Friday, July 21, 2023

बेटियों के शिक्षित होने से समाज और देश होता है मजबूत- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर–(बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लीमहा हाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न) बालिकाओं के बेटियों के शिक्षित होने से घर, परिवार, समाज जागरूक होता है, मजबूत होता है, प्रदेश और देश का भी विकास में सहायक होता है, और देश को मजबूती प्रदान ,देश को मजबूती मिलती है, यह बातें बिलासपुर जिले के
 लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लिमहा में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम एवं शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा, मुकेश बंजारे, पंडित नीलय शर्मा, कृष्णा श्रीवास्, कौशल श्रीवास्तव, ग्राम के सरपंच अमर सिंह सरोठे शाला
 विकास समिति के अध्यक्ष चित्तर सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य ईशाक कुजूर ने एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के अध्यापक श्री गौतम ने दिया, इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ,कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया, इस अवसर में प्रमुख रूप से चंदन सिंह, भाग सिंह सरोटे, पार्थ पोर्ते, राजेंद्र ऊईके,रविंद्र सरोठे, चतुर सिंह सरोटिया, मंगल, कुशल अजय प्रताप मरावी, प्रमिला मरावी सहित सैकड़ों जन उपस्थित थे,

पंडित देवकीनंदन दीक्षित कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिलासपुर में लगी यातायात की पाठशाला

बिलासपुर –यातायात जागरूकता अभियान" के क्रम में आज पंडित देवकीनंदन दीक्षित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात पुलिस द्वारा यातायत की पाठशाला आयोजित की गईl
  पाठशाला में यातायात के डीएसपी श्री संजय साहू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि- यदि हमारे युवा यदि ठान ले तो सड़क दुर्घटना से बचाओ संभव है,उन्होंने आवागमन के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर बल दियाl*
 इसी क्रम में यातायात जिला रोड सेफ्टी सेल के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने छात्राओं के समूह संबोधित करते हुए सड़क में चलने के नियम यातायात, संकेत- 3TE ,सड़क दुर्घटना के कारण बचाव,यातायात संकेत तथा गुड सेमीरिटर्न की सविस्तार जानकारी देते हुए कहा कि- बेटियां माता-पिता की जिगर का टुकड़ा होती हैं यदि वह अपने परिवार में सभी सदस्यों को यातायात नियमों के पालन हेतु कहें तो उनकी बात कोई नहीं टाल सकता और नियमों का सभी पालन करेंगेl

इस दिशा में उमा शंकर पांडे ने अपनी कविताओं के माध्यम से भी छात्राओं को प्रेरित किया आज के आयोजन में लगभग 350 छात्राओं के समूह को कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने यातायात के प्रति हमेशा निष्ठावान रहने की "शपथ" दिलाई।
कार्यक्रम में यातायात के आरक्षक रोशन खेस, सैय्याद जावेद अली मौजूद रहे, कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य श्री सचिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया l

Thursday, July 20, 2023

विनोबा नगर में 23 जुलाई रविवार को गायत्री मंदिर प्रांगण में लगेगा राशन कार्ड सत्यापन आप सभी वार्ड वाशी शिविर का लाभ उठाए–पार्षद रविंद्र सिंह

बिलासपुर –राशन कार्ड सत्यापन शिविर बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के सभी राशन कार्ड धारीयो का किया जायेगा । राशन कार्ड सत्यापन हेतु प्रत्येक आवेदक राशन कार्ड व अधार कार्ङ के साथ शिविर मे पहुंच लाभ उठा सकते है 22
 जुलाई शनिवार को क्रांतिनगर हनुमान मंदिर गार्डन सामुदायिक भवन मे व 23 जुलाई रविवार को गायंत्री मदिर मे प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक शिवर आयोजित है।इस बात की जानकारी छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह ने दी है।

छत्तीसगढ़िया संस्कृति और खेलकूद को सहेज रही है भूपेश सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर– छत्तीसगढ़िया संस्कृति, सभ्यता और खेलकूद रिती रिवाज को लोग भूल रहे थे, नई पीढ़ी या तो इस से अवगत नहीं थी या कुछ जानना नहीं चाहते थे, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राजीव युवा मितान क्लब गठन करके युवाओं को रचनात्मक  कार्यों की ओर अग्रसर कर, छत्तीसगढ़िया खेल कूद का आयोजन कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन,स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाना, एवं सभ्यता संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रही है, यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय
 कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर, बिरकोना, शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के दौरान व्यक्त किए, इस अवसर पर स्वागत भाषण, राजीव युवा मितान क्लब भाग 1 के अध्यक्ष श्री शुभम श्रीवास एवं शाला के प्राचार्य बैरागी जी ने दिया, कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मुकेश बंजारे, रामलखन जायसवाल ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित महेश
 मिश्रा,नीलय शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज अभिमन्यु धीवर, छोटे नानक, व कांमता वर्मा, भाजपा नेता राजेश सूर्यवंशी राजीव युवा मितान क्लब भाग-2 के अध्यक्ष दशरथ सूर्यवंशी  उपस्थित थे, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेश कौशिक, अजीत कौशिक विकास सोनवानी द्वारिका मरकाम पार्थ पोर्ते कल्याणी ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक गण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागी गण *उपस्थित* थे,इस अवसर पर राजीव युवा मितान  क्लब के सैकड़ों युवाओं ने लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथियों का आतिशबाजी एवं पुष्पाहार से भव्य स्वागत किया,*

बीजेपी नेत्री डॉ सुषमा सिंह और रेणु जोगी हो सकती है 2023 के चुनावी मैदान में आमने सामने

बिलासपुर/कोटा –कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से पिछले साढ़े चार साल में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली, तो अधिकांश लोगों ने कहा कि अंदरुनी गांवों में सड़क, पुल, पुलिया स्वीकृत हुआ है, लेकिन या तो अधूरा है, या काम ही शुरू नहीं हुआ है। गोड़ आदिवासियों की बहुलता वाले बेलगहना ब्लाक में वनांचल में रहने वाले ग्रामीण आज भी सड़क के लिए तरस रहे हैं। कई गांव ऐसे हैं, जहां सड़क ही नहीं है। मरम्मत के अभाव में उखड़ी हुई है, जो दोबारा बन ही पा रही हैं।
2008 में भी रेणु जोगी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और बीजेपी के मूलचंद खंडेलवाल को मात दी। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने रेणु जोगी पर टिकट दिया। इस बार उन्होंने बीजेपी के काशी साहू को हराकर सीट पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में कांग्रेस को जहां 58390 वोट मिले। वहीं बीजेपी को 53301 वोट मिले। इस तरह जीत का अंतर 5089 वोटों का रहा।तो वही रेणु जोगी फिर से 2018 में कोटा विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर पुनः नाम दर्ज किया।
लेकिन इस बार 2023 का चुनाव काफी जोरदार रहेंगा क्युकी बीजेपी के प्रबल दावेदार चुनावी मैदान में होंगे इस टिकट की होड़ में बीजेपी से कोटा की सबसे लोकप्रिय नेत्री डॉ सुषमा सिंह भी टिकट की होड़ में है जब हमने कोटा क्षेत्र के लोगो के बीच जाकर पूछा की कौन सी पार्टी के नेता को इस 2023 के चुनाव में जीत दिलायेगी जनता तो सबसे पहले नाम डॉ सुषमा सिंह का आया उसकी वजह सुषमा सिंह बीजेपी नेत्री के अलावा एक समाज सेविका भी है और वो लगातार जनता के बीच उठ बैठ रही जनता का हाल जान उनकी समस्या का समाधान भी करती है।लोगो के बीच जाकर अब कोई नेता उनकी समस्या सुने तो स्वाभाविक सी बात है जनता उसे ही अपना विधायक चुनेगी।


छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी शुरू कर दी है. कोटा विधानसभा मे एक तरफ जहां जनता कांग्रेस से वर्तमान विधायक रेणु जोगी व उनकी बहु विधानसभा में सक्रिय नजर आ रहे हैं,

 तो दूसरी तरफ बीजेपी के भी दावेदार इन विधानसभा क्षेत्रों में विधायक और कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाने के लिए लगातार दौरा कर हैं. इस साल बिलासपुर जिला के सभी विधानसभा सीटों में भी कांटे की टक्कर होने का दावा किया जा रहा है. वहीं इन 7 विधानसभा सीटों में से एक मात्र सामान्य सीट और सबसे महत्वपूर्ण सीट कहे जाने वाले कोटा विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट बीते चुनाव के मुकाबले काफी लंबी हो गयी.


टिकिट पाने लगी होड़

सामान्य सीट होने की वजह से बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता चुनाव में दावेदारी कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं. सभी अपनी- अपनी दावेदारी के लिए लगातार संगठन के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही कोटा विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय होते नजर आ रहे हैं और दीवाल मे वॉल पेंटिंग कराकर अपनी दावेदारी के लिए विधानसभा मे सक्रियता दर्शा रहे है l एक तरफ जहां ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपने पुराने प्रत्याशी विभोर सिंह के चेहरे नहीं बदलेगी तो वहीं दूसरी तरफ अन्य कांग्रेस के ही नेता अपनी दावेदारी के लिए विधानसभा क्षेत्र में.दौरा कर सरकार की उपलब्धि गिनाने में लगे हुए हैं. उन्हें उम्मीद है कि अगर कोटा विधानसभा सीट में पुराने प्रत्याशी को दोबारा टिकट नहीं दिया जाता है तो जरूर उन्हें पार्टी उम्मीदवार बना सकती है.वहीं बीजेपी के नेताओं में भी टिकट पाने की होड़ लगी हुई है. बीजेपी के भी सभी टिकट के दावेदार 4 सालों के बाद इस साल चुनाव को देखते हुए पूरी तरह से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और अलग-अलग दौरा कर रहे हैं. बीजेपी नेता केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाने के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की विफलता को गिना रहे हैं.

बिलासपुर के 7 विधानसभा सीटों में से एक मात्र सामान्य सीट कोटा में हमेशा से ही बड़े नेताओं की नजर टिकी होती है. यहां बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती है पर 2018 के चुनाव मे यहा कांग्रेस भाजपा व जनता कांग्रेस के बीच मुकाबला था , इसमें जनता कांग्रेस से रेणु जोगी ने जीत दर्ज की जो 2006 से लगातार विधायक हैं l इस बार जनता कांग्रेस से रेणु जोगी की बहु रिचा जोगी को प्रत्याशी बनाया जा सकता हैं जो कोटा विधानसभा मे काफी सक्रियता से काम कर रही है l इस बार माना जा रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी से बड़ी संख्या में नेता दावेदारी कर रहे हैं. 

इनमें कांग्रेस से विभोर सिंह जो की पिछले चुनाव मे प्रत्याशी थे इनके अलावा अटल श्रीवास्तव, अरुण चौहान, विजय केशरवानी, संदीप शुक्ला, कन्हैया गंधर्व,  का नाम दावेदारी में सामने आ रहा हैं वहीं बीजेपी के दावेदारी में डॉ सुषमा सिंह,मोहित जायसवाल, कन्हैया यादव, सुमन्त जायसवाल,मुकेश दुबे,ब्रजलाल राठौर, संजय साहू और भी अन्य लोग शामिल हैं, जो टिकट की दावेदारी पेश कर रहे है

भाजपा की नेत्री डॉ सुषमा सिंह ने कहा की पार्टी अगर उन्हें टिकिट देती हैं तो वे कोटा विधानसभा मे लोगों को मिलने वाले मूलभूत सुविधा को पहले प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगी कोटा विधानसभा मे उद्योग की स्थापना होगी और लोगों को रोजगार दिलाया जायेगा।

Wednesday, July 19, 2023

किसानों की बढ़ी चिंता…प्रभावित होने से पहले खूंटाघाट से छोड़ा जाए पानी–अंकित गौरहा सभापति

बिलासपुर -:- बेलतरा क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष और सभापति कलेक्टर से मुलाकात कर खूंटाघाट से नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर बातचीत की है। अरूण चौहान और अंकित गौरहा ने किसानों की तरफ से लिखित मांग पत्र पेश कर बताया कि पानी की कमी को लेकर परेशान हैं। बोनी की पक्रिया के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। इसलिए खूंटाघाट जलाशय से किसानों को पानी दिया जाए। 
जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने कलेक्टर से मुलाकात के दौरान बताया कि किसानी कार्य शुरू हो गया है। बोनी को लेकर पर्याप्त पानी नहीं है। जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों की तरफ से भी किसानों की परेशानी को लेकर लगातार बात कही जा रही है। 
दोनो नेताओं ने कलेक्टर को लिखित में बताया पानी की कमी के कारण किसानों का बोनी कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके चलते किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। बोनी कार्य को लेकर अभी भी पानी पर्याप्त नहीं है। इसके पहले किसानी कार्य प्रभावित हो…खूंटाघाट से पानी छोड़कर किसानों की चिंता दूर किया जाना जरूरी है। 
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि बेलतरा क्षेत्र दर्जनों गांवों के प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत पहुंचकर बार बार बुआई कार्य प्रभावित होने का कारण पानी की कमी को बताया है।भरवीडीह,मदनपुर,
 सेमरा,सिंघरी,लखराम,जलसो,सेमरताल के किसान बहुत परेशान हैं। यदि नहर में पानी छोड़ा जाता है तो किसानों की समस्या ना केवल खत्म होगी। बल्कि पर्याप्त पानी मिलने से बुआई कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। कलेक्टर से मुलाकात के बाद दोनो नेताओं ने बताया कि कलेक्टर ने किसानों की पानी समस्या को गंभीरता से लिया है। जल्द ही खूंटाघाट से नहर में पानी छोड़े जाने की बात कही है। उन्होने दुहराया कि किसानों को पानी की समस्या नहीं आने देंगे।

बिलासपुर शहरी थाना एवम ग्रामीण थाना के प्रमुख जगहों में हुई चेकिंग

बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में,
 सभी ग्रामीण थाना में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर
 वैधानिक कार्यवाही की गई है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 38 वाहनों को जप्त किया गया है,
 जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 138 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट
 के तहत 49 हजार का समन शुल्क लिया गया । इस प्रकार कुल 176 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

Tuesday, July 18, 2023

बिलासपुर के पी आंनद राव जो मालदीव्स के बाङी बिल्ङिंग चैम्पियन शिप मे 5 स्थान पाकर किया देश को गौरवान्वित

बिलासपुर ·–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने बिलासपुर के पी आंनद राव जो मालदीव्स के बाङी बिल्ङिंग चैम्पियन शिप मे 5 स्थान पाकर भारत देश को गौरवान्वित किया ।उसका सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाए दिये।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रेलवे परिक्षेत्र के पी आनंद राव भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए थर्टीन साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप जो की
 मालदीव्स मे आयोजित की गई । जिसमे 80 किलोग्राम वजन वर्ग में बेस्ट ऑफ फाइव मैं अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवा स्थान प्राप्त किया । यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही यादगार पल व गौरवशाली है । श्री पी. आनंद राव को छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर एसोसिएशन एवम
 बिलासपुर जिला बॉडीबिल्डर एसोसिएशन  के संरक्षक श्री नवीन सिंह अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह  सचिव सुभाष कुमार । कोषाध्यक्ष देवेंद्र राठौर , सह सचिव निशांत वर्मा ,उपाधक्ष उत्तम साहू बॉडीबिल्डर एसोसिएशन तरफ से  बधाई दिये वही खिलाङीयो ने गाजे बाजे के साथ भब्य स्वागत किया । इस बात की जानकारी संघ के सचिव सुभाष कुमार द्वारा दी गई।

सरस्वती शिशु मंदिर,तिलक नगर बिलासपुर में लगी यातायात की पाठशाला

बिलासपुर–जिले के प्रत्येक स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच यातायात की सुरक्षित जानकारी पहुंचाई जाए।पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह की इस परिकल्पना के अनुसार आज यातायत बिलासपुर के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर में यातायत की पाठशाला आयोजित की गई
 
उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपूर्ण जिले के स्कूलों के लिए यात्रा शिक्षा की समय सारणी प्राप्त हो चुकी है जिसके अनुसार हम नियमित रूप से सभी स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र का उल्लेख किया कि स्कूली बच्चे किसी भी प्रकार से स्कूल तक वाहन ना लें अन्यथा इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी,इस संबंध में भी उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया।
आज की पाठशाला में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू ने कहा कि यदि स्कूली बच्चे यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान हो जाए, तो दुर्घटना कभी भी नजदीक नहीं आ सकती l और कहां सड़क में सुरक्षा मानकों का उपयोग अवश्य करें l
 *इसी क्रम में जिला रोड सेफ्टी सेल यातायात के सब इंस्पेक्टर श्री उमा शंकर पांडे ने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना के कारण निवारण नवीन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान तथा सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाने संबंधी गुड सेमी रिटर्न की सविस्तार जानकारी दीl
आरक्षक शैलेंद्र सिंह एवं आरक्षक रोशन खेस ने छात्र छात्राओं को सड़क में प्रवेश करने के नियम तथा सड़क में कैसे चलें इसकी भी जानकारी दी।

 कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने लगभग 500 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की "शपथ" भी दिलाईl

*कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री राकेश पांडे के द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया lकार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही l*
🟥🟥🟥🟥🟥🟥🟥

Monday, July 17, 2023

सेंदरी घाट ने ली तीन मासूमों की जान,पीड़ित परिवार ने लगाया छाया विधायक राजेंद्र साहू पर गंभीर आरोप


बिलासपुर में अरपा में अवैध रेत की खुदाई से बने गड्ढे में डूबकर दो बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत….गाँव में छाया मातम….कांग्रेस के छाया विधायक राजेंद्र साहू और खनिज विभाग पर लगा गंभीर आरोप
अरपा नदी में मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है इसके पहले भी रेत माफियाओ की वजह से मौत हो चुकी है….जिसमे अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई….वह मामला ठंडा हुआ ही था की फिर एक घटना हुई और तीन लोगो अपनी जान से हाथ धो बैठे….असल अरपा नदी में चल रही रेत की अंधाधुंध खुदाई में आखिरकार दो बह अपनों समेत तीन बच्चियों की जान ले ली। आपको बता दे बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर बिलासपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित सेंदरी गांव में हुई इस घटना से लोगों में भयंकर आग भड़क गया और उन्होंने बिलासपुर रतनपुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। सेंदरी में रहने वाली 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल है। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल है, व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है।
रेत की अवैध खुदाई के लिए जेसीबी से किए गए बड़े बड़े गहरे गड्ढे में पानी भर गया था जिसमें डूबकर 3 बच्चों की मौत हो गई है। । इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सेंदरी में रोड पर चक्का जाम कर दिया है।दोनों तरफ चक्काजाम होने से भारी वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही…
आक्रोशित लोगो ने प्रशासन और खनिज विभाग के अलावा रेत माफियाओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….
वही ग्रामीणों के चक्काजाम की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे..जिन्होंने पहले तो ग्रामीणों को काफी समझाइश दी…उसके बाद मुआवजा राशि देने की बात कही…लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की मांग की…यहाँ तक खनिज विभाग और रेत माफियाओ पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की….जिनकी वजह से हादसा हुआ है…लाश को सड़क पर रखकर लोगो ने रोना रोया और बवाल मचाया…वही पुलिस ने कहा की मामले की जाँच करके दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी….इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा….इसके लिए पुलिस को जाँच करने बोला गया है….
आपको बता दे की रेत माफियाओ ने अवैध उत्खनन करते हुए नदी के सीना को चीर दिया है…यही नहीं अवैध तरीके से रेत खोदकर नदी को तालाब बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ा गया है….फ़िलहाल इसमें देखने वाली बात होगी की पुलिस और खनिज विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करती है…..

कांग्रेस के छाया विधायक राजेंद्र साहू की अवैध रेत घाट ने तीन मासूमो की जान ले ली।
आपको बता दे लगातार अवैध खनन कई वर्षो से जारी है लेकिन खनिज विभाग कुंभ कर्ण की तरह गहरी नींद में सो ही रहे है ।
 अवैध रेत घाट की शिकायत यंहा पहले से थी पूर्व सरपंच कांग्रेस के छाया विधायक राजेन्द्र साहू भाई बीरेंद्र साहू मिल कर अवैध रेत घाट चला रहे थे इस अवैध रेत घाट में तीन मासूम बच्चियों
 की डूबने से मौत हो गई अवैध खुदाई से अरपा नदी में कई जगह गहरे गड्ढे हो गए है
 बरसात में ये गढ्ढे पानी से भर गए है जिससे ये जानलेवा साबित हो रहे है , राजेंद्र साहू के खिलाफ पहले भी शिकायत सेंदरी के ग्रामीण द्वारा की गई है ।
 तीन मासूमो की मौत से ग्रामीण से ग्रामीणों में आक्रोश है , खनिज विभाग के पंचनामे में मृतक मासूमो के दादा रामझूल पटेल ने अपनी नातिनों की असमय मौत के लिए छाया विधायक राजेन्द्र साहु और उसके भाई वीरेंद्र साहू को जिम्मेदार ठहराया है ।

Sunday, July 16, 2023

सरगुजा संभाग का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ ,अतिथि के रूप में शामिल हुए रविंद्र सिंह

सरगुजा–छत्तीसगढ़ योग आयोग संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सरगुजा संभाग का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ अतिधी के रुप मे शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह।  स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए नियमित योग करना हर व्यक्ति के लिएआवश्यक है । उक्त उदगार शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के प्रभारी, आचार्य श्री इंदुभवानंद जी महाराज ने सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में संभाग स्तरीय चलाए जा रहे योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत । सरगुजा संभाग का सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के मुख्य पुजारी श्री इंदुभवानंद जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में व योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के माननीय सदस्यगण श्री रविन्द्र सिंह, श्री राजेश नारा, श्री गणेश नाथ योगी के विशिष्ट आतिथ्य में "योग भवन" वर्किंग वुमेन हॉस्टल वी.आई. पी. रोड फुण्डहर रायपुर में किया गया।
संभागवार योग प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत पूर्व में रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग के सफल आयोजन के पश्चात सरगुजा संभाग का सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनाँक 15 से 21 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है। जिसमें सरगुजा संभाग के समस्त जिलो से लगभग 130 प्रतिभागी सम्मिलित हुवे है।

सरगुजा संभाग प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिवस का प्रारंभ प्रातः 06 बजे श्रीमती अनिता साहू व श्रीमती ज्योति साहू द्वारा योगाभ्यास क्रिया से किया गया । जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम दिन के योग सत्र में दौरान श्री छबि राम साहू ने योग एवं योग के महत्व पर जानकारी प्रदान किया। तत्पश्चात श्री गौरव कुमार देवांगन ने युवाओं में योग की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान किया। श्री छबि राम साहू ने यम नियम पर प्रकाश डाला तथा डॉ कप्तान सिंह योग सुझात्मक व्याख्या प्रदान किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री एम एल पाण्डेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग  डॉ कप्तान सिंह प्रोफेसर श्री रावतपुर सरकार वि वि, श्री श्याम सुंदर रैदास सहायक संचालक, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, श्री गौरव कुमार देवांगन सहायक लेखाधिकारी, डॉ दिनेश नाग, छबि राम साहू, सी एल सोनवानी, राजू शर्मा व बिलासपुर से शिवा मुदिलयार अनिल चदेल केशव गोरख प्रशांत पाण्ङेय राकेश केशरीय कर्ण सिंह सहित आयोग के सभी योग प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी व योग साधकगण उपस्थित रहे।

Saturday, July 15, 2023

छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को दी बधाई

रायपुर–छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिपक बैज का प्रथम राजधानी आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह  ने अपने साथीयो के साथ गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
जिसमे प्रमुख रुप से शिवा मुदलियार राकेश केशरीय ईशाक कुरैशी मार्गेट बेंजामिन गुलनाज खान अनिता राम अनिल शुक्ला सहीत सैकङो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

डीएसपी संजय साहू के निर्देश पर मासूम बच्चों को खतरनाक ढंग से ले जाते ऑटो चालक पर त्वरित कार्यवाही

बिलासपुर–सोशल मीडिया के माध्यम से आज ज्ञात हुआ कि मंगला के आत्मानंद स्कूल के बच्चों को ऑटो चालक द्वारा बहुत ही खतरनाक ढंग से लटका कर ले जाया जा रहा था,सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी डी0 एस0 पी0 श्री संजय साहू द्वारा सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे को तत्काल स्कूल भेजकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित ऑटो को कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग के सुपुर्द किया गया l
 साथ ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मंगला में यातायात की पाठशाला लगाकर सब इंस्पेक्टर श्री उमा शंकर पांडे (जिला रोड सेफी सेल यातायात) एवं टीम के द्वारा यातायात की जानकारी दी गई तथा वहां मौजूद छात्र छात्राओं के अभिभावकों को जो अपने बच्चों को स्कूल लेने आए थे उन्हें भी यातायात से जुड़ी सुरक्षात्मक जानकारी दी गई।
इसी क्रम में छात्रों के अभिभावकों एवं विद्यालय के हेड मास्टर को की यातायात मुख्यालय में डी0एस0पी0 श्री संजय साहू ने बैठक ली तथा भविष्य में इस प्रकार की चूक ना हो तथा कभी भी ऑटो मे ओहर सीट बच्चों को ना बैठाया जाएं तथा विद्यालय के हेड मास्टर को भी ऐसे सभी ऑटो चालकों की समुचित जानकारी एकत्र कर रखने की हिदायत दी गई और इस प्रकार खतरनाक ढंग से स्कूली बच्चों को लाने लेजाने वाले वाहनों की जानकारी मिलते ही इस कार्यालय को सूचित करने हेतु हिदायत दी गई।
 इसी कड़ी में आरटीओ बिलासपुर द्वारा एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 11 ऑटो की गई जिसमें 08 वाहन फिटनेस एवं 03 वाहन बिना परमिट के पाए जाने पर
 22,000/- का चालान काटा गया,साथ ही साथ यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आटो में ओवरलोडिंग, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले ऑटो को कार्यवाही हेतु यातायात मुख्यालय लाया गया।

यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही.....



बिलासपुर –विगत दिवस पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त  कुणाल दुदावत की उपस्थिति में आयोजित बैठक के अंतर्गत
 लिए गए निर्णय के अनुसार यातायात एवं नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई।

जिनके द्वारा शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी दस्ते के रूप में नियमित कार्यवाही की जाएगी,जिसके अंतर्गत आज टीम द्वारा जेल लाइन तिराहा से छत्तीसगढ़ स्कूल, बृहस्पति बाजार मार्ग के ठेले खोमचे को हटाया गया एवं कुछ दुकान ठेले वालों लोगों को समझाइश दी गई कि इसे एक दिवस के अंदर स्वयं हटाया जाए।*
*आज की इस कार्यवाही में नगर पालिक निगम अतिक्रमण दस्ते के श्री प्रमिल शर्मा, श्री शिव जयसवाल ,श्री संतोष कुमार एवं यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रकाश बाबू कुर्रे श्री इंद्रदेव यादव सहित टीम के तमाम सदस्य कार्यवाही में शामिल रहे।*
यातायात पुलिस एवं नगर पालिक निगम की अतिक्रमण निवारण दस्ते की टीम की कार्यवाही शहर के ऐसे मुख्य मार्गो जहां पर ठेला लगाकर अतिक्रमण किया जाता है निरंतर जारी रहेगी।

Friday, July 14, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने किया कथक क्लास का उद्घाटन

बिलासपुर– गुरुवार को विनोबा नगर सहगल गली स्थित गार्डन के हॉल में श्रीकला मंजरी कथक संस्थान की नई कथा क्लास का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन कर योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कथक भारतीय परंपरा और भक्ति मार्ग से जोड़ती है साथ ही कथक साधकों को
 जीवन पथ पर अग्रसर होने नई दिशा प्रदान करती है और से एक कलाकार के रूप में समाज में अपने आप को स्थापित
 कर पाते हैं। इस अवसर पर श्रीकला मंजरी कथक संस्थान के अध्यक्ष डीके शर्मा ने भी कहा कि कथक विधा भारत की प्राचीन विधा है और समाज में भक्ति के साथ ही कला से समाज को जोड़े रखती है। 

इस अवसर पर कथक संस्थान के सचिव व कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के शिष्य रितेश शर्मा ने भी कला के संबंध में अपने विचार रखे। इसके बाद संस्थान के सीनियर छात्रों ने अपनी छोटी सी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान नगर व वार्ड  के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...