Monday, August 19, 2024

घनश्याम होम्स अपार्टमेंट ब्यपार बिहार मे नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह ने अजादी पर्व पर ध्वजारोहण

 बिलासपुर – घनश्याम होम्स अपार्टमेंट ब्यपार बिहार मे नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह ने अजादी पर्व पर ध्वजारोहण कर महापुरषो व शहीद जवानो को नमन किया। इस अवसर पर पुर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने सोसाईटी वासीयो को संबोधित करते हुए कहा की। हम विरो की कुर्बानी को ब्यर्थ नही जाने देगे। सोने की चिङिया हमारा भारत देश के एकता व अखण्डता को हम सब




 मिलकर बनाये रखगे ।हम जाति धर्म भाषा वर्ग मे बंटे हुए है।मगर राष्ट्र के मजबूती उन्नती प्रगति के लिए हम सभी को एक रहना होगा । कार्यक्रम मे विशिष्ट आतिथि पुर्व प्रदेश सचिव एस पी चतुर्वेदी के के श्रीवास्तव अपार्टमेंट के अध्यक्षा सिमा सिघई संगीता सोनी किरण अग्रवाल वंदना चतुर्वेदी भारतीय मोदी राजीव अग्रवाल सहीत सभी अपार्टमेंट वासी उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चो द्वारा 

  देश भक्ती गीत व नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

Thursday, August 15, 2024

प्राण देकर भी भारत माता का कर्ज नहीं उतार सकते -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

 बिलासपुर –*प्राण देकर भी भारत माता का कर्ज नहीं उतार सकते -त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास स्वतंत्रता दिवस के दर्जनों कार्यक्रम में हुए सम्मिलित) 200 सालों की अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलवाकर ,हमारे हजारों लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारी ने अपने प्राणों की आहुति देकर अपना सारा














 जीवन लगाकर यह आजादी हमें दिया है, प्राण देकर भी हम भारत मां का कर्ज नहीं उतार सकते, राष्ट्रीय पर्व हमारे उन महान वीरो, महापुरुषों हुतात्माओं को नमन और स्मरण करने का पर्व है, जिनके आहुति जिनके सर्वोच्च त्याग, बलिदान के बदौलत आज यह दिन देख रहे हैं, हजारों वीरगति प्राप्त गुमनामी में भी है, जो व्यक्ति कहीं पर भी जाती, वर्ण, पंथ, धर्म के नाम पर भेदभाव करता है, वह भारत माता का सच्चा सपूत नहीं हो सकता, कोई भी जाति धर्म से पहले हम हिंदुस्तानी है, भारतीय है, और इस पर हमें गर्व है, यह बातें जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों स्थलों यथा शासकीय विद्यालय कोनी, महालक्ष्मी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, ग्राम परसदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौसरi, धुरीपiरi, आदि दर्जनो स्थल पर अपने सहयोगीयो सहित उपस्थित होकर व्यक्त किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, रवि बघेल जनपद सदस्य, पवन सिंह ठाकुर, जि.पं. प्रतिनिधि ,श्रीमती लक्ष्मी डेविड बनर्जी सरपंच ,प्रहलाद यादव संदीप शर्मा आशीष तिवारी ,सोंटी पटेल श्रीमती आरती पटेल, श्री इंद्रेश श्रीवास्, श्री राजकुमार सुनहले, श्री रामसनेही दिनकर श्री अनिल पटेल अमन गदेवाल, दुर्गेश पटेल श्री राम गोपाल साहू श्री राजकुमार सूर्यवंशी रज्जू बघेल अभिषेक धीवर, श्रीमती ज्योति मिंज ,श्री विपिन दुबे, श्री इंद्रेश श्रीवास श्री रामचरण गढ़वाल श्री शंकर पटेल अजय मरावी श्री मूलचंद पटेल, पार्थ कुमार चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव आयुष सिंह राज जितेंद्र शर्मा गौरव दुबे राजेंद्र श्रीवास सहित संबंधित संस्थान के अधिकारी कर्मचारी विद्यालय के समस्त शिक्षक गढ़ क्षेत्रीय जन एवं हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित थेll*

सिविल लाइन थाना मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टी आई प्रदीप आर्या नें दी सबको बधाई और शुभकामनायें

 बिलासपुर –बिलासपुर सिविल लाइन थाने मे आज स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.... ऊर्जावान और सिविल लाइन क्षेत्र के दिलेर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य जी के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया... और पुरे थाना स्टॉफ की मौजूदगी मे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान मे सलामी डी गई साथ ही साथ थाना प्रभारी प्रदीप आर्य नें पुरे थाना स्टॉफ के जवानो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी........ सिविल लाइन टी आई प्रदीप आर्य नें बताया की स्वतंत्रता दिवस भारत में 15 अगस्त को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दी गई असंख्य कुर्बानियों को याद करने और उन्हें सम्मानित करने का अवसर है।

स्वतंत्रता दिवस का तात्पर्य है स्वतंत्रता का मूल्य समझना, और उन आदर्शों और मूल्यों की रक्षा करना जिनके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपनी आज़ादी का सम्मान करना चाहिए और इसे बनाए रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। 

इस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के नायकों का स्मरण किया जाता है।यह दिन हमें न केवल हमारे देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाने का मौका देता है, बल्कि यह भी प्रेरणा देता है कि हम अपने देश के विकास और समृद्धि में योगदान दें।

Wednesday, August 14, 2024

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का स्वदेश आगमन पर अभिनंदन

 कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का स्वदेश आगमन पर अभिनंदन, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विधायकों के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व करने के पश्चात आज प्रदेश रायपुर आगमन हुआ ,इस अवसर पर बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक-AICC अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने अपने सहयोगियों सहित रायपुर पहुंचकर डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, कोरबा लोकसभा की


 सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं उनके सुपुत्र श्री सूरजदास महंत का स्वागत अभिनंदन किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ गए बेलतरा-बिलासपुर के कांग्रेस जनों ने शाल श्रीफल,पुष्प गुच्छ भेंट कर, महंत परिवार का स्वागत किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ श्री मोहन जायसवाल पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू चरण सिंह राज मयंक वर्मा रवि बघे


 पवन सिंह ठाकुर कौशल श्रीवास्तव आयुष सिंह राज, पार्थ कुमार संतोष पटेल मोहन साहू मनोज पटेल संदीप धीवर दीपक दास कृष्णा साहू श्याम सुंदर पटेल दिलीप साहू कांति राज रामदयाल पटेल कृष्ण श्रीवास सुखदेव तिवारी दादू शिकारी रितेश कश्यप चंद्र प्रकाश केसरवानी प्रशांत कई सोनू कश्यप मकसूदन साहू कामता वर्मा विजेंद्र साहू हरीश वर्मा शुभम श्रीवास आदि जन उपस्थित थे.l*

Sunday, August 11, 2024

रविन्द्र सिँह के नेतृत्व मे संम्पत्तीकर व जलकर शिविर हुआ संम्पन्न

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह के सफल मार्गदर्शन मे आज संम्पत्तीकर व जलकर शिविर हुआ संम्पन्न। बिलासपुर विनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के गांयत्री मदिर मे आज संम्पत्तीकर व जलकर का शिविर नगर निगम की ओर से आयोजित किया गया था। जिसमे सैकङो वार्ड व नगर वासी ने उपस्थित होकर लाभ उठाये। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर व शिवा मुदिलयार

 किशोरलाल गुप्ता हरीश तिवारी उत्तम चटर्जी विजय दुबे सुभाष अग्रवाल चन्द्रहास केशरवानी रंजीत खनुजा रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास शर्मा राघवेन्द्र सिंह प्रशांत पाण्ङेय सतोष चौहान केशव गोरख सतोष पाण्ङेय अजय तिवारी ओमप्रकाश शर्मा अनिल चदेल सगीत मोईत्रा

 जवाहर सचदेव राहुल दुबे सजय दवे राजेश साहु सदीप मिश्रा विजय तिवारी गुङ्ङु चदेल अनिल चौहान बब्लु केशरवानी अशोक केशवानी दिलीप साहु नरेंद्र सिंह मुकेश दुबे राज चौहान अजय सोनी कर्ण सिंह अब्दुल खालिद रितिक सिंह जावेद खान मनोज साहु राकेश केशरीय सन्नी चौहान सजय शुक्ला निटु परिहार चिन्टु राव सजय यादव बब्लु आङील पप्पु विष्ट शकील अहमद मसीह प्रकाश मुकेश कछवहा हरीश चेलकर विक्रम ध्रुव राजा यादव मृत्युंजय तिवारी पिन्टु आङील नेब्रोन मसीह उदय गंगवानी। आदि उपस्थित थे। अगला शिविर गायंत्री मंदिर मे संम्पत्तीकर व जलकर का 14 अगस्त को वार्ड क्रमांक 27 व 28 का बिनोबानगर मे आयोजित किया जायेगा।

Saturday, August 10, 2024

सकरी स्कूल मे न्योता भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 बिलासपुर –बिलासपुर जिले के सकरी शासकीय उच्च. माध्य. शाला मे न्योता भोज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. आपको बता दे की छत्तीसगढ़ शासन का न्योता भोज कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 को शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के सरकारी

 स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करना है। न्योता भोज कार्यक्रम में, स्थानीय समुदाय, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान और अन्य लोग भोजन दान करके बच्चों के पोषण में योगदान करते हैं।

न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है. यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है. समुदाय के लोग या फिर कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं.




*नीलेश सिंह* 

*विशेष आमंत्रित सदस्य भा.ज. पा. तखतपुर विधानसभा* 

सूरज मिश्रा 

विधायक प्रतिनिधि 

भानु सिंह युवा नेता 

प्रधान पाठक - गोरेलाल कश्यप,

श्रीमती पूर्णिमा तिवारी

अर्पणा चौधरी,

कमलेश कश्यप,

सुमन कटियार ,

राममूरत कौशिक,

पुष्पा शर्मा

स्व-सहायता समूह - आई तुलजा भवानी

पुनिता, अहिल्या, किरण राव, मंजू उइके,...........

Thursday, August 8, 2024

रेलवे परिक्षेत्र के नकटी मंदिर के पास बने अंडर ब्रीज को व्यस्थित करें ताकि जलभराव से लोगो को राहत मिल सके –श्याम सुंदर तिवारी

 बिलासपुर –रेलवे स्टेशन से लगे नकटी भवानी मंदिर केपास अंडर ब्रिज मे लगातार बारिस होने की वजह से ब्रीज के अंदर उसके अंदर घुटनो तक पानी भर गया है...जिससे लोगो को  आने जाने मे काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है घुटनो तक पानी होने से सैकड़ो हजारों को लोगो आनाजाना प्रभावित हो रहा है...कभी भी घटना हो सकता है और रेल प्रशासन को ध्यान आकर्षित करने की जरुरत है इसी तरह शंकर नगर फैक्ट्री के आगे जो सड़क है उसकी भी हालत जर्जर है सड़क बुरी तरह खराब हो चूका है सड़क किनारे बनी हुई नालीया काफ़ी सकरी है  जिससे पानी पूरी तरह भर जाने के बाद  नाली का पानी सड़को पर आजाता है वहां की सड़को पर बने गड्ढों  मे पानी भरने से लोगो को पता नहीं चलता की सड़क पर गड्ढे है और इसके चलते कई लोग इन गड्ढों का शिकार बन जा रहे है प्रशासन को इन सड़क मार्ग को सुधारने की

 आवश्यकता है निगम प्रशासन को ध्यान देनें की जरुरत है मोहल्ले के सभी सदस्यों की मांग है भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व रेलवे मंडल सलाहकार सदस्य पंडित श्याम सुंदर तिवारी ने रेल प्रशासन से मांग की है की रेलवे ब्रिज नकटी भवानी मंदिर के पास बने ब्रीज को व्यस्थित करें


 ताकि भविष्य मे इस तरह की समस्या ना हो पाए.... तिवारी नें निगम प्रशासन से भी सड़क को को सही करने की मांग की है इसी तरह शंकर नगर गुड़ाखू फैक्ट्री के आगे जो गाली है जो सड़क है उसे बनाने की आवश्यकता है निगम प्रशासन इन सड़को को अति आवश्यक रूप से संज्ञान मे लेवे ताकि लोग हादसों का शिकार ना हो सके.............

Wednesday, August 7, 2024

त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने किया निगम आयुक्त से भेंट

बिलासपुर –त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने किया निगम आयुक्त से भेंट( पत्रकार कॉलोनी रोड, बिरकोना रोड स्ट्रीट लाइट, कोनी में रिटेनिंग वॉल, सहित दर्जनों विकास कार्य हेतु दिया ज्ञापन) बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, श्री त्रिलोक श्रीवास्, राष्ट्रीय समन्वयक -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के नेतृत्व में आज कांग्रेस जनों ने बिलासपुर नगर पालिका निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार से भेंट करके दर्जनों विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सोपा ,इस अवसर पर निगम आयुक्त से कोनी बिरकोना मार्ग में स्ट्रीट लाइट, रामकृष्ण सेवा समिति आश्रम से पत्रकार कॉलोनी रोड के जर्जर रोड के सीसी रोड निर्माण कार्य, एवं अरपा नदी में जय-जयi आईटीआई से लेकर तुरकiडिं बाईपास पुल तक तक

 रिटेनिंग वॉल निर्माण, तालाब और मुक्तिधाम सौंदरीकरण करने, कोनी के बड़ी कोनी तथा छोटी कोनी में स्वीकृत पानी टंकी का निर्माण प्रारंभ करने संबंधित अन्य दर्जनों ज्ञापन उन्हें सोपा तथा इसे शीघ्र पूर्ण करने हेतु अनुरोध किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता श्री नवल शर्मा, श्री मनोज श्रीवास,



 ओमप्रकाश शर्मा , मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल ,आयुष सिंह राज, राहुल गोरख ,शुभम श्रीवास, मंगल वाजपेई, कौशल श्रीवास्तव चरण सिंह राज, मनीष भट्ट नवदीप शर्मा नवीन चंद्र दुबे श्रीमती गायत्री कश्यप श्रीमती भारती साहू डॉक्टर साहू दीपक यादव दीपक श्रीवास राहुल श्रीवास दुर्गेश पटेल आशु केवट फूलचंद सारथी सुरेश यादव अंबुज अग्निहोत्री गोविंदi यादव राजेंद्र श्रीवास आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे, निगम आयुक्त के द्वारा श्री श्रीवास एवं अन्य जनों के द्वारा उठाए गए जनहित संबंधी कार्यों के त्वरित निराकरण करने की बात कही गई है....

Sunday, August 4, 2024

स्किन एंड हेयर "ट्रीटमेंट के लिए प्राइड ऑफ़ होम्योपैथी इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुई बिलासपुर की डॉक्टर नमिता रावत

 बिलासपुर –होम्योपैथी के छेत्र मे बिलासपुर ( छत्तीसगढ़ )की डॉ नमिता रावत दुबई मे बेस्ट "स्किन एंड हेयर "ट्रीटमेंट के लिए प्राइड ऑफ़ होम्योपैथी इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुई =होम्योपैथी चिकत्सा की दुनियाँ मे 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा Burnett Homoeopathy pvt Ltd द्वारा दुबई के अल बुर्ज अरब मे विश्व होम्योपैथी समिट -2 का आयोजन किया गया जहा 25 देश के प्रतिष्ठित होम्योपैथी चिकित्सक शामिल हुए 4 दिवासीय इस कार्यक्रम मे पूर्वक्रिकेटर क्रिसगेल, जोंटी रूड्स सनथ जय सूर्या, फ़िल्मजगत के कलाकार अनुपम खेर सांसद श्री मनोज तिवारी आदि नामचीन हस्तियों ने सिरकत की इस सफल कार्यक्रम के लिए बरनेट कम्पनी के एमडी डॉ नितीश चन्द्र दुबे एवं


उनकी टीम का ह्रदय से धन्यवाद विगत कई वर्षो से बरनेट होम्योपैथी कंपनी द्वारा ऐसे आयोजन देश विदेश मे किये जय रहे होम्योपैथी चिकित्सक को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैँ ज्ञात हो की पिछले वर्ष भी डॉ नमिता रावत जी को नागपुर मे आयोजित आल इंडिया होम्योपैथी रिसर्च समिट मे भी पदमश्री कैलाश खेर द्वारा युथ

 आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया था डॉ रावत बिलासपुर जिले की वरिष्ठ होम्योपैथी मेहिला चिकित्सक हैँ जिन्हे होम्योपैथी चिकित्सक के छेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए कई बार सम्मानित किया गया हैँ 16 वर्ष से लगातार डॉ नामिता स्वास्थ्य के छेत्र मेअपनी सेवाएं दे रही

Saturday, August 3, 2024

रविंद्र सिँह की अगुवाई मे वृहद रूप मे वृक्षारोपण "एक पेड़ माँ के नाम

 बिलासपुर –बिलासपुर नगर निगम द्वारा एक पेङ माॅ के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे जोन क्रमांक 4 ब्यपार बिहार जोन के अन्तर्गत प्रियदर्शनीय नगर गार्डन के साथ ही साथ सभी वार्डो मे फलदार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति शेख नजरुद्दीन

 छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह एम आई सी मेम्बर सीताराम जसवाल जोन कमिश्नर दिपिका भगत इंजिनियर राघवेन्द्र सिंह सहित नगर व वार्ड के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित थे।


अतिथीयो ने प्रकृति प्रेमीयो को संदेश देते हुए कहा की जल जंगल जमीन को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। करोना काल मे हम सभी ने आक्सीजन के महत्व को समझा है। इस लिए आने वाली पीढी के लिए हम सभी को पेङ लगा कर सहेजने जैसे पुनित कार्य मे हम सभी को सहभागी होना चाहिए।

Thursday, August 1, 2024

पेङ लगाना हम सभी की जिम्मेदारी–रविन्द्र सिँह

 बिलासपुर –बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद रविन्द्र सिंह की उपस्थिति मे सरस्वति पार्क सहीत वार्ड के सभी मुख्य मार्ग व गार्डनो मे आगन बाङी कार्यकर्ता सहायिका व वार्ड के सैकङो महिलाओ के उपस्थिति मे वृक्षारोपण आज किया गया। 



के उपस्थिति मे सरस्वति पार्क सहीत वार्ड के सभी मुख्य मार्ग व गार्डनो मे आगन बाङी कार्यकर्ता सहायिका व वार्ड के सैकङो महिलाओ के उपस्थिति मे वृक्षारोपण आज किया गया। 

वार्ड के गार्डन मे एक पेड माॅ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम उपरांत हरियाली प्रेमियो को संबोधित करते हुए नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह  ने कहा की पेङ लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही पेङ कैसे बङा हो । आने वाली पिङी को फल फुल व आक्सीजन मिलता रहे। उसके लिए पेङ का संरक्षण पुत्र पुत्री के समान हम सभी को करना होगा। कार्यक्रम मे छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविन्द्र सिंह रविन्द्र सिंह ठाकुर आगनबाङी कार्यकर्ता सुचिरिता नंदा गौरी पुजा यादव सहायिका लक्ष्मी मानिकपुरी मती यादव कौशल प्रजापति भगवति यादव माया मानिकपुरी शांता यादव ममता साहु कमला यादव सहित सैकङो के तादात मे वार्ड व शहर के नागरिक मितानिन व महिलाये इस पुनीतः कार्य मे शामिल थे।


Monday, July 29, 2024

योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिँह के मार्गदर्शन मे जन समस्या निवारण शिविर का हुआ सफल आयोजन

 बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह के सफल मार्गदर्शन मे आज जन समस्याॅ निवारण शिविर विनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 मे प्रातः 10 से 3 बजे तक 29 जुलाई सोमवार को गायंत्री मदिर मे आयोजित किया गया था । उसमे वार्ड के करीब 225 नागरीको ने शिविर मे सी सी सङक व नाली रिपेयरिंग व निर्माण कार्य ङामरी करण व स्लेप लगवाने के साथ गार्डन का जीर्णोद्धार रंग-रोगन व ङस्टबिन सफाई व बोर पाईप लाईन विस्तार पेयजल समस्याॅ एंव पोल तार



 विस्तार स्ट्रीट लाईट रिपेयरिंग व नया सेट लगवाने के साथ साथ राशन कार्ड समाजिक सुरक्षा पेशन संम्पत्तीकर नामांकन भवन निर्माण नियमितीकरण पट्टा गुमास्ता अवास जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादी समस्याॅ का लिखित आवेदन वार्ङ के नागरिको ने शिविर मे अधिकारियो को जमा

किया । शिविर मे प्रमुख रुप से बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर शिवा मुदिलयार ब्रजेश सिंह अशोक तिवारी उतम चटर्जी रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी धिरेन्द्र केशरवानी सजय दवे रिकु मित्रा मनीष गुप्ता राहुल दुबे प्रभाकर राव परेश श्रीवास्तव जवाहर सचदेव मजीत गोस्वामी संगीत मोईत्रा सदीप मिश्रा जुगल गोयल केशव गोरख रवि बनर्जी गणेश रजक ओमप्रकाश शर्मा तारकेश राव पप्पु शुक्ला भरत चावला बब्लु केशरवानी

 दिलीप साहु विक्की नानवानी सतोष चौहान शकील खान योगेश पिल्ले मन्टु चौहान दिनेश साहु चिन्टु राव राकेश केशरीय विपिन मिश्रा मसीह प्रकाश राजा गुप्ता अदिती वर्मा अजय गोस्वामी सन्नी चौहान राम साहु सजय शुक्ला सत्यम साय बब्लु आङील पप्पु विष्ट व नगर निगम के उप अभियंता प्रिया सिंह पात्रे आर आई निरज अग्रवाल आलोक मिश्रा प्रकाश यादव सजय विश्वकर्मा अब्दुल मजीद अशोक शुक्ला सफाई अधिकारी विजय पवार कमला श्रीवास परमेश्वर यादव धन्नु साहु मंजु मेश्राम कल्पना नाईक आदि उपस्थित थे।

Sunday, July 28, 2024

बुधिया एन्क्लेव मे हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 बिलासपुर –रविवार क़ो आज बुधिया एनक्लेव नया सरकंडा बिलासपुर में स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें वार्ड के पार्षद श्री राजेश टसेजा उपस्थित रहे....रीलाइफ मल्टी क्लीनिक सीपत चौक

सरकंडा बिलासपुर के संचालक डॉक्टर जी. के. मित्तल एवं प्रीति मित्तल के द्वारा आस्था सोसायटी के सभी सदस्यों एवं पूरे स्टाफ का मेडिकल चेकअप निशुल्क किया

 गया और साथ ही साथ एक पेड़ माँ के नाम पर परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया था इस अवसर पर आस्था समिति के अध्यक्ष एन के साहू अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे.....

Wednesday, July 24, 2024

कांग्रेस के विधानसभा घेराव में त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ो लोग हुए सम्मिलित

 *कांग्रेस के विधानसभा घेराव में त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ो लोग हुए सम्मिलित( नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से किया राजनीतिक चर्चा) प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर अराजकता और प्रदेश में व्याप्त, भ्रष्टाचार गुंडागर्दी के विरोध में रायपुर में प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन रखा

 


गया था, जिसमें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के नेतृत्व में सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए ,इस अवसर पर बेलतरा- बिल्हा मस्तूरी तखतपुर बिलासपुर से गए सैकड़ो लोग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज से भेंट किए एवं जिले के राजनीतिक विषयों पर चर्चा किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से पंडित नवल किशोर शर्मा, किशोर घोरे मोहन जायसवाल मनोज श्रीवास दिलीप कौशिक अशोक मानिकपुरी किशोर श्रीवास जगमोहन कश्यप मनीष कुमार आयुष सिंह राज कौशल श्रीवास्तव कृष्णा श्रीवास राहुल गोरख चरण सिंह राज मंगल बाजपेई दीपक कश्यप नवीन चंद्र दुबे मनीष भट्ट नवदीप शर्मा हृदेश कश्यप सोनू साहू


 प्रशांत मुकेश बंजारे मुकेश खरे सोनू कश्यप विजेंद्र साहू रामकिशोर श्रीवास मणि वर्मा अनिल साहू मकसूदन साहू चंद्र प्रकाश केसरवानी पवन सिंह ठाकुर दादू लश्कर रवि बघेल हरीश वर्मा दादू शिकारी सुखदेव तिवारी राजीव कश्यप मोहसिन खान पार्थ कुमार रविंद्र सरोठी राम लखन जायसवाल मुकेश अग्रवाल लक्ष्मी यादव शुभम श्रीवास सचिन शिकारी रामेश्वर केसरी पप्पू कौशिक रोहन महानंद दीपक यादव सहित सैकड़ोंजन सम्मिलित थे..*

Wednesday, July 17, 2024

शहीदाने करबला की याद मे आज जगह जगह किया जा रहा लंगर का आयोजन

बिलासपुर / शहीदाने करबला की याद में आज मोहर्रम पर जगह-जगह लंगर किया जा रहा है। जराभाठा स्थित ताहिरा पेट्रोल पंप के पास मुस्लिम समाज सेवा संगठन की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी सभी समाज के

 लोगो को मुस्लिम समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष जनाब शेख अय्यूब भाई के सरपरस्ती में आम लंगर तकसीम

 किया गया। जिसमे सेकड़ो की तादात में सभी समाज के लोग शामिल हुए और क़ौमी एकता का परिचय दिया। आज के इस मुबारक मौक़े पर प्रमुख रूप मों. फ़ारूख़

 आज़म, शेख इमरान, वीरेंद्र सारथी, शाहिद मोहम्मद, पंचराम सूर्वंशी, रेशम डहरे, हनी लाल, शुभम लालके, प्रकाश रघुवंशी, मनीष बारीक, उमेर ख़ान, राहुल डहरे अलावा मुस्लिम समाज एव अन्य समुदाय के लोग मोजूद थे 

Tuesday, July 9, 2024

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी कल कलेक्टर के माध्यम से देंगे मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बिलासपुर –प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण पर ध्यानाकर्षण कराने पूरे प्रदेश में बुधवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कर्मचारि संघ जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ को सौंपेगा ज्ञापन।

बीते 22 जून 2024 को कर्मचारी भवन गौरव पथ, रायपुर में आयोजित जिला एवं संभागीय बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण को लेकर बुधवार को ज्ञापन सौंपा जाना है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, सचिव किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र के कर्मचारियों एवं

 


पेंशनरों को वर्तमान में 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि राज्य के कर्मचारियो एवं पेंशनरों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा है इसके फलस्वरुप केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक से महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। केन्द्रीय कर्मचारियों एवं अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी कर पिंगुवा समिति का गठन शिक्षक लिपिक, स्वास्थ्य एवं अन्य संवर्गों के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने हेतु की गई थी समिति का अनुशंसा प्राप्त कर इन सभी संवर्गो के वेतन विसंति सुधार हेतु शीघ्र सार्थक कार्यवाही किया जाए। और लिपिको के अनुकम्पा नियुक्ति में दिये गये शर्तों के पालन हेतु दक्षता परीक्षा 6 माह में आयोजित किये जाने संबंधी आदेश जारी कि जाए ताकि लिपिको को जल्द ही लाभ प्राप्त हो सके। अनियमित, दैनिक वेतन भोगी तथा कार्यभारित कर्मचारियों के

 नियमितिकरण संबंधी गठित समिति का प्रतिवेदन प्राप्त कर नियमितिकरण की कार्यवाही जल्द ही की जाए। प्रदेश के सभी संवर्गों के कर्मचारियों का लम्बित पदोन्नति प्रक्रिया हेतु पुनश्च निर्देश जारी किया जावे। प्रदेश के सभी संवर्गों के अधिकारी / कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय वेतनमान संबंधी आदेश शीघ्र जारी किया जावे। कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक निर्धारित समयावधि में किये जाने हेतु निर्देश पुनश्च जारी किया जावे। संघों को अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति स्थाई मान्यता जारी किया जावे। स्थानीय समस्या स्थानीय आवश्यकतानुसार उल्लेख किया जावे.. साथ ही संघ का अनुरोध है कि उपरोक्त कर्मचारी हितों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र आदेश जारी करे अन्यथा मांगे पूरी न होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ आगामी दिनों में बैठक कर आगे की रूप रेखा तय कर रणनीति बनाएगी।

Sunday, July 7, 2024

बिलासपुर मे निकली प्रभु जगन्नाथ जी कि भव्य रथ यात्रा

बिलासपुर –हर साल की तरह इस साल भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रचना निकल गई रेलवे परिक्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई इस रथ यात्रा को मुख्य अतिथि और छत्तीसगढ़ के *उपमुख्यमंत्रीअरुण साव पूजा पाठ करने के बाद छेड़ा पहरा की रस्म अदा की।* इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही पूजन स्थान का दौर चलता रहा और सुबह नेतृत्व के संपन्न होने के बाद महाप्रभु को 56 भोग लगाया गया जिसके बाद वहां पर वह मंदिर से दर्शन देने के लिए रस पर सवार हुए और भक्तों के बीच पहुंचे जहां राजा के द्वारा भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करने के बाद छेड़ा पहरा रश्मीपुरा की इसके बाद भक्तों ने भगवान के रक्त को खींचते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए 

बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर बिलासपुर वासियो सहित प्रदेश कि जनता कि खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ जी से आशीर्वाद माँगा...

श्यामसुंदर तिवारी जो कि ब्राह्मण से समाज के प्रमुखो मे से एक लोगो कि बीच अपनी स्वच्छ सुंदर वैक्तित्व के धनी श्यामसुन्दर तिवारी द्वारा भक्तो कि मनोकामना पूर्ण करने हेतु भगवान जगन्नाथ जी से आशीर्वाद लेते हुए समग्र सृष्टि कि खुशहाली और विकास हेतु आशीर्वामांगते हुए कहा कि बिलासपुर जितनी प्रगति करेगा उतना हि विकास यहाँ के लोगो और विद्यार्थियों मे भी होगा और आने वाले समय मे यहां के वासी और विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ का नाम और ज्यादा रौशन करने कि बात कही है 

रथ यात्रा स्टेशन चौक,सोलापुरी माता बारह खोली चौक,तारबहर ,गांधी चौक ,दयालबंद,जगमाल चौक होते हुए गुंडीचा मंदिर पहुंची।इस मौके पर राजा मौजूद मुख्य अतिथि अरुण sao सभी को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई देते हुए प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना की इस मौके पर उनके साथ रेलवे के पूर्व पार्षद और कोरबा विधानसभा के प्रभारी वही रामाराव, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा जगन्नाथ मंदिर कमेटी के सदस्य और आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद थे इस मौके पर भगवान के प्रसाद का वितरण भी भक्तों ने किया

Wednesday, July 3, 2024

प्राकृतिक खेती के थीम में मिला बेस्ट प्रेजेंटेशन का अवार्ड...

 बिलासपुर –कृषि विज्ञान केन्द्रों की 3 दिवसीय 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला में आयोजित....प्राकृतिक खेती के थीम में मिला बेस्ट प्रेजेंटेशन का अवार्ड...

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए..आपको बता दे कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वीं क्षेत्रीय कार्यशाला' के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कई बाते कहीं...कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने "एक गांव, एक फसल" का आव्हान किया

 है...वही कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने कहा कि कृषि के विकास और किसानों को समृद्ध बनाने में केवीके का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मूल रूप से कृषि विश्वविद्यालय का काम शिक्षा विस्तार और शोध का है। लेकिन वास्तव में कृषि विद्यालय के शोध को किसानों तक पहुंचाने का काम कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया है। मिलेट फसलों कोदो-कुटकी का अच्छा बाजार का भी उपलब्ध हो रहा है। मिलेट फसल के अच्छे भाव मिलने से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं।


 वही इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर को प्राकृतिक खेती के थीम में बेस्ट प्रेजेंटेशन का अवार्ड मिला जिसे केंद्र की डॉ.शिल्पा कौशिक ने प्रस्तुत किया था तथा कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर को बेस्ट एग्जिबिशन स्टॉल का अवार्ड मिला, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन मैं ,डॉ. शिल्पा कौशिक ,डॉ .अमित शुक्ला ,जयंत साहू , डॉ.निवेदिता पाठक ,डॉ.चंचला रानी पटेल, , प्रकाश मिंज,,डॉ .एकता ताम्रकार ,सुशीला ओहदार शामिल रही...

Tuesday, July 2, 2024

एनएसयूआई ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन, गृहमंत्री के इस्तीफे कि मांग

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आह्वाहन पर आज सीएमडी चौक में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी व प्रदेश सचिव रंजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे जंगल राज के खिलाफ़ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।इन्होंने कहा की बेहद दुर्भाग्यजनक है कि आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। बस्तर का आदिवासी अब



 रायपुर में भी सुरक्षित नहीं है। आदिवासी बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला जा रहा है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा में रहने वाला 21 साल का मासूम बच्चा मंगल मुराया का कसूर क्या था? उसने पढ़ाई करने नया रायपुर के एक निजी कॉलेज में एडमिशन लिया था। उसका सिर्फ इतना ही कसूर था कि वह मासूम आदिवासी था। उसने बड़ी मासूमियत से रास्ता पूछा था, लिफ्ट मांगा था उसको



 सरेआम गाड़ी में बैठा कर ले जाया गया पीट-पीट कर मार डाला गया। हत्यारों ने उसका एटीएम कार्ड छिन लिया पिन मांग रहे थे वह गरीब का बच्चा पिन नहीं बताया तो मार डाला। क्या यही है कानून का राज जहां पर रास्ता पूछने पर एक कॉलेज के छात्र को मार डाला गया। उस बच्चे के आदिवासी मां-बाप ने अपने बच्चे को पढ़ाने का सपना देखा था। उन्हें क्या पता था छत्तीसगढ़ में कानून का नहीं जंगल राज चल रहा है। उसका बच्चा पढ़ लिख कर अपना कैरियर नहीं बना पायेगा, भाजपा के राज में उसकी लाश घर वापस आयेगी। पुलिस निष्क्रिय और निकम्मी बन गयी है। प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी ने कहा की 6 माह में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। गुंडे, अपराधी, लूटेरे, चोर बेलगाम हो गये है, बलात्कार और हत्यायें आम हो गयी है। इन घटनाओं को रोकने की दिशा में सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।



प्रदेश सचिव रंजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा की  



भाजपा के राज में आम आदमी और आदिवासी अपने को असहाय महसूस कर रहा है। कहने को तो प्रदेश का मुखिया आदिवासी है लेकिन वह आदिवासियों को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहा। आदिवासी समाज अपने को ठगा महसूस कर रहा है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव आमीन श्रीवास्तव, प्रखर सिंह ठाकुर,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव,जिला उपाध्यक्ष गौरव परिहार, पुष्पराज साहू,रिहान रात्रे, प्रदीप सिंह,शान सिंह ठाकुर, करण यादव,आकाश श्रीवास्तव,ओम प्रकाश मानिकपुरी, हितेश धीवर,जित्तू ठाकुर, सुदामा साहू, राजा विश्वकर्मा,रविन्द्र टंडन,विष्णु सिंह,खुशहाल कश्यप,बिट्टू गोस्वामी, बिट्टू पाठक आदि शामिल रहे।

Monday, July 1, 2024

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दी वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर तिवारी को जन्म दिन कि बधाई

 बिलासपुर –भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रेलवे मंडल सलाहकार सदस्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव पंडित श्याम सुंदर तिवारी के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री शहर एवं वर्तमान

 विधायक अमर अग्रवाल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू द्वारा श्याम सुन्दर तिवारी  को बधाई दी  गई...इस शुभ अवसर 

पर श्याम सुन्दर  तिवारी ने  गरीबों वर्ग के लोगो  एवं बच्चों को फल  वितरण किया... इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित श्याम सुंदर तिवारी को सभी भाजपा कार्यकर्ताओ और

 वरिष्ट नेताओं के साथ साथ आम जनो ने भी हृदय से बधाई दिये....ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य गण एवं व्यापारी संघ द्वारा भी बधाई दी गई और उनके लंबी उम्र की कामना भी किया गया.......

सड़क पर गड्ढे, नाली की समस्या और अंधेरा… वार्ड के लोग बोले- कब बदलेगी तस्वीर?

 सड़क पर गड्ढे, नाली की समस्या और अंधेरा… वार्ड के लोग बोले- कब बदलेगी तस्वीर? बिलासपुर। शहर के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों ...