भाजपा के इशारे पर नगर निगम गरीबों का आशियाना उजाड़ने में आमादा --रविंद्र सिंह
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन आज महाधरना का 50 वा दिन छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर हुए शामिल बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से अन्याय अत्याचार करने में लगी हुई है। जिला व नगर निगम प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे में गरीबों के आशियाना उजड़ने में लगा हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में कांग्रेस सरकार गरीबों को बसाकर उन्हे आवासीय पट्टा देने का काम किया। पर वर्तमान भाजपा सरकार इन गरीबों के आवास उजाड़ने का काम कर रही है। शहर के कई हिस्सों को चुन चुन कर शासकीय जमीन बताकर उनके आवास पर बुलडोजर चला रहे हैं। जो गरीबों के साथ सरासर अन्याय है।आज का धरना आंदोलन में बैठे सैकड़ो महिलाएं अपने हक, घर बचाने का काम कर रही है । इस आंदोलन में बैठे महिलाओं का हाय भाजपा को जरूर लगेगा और 3 साल बाद भाजपा सत्ता से निश्चित ही बाहर चली जाएंगी। यही माता बहने भाजपा के नेताओं को सत्ता से उतार कर अपना बदला जरूर लेगी। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सखन दर्वे ने कहा कि 50 दिन अनवरत आंदोलन भाजपा को सबक सिखाएंगे। पिछड़े वर्ग के नेता श्याम...