Saturday, May 11, 2024

भगवान परशुराम की विशेषताएँ उन्हें एक अद्वितीय और प्रतिभाशाली व्यक्ति बनाती हैं– रविन्द्र सिँह

 बिलासपुर –पार्षद एवं पूर्व योग आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य रविन्द्र सिँह ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया  की पुरे शहर एवं प्रदेश वासियो को बधाई एवं शुभकामनायें दी.


आपको बता दे की परशुराम जयंती भारतीय हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व परशुराम भगवान के जन्मदिन को याद करता है, जो हिन्दू धर्म के आठवें अवतार माने जाते हैं। उन्हें धनुर्धारी भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने धनुष का उपयोग करके ब्रह्मदंड के सहायक रूप में अनेक राजाओं को विनाश किया था।



परशुराम हिन्दू पौराणिक कथाओं में एक महत्वपूर्ण चरित्र हैं। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। परशुराम का जन्म राजा जमदग्नि और रानी रेणुका के पुत्र के रूप में हुआ था। उनका असली नाम भारत था, लेकिन उन्हें 'परशुराम' नाम उनके विशेष कौशल को दर्शाता है, क्योंकि वे परशु या फिर कुल्हाड़ी का धारण करते थे। वे क्षत्रियों के खिलाफ लड़ने वाले ब्राह्मण रामानुज हुए थे और अनेक युद्धों में भाग लिया। उनके चरित्र में न्याय, त्याग, और धर्म की महत्वपूर्ण बातें हैं।

परशुराम की विशेषताएँ उन्हें एक अद्वितीय और प्रतिभाशाली व्यक्ति बनाती हैं।

धनुर्धारी: परशुराम को धनुष और कुल्हाड़ी का प्रयोग करने का विशेष ज्ञान था, जिससे उन्होंने अनेक युद्धों में विजय प्राप्त की।

धर्म के पालन: परशुराम धर्म के पालन में बहुत विशेष थे और उन्होंने अपने पिता के आदेश का पालन करते हुए भी उन्हें धर्म से विचलित कर दिया।

ध्यान और तपस्या: उन्होंने अपने जीवन में तपस्या और ध्यान का अद्वितीय महत्व दिया और अनेक तपस्या का पालन किया।

धर्मयुद्ध का प्रतिनिधित्व: परशुराम को धर्मयुद्ध के प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है, जो अधर्मियों के खिलाफ लड़ने के लिए उनके पूर्वजों के आदर्शों का पालन किया।



Thursday, May 9, 2024

बिलासपुर के लाडले अभिनेता अखिलेश पांडे आगामी फ़िल्म लाडली राधारानी की शूटिंग मे व्यस्त

 बिलासपुर –छत्तीसगढ़ के लाल अखिलेश पांडे इन दीनों अपनी आगामी फिल्म लाडली राधा रानी के शूटिंग में वृंदावन में व्यस्त हैं इस फिल्म में अखिलेश भगवान श्री

 कृष्ण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे इस फिल्म के निर्माता मनोज अग्रवाल व निर्देशक सावन वर्मा है जबकि राधा की भूमिका जिया दहिया निभा रही हैं इस फिल्म के विषय में जब हमने अखिलेश से बात की तब अखिलेश ने बताया कि यह भगवान की कृपा है उनके ऊपर कि



 भगवान ने स्वयं उनके किरदार निभाने के लिए उन्हें चुना है और यह बात तब और भी खास हो जाती है जब फिल्म की शूटिंग वृंदावन में ही हो रही हो अखिलेश ने बताया कि इस फिल्म में लाडली राधा रानी के विषय को दर्शाया गया है और दर्शकों को इस फिल्म को देखने में अलग ही मजा आने वाला है



सकरी की बेटी ने पूरे जिले को किया गौरान्वित*


सकरी नगर की बेटी प्रिया ने आज बिलासपुर जिले सहित पूरे प्रदेश को एक सुखद पल की अनुभूति कराई है। प्रिया साहू का मूल गांव लोरमी तहसील अंतर्गत सरिसताल सारधा है प्रिया वर्तमान में सकरी नगर के आवास मोहल्ला में कीराये के मकान में रहती है जो शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में अध्ययनरत है। उसने आज जारी हुए छत्तीसगढ़ हाई स्कूल की परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में स्थान बनाया है। प्रिया के पिता इतवारी साहू एक आटो

"मेहनत करके परिणाम को बदला जा सकता है "

चालक है जो घर चलाते है प्रिया की मां दीपा साहू गृहणी है प्रिया के दो छोटे भाई है जिसमे से एक कक्षा आठवीं और दूसरा केजी वन में अध्ययनरत है।प्रिया ने बताया की वो प्रतिदिन 4 घण्टे पढ़ाई करती थी उसका सपना है कि वह इंजीनियर बने। प्रिया ने अपने इस सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजन को दिया है साथ ही उसने सभी छात्र छात्राओं को ये संदेश भी दिया है कि कोई भी परीक्षा अंतिम परीक्षा नही होती है उसने बातचीत के दौरान कहा कि अगर किसी का परीक्षा परिणाम कमतर आया तो भी उसे निराश होने की जरूरत नहीं है आगे और मेहनत कर के परिणाम को बदला जा सकता है। परिणाम की जानकारी मिलने पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रिया को दूरभाष पर उज्ज्वल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगरवासियों को पता चला की प्रिया ने टॉप टेन में स्थान बनाया है उनके घर बधाई देने वालो का ताता लग गया है। सकरी तहसीलदार अश्वनी कंवर सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापकगणों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।निश्चित ही ये सकरी नगर सहित बिलासपुर और पूरे प्रदेश के लिये हर्ष का क्षण है।
*

Tuesday, April 23, 2024

विध्याउपनगर सहगल गली गार्डन मे आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड आरती व भोग वितरण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर –विध्याउपनगर सहगल गली गार्डन मे आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड आरती व  भोग
 वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे वार्ड पार्षद रविन्द्र सिंह आरती पश्चात शहर व प्रदेश वासीयो को
 शुभकामनाए व बधाई दिये इस अवसर पर सजय साहु अशोक तिवारी धीरेंद्र सिंह सतोष खेमका विपिन मिश्रा मुन्नु यादव दिपक मजुमदार अकित तिवारी सहीत वार्ड व नगरवासी सैकङो के तादात मे उपस्थित थे।

बिलासपुर से किरण मोइत्रा द्वारा संचालित कठपुतली एवं नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा जबरदस्त रोड शो,लोगो की उमड़ी धमाकेदार भीड़

कोरबा –किरण मोइत्रा द्वारा संचालित बिलासपुर से कठपुतली एवं नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा रोड शो द्वारा हनुमान जयंती में अपनी विशेष प्रस्तुति दी कलाकारों का उत्साह भीड़ को देखते ही बनता है विशाल रूप में रोड में
 चलने वाली कठपुतली जिसमें शिव जी और तपस्या दारा सिंह आदिवासी और कथक कली के रूप में कठपुतलियाँ
 रोड में नाचते और लोगो को खुश करते हुए आगे बढ़ते गए कलाकारों में रुपेश कुर्रे प्रशांत मानिकपुरी उमेश प्रकाश दया शंकर साहू सत्यजीत मजूमदार विक्रांत फुगड़े कोमल साहू
 आकाश यादव सराहनीय प्रस्तुति दिये किरण मोइत्रा जी द्वारा और आगे भी कई ज़िले में शिक्षा स्वास्थ मनोरंजन और सूचना प्रचार प्रसार एवं सामाजिक रैली में कठपुतली शो
 दिखाया जाता है ये बच्चो बूढ़ो समस्त हर वर्ग उम्र को कठपुतली अच्छी लगती है आप यू ट्यूब में सी जी कठपुतली शो में सारी वीडियो देख सकेंगे

Sunday, April 21, 2024

सभापति ने कहा…30 सालों से बिलासपुर को ठगा…मोदी आएं या योगी…अब नहीं चढ़ेगी काठ की हांडी..भाजपा नेता को लोरमी ने नकारा

बिलासपुर — लोकसभा के चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का लगातार बिलासपुर आना जाना शुरू हो गया है। ताबड़तोड़ सभा का आयोजन भी हो रहा है। पक्ष और विपक्ष ना केवल जीत का दावा कर रहे हैं..बल्कि एक दूसरे की सिलाई भी खोल रह हैं। मतदाता पूरे घटनाक्रम पर नजदीकी से नजर बनाए बैठा है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने प्रेस नोट जारी कर कही। गौरहा ने बताया कि इस बार का चुनाव एतिहासिक होगा निश्चित रूप से 4 जून को रिजल्ट भी अप्रत्याशित होगा।
 


युवा नेता ने लहराया परचम

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं। मतदाता भावनाओं में किसी को एक बार ही मौका देता है। जबकि देवेन्द्र यादव दो बार विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा चुके हैं। देवेन्द्र यादव देश का पहला चेहरा जिन्होने 25 साल पूरा करते ही सबसे युवा मेयर बने। जाहिर सी बात है कि इस बात को बिलासपुर की जनता भी समझ रही है। कुछ बात तो देवेन्द्र यादव में है। ऐसे दूरदृष्टि की सोच रखने वाले युवा और योग्य प्रत्याशी की बिलासपुर की जनता को मिलना जरूरी है। कार्यकर्ताओं और बिलासपुर लोकसाभा की जनता में देवेन्द्र यादव की उम्मीदवारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।



लोरमी की जनता ने नकारा


अंकित गौरहा ने साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान लोरमी की जनता ने तोखन साहू को 25553 के बड़े अन्तर से नकारा है। चुनाव में धर्मजीत सिंह के हाथों तोखन को हार का सामना करना पड़ा। स्पष्ट है कि लोरमी आम जनमानस के बीच उनकी छवि और स्थिति ठीक नहीं है। यद्यपि भाजपा नेता तोखन को बढ़ा चढ़ाकर बता रहे हैं। लेकिन सभी लोग जानते  हैं कि तोखन के पास उपलब्धियों के नाम शून्य है।


ऐसा कोई सगा नहीं..जिसको ठगा नहीं..

सभापति ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। चाहे योगी आए या मोदी जनता झांसा में नहीं आने वाली है। धर्म और सपनों के सहारे बैतरणी पार नहीं होने वाली है। लोग सच ही कहते हैं कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। पिछले तीस सालों से बिलासपुर लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं। लेकिन विकास के नाम पर बिलासपुर को कुछ हासिल नहीं हुआ।छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा नेताओं के लोक लुभावन वादों से त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को रोजगार और गरीबों के खाते में 15 लाख रूपये देने का वादा किया। महंगाई दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ी है। किसानों को दुगुनी आय के नाम पर छला गया। मध्यम वर्गीय परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।अब तो जनता कहने लगी है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिनको मोदी जी ने ठगा नहीं। लेकिन अब जनता झांसे में नहीं आने वाली है। चाहे बिलासपुर योगी आए या फिर मोदी। जनता देवेन्द्र यादव को ही आशीर्वाद देगी।



भय का वातावरण बनाया जा रहा


सभापति गौरहा ने कहा मात्र पांच महीनों में प्रदेश की जनता में अराजकता और भय का वातावरण है। कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कर जनता पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को झूठे मामलों में फसाने की खुली धमकी दी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ जैसे शांत और अमन पसंद प्रदेश में इस तरह का माहौल दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता देख भी रही है..और समझ भी रही है।

Saturday, April 20, 2024

पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी शेख शहनवाज गिरफ्तार

रायपुर –प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 1.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत, डंडा लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया था। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापाराम में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 7 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक सहित कुल 9 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार एवं
 अन्य आलाजरब जप्त किया जा कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जा चुका था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू घटना के बाद से लगातार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेखशाह नवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी - शेखशाह नवाज उर्फ सोनू पिता स्व. शेख अनवर उर्फ छोटा अन्नू उम्र 27 साल निवासी रजबंधा मैदान नवभारत प्रेस के पीछे मौदहापारा रायपुर ।

Thursday, April 18, 2024

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहयोगियों सहित ज्योत्सना चरणदास महंत के नामांकन सभा में हुए शामिल

कोरबा–कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहयोगियों सहित ज्योत्सना चरणदास महंत के नामांकन सभा में हुए शामिल,( डॉ. महंत ने कोरबा  क्षेत्र में भी पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य करने का दिया) निर्देश जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, एवं  प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सहयोगियों सहित आज कोरबा लोकसभा के वर्तमान सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत  के नामांकन कार्यक्रम में अपने सहयोगियों सहित पहुंचे ,और नामांकन
 कार्यक्रम के रैली सहित विशाल आमसभा में सम्मिलित हुए इस अवसर पर डॉक्टर चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ से श्री त्रिलोक श्रीवास एवं उनके सहयोगियों ने भेंट मुलाकात किया, इस अवसर पर डॉक्टर चरणदास महंत ने त्रिलोक श्रीवास से कहा कि
 कोरबा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में उनके सामाजिक एवं अन्य उनके चाहने वाले समर्थक हैं, यहां भी वह 5-7 दिन पार्टी के पक्ष में प्रचार करें, ऐसा निर्देश डॉक्टर महंत ने श्री त्रिलोक श्रीवास को दिया है, विदित होकर पूर्व में भी त्रिलोक चंद्र श्रीवास दो बार तानाखार

 विधानसभा एक बार मरवाही विधानसभा में लोकसभा के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता श्री मोहन जायसवाल कृष्णi श्रीवास, चरण सिंह राज ,आशीष यादव कौशल श्रीवास्तव जितेंद्र शर्मा मयंक वर्मा दीपक नादम पार्थ कुमार पोर्ते देव कुमार चंद्रप्रकाश केसरवानी आदि जन उपस्थित थेl

Monday, April 15, 2024

36 सिटी मॉल के तंत्रा बार पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर –रविवार दिनांक 14 अप्रैल 2024 को 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पर पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप के निगरानी में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  उमेश गुप्ता एवं गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सत्पति के द्वारा 36 सिटी मॉल के अंदर पहुँच कर चेकिंग करने पर पाया गया कि 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे जो पुलिस के पहुँचते ही सभी वहाँ से फ़रार हो गए ।
बार के अंदर चेक करने पर पता चला की देर रात लगभग एक बजे तक शराब एवं खाने की सामग्री चखना बार संचालकों एवं मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था, साथ ही ऊँची आवाज़ में म्यूज़िक चलाकर नशे की हालत में युवक युवतियां रात्रि 1 बजे डान्स करते हुए पाए गए। 
इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया तथा साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं। 
साथ ही इस तरह की गतिविधि कभी भी क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है ;अतः पुलिस टीम के द्वारा मौक़े पर पंचनामा बनाकर गवाहों के समक्ष बार के मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें। 
साथ ही मारपीट एवं लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक एवं युवती ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग के आस पास दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे। 
पीड़ितों के आवेदन पर थाना सिविल लाइन में एफ़आइआर दर्ज की गई है एवं विवेचना जारी है।
इस कार्यवाही में ज़ोनल गश्त अधिकारी लाइन डीएसपी मंजुलता;थाना तोरवा प्रभारी TI राहुल तिवारी ;थाना सिविल लाइन से थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गौरव ठाकुर; जगदीश राठौर, एवं पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहे।

डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कल वंदना हास्पीटल के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

बिलासपुर – चिकित्सा के क्षेत्र में वंदना हॉस्पिटल के डॉक्टर्स द्वारा शहर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रेल डॉ भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर वंदना हॉस्पिटल के तत्वावधान में शहर के मिशन हॉस्पिटल कैंपस में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अंतर्गत चौदह प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किया गया ।  
जिसमें खाली पेट में शुगर की जाँच (FBS),खाने के बाद शुगर की जाँच (PPBS) HbA1c (3 महीने की शुगर) की जाँच, थॉयराइड की जाँच (TSH), लिपिड प्रोफाइल की जाँच,• हृदय की जाँच (ECG),किडनी की जाँच
 (Micral Test),• लीवर की जाँच (SGPT),• फेफड़ो को सांस लेने की क्षमता (PFT टेस्ट),• डायबिटीक न्यूरोपैथी (पैर के नसों की जाँच),आँखों के पर्दे की जाँच (Retina Test),• हीमोग्लोबिन (HB (HB)• यूरिक एसिड की जाँच (Uric Acid)• विटामिन डी-3 की जाँच
कर आवश्यक  सलाह दिया गया। 
इस प्रकार यहां पर शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया था । उक्त शिविर में तकरीबन ढाई सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण करा कर स्वास्थ्य लाभ लिया।इस दौरान शिविर में वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) चन्द्र प्रकाश,सतेंद्र सिंह,शुशील कुमार, चंद्र शेखर, राजेश पांडेय,त्रिभुवन चंद्रा, राहुल साहू,शुभम यादव समेत वंदना हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं उपस्थित समस्त स्टाफ सहित टीम ने भी अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

Sunday, April 14, 2024

सर्वाधिक अवार्ड जीतने का विश्व रिकार्ड बनाने वाली फिल्म किरण का पोस्टर विमोचन वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के हाथो संपन्न

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में सर्वाधिक अवार्ड जीतने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण का पोस्टर विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा किया गया इस दौरान वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ में ऐसे विषयों पर फिल्म बन रही है जिससे कि समाज में जागरुकता आएगी और ऐसी फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिए हमें सतत प्रयास करते रहना चाहिए जिससे की
 फिल्म निर्माता समाज के ऐसे विषयों को अपनी फिल्मों में दिखाएं जिससे कि समाज में जागरूकता आए उन्होंने इस फिल्म के लिए फिल्म के अभिनेता व निर्माता अखिलेश पांडे को बधाई दी और कहा कि आप जैसे लोग ही छत्तीसगढ़ के नाम को विश्व स्तर पर ले जा सकते हैं और आप छत्तीसगढ़ के गौरव हैं इस दौरान जब हमने अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने 65 इंटरनेशनल अवार्ड जीते हैं और पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है और इस फिल्म का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है .कुछ ही समय में अब यह फिल्म थिएटर पर भी लाने की तैयारी चल रही है जिससे कि समाज के लोग इस फिल्म को देख सके और उनका नजरिया थर्ड जेंडर के प्रति बदले इस दौरान फिल्म में अभिनय करने वाले डॉक्टर शिवम अरुण पटनायक व संजय सिंह भी उपस्थित रहे

Saturday, April 6, 2024

ACCU रायपुर एवं मौदहापारा थाना की कार्यवाही

बिलासपुर –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 05.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में Grandexch.com  एवं Allpaanel.com  वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सट्टा संचालन तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन का कार्य करना बताया गया। जिस पर सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये* जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Friday, March 22, 2024

पायलट की लैंडिंग के बाद भी विदाउट टिकट है कांग्रेसी : कौशिक

बिलासपुर –पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक अपना प्रत्याशी नहीं ढूंढ पा रही है। पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसा वातावरण बना है कि कांग्रेस पार्टी के हांथ पांव फूल गए हैं। यही वजह है कि आज कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है कि छत्तीसगढ़ से किस नेता को चुनाव लड़ने की
 जरूरत है। कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का नाम अब तक तय नहीं कर पाना पार्टी के अंदर सिर फुट्टव्वल की स्थिति को बता रहा है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर लैंडिंग के बाद भी यह एक हास्यास्पद स्थिति है कि आखिरकार कांग्रसी विदाउट टिकट कैसे है । 
आज कांग्रेस पार्टी में शोले फ़िल्म की तरह स्थिति बनी हुई है हर कांग्रेसियों के मन में एक ही सवाल है कि कौन होगा प्रत्याशी है?  इससे स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने ही  कार्यकर्ताओं में भरोसा नहीं कर पा रहे है। कांग्रेस के किसी भी नेता का कोई जनाधर नहीं रह गया है। वहीं दूसरी  तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव की तैयारियां बड़े जोश के साथ चल रही है और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है इस समय प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार जिस तरह मोदी जी की गारंटी को पुरा कर रही है, उसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

न्यू वंदना हास्पीटल के तत्वावधान में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। न्यू वंदना हास्पीटल के तत्वावधान में 20 मार्च बुधवार को शहर के मिशन हास्पीटल कैंपस के अंदर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम में लगभग 13 प्रकार के बिमारियों का परीक्षण निःशुल्क किया गया । जिसमें शुगर ,थायराइड, लिक्विड प्रोफाइल, ह्रदय जांच, किडनी जांच, लीवर की जांच, फेफड़ों की जांच, डायबिटीज, आंखों के परदे की जांच,
 हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, आदि बीमारियों का नाम शामिल है। उक्त जानकारी देते हुए न्यू वंदना हास्पीटल के डायरेक्टर चंद्रशेखर उइके ने बताया कि 
यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया था । जिसमे लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर स्वास्थ्य का लाभ लिया गया ।
इस जांच शिविर में वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) एवं डॉ.टी ए सिंह (हड्डी रोड विशेषज्ञ) डॉ. ए कुमार (हृदय रोग विशेषज्ञ) आदि एवं उनकी टीम का बड़ा विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Monday, March 18, 2024

अलग स्थानों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार

रायपुर –दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुामर सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य मंे दिनांक 17.03.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मेकाहारा अस्पताल के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम अमित शर्मा निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित शर्मा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 नग दोपहिया वाहन चोरी कर मेकाहारा अस्पताल के पार्किंग में छिपाकर रखना बताया गया। 
जिस पर आरोपी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,60,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। 

गिरफ्तार आरोपी - अमित शर्मा पिता पवन शर्मा उम्र 28 साल निवासी निरमा फैक्ट्री के पास थाना विधानसभा रायपुर।

Wednesday, March 13, 2024

शिव महापुराण श्रवण से सर्व मनोकामना होते हैं पूर्ण -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –शिव महापुराण श्रवण से सर्व  मनोकामना होते हैं पूर्ण -त्रिलोक चंद्र श्रीवास   (मोहतराई में रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण का भव्य आयोजन) शिव महापुराण के पठन ,वाचन एवं श्रवण से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, 
भगवान देवादीदेव महादेव शंकर सर्वस्व दानी है ,  नियम इतना ही है भगवान और संतों के प्रति सब ग्रंथन के प्रति पूरी निष्ठा, आस्था बनी रहे ,और प्राणी में दया का भाव ,, किसी का बिगiड़ने का भाव लेकर कोई भी बड़ा काम
 कर ले आपको अभीष्ट की प्राप्ति नहीं होगी, मन में परोपकार की भावना होगी तो आज नहीं कल आपकी मनोकामना पूर्ण होंगे, यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी गुजरात एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहतराई में श्री श्री सुदर्शन गिरी  जी जूना अखाड़ा, महाराज जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में तथा श्रीधाम वृंदावन से पधारे बाल विदुषी, राष्ट्रीय कथा वाचिका दीदी पुष्पांजलि के श्री मुख से आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण के अवसर पर व्यक्त किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख यजमान रामकुमार  साहू ,भुवनेश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच गढ़ कौशल साहू एवं सपना मराठा, रोहित श्रीवास आदि जनों के द्वारा  शाल श्रीफल भगवा साफा से श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस नेता कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, पथ ,संतोष सूर्यवंशी, गंगाधर, शास्त्री जी, गोकुल धीवर ,काशीराम साहू सहित हजारों जन उपस्थित थेll

Tuesday, March 12, 2024

बीजेपी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के भाई ने मुनाफे का लालच देकर कर डाला 25 लाख की ठगी

बिलासपुर– बीजेपी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के भाई ने मुनाफे का लालच देकर कर डाला 25 लाख की ठगी।
जमीन के धंधे में मुनाफा कमाने का लालच देकर ठेकेदार से 25 लाख की ठगी कर दी ली गई है 
 सरकंडा पुलिस के अनुसार बिजनौर निवासी रजनीश तिवारी ठेकेदार है उनकी जान पहचान सरकंडा निवासी देवर्षि की वाजपेई से हुई थी उसने रजनीश तिवारी से खमतराई स्थित दो एकड़ की प्लाटिंग करने के लिए 25 लाख रुपए मांगा फिर तिवारी ने जनवरी 2023 में
 आरटीजीएस के माध्यम से देवर्षि को पैसा दे दिया था इसके बाद  साल भर बीत जाने के बाद भी देवर्षि ने उन्हें पैसा नहीं लौटाया।इसके बाद ठेकेदार तिवारी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने देवर्षि बाजपाई के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Thursday, March 7, 2024

हत्यारों को मिले फासी की सजा,मृतक पंकज के परिजनों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार, सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

बिलासपुर –बीते कुछ दिन पहले खमतराई अटल चौक में पंकज उपाध्याय की निर्मम हत्या कर दिया गया था पंकज अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था !

पंकज की हत्या से पंकज का  पूरा परिवार बिखर गया जिस तरह निर्मम हत्या को हत्यारों ने अंजाम दिया है
 ऐसे अपराधिक तत्व समाज में रहने लायक नही है जिसको लेकर कल दिनांक 07/03/2024 को पंकज उपाध्याय मृतक के परिजन माननीय कलेक्टर साहब को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम दोषियों को फासी की मांग हेतु आवेदन दिया जाएगा ।

Wednesday, March 6, 2024

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से रामलला दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना

अंबिकापुर-रामलला दर्शन योजना के तहत आज अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन से रामलला दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि अंबिकापुर से स्पेशल आस्था ट्रेन में सरगुजा लोकसभा
 से 1300 से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वही सरगुजा लोक सभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने बताया कि भगवान राम जो
 500वर्षो बाद अपने मंदिर में विराजमान हुए है लोग काफी खुश है और सरगुजा संभाग से आज पहली बार ट्रेन अयोध्या दर्शन के लिए जा रही है सरगुजा संभाग के श्रद्धालुओ को
 लेकर स्पेशल आस्था ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 01 .45 बजे अयोध्या के लिए रवाना हो गई साथ ही कहा कि यह स्पेशल ट्रेन सरगुजा संभाग के विभिन्न रेल्वे स्टेशनो पर रुक कर श्रद्धालुओं को लेगी और रहने खाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सरकार ने ली है।

कोल साइडिंग में मालगाड़ी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की हुई मौत


जांजगीर –नैला रेलवे ट्रैक कोल साइडिंग बना जी का जंजाल, मालगाड़ी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की हुई मौत, दो टुकड़ों में मिला शव,100 मीटर घसीटने के निशान, कोल साइडिंग नही हटने पर विधायक ने दी आन्दोलन की चेतावनी, आये दिन होते रहती है घटनाएं! जांजगीर चांपा जिले के नैला कोल साइडिंग में सुपरवाइजर का काम कर रहे राम गोपाल टंडन उम्र 26 साल की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई है। यह घटना रात्रि लगभग 3-4 बजे की बीच हुई है। रेलवे ट्रैक में शव दो टुकड़ों में मिला है, कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को तड़के सुबह दिया। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 
मिली जानकारी अनुसार, मृतक राम गोपाल टंडन शारदा मां लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपवाइजार का काम करता था। उसे काम करते 5 दिन हुआ था। वह रात्रि 3-4 बजे कोल साइडिंग पर काम में था। जहा रेलवे ट्रैक में बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी के चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के दो हिस्सो में रेलवे ट्रैक के नीचे पड़ा रहा। आज सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले लोगो ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
परिजनों ने बताया की मृतक राम गोपाल टंडन जो कि अपने घर में इकलौता था। 4 मार्च 2021 को शादी हुई थी। शादी हुए 3 साल हुआ है वही एक 11 माह की एक  बच्ची भी है। रो रोकर परिजनों का हाल बेहाल है। इससे पहले मृतक पुणे में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था, 5 दिन पहले ही अपने घर ठड़गाबहरा अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। 
सीनियर सुपरवाइजर सूरज खांडे ने फोन करके जानकारी देते हुए कहा कि मृतक युवक राम गोपाल टंडन के परिजनों को तत्काल में 20 से 25 हजार रू की मुआवजा राशि दी गई है।
इस पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने रोष प्रकट किया है कहा कि कोल साइडिंग की वजह से आये दिन इस तरह की घटनाएं घट रही है। कोल साइडिंग को कहीं अन्य जगह शिफ्ट की जाए अन्यथा उग्र जनांदोलन होने पर इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन की होगी।

Tuesday, March 5, 2024

रविन्द्र सिंह के सफल निर्देश पर सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण

बिलासपुर–विनोबानगर गायंत्री मदिर मे आज छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह के सफल निर्देश पर सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण किया गया। समान्य व बी पी एल राशनकार्ड वितरण शिविर हितग्राहीयो के लिए अभी और तीन दिनो के लिए रखा गया है। राशनकार्ड वितरण शिविर मे आज प्रमुख रुप से बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर शिवा मुदिलयार एस पी चतुर्वेदी हरीश तिवारी चन्द्रहास शर्मा उतम
 चटर्जी किशोरलाल गुप्ता विजय दुबे रजीत खनुजा रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास केशरवानी सजय दवे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा सतोष पाण्ङेय केशव गोरख सतोष चौहान सदीप मिश्रा सजय साहु अजय तिवारी ईशाक कुरैशी राकेश केशरीय जावेद खान राज चौहान विजय तिवारी ओमप्रकाश
 शर्मा शकिल खान राजेश जोसफ मार्गेट बेंजामिन निटु परिहार दिलीप साहु नरेंद्र सिंह विक्की नानवानी योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल दिनेश मुदिलयार गुङ्ङु चदेल अनिल चौहान छोटु बर्ङे राज चौहान कर्ण सिंह अब्दुल खालिद सन्नी चौहान उदय गंगवानी हरीश चेलकर मुकेश दुबे रितिक सिंह अदिति वर्मा पप्पु विष्ट विक्रम ध्रुव अजय गोस्वामी नेब्रोन मसीह राजा यादव मृत्युंजय तिवारी पिन्टु आङील आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Monday, March 4, 2024

वार्ड क्रमांक 27 विनोबनगर में 5 मार्च को होगा राशन कार्ड विवरण शिविर

बिलासपुर –राशनकार्ड विवरण शिविर बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 का गायंत्री मदिर मे 5 मार्च सोमवार से पाॅच दिवसीय प्रातः 11 से 5 बजे तक रखा गया है ।
जिसमे समान्य व बी पी एल हितग्राही पुराना राशनकार्ड जमा करा कर नये राशनकार्ड प्राप्त कर सकते है। 

"रविन्द्र सिंह पार्षद नगर निगम बिलासपुर"

अभिनेता अखिलेश पांडे हुए भाजपा में शामिल

बिलासपुर–अभिनेता अखिलेश पांडे ने भाजपा का हाथ थाम लिया है और वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराई गई और औपचारिक रूप से उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया गया है आपको बता दें कि अभिनेता अखिलेश पांडे इससे पहले बिलासपुर विधानसभा से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके है. 
इस दौरान जब हमने अखिलेश से बात की तब उन्होंने बताया कि भाजपा ने  भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और यही वह पार्टी है जहां एक कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होना उचित समझा और अब एक कार्यकर्ता के रूप में वह भाजपा का लगातार काम करते  रहेंगे

Sunday, March 3, 2024

शहर में हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति का बैठक सम्पन्न ,शोभ यात्रा की शुरु हो गई तैयारियां

बिलासपुर –शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय नगर के सभी सनातनीयों के द्वारा लिया गया ।

रविवार को खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में बैठक हुई इस बैठक में नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक ,राजनीतिक संगठनों ,भजन मंडलियों के सदस्य पदाधिकारी और महिलाएं उपस्थित हुए,नववर्ष शोभा यात्रा का नेतृत्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की झांकी के रूप में रहेगी, इस बैठक में सभी की  सहमति से निर्णय लिया गया कि इस बार भी शोभायात्रा हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 अर्थात 9 अप्रैल को निकाली जाएगी, इसके लिए बैठक में उपस्थित लोगों ने नगर के सभी लोगों से 9 मार्च को दोपहर 3:00 बजे तक पुलिस मैदान में पहुंचने का आग्रह किया गया.*
*पुलिस मैदान से शोभायात्रा  पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी एवं शोभायात्रा सत्यम चौक,अग्रसेन चौक,लिंक रोड से होते हुए तारबहार चौक,शिव टाकीज चौक, गांधी चौक ,जूना बिलासपुर, गोल बाजार ,सदर बाजार, सिम्स चौक,देवकीनंदन चौक से होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचेगी, यहां पर विभिन्न टोलीयो के द्वारा भक्तिमय् प्रस्तुति दी जाएगी, इसके साथ ही महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा ।
 हर साल की तरह इस वर्ष भी अधिक संख्या में धार्मिक और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत झांकियां शामिल करने का निर्णय लिया गया है,एवं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक राउत नाचा, प्रयागराज से सजीव हनुमान जी की झांकी हनुमान जी की चलित झांकी बैंड ढोल  सुसज्जित रथ शोभा यात्रा में भव्यता और अलौकिक वातावरण का निर्माण करेंगे क्योंकि इस वर्ष अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला विराज चुके हैं इसलिए इस वर्ष शोभायात्रा का नेतृत्व भगवान श्री राम लला की झांकी नेतृत्व करेगी ,उड़ीसा का प्रसिद्ध घंटा बजा केरल का वायलिन बाजा उत्तराखंड का विशेष झांकी दल शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे।
*बैठक में यह भी निर्णय लिया क्या कि शोभायात्रा के मार्ग के हर चौक चौराहे को भगवामय एवम सुसज्जित रुप से सजाया जाएगा ,बैनर पोस्टर नगर में लगाया जाएंगे सभी मंदिर में शोभायात्रा के संबंध में छोटी-छोटी बैठकर लेकर जन जागरण किया जाएगा ।*
*शोभायात्रा में समिति के कार्यकर्ता सफाई व्यवस्था का भी भी ध्यान रखा जाएगा अंत में शोभायात्रा तिलक नगर हनुमान मंदिर में प्रभु अर्चना के साथ समाहित की जाएगी और विशेष आतिशबाजी कर नगर के सभी लोगों को प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया जाएगा।*
*इस वर्ष हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति का एक मील का पत्थर स्थापित हो रहा है एक ही बैनर के तले एक ही मार्ग से होते हुए यह शोभायात्रा अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है इस शोभा यात्रा का ना ही कोई अध्यक्ष ना ही कोई सचिव है इस शोभा यात्रा को प्रभु अपने आशीर्वाद से निरंतर लगातार 10 वर्षों से सफल बनाते आ रहे हैं।*

*इस शोभायात्रा में झांकियां का निर्माण हिंदू समाज के विभिन्न घटकों और शहर के सामाजिक संगठनों की ओर से किया जाएगा, इस बार श्री राम जी की झांकी नए रूप और साथ सजा के साथ श्री राम जी के पूरे वैभव यश और कृति के साथ प्रकट होगी, बैठक में झांकियां के निर्माण सहित आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारी पर चर्चा कर जिम्मेदारियां का निर्धारण किया गया, नव वर्ष की शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों की उपस्थिति और इसके लिए जरूरी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित किया गया, इस बैठक में धर्म प्रेमियों ने अपने-अपने विचार रखे और कई सुझाव भी दिए..*



*विनीत -हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति बिलासपुर (छ.ग)*

Thursday, February 29, 2024

सड़क से लेकर सदन तक लड़ने के लिए तैयार हु– रविंद्र सिंह पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़

बिलासपुर नगर निगम के सामान्य सभा मे वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ने बिनोबानगर वार्ड क्रमांक  27 के अन्तर्गत विध्याउपनगर मुख्य मार्ग के सङक के साथ ही साथ शहर के जर्जर सङक को लेकर सदन मे प्रश्न रखते हुए पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने कहा की विध्याउपनगर मे बुध्जीवी वर्ग के साथ ही साथ
 अधिकारी कर्मचारी ब्यपारी निवास करते है। इस मार्ग से संभाग के सबसे बङे कालेज  सी एम दुबे महाविद्यालय ब्यपार बिहार मालधक्का बस स्टैंड को जोडती है। विध्याउपनगर मुख्य मार्ग की सङक सिवरेज व अमृत मिशन के खोदाई से काफी जर्जर हो गई है। जगह-जगह गङ्ङे उभर आये है। इस मार्ग मे आये दिन दुर्घटना घटीत होते रहता है। लगातार आयुक्त कलेक्टर महापौर विधायक नगरीय निकाय मंत्री व मुख्य मंत्री को मेरे व वार्ड के जनता एंव ब्यपारीयो के द्वारा  लगातार पत्र लिखे जाने के बाद भी सङक निर्माण नही किया जाना नगर निगम व जिला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। रविंद्र सिंह ने कहा की यदी शिघ्र ही वार्ड व शहर की सङक ब्यवस्था नही सुधारी गयी तो मै सदन से सङक तक लङाई लङुगाॅ ।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...