Posts

Showing posts from April, 2026

हॉली क्रॉस स्कूल लालखदान मे विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण का किया गया आयोजन

Image
  बिलासपुर – लालखदान स्थित  हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल,में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के उपलक्ष्य में प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु 'गो ग्रीन' थीम के तहत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया....  खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि नन्हें हाथों से रोपी गई इस हरियाली की उम्मीद को निरंतर सींचने, उसकी देखभाल और संरक्षण करने का अटूट संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर वैश्विक चुनौतियों से अवगत कराते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।   क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के उपलक्ष्य में एक भव्य वृक्षारोपण उत्सव का आयोजन किया गया। 'गो ग्रीन' थीम पर आधारित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने अपार उत्साह दिखाते हुए प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस हरित अभियान के दौरान वातावरण मिट्टी की सौंधी खुशबू और 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। ...

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में चलाया जा रहा संगठन सृजन अभियान

Image
  बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने कहा संगठन सृजन अभियान आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । वार्ड से लेकर शहर जिला प्रदेश व देश के विभिन्न कोनों में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम निश्चित ही सराहनी है।आने वाले समय में व आगामी चुनाव में हमें इसका सुखद परिणाम परिलक्षित होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विनोबा नगर वार्ड नंबर 27 का संगठन सृजन अभियान बैठक आहूत की गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामशरण यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री व पर्यवेक्षक पंकज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवा मिश्रा व बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता  प्रतिपक्ष व पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर शहर उपाध्यक्ष शिवा मुदलियार चंद्रहास शर्मा शहर महामंत्री प्रशांत पांडेय संगीत मोईत्रा हे...

हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब: पूर्व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ विशाल प्रसाद वितरण

Image
बिलासपुर –हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर स्थित पी.जी.बी.टी. कॉलेज के समक्ष भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान सीताराम और पवनपुत्र हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक आरती के पश्चात विशाल प्रसाद भोग का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया। रविन्द्र सिंह ठाकुर जी के साथ रिंकू परिहार, प्रशांत पांडे, कमलेश सिंह परिहार, बबलू केसरवानी और विजय अग्निहोत्री जैसे गणमान्य जनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में गब्बी परिहार, गुड्डू चंदेल, विवेक मिश्रा, राजेश साहू, श्रेष्ठ परिहार, कुणाल शर्मा, पिंटू सलूजा, अभिजीत परिहार, दीपराज और शुभराज परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। भक्तिमय भजनों और "जय श्री राम" के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा, जो सामुदायिक एकता और अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण बना। प्रवेश प्रारम्भ........