Posts

Showing posts from July, 2026

होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान में विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन समारोह हुआ संपन्न ।

Image
बिलासपुर –होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान में विद्यार्थी परिषद गठन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल के प्राचार्य फॉदर प्रमोद बारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एवं विशिष्ठ अतिथि रहे ग्रेंड न्यूज के संवाददाता श्री पुरुषोत्तम दुबे थे  विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा विद्यालय एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा-भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। समारोह को विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने और भी आकर्षक बना दिया। रंगारंग संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मुख्य अतिथियो ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को न...