Wednesday, August 26, 2026

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा स्थित शिव मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, अभिषेक व आरती की और बाद में भोग प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण जन व श्रद्धालु उपस्थित रहे। मौके पर गिरीश देवांगन, विधायक प्रदीप शर्मा, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया,




 पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, शैलेंष पांडेय, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, शिव सिंह ठाकुर, लक्ष्मी साहू, शिवबालक कौशिक, प्रशांत पांडेय, सुभाष ठाकुर, नानक रेलवानी, बब्लू केसरवानी, प्रकाश बिंदल, विक्की नानवानी, बृजेश शर्मा, राम श्याम आर्य, आशुतोष पांडेय, विनोद कुर्रे तथा मंदिर के संस्थापक सदस्य अजीत तिवारी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और हजारों श्रद्धालु पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर धन्य हुए। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

No comments:

Post a Comment

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...