Monday, April 24, 2023

टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वाधान में शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

बिलासपुर–टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं सर्व सेन समाज के संयुक्त तत्वाधान में शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण एवं सनातनी समाज द्वारा निकाले गए शोभायात्रा का टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ एवं सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सिटी कोतवाली के पास आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवं साफा गमछा वितरण कर जबरदस्त स्वागत किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता/
 बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि टीम त्रिलोक श्रीवास/ धर्म जागृति मंच एवं सर्व सेन समाज वर्षों से सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी रहता है परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं वह हमारे आराध्य हैं और भारतीय संस्कृति का उद्गम सनातन संस्कृति से है और सनातन संस्कृति पूरे विश्व को एक परिवार मानता है हम लोग हमेशा सर्वधर्म समभाव के दृष्टिकोण से सभी का स्वागत अभिनंदन करते हैं, इस अवसर पर इस मंच में तखतपुर की विधायक संसदीय सचिव श्री रश्मि आशीष सिंह संध्या तिवारी महेश दुबे टाटा, आशीष शुक्ला जी भी उपस्थित हुए, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्रश्रीवास के साथ नवल किशोर शर्मा श्री मनोज श्रीवास्, महेश मिश्रा, चित्रकांत श्रीवास उपाध्यक्ष केश कला बोर्ड, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा,पुरुषोत्तम शराफ,नरेंद्र श्रीवास, मनीष भट्ट गणेश वर्मा अनिल कश्यप, गणेश वर्मा मंगल बाजपेई कौशल श्रीवास्तव सुदर्शन श्रीवास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास रोशन श्रीवास प्रकाश श्रीवास दिल हरण श्रीवास,अजय गुप्ता मुन्ना, प्रियंक सराफ नवीन चंद्र दुबे
 दीपक कश्यप छोटे शर्मा ,श्रीनू राव आयुष पांडे अधिवक्ता के डी तिवारी जागेश्वर तिवारी दिलीप कौशिक टी.एस.ठाकुर शुभम श्रीवास आयुष दुबे विकास तिवारी पंडित जितेंद्र शर्मा जित्तू सुदीप यादव लक्ष्मी यादव संजय श्रीवास मुकेश खरे लक्ष्मी यादव दिलीप साहू सूरज वर्मा सोनू साहू केशव गोरख राजा श्रीवास संजय डेविड सोनू श्रीवास बालमुकुंद श्रीवास दीपक श्रीवास् राजन श्रीवास जनक पांडे राजू तनीश श्रीवास भानु शर्मा शिवांश पाठक पार्थ पोरतें दीपक श्रीवास्, दीपक कश्यप राहुल श्रीवास सुरेश यादव लाला यादव रोहित केवट श्रीमती गायत्री कश्यप अन्नपूर्णा ध्रुव प्रीति गढ़ेवाल रीना तिवारी पूजा प्रजापति कल्लू गुप्ता दीपक यादव आयुष दुबे पृथ्वी श्रीवास सपन रजक रवि वर्मा चीनी बूटी गंगोत्री शरद शुक्ला मार्केट बेंजामिन आनंद श्रीवास नीलम सिंह ठाकुर महेंद्र सिंह सहित पांच सौ से ज्यादा स्वागत करता उपस्थित थे,

रविंद्र सिंह ने किया लाठी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित

बिलासपुर–द्वितीय राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में संपन्न हुआ। जिते खिलाङीयो को सम्मानित किया छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने। प्रतियोगिता 21 से 23अप्रैल में सम्पन्न हुआ । राष्ट्रीय लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भोपाल में दिनांक 21 से 23 अप्रैल
 2023 को शारदा विहार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें भारत के लगभग 16 से 20 राज्यों के प्रतियोगी उम्र 10 से 30 वर्ष तक के सभी वर्ग के कैटेगरी के बच्चे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 18 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमे 11 स्वर्ण,3 रजत एवम 4 कांस्य पदक मिला।इसमें 3 वर्ग डेमोंसट्रेशन पट्टा बाजी एवं फाइट होगी इसमें मध्य प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब बिहार अरुणाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश
 छत्तीसगढ़ से लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लिया यह खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई से संबद्धता है । लाठी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन गया ।इस खेल में बिलासपुर के 3 खिलाड़ी शिवानी बुधौलिया ने फाइट में 18 वर्ष 48 kg वर्ग में पंजाब की खिलाड़ी मुस्कान को हराकर स्वर्ण पदक सृष्टि निर्मलकर ने 14 वर्ष 60Kg वर्ग में सिल्वर पदक एवं ध्रुवी खंडेलवाल ने 14 वर्ष 48 kg वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपने स्कूल
 स्वामी आत्मानंद लिंगियाङिह बिलासपुर के स्कूल परिवार व जिले को गौरवान्वित किया। इस खेल के लिए हर समय स्वामी आत्मानंद स्कूल लिंगियाडीह के प्राचार्य श्री एम के मिश्रा सर एवम सभी शिक्षकों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहा। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर से कोच ठाकुर कर्ण सिंह ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया । इस उपलक्ष में आदरणीय रविंद्र सिंह जी योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें पदक प्राप्त करने पर अपना आशीर्वाद एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । खेल में पदक लाकर
 बिलासपुर जिले व प्रदेश का एवं अपने स्कूल परिवार का नाम रोशन करने की भी बधाई दी । बिलासपुर जिले से यह पांच खिलाड़ी अपने कोच ठाकुर कर्ण सिंह के साथ 24अप्रैल 2023 को अमरकंटक एक्सप्रेस आज सुबह 11.30 बजे भोपाल से बिलासपुर पहुँचे है। बिलासपुर स्टेशन पर भी बच्चों का पदक लेन पर भव्य स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य में अनिल चदेल उत्तम चटर्जी प्रशांत पांडे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे केशव गोरख सतोष पाण्ङेय राकेश केशरीय प्रार्थना खण्डेलवाल सतोष चौहान योगेश पिल्ले संगीत मोईत्रा दिलीप साहु खालिद खान रितिक सिंह राज चौहान सजय यादव उदय गंगवानी नरेंद्र सिंह विक्रम ध्रुव प्रतिक सोनी मजीत यादव आदि उपस्थित थे ।

हनुमान मंदिर निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव

बिलासपुर : - बेलतरा विधानसभा एवं बिल्हा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लिमहा के अंधियारी पारा में हनुमान मंदिर निर्माण का मामला बढ़ता जा रहा हैं, ज्ञात हो कि विगत एक माह पूर्व आज़ाद युवा संगठन द्वारा रैली के माध्यम से हनुमान मंदिर निर्माण की भूमि पर कालिका प्रसाद अवैध रूप से एव बलपूर्वक सवा नव डिशमिल पर कब्जा कर एक झोपड़ी एवं बाउंड्रीवाल कर लिया गया हैं। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत लिमहा वासियों द्वारा अनेकों बार बेलतरा तहसील में की जा चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही की गई। विगत 27 मार्च को संगठन द्वारा बिलासपुर कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौपने पर 10 अप्रेल को तहसील कार्यालय से कालिका प्रसाद को नोटिस जारी कर न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया। कालिका प्रसाद द्वारा न्यायालय में उपस्थित हो कर उक्त भूमि खसरा नं 335/2 रकबा 0.94 एकड़ पर मेरा कब्जा नही होने की बात
 कहते हुए मेरी पुत्री श्रीमती पुष्पा कुर्मी द्वारा कब्जा किये जाने की बात कहते हुए शासन प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा हैं। उक्त बातो को ध्यान में रखते हुए पुनः इशहाक कुरैशी प्रमुख आजाद युवा संगठन के नेतृत्व में आज दिनाँक 24 अप्रेल 2023 को संगठन द्वारा रैली के मध्यम से बिलासपुर कलेक्टर एवं एस डी एम साहब को ज्ञापन सौपते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण से बेजा कब्जा हटाने की बात कही गई। ज्ञात हो कि हनुमान मंदिर पूर्व में सड़क किनारे स्थित था सड़क चौड़ीकरण नेशनल हाईवे क्रमांक 111 सड़क का चौड़ीकरण के समय मंदिर को हटाते हुए पीछे सिप्ट हस्तांतरित करते हुए शासन प्रशासन द्वारा मंदिर निर्माण कार्य करवाने के लिए मां शारदा महिला समूह को मुवावजे के रूप में 7, 90, 240 रुपये समूह के खाते में ट्रांसफर भी कर दिया गया हैं किंतु उक्त बेजा कब्जा धारियों के कारण मंदिर का कार्य रुका हुआ है। उक्त मामले की गंभीरता को समझते हुए बिलासपुर एस डी एम श्री श्रीकांत वर्मा साहब द्वारा तत्काल पटवारी से सम्पर्क करते हुए उक्त स्थान से बेजा इस्तेमाल को हटाते हुए मंदिर निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करवाने की बात कही गई। आज़ाद युवा संगठन द्वारा ज्ञापन में 7 दिवस के भीतर मामले का निराकरण करने की बात कही गई हैं। अन्यथा संगठन एवं ग्राम पंचायत लिमहा के रहवासियों द्वारा मुख्य मार्ग हाइवे क्रमांक 111 पर चक्काजाम करने को बाध्य होगा जिसका जवाब देय स्वय जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग होगा। इसके अलावा बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 47 पंडित रामगोपाल तिवारी नगर चिल्हाटी धनुहार महोल्ला में पानी की विकराल समस्या होने के कारण उक्त महोल्लावासियों को मजबूरन नदी का गंदा, मटमैला एवं दूषित पानी से घर का खाना बनाने एवं पीने के उपयोग में लाने को बाध्य होना पड़ रहा हैं। उक्त दूषित पानी को उपयोग में लाने से कभी भी उक्त महोल्लावासी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। जिसके
 तहत आज़ाद युवा संगठन द्वारा उक्त धनुहार महोल्ला में दिलेश धनुहार के घर के पास एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सोनकुँवर धनुहार के घर के आसपास एक - एक हेड पंप शिवकृत करने की मांग को लेकर कलेक्टर साहब एवं आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर (संगठन जिला उपाध्यक्ष) श्रीमती झुल बाई, निर्मला बाई,देव कुमार, पंचराम, नरेंद्र कुमार,सुरेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, अमित कुमार, शिन दास, अमित कुमार, राधा बाई, शांति बाई,राजमती, सविता बाई, बबीता बाई, बिमला बाई, रास बाई, सविता बाई, रेवती बाई, कोता बाई, ऋषि बाई, पार्वती बाई,संतोषी बाई, बिरस्पति बाई, जमोतीं बाई, सोनकुँवर धनुहार, बुधवार बाई, सोनमती बाई, सामरी बाई, मिना बाई, सावित्री बाई धनुहार, शिवकुमारी, बिरस बाई, हिरोडिया बाई, मील बाई,शैल बाई, तारो बाई, जमेटिन बाई, राजकुमारी, आदि बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Sunday, April 23, 2023

आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं–डॉ सुषमा सिंह(बीजेपी नेत्री)

बिलासपुर– भाजपा की सबसे कट्टर नेत्री डॉ सुषमा सिंह ने पूरे देश प्रदेश एवम विशेषकर बिलासपुर जिले के वाशियो को भगवान परशुराम जयंती की ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं दी एवम साथ ही साथ सुषमा जी ने यह भी बताया की भगवान परशुराम जी का जन्म त्रेता युग के एक भट्ट ब्राह्मण ऋषि के यहाँ हुआ था वे भगवान विष्णु जी के छठे अवतार है।
भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह ने आगे बताया की परशुराम जी का जन्म महर्षि भृगु के पुत्र जमदग्नि जी द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि
 यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान के रूप में  पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर
 जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। 
डॉ सुषमा सिंह जी ने यह भी कहा की भगवान परशुराम सिर्फ ब्राह्मणों के जी नही बल्की सभी के लिए पूजनीय है ।
उन्होंने यह भी कहा की हमे सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे और सभी व्यक्ति साधुवाद के पात्र है।

Saturday, April 22, 2023

भगवान परशुराम थे चिरंजीवी–रविंद्र सिंह(योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़)

बिलासपुर–योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने पूरे देश एवम प्रदेश वाशियो को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की बधाई एवम शुभकामनाएं देकर बताए की 
अक्षय तृतीया का यह बहुत ही शुभ दिन है।
अक्षय का अर्थ होता है “जो कभी खत्म ना हो” और इसीलिए एसा कहा जाता है, कि अक्षय तृतीया वह तिथि है जिसमें सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता।
आपको बता दे की इस दिन होने वाले कार्य मनुष्य के जीवन को कभी न खत्म होने वाले शुभ फल प्रदान करते हैं. इसलिए यह कहा जाता है, कि इस दिन मनुष्य जीतने भी पुण्य कर्म तथा दान करता है उसे, उसका शुभ फल अधिक मात्रा में
 मिलता है और शुभ फल का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता है.
भगवान परशु राम जी को वेदों का ज्ञान अपने पिता से अर्जित किए थे। अस्त्र शस्त्र की शिक्षा उन्होंने स्वयं महादेव से प्राप्त की थी। महादेव ने ही उन्हें फरसा प्रदान किया था। परशुराम जी को पुराणों में चिरंजीवी बताया गया है।
भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि के पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न होकर देवराज इंद्र ने उन्हें वरदान दिया था. तब जाकर माता रेणुका के गर्भ से भगवान परशुराम का जन्म हुआ था. परशुराम जी महादेव भोलेनाथ के परम भक्त थे. उन्होंने शिवजी की कठोर तपस्या की थी तब शंकर जी ने प्रसन्न होकर उन्हें दिव्य अस्त्र परशु यानी फरसा दिया था. परशु को धारण करने के बाद ही वह परशुराम कहलाए. भगवान परशुराम को चिरंजीवी रहने का वरदान मिला था. उनका वर्णन रामायण और महाभारत दोनों काल में होता है. उन्होंने ही श्री कृष्ण को सुदर्शन चक्र उपलब्ध करवाया था और महाभारत काल में भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण को अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान दिया था.

हिन्दू ही नहीं..समूचे समाज के लिए खास है अक्षय तृतिया…सभापति ने बताया…परशुराम ही नहीं..मां गंगा ने भी भारत से किया प्यार

बिलासपुर -:- जिला पंचायत सभापति अंकित ने अक्षय तृतिया की शुभकानाएं देते हुए कहा कि ना केवल हमारे बल्कि संपूर्ण मानव जीवन में अक्षय तृतिया का खास महत्व है। आज का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज के ही दिन सतयुग काल खत्म हुआ और त्रेता युग का आरम्भ हुआ है।आज के ही दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ है। रेणुका नन्दन जमदग्नि कुल शिरोमणी भगवान परशुराम को हरि अवतार कहा गया है। जाहिर सी बात है कि हरि का जन्म न्याय के लिए ही होता है। इस दिन हम मानव धर्म पालन का संकल्प लेते हैं सााथ ही विश्व बन्धुत्व कल्याण की कामना भी करते हैं। 
 
जिला पंयात अंकित गौरहा ने कहा कि हिन्दु धर्म हमेशा से विश्व बन्धुत्व कामना करता है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना के साथ ही इस धरती पर भगवान विष्णु ने भगवान परशुराम के रूप में अवतार लिया है। जब-जब भी पृथ्वी पर अमानवीय व्यवहार का बोलबाला होता है। तब-तब इस पृथ्वी पर महान आत्माओं का अवतरण मानव रूप में होता है। भगवान परशुराम इसमें से एक हैं। उन्होने पृथ्वी पर शांति स्थापित करने के लिए अवतार लिया काम खत्म होने के बाद भगवान परशुराम जंगलरोहण में चले गए कहते हैं भगवान परशुराम आज भी पृथ्वी पर विचरण कर रहे हैं।
हमारी कामना है कि हम भाईचारे के साथ भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर विश्व बन्धुत्व की भावनाओं को जन जन तक पहुंचाए। अंकित ने कहा कि आज हम परमाणु बम पर बैठे हैं। परमाणु बम का मतलब बारूद ही नहीं। बल्कि कलुषित विचारधाराओं से भी है। समय आ गया है कि हम अपने आदर्शों को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलें और आज अक्षय तृतिया के पुण्य दिन पर भगवान परशुराम के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाएं।
अंकित ने बताया कि हिन्दु धर्म को सनातन धर्म भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया का हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि हर धर्म में अहम स्थान है। ऐसा दिन जिसे हमेशा से बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन जो भी काम होता है उसे बहुत ही पवित्रता के साथ देखा जाता है। आज के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ। आज के दिन ही त्रेता युग का आरम्भ हुआ। 
 
आज ही भगवान श्रीकृष्ण अपने मित्र सुदामा से मिले। आज के ही दिन भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामी की झोंपड़ी को महल में बदल दिया। अंकित ने बताया कि अक्षय से मतलब जिसका कभी अन्त या क्षरण ना हो। हमें भी आज के ही दिन मानव धर्म को सर्वश्रेष्ठ धर्म बनाने का संकल्प लेना होगा। आज के दिन दिन भगवान ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र भेंट किया था और सबसे बड़ी बात कि आज के दिन महर्षि व्यास ने महाभारत का सृजन कर समाज को दुनिया का सबसे बड़ा ग्रंथ दिया। कहा जाता है कि आज के दिन हम जो भी करेंगे..उसका असर हमारे जीवन पर हमेशा रहेगा। इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसा काम करें..जिस पर समाज हम पर गर्व करे। 
 
 आज ही कृष्‍ण ने बेपर्दा करने वालों को सबक सिखाया। द्रौपदी की लाज को ना केवल बचाया। बल्कि द्रोपदी की साड़ी को अक्षय चीर बना दिया। गर्व की बात है कि आज के ही दीन मां गंगा इस पावन भूमि आयी। और तब से लेकर आज तक शांति और एकता और भाईचारा का संदेश दे रही है।

Wednesday, April 19, 2023

रविंद्र सिंह (छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य) ने खिलाङीयो को दिया आशिर्वाद व शुभकामनाए

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य ने खिलाङीयो को दिया आशिर्वाद व शुभकामनाए द्वितीय राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 21 से 24 अप्रैल तक होगा । राष्ट्रीय लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भोपाल में दिनांक 21 से 23 अप्रैल 2023 को शारदा विहार में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।  इसमें भारत के लगभग 16 से 20 राज्यों के प्रतियोगी उम्र 10 से 30 वर्ष तक के सभी वर्ग के कैटेगरी के बच्चे भाग लेकर अपनी
 प्रतिभा का परिचय देंगे इसमें 3 वर्ग डेमोंसट्रेशन पट्टा बाजी एवं फाइट होगी इसमें मध्य प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब बिहार अरुणाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ से लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की  संभावना है । यह खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एस जी एफ आई से संबद्धता है । लाठी स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजन किया जा रहा है । इस खेल में बिलासपुर के 5 खिलाड़ी दिव्या साहू,अंजली सेन, शिवानी बुधौलिया, सृष्टि निर्मलकर एवं ध्रुवी खंडेलवाल के साथ कोच ठाकुर  कर्ण सिंह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं । इस उपलक्क्ष

 में  रविंद्र सिंह जी छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें खेल में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने एवं इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी । खेल में पदक लाकर बिलासपुर जिले  व प्रदेश का एवं अपने स्कूल परिवार का नाम रोशन करने की भी शुभकामनाएं दी । बिलासपुर जिले से यह पांच खिलाड़ी अपने कोच ठाकुर कर्ण सिंह के साथ 20 अप्रैल 2023 को अमरकंटक एक्सप्रेस से रात्रि 9.00 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे इस अवसर पर में प्रशांत पांडे राहुल दुबे अनिल चंदेल केशव गोरख संगीत मोईत्रा सतोष पाण्ङेय सदीप मिश्रा गुङ्ङु चदेल सतोष चौहान दिलीप साहु अविनाश दुबे मोनिका पाठक त्रिलोक नागेश लिली ठाकुर  सतीश बरेठ एवं अन्य गणमान्य नागरिक व खिलाङी उपस्थित रहे।

Tuesday, April 18, 2023

बंगाली समाज के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए रविंद्र सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी बंगाली समाज के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल होकर समाज के सभी साथियों को बधाई व शुभकामनाएं दिये। बिलासपुर के बिनोवा नगर दुर्गा पुजा पंडाल में बंगाली समाज के सभी वरिष्ठ नागरिको द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के महिला व बच्चों द्वारा नाटक नृत्य के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति देकर नव वर्ष का स्वागत किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ मेंं

 बिनोवानगर वार्ड के वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह जी डीके घोष व देव आशीष नंदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उध्दोधोनी संगीत अकाश भरा सुरजो तारा एवं समूह गीत गाकर शुरुआत किया । इस अवसर पर अपने उद्बबोधन मे छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी ने कहा की बंगाली समाज ने जहां देश के
 आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है । वही बंगाली समाज ने समाज सुधार के साथ ही साथ गीत संगीत व साहित्य के क्षेत्र में भी अपना एक अलग पहचान बनाया है। बंगाली समाज का देश के विकास में बड़ा योगदान है। बंगाली समाज ने जहां हमारे प्रदेश छत्तीसगढ़ की संस्कृति को
 अपनाया वही हम सभी छत्तीसगढ़ वासी बंगाली समाज के द्वारा माॅ दुर्गा माॅ सरस्वती व मां काली की पूजा को मिलाकर बड़े धूमधाम के साथ मनाते हुए हम सभी एकता का परिचय देते हैं । नववर्ष के पावन अवसर पर समूह एवं एकल संगीत की प्रस्तुति श्रीमती मौसमी चक्रवर्ती तुहीन चटर्जी सौरव चक्रवर्ती मधुमिता चक्रवर्ती वापी घोष गायत्री धर भौमित चक्रवर्ती अपराजिता चौधरी राजु बोस मीनू दास प्रोतिमा पाल मोनिका घोष रिता कर्मकार इत्यादि द्वारा किया गया । नित्य में कुमारी रुचिता देविका दास एवं वंदना कुमारी बाल
 नृत्यागना कुमारी अनिवता मित्रों व गोपाल दास गुप्ता के निर्देशन पर छोटे-छोटे बच्चों का समूह नृत्य भी सराहनीय रहा मुक अभिनय में देबोजित दास का अच्छा प्रदर्शन रहा । वहीं श्रृति नाटक में मेमोरियल चक्रवर्ती एवं रीता कर्मकार की प्रस्तुति सराहनीय रही । नए वर्ष के स्वागत में नोमिता घोष द्वारा सुंदर कथन किया गया । मंच का सफल संचालन सोभिका दास गुप्ता व श्रीमती रीता कर्मकार द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में देव आशीष नंदी जयत कर्मकार संगीत मोईत्रा जीवन घोष कमल घोष प्रशांत पांडेय अशोक बॉस कर्ण सिंह संजय शुक्ला मोहित राम का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के बाद समाज के सभी लोग मिलकर प्रसाद व भोजन ग्रहण किये।

Monday, April 17, 2023

आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के निवास स्थान देवरीखुर्द पर रोज़ा-ईफ्तार पार्टी का प्रोग्राम

बिलासपुर ·रोज़ा अफ्तार दावत - पाक रमजान के 23 वें रोजे के दिन क़ुरैशी परिवार की ओर से आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के निवास स्थान देवरीखुर्द पर रोज़ा-ईफ्तार पार्टी का प्रोग्राम रखा गया। इस खास मौके में वार्ड नं 42-43 एवं आसपास के हमारे मुस्लिम भाई एवं बहनों ने बड़ी संख्या में शिरक़त की। शाम 6:24 बजे सभी रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला (अफ्तारी की) अफ्तार के बाद सभी लोगो ने मग़रिब की नामज़ बा-जामत अदा की। नामज़ अदा
  (पढ़ने)करने के बाद सभी लोगो ने दोनों हाथ उठाकर आसमान की ओर देखते हुए पूरी दुनियां, हमारा मुल्क हिंदुस्तान एवं हमारा राज्य छत्तीसगढ़ में आपसी भाईचारा, अमन, सुख-चैन, खुशियाली एवं एक दूसरे के लिए मोहब्बत बनी रहे कि दुआएं *अल्लाह रब्बुल आलमीन* से की गई।
 रोजेदारों की दुवाऐ लेने में जनाब बड़े भाई अशफाक कुरैशी, जनाब बड़े भाई अल्ताफ कुरैशी, जनाब भाई इशहाक कुरैशी, जनाब भाई इम्तियाज कुरैशी, जनाब भाई मुन्तजिर कुरैशी, जनाब भाई इरशाद कुरैशी, मोहतरमा रजिया बेग़म (अम्मी)
 मोहतरमा रुबीना कुरैशी (भाभी) मोहतरमा इशरत कुरैशी (भाभी) मोहतरमा तैयबा इशहाक कुरैशी, मोहतरमा साजदा कुरैशी (बहु) जनाब शमीम खान (बहनोई) मोहतरमा फौजिया सुल्ताना (बहन) जनाब मोहम्मद इस्माइल (भाई) भतीजे शान, सैफ, शोएब, भांजा अलकाश, भांजी नबिहा, अल्हान नोमा, हुमा, साजिया, अलीजा, अनश, अफरान व पूरे क़ुरैशी परिवार ने अपना हक़ अदा किया।

जिले में सेन समाज को चाहिए एक विधानसभा टिकट-त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर– जिले में सेन समाज को चाहिए एक विधानसभा टिकट-त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा) सत्य अहिंसा करुणा और मानवता के संदेश देने वाले महान संत जिनके
 बारे में यह किवदंती है की उनके रूप में आंशिक रूप से भगवान विष्णु का अवतार हुआ था,ऐसे श्री श्री 1008 श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज के 723 वी जयंती के अवसर पर बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन नाई समाज के तत्वाधान में सर्व सेन नई समाज बिलासपुर संभाग के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सर्व सेन समाज श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में गवर्नमेंट स्कूल मैदान से लेकर मंगला नाका चौक स्थित  श्रीवास
 भवन  तक विशाल प्रदेश स्तरीय शोभायात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें बिलासपुर जिले सहित बिलासपुर संभाग एवं प्रदेश से हजारों की तादाद में सेन समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए, इस दौरान रास्ते में दर्जनों स्थानों पर राजनीतिक दलों, शिवसेना सिंधी समाज, वंदे मातरम
 संगठन,कांग्रेस पार्टी, भाजपा सहित अन्य सामाजिक संगठनों एवं सेन समाज की विभिन्न इकाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, शोभायात्रा में ढोल, ताशा, बैंड डीजे धुमाल ,जीवंत झांकी साथ चल रहे थे, तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा,
 कांग्रेस नेता श्री आशीष सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में केस शिल्प कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास,नजर उद्दीन प्रमोद नायक मनोज श्रीवास ,मुन्ना श्रीवास महेश श्रीवास राजू श्रीवास,डॉ राजीव श्रीवास जिला अध्यक्ष मुंगेली ,गोरेलाल श्रीवास, उपस्थित थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व सेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास ने किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेन समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है अब सेन समाज सत्ता में भागीदारी चाहता है, उन्होंने 90 विधानसभा में कांग्रेस से एक टिकट बेलतरा विधानसभा सेन समाज को देने की मांग किया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि सेन समाज बहुत उन्नत सील एवं गौरवशाली पुरखों का समाज है ,वे मुख्यमंत्री से मिलकर समाज की मांगों से अवगत कराएंगे और समाज की मांगों को पूर्ण कराने के उन्होंने आश्वस्त दिया, उन्होंने कहा कि वे सदैव
 सेन समाज के कार्यों के लिए और सेन समाज के विकास के लिए तत्पर रहेंगे ,कभी भी सेन समाज को उनकी जरूरत लगे तो आधी रात को वह समाज के लिए खड़े हैं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज को उन्होंने सदैव आगे बढ़ाने काम किया है, और समाज का सहयोग भी उनको मिला है उनके विधानसभा के विधानसभा मुख्यालय में नगर पालिका में सेन समाज के अध्यक्ष है, उन्होंने संभागीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मांग पर तखतपुर विधानसभा में समाज के भवन के लिए ₹1000000 देने की घोषणा भी किया, कार्यक्रम को

 चित्रकांत सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया, इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास सचिव चंद्रमणि श्रीवास,कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास,सहकोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास,सज्ञसचिव सुमित श्रीवास युवा प्रकोष्ठ के नवीन श्रीवास नरेंद्र श्रीवास आशीष श्रीवास,श्री मोहनश्रीवास प्रकाश श्रीवास सोनू श्रीवास मोनू श्रीवास सुनील श्रीवास दीपक श्रीवास लोकेश श्रीवास संजय श्रीवास नानू दिलीप श्रीवास ने अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत किया, कार्यक्रम में स्वागत भाषण संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने तथा आभार प्रदर्शन जिला सर्व सेन समाज के अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्  ने व्यक्त किया ,कार्यक्रम का
 सफल संचालन युवा कवि साहित्यकार बालमुकुंद श्रीवास ने किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में आनंद श्रीवास राजकुमार श्रीवास बबलू श्रीवास्, अश्वनी श्रीवास  मुंगेली गोलू श्रीवास कृष्णा श्रीवास बलदाऊ श्रीवास रवि श्रीवास हरिश्चंद्र श्रीवास नरोत्तम श्रीवास तनीश श्रीवास शरद श्रीवास्, हरण श्रीवास रोशन श्रीवास विक्की श्रीवास निखिल श्रीवास हेमंत श्रीवास दिलीप श्रीवास दिल हरण श्रीवास मधु श्रीवास गुड्डा श्रीवास मनोज श्रीवास्तव नील श्रीवास दीपक श्रीवास्, इंद्रेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास राहुल श्रीवास् इंद्रेशश्रीवास मदन श्रीवास शुभम श्रीवास्, अनील श्रीवास किशन श्रीवास्, राजू श्रीवास पत्रकार हरिओम श्रीवास मुरारी श्रीवास नारद श्रीवास आनंद श्रीवास सुनील श्रीवास मोनू श्रीवास लक्की श्रीवास अशोक श्रीवास विकास श्रीवास
 चकरभाटा घासीराम श्रीवास मुकेश श्रीवास धनी ओमप्रकाश श्रीवास, मणिशंकर श्रीवास टीकाराम श्रीवास अजय श्रीवास ओम प्रकाश श्रीवास मोहन श्रीवास मनोज श्रीवास नरेंद्र श्रीवास्, चंद्रशेखर सेन, तोरवा शुभम श्रीवास प्रज्वल श्रीवास अर्पित श्रीवास प्रांजल श्रीवास सुदर्शन श्रीवास लोकेश श्रीवास संजय श्रीवास्तव सूर्यकांत श्रीवास संजू श्रीवास मुकेश श्रीवास छोटू दिनेश श्रीवास बाली श्रीवास प्रकाश श्रीवास घनश्याम श्रीवास सीताराम श्रीवास रमेश श्रीवास गोलू श्रीवास सोनू श्रीवास, गोकर्ण श्रीवास रामानुज श्रीवास सूरज श्रीवास धनंजय श्रीवास रतनपुर भागवत बाबा राजेश पेंटर व उमेश कोनी रवि लाला संजू कोटा राजेश हेमंत रवि शिव तखतपुर मनीष घनश्याम मुंगेली अनिल मोहन
 बिलासपुर लालू मनोहर अरुण श्रीवास सरस श्रीवास मणि श्रीवास भारत श्रीवास प्रमोद श्रीवास टैटू अमन श्रीवास संजीव श्रीवास सुनील श्रीवास चंद्रकांत श्रीवास रामनारायण श्रीवास नोहर डीआर, आभास श्रीवास श्रीकांत श्रीवास, ज्योति श्रीवास सुमन श्रीवास रामेश्वरी श्रीवास आशा श्रीवास मंजू श्रीवास सहित हजारों लोग उपस्थित थे इस अवसर पर सूरज श्रीवास लक्ष्मी करियारे, लाल जी श्रीवास रायपुर से आए हुए कलाकार मंजू श्रीवास सहित  समाज के 6 से ज्यादा सांस्कृतिक दलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, कार्यक्रम में समाज के सभी फिरके देशहा डैडीपारी चंदा पारी बंदहैया कनौजिया झेरिया अवधिया सरेठिया सहित सारे फिरके कि लोगो ने अपनी सहभागिता प्रदान किया

Saturday, April 15, 2023

खुटाघाट व घोघा जलाशय से निस्तारी के लिए छोड़ा गया पानी..

बिलासपुर -:- खुटाघाट और घोघा जलाशय से बेलतरा, कोटा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पानी मिलता है और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी की शुरुआत से ही जलस्तर नीचे चला गया था। तालाब भी सूख गए थे इसलिए ग्रामवासियों को जलस्तर नीचे चले जाने के कारण पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था,तलाब के साथ-साथ बोर और हैंडपंप भी जलस्तर नीचे चले जाने के कारण दम तोड़ रहे थे इसलिए बेलतरा मस्तूरी और कोटा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के द्वारा खुटाघाट और घोंघा जलाशय को खोले जाने की मांग की जा रही थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष,सभापति व सदस्यों ने किया प्रयास

ग्रामीण क्षेत्रों से जलाशय को खोले जाने की लगातार मांग आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व अंकित गौरहा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जिला पंचायत के सभापति, सदस्यों और स्थानीय सरपंचों से भी इस विषय में चर्चा की इसके बाद जिला प्रशासन से चर्चा कर त्वरित जलाशय को खोले जाने का निर्णय लिया। जिसके बाद आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में खुटाघाट जलाशय को ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी के लिए पानी देने हेतु खोला गया।
                          इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,सुरेश सिंह चौहान,सभापति अंकित गौरहा,राजेश्वर भार्गव,जिला पंचायत सदस्य गोदावरी बाई कमलसेन,दामोदर सिंह क्षत्रीय, नीरज जायसवाल,धर्मेंद शास्त्री,सुनील श्रीवास,पवन धीवर,अवधेश कमलसेन, सुभाष टंडन,संजू सिंह चौहान, यूनुस मेमन,जयराज दीक्षित, संतोष बघेल,धर्मेंद्र देवांगन, विजय जयसवाल जी,संतोष मिश्रा जी,गुरु मानिकपुरी, कमल सिंह,जल संसाधन विभाग से के.के.सिंह,कमलेश सिंह,वी.डी.दिवान उपस्थित रहें।

Tuesday, April 11, 2023

सीएसपी संदीप पटेल ने दिया सख्त आदेश हो जाओ सावधान वरना होगी कड़ी कार्यवाही

बिलासपुर–बेमेतरा में दो समुदाय के लोगों में झड़प और हत्या के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है बेमेतरा में भुनेश्वर साहू की दर्दनाक मौत के बाद बिरनपुर
 में दो और लाशें मिली है इस ख़बर के बाद साम्प्रदायिक माहौल खराब होने की अंदेशा से छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक रखी थीं वही सभी जिलों की पुलिस भी हाई अलर्ट है शांति कायम रखने और उपद्रवियों पर नज़र रखने के लिए पुलिस ने चेतावनी जारी की है सिविल लाइन सीएसपी (प्रशिक्षु आईपीएस) संदीप
 पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर ग्रुप संचालको को चेतावनी जारी की है और ग्रुप एडमिनो को विवादित पोस्ट करने वालों को तत्काल ग्रुप से हटाने का पुलिस ने आदेश जारी किया है अगर ग्रुप ऐडमिन साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की मंशा से विवादित पोस्ट करने वाले व्यक्ति को ग्रुप से नही हटाते तो ग्रुप ऐडमिन पर भी पुलिस क़ानूनन कार्यवाही करेगी, वही साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की मंशा से सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म में उल्टे सीधे वीडियो और कमेंट पास किया जाता है तो उन पर भी पुलिस कड़ी कार्यवाही करने वाली है

भगवान राम ने मानव अवतार लेकर..मानव समाज को बनाया आदर्श..–सभापति अंकित

बिलासपुर -:- हमारे धर्मग्रंथ में कई देवी देवताओं का जिक्र है। सभी देवता मानव समाज ही नहीं बल्कि प्रकृति के लिए हितकारी हैं। बावजूद इसके भगवान रामचन्द्र का मानव समाज में हमेशा से विशेष स्थान रहा है। इसकी मूल वजह उनका मानव जीवन के प्रति निर्वाह किया गया जीवन है। भगवान राम ने मानव अवतार लेकर हम सबको मानव जीवन का सही मायनों में परिभाषा दिया। उन्होने ही बताया कि मानव किस तरह अपनी जिम्मेदारियों के साथ साथ समाज,देश और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने
 जगह जगह आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के दौरान पत्रकारों से कही। अंकित ने बताया कि देवता हमेशा सुखदाता होते हैं। लेकिन भगवान राम देवता होकर भी मानव जगत के सबसे करीब और प्रणम्य हैं।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत लखराम में अखंड नवधा का शुभारंभ कर कछार और गतौरी में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शिरकत किया। कांग्रेस नेता ने व्यास पीठ को नमन किया साथ ही अन्य आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों को सम्मानित भी किया। 
कार्यक्रम में शामिल अंकित गौरहा ने बताया कि हिन्दू धर्म में सभी देवताओं का अपने अपने स्थान पर विशेष अहमियत है। लेकिन भगवान राम की बात कुछ अलग है। भगवान राम ना केवल देवता बल्कि मानव समाज को सबसे पहले परिभााषित करने वाले आदि पुरुष भी हैं।
हम सब जानते हैं कि भगवान हमारे बीच में अवतरित हुए। इस दौरान उन्होने ऐसा आचरण किया कि आज भी सारा संसार मानव जगत में उनके मर्यादित आचरण सर्वश्रेष्ठ मानता है। यही कारण है कि उन्हें मर्यादा भगवान पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। चाहे राजनीति हो या फिर समाजिक नीति.. हर जगह भगवान राम प्रासंगिक है और यह तब तक रहेगा जब तक मानव समाज इस धरती पर रहेगा। हमें गांधी और गौतम के राम को समझना होगा फिर मिट जाएंगी दिलों की दूरिया देश ही नहीं दुनिया में स्थापित हो जाएगा रामराज्य।
अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान आचार्य रामनारायण पाण्डेय,स्थानीय जनप्रतिनिधि बबिता वर्मा, रामकुमार कैवर्त,रामनाथ यादव,मुन्नालाल कैवर्ट,भागवत साहू,प्रमोद यादव,लाला धीवर,कन्हैया साहू,उत्तम यादव,विजय साहू,प्रमोद यादव,मेलऊ देवांगन,लतेल यादव,सुंदर साहू,दीनदयाल यादव,बलराम विश्वकर्मा, सुंदर गोड,लखन काछी,सूरज देवांगन,रामप्रसाद कैवर्त, शत्रुहन यादव,कैलाश कैवर्त,भोला साहू,धनेश केवट रूपेश केवट,बालचंद वर्मा,मनहरण कुम्हार,बंटी यादव, संजय यादव,दिनेश सिंह,मनीष कौशिक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Monday, April 10, 2023

अब नही होगी वोल्टेज की समस्या– त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर–अब नहीं होगा लिमहा में लो वोल्टेज की समस्या, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास् ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का किया भूमिपूजन,, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के वनांचल के प्रमुख ग्राम लिमहा में वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त थी, कई वर्षों से यहां के ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से पीड़ित होकर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे थे,कांग्रेस के लोकप्रिय नेता, बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के अथक प्रयासों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ है,
 जिसका आज विधिवत श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया, इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित मिश्रा भी उपस्थित थे, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि जन सेवा को उन्होंने अपना जीवन का मूल मंत्र माना है, और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनता
 जनार्दन की सेवा करने से उन्हें आत्मिक खुशी और अपार शांति की अनुभूति होती है, इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा आयुष सिंह राज ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह, उपसरपंच प्रमिला प्रधा,न सहित पी.एस सरोठे कार्तिक राम मरावी पूर्व उपसरपंच रामखेलावन राज मंगल सिंह खुसरो चतुर सिंह राजेंद्र सरवटे रविंद्र ऊईके जी अजय
 प्रताप कवर, पवन सरोठे सहित विद्युत विभाग के अधिकारी हरीश कुर्रे एवं सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे ,ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच एवं ग्रामीण जनों ने इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्ति करते हुए, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं जिला पंचायत सदस्य, जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के इस सद- प्रयासों हेतु आभार व्यक्त किया है,

Saturday, April 8, 2023

गढ़ रहे हैं छत्तीसगढ़ -बढ़ रहे हैं छत्तीसगढ़-त्रिलोक चंद्र श्रीवास्

बिलासपुर–अब रोशन होगा सरकंडा कोनी क्षेत्र , मुख्य मार्ग में स्ट्रीट लाइट कार्य का महापौर सभापति एवं त्रिलोक श्रीवास के हाथों हुआ भूमि पूजन संपन्न,( गढ़ रहे हैं छत्तीसगढ़ -बढ़ रहे हैं छत्तीसगढ़)-त्रिलोक चंद्र श्रीवास्, महामाया चौक सरकंडा से लेकर तुरकाडीह बाईपास रोड मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे में अंधेरा छाया रहता था ,कांग्रेस नेता/ बॉलीवुड अभिनेता एवं वार्ड क्रमांक 68 के मार्गदर्शक त्रिलोक चंद श्रीवास् ने अपने सहयोगियों सहित कुछ माह पूर्व इस विषय में जिला के कलेक्टर निगम आयुक्त एवं महापौर
 का ध्यान आकृष्ट कराया था, जिसके तहत 15 वे वित्त योजना के अंतर्गत रुपए 19000000 की राशि स्वीकृत करके स्ट्रीट लाइट कार्य लगाने का आज भूमि पूजन महापौर श्री राम शरण यादव सभापति शेख नसरुद्दीन कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास विद्युत विभाग के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गोयल एमआईसी मेंबर अजय यादव एवं अन्य पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने इस कार्य के लिए निगम आयुक्त सहित महापौर रामशरण यादव एवं जिलाधीश का आभार व्यक्त किया है श्री त्रिलोक चंद श्रीवास ने कहा कि नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग पर
 स्ट्रीट लाइट लगने से सिर्फ समीपस्थ वार्ड निवासियों को फायदा नहीं होगा वर्णन इस मार्ग पर चलने वाले लाखों लोग इससे लाभान्वित होंगे, और कोनी प्रदेश की शिक्षा धानी है एजुकेशन हब के रूप में कोनी जाना जाता है, तीन विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज एग्रीकल्चर कॉलेज एशिया का सबसे पहला और बड़ा एम आईटीआई महिला आईटीआई b.ed कॉलेज जैसे दर्जनों शैक्षणिक संस्थान है पूरे देश से लोग यहां आते जाते रहते हैं इस देश में भी कोनी क्षेत्र सरकंडा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होने सेबिलासपुर का पूरे देश में नाम रोशन करेगा, मुख्यमंत्री जी के मनसा अनूरूप गढ़ रहा है, छत्तीसगढ़ बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ बिलासपुर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का विकास माननीय मुख्यमंत्री के
 नेतृत्व में हो रहा है, आज के भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नसरुद्दीन विद्युत विभाग के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गोयल एमआईसी मेंबर अजय यादव मनीष गढ़ेवाल श्याम साहू पार्षद श्रीमती पुष्पा तिवारी पार्षद राजेंद्र यादव पार्षद प्रतिनिधि बाला भोसले सोनू सिंह राजपूत मोनू श्रीवास जोन आयुक्त प्रवीण शर्मा विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री सुब्रत कर सहित नगर निगम के कर्मचारी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे

पृथ्वीराज चौहान की वह जंग जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

तराइन का दूसरा युद्ध (1192 ई.) – जिसने भारत के इतिहास की दिशा बदल दी भारतीय इतिहास में कई युद्ध ऐसे हुए जिन्होंने केवल दो सेनाओं के बीच जीत-...