Monday, July 31, 2023

ट्रैफिक पुलिस की बुलेट पर नजर, की गई 09 बुलेट पर कार्यवाही एवं अन्य धाराओं में काटे 90 वाहन के चलान

बिलासपुर –पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मॉडिफाई साइलेंसर युक्त लगे वाहनों पर कार्यवाही के पूर्व में डीएसपी श्री संजय साहू को निर्देश दिए गए है।

जिसके तारतम्य में निरंतर मोडिफाइ साइलेंस युक्त बुलेट वाहनो पर कार्यवाही की जा रही हैं।
आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 90 वाहनों का चालान करते हुए 30,100/- का चालान काटा,वही यातायात पुलिस
 निरंतर मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट पर अपनी नजर रखते हुए, उप निरीक्षक मनीष कांत, प्रधान आरक्षक तरुण निर्मलकर, आरक्षक यासीन हुसैन एवं रोहित साहू
 की टीम द्वारा 09 बुलेट वाहन थाना यातायात लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मॉडिफाई साइलेंसर को निकलवा कर, वैध साइलेंसर लगवाई गई,यातायात की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अध्यापक है युग निर्माता- छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –अध्यापक है युग निर्माता- छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता -त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( रानी गांव में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न) शिक्षक चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह विद्यालय का हो,महाविद्यालय, विश्वविद्यालय का हो,राष्ट्र निर्माण में युग निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और छात्र हमेशा समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते हैं, किसी भी समाज, प्रदेश या देश का भविष्य वहां के युवाओं,वहां के छात्रों के दक्षता और योग्यता, निष्ठा कार्य लगन पर निर्भर करता है, राज्य मे  जबसे भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में गौरवान्वित करने के लिए प्रयासरत है, अब जो बच्चा

 प्रावीणय सूची में आएगा, उसे माननीय मुख्यमंत्री जी हेलीकॉप्टर में घुमाएंगे, सारी सुविधाएं सरकार दे रही है, आत्मानंद विद्यालय,  महाविद्यालय के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं,इन सुविधाओं का  फायदा उठा कर, आप अपने भविष्य को गढ़े और राष्ट्र और प्रदेश के निर्माण में सहायक बने,यह बातें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के रानीगांव में शासकीय
 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिले के लोकप्रिय नेता और पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा, इस दौरान विद्यालय के 38 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया,इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री रजनीश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित मिश्रा,राधेश्याम तंबोली, शाला विकास समिति के अध्यक्ष भागवत कोरी,जनपद सदस्य श्रीमती शुक्ला, सरपंच प्रतिनिधि विष्णु गवाही पूर्व सरपंच राघवेंद्र गहवई, नरेश गहवई, कांमता गहवई, जयप्रकाश गहवई, भाजपा नेता जनक राम देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती लदेर, दीपचंद गहवई, दिनेश कोचर, पांडे जी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिका एवं छात्र छात्राएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे,

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेङीया व छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए लिया संकल्प

छत्तीसगढ़–राज्य स्तरीय संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समाज कल्याण मंत्री छ ग शासन श्रीमती अनिला भेड़िया जी के मुख्य आतिथ्य  व  योग आयोग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी के अध्यक्षता व छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर जी व श्री राजेश नारा जी के विशिष्ठ आतिथ्य  में भब्य रुप मे संम्पन्न हुआ। 
दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए 240 प्रशिक्षार्थियों ने लिया योग आयोग द्वारा आयोजित निःशुल्क 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में भाग । सभी प्रशिक्षु योगाचार्य ने योग को जन जन तक पहुंचाने लिया संकल्प। 
  कार्यक्रम के शुभारंभ मे  अतिथीयो द्वारा दीप प्रज्वलन कर राजकीय  व माॅ भारतीय के गीत गाये ।इसके पश्चात श्री एम एल पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बताया कि आयोग किस तरह जनता की स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हुए उत्तरोत्तर भारत में अपनी पहचान बना रही है। आपने
 छत्तीसगढ़ योग आयोग के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला ।अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संभागीय सप्ताहिक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में रायपुर, बिलासपुर ,बस्तर सरगुजा के पश्चात दुर्ग संभाग का पांचवा योग शिविर है। इन आवासीय शिविरों के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ में लगभग 700 योग के मास्टर ट्रेनर तैयार कर चुके हैं। जो अपने अपने क्षेत्रों में जाकर निशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए योग कक्षा खोलेंगे। आयोग जनता में योग के प्रति
 निरंतर जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। योग के प्रचार प्रसार हेतु 8 सितंबर 2023 को रायपुर में हजारों लोगों का "सेतुबंधासन "का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ योग आयोग गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रयास करेगी ।आपने कहा कि योगाभ्यास के साथ-साथ इन योग शिविरों में  छत्तीसगढ़ के कुशल योग विशेषज्ञों के माध्यम से योग के विभिन्न पहलुओं का ज्ञान वर्धन शिक्षा सत्र भी दिया जाता है। माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया में कहा कि योग जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है ।योग करने से हम शारीरिक, मानसिक सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं ।वर्तमान में माननीय
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा श्री ज्ञानेश शर्मा जी को अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह श्री राजेश नारा श्री गणेश योगी को सदस्य बनाए जाने के पश्चात योग के प्रचार प्रसार एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ योग आयोग देश में अपना विशेष पहचान बनाई है । और योग कक्षाओं के द्वारा निरंतर जनता की सेवा कर रही है । समाज कल्याण विभाग सदैव योग आयोग को स्वास्थ्य संबंधी इस कार्य में साथ-साथ सहयोग एवं कार्य करेगी। इस अवसर पर श्री रविंद्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ योग आयोग, ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ना केवल रोगों को मिटाता है । बल्कि रोगों से बचाता है । हम गुरु के मार्गदर्शन मे सही ढंग से योग शिक्षा ग्रहण कर दुसरो को भी योग शिक्षा दे। इससे स्वस्थ परिवार व समाज का स्थापना होगा। श्री राजेश नारा( सदस्य )ने कहा कि योग रोगों के मुख्य कारण वात ,कफ एवं पित्त संतुलन कर हमें निरोगी बनाता है। उद्बोधन बाद मंत्री
 अनिला भेङीया महोदया को ,,मोमेंटो , शाल व श्रीफल से अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी एवं रविन्द्र सिंह राजेश नारा सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया तथा अंत में श्री पंकज वर्मा (अपर संचालक )समाज कल्याण विभाग ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया । तत्पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।योग विशेषज्ञों में मुख्य रूप से डॉक्टर  भगवंत सिंह , डॉक्टर मृत्युंजय राठौर , छबी राम साहू ,दिनेश नाग, ज्योति साहू, सीएल सोनवानी, लच्छू राम निषाद, राज कुमार शर्मा ,मूलचंद शर्मा दिलीप पाणिग्रही, डॉ मीना पिन जानी,रजनी पिनजानी , अशोक शर्मा के साथ-साथ  70
 वार्डो के योग्य शिक्षक गण उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ योग आयोग के श्री श्यामसुंदर रैदास श्री गौरव कुमार देवांगन (लेखाधिकारी) श्री रविकांत कुंभकार ( योग प्रभारी )  बिलासपुर से अनिल चदेल केशव गोरख कर्ण सिंह राकेश केशरी सतीश बरेठ भी उपस्थित हुए ।अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह संम्पन्न हुआ ।

डॉ सुषमा सिंह जी को जन्म दिवस की ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं

बिलासपुर –भाजपा नेत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,ज़िला प्रभारी जीपीएम एवं जाजगीर चापा (बेटी बचाओ बेटी पदाओ ) की ऊर्जावान ,निपुण
 संगठनकर्ता, सरल व्यक्तित्व की धनी ग्रामीण एवं आदिवासी
  बहुल क्षेत्र करगी रोड कोटा में निदान संस्था के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत श्रीमती डॉ सुषमा सिंह जी को जन्मदिन की बधाई।

Sunday, July 30, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलित रखने का लिया संकल्प

बिलासपुर –विनोबानगर वासीयो के द्वारा आज वृक्षा रोपण का कार्यक्रम दुर्गा पुजा पण्ङाल उद्यान मे रखा गया था। जिसमे नगर विधायक शैलेष पाण्ङेय जी छत्तीसगढ योग
 आयोग सदस्य व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी व सैकङो के तादात मे स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलित रखने संकल्प लिये।

Saturday, July 29, 2023

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ लाडली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान - डॉ सुषमा सिंह

जीपीएम–आज जिला जी पी एम. में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी बच्चों का सम्मान प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती *विभा राव* पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, अध्यक्षता *महेंद्र सोनी* ,विशिष्ट अतिथि स्वामी *परमात्मा नंद* ,श्रीमती डॉ *सुषमा सिंह*  जिला प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,सुश्री *सुनीता मानिकपुरी* जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री *गोपाल अग्रवाल*, श्री
 *जयप्रकाश भाई*, श्री *लालजी यादव* जिला महामंत्री भाजपा, एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक *प्रकाश नामदेव*, जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *संतोष तिवारी* एवं *संदीप सिंघाई* की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।  स्वागत भाषण एवं अतिथियों का परिचय जिला अध्यक्ष *संदीप जायसवाल* के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की आवश्यकता एवं महत्व का प्रतिपादन सहसंयोजक मनोरमा गुप्ता के द्वारा किया गया ।अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदेश
 कार्यसमिति सदस्य *आशीष गुप्ता* के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा मेघावी छात्राओं को दिए जा रही सुविधा स्कॉलरशिप आरक्षण इत्यादि की जानकारी दी गई ।सभी अतिथियों द्वारा अपने सारगर्भित भाषण में बेटियों को बधाई दिया, उन्हें आने वाले कल का भविष्य बताया।एक बेटी की शिक्षा से दो परिवार की उन्नति होती है। नारी शिक्षा से महिला सशक्तिकरण साकार होता है ।कार्यक्रम के संचालक  एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  के संयोजक *मथुरा सोनी* के द्वारा अपने ओजस्वी संचालन में इस कार्यक्रम की सार्थकता को निरूपित करते हुए *बच्ची पड़ेगी विकास गड़ेगी*  का नारा साकार का कारक बताया। उक्त कार्यक्रम में वी क्लब पेंड्रा से *कविता थडलानी ,सविता गुप्ता ,चित्रानी जायसवाल प्रिया त्रिवेदी* ने भी भूमिका निभाई ।उक्त गरिमा मई
 कार्यक्रम   में हल्ला बोल से *राकेश चंद्राकर*, जिला महामंत्री *लालजी यादव*, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री *समीरा पैकरा, द्वारिका सोनी जी, हर्ष छाबारिया जी ,पवन पैकरा जी, दुर्गेश मिश्रा ,मिथिलेश साहू ,रानू नामदेव, तुलसा सोलंकी महामंत्री द्वय शिव गुप्ता ,दुर्गेश यादव ,सचिन जैन ,विजय राठौर ,विष्णु चौरसिया ,शंकर सोनी ,बबलू वैष्णव ,रामेश्वर कुशवाहा, मुन्ना गुर्जर ,तीरथ प्रसाद बढ़गईया, सीताराम केवर्त ,अभय वर्मा, धर्मचंद ग्वाल ,राकेश श्रीवास जिला कोषाध्यक्ष, नीलेश नामदेव ,मनीष जयसवाल ,देव
 प्रताप राजपूत ,प्रखर नामदेव ,शिवप्रसाद सेवरी ,प्रदीप जायसवाल पार्षद ,आयुष पांडे ,मोहन लाल प्रजापति, माखनलाल चौधरी ,कोमल चंद, भूषण गुप्ता ,लोकनाथ यादव, दीपक शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ,सरिता राठौर मीनाक्षी यादव, सत्यवती ,रजनीश नामदेव एवम सभी शालाओं के प्राचार्य गड़ बच्चों के पालक गड़ एवम छात्राये उपस्थित रहे*। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक श्री *मथुरा सोनी* जी के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री *दुर्गेश यादव* के द्वारा किया गया।

Friday, July 28, 2023

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध किया पुलिस अधीक्षक से शिकायत

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध किया पुलिस अधीक्षक से शिकायत (दुष्प्रचार करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध मानहानि का दयार किया मुकदमा) जब कोई व्यक्ति जनता के लिए लड़ता है, सत्य के साथ रहता है, तो रास्ते में उसके बहुत रुकावट आती है, और जब लोग किसी के प्रतिभा,किसी के जनाधार, लोकप्रियता से लड़ नहीं पाते, तो उस पर झूठे आरोप लगाते हैं, ताजा मामला जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का है, उनके ऊपर आदतन शिकायतकर्ता बदमाश कालू सोनी एवं मदन पांडे के द्वारा सोशल मीडिया में चोरी के  वाहन उपयोग करने और चोरी के वाहन रखने संबंधी भ्रामक पोस्ट किया जा रहा है, जिससे  विरुद्ध कार्रवाई हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से इन के विरुद्ध कार्रवाई करने का आवेदन किया है,इस संबंध में कांग्रेस नेता ने बताया कि कोनी निवासी महेश सोनी, जोकोनी थाने का निगरानी शुद्ध गुंडा बदमाश एवं 3 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार के
 मामले में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध  थाने में दर्जनों अपराध दर्ज हैं, एवं विघ्न संतोषी तत्व मदन पांडे के द्वारा विगत 10 वर्षों से ज्यादा समय से उनके एवं उनके परिवार उनके सहयोगियों के विरुद्ध झूठा भ्रामक शिकायत किया जाता है, हर बार जांच में शिकायत झूठा पाया गया है, वर्तमान में इनके द्वारा कांग्रेस नेता को सोशल मीडिया में चोरी की गाड़ी उपयोग किए जाने संबंधी शिकायत किया गया है, इस पर कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बताया कि पूर्व में 8 महीने पूर्व इन के शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कराया था, जिसमें झूठी शिकायत होने पर झूठा पाया गया था, अब कांग्रेस नेता ने जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है ,साथ ही कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने विघ्न संतोषी तत्व मदन पांडे और अनाचार के आरोपी महेश सोनी कालू के विरुद्ध जिला न्यायालय में मानहानि का
 मुकदमा भी दायर किया है, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने मीडिया के माध्यम से आम जनों से यह अपील किया है, कि चुनाव समीप आने के वक्त उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी, भाड़े के कुछ लोगों के द्वारा उनके और उनके परिवार के छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दुष्प्रचार करते रहते हैं, और झूठा आरोप लगाते रहते हैं जो हमेशा जांच में झूठा ही साबित हुआ है, ऐसे लोगों से सावधान रहे, कांग्रेस नेता ने पुलिस अधीक्षक और माननीय न्यायालय के समक्ष दिए आवेदन में सारे प्रमाण गाड़ियों के वैध दस्तावेज, पुलिस जांच रिपोर्ट, सारे वैध प्रमाण सहित आवेदन किया है, चुनाव नजदीक है और सर्वविदित है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से त्रिलोक श्रीवास, लोकप्रिय जनाधार वाले नेताहै,कुछ लोग उनके टिकट की दावेदारी को वंचित रखने के नियत से उनको बदनाम करने हेतु आरोप लगा रहे हैं,*

Wednesday, July 26, 2023

त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में मोहन मरकाम का जबरदस्त आतिशी स्वागत

बिलासपुर– जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आज कैबिनेट मंत्री बने पश्चात प्रथम आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम का छत्तीसगढ़ भवन के पास बेलतरा और बिलासपुर के 500 से ज्यादा कांग्रेस जनों ने ढोल ,ताशे, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा कर जबरदस्त आतिशी स्वागत किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास्, ने कहा कि मोहन मरकाम जी विगत
 4.5 वर्ष तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं, और वह लगातार पूरे प्रदेश में आम जनों, कार्यकर्ताओं से सतत रूप से संपर्क में रहकर एक नई ऊर्जा का पार्टी में संचार किए हैं, आम जनों से कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संवाद, सीधा जान पहचान है, मोहन मरकाम जी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है, इस हेतु उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर हम समस्त जन  हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास  के साथ किशोर घोरे ,नंदकिशोर वर्मा, मनोज श्रीवास, महेश मिश्रा, शर्मा, आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, पंडित नीलय शर्मा, नवीन चंद्र दुबे, रामप्रसाद चंद्राकर पवन सिंह ठाकुर रवि सूर्यवंशी दिलेश ठाकुर,
 शालिकराम यादव, सुखदेव तिवारी, देवारी लाल यादव, राहुल श्रीवास फुलचंद सारथी आशु केवट अंबुज अग्निहोत्री महेंद्र यादव भागीरथी मरावी बुधराम श्रीवास राधेश्याम तंबोली मोहन भोसले मुकेश खरे विरेंद्र लैहरसन, मार्केट बेंजामिन मधु पटेल प्रभा तिवारी, सुखदेव तिवारी पंचराम सांडे, दीपक कश्यप पुरुषोत्तम सराफ, अशोक बजाज,हरि वर्मा होलू दास, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू शशि खंडे संजय श्रीवास, चंद्रप्रकाश केसरवानी हरीश वर्मा अनिल साहू कृष्णा श्रीवास राम लखन जायसवाल मकसूदन साहू प्रशांत काछी सोनू कश्यप हृदयेश कश्यप दादू शिकारी राजेश यादव राम प्रसाद केवट रामेश्वर केसरी, रिंकू सोनी अनिल कश्यप पंचराम धीवर,अभिमन्यु धीवर,  प्रफुल्ल शर्मा पंडित रामकिशोर तिवारी, पार्थ पोर्ते सुरेश यादव संजय केवट, मंगल बाजपाई राहुल गोरख गणेश वर्मा मोहसिन खान वासु पांडे राकेश चौहान सुनील यादव बंटी खान मुकेश यादव सहित पांच सौ से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे,*

Tuesday, July 25, 2023

वार्ड नं 42 - 43 की मांग को लेकर आज़ाद युवा संगठन ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर–आज़ाद युवा संगठन द्वारा वार्ड नं 42, 43 एवं 48 की अलग अलग समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर कलेक्टर,नगर पालिका निगम एवं एस डी एम कार्यालय का घेराव कर समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा गया। आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने बताया कि वार्ड नं 42-43 में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आबादी जमीन पर निवासरत जुग्गी - झोपड़ी गरीब परिवार को पट्टा वितरण की मांग को लेकर
 आज़ाद युवा संगठन के बेनर तले सैकड़ों की संख्या में विगत 4/1/2023 को माननीय राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी से रायपुर स्थित बंगले में मुलाकात कर खसरा नं 44/1,44/2,23/2,एवं 127 खसरा नंबर पर पट्टा वितरण की मांग की गई थी। उक्त आदेश को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा 44/1 एवं 44/2 का ही सर्वे करवाया गया हैं एवं खसरा नं 23/2 एवं 127 को छोड़ दिया गया हैं। उक्त खसरा नं पर सर्वे करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ( 2 ) श्री कुरैशी ने बताया कि वार्ड नं 42 शहीद चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आदर्श नगर कालोनी फेस 1 एवं फेस 2 में विगत तीन वर्षों से सीवरेज की पाईप लाईन
 फूट चुकी हैं उस पाईप को बदलवाने की मांग को लेकर कालोनीवासियों द्वारा अनेकों बार निगम प्रशासन एवं सीवरेज विभाग को ज्ञापन सौंपा गया किंतु आज दिनाँक तक किसी ने भी सुध नहीं ली, आज दिनाँक तक सीवरेज पाईप छतिग्रस्त हो जाने के कारण सीवरेज का पूरा गंदा पानी सड़को में गलियों में घरों घुस रहा हैं और खाली प्लेटो में गंदा पानी एकत्रित हो कर तलाबनुमा आकर ले चुका हैं, इसके अलावा अब यही गंदा पानी पीने के पानी मे भी सम्लित हो चुका हैं। श्री कुरैशी का कहना है कि यही हाल यदि कुछ दिनों तक और रहा तो चटीडीह की तरह वार्ड नं 42 में भी डायरिया का प्रकोप निश्चित तौर पर फैल जाएगा। उक्त मामले को 15 दिवस के भीतर समाधान करने की मां को लेकर जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन को ज्ञापन सौपा
 गया। 15 दिवस भीतर समाधान नहीं होने पर आज़ाद युवा संगठन द्वारा देवरीखुर्द पुलिस चौकी के पास धरना एवं चक्काजाम करने की बात कही। ( 3 ) वार्ड नं 42 में सभी बिजली पोल पर स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। एवं (4) वार्ड नं 48 विवेकानंद नगर मोपका में बसंत सीरिया, राजेश सीरिया पिता बाबूलाल द्वारा कॉलोनी के मुख्य मार्ग को बलपूर्वक घेरकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर दिया गया हैं जिसके कारण कॉलोनीवासियों को मुख्य मार्ग मोपका जाने के लिये लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तय करने को बाध्य होना पड़ रहा हैं। उस रास्ते को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर, संगठन जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती गुंजा निर्मलकर संगठन अध्यक्ष
 देवरीखुर्द,चन्द्रिका निर्मलकर सचिव देवरीखुर्द,श्रीमती सेवती रजक,इद्राणी रजक,पिंकी रजक,प्रतिमा रजक,सीतला यादव,सावित्री बाई खांडे,बितावन बाई सोनवानी, पूनम सोनकर,रूखमणी यादव, नरगिस यादव, संगीता यादव, गीता सोनकर,भगवती रजक,लाला कोरी,परमिला देवी, नीलम कोरी,रजनी निर्मलकर,रजनी कोसले,उत्तरा बाई,सरिता देवी,फूल बाई रजक,सकुन्तला मनिकपुरी,शान्ति बाई, नन्दनी,मिना रजक,लांछन धुरू,प्रीति धुरू,नन्दनी धुरू, सुशीला बाई निषाद,सरिता बाई निषाद,दिलेश्वर निषाद, पुष्पा देवी यादव, गौरी यादव, चन्द्रिका बाई साहू, संजू रजक,सुखलाल चौहान, अशी वस्त्रकार, गोमती चौहान, सरिता देवी सिंह, अनपुरणा पांडे, ईश्वरी बाई निर्मलकर,आदि बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का प्रयास सफल

बिलासपुर -:- पिछले दिनों बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष और सभापति ने कलेक्टर से मुलाकात कर खूंटाघाट से नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर बातचीत की थी । जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किसानों की तरफ से लिखित मांग पत्र पेश कर बताया था कि पानी की कमी को लेकर किसान परेशान हैं। बोनी की प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पानी नहीं है इसलिए खूंटाघाट जलाशय से किसानों को पानी दिया जाए।
दोनों नेताओं की मांग पर कलेक्टर महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खारंग जलाशय तथा घोंघा जलाशय को निर्देश देते हुए खरीफ सिंचाई के लिए मुख्य नहर वितरक
 शाखा एवं उप नहर शाखा से पानी छोड़ने का आदेश दिया हैं।जिस पर अमल करते हुए जल संसाधन विभाग ने 27-07-2023 गुरुवार को सुबह 11 बजे से बेलतरा,बिल्हा,मस्तुरी एवं कोटा विकास lखंड के ग्रामों में खरीफ सिंचाई हेतु नहरों से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है।

आईएएस रानू साहू के ऊपर ईडी की कार्रवाई एक पक्षीय और गलत- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट्स, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास ने आईएएस रानू साहू के ऊपर ईडी के कार्यवाही को एक पक्षीय और गलत बताया है, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि वह किसी गलत व्यक्तियों के साथ नहीं है, यह किसी व्यक्ति के गलत क्यों का समर्थन नहीं करते हैं परंतु विचारणीय प्रश्न यह है कि 7 माह पूर्व आईएस रानू साहू के यहां छापा मारा गया था, इस छापामार कार्रवाई में आईएस रानू साहू के यहां कोई साक्ष्य नहीं मिले थे, और उस समय भी रानू साहू ने ईडी को पत्र लिखकर उनके कार्रवाई में जांच में सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया था, अब 7 माह पश्चात फिर से छापा मारकर के उनको रिमांड में लेना और
 कार्रवाई करना गलत है ,एक पक्षीय है ,यदि रानू साहू कोयले परिवहन में कोई गड़बड़ी की है,तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए, परंतु किसी को टारगेट करके किसी मामले में परेशान करना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करना और मानवीय कृत्य है, छत्तीसगढ़ भारत का सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाला राज्य है, और छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में कोयले का उत्पादन होता है, सिर्फ टोंक जिले में जांच और कार्रवाई की गई है, बाकी 7 जिलों के अन्य अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ रानू साहू और उनके परिवार छत्तीसगढ़ियावाद के प्रतीक है, उनके घर से दो आई.ए.एस.है, दोनों छत्तीसगढ़ के बेटा और बेटी है छत्तीसगढ़ी लोगों के ऊपर एक पक्षीय कार्रवाई किया जाना अत्यंत गलत है, उन्होंने समाज के लोगों के साथ ही इस विषय में महामहिम राष्ट्रपति को भी ज्ञापन देने की बात कही है,*

Monday, July 24, 2023

फर्जी बिल्डर्स संतोष जायसवाल और उसके भाई की जनता ने की जमकर कुटाई

बिलासपुर–आपको बता दे की आज दो भू माफिया भाइयों की कलेक्ट्रेट से सामने आज लोगो ने जमकर कर दी है। फर्जी बिल्डर्स संतोष जायसवाल  को इतना मार पड़ा की उसका चेहरा ही सूज गया। ऐन मौके यही पुलिस ना  पहुंचती तो दोनो भू माफियाओं की जान ही निकल जाती सूत्रों की मानते तो  एक वलेक्ट्रेट सामने ही हत्या भी हो सकती थी। फिलहाल दोनो पुलिस की कस्टडी में है। वत

रजिस्ट्री कार्यालय रोज की तरह सोमवार को भी कामकाज चल रहा था। दोपहर के ढाई बजे के आसपास बड़ी संख्या में युवक दो लोगों को कूटते हुए ला रहे थे। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में दौड़ भाग चल रही थी। कुछ देर तक तो लोगों को समझ ही नही आ रहा था की क्या हो रहा है ? इतना जरूर है की भिड़ के बीच एक युवक का चेहरा सूज गया था। इससे लग रहा था की उसकी जमकर ठुकाई हुई है। दौड़ा भागी चल ही रहा था की उधर से पुलिस आ गई और मार खाने वाले दोनो लडको को पहले अपने कब्जे ली फिर पूछताछ शुरू हुई। मारने वाले लड़कों ने बताया कि इनमे से एक का नाम संतोष जायसवाल और दूसरे का नाम संदीप जायसवाल है। दोनो भाई जमीन का काम करते है करके कई लोगों से एडवांस में पैसा ले लिया है। एग्रीमेंट करने के बाद भी जमी की रजिस्ट्री नही करा रहे है। आज रजिस्ट्री कराने के लिए कई लोगों को बुलाया था। दिन भर बैठाने के बाद रजिस्ट्री नही करा पाऊंगा करके भाग रहे थे। तो सभी लोग मिलकर पीटे है।
भिड़ में शामिल लड़कों ने बताया कि ऐसे दूसरों की जमीन को दिखाकर लोगों से एग्रीमेंट करता है और बाद न तो पैसा वापस करता है और न ही जमीन की रजिस्ट्री करता है। अभी तक सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुका है। दो स्थानों पर ऑफिस खोल के रखे है।

थाना प्रभारी मनोज नायक की अध्यक्षता और सीएसपी संदीप पटेल की उपस्थिति में लगा डीपु पारा में पुलिस चौपाल

बिलासपुर – रजक भवन डीपूपारा में सीएसपी सिविल लाइन  संदीप कुमार पटेल की उपस्थिति में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस चौपाल में आए हुए लोगों से उनकी आसपास की समस्याओं को उनसे जाना गया और
 समस्याओं को लिखा गया। जिसमें तेजी से गाड़ी चलाने वाले, गाड़ी चलाते हुए हल्ला करने वालों की शिकायत
 डीपुपारा निवासियों ने की उनकी समस्याओं को लिखकर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
 लोगों की समस्याओं को जानने के पश्चात अवैध नशा विरुद्ध अभियान निजात और साइबर अपराध के बारे में लोगों को बताया गया। नशा से होने वाले नुकसान तथा साइबर अपराध से कैसे बचा जाए यह भी सभी को बताया गया

सेंदरी रेत खदान में मृत बच्चों के पिता ने शपथ पत्र देकर पुनः कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू डब्बू पर हत्या का जुर्म दर्ज करने की मांग

बिलासपुर –सेंदरी रेत खदान में मृत बच्चों के पिता ने शपथ पत्र देकर पुनः कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू डब्बू पर हत्या का जुर्म दर्ज करने की मांग,(पारिवारिक जनों ने भाजपा द्वारा आयोजित धरने में उपस्थित होकर न्याय की गुहार) हरेली के दिन सेंदरी में अवैध रेत खदान में डूबने से तीन बालिकाओं की मृत्यु हो गई थी, उन बालिकाओं के पिता एवं दादा सहित परिवारिक जनों ने पूर्व में जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कांग्रेस नेता बेलतरा के छाया विधायक राजेंद्र साहू डब्बू उनके भाई विरेंद्र साहू (अवैध रेत खदान का संचालन करते रहे हैं) उनके ऊपर हत्या का जुर्म दर्ज करने एवं अपने
 परिवारिक जनों के सुरक्षा की मांग का आवेदन दिया था, आज पुनः मृत बालिकाओं के पिता क्रमशः नंदू पटेल एवं सुशील पटेल, दादा रामझूल पटेल आदि जनों ने पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक से दूसरे बार आवेदन देकर अवैध रेत खदान संचालक राजेंद्र साहू डब्बू, छाया विधायक एवं उनके चचेरे भाई वीरेंद्र साहू के उपर हत्या का
 मामला दर्ज करने आवेदन पुलिस महा निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को किया है, इस आवेदन में एक विशेष बात यह रही कि आवेदकों ने शपथ पत्र देकर आवेदन दिया है, एवं आवेदन देने के पश्चात बालिकाओं के पिता एवं परिवारिक जन भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अवैध खनन, मृतक बालिकाओं के दोषी लोगों के ऊपर कार्रवाई को लेकर दिए जा रहे धरने में सम्मिलित होकर भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बेलतरा छाया विधायक राजेंद्र साहू डब्बू एवं वीरेंद्र साहू पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का मांग किया है,

Sunday, July 23, 2023

संस्कार और सभ्य समाज गढ़ने के लिए के नेतृत्व में महिलाएं प्रमुखता से सामने आए- डॉ सुषमा सिंह

पेंड्रा/ज़िला स्तरीय नारी जागरण , कन्या कौशल एवं आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यशाला 23 जुलाई दिन रविवार को गुरूमंत्र पब्लिक अमरपुर पेंड्रा में आज निदान संस्था की डायरेक्टर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेशकार्यसमिति  सदस्य एवम् GPM ज़िला प्रभारी  माननीय डॉ सुषमा सिंह दीदी मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ उनके आगमन से आज खासकर महिलायें एवं  क्षेत्रवासी काफी उत्साहित रहे ,उन्होंने नारी जागरण विषय पर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला एवं संस्कारों
 पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज की रचना एवं नेतृत्व में महिलाओं का स्थान सर्वोपरि सदैव रहा है ।इस अवसर पर  पेंड्रा गौरेला की 250 महिलाओं की उपस्थिति रही ।गायत्री परिवार युवा संगठन  डिवाइन ग्रुप दीया  प्रदेश
 कार्यकारिणी सदस्य एवं नारी जागरण कार्यक्रम का संचालन  कुमारी डॉ प्रियंका नेताम , ओम प्रकाश बलभद्र, सविता गुप्ता महिला प्रकोष्ठ गायत्री परिवार, पोसनी सिंह ,मुख्य ट्रस्टी गिरिजेश गुप्ता ,श्री चित्रणी जयसवाल गोरेला,
 नगर पंचायत गौरेला उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल, जिला समन्वयक गायत्री परिवार हरी प्रसाद पटेल ,मथुरा सोनी (ज़िला संयोजक BBBP), , जिला समन्वयक हरिप्रसाद पटेल, कवि राजेंद्र पांडे मुकेश जयसवाल ,डॉ प्रवीण राव , गोलवती उइके,रेखा राठौर ,अनूपपुर से सरोज राठौर ,आरडी बलभद्र ,मीना गुप्ता ,पवन हलवाई, गायत्री केसरी,सुनीता यादव ने,रामिन धुर्वे, शकुंतला जयसवाल मीना गुप्ता एवं बड़ी संख्या में माताएं बहने कार्यकर्ता भाई एवं बच्चे , एवं समाज के  कई सम्मानित प्रबुध विभूतियाँ  उपस्थित रही  ।

हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत पटवारी कौशल यादव को।

Bilaspur/ बता दें कि २४ जून २०२१ को एसीबी ने आय से अधिक सम्पत्ति मामले में तहसीलदार नारायण गवेल और पटवारी कौशल यादव के ऊपर ऊपर एफआईआर दर्ज किया था। एक तरफ़ जहां तहसीलदार गवेल के ख़िलाफ़ चार सप्ताह में जाँच पूरी कर चार्जशीट पेश करने के लिए सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश करने का आदेश जारी किया गया है वहीं दूसरी तरफ़ कौशल यादव के मामले में छह सप्ताह के भीतर जाँच समाप्त कर कोर्ट के समक्ष खातमा पेश करने का आदेश किया गया है। पटवारी के वकील ने तर्क पेश किया था कि कौशल यादव के ख़िलाफ़ एसीबी का यह दूसरी बार

 जाँच की जा रही है। दिसंबर २०१९ में एफआईआर का ख़ातमा किया जा चुका है फिर चार साल के भीतर फिर से दुबारा जाँच करके प्रताड़ित किया जा रहा है। दुबारा जो जाँच की जा रही है वह केवल प्रताड़ना के उद्देश्य से की जा रही है। और एक प्रकार से पूर्व में ख़ातमा करने वाले एसीबी के ही अधिकारियों की जाँच की जा रही है कि उन्होंने खातमा कैसे कर दिया। यह विरोधाभास वाली स्थिति उत्पन्न हो गई थी।वही एजेंसी वही अधिकारी। अपने ही जाँच के ख़िलाफ़ फिर दुबारा जाँच। इस पर कोर्ट ने पूर्व का जाँच पर क्लोजर रिपोर्ट पेश करने निर्देशित किया है। बता दें दबी ज़ुबान से लोग यह कह रहें हैं कि तहसीलदार गवेल और पटवारी कौशल यादव के बीच लंबे समय से जंग छिड़ी हुई है जिसमें एक दूसरे को निपटाने का खेल चल रहा है। यह लड़ाई बिलासपुर का चर्चित लड़ाई है। जो आये दिन लोगो के ज़बान में छाये रहता है।

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों समर्थकों सहित स्व. बिसाहू दास महंत पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों समर्थकों सहित स्व. बिसाहू दास महंत पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए सम्मिलित (विधानसभा अध्यक्ष, कोरबा सांसद से किया मुलाकात) अविभाजित मध्यप्रदेश  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा, स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के 45 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जांजगीर-चांपा और कोरबा के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, इस अवसर पर उन्होंने बिसाहू दास महंत जी के सुपुत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत , स्वर्गीय महंत के पुत्रवधू कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना
 चरणदास महंत, का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज  श्रीवास, अनुसूचित जाति कांग्रेस के नेता श्री किशोर घोरे, महेश मिश्रा आयुष सिंह , पंडित नीलय शर्मा,राज, कौशल श्रीवास्तव,चरण सिंह राज, दिलेश सिंह ठाकुर, शालिक राम यादव, सोनू पांडे, शुभम श्रीवास, दिनेश सिंह ठाकुर, पार्थ, बसंत यादव कौशल श्रीवास्तव पंडित

 अनिल शर्मा, गणेश वर्मा राहुल गोरख मोहसिन खान मंगल बाजपेई मनीष भट्ट नवदीप शर्मा नवीन दुबे पवन सिंह, लाला धीवर, कृष्णा श्रीवास, शम्मी जायसवाल, राम लखन जायसवाल, राकेश चौहान राहुल सिंह ठाकुर सोनू यादव* अभिषेक यादव दीपक यादव सचिन खानडे, नंदकिशोर वर्मा सुरेंद्र सिंह *सैनी,अशोक बजाज, राजू कश्यप, चिंटू यादव, नेहरू प्रधान, रोहन *महानंद* , हर्ष कश्यप, राहुल श्रीवास, कन्हैया सोनी, जितेंद्र* शर्मा जीतू अश्वनी साहू, हरीश वर्मा रवि बघेल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे,***

Saturday, July 22, 2023

21 वीं सदी में बच्चियां निभाएंगी विकास में सहभागिता–सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उर्तुम शासकीय हाईस्कूल में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने भी शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं की पढ़ाई के प्रति लगन को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होने बताया की जमाना 21 वीं सदी का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। देशवासियों को अपनी बेटियों पर नाज है। 
         उर्तुम हाईस्कूल हाईस्कूल में अंकित गौरहा ने 36 छात्राओं को सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक ही सीमित था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राएं पढ़ाई लिखाई से वंचित हो जाती थी।
 जिला पंचायत सभापति गौरहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ हुआ। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है।


        वीरेंद्र गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि बघेल सरकार बच्चियों के साथ है। सरकार का प्रयास है कि बच्चियां देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे अंक से पास होकर देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं।कार्यक्रम के दौरान, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुमन गौरहा,वीणा गौरहा,प्राचार्य प्रभाश शांडिल्य शिक्षक,शिक्षिकाएं व छात्र,छात्राओं के साथ ग्रामवासी भी उपस्थित रहें ।

 

सरगुजा संभाग के सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में अतिथि के रूप में शामिल हुए रविंद्र सिंह

सरगुजा–छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित सरगुजा संभाग के सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्री ऐजाज ढेबर जी के मुख्य आतिथ्य में तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी व विशिष्ट आतिथ्य के रुप मे छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह,श्री राजेश नारा एवं श्री गणेश नाथ योगी शामिल हुए। योग भवन वर्किंग वुमेन हॉस्टल वी.आई. पी. रोड फुण्डहर रायपुर में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

*सरगुजा संभाग प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिवस का प्रारंभ प्रातः 06 बजे श्री छबि राम साहू व श्रीमती ज्योति साहू द्वारा योगाभ्यास क्रिया कराया गया तत्पश्चात गायत्री यज्ञ भी किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज के योग सत्र में दौरान विशेषज्ञ के रूप में डॉ मीना पिंजानी, श्रीमती रजनी पिंजानी ने मानसिक स्वास्थ्य के विषय मे जानकारी प्रदान किया । तत्पश्चात श्रीमती दुर्गा साहू ने गर्भावस्था के दौरान कराय जाने वाले योगाभ्यास पर प्रकाश डाला तथा श्री रविकांत कुम्भकार ने गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया, श्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने योग एवं मूल्य शिक्षा के विषय मे अपने विचार रखा
सरगुजा संभाग सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनाँक 15 से 21 जुलाई 2023 तक रहा जिसमें सरगुजा संभाग के समस्त जिलो से लगभग 130 प्रतिभागी सम्मिलित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह के अवसर पर मान. महापौर महोदय ने प्रशिक्षणार्थी को संबोधित करते हुए कहा की । छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष व सदस्यो के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में योग को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है ।
 जिससे निश्चित ही आमजनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो रहा है। इस प्रकार संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर से लोगो योग से जोड़ना बहुत ही सराहनीय व पुनित कार्य है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. सदस्य श्री रविंद्र सिंह एवं श्री राजेश नारा, श्री गणेश नाथ योगी, श्री एम एल पाण्डेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग, डॉ कप्तान सिंह प्रोफेसर श्री रावतपुर सरकार विवि, श्री गौरव देवांगन सहायक लेखाधिकारी, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, डॉ दिनेश नाग, छबि राम साहू, सी एल सोनवानी, लच्छू राम निषाद, राजू शर्मा, श्रीमती ज्योति साहू, सहित आयोग के सभी योग प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी व योग साधकगण उपस्थित रहे।

सावन उत्सव में झलकी संस्कृति, हुनर और महिला सशक्तिकरण की मिसाल, घरेलू उद्यमियों को मिला सम्मान

  बिलासपुर में हर नारी रोजगार फाउंडेशन, लायंस क्लब बिलासपुर और शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होटल इंटरसिटी, जगमल चौक में भव्य सावन उत्...