट का साजिश रचा गया था,, दरअसल आज सुबह लंकापारा निवासी नरेश अग्रवाल ने अपने बेटे के साथ आकर
 पुलीस को सुचना दिए की रात 2 बजे घर में जबरन घुसकर दो युवक चाकू की नोक पर जेवरात और नगदी की लूट किए हैं,, ऐसे में पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम सुबह से जांच में जुटी हुई थी,, जहां एडिशनल एसपी सूरजपुर ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी जेवरात को गिरवी रख रुपए कर्ज में लिया था,, जहां कर्ज से बचने के लिए प्रार्थी और उसके बेटे ने झूठा लूट का साजिश रचा था,, फिलहाल पुलीस आरोपी के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्यवाही कर न्यालय प्रस्तुत करने की बात कह रहा है 

Friday, February 23, 2024

परिजनो को किया सुपुर्द , चेहरे में लौटी मुस्कान

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय  रजनेश सिंह (भा०पु० से०) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेंद्र जायसवाल एवम नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा०पु० से०) के मार्गदर्शन में  थाना कोनी पुलिस टीम के द्वारा वर्ष 2018 से गुम इंसान कु. पुष्पा यादव पिता मोहनी यादव उम्र 23 वर्ष निवासी
 बांबे आवास देवगनर कोनी वर्ष 2020 के गुम इंसान कु. रेणु सिंह ठाकुर पति भाइल सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी गतौरी वर्ष 2021 के गुम इंसान कु. काजल कौशिक पिता बुधराम कौशिक उम्र 21 वर्ष निवासी देवगनर कोनी वर्ष 2023 से गुम इंसान श्रीमति वर्षा यादव पति रमेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी कोनी दैहानपारा वर्ष 2023 के गुम इन्सान श्रीमति सपना निर्मलकर पति धनंजय निर्मलकर उम्र 24 वर्ष निवासी बिरकोना वर्ष
 2023 में गुम इन्सान कृष्ण कुमार सूर्यवंशी पिता स्व बहोरन लाल उम्र 38 वर्ष निवासी रमतला वर्ष 2024 के गुम इंसान श्रीमति पूजा यादव पति प्रफुल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी को आज दिनांक 23.02.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों आदेशानुसार विशेष अभियान चलाकर लंबित 07 गुम इंसान को दस्तयाब कर कथन लेकर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया गुम इंसान को खोजकर तथा उनका सम्पर्क नम्बर पाकर वीडियो कॉल से परिजनों को मिलाकर बरामद किया गया परिजन अपने बीच पाकर खुश हुए तथा कोनी पुलिस को साधुवाद दिया है।
⏩⏩उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भरतलाल राठौर, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. अरविदं सिंह, प्र. आर. रामअवतार राठौर, आरक्षक रामायण राजपूत, आरक्षक महादेव कुजूर, आरक्षक प्रकाश तिवारी, पंचराम रजक का सराहनीय योगदान रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे SECL की तीन प्रमुख फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का वर्चुअल रुप में उद्घाटन

कोरबा/छत्तीसगढ़–प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल छत्तीसगढ़ में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स(एसईसीएल) की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सतत विकास को बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप कल छत्तीसगढ़ में कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की तीन प्रमुख फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का वर्चुअल रुप में उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं 600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हैं और तेज, पर्यावरण अनुकूल और कुशल मशीनीकृत कोयला निकासी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
एसईसीएल के दीपका क्षेत्र स्थित दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट 211 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक प्रमुख परियोजना है। वार्षिक 25 मीट्रिक टन की कोयला हैंडलिंग क्षमता के साथ इस परियोजना में 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता और 2.1 किमी लंबी कन्वेयर बेल्ट है, जो प्रति घंटे 4,500 - 8,500 टन कोयले की तेजी से लोडिंग की सुविधा प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त यह परियोजना गड्ढे और रेल साइडिंग के बीच सड़क आधारित कोयले की आवाजाही को कम करके पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन पर अंकुश लगेगा। इससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि रेक लोडिंग का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा और परिचालन दक्षता भी बढ़ेगी।
एक अन्य महत्त्वपूर्ण परियोजना एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र में छाल ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे 173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसमें वार्षिक 6 मीट्रिक टन कोयला संभालने की क्षमता के साथ एक ओवरग्राउंड बंकर, 1.7 किमी तक फैला एक कन्वेयर बेल्ट और 3,000 टन क्षमता का साइलो शामिल है।

इसके अतिरिक्त, एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में बरौद ओसीपी कोल हैंडलिंग प्लांट है। इसे वार्षिक रूप से 10 मीट्रिक टन कोयले की हैंडलिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 216 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो गया है। 20,000 टन की ओवरग्राउंड बंकर क्षमता तथा 1.7 किमी कन्वेयर बेल्ट से लैस इस परियोजना में एक रैपिड लोडिंग सिस्टम है। यह प्रति घंटे 5000-7500 टन कोयला लोड करने में सक्षम है, लोडिंग प्रक्रिया को काफी सुव्यवस्थित बनाता है और परिचालन दक्षता में योगदान देता है।

पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के साथ संरेखित ये परियोजनाएं पूरे क्षेत्र में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा कोयला अवसंरचना को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती हैं। ये परियोजनाएं स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करके और कुशल ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजनाएं पर्यावरणीय स्थिरता के सिद्धांतों को अपनाते हुए सड़कों के माध्यम से कोयला परिवहन पर निर्भरता को कम करती हैं और यातायात की भीड़, सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करती हैं।

सरकण्डा पुलिस ने 48 घण्टों के भीतर सुलझाया केस

बिलासपुर – सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग बालिकाएं स्कूल बंक कर रेलवे स्टेशन गई हुई थीं। जहां एक बालिका के परिजन का फ़ोन आने पर तीन में से दो बालिकाएं डांट-मार के डर से चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ गयीं।
 मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार को अवगत कराया गया। बालिकाएं जिस ट्रेन में बैठी थीं वह कोरबा की ओर जा रही थी, कोरबा पहुंचने के बाद दोनों बालिकाएं जांजगीर तक अन्य ट्रेन के माध्यम से आयीं और वहां से पुरी की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ गयीं। दोनों बालिकाओं से परिजनों की अलग-अलग मोबाईल नम्बरों से बात हो रही थी। अलग-अलग नम्बरों की सायबर सेल के माध्यम से लोकेशन प्राप्त करने के
 पश्चात आरक्षक मनोज बघेल के साथ बालिकाओं के परिजन तत्काल ओडिशा रवाना हुए। उत्कल एक्सप्रेस की रनिंग स्टेटस के आधार पर आरपीएफ पोस्ट कटक से समन्वय स्थापित कर दोनों बालिकाओं को कटक रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी से रिकवर किया गया। दोनों बालिकाएं सकुशल चाइल्ड केयर सेंटर में हैं तथा अपने साथ किसी भी प्रकार का अपराध होने का कथन नहीं कर रही हैं। दोनों बालिकाओं को थाना लाकर विधिवत कार्यवाही उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

उक्त मामले में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लगातार प्राप्त हुआ तथा आरपीएफ सीनियर डीएससी आदित्य कुमार (IRPFS), आरपीएफ पोस्ट कटक प्रभारी इंस्पेक्टर  अनिल सिंह, आरपीएफ (क्राइम) सब इंस्पेक्टर  एस.के. मिंज का सराहनीय योगदान रहा।

बलरामपुर में हाथियों के डर से पांच स्कूल हुए बंद

 बलरामपुर–बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर फोरेस्ट रेंज में बीते कुछ दिनों से हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां तीन हाथियों के दल बीते दस दिनों से क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहे हैं और ग्रामीणों के घरों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। 
गुरुवार की देर रात हाथियों ने ककनेसा गांव में दो मकानों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथियों के डर से अब शिक्षा विभाग के द्वारा आसपास पांच स्कूलों को भी बंद कर छुट्टियां घोषित कर दिया है।
हाथियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ककनेशा ग्राम पंचायत के आसपास के पांच स्कूलों को शिक्षा विभाग के द्वारा बंद कर दिया गया है और छुट्टियां घोषित कर दिया गया है। रिहायशी इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल की तरफ नहीं जाने और अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए अलर्ट किया जा रहा है।वाड्रफनगर फोरेस्ट रेंज में तीन हाथियों के दल ने बीते दस दिनों से डेरा डाला हुआ है दिन के समय जंगलों में रहते हैं जबकि रात के दौरान गांव में अचानक पहुंच जा रहे हैं ।और ग्रामीणों के घरों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैंएल

बिलासपुर सर्जन संगठन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर –बिलासपुर सर्जन संगठन की ओर से शहर के व्यापार विहार स्थित  आनंदा इंपिरियल  होटल में आगामी 24 एवं 25 फरवरी को कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यशाला के दौरान प्रदेश स्तरीय सर्जन की संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।


जिसमें प्रदेशभर के 250 विशेषज्ञों द्वारा नई तकनीक से होने वाले उपचार और परामर्श की जानकारी दी जाएगी।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा विधि जैसे लेप्रोस्कोपिक रोबोटिक सर्जरी कैंसर पेट की सर्जरी सहित अन्य जानकारी विशेषज्ञों की ओर से दी जाएगी। 
बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकारों से वार्तालाप करने पहुंचे चिकितकों ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक,रोबोटिक सर्जरी कैंसर जैसे घातक बीमारियों से लड़ने के लिए बिलासपुर में पहली बार दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।जिसका लाभ उठाने चिकित्सकों ने प्रेस जगत के माध्यम से की।

Thursday, February 22, 2024

कोयला चोरी करने गए अचानक धसा मलबा तीन की हो गई मौत दो घायल

कोरबा-एससीएल  की दीपका कोयला खदान में मलवा दबने से तीन लोग की मौत हो गई और वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए बता जा रहा है कि  खदान में पांच लोग कोयला चोरी करने गए थे जहां अचानक
 मलवा धसने लगा जिससे मलवे में तीन लोग के दबने से मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे को एसडीआरएफ और एसईसीएल टीम  ने रेस्क्यू कर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां
 उनका उपचार जारी है जानकारी के अनुसार हरदी बाजार थाना क्षेत्र के दीपिका खदान सुवाभोडि गाँव की घटना है जहां पांच लोग कोयला  चोरी करने गए थे कोयला चोरी के दौरान यह हादसा हुआ है

घुटने का सफल ऑपरेशन जिला चिकित्सालय बेमेतरा में

बेमेतरा –आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में 71वर्षीय  गयाराम साहू का घुटना प्रत्यारोपण का निःशुल्क सफल ऑपरेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन डाॅ संत राम चुरेन्द्र के  मार्गदर्शन में आर्थो सर्जन डाॅ शिल्प वर्मा द्वारा किया गया ।
71 वर्शीय  गयाराम साहू ने बताया कि वे वर्तमान में आदर्श नगर दुर्ग में निवास करते है। घुटना की समस्या से बहुत लम्बे समय से परेशान थे प्राइवेट अस्पताल में लगभग 2 से 3 लाख रु. का खर्च बताया गया था ।जो कि वहन करने में असमर्थ था। आयुष्मान भारत योजनांतर्गत कार्ड से मेरा  निःशुल्क  ईलाज हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन डाॅ संत राम चुरेन्द्र व आर्थो सर्जन डाॅ शिल्प वर्मा ने जानकारी दिया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को वाकर के सहारे चलाकर देखा गया व मरीज पूर्णतः
 स्वस्थ्य हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ संत राम चुरेन्द्र ने अपील किया कि कि ऐसे ए0पी0एल0 एवं बी0पी0एल0 राशन कार्डधारी परिवारों जिन्होने अपना आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) नहीं बनवाया हैं।अतिशीध्र अपना व अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड (ई-कार्ड) बनवाये। जिससे कि उन परिवार अथवा परिवार के सदस्यों को अपने राशनकार्ड के अनुसार स्वास्थ्य सहायता की पात्रता की जानकारी भलीभांति हो सके एवं आपात स्थिति में परिवार या सदस्य, स्वयं आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें किस श्रेणी के पंजीकृत अस्पताल (शासकीय/निजी) में ईलाज प्राप्त करना हैं,।साथ ही उन्हें ईलाज में होने वाले आर्थिक व्यय का भय भी ना हो।


अवैध शराब के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही, 1 आरोपी के कब्जे से 100 लिटर हाथ भट्ठी का महुआ जप्त

बिलासपुर –पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में  अ०पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, एवं सी एस.पी.  पूजा कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब/गाजा बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके
 परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा के निर्देशन एवं पु.स. के मोपका से उप निरी. गिरधारी साव के हमराह थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 21.02.2024 को टीम को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी मे सैय्यद अली नामक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब तैयार कर बिकी हेतु रखा है, एवं ग्राहको को बिकी कर रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये ग्राम चिल्हाटी में आरोपी सैय्यद अली को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 20 लिटर क्षमता वाली 5 जरीकेन में भरी हुई करीबन 100 लिटर महुआ शराब किमती 10000 रु. का बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।

आरोपी का नाम– सैय्यद अली पिता दरबार अली उम्र 34 साल निवासी चिल्हाटी, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

Wednesday, February 21, 2024

चोरी का 22 टन कोयला व ट्रक जप्त सहित 2 गिरफ्तार

 रामानुजगंजउप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाने के निर्देश दिए थे।थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मांजा में ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5387 में अवैध रूप से कोयला लोड़ वाहन मांजा में कहीं कोयला खपाने को खड़ा है।

 सूचना पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम मांजा में ट्रक को घेराबंदी कर रोकवाया, ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया, चालक संदीप प्रताप सिंह पिता स्व. जानकी सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम बड़सरा थाना झिलमिली और हेलफर किशन कुमार पिता राम कुमार उम्र 26 वर्ष ग्राम गिधौरी खपरडीह, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार, हालमुकाम पण्डोपारा सोरगा थाना पटना से ट्रक में लोड कोयला के संबंध में वैध दस्तावेज की
 मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज नहीं किए जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 22 टन कोयला कीमत 1 लाख 50 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार गया।
कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, निरीक्षक प्रकाश राठौर, एएसआई मनोज पोर्ते, माधव सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी व आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह सक्रिय रहे।


नल जल योजना कार्य के लिए ग्रामीणों से अधिकारी एवं ठेकेदार मांग रहे हैं पैसा

 बलरामपुर– जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर ग्रामीणों ने अवैध तरीके से पैसे मांगने का आरोप लगाया है ग्रामीण अब इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार उनसे नल कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि विभाग के द्वारा भी अपनी तरफ से पक्ष रखा जा रहा है.
 दरअसल ग्रामीण इलाकों में अब नल जल योजना से घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नल जल योजना का ठेका दिया हैं। रामचन्द्रपुर गांव में लगभग 2 हजार से ज्यादा आबादी वाला गांव हैं। वहीं नल जल योजना का काम करने
 वाली कंपनी ने इसमें से विभाग के इंजीनियर ने हर घर तक पानी पहुचाने के लिए स्टैंड पोस्ट प्लेट फर्म तो बनवाया जा रहा है लैकिन ठेकेदार और सम्बंधित अधिकारियों की सांठ
 गांठ से भ्रस्टाचार की बली चढ़ते दिखाई दे रही है वहीं अधूरी पाइप लाइन से पेजयल सप्लाई चालू कर दी गई जिससे पूरे गांव को पानी नहीं मिल पा रहा हैं वहीं कुछ क्षेत्र में तो पाइप लाइन भी नहीं पहुंची हैं। जिन घरों में कनेक्शन हो गये हैं, वहां नलों में टोटी तक नहीं लगी हैं ।


ठेकेदार की मनमानी से ग्राम वासियों को हो रही परेशानी

बलरामपुर –जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों में अब नल जल योजना से घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लेकिन वही ठेकेदार की
 मनमानी थम नहीं रही है हम बात करें ग्राम पंचायत चाकी का जहां कई दिनों से नल जल योजना का कार्य किया जा रहा है स्टैंड पोस्ट प्लेट फर्म बनाए गए हैं वही पाइप बिछाने के लिए
 ग्रामीण सड़क को बीच से कोड़कर बिछाया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद भी ठेकेदार के द्वारा रात्रि में रोड कोड कर पाइप डाल दीया गया है और गांव के
 लगभग आबादी 400 का है एवं नजदीक में ही प्राथमिक स्कूल है जहां रोज बच्चे पढ़ने जाते हैं रोड के बीचों बीच खनन होने के कारण बच्चे गड्ढे में गिर रहे हैं और स्थानीय लोग को आने-जाने में दिक्कत हो रही है क्योंकि वहां और कोई रास्ता आने जाने के लिए नहीं है

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...