Showing posts with label क्राइम. Show all posts
Showing posts with label क्राइम. Show all posts

Wednesday, August 5, 2026

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को ऑटो में बैठाकर नशीला पदार्थ पिलाया. फिर जेवर लेकर फरार हुए बदमाश....



बिलासपुर शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक और सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है। बृहस्पति बाजार में सब्जी खरीदने गई बुजुर्ग महिला विद्या मोटवानी को दो शातिर बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से अपना निशाना बनाया। पहले रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की, फिर भरोसे में लेकर उन्हें जबरन ऑटो में बैठाया और नेहरू चौक की ओर ले गए। आरोप है कि रास्ते में महिला को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी सुध-बुध पूरी तरह खत्म हो गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने महिला के हाथों से सोने की अंगूठी, चूड़ियां समेत कीमती जेवर उतरवा लिए और उन्हें बेसहारा छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं ऑटो और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर अंजाम दी गई इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन शातिर आरोपियों तक कब पहुंचती है और पीड़िता को न्याय कब मिलता है।

आधुनिक तकनीक से ट्रैक मेंटेनेंस को रफ्तार

बिलासपुर -दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने विस्तृत रेल नेटवर्क पर सुरक्षित और सुचारू रेल संचालन को मजबूत करने के लिए ट्रैक रखरखाव के काम में ...