Friday, September 15, 2023

कर्कश ध्वनि वाले बुलेट,डार्क काली फिल्म लगी कार एव नोपार्किंग में ट्रेफिक पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर–विगत तीन माह से निरंतर डी0एस0 पी0 ट्रैफिक के निर्देश पर मोडीफाई साइलेंसर लगे बुलेट पर कार्यवाही जारी है।
इसी क्रम में आज यातायात के स0उ0नि0 डी0डी0 सिंह पेट्रोलिंग टीम आर0 यासीन हुसैन,रोहित साहू अन्य टीम के द्वारा 07 बुलेट वाहन थाना यातायात लाया जा कर
 मेकेनिक के माध्यम से ओरिजनल साइलेंसर लगवाया गया व पेट्रोलिंग के दौरान 02 डार्क फिल्म लगी कार के शीशे से डार्क फिल्म निकलवा कर चलान कटा गया।
नोपार्किंग व अन्य धाराओं में यातायात पुलिस ने कुल-103 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए,37,700 का चलान कटा गया।

Thursday, September 14, 2023

1st साउथ एशियन लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप पांडिचेरी में बिलासपुर की तीनों खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

बिलासपुर– लाठी स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ की टीम में प्रथम साउथ एशियन लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 में अपना परचम लहराया। प्रथम साउथ एशियन लाठी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन पांडिचेरी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिनांक 8 9 और 10 सितंबर को किया गया इसमें भारत नेपाल भूटान श्रीलंका एवं बांग्लादेश के लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया बिलासपुर से तीन छात्राओं का इस प्रतियोगिता में चयन अप्रैल 2023 में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के आधार पर किया गया था यह तीनों बिलासपुर के शासकीय हाई स्कूल
 लिंगियाडीह  विद्यालय की छात्राएं हैं छत्तीसगढ़ से इस प्रतियोगिता में लगभग 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें उन्होंने 12 स्वर्ण पदक 7 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया बिलासपुर के महिला वर्ग में 48 किलोग्राम कैटेगरी में शिवानी बुधौलिया ने रजत पदक ,35 किलोग्राम वर्ग में अंजली सेन ने रजत पदक एवं 56 किलोग्राम वर्ग में दिव्या साहू ने रजत पदक हासिल कर अपने स्कूल बिलासपुर शहर एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया इस अवसर पर बिलासपुर लाठी
 स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला सचिव ठाकुर कर्ण सिंह संरक्षक आदरणीय रविंद्र सिंह जी योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन अविनाश शेट्टी जी महासचिव छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुशील चंद्रा जी छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन शासकीय हाई स्कूल लिंगियाडीह की प्राचार्य मंजू सिंह जी व्याख्याता सरला दुबे जी व्याख्याता हिमकुमारी मिंज जी रश्मि गुप्ता जी प्रतिभा श्रीवास्तव जी ने प्रतियोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आप सभी वार्ड वासियों के लिए आयुष्मान कार्ड व निराश्रित पेशन कार्ड बनाने हेतु लग रहा 15 सितंबर को शिविर –रविंद्र सिंह

बिलासपुर –विनोबानगर वार्ड क्रमांक  27 गायंत्री मदिर मे 15 सितंबर शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया है।
 जिसमे आयुष्मान कार्ड व निराश्रित पेशन कार्ड बनाया जायेगा ।  प्रातः 11 से 4 बजे तक शिविर मे पहुंच कर वार्डवासी लाभ उठा सकते है । इस बात की जानकारी।  रविन्द्र सिंह सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ व पार्षद नगर निगम बिलासपुर ने दिया है।

Wednesday, September 13, 2023

आप सभी प्रदेशवासियों को पोला तिहार की हार्दिक बधाई–रविंद्र सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ के योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने पूरे प्रदेश वासियों को पोला तिहार की बधाई देते हुए कहा प्रदेश वासियों के मंगलमय की कामना की।

आपको बता दे की पोला त्योहार भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है। बच्चे मिट्टी के बैल चलाते हैं। इस दिन बैल दौड़ का भी आयोजन किया जाता है। और इस दिन में बैलो से कोई काम भी नहीं कराया जाता है। और घरों में महिलाएं व्यंजन बनाती हैं।
पोला-पिठोरा मूलत: खेती-किसानी से जुड़ा त्योहार है। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को यह पर्व विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में मनाया जाता है। 

वाहन चेंकिंग के दौरान सकरी पुलिस को मिली 201 नग साड़ियॉ

बिलासपुर –पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(ips) के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन एवं  नगर पुलिस अधीक्षक  संदीप पटेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सकरी उप निरीक्षक राज सिंह के नेतृत्व में सकरी पुलिस टीम के द्वारा
 थाना सकरी के सामने वाहनों की सघन चेकिंग किया जा रहा था। आज दिनांक 12.09.2023 के वाहन चेकिंग के दौरान सवारी बस क्रमांक cg 28 g 0103 के डिक्की को चेक करने पर डिक्की के अंदर दो सफेद रंग के बोरी जिसके अंदर कुल 201 नग साड़ी प्रत्येक कीमती 500/- रूपये जुमला कीमती 100500/- रूपये मिला। उक्त साड़ियो के संबंध मे बस चालक एवं परिचालक से पूछताछ करने पर बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा उक्त साड़ियो को नया बस स्टैड बिलासपुर लोड करा कर तखतपुर तक छोडने बोला गया था। बस चालक एवं परिचालक के द्वारा गोलगोल जवाब देने पर उक्त साड़ियो को किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक अमित पोर्ते, कलेश्वर यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, मालिक राम साहू एवं समस्त थाना स्टाफ की भूमिका रही।

स्वीप ब्रांड एम्बेसडर पायल लाठ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की बनाई न टूटने वाली लम्बी चेन

 बिलासपुर ---::::----राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह एवं  स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान  को सफल बनाने हेतु लगातार  पायल और उनक संस्था एक नया सवेरा द्वारा प्रयास लगातार किया जा रहा जिसके लिए सीईओ जिला पंचायत  द्वारा श्रीमती पायल शब्द लाठ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
*अभियान की रुपरेखा* 
पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वर्ण रेजिडेंसी फेस 2 राजकिशोर नगर में *मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं की किटी पार्टी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया और शपथ दिलाई  गई .सर्वश्रेष्ठ तीन  प्रतियोगीयो  को संस्था  अध्यक्ष  पायल शब्द लाठ* द्वारा सर्टिफिकेट एवं उपहार से सम्मानित किया  गया साथ ही विगत दिनों पायल द्वारा साक्षरता सप्ताह एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालमुकुंद स्कूल में मतदान के प्रति छात्र और शिक्षकों को जागरूक किया गया और जागरूकता चेन बनाने हेतु प्रतिबद्ध किया गया जिससे जागरूकता अभियान एक न टूटने वाली चेन बन जाए .स्कूली  बच्चों में  उत्साह बनाए रखने केलिए ड्राइंग प्रतियोगिता  करवाई  गयी  जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर  हिस्सा लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय  पर भी बच्चों ने ड्राइंग बनाई . बच्चों को प्रोत्साहन हेतु उपहार  भी दिया गया
: पायल का  फाउंडेशन यही नहीं रुका स्वीप मतदाता जागरूगता अभियान को  सीएमडी कॉलेज तक लेकर गयी जिस के तहत मेहंदी प्रतियोगित को अंजाम देते हुए  शपथ दिलाते हुए छात्र छात्राओं को खेल के माध्यम से जागरूक किया गया  जिसमें 250 से अधिक छात्रों  ने भाग लिया ब्रांड एंबेसडर पायल शब्द लाठ आर जे फिजा एडवोकेट प्रतिज्ञा सिंह सीएमडी कॉलेज चेयरपर्सन संजय दुबे प्रिंसिपल संजय सिंह  प्रोफ़ेसर एवं छात्राए बड़ी  संख्या में मौजूद रहे उन्हें सीएमडी अध्यक्ष संजय दुबे जी और संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पायल शब्द लाठ।द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार  का वितरण किया गया

रंजेश सिंह एनएसयूआई प्रदेश सचिव कि मांग पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया हुआ प्रारंभ

बिलासपुर –पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने पर एनएसयूआई ने  अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर एनएसयूआई ने  किया धन्यवाद और साथ ही में फैलोशिफ सुविधा छात्रों को जल्द उपलब्ध कराने की फिर से अनुरोध किया गया  एवम अन्य सभी मांगों को जल्द ही छात्रहित में निर्णय लेकर लागू करने की बात कही गई 
बता  दे की कुछ ही दिन पूर्व में एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने अपने  सैकड़ो साथियों के साथ कुलपति को पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने ज्ञापन सौपा था जिसको गंभीरता से लेते हुए अटल बिहारी वाजपाई विश्वविद्यालय कुलपति ने तत्काल पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है 
रंजेश सिंह ने बताया की इससे हजारों छात्र लाभवंतित होंगे साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता के में भी सुधार आयेगे क्योंकि आगे चल कर यही अभ्यर्थी प्रोफेसर बनेंगे जिससे लाखो छात्रों को फायदा मिलेगा बता दे की यूसीजी के गाइडलाइन के अनुसार पीएचडी डिग्री प्राप्त छात्र छात्राएं धारा 28 के अंतर्गत आते है और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसे शिक्षको की हजारों की संख्या में आवश्यकता भी है और इस छः साल से बंद पड़े पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने पर सबसे ज्यादा लाभ बिलासपुर संभाग के छात्रों को पहुंचेगा 
अभी लगातार देखा जा रहा था की धारा28 की तहत शिक्षको का अभाव नजर आ रहा था जिसका सीधा प्रभाव शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा था पीएचडी भर्ती होने से शिक्षा का स्तर बहुत हद तक सुधरने की संभावना है ।
पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए  - पुष्पराज साहू, प्रदीप सिंह , करन यादव,अखिलेश साहू,अवनीश पांडे, ओमप्रकाश ,जित्ती नरबद यादव,मानू ठाकुर,उदय सिंह आदि छात्रनेत एवम छात्र उपस्थित रहे।

Tuesday, September 12, 2023

पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की एक और नई पहल

बिलासपुर –पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2023 को स्वर्ण रेजिडेंसी फेस 2

 राजकिशोर नगर में मतदाता जागरूकता अभियानके तहत महिलाओं की किटी पार्टी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया
 और शपथ दी और ली गई सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतियोगी को संस्था की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ द्वारा सर्टिफिकेट एवं उपहार दिया गया।।।

जिला स्तरीय ओलंपिक खेलों की शानदार शुरूआत,1800खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

बिलासपुर, 12 सितम्बर 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और सभी आयु वर्ग के लोगों को मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत की गयी है। ग्राम और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद आज जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों की शानदार शुरूआत संसदीय सचिव
 श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्व.बी.आर यादव बहतराई स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री रामशरण यादव ने की। यह खेल 12 से 13 सिंतबर 2023 तक चलेगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। 

 जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इस आयोजन से पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिली है। इन खेलो में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने उन्मुक्त होकर खेला है। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें। महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। उनके द्वारा राज्य में सभी वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आज पहले दिन सभी प्रतियोगिताएं पुरूष वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। कल दूसरे दिन 13
 सितम्बर को सवेरे 10 बजे से महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार विकासखंड और दो नगरीय क्लस्टर के 850 महिला और 922 पुरूष इस प्रकार कुल 1722 प्रतिभागी खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री शेख नजरूदीन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, अरपा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभयनारायण राय, बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या खिलाड़ी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।   

Monday, September 11, 2023

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में किया अटल यूनिवर्सिटी का घेराव

बिलासपुर –शुक्रवार को रंजेश सिंह एनएसयूआई प्रदेश सचिव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में एनएसयूआई के साथियों एवम छात्र छात्राओं ने निम्न लिखित पांच सूत्रीय मांग को लेकर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौप 
जो निम्न है
      पांच सूत्रीय मांग
1)सभी महाविद्यालय में योग्य शिक्षको की भर्ती धारा 28 के तहत सत्र प्रारंभ होने तक भर्ती पूर्ण करने हेतु आदेशित करे और अगर कोई भी महाविद्यालय नियमो विश्वविद्यालय के आदेशों की अवेहलना करती है तो ऐसे महाविद्यालय पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते है .
2) छः साल से बंद पड़ी PhD की प्रवेश प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू करने और एवम पीएचडी के पढ़ाई करने वाले सभी अभ्यर्थियों को फैलोशिप दिए जाने की मांग रखी गई.

3) लगातार खराब परिणाम आने वाले महाविद्यालय प्रशासन पर कार्यवाही कड़ी कार्यवाही एवम मनमाने तरीके से जांच करने वाले शिक्षको पर भी कार्यवाही करने की मांग क्योंकि सकड़ो की संख्या में छात्रों को एक समान नंबर दिया गया है अतः दोषीयो पे कार्यवाही किया जाए.
4)सभी महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से सभी कक्षाओं एवम महाविद्यालय कैंपस में कैमरे की व्यवस्था प्रारंभ करने हेतु आदेशित करे ताकि महाविद्यालय से संबंधित सभी एक्टिविटी की जानकारी विश्वविद्यालय को मिले एवम महाविद्यालयो और शिक्षको की लापरवाही के कारण छात्रों का नुकसान ना हो.

5)सभी महाविद्यालय की नियमित निरीक्षण हेतु विशेष कमिटी की गठन और शिकायत एवम सुझाव हेपलाइन नंबर जारी करे एवम शिकायत कर्ता की पहचान गोपनीय रखा जाए विश्वविद्यालय प्रशासन .

          एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय कुलपति से चर्चा करते हुए बताया की विश्वविद्यालय से संबंधित लगभग सभी महाविद्यालय का परिणाम लगातार खराब परिणाम आ रहा है जिसका प्रमुख कारण महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था है रंजेश सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में योग्य शिक्षको का पूर्ण अभाव है कॉलेज फाइल तो भेजती है पर भर्ती नही करती बौजूद इसके धड़ल्ले से प्रवेश चल रहा है 
 वही पीएचडी जैसी महत्वपूर्ण विषय में छः साल से प्रवेश नहीं हुआ है 12 साल में सिर्फ 1बार बस प्रवेश लिया गया है और यह पीएचडी छात्रों को फैलोशिप भी नही दिया जाता है पीएचडी की पढ़ाई के बाद हम गुणवत्ता वाले शिक्षक यूजीसी के नियामुसार धारा 28 के योग्य शिक्षक भी मिलते हैं जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगी जिसे तुरंत प्रारंभ कर और भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करने की मांग कि गई वही सभी महाविद्यालय में सीसीटी कैमरे अनिवार्य करने की मांग की गई जिससे महाविद्यालय की एक्टिविटी की जानकारी विश्वविद्यालय प्राप्त को जिससे महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी पर रोक लगेगी 
और एक जांच कमिटी की गठन किया जाए जो लगातार महावियालय की निरीक्षण करें साथ ही एक हेल्प लाइन नबर भी जारी की जाए जिसमे आम छात्र भी सीधे विश्वविद्यालय को शिक्षा संबंधित शिकायत या सुझाव पहुंचा सके एवम शिकायत कर्ताओं की पहचान को गोपनीय रखने की बात कही गई
जिसको माननीय कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए जल्दी से जल्दी बारी बारी सभी मांगी को पूरी करने कि बात कही और अधिकतम तीन महीनो के भीतर सभी मांग पूर्ण हो जाने की बात कही 
जिस पर रंजेश सिंह ने कहा कि अगर छात्रहित में सारे मांग जल्द ही पूरी नही होती है तो आज सिर्फ जिले से सैकड़ो के संख्या में एनएसयूआई के साथी आए है आगे हजारों की संख्या में सभी संभाग से छत्रनेता और छात्राओं के साथ उग्र अंदोलन करते हुए तालाबंदी करेगे ,
घेराव के दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव,पुष्पराज साहू,प्रदीप सिंह,साक्षी ठाकुर, रेणुका ,कल्याणी साहू, मोना यादव, करण यादव, ओमप्रकाश मानिकपुरी, नरबद यादव, डीगेश सिंह , पोसू,विक्की यादव,विक्की साहू,हरीश, विक्की बनर्जी राजेंद्र पाली, मनु ठाकुर, आकाश श्रीवास्तव एवम सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Sunday, September 10, 2023

सेतुबंध आसन के माध्यम से बनाया गया विश्व रिकार्ड....

रायपुर–छत्तीसगढ़ के नाम एक और कीर्तिमान सेतुबंध आसन के माध्यम से बनाया गया विश्व रिकार्ड। योगी साधीयो के हौसला बङाने कार्यक्रम मे शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ।
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में लगभग 1100 से अधिक योग  साधकों
 द्वारा सेतुबंद आसन का सामूहिक योग प्रदर्शन कर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्वनोई ने विश्व रिकार्ड की
 घोषणा करने के साथ छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविज़नल सर्टिफिकेट सौंपा. छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में  सभी वर्गों के लोग लोग उपस्थित रहे।तिरंगा के तीन रंगों के लेयर में श्रंखला बनाई
 गई ।आयोजन में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ,विधायक कुलदीप जुनेजा जी, श्रीमती किरणमयी नायक ,अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ,श्रीमती चित्ररेखा साहू ,उपाध्यक्ष  छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ,व
 छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर , एंव राजेश नारा गणेश योगी सचिव एम एल पाण्ङेय  एवं हजारो योग साधक के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

महिला मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुई डॉ. उज्वला कराड़े

बिलासपुर।महिला मटकी फोट प्रतियोगिता का आयोजन मराठा सेवा संघ प्रणित जिजाऊ ब्रिगेड बिलासपुर द्वारा किया गया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ.उज्वला कराड़े शामिल हुई
 प्रतियोगिता मराठा समाज की महिलाओ ने आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने के प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। 
 इस कार्यक्रम में मराठा समाज ने भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।  कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ टीम के सदस्यो ने मौजूद हर श्रद्धालु  का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने सभी को बांधे रखा।
इस अवसर पर डॉ. उज्वला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बच्चो को भी शामिल करें ताकि सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण की अलख जगाई जा सके। सनातन धर्म और संस्कृति का संरक्षण तब भी संभव है जब हम भावी पीढ़ी को इससे रूबरू कराएंगे। बालक-बालिकाओं की बचपन से ही ऐसे धार्मिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने से भावी

 पीढ़ी में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र भक्ति के स्थायी भाव जागृत होंगे।आयोजन स्थल पर कृष्ण भगवान की जयकारों, नंद घर आयो आनंद भयो से लेकर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की नारे लगे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. उज्वला ने सफल आयोजन के लिए महिला टीम को बधाई दी।
 कार्यक्रम में देवेंद्र कुर्रे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी बिलासपुर आयोजन,  समिति के समस्त पदाधिकारी एवं भारी मात्रा में श्रद्धालु मौजूद रहे

मिला एक और हाथी का शव, DFO साहब को कमीशन खाने से फुर्सत ही नही

रायगढ़– जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत में नर हाथी का शव मिला हैं।मृत हाथी को देखने मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही हैं। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

हाथियों की बात करें तो धरमजयगढ़ वनमंडल में पिछले डेढ़ साल में आधा दर्जन से अधिक हाथी मौत के मुँह में समा चुके हैं।ये सब हाथी की मृत्यु तब से बढ़ी हैं जब से नये डी.एफ.ओ. साहब यहाँ पधारे हैं। बावजूद इसके निकम्मा वन विभाग बस कैम्पा के कमीशन के खेल में व्यस्त हैं।


ना कर्मचारियों के पास सही दिशा निर्देश हैं ना ही अधिकारियों के पास काम करने का जुनून।वन विभाग ख़ाली कैम्पा का चेक काटने में व्यस्त ह।चुकि उच्च अधिकारी दलाल बन चुके हैं इसलिए फील्ड स्तर के किसी कर्मचारी-अधिकारी में काम करने और समस्या का निदान करने का कोई प्रोत्साहन नहीं रह गया हैं। परिणामस्वरूप मानव-हाथी द्वन्द के चलते रोज़ाना हाथी और इंसानों की मृत्यु हो रही हैं।अगर ऐसा ही चलते रहा तो वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ के जंगलों से हाथी भी ग़ायब हो जाये।बाघ तो पहले से ही ख़ात्मे के कगार पर हैं।

Saturday, September 9, 2023

करोड़ो की जमीन का किया फर्जीवाड़ा और हेरफेर.....खसरा नंबर में भूस्वामी का नाम गायब

बिलासपुर –बिलासपुर में रसूखदार पटवारी किस तरह से अच्छे शहरी हल्के में वापस आने के लिये साज़िश करके षड्यंत्र रचते हैं इसकी एक बानगी देखिए कि एक पूर्व पटवारी के द्वारा हल्का छीना जाने पर महिला पटवारी पर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के साथ ग़लत आरोप लगाये जा रहें हैं.... जबकि जिन रिकार्डो की बात हो रही है उसे ख़ुद उस पूर्व पटवारी ने अब तक नहीं सुधारा....कुछ पोर्टल्स में प्रायोजित खबरें आने के बाद जब तिफ़रा पटवारी अचला तंबोली से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रिकॉर्ड में कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है....जबकि पूर्व पटवारी से जैसा रिकॉर्ड प्राप्त हुआ था
. उसमें केवल शासन के आदेश से डिजिटल सिग्नेचर बस किया गया है...पटवारी किसी भी रिकॉर्ड को ख़ुद से नहीं सुधार सकता है जब तक की उसे तहसीलदार का आदेश न मिले....दूसरी तरफ़ जैसा आरोप पटवारी अचला तंबोली पर लग रहा है वैसा ही आरोप पूर्व सिरगिट्टी पटवारी दिनेश वर्मा पर भी है कि उन्होंने मौजा सिरगिट्टी प.ह.न. 41, के खसरा नंबर 117/5 एरिया 0.0510 में तो सीधे भूमिस्वामी और उसके पिता का नाम ही ग़ायब कर दिया है.... ऐसे कई-कई पीडीएफ़ न्यूज़ को प्राप्त हुए हैं.... जिसमें पटवारी दिनेश वर्मा पर फ़र्जीवाडा के आरोप लग रहें हैं...इसी तरह पूर्व पटवारी
 राश्मिलता साहू के द्वारा भी तिफ़रा में ही खसरा नंबर 1075/1/ख एरिया 0.004 में भूमिस्वमी का नाम और पिता का नाम ही ग़ायब कर दिया है और डिजिटल हस्ताक्षर भी कर दिया हैं....यहाँ पर यह विचारणीय बात है कि पटवारी राश्मिलता साहू और पटवारी दिनेश वर्मा इतने लंबे समय तक तिफ़रा सिरगिट्टी में थे तो उन्होंने रिकॉर्ड को सुधारा क्यों नहीं... बिलासपुर तहसील में पटवारियों के बीच विभाग की गोपनीयता ख़त्म करके हल्के की लड़ाई को सड़क में लाने का गंदा खेल चालू जो गया है... इसमें पटवारी महिला पटवारियों को भी बदनाम करने से नहीं चूक रहें हैं...ऐसे धनपिपासु हो चुके हैं कि उनको कोई भी क़ीमत पर तिफ़रा हल्का ही चाहिए...बहरहाल देखा जा रहा है की हल्का छीना जाने से खुद पटवारी भी किसी न किसी के माध्यम से न्यूज़ लगवा रहे है.....

कोटा के कुँवारीमुड़ा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

बिलासपुर –कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुँवारीमुड़ा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में पंचायत की मूलभूत सुविधाओं के अलावा संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सभी संगठन की माता - बहने अपने परिचितों एवं रिस्तेदारों के बीच संगठन के जनहित कार्यो की चर्चा करते हुए आज़ाद युवा संगठन में
 जोड़ने - जुड़ने की बातें करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का निर्माण लिया गया। बैठक में आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती धना बाई मरावी,कान्ति बाई जगत,नरबादिया बाई,राजकुमारी,केवरा बाई,हर बाई,बाहोरतीं बाई,चन्द्रिका मरावी,गंगोत्री,चन्द्रिका सिरसी,सगन बाई,गीता बाई यादव,रनिया बाई,सुकृता,ममता मरावी,ललिता,दिलेश्वरी बाई,रूखमणी,सविता यादव,द्रोपती मरावी,श्यामकली,कृष्णाकुमारी,गौरी बाई सिरसो,राजकुमारी,मीना मरावी,सोनिया बाई,नंदोला बाई,सविता,सीता,निरपत बाई,अपुर्णना पाण्डे,सविता साहू,लक्ष्मी मेश्राम,चन्द्रिका बाई, आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Friday, September 8, 2023

रविंद्र सिंह(योग आयोग सदस्य) ने किया आंगनबाड़ी का निरीक्षण

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने वजन त्योहार के अवसर पर आंगन बाङी क्रेन्द्रो का किया निरीक्षण । श्री सिंह जी वजन त्योहार पर क्रेन्द्रो मे बच्चो का
 वजन नाप के साथ ही लम्बाई नाप करा कर बच्चो को टाफी वितरण किये। इस अवसर पर सुपरवाईजर दुबे मेङम कार्यकर्ता रमा नागदौने अंजु वाहने  मंजुता मेश्राम मितानिन कल्पना नाईक प्रभा चौहान एंव नगर व वार्ड के वरिष्ठ
 नागरिक शिवा मुदिलयार हरीश तिवारी रामु शुक्ला चन्द्रहास शर्मा चन्द्रनाथ चटर्जी किशोरलाल गुप्ता विजय दुबे रजीत खनुजा उत्तम चटर्जी चन्द्रहास केशरवानी राघवेन्द्र सिंह प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा  पकज बर्ङे केशव गोरख सतोष
 चौहान राजेश जोसफ सदीप मिश्रा गुङ्ङु चदेल छोटु बर्ङे विक्की नानवानी सतोष पाण्ङेय राहुल दुबे पियुष अग्रवाल योगेश पिल्ले अजय तिवारी ईशाक कुरैशी विजय तिवारी बंटी अग्रवाल दिनेश मुदिलयार ओमप्रकाश शर्मा बिनोद कछवहा दिनेश साहु निटु परिहार दिलीप साहु सजय यादव राज चौहान हरीश चेलकर नेब्रोन मसीह नरेंद्र सिंह मुकेश दुबे सोहेल शर्मा रितिक सिंह जावेद खान राजेश साहु सन्नी चौहान राजा यादव मृत्युंजय तिवारी अजय गोस्वामी उदय गंगवानी पिन्टु आङील कर्ण सिंह अब्दुल खालिद मनोज साहु राकेश केशरीय सजय शुक्ला जनक बंधे पप्पु विष्ट आदि शामिल थे।

Thursday, September 7, 2023

प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास के लिए पूरे सेन समाज ने मांगा टिकट

रायपुर–सेन समाज ने मांगा एक टिकट प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास को टिकट मिलने पर पर पूरे प्रदेश में समर्थन करेंगे सेन समाज, छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के पूरे प्रदेश से पदाधिकारी एवं स्वजाति जनों ने आज सैकड़ो के तादाद में श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास जी और प्रदेश महासचिव सेन समाज राजू श्रीवास के नेतृत्व में रायपुर जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, डॉक्टर चंदन यादव जी, एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट करके 90
 विधानसभा में एक टिकट बेलतरा विधानसभा से सर्वसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास को देने की बात रखी है, इस अवसर पर सर्वसेन समाज के सैकड़ो के तादाद में पहुंचे पदाधिकारी गणों ने कहा कि यदि 90 विधानसभा में से एक टिकट बेलतरा से समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी को दिया जाता है, तो पूरे प्रदेश के 11 लाख सर्वसेन समाज के लोग कांग्रेस पार्टी का 90 विधानसभा में समर्थन करेंगे, इस अवसर पर वरिष्ठ
 नेताओं ने उन्हें उनकी मांग को राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष रख की बात किया है, सर्वसेन समाज के पदाधिकारी ने कहा कि त्रिलोकचंद श्रीवास कांग्रेस के प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता है, एवं त्रिलोक श्रीवास एवं उनके परिवार ने दर्जनों चुनाव लगातार जीता है, भारतीय जनता पार्टी के सरकार के समय भी लगातार वह चुनाव जीते आ रहे हैं, चाहे सरपंच और पार्षद हो, जनपद हो या जिला पंचायत स्तर के चुनाव सभी चुनाव त्रिलोक के परिवार ने जीता है, और बेलतरा विधानसभा से लगातार 25 वर्षों से कांग्रेस हार रही है, त्रिलोकचंद श्रीवास एक जमीनी और जनआधार वाले नेता है,उनका टिकट मिलने पर बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है, एवं सर्व सेन समाज पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसेन समाज को गंभीरता से लिया है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री सुरेंद्र श्रीवास श्री चित्रकांत श्रीवास श्री राजू श्रीवास डॉ राजीव श्रीवास विनोद श्रीवास गोलू श्रीवास रोशन श्रीवास राजकुमार श्रीवास बबलू श्वास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास बसंत श्रीवास मोहन श्रीवास अश्वनी श्रीवास नरेंद्र श्रीवास सनी श्रीवास आशीष श्रीवास राकेश श्रीवास रमेश श्रीवास लोकेश श्रीवास विनय श्रीवास अनिल श्रीवास नरेंद्र श्रीवास शिवा शिवा रमेश श्रीवास लक्ष्मण श्रीवास राजेंद्र श्रीवास उपेंद्र सुमित श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास प्रकाश श्री प्रकाश श्रीवास दिनेश सेन मनोरंजन सेन कृष्णा सेन कृष्णा श्रीवास सहित पूरे प्रदेश से आए सर्वसेन समाज के ढाई सौ से ज्यादा सामाजिक जन उपस्थित थे,*

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बिलासपुर–द विजडम ट्री फाऊंडेशन एवं जिला निजी विद्यालय संगठन बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला के चारों विकासखंड से लगभग 90 शिक्षक शिक्षिकाओं का नेशनल कॉन्वेंट स्कूल भारती नगर बिलासपुर में प्रत्यक्ष सम्मान साल सम्मान पत्र एवं स्मृति भेंट देकर किया गया जिसमें मुख्य अभ्यागत द विजडम ट्री फाउंडेशन बिलासपुर के संस्थापक डॉ.पलक जायसवाल जी ने शिक्षकों को राष्ट्र की भविष्य निर्माण की नीव बताते हुए उनकी भूमिका को शब्दों में ना कहे जाने की बात कही अध्यक्षता

 कर रहें डॉ. गिरिराज गढ़वाल जी ने शिक्षक की निगरानी में अध्ययन अध्यापन करने वाला प्रत्येक छात्र-छात्रा राष्ट्र का भावी पीढ़ी होने के नाते एक सजग व्यक्ति का चरित्र निर्माण अपने अंदर करता है इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष मोहन गुप्ता जी, प्रदेश प्रतिनिधि अहमद मोमीन जी,जिला अध्यक्ष सुमित राय जी उपाध्यक्ष दीपक शर्मा जी, सचिन बालकृष्ण दुबे जी, कोषाध्यक्ष एस के काजी जी, जिला प्रवक्ता इदरीश खान जी, जीतू ठाकुर जी, सेतुरत्नम जी सहित जिले भर से 90 की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सुमित राय द्वारा किया गया

Wednesday, September 6, 2023

यदुवंशियों का उमड़ेगा जनसैलाब, पूरी गरिमा औऱ भव्यता के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा--विष्णु यादव

बिलासपुर –07 सितंबर 2023 गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज बिलासपुर के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाया जाएगा इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। पिछले दो वर्षों के दौरान कोरोना संक्रमण काल के चलते कृष्ण जन्मोत्सव सांकेतिक रूप से मनाया जा रहा था। लेकिन इस बार सर्व यादव समाज बिलासपुर के द्वारा इसे भव्यता देते हुए यह शानदार आयोजन किया जा रहा है। प्रेस क्लब बिलासपुर में पत्रकारवार्ता कर जानकारी देते हुए सर्व यादव समाज ने बताया कि बिलासपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बिलासपुर में भव्य शोभायात्रा स्व.बी.आर यादव जी की स्थापित प्रतिमा स्थान (बृहस्पति बाजार) से यह यात्रा निकाली जावेगी उक्त स्थापित प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पूजन-अर्चन करने के पश्चात यह विशाल भव्य शोभायात्रा नेहरू चौक, गोलबाजार, से होते हुए लालबहादुर स्कूल प्रांगण में सभा के रूप में परिवर्तित होगी। जिसमें समाज के परम्परागत वेशभूषा के साथ राउत नाचा, भगवान श्री कृष्ण की जन्म की आकर्षक जीवंत झांकियां, नवयुवकों के द्वारा। डीजे एवं बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल तथा रथ में भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की जीवंत झांकियां आकर्षक एवं भव्य रूप से निकाली जाएगी, शोभायात्रा में यादव समुदाय के द्वारा, लाठी, फरी, कुरूद, तथा विभिन्न प्रकार के शस्त्रों का प्रदर्शन किया
 जाएगा। उसी प्रकार युवाओं की टोली विभिन्न क्षेत्रों एवं जगहों व गांवों से पूरे जिले के आस पास के इलाक़े से अपने-अपने निजी साधन व अनेक प्रकार के वाहन से पहुंचकर इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे तथा शहर के 20-30 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत युवाओं की टोलियों द्वारा मोटर-सायकल से अपने-अपने क्षेत्र से पूरे ग्रुप एवं टोलियों के साथ इस भव्य शोभायात्रा में शिरकत करेंगे इस गरिमामय धार्मिक आयोजन में लगभग व 10,000 (दस हजार) लोगों के शामिल होने के अनुमान है व उपस्थित हजारों लोगों के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार तथा उपवास रहने वाले लोगों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था की गई है। इस शोभायात्रा की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। इस विशाल एवं भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में यादव समाज के युवतियां,महिलाएं, पुरुष, तथा युवा पीढ़ी के नवजवान साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस तैयारी को लेकर लगातार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के द्वारा निरन्तर इस कार्यक्रम को सम्पन्न व सफ़ल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार,मेहनत व तैयारियों में जुटे हुए है। इस कार्यक्रम की तैयारियां बड़ी ही जोरों से किया जा रहा है उक्त जानकारी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु यादव ने दिया।

*शोभायात्रा पूरी गरिमा औऱ भव्यता के साथ निकाली जाएगी:-विष्णु यादव।*

शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी श्री विष्णु यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा पूरी गरिमा औऱ भव्यता के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नही होगी। व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को बढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील किए। श्री यादव ने कहा कि इस भव्य शोभायात्रा की तैयारी के लिए लगभग 100 से अधिक बसें,25-30 ट्रैक्टर,80 चारपहिया वाहन कार, एवं 300 युवतियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा निकाली जाएगी व इस कार्यक्रम में 1000 मोटर-सायकल के साथ लोग शामिल होकर हजारों की संख्या में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफ़ल बनाएंगे। यह कार्यक्रम जिले के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम रहेगा। हजारों लोगों के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए मैं सतत मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। व अपने स्तर पर भरपूर सहयोग व प्रयास कर रहा हूँ। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

अध्यक्ष - श्री विष्णु यादव
महासचिव - श्री रामचंद यादव
कार्यकारी अध्यक्ष - श्री लाल जी यादव
कोषाध्यक्ष - श्री अभिमन्यु यादव
सचिव - श्री जागेश्वर यादव
 मुख्य संरक्षक - बुधराम यादव
संरक्षक - मनीराम यादव
मुख्य संयोजक - दिनेश राम यादव
संयोजक मंडल - भागीरथी यादव, नंद कुमार यादव, श्री राम यादव, देवेंद्र यादव , दीपक यादव 
 शोभा यात्रा प्रभारी - मनोज (छोटू) यादव, मनजीत यादव,आयुष यादव, विक्की यादव, पुकार यादव, विलास यादव,

Tuesday, September 5, 2023

आकाशीय बिजली की कहर,दस बकरियों की मौत

बिलासपुर– तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में कल आकाशीय बिजली गिरने से दस बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरी चरवाहा ने मामले की रिपोर्ट तखतपुर थाने में लिखा दिया है।
      बताया जाता है कि तखतपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चनाडोंगरी निवासी हरिशंकर कौशिक पिता जुठेल राम कौशिक उम्र 18 वर्ष कल हर रोज की तरह भी कल सोमवार को गांव के
 नजदीक खम्हरियां खार में अपनी बकरियों को चरान ले गया था। जहां पर बारिश होने के कारण बकरी चरवाहा शिवशंकर कौशिक सनत मंडल के कृषि फार्म में चला गया । चरवाहा ने बताया कि दोपहर तीन से चार बजे के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वहां दस बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट चरवाहा ने तखतपुर थाना में दर्ज करा दिया गया है।

Sunday, September 3, 2023

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी में आज़ाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

बिलासपुर/मस्तूरी– मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचपेड़ी के वार्ड नं 9 में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में वार्ड में नए हेंड पम्प,सड़क,आवास,पेंसन आदि विषयों पर चर्चा करते हुए समाधान करने की बाते की गई। बैठक में मुख्य रूप से आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती चम्पा बाई गंधर्व,निर्मला
 सोनी,शवकुमारी बघेल,इन्द्रा सोनी,लक्ष्मीन बाई गंधर्व,सोना बाई भार्गव,राधा वैष्णव,संतोषी यादव,अमृतलाल गंधर्व,संत कुमार गंधर्व,फिरतीं बाई गंधर्व,कुसुम जायसवाल,चन्द्रिका बाई
 जायसवाल,पुरातन बाई जायसवाल,रामेशरीन बाईविश्वकर्मा,अमरीका बाई गंधर्व,पंचकुमारी मधुकर,राधा वैष्णव,कुंजराम लहरें,श्याम बाई लहरें,चैनकली सोती,गुलापी सांडिल्य आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

पत्रकार होते है सच का आइना, किसान अन्न के देवता,सामाजिक कार्यकर्ता होते है समाज के चेतना–डॉ उज्ज्वला कराड़े

बिलासपुर – पत्रकारों ,किसानों के साथ साथ हमारे सामाजिक कार्यकर्ताओं को  नेशनल लेवल की संस्था  न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन(NHICF) की ओर से बिलासपुर में (छ.ग़. पत्रकारिता रत्न सम्मान-2023/छ.ग़. रत्न सम्मान-2023) सम्मान मिला तो पत्रकारों, किसानों, रिटायर्ड सैनिकों एवं समाजसेवियों के चेहरे खुशी से चहक उठे।न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन की ओर से पत्रकारों, किसानों , रिटायर्ड सैनिकों एवं समाजसेवियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को सम्मान देने के लिए ”सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया था.


टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एक निजी होटल के हॉल में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं, इस कार्यक्रम की अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद कमला मनहर, विधायक शैलेश पांडे और विशिष्ट अतिथि डॉ. उज्वला कराडे थीं. अतिथियों ने डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव ने बढ़ाया सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का हौसला साथ ही साथ यह भी उन्होंने कहा की पत्रकार होते है समाज का आइना जो दिखाते है सत्यता!

Friday, September 1, 2023

कोटा विधानसभा क्षेत्र के तुलुफ में आज़ाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

बिलासपुर– कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुलुफ में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक मे पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की बातों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से आज़ाद युवा
 संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा अमरीका बाई,गंगोत्री बाई,अंजोरा बाई,रेखा,दुलावरिन बाई,सुरेशकुमार,रामावतार,सहदेव,राधीन बाई,द्रोपती,उर्मिला बाई गोड़,कलिंदरी निषाद,केवरा बाई पैकरा,नन्दनी बाई राज,दशमत बाई मनिकपुरी,कुमारी बाई उइके आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...