Friday, November 28, 2025

मौर्य द्वारा निस्तारी रास्ते को बंद करने का प्रयास, कछवाहा–खटीक समाज में रोष; 2008 के इकरारनामा का उल्लंघन

 बंधु मौर्य द्वारा निस्तारी रास्ते को बंद करने का प्रयास, कछवाहा–खटीक समाज में रोष; 2008 के इकरारनामा का उल्लंघन कर आवागमन बाधित करने का आरोप....


बिलासपुर –कछवाहा–खटीक समाज विकास समिति ने कलेक्टर ,निगम आयुक्त और उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम पार्षद बंधु मौर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 43/55, मौजा चांटीडीह की भूमि पर वर्ष 2018 में समाज एवं अन्य लोगों ने अशोक मौर्य से विधिवत खरीदी कर सामुदायिक भवन और मकानों का शांतिपूर्वक निर्माण किया है, जिसके लिए बंधु मौर्य ने स्वयं 25 फुट चौड़ा निस्तारी रास्ता निःशर्त देने की लिखित सहमति दी थी। यह रास्ता वर्ष 2008 के इकरारनामा में भी स्पष्ट रूप से दर्ज है,




जिसमें बंधु मौर्य ने अपने काम्प्लेक्स के अंदर से होकर 25 फुट रास्ता देने का वचन देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या दावे को असत्य और निराधार माना जाने की बात स्वयं स्वीकृत की थी। समिति ने आरोप लगाया कि अब बंधु मौर्य उसी निस्तारी मार्ग को अवैध रूप से बंद कराने के उद्देश्य से निर्माण सामग्री जमा कर, रास्ते में गड्ढा खुदवाकर दीवार निर्माण की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वर्षों से निर्विघ्न रूप से

चल रहा समाज एवं मोहल्लेवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। इससे न केवल दर्जनों परिवारों को आने–जाने में भारी परेशानी होगी, बल्कि सामुदायिक भवन तक पहुँचना भी मुश्किल हो जाएगा। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि 2008 के इकरारनामा को आधार बनाते हुए तत्काल अवैध निर्माण रोका जाए और निस्तारी रास्ते को सदैव की तरह खुला रखा जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Saturday, November 1, 2025

रविंद्र सिंह ने सपरिवार किया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस व देवउठनी एकादशी पर पूजा-अर्चना, महाआरती और भव्य आतिशबाजी से मनाया पर्व

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर बिलासपुर के विद्या उपनगर स्थित गायत्री मंदिर चौक में छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं नगर के प्रख्यात समाजसेवी रविंद्र सिंह ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर लोक-आस्था के इस महापर्व को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लक्ष्मी-नारायण, तुलसी माता व हनुमान जी की विधिवत पूजा एवं महाआरती संपन्न हुई। पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और रंग-बिरंगी आतिशबाजी कर

लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। आयोजन में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी नवीन ठक्कर, बबलू केशरवानी, विनय अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, संजय दवे, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, उत्तम चटर्जी, संदीप मिश्रा, संतोष चौहान, अनिल शुक्ला, दिलीप साहू, रमेश मौर्य, संजय थवाईथ, दीपक मजूमदार, संजीत राय, छोटू बर्डे, राजेंद्र बिष्ट, संगीत मोइत्रा, गुड्डू चंदेल, छोटू यादव, अविनाश चंदेल, जलहर प्रसाद, दिनेश राजपूत, शुभ आशीष डे, राजा यादव,

 सन्नी चौहान, नजीर भाई, बब्ला ठाकुर, अजय गोस्वामी, प्रमोद श्रीवास, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं महिला समिति की ओर से सीमा सिंह, दीप्ति शुक्ला, स्मिता मोइत्रा, सुषमा साहू, अंजलि सचदेव, ममता पांडेय, कोमल बर्थडे, सविता महेश्वरी, विमल टोप्पो और सविता पांडेय ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

दो साल बाद जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR

दो साल बाद जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत की जांच न...