Friday, May 31, 2024

आओ सँवारें कल अपना " तथा "अब सड़को पर खून की बूँदें नहीं"

बिलासपुर –पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की परिकल्पना "चेतना "का होगा दिनांक 1-6-2024 को शुभारंभ "चेतना पथ" "हजार कदम, हमारे साथ"*

"आओ सँवारें कल अपना " तथा "अब सड़को पर खून की बूँदें नहीं"*

भय मुक्त, नशा मुक्त,अपराध मुक्त, सड़क दुर्घटना मुक्त बिलासपुर अर्थात "अतुलनीय बिलासपुर,सुरक्षित बिलासपुर" जैसी परिकल्पनाओं से युक्त पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की परिकल्पना के अनुसार कार्यक्रम "चेतना" का दिनांक 1-6-2024 को स्थानीय पुलिस परेड मैदान में बिलासपुर रेंज के माननीय पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, जिला कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, नगर पालिक निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार की उपस्थिति में,"भव्य शुभारंभ" होने जा रहा है।*

*चेतना" की अवधारणा है,चेतना विरुद्ध साइबर फ्रॉड, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, सड़क दुर्घटना संबंधी अपराध ,नशा,संगठित अपराध,जैसी समस्याओं के विरुद्ध एक विशेष दीर्घकालिक अभियान चलाकर, इन समस्याओं केसार्थक समाधान की दिशा में प्रयास करना है



  इस कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि यह पूर्णतः सामुदायिक पुलिसिंग के रूप में प्रतिमाह एकसप्ताह तक चेतना के मुख्य विषय जैसे साइबर फ्रॉड ,नशा, सड़क दुर्घटना , महिला एवम् बच्चों के विरुद्ध अपराध , संगठित अपराध जैसे विषयों को लेकर संपूर्ण ज़िले के सभी थाना क्षेत्रों मेंविशेष अभियान चलाकर, इस दिशा में आम लोगों को जागरुक करते हुए समस्याओं के सार्थक समाधान का प्रयास करना है



*इस क्रम में "चेतना" की पहली सौगात "सड़क दुर्घटना से मुक्ति" पर आधारित होगी, स्थानी पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में "चेतना" के औपचारिक "शुभारंभ" के बाद पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के साथ "हजार कदम, हमारे साथ" इस भावनाओं से जिले के तमाम समूह,समितियां,समाजसेवी संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगें।*


  *"चेतना पथ" पदयात्रा स्थानीय पुलिस परेड मैदान से 01 जून के शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगी, जो सत्यम चौक, अग्रसेन चौक होते हुए, पुराना बस स्टैंड तैलीपारा कोतवाली चौक, गोल बाज़ार स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम, ईदगाह चौक होकर, पुलिस लाइन ग्राउण्ड बिलासपुर में संपन्न होगी।*


*चेतना के प्रथम चरण में यातायात के संबंध में जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें ऑटो रैली, हेलमेट बाइक रैली, यातायात की पाठशाला, गुड सेमिरिटनका सम्मान,ट्रिपल-पी अर्थात "पुलिस पब्लिक पार्टिसिपेशन" पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।*


  *सप्ताह भर पूरे शहर में विभिन्न चौक-चौराहो में तमाम समाज सेवी संस्थाओं संगठनों एवं समितियां के द्वारा सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें यातायात के अधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण सुरक्षित यातायात के प्रति आम लोगों को जागरूक करेंगे, निश्चित रूप से "चेतना" का परिणाम दुर्घटना मुक्त बिलासपुर स्वरूप मिलेगा।*

*आप सभी से अनुरोध है जिला पुलिस का आमंत्रण स्वीकार करते हुए बड़ी संख्या में आप सभीभाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ।*

Monday, May 27, 2024

नेहरू जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे–रविन्द्र सिँह

 बिलासपुर –आज पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद रविन्द्र सिँह ने किया नमन!

रविन्द्र सिंह ने कहाँ की आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि (27 मई) है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे और पहले प्रधानमंत्री भी थे।

 नेहरू जी भारत के स्वतंत्रता के बाद एक समृद्ध, विकसित और समानित समाज की रचना करना चाहते थे। उन्हें शिक्षा, विज्ञान, और प्रौद्योगिकी को महत्व देने की बड़ी चाह थी, ताकि देश अपने प्राचीन गौरव को वापस पा सके और आधुनिकता के साथ आगे बढ़ सके। वे एक एकीकृत, विविधता में समृद्ध भारत की कल्पना करते थे, जहां धर्म, भाषा, और संस्कृति का सामाजिक समरसता था।

नेहरूजी समाज को समर्थ और सामाजिक न्याय की महत्वपूर्णता को समझाते थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारतीय समाज में गरीबी कम करने, शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने, और सामाजिक न्याय के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर प्रदान करने का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय समाज को एकता, शांति, और सहयोग की भावना से गुढ़वाया।

Saturday, May 25, 2024

अमर अग्रवाल,लहरिया, देवेंद्र यादव सहित कई दिग्गज नेता पहुचे स्व. भंजन सिँह को श्रद्धांजलि अर्पित करने

बिलासपुर –अमर अग्रवाल,लहरिया, देवेंद्र यादव, अर्जुन, बैजनाथ,, भाटिया परिवार, सहित हजारों लोग पहुंचे त्रिलोक श्रीवास  निवास( स्वर्गीय श्री भंजन श्रीवास को श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर से पहुंच रहे हैं लोग) बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ,राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,( प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश / गुजरात,), के पिता श्री भंजन श्रीवास (पूर्व 20 सूत्री समिति सदस्य एवं

 सांसद प्रतिनिधि) का दिनांक 20 जनवरी को स्वर्गवास हो गया था, उनके अंत्येष्टि पश्चात पूरे प्रदेश से सामाजिक, राजनीतिक एवं समस्त क्षेत्र से संबंधित लोग कोनी, बेलतरा-स्थित श्री त्रिलोक श्रीवास  के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं,  पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बैजनाथ चंद्राकर, अर्जुन

तिवारी जी उद्योगपति समाजसेवी  अमोलक सिंह भाटिया गुरमीत सिंह भाटिया, कांग्रेस नेता विजय पांडे, पूर्व विधायक शैलेश पांडे  सभापति शेख नसरुद्दीन रविंद्र सिंह, अटल बिहारी  विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वाजपेई,  प्रमोद नायक राजेंद्र शुक्ला जितेंद्र पांडे अंकित गौरहा भाजपा नेता विक्रम सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेई  परिवार पूर्व विधायक अरुण तिवारी

परिवार, राजेंद्र साहू समीर अहमद बबला देवेंद्र सिंह बiटु, शिवा मिश्रा चित्रकांत श्रीवास महेश दुबे टाटा, शिव मुदलियार रणजीत सिंह खनूजा, विनय शर्मा अवधेश अग्रवाल अफजाल अहमद, सहायक आयुक्त श्री अविनाश श्रीवास एवं पूरे प्रदेश से सेन समाज सहित सभी समाज के लोग हजारों की संख्या में पहुंचकर स्वर्गीय श्री भंजन श्रीवास को श्रद्धांजलि अर्पित कर ,शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना प्रदान कर रहे हैंll*

Wednesday, May 22, 2024

हेलमेट बैंक" का हुआ आगाज़, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल

 बिलासपुर –सड़कों पर सर्वाधिक चलने वाले वाहनों में दो पहिया वाहन प्रमुख रूप से हैं जो की हर स्तर के लोगों की पहुंच के अंदर है, यही कारण है कि लोग छोटी से लेकर के बड़ी से बड़ी यात्रा हेतु इसी वाहन का प्रयोग करते हैं, किंतु दुर्भाग्य भी इस बात का है कि सुरक्षा मानको के अभाव में सर्वाधिक दुर्घटना के शिकार भी दो पहिया वाहन वाले ही होते हैं, इसी दुखद पहलू को देखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने इस दिशा में एक अनूठेअभियान की शुरूवात किए है, जो "हेलमेट बैंक" के नाम से आज थाना चकरभाठा में प्रारंभ किया गया।*

इसके साथ ही यह "हेलमेट बैंक" थाना सकरी, थाना कोनी और थाना सरकंडा में भी प्रारंभ किए गए हैं, आज चकरभाठा थाना परिसर में हेलमेट बैंक का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि- "अब कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान इस बैंक से हेलमेट अपना परिचय पत्र दिखा कर के प्राप्त कर सकता है और यह हेलमेट उसे 24 घंटे के अंदर पुनः वापस करना होगा, जो पूर्णता नि:शुल्क होगा।

एसपी  सिंह ने "हेलमेट बैंक" उद्घाटन करते हुए एक आदर्श वाक्य दिया ➖ "अब सड़कों पर खून की एक बूंद नहीं " हेलमेट सुरक्षित यातायात की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण मानक उपकरण है इसके उपयोग से हमारी यात्रा सुरक्षित होगी l जिस प्रकार हम सुरक्षित घर से निकले थे, वैसे ही सुरक्षित घर पहुंचेंगे इसमें कोई संदेह नहीं हैं निश्चित रूप से ये प्रयास सभी के लिए अनुकरणीय होगा और सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने की दिशा में कारगर साबित होगा, नागरिकों को जागरुक करते हुए स्वयं भी हेलमेट क्रय कर पहने जागरुक एवं प्रोत्साहित किया गया।


आज के इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अनुज एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  नीरज चंद्राकर के साथ-साथ अन्य अधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों में श्री अतीस पाल सिंह,लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, श्रीमती नम्रता शर्मा, आर्यन तिवारी, विकास वर्मा,जावेद अली के साथ-साथ चकरभाठा नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान ही एक दर्जन लोगों ने तत्काल "हेलमेट बैंक" से विधिवत हेलमेट प्राप्त कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए


कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए यातायात बिलासपुर के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह जी की यह प्रयास सिर्फ "छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश में मिल का पत्थर सिद्ध होगी" जो सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए एक कारगर उपाय साबित होगा।कार्यक्रम का संचालन यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने हेलमेट के संदेश के साथ प्रारंभ किया एवं उसकी उपयोगिता को बताते हुए सभी आम नागरिकों को जागरूक किया।

Monday, May 20, 2024

श्रीभंजन श्रीवास का निधन,( कांग्रेस नेता त्रिलोकश्रीवास को पितृ शोक)

 बिलासपुर –श्रीभंजन श्रीवास का निधन,( कांग्रेस नेता त्रिलोकश्रीवास को पितृ शोक) बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -उत्तर प्रदेश एवं गुजरात तथा प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के पिता श्री भंजन प्रसाद श्रीवास का 85 वर्ष की उम्र में आज सुबह 10:00 बजे स्वर्गवास हो गया श्रीभंजन प्रसाद श्रीवास कांग्रेस के वरिष्टम नेता थे ,वह पूर्व में 20 सूत्रीय समिति



 सदस्य, तथा चरण दास महंत के सांसद प्रतिनिधि, तथा ग्राम पंचायत कोनी के उप सरपंच, एवं प्रभारी सरपंच भी रहे हैं, श्री भंजन श्रीवास ,गोपीचंद ,त्रिलोक चंद्र ,आनंद चंद्र एवं श्रीमती जया, राधिका एवं रश्मि के पिता श्री थे, एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 68 श्रीमती योगिता आनंद श्रीवास के ससुर थे, एवं पुरi परिवार बिलखता रोता- छोड़ चले गए ,उनका अंतिम संस्कार दिनांक 21 मइ को पुलिस थाना कोनी स्थित मुक्तिधाम में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा, उनके निधन से बेलतरा-बिलासपुर के कांग्रेस जनो एवं छत्तीसगढ़ सेन समाज में शोक व्याप्त हो गयाll

Friday, May 17, 2024

जिले की पुलिस आखिर क्यूँ नहीं लगाते इन गैंग चलाने वाले अपराधियों पर लगाम

 बिलासपुर ( गौरेला, पेन्ड्रा, मरवाही )। जिले में बाबा गैंग एवं मुंडी गैंग के नाम से बहुत प्रचलित गौरेला के कुख्यात एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ एक और मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 17 मई को गौरेला थाने में पंजीबद्ध हुआ जिसमें पूरा मामला गुरुवार 16 मई को देर रात्रि का है जहां गौरेला के संजय चौक में पेंड्रा निवासी एवं पत्रकार अनुपम पांडेय के साथ मारपीट किया और जान से मारने की धमकी भी

 


दी है। उक्त आरोपीयों के खिलाफ पत्रकार अनुपम पांडेय ने तत्काल थाने में रिपोर्ट लिखाया गया जहां पर इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर लिया गया है, और साथ ही आईपीसी एक्ट के तहत 294,323,506,34 के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी आकाश साठे, दीपक तिवारी ,शुभम यादव और अमित विश्वकर्मा है जिनके खिलाफ गौरेला थाने में बहुत सारे



 अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है जैसे उक्त अपराधियों के खिलाफ में अपहरण,लूट मारपीट,तस्करी,अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा,मेडिकल नशे की बिक्री और गांजा तस्करी सहित कई अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता है और इन्हीं के अपराधिक गतिविधियों में फल फूल रहे है । बताया जाता है कि इन बदमाशों को किसी का किसी भी प्रकार का डर


है ना खौफ है ये नशे में इतने चूर रहते हैं कि किसी के साथ कोई भी गंभीर अपराध करने से पहले एक बार भी नहीं सोचता है और यहां गौरेला के अलावा पूरे क्षेत्र में इनका डर सिर के उपर चढ़ कर बोल रहा है अब देखना यह है कि यहां के पुलिस प्रशासन कितनी जल्द से जल्द इनकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा पाती है है कि नहीं।

Monday, May 13, 2024

शादी करने का झॉसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया चंद घटों मे गिरफ्तार

रतनपुर –प्रार्थीया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम जेंजराडीह थाना रतनपुर में अपने रिश्तेदार के घर छट्ठी के कार्यक्रम में शामील होने गई थी। दिनॉक 08/05/2024 को शाम में ग्राम जेंजराडीह का रहने वाला संजय सिसोदिया पीड़िता के साथ शराब के नशे में जबरदस्ती कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।



 जिसकी रिपोर्ट करने पीड़िता उसी दिन रात्रि में थाना आ रही थी तो आरोपी संजय सिसोदिया द्वारा तुमसे शादी करूगा कहकर पुन: पीड़िता को खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम जेंजराडीह रवाना किया गया जहाँ आरोपी संजय सिसोदिया के घर में घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटो में पकड़कर थाना लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

        उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. संजय यादव, प्रफुल्ल यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।



गिरफ्तार आरोपी -


1. संजय सिसोदिया पिता रामायण सिसोदिया उम्र 24 वर्ष निवासी जेंजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

अंतरराज्यीय गांजा एवं मवेशी तस्करी करने वाले हथियारबंद संगठित अपराध के तस्करों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

 बिलासपुर –अंतरराज्यीय गांजा एवं मवेशी तस्करी करने वाले हथियारबंद संगठित अपराध के तस्करों पर बिलासपुर पुलिस का प्र

 बिलासपुर पुलिस के द्वारा मुख्य रूप से ऐसे अपराधियों को टारगेट किया जा रहा है, जो संगठित अपराध को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत पैदा करते है और अपनी गैंग के माध्यम से चाकू बाजी, अवैध वसूली, जमीनों पर अवैध कब्जा करते है।*

           कई अपराधी अन्य राज्यों से आकर जिनका अपराधिक रिकार्ड उन राज्यों में गंभीर धाराओं में दर्ज है जैसे - डकैती, मर्डर, गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराधों में शामिल है, वे अपराधी स्थानीय अपराधियों को शामिल कर नशे का अवैध व्यापार, मवेशी तस्करी का एक बड़ा गैंग बनाकर काम करतें है। जिनके पकड़े जाने पर इनके मूल स्त्रोत एवं संगठित अपराध में शामिल अन्य सरगनाओं एवं साथियों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा पुख्ता साबूत इकठ्ठा कर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी।*

             इन संगठित अपराधियों को जिन स्थानीय लोगो का सहयोग है या जो इनको संरक्षण दे रहे है उनका शीघ्र खुलासा किया जायेगा।* 




*गिरफ्तार संगठित अपराधी*:- 

1. इमरान कुरैशी पिता यासीन खान उम्र 50 वर्ष निवासी मसांनगंज थाना सिविल लाईन, माहिला रोड़ बिलासपुर छ0ग0।

2. जब्बार गौरी पिता मोहम्मद समीम उम्र 30 वर्ष निवासी सडगोदली थाना जनकुपरी जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम अमसेना यार्ड सफी का मकान थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

3. विनोद कुमार घृतलहरे पिता नीलकण्ठ उम्र 38 वर्ष निवासी मेडपार बाजार थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

4. तरसेम लाल भगत पिता जनकराज भगत उम्र 38 वर्ष निवासी परसोडी थाना जवाहरनगर जिला भंडारा महाराष्ट्र हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

5. अजमेरी पिता कमरूद्दीन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चादापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ0प्र0।

6. मोहम्मद फरमान पिता मोहम्मद इलयास उम्र 27 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

7. वाजिद कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्तफा उम्र 22 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

8. साकिब कुरैशी पिता मुस्तफा कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

9. नवील खान पिता खलील खान उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।

10. दानिश कुरैशी पिता मोहम्मद नियाजू उम्र 20 वर्ष निवासी लखनौती थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल मुकाम बेलमुण्डी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0।


आपको बता दे की दिनांक 11.05.24 को थाना हिर्री में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर रतनपुर बाई पास हाईवे के ग्राम बेलमुंडी के पास बने यार्डनुमा जगह में 08 से 10 शातिर एवं खतरनाक अपराधी अपने पास देशी बंदूक और धारदार हथियार रखे हुये है आज रात में किसी घटना को अंजाम देने वाले है, सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) से निर्देश प्राप्त कर तत्काल रेड कार्यवाही हेतु नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के नेतृत्व में एसीसीयू (सायबर सेल) थाना चकरभाठा एवं थाना हिर्री की संयुक्त टीम को एकत्रित कर, कुल 04 टीमो मे बाटकर रणनीति बनाकर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। गठित चारों टीमो के द्वारा रणनीति के मुताबिक यार्ड की घेराबंदी की गई। पुलिस को घेराबंदी करते देख यार्ड के पास मौजूद अपराधियों द्वारा अपने हाथ में रखे लोडेड पिस्टल, देशी कट्टा और धारदार हथियारों को दिखाकर पुलिस को ललकारते हुये गोली मार देने की धमकी दिये। तब पुलिस टीम के द्वारा चरो ओर से घेरकर रणनीति पूर्वक बहादूरी दिखाते हुये कुल 10 तस्करों को घेराबंदी कर धारदबोचा गया । उन्हें पकड़कर तलाशी की कार्यवाही की गई। अपराधियों के तलाशी के दौरान एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा, 13 जिंदा राउड, 01 खाली खोखा, 02 मैग्जीन एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपियों के निशानदेही पर क्रेटा कार से 21 किलो मादक पदार्थ गांजा की जप्ती की गई। आरोपियों के द्वारा गांजा एवं मवेशी तस्करी का भी कार्य किया जा रहा था। पूछताछ पर बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी किया जाना स्वीकार किया गया। मवेशी तस्करी में उपयोग होने वाले 02 ट्रकों को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्व पूर्व में छत्तीसगढ़ एवं अन्य प्रांतों में मवेशी तस्करी,डकैती ,हत्या गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य संगीन मामले दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू)  अनुज कुमार, सीएसपी चकरभाठा, श्री निमितेष सिंह, परि. उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह ,थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केंवट, थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक दमोदर मिश्रा, प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक नरेश चौहान एवं एसीसीयू थाना हिर्री, चकरभाठा , बिल्हा के स्टाफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा सराहना की गई और बेस्ट पुलिस ऑफिसर (BPO)के अवार्ड के लिए नामित किया गया है ।

विश्व मां दिवस के अवसर पर कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में वृद्ध माताओं का सम्मान कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

 बिलासपुर –प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर द्वारा विश्व मां दिवस के अवसर पर कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में वृद्ध माताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।



 कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत से शुरू की गई इस गीत को संध्या शर्मा जी ने अपनी मधुर आवाज से पेश किया। जिसमे समिति द्वारा माताओं को फल,मिठाई साड़ी, देकर उनका सम्मान किया गया,


इसी कड़ी में मुख्यातिथि बिलासपुर पूर्व विधायक आदरणीय शैलेश पांडे, अध्यक्षता पूर्व योग आयोग डायरेक्टर रविंद्र


 सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजित सिंह खनूजा,शिवा मुदलियार फ़िल्म डायरेक्टऱ हरीश नगदौने, कार्यक्रम डायरेक्टर दीपक मिश्रा,सदस्य व गायक तनिष्क वर्मा ने मां पर बेहतरीन गायकी की एवं धनंजय चंद्रवंशी, नरेंद्र चंदेल राजा सोनी,संध्या शर्मा संयोजक विजय दुबे,अध्यक्ष आकाश दुबे, उपस्थित रहे।

Sunday, May 12, 2024

पेट्रोलपंप कर्मचारी के साथ लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों पर सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त मे

बिलासपुर –प्रार्थी कान्हा साहू पिता दिलहरण साहू निवासी माताचौरा पुराना सरकण्डा ने दिनांक 10.05.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सरजू पेट्रोल पप सीपत चौक में पेट्रोल डालने का काम करता है। दिनांक 10.05.24 के सुबह लगभग 10.00 बजे आनंद सप्रे नामक व्यक्ति अपने नाबालिक साथी के साथ पेट्रोल डलवाने आया और हाथ में रखे रूपये को देखकर छिनने लगे जिसे मना किया किन्तु नहीं माने । इसी दौरान आनंद सप्रे के साथ आए उसके नाबालिक दोस्त ने अपने पास रखे धारदार चाकू को निकालकर प्रार्थी पर वार कर


दिया जिससे प्रार्थी के दाहिने हाथ के भुजा एवं कलाई में चोट लगी थी। पैसों की छिना झपटी और मारपीट करते देख आसपास के कर्मचारी बीच बचाव करने लगे । 


प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे)द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया । जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस


अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी आनंद सप्रे एवम् उसके नाबालिक साथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से धारदार हथियार जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


नाम आरोपी :-*

01– आनंद सप्रे पिता अर्जुनवा सप्रे उम्र 23 वर्ष निवासी चटर्जी गली सरकण्डा।

02. विधि से संघर्षरत 

मोटर सायकल चोरी करने वालो पर तखतपुर थाने में धारा 379,34 IPC के तहत दर्ज हुआ अपराध

 तखतपुर –दिनांक 10-05-2024 को प्रार्थी ने मेडिकल स्टोर को रात्रि में बंद कर घर जा जाने के लिए अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 10 U 5883 को चालु किया तो चालू नही हुआ , तो अपनी वाहन को लॉक कर अपने घर चला गया।देर रात प्रार्थी को पता चला कि उसकी एक्टिवा चोरी हो गई है। और एक्टीवा को 03 व्यक्ति


बिलासपुर रोड की ओर ले जा रहे सूचना प्राप्त होने पर प्रार्थी द्वारा उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दिया गयी । थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये

 घेराबंदी कर आरोपिगणों को चोरी हुए मोटर सायकल एक्टीवा क्रमांक CG 10 U 5883 किमती 20000 रूपमे मे भागते हुए हाईस्कुल तखतपुर के पास पकडा गया। जिसे थाना लाकर कडाई से पुछताछ करने पर तीनो व्यक्ति चोरी करने के नियत से प्लान बनाकर आना और मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किये जिनसे चोरी गई मोटर सायकल एक्टीवा ,मास्टर चाबी व घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल पेशन प्रो क्रमांक CG 10 AG 4263 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफतार आरोपी-

01.नरेन्द्र कुमार धुरी पिता परमेश्वर धुरी उम्र 19 साल निवासी बसीया थाना सिरगिटटी  

02. हेमंत कौशिक पिता अवधेश कौशिक उम्र 24 साल साकिनहरदीकला थाना सिरगिटटी 

03.संजय ध्रुव पिता प्रमोद ध्रुव उम्र 22 साल निवासी नयापारा

टीम त्रिलोक श्रीवास एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़, ने किया भगवान परशुराम शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

 बिलासपुर–टीम त्रिलोक श्रीवास एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़, ने किया भगवान परशुराम शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत,( 2 क्विंटल गेंदे के फूल से की गई पुष्प वर्षा) श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार, आवेश अवतार भगवान परशुराम के प्रiकटय दिवस के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना द्वारा निकाले गए विशाल शोभायात्रा का वर्षों की भांति इस वर्ष भी टीम त्रिलोक

श्रीवास एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सिटी कोतवाली चौक के पास आतिशबाजी पुष्प वर्षा जल एवं शरबत वितरण, तिलक चंदन लगाकर ऐतिहासिक स्वागत किया, इस अवसर पर 1 घंटे से ऊपर आतिशबाजी की गई, एवं टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा दो क्विंटल से ज्यादा गेंदे के फूल से पुष्प वर्षा अनवरत शोभायात्रा का किया गया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि उनके टीम एवं सर्वसेन समाज के द्वारा विगत कई वर्षों से बिलासपुर संस्कार धiनी के समस्त जाति वर्ग समूह समाज द्वारा निकाले गए शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है, इस तारतमय में भगवान परशुराम प्रiकटय दिवस, महोत्सव पर निकाले भव्य शोभा यात्रा का स्वागत, वंदन, अभिनंदन एवं सभी माता बहनों का स्वागत कर वे स्वयं एवं उनके टीम के लोग अभिभूत हैं, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से पंडित नवल किशोर शर्मा, सुरेश चंद्र गौतम, पंडित सुरेश तिवारी पंडित संजय तिवारी मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल पंडित जागेश्वर तिवारी पंडित गोपाल मिश्रा पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू पंडित सत्येंद्र दुबे मयंक वर्मा शुभम श्रीवास पंडित जनक पांडे राजू शरद शुक्ला थानेश्वर सिंह पंडित अनीश

 शर्मा पंडित बाबा पांडे पंडित रामकृष्ण तिवारी पंडित अंबुज अग्निहोत्री राहुल श्रीवास दुर्गेश पटेल मनोज पटेल निखिल श्रीवास छोटे शर्मा पप्पू मानिकपुरी राजू कश्यप मनीष भट्ट भानु शर्मा अजय गुप्ता मुन्ना प्रियंक सराफ नवीन चंद्र दुबे अमित दुबे अमित शुक्ला जागेश्वर तिवारी महेंद्र शर्मा महेंद्र तिवारी डमरू शिकारी पार्थ मयंक पांडे प्रियंका सिंह ठाकुर प्रियंका दीवान नेहा तिवारी सोनू पांडे विकास मिश्रा विकास तिवारी सुखदेव तिवारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे, टीम त्रिलोक श्रीवास द्वारा बनाए गए विशाल मंच में पंडित विवेक बाजपेई राजकुमार


तिवारी धर्मेश शर्मा राकेश शर्मा, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मनोज तिवारी, महेश दुबे टाटा, अधिवक्ता निरुपमा बाजपेई ,अरुणi दीक्षित, आदित्य दीक्षित अधिवक्ता आदित्य शर्मा राकेश तिवारी डॉक्टर विनोद तिवारी डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक श्री चंद्रप्रकाश बाजपेई अंशुमान शर्मा संदीप बाजपेई अभिनव पाठक आदि जनों ने भी समय-समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान कियाll शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र से टीम त्रिलोक श्रीवास के सदस्यों का स्वागत कर, अभूतपुर स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया हैंll

Saturday, May 11, 2024

भगवान परशुराम की विशेषताएँ उन्हें एक अद्वितीय और प्रतिभाशाली व्यक्ति बनाती हैं– रविन्द्र सिँह

 बिलासपुर –पार्षद एवं पूर्व योग आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य रविन्द्र सिँह ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया  की पुरे शहर एवं प्रदेश वासियो को बधाई एवं शुभकामनायें दी.


आपको बता दे की परशुराम जयंती भारतीय हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व परशुराम भगवान के जन्मदिन को याद करता है, जो हिन्दू धर्म के आठवें अवतार माने जाते हैं। उन्हें धनुर्धारी भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने धनुष का उपयोग करके ब्रह्मदंड के सहायक रूप में अनेक राजाओं को विनाश किया था।



परशुराम हिन्दू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण चरित्र हैं। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। परशुराम का जन्म राजा जमदग्नि और रानी रेणुका के पुत्र के रूप में हुआ था। उनका असली नाम भारत था, लेकिन उन्हें 'परशुराम' नाम उनके विशेष कौशल को दर्शाता है, क्योंकि वे परशु या फिर कुल्हाड़ी का धारण करते थे। वे क्षत्रियों के खिलाफ लड़ने वाले ब्राह्मण रामानुज हुए थे और अनेक युद्धों में भाग लिया। उनके चरित्र में न्याय, त्याग, और धर्म की महत्वपूर्ण बातें हैं।

परशुराम की विशेषताएँ उन्हें एक अद्वितीय और प्रतिभाशाली व्यक्ति बनाती हैं।

धनुर्धारी: परशुराम को धनुष और कुल्हाड़ी का प्रयोग करने का विशेष ज्ञान था, जिससे उन्होंने अनेक युद्धों में विजय प्राप्त की।

धर्म के पालन: परशुराम धर्म के पालन में बहुत विशेष थे और उन्होंने अपने पिता के आदेश का पालन करते हुए भी उन्हें धर्म से विचलित कर दिया।

ध्यान और तपस्या: उन्होंने अपने जीवन में तपस्या और ध्यान का अद्वितीय महत्व दिया और अनेक तपस्या का पालन किया।

धर्मयुद्ध का प्रतिनिधित्व: परशुराम को धर्मयुद्ध के प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है, जो अधर्मियों के खिलाफ लड़ने के लिए उनके पूर्वजों के आदर्शों का पालन किया।



Thursday, May 9, 2024

बिलासपुर के लाडले अभिनेता अखिलेश पांडे आगामी फ़िल्म लाडली राधारानी की शूटिंग मे व्यस्त

 बिलासपुर –छत्तीसगढ़ के लाल अखिलेश पांडे इन दीनों अपनी आगामी फिल्म लाडली राधा रानी के शूटिंग में वृंदावन में व्यस्त हैं इस फिल्म में अखिलेश भगवान श्री

 कृष्ण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे इस फिल्म के निर्माता मनोज अग्रवाल व निर्देशक सावन वर्मा है जबकि राधा की भूमिका जिया दहिया निभा रही हैं इस फिल्म के विषय में जब हमने अखिलेश से बात की तब अखिलेश ने बताया कि यह भगवान की कृपा है उनके ऊपर कि



 भगवान ने स्वयं उनके किरदार निभाने के लिए उन्हें चुना है और यह बात तब और भी खास हो जाती है जब फिल्म की शूटिंग वृंदावन में ही हो रही हो अखिलेश ने बताया कि इस फिल्म में लाडली राधा रानी के विषय को दर्शाया गया है और दर्शकों को इस फिल्म को देखने में अलग ही मजा आने वाला है



सकरी की बेटी ने पूरे जिले को किया गौरान्वित*


सकरी नगर की बेटी प्रिया ने आज बिलासपुर जिले सहित पूरे प्रदेश को एक सुखद पल की अनुभूति कराई है। प्रिया साहू का मूल गांव लोरमी तहसील अंतर्गत सरिसताल सारधा है प्रिया वर्तमान में सकरी नगर के आवास मोहल्ला में कीराये के मकान में रहती है जो शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में अध्ययनरत है। उसने आज जारी हुए छत्तीसगढ़ हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में स्थान बनाया है। प्रिया के पिता इतवारी साहू एक आटो

"मेहनत करके परिणाम को बदला जा सकता है "

चालक है जो घर चलाते है प्रिया की मां दीपा साहू गृहणी है प्रिया के दो छोटे भाई है जिसमे से एक कक्षा आठवीं और दूसरा केजी वन में अध्ययनरत है।प्रिया ने बताया की वो प्रतिदिन 4 घण्टे पढ़ाई करती थी उसका सपना है कि वह इंजीनियर बने। प्रिया ने अपने इस सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजन को दिया है साथ ही उसने सभी छात्र छात्राओं को ये संदेश भी दिया है कि कोई भी परीक्षा अंतिम परीक्षा नही होती है उसने बातचीत के दौरान कहा कि अगर किसी का परीक्षा परिणाम कमतर आया तो भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है आगे और मेहनत कर के परिणाम को बदला जा सकता है। परिणाम की जानकारी मिलने पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रिया को दूरभाष पर उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगरवासियों को पता चला की प्रिया ने टॉप टेन में स्थान बनाया है उनके घर बधाई देने वालो का ताता लग गया है। सकरी तहसीलदार अश्वनी कंवर सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापकगणों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।निश्चित ही ये सकरी नगर सहित बिलासपुर और पूरे प्रदेश के लिये हर्ष का क्षण है।
*

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...