Sunday, July 9, 2023

नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2023 में बिलासपुर के दिव्यांश एवं अनिका ने जीता पदक,रविंद्र सिंह ने दी बधाई एवम आशीर्वाद

बिलासपुर–नेशनल कराटे चैंपियनशिप फेडरेशन कप 2023 का आयोजन जिला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में दिनांक 8,9 एवं 10 को किया जा रहा है। जिसमें पंजाब-हरियाणा मणिपुर असम पश्चिम बंगाल समेत भारत के लगभग सभी राज्यों से 400 खिलाड़ी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखला रहे हैं इस प्रतियोगिता में एक काता एवं कुमितेके इवेंट 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिस्पर्धा प्रथम दिवस 8 जुलाई को हुआ 9 जुलाई को
 सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मध्य स्पर्धा होगी एवं 10 जुलाई को मुख्य अतिथि सिनेस्टार सुमन तलवार के हाथों पदक वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में बिलासपुर कराटे एकेडमी के छात्र ने 7 से 8 वर्ष के बालक वर्ग में दिव्यांश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं 6 से 7 वर्ष के बालिका वर्ग में अनिका कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल कर बिलासपुर शहर का नाम रोशन किया। इस उपलक्ष में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर बच्चों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं निरंतर इसी तरह इस कराते खेल में अनवरत मेहनत करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर इन बच्चों के कराते कोच एवं बिलासपुर कराटे एकेडमी के संरक्षक ठाकुर कर्ण सिंह छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुशील चंद्रा जी महासचिव अविनाश शेट्टी जी भूषण कुमार दीपक कुमार तिवारी प्रतिक सोनी संजुक्ता दास ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

बस्तर संभाग स्तरीय योग शिविर में शामिल हुए योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित बस्तर संभाग स्तरीय योग शिविर में शामिल हुए योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी । मुख्य अतिथि के रूप में मान. मंत्री श्री कवासी लखमा जी योग प्रशिक्षको को दिये आशिर्वाद। 
 छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित बस्तर संभाग सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सुकमा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मान. मंत्री श्री कवासी लखमा जी मुख्य आतिथ्य में तथा योग
 आयोग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता एंव  छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी राजेश नारा जी के विशिष्ट आथित्य मे । "योग भवन" वर्किंग वुमेन हॉस्टल वी.आई. पी. रोड फुण्डहर रायपुर में किया गया।
संभागवार योग प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर संभाग के सफल आयोजन के पश्चात बस्तर संभाग सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनाँक 07 से 13 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है जिसमें बस्तर संभाग के समस्त जिलो से लगभग 150 प्रतिभागी सम्मिलित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर माननीय मंत्री श्री लखमा जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन एवं ऋषि मुनियों की देन है छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा बस्तर क्षेत्र के लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ रखने का प्रयास  बहुत ही सराहनीय है । माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के प्रेरणा से निरंतर प्रदेश में स्वास्थ्य के प्रति महाअभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. सदस्य श्री रविंद्र सिंह एवं श्री राजेश नारा, श्री एम एल पाण्डेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग, डॉ गजेंद्र अधिकारी यूनिसेफ संस्थान, डॉ मृत्युंजय राठौर एम्स रायपुर, डॉ कप्तान सिंह प्रोफेसर श्री रावतपुर सरकार विवि, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, छबि राम साहू, सी एल सोनवानी, लच्छू राम निषाद, राजू शर्मा अनिल चदेल केशव गोरख  कर्ण सिंह सहित आयोग के सभी योग प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी व योग साधकगण उपस्थित रहे।

Tuesday, July 4, 2023

स्मृति- त्रिलोक श्रीवास का प्रयास लाया बेलतरा विधान सभा में नया रंग

बिलासपुर – बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता/ पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, एवं जिला पंचायत सदस्य क्रमांक एक बेलतरा, जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के संयुक्त प्रयासों से 15 वे वित्त योजना अंतर्गत राज्य शासन ने पूरे प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है , जिसमें बेलतरा विधानसभा के ग्राम भाड़ी, सेलर, अकलतरी, खैरा डगनिया, गढ़वट,लिमहा, कोनी,सीस, ग्रामों में भवन स्वीकृत किए गए
 हैं इन नामों में पहले से प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र थे, परंतु भवन नहीं थे या भवन जर्जर हो चुके थे,प्रत्येक भवन हेतु रुपए 28,51,000 स्वीकृत किए गए हैं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विभाग के द्वारा प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए 544 नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदान किए हैं इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं जिला पंचायत सदस्य /जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री
 एवं स्वास्थ्य मंत्री, पंचायत मंत्री एम प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है, बेलतरा क्षेत्र में दो करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदाय करने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, क्षेत्रीय जनों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति श्रीवास एवं कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है,,

मात्र कुछ ही वर्षों में बदल गयी है जिला पंचायत क्षेत्र की तस्वीर

बिलासपुर -:- पिछले चार सालों में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का तेजी के साथ विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास में विशेष ध्यान दिया है। पिछले 15 सालों की समस्याओं को राज्य सरकार ने जनसहयोग से तेजी के साथ दूर किया है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जनता के बीच क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही।  
  
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया पिछले पन्द्रह सालों में बेलतरा के साथ अन्याय हुआ। मात्र चार सालों में प्रदेश की सरकार ने समस्याओं का ना केवल निदान किया। बल्कि पूरी ताकत के साथ जनसहयोग से लोगों की समस्याओं को दूर किया है। अंकित गौरहा ने उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 2 करोड़ 85 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के ग्राम पंचायत बैमा,उर्तुम के साथ ही बेलतरा विधानसभा के ग्राम भाड़ी,कोनी,सेलर,अकलतरी,बिजौर,खैरा डगनिया,लिम्हा,गड़वट में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिली है।

जिला पंचायत सभापति ने बताया कि इन पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अत्यंत ही आवश्यक था और राज्य शासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम उर्तुम और बैमा के साथ ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 10 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी है निश्चित ही नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र कि निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामवासियों को सरलता के साथ अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज अब गांव में ही उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करा पाएंगे। 
                 गौरहा ने कहा की जिला पंचायत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सभापति हू इसलिए यह मेरा दायित्व भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से सरलता सुगमता के साथ संचालित हो और बेलतरा विधानसभा में नए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालित होने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

भाजपा का हर पदाधिकारी बूथ के अंतिम छोर तक जाने को तैयार -डॉक्टर सुषमा सिंह

बिलासपुर/कोटा–यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल कार्यकाल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के करगी कला मंडल के शक्ति केंद्र पटैता के अंतर्गत ग्राम शिवतराई में गणमान्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के बीच में अल्पकालीन विस्तारक श्रीमती दीपिका गोगोई जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

 मेरा बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्रामीण लोगों से संपर्क भी किया गया
इस अवसर पर श्री दयाशंकर तिवारी (मंडल अध्यक्ष )
श्रीमती दीपिका गोगोई( विस्तारक,)

श्री राम लाल साहू (शक्ति केंद्र प्रभारी)
डॉ सुषमा सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिला प्रभारी गौरेला पेंड्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ)
श्री राजकुमार जयसवाल (बुथ अध्यक्ष)

श्री संदीप पाठक 
श्री देवी प्रसाद द्विवेदी 
मनहरण लाल ( शक्ति केंद्र प्रभारी धूमा)

 श्री रामेश्वर, सुनील मानिकपुरी, श्यामलता जयसवाल ,राजेंद्र गंधर्व ,गोलू दिनेश ,रमेश ध्रुव , शिवकुमारी,मुन्नी बाई

Monday, July 3, 2023

राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता भव्य आयोजन के साथ संपन्न

बिलासपुर –राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का हुआ भव्य आयोजन सीएमडी कॉलेज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 2 जुलाई को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 150 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजरो ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटरनेशनल स्टैंडवॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट श्री जावेद अली ने किया, छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शेख समीर ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि
 बिलासपुर नगर विधायक माननीय शैलेश पांडे जी उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छ:ग: योग आयोग के सदस्य ठाकुर रविंद्र सिंह जी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि सी.एम. दुबे महाविद्यालय के चेयरमैन श्री संजय दुबे जी, ब्लॉक
 कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोती थारवानी जी, दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच 'अखबार' बिलासपुर ब्यूरो चीफ कमलेश लव्हात्रे जी, अनिल शुक्ला जी, शहर कांग्रेस कमेटी सचिव यू मुरली राव, शहर कांग्रेस कमेटी सचिव युसूफ हुसैन जी, एवं कांग्रेस सेवादल के जिला सचिव विष्णु तिवारी जी के उपस्थिति में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार बिलासपुर की टीम विजेता रही और उपविजेता का खिताब बालोद जिला की टीम को प्राप्त हुई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेश पांडे जी ने कहा मार्शल आर्ट केवल एक खेल नहीं जीवन को सुरक्षित
 करने के लिए एक आत्मरक्षा की कला है मार्शल आर्ट हर उम्र के लोगो को सिखनी चाहिये, छ,ग, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा मार्शल आर्ट शरीर को स्वस्थ रखने वाली कलाओं में से एक है जिस तरह योग से लोग स्वस्थ जीवन जीते हैं इसी
 तरह थांग-ता मार्शल आर्ट खेल स्वस्थ जीवन जीने की कला है सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे जी अपने उद्बोधन में कहा की खिलाड़ियों को हमारे कॉलेज की तरफ से हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है ताकि वह बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें हम हर खेल के खिलाड़ियों को हमारे कॉलेज की तरफ से हर संभव मदद करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष शेख समीर सेक्रेटरी घनश्याम सिंह, रेफरी काउंसिल के चेयरमैन जितेंद्र साहू, रमेश शर्मा, शेख मोहम्मद रिजवान, संदीप कुर्रे, वासुदेव, सुश्री डॉली कुजूर, अजय सूर्यवंशी, अरबाज अली आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

रविंद्र सिंह ठाकुर गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूजा केस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

बिलासपुर–गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर शंकर नगर (हेमू नगर) में गुरु पूजा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मान रविन्द्र सिंह
 ठाकुर जी(योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ शासन के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। फिर वैदिक गुरु परंपरा के अनुसार गुरु पूजन किया गया। फिर छात्राओं के द्वारा स्वागत
 गीत का आयोजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिका तथा पालकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया।

Saturday, July 1, 2023

जगमगाया कोनी रोड, नागरिकों ने जताया कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का आभार

बिलासपुर– सीपत चौक से तुरकाडीह बाईपास तक स्ट्रीट लाइट हुआ प्रारंभ, महामाया चौक सरकंडा से लेकर तुरकाडीह बाईपास पुल तक स्ट्रीट लाइट प्रारंभ हुआ, स्ट्रीट लाइट प्रारंभ होने से कोनी रोड जगमगाने लगा है, स्ट्रीट लाइट लगने से लाखों लोगों को लाभ हो रहा है,विशेषकर कोनी और आसपास के क्षेत्र में वहां निवासरत विद्यार्थियों, शासकीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं नागरिकों, व्यापारियों में स्ट्रीट लाइट प्रारंभ होने से अपार हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ है, कोनी क्षेत्र
 के नागरिकों ने आज इस महती कार्य को अंजाम देने के लिए क्षेत्र के नेता बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास के निवास पहुंचकर आभार जताया, विदित हो कि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विगत वर्षों से त्रिलोक श्रीवास प्रयासरत थे, और उनके प्रयासों से ही स्ट्रीट लाइट लग पाया है, 7 किलोमीटर तक नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाए जाने पर, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विभागीय मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नसरुद्दीन सहित
 विशेष रूप से बिलासपुर जिले के जिलाधीश डॉ सौरभ कुमार एवं निगम आयुक्त कुणाल दुदावत की सराहना किया है, आज कोनी क्षेत्र के लोगों ने श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास से उनके निवास में मिलकर उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया,इस अवसर पर श्री राजेश अग्रवाल, कोनी क्षेत्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष उमेश शुक्ला, संजय श्रीवास बुधराम श्रीवास, सोनू ठाकुर, हेमंत गुप्ता रमेश कुमार डब्बू तिवारी अनिल श्रीवास मनोज श्रीवास अजीम खान पार्थ पोर्ते, सुमित सोनकर, बिसाहू रजक गुड्डा खान मोंटू साहू रवि कुमार संजय केवट विनोद चौहान लाला यादव छोटू यादव आदि दर्जनों जन उपस्थित थे,

Friday, June 30, 2023

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह ने कुमारी शैलजा जी से किया संगठनात्मक चर्चा

बिलासपुर–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने बिलासपुर आगमन पर सौजन्य भेट कर प्रदेश मे योग के क्षेत्र मे चल रहे ।
संभागीय प्रशिक्षण शिविर व योग क्रेन्द्र स्थापना के साथ ही प्रदेश मे हुए योग प्रतियोगिता योग प्रशिक्षको का सम्मान व अगामी प्रदेश के सभी ब्लाको व जिला स्तर पर निशुल्क योग प्रशिक्षण छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा दिये जाने का कार्यक्रमो से जहाॅ अवगत कराया गया । वही योग कार्यक्रमो मे शामिल होने आमंत्रित भी किये। साथ ही साथ संगठनात्मक चर्चा भी किये ।

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने अपने सहयोगियों सहित किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

बिलासपुर–कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास  ने सहयोगियों सहित किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् आज बिलासपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आगमन के दौरान अपने दर्जनों सहयोगियों सहित
 आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने बूथ चलो अभियान के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र
 श्रीवास के साथ श्री मनोज श्रीवास किशोर घोरे, पंडित महेश मिश्रा मोहन जयसवाल मुकेश अग्रवाल नीलय शर्मा,दिलेश ठाकुर शालिग्राम यादव गणेश वर्मा आयुष सिंह राज,मंगल
 बाजपेई,राहुल गोरख ,कौशल श्रीवास्तव ,नंदकिशोर वर्मा, अशोक बजाज, नवीन चंद्र दुबे अमर बजाज दीपक कश्यप जितेंद्र शर्मा जित्तू,दादू शिकारी सुखदेव तिवारी, पप्पू कौशिक रवि वर्मा, मोहसिन अली आदि जन उपस्थित थे,

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीत का मूलमंत्र..

बिलासपुर/बेलतरा –बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात जिले में उनका यह उनका पहला कार्यक्रम रहा है,
बेलतरा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, ग्राम सेमरा, ग्राम पंचायत जलसो, ग्राम पंचायत बैमा नंगोई में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को राज्य व केंद्र में विजयी बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुड़कर राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछली जीत के आंकड़े से और अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा ।
अगले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन रही है यह आत्मविश्वास सही है। लेकिन किसी को भी कम नहीं आना चाहिए। अति आत्मविश्वास से हमें बचना है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है। ये हम तभी कर पाएंगे जब हम अपने मतदाता भाई बहनों को अपनी सरकार का काम बताएंगे।
आयोजन के दौरान प्रदेश सचिव पंकज सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, महेंत्तर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा , चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे,
 आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक,  सचिन धीवर तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल हुई।

Thursday, June 29, 2023

त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आतिशी स्वागत

बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  मोहन मरकाम  एवं प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा के बिलासपुर आगमन के दौरान बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में बेलतरा- बिलासपुर के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने ढोल- ताशे आतिशबाजी मिष्ठान, शाल, श्रीफल, गमछा पुष्टाहार पुष्प वर्षा से जबरदस्त स्वागत किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुप में श्री मरकाम के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके हाथों से एक केक भी कटवाया मोहन मरकाम भी सभी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए सभी का हालचाल जाना, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ अशोक बजाज, नवीन दुबे, महेश मिश्रा मनोज श्रीवास, किशोर घोरे,

 मंगल दीपक कश्यप आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख जितेंद्र शर्मा जित्तू, संजय श्रीवास मंगल बाजपेई  अमर बजाज, महेश मिश्रा चुटू अवस्थी, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, नंदकिशोर वर्मा, सुशीला टंडन,सीमा मरावी छोटी बघेल रानू मानिकपुरी लाला यादव राहुल श्रीवास शुभम श्रीवास प्रशांत पांडे अंबुज अग्निहोत्री डब्बू तिवारी, वेदव्यास श्रीवास जामन दास, नारायण गंधर्व, हरि वर्मा अमन साहू, मारगेट बेंजामिन, प्रीति गढेवाल, रोशन श्रीवास प्रकाश श्रीवास राजन श्रीवास हर्ष कश्यप दीपक कश्यप दीपक श्रीवास रोहन महानंद कन्हैया सोनी डोडी
 महानंद, मनीष भट्ट भानु शर्मा प्रियंक शराफ अजय गुप्ता मुन्ना महेश शर्मा हरि वर्मा सोनू साहू जित्तू श्रीवास, संजय यादव शशि खांडे दीपक यादव रोहन सोनवानी करण सोनवानी रविंद्र सोनवानी, राज घोरे, मोहन शेरा, पतालू भारद्वाज हरिओम यादव, पवन सिंह दीपक नादम, रवि वर्मा, होलू दास,सुखदेव दास,सुखदेव तिवारी, कमलेश रनवास, संजय यादव अभिषेक यादव, आनंद पांडे बाबा पांडे, छोटू यादव अंबुज अग्निहोत्री, अनंय यादव, दुर्गेश केवट, शशि केवट सुभाष साहू धनंजय कश्यप मुकेश गंधर्व रूपेश साहू दिलीप गंधर्व भोला यादव सुदीप यादव विकास यादव सोनू ध्रुव पार्थ पोर्ते मनीष ध्रुव ठाकुर गोपाल सिंह दिनेश ठाकुर कुशवाहा यादव शैलेंद्र यादव विनोद साहू, विष्णु साहू, पवन यादव लाला यादव रवि यादव विजय ध्रुव मनहरण यादव रोहित केवट बुलेट बघेल गंगू पटेल अंबुज अग्निहोत्री नंदा बसंत शत्रुघ्न, अशोक केवट सुरेश यादव गणेश छोटू यादव, नितेश ठाकुर लल्ला ठाकुर किशन यादव जितेंद्र यादव,सहित पांच सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता महिला पुरुष युवा सभी वर्ग के लोग सामाजिक लोग उपस्थित थे,

आप सभी शहर एवम प्रदेश वाशियो को ईद –उल–अजहा की ढेरों बधाई –रविंद्र सिंह(योग आयोग सदस्य)

बिलासपुर –योग आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य रविंद्र सिंह ने अरे शहर एवम प्रदेश वाशियो को ईद–उल–अजहा की बधाई देते हुए कामना किए की
 यह दिन आपके लिए प्यार, खुशी, सद्भाव और आनंद ही आनंद आपके जीवन में लाए। आप सभी को ईद मुबारक! 
मैं आपको ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देता हु।

Wednesday, June 28, 2023

संपर्क से समर्थन अभियान महा संपर्क,हर बूथ तक पहुंचना ही जनसंपर्क का होगा उद्देश्य–डॉ सुषमा सिंह

बिलासपुर–यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार  के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 21 से 30 जून तक जन संपर्क अभियान शुरू किया गया जिसमें शक्ति केंद्र करगीकला  मंडल के 217   बूथ से  महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया , मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की शुरुआत का प्रारंभ करते हुए समाज के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जन जन तक मोदी जी की चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई, इस अवसर पर कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी जीपीएम की डॉ सुषमा सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर नागरिकों एवं मतदाताओं से चर्चा की गई जिसमें प्रदेश से आए हुए पत्रको को नरेंद्र मोदी जी के नव वर्ष के कार्यकाल का विवरण
 प्रस्तुत किया गया है घर-घर जाकर जानकारी दी गई पहले पत्रक में भारतीय जनता पार्टी के मोदी की सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी ,दूसरे पत्रक में छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की मुख्य उपलब्धियां एवं अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण गरीब कल्याण की योजनाएं एवं तीसरे
 पत्रक में भारतीय जनता पार्टी के शासन में छत्तीसगढ़ का कायाकल्प साथ ही वर्तमान में साढे 4 साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और घोटालों को घर-घर संपर्क कर पहुंचाना है एवं घर के बाहर  सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण  से संबंधित स्टिकर लगाकर परिवारों को चिन्हित करना जिसमें सही सूचना परिवारों तक मिल जाए मुख्य उद्देश्य है  इस अवसर पर बृजेश पांडे ,सत्यभामा साहू, अनुसुइया सोनी ,धनेश्वरी यादव ,रितेश पांडे, निर्मला साहू ,मालती साहू उपस्थित रहे।

जन प्रगति पार्टी राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहेगी–ठाकुर अजीत सिंह

बिलासपुर–जन प्रगति पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में जेपीपी के संस्थापक मृतुंज्य मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों द्वारा बिलासपुर के ठाकुर अजीत सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस बार चुनावी मैदान में जेपीपी का भी दबदबा देखने को मिल सकता है।
"जन प्रगति पार्टी देश की सबसे स्वच्छ, स्वस्थ एवं राष्ट्रहित की पार्टी है जो देश के किसानों .के लिए देश के नौजवानों के लिए देश के बेरोजगारों के लिए देश के युवाओं की पार्टी है जिसमें समान शिक्षा अधिकार को प्राथमिकता को देखते हुए जगह जगह पर उस देश के अन्य अन्य प्रदेशों में पार्टी अपना संगठनात्मक ढांचा तैयार कर जन आंदोलन की तैयारी में है भारत वासियों की जनता से अपील है कि आप सब इस पार्टी से जुड़े जिससे इस देश के किसानों का नौजवानों का एवं बेरोजगारों के रोजगार का सृजन हो सके क्योंकि जब तक भारत शिक्षित नहीं होगा तब तक ना देश की उन्नति होगी ना राष्ट्र की उन्नति होगी राष्ट्र उन्नति के लिए शिक्षा स्वास्थ्य यह दो प्रमुख चीजें हैं जिससे कोई भी राष्ट्र अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है पार्टी राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहेगी।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही हेतु दिनांक 26-6-2023 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

तखतपुर–जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के जिला सचिव बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि तखतपुर विधानसभा के ग्राम खरकेना के सरपंच और सचिव के द्वारा बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार और अनियमितता की गई है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों से मिलने पर  मेरे  एवम कुछ जनप्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर महोदय बिलासपुर से जांच के लिए निवेदन किया गया था, जिसकी जांच कलेक्टर महोदय ने एक कमेटी बनाकर जांच अधिकारी श्री प्रमिल लठारे जी,श्री महेश पंद्राम जी, श्री विनय विश्वकर्मा जी द्वारा कराई,* *जांच प्रतिवेदन की सत्यापित कापी मैने सूचना के अधिकार 2005 के तहत प्राप्त किया है!

*(1)जांच प्रतिवेदन के आधार पर सरपंच,सचिव द्वारा 994700( नव लाख चौरांबे हजार सात सौ) रुपए सामग्री व्यय  बताया गया है,जो न तो रोकड़  बही में दर्ज है न ही कोई बिल वाउचर उपलब्ध है*,
*(2) ग्राम पंचायत खरकेना में तीन वर्षीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उद्यान विभाग द्वारा पहले वर्ष 1108 (ग्यारह सौ आठ) पौधे लगाए गए थे, जिसमे का वर्तमान में एक भी पौधे जीवित नही है, जबकि उसकी रखरखाव के लिए चारो तरफ चैन फिनिसिंग किया गया है, मोटर पंप लगाई गई है, सर्व सुविधा उपलब्ध है, फिर भी जांच में एक भी पौधे जीवित नही मिला है, यह वृक्षारोपण का कार्य त्रिवर्षीय कार्यक्रम था,उसके बाद भी सरपंच , सचिव ने एक ही वर्ष के बाद उस जमीन का बिना किसी सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश के पौधे रोपित  जमीन का समतलीकरण कर दिया गया, जिससे पौधारोपण कार्य में बड़ी मात्रा में अनियमितता व लापरवाही बरती गई, और 78198
 (अठहत्तर हजार एक सौ अन्नठानबे) रुपए की राशि का दुरुपयोग भी किया गया,,वर्तमान में उनके द्वारा बनाई गई पुलिया निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया गया है, इसके साथ ही कई प्रकार से अनियमितता की गई जिसके संबंध कलेक्टर महोदय बिलासपुर को आगे की कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया है, सही ढंग से यदि उन पर कार्यवाही नही होती है तो, हम भ्रष्टाचार एवम पर्यावरण निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु हाईकोर्ट में पिटिशन दायर कर अपना पक्ष जनहित में रखेंगे*

Saturday, June 24, 2023

आप सभी वार्ड वाशी "मितान योजना शिविर" का लाभ उठाए–रविंद्र सिंह

बिलासपुर– वार्ड क्रमांक 27 पार्षद एवम योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने सभी वार्ड वासियों से निवेदन किया है की वे मितान योजना शिविर का अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाए।

मितान योजना का शिविर  बिनोबानगर वार्ड क्रमांक  27 के गांयत्री मदिर मे 25 जुन रविवार को प्रातः 10 बजे से
 दोपहर  4 बजे तक आयोजित किया गया है ।कृपया शिविर मे पहुंच कर योजना का लाभ उठावे। रविन्द्र सिंह पार्षद नगर निगम बिलासपुर

Tuesday, June 20, 2023

बिलासपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों पर

बिलासपुर __आज दिनांक 20 जून 2023 जहां जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है वहीं 30 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर
 पर *एक विश्व एक स्वास्थ्य* थीम पर सवेरे 6:30 से 7:30 तक नियमित एवं निशुल्क योग क्लास विनोबा नगर बिलासपुर में आदरणीय रविंद्र सिंह ठाकुर जी (सदयस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग)के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत बड़ी संख्या में जन सामान्य
 को योगाभ्यास कराया गया और इस पावन बेला रथ यात्रा के शुभ दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग टी-शर्ट,योग मैट(योग कीट) एवम् जून की भीषण गर्मी को देखते हुए साधकों को पानी बॉटल का वितरण किया गया साथ ही योग के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया। इस अवसर पर योग गुरु सतीश बरेठ जी
 का श्री फल से सम्मान करते हुए श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने उद्बोधन दिया की योग को अब हमें हर घर में प्रचार प्रसार करने का दायित्व प्रत्येक योग साधक को लेना होगा *हरघर हर आंगन* में लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है । 


              इस अवसर पर शहर के विशेष तौर पर योग साधक जिन्होंने भाग लिया उनमें से श्री हरेंद्र तिवारी जी,प्रवीण शर्मा जी,अतुल शर्मा जी, पुष्पा टोडर जी,लीना शर्मा जी,गणेशी देवी जी, रश्मि दुबे, नीता बोहरा,अर्पिता राही, सुस्मीता घोष,वशुधा सहारे, नेहा सहारे,शुक्ला चौधरी,मनिका मिश्रा, सिजी अग्रवाल, सौम्या कश्यप,योगिता ,डॉली,धनेश्वरी,अर्पित दवे,तुषार कुमार, कमल नागवानी, पीहू अरोरा, चंदा अरोरा,पल अरोरा,मखीजा जी,संजू अग्रवाल जी, इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें

Monday, June 19, 2023

सूर्यवंशी शिक्षा समिति के द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव के अयोजन में शामिल हुए सभापति अंकित

बेलतरा -:- सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर के द्वारा पिछले 5 वर्षो से समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के उद्देश्य से कोचिंग क्लास का संचालन कर रहें हैं जिसमे कक्षा 1 से 12 वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाता हैँ और धीरे-धीरे सूर्यवंशी शिक्षा समिति की 28 शाखा संचालित हो रही हैँ और इसमें पढ़ाने वाले शिक्षक भी निःशुल्क शिक्षा दान करते हैँ । इसी तारतम्य में सूर्यवंशी शिक्षा समिति ने अपना वर्षगांठ मनाया इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान में कक्षा 5,8,10 व 12 वीं में 75% अंक से अधिक अंक लेकर पास हुए बच्चों का व निःशुल्क शिक्षा दान करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन दिया गया व समाज को आगे बढ़ाने हेतु जो अन्य समितियां काम कर रही हैँ उनको भी सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्वोधन में कहा की की मजबूत इमारत के निर्माण के लिए हमें इस बात पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है कि उसकी नींव भी मजबूत हो इसी तरह बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि यें बच्चें ही हमारे देश के भविष्य हैं और इस दिशा में सूर्यवंशी शिक्षा समिति के द्वारा किया जा रहा कार्य व प्रयास सराहनीय है।
जिला पंचायत सभापति ने की 5 की लाख की घोषणा

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सूर्यवंशी शिक्षा समिति के भवन निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की और शिक्षा समिति के सदस्यों को हर स्तर पर संभव सहयोग करने की बात कहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण साव सांसद, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा,रजनीश सिंह,रामेश्वर खरे,एन.के.डहरिया,मनीष सेंगर,साखन दर्वे,चंद्रप्रकाश सूर्या,रामकुमार सूर्यवंशी,डॉ.जयनेन्द्र सूर्यवंशी,डॉ.ईश्वरी सूर्यवंशी,सरपंच श्रीमती गंगोत्री बुधनाथ पैगोर,मुरलीधर गढ़ेवाल,रामकुमार सूर्यवंशी,अयोध्या प्रसाद भारद्वाज, 
 रामकिशोर टोडे,मोहन फरवीव,नीलकमल दिवाकर, रामलाल सूर्यवंशी,अंजोर दास सूर्यवंशी,विनोद कुर्रे ,  विश्वनाथ डहरिया,पुनीत खरे,नरेन्द्र लहरे,अशोक सूर्यवंशी,राकेश लसहे,ओमप्रकाश सूर्यवंशी,लव सोनवानी,चुन्नी लाल सिन्हा,नारायण फर्वी,लिकेश फर्वी,  धन्नूचंद लाशकर,धनसाय सोनी,जागेस्वर बालमकुंद, शैलेन्द्र सोनी और सामाजिक सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा।

त्रिलोक श्रीवास ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

बिलासपुर–त्रिलोक श्रीवास ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के रतनपुर केंदा आगमन के दौरान कांग्रेस के नेता,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, प्रदेश प्रतिनिधि- कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने अपने सहयोगियों सहित मुख्यमंत्री का आत्मीय
 स्वागत अभिनंदन किया, विदित हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही में अनेक विकास कार्यों की सौगात देने मरवाही गौरेला पेंड्रा पहुंचे थे ,इस दौरान वह संजय श्रीवास्तव परिवार के द्वारा निर्मित श्री हनुमान मंदिर के प्राण
 प्रतिष्ठा समारोह ग्राम डाडजमडी केंदा पहुंचे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आज संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् से लिया,इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस के जिला महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, किसान नेता पंडित निलय शर्मा ,पार्थ पोर्ते, इंदिरा साहू( सरगांव,) आदि जन उपस्थित थे,

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...