Friday, February 2, 2024

बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह जनवरी 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ

बिलासपुर –गंभीर अपराधों की रोकथाम व चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप आर्य थाना सिविल लाईन व राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर एएसआई ओंकार बंजारे सहित कुल आठ पुलिसकर्मी को चुना गया कॉप ऑफ द मंथ

लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं दो आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप कुमार आर्य थाना सिविल लाईन को, राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर कोटा थाने के स.उ.नि. ओंकार बंजारे को, अन्य कार्य सहित नशे के विरूद्ध निजात अभियान के प्रचार-प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु सिविल लाइन के आर. पुन्नी लाल खाण्डे को, रात्रि गश्त के दौरान सजगतापूर्वक 14 चोरी के अपराधी को
 पकड़ने के सराहनीय कार्य हेतु कोनी थाना के आर. प्रकाश तिवारी को, तत्परता से कार्यवाही कर फांसी लगाकर आत्म हत्या करते हुये व्यक्ति को बचाने के लिये सराहनीय कार्य हेतु सिरगिट्टी से आर. हरिशंकर चन्द्रा को, सौंपे गये कार्यों को अत्यन्त लगन एवं परिश्रम से निष्पादन करने के सराहनीय कार्य हेतु सीएएफ के आर. मुन्ना यादव को, अल्पावधि में 09 लाख रूपये सहित चार महिला ठग गैंग का पर्दाफाश करने के सराहनीय कार्य हेतु सरकंडा के आर. राकेश यादव को एवं आबकारी व एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही में विशेष योगदान हेतु सरकंडा थाने से आर. मिथलेश सोनी को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। 

चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चैकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं 02 आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया है।

इस अवसर पर जिले के अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र एवं उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क.डीआर टंडन सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tuesday, January 30, 2024

जीवन में मुश्किलों से हार जाए वह अनाड़ी, जो हार को जीत में बदल दे वह खिलाड़ी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –जीवन में मुश्किलों से हार जाए वह अनाड़ी, जो हार को जीत में बदल दे वह खिलाड़ी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास( शहिद नंदकुमार पटेल स्मृति विनीत कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ) रेलवे परिक्षेत्र नयापारा में लगातार नवे वर्ष स्वर्गीय नंद कुमार पटेल के स्मृति में विनीत कप क्रिकेट
 प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,पि.व. विभाग, प्रभारी -उत्तर प्रदेश एवं गुजरात थे, इस अवसर पर
 उपस्थित खिलाड़ियों, दर्शकों को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जीवन में आने वाले छोटी-मोटी समस्याओं और संकटों से जो घबरा जाए, जो हार मान ले वह अनाड़ी होता है, और जो हार निश्चित दिखने पर भी
 लड़े और हiर को जीत में बदल दे वह खिलाड़ी होता है, और जो खेल खेलता है उसके जीवन में खिलाड़ी भावना सदैव बनी रहती है, कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे एम. आई .सी. मेंबर श्री अजय यादव विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू पूर्व पार्षद राव जी ने भी
 संबोधित किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा प्रशांत साहू भी उपस्थित थे ,इस अवसर पर आयोजन समिति के मकबूल खान, बंटी खान, कामरान खान, सहित सैकड़ो खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे, आयोजन समिति ने कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर आतिशबाजी एवं बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत कियाll*

Friday, January 26, 2024

मुख्य अतिथि के रूप ने शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविन्द्र सिंह शामिल

बिलासपुर –प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर द्वारा 26 जनवरी 2024 को राघवेंद्र हाल परिसर में एक शाम देश के नाम देशभक्ति गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दीपक मिश्रा ने मंच संचालन किया एवं नरेंद्र चंदेल, श्रवण कुमार यादव, धीरेंद्र सिंह तोमर,धनंजय चंद्रवंशी, आदर्श विश्वकर्मा,शैल शर्मा, सुधा पांडे, रिया
 अडकने, नीतू निषाद,कल्पना साहू,साथ ही साथ कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत से संध्या शर्मा ने शुरू किया,अन्य कलाकारों ने अपनी
 देशभक्ति गीतों से प्रस्तुति दी और दर्शकों का मन मोह लिया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे जी एवं अध्यक्षता पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर जी एवं विशिष्ट
 अतिथि पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई जी एवं तरु तिवारी जी मारग्रेट बेंजामिन जी किशोरी लाल गुप्ता जी
 आशीष गोयल जी कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक विजय दुबे डायरेक्टर दीपक मिश्रा जी का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम में सदस्य गण आकाश दुबे आदर्श विश्वकर्मा उपस्थित रहे

Wednesday, January 24, 2024

श्री राम भारत के प्राण हैं -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –श्री राम भारत के प्राण हैं -त्रिलोक चंद्र श्रीवास (कोनी हुआ राममय, विराट शोभायात्रा में 10,000 से ज्यादा श्रद्धालु हुए शामिल) अयोध्या में भगवान श्री राम के अवतार स्थल पर  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कोनी में वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर, एवं वार्ड क्रमांक 67 विद्यासागर नगर के निवासियों के द्वारा कांग्रेस नेता  श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, श्री व्यास नारायण पांडे के मार्गदर्शन में एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास सुरेंद्र पांडे अनिल श्रीवास के नेतृत्व में विराट
 शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें 10000 से ज्यादा श्रद्धालु गढ् और बिलासपुर विधानसभा के लोग शामिल हुए, इस शोभायात्रा में डी.जे, धुमाल, कर्मi  पंथी ,ताशा, डंडा नाच, सुवादल ,भव्य झांकियां आदि भी शामिल थे, शोभायात्रा में सभी जाति धर्म के लोग सम्मिलित थे, शोभायात्रा 6
 किलोमीटर तक निकiलi गया पूरा कोनी का भ्रमण शोभायात्रा के द्वारा किया गया, इस शोभायात्रा का 36 से ज्यादा स्थानों पर कोनी के निवासियों, व्यापारी, कॉलोनी वासियों, ने भव्य आतिशबाजी, बाजे गाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया शोभा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि भगवान श्री राम सिर्फ सनातन धर्मियों के नहीं, वरन् भारत की अस्मिता, पहचान और भारत के प्राण है, श्री राम जन जन के राम है, इस अवसर पर
 आयोजन समिति के  जनक पांडे राजू पटेल गोपीचंद श्रीवास सुरेंद्र पांडे अनिल श्रीवास इंद्रेश श्रीवास गीतेश्वर पटेल संतोष पांडे रामकुमार केवट मनोज श्रीवास जनक पांडे राजेंद्र पांडे बसंत पांडे बृजखंडे हर्ष कश्यप दीपक श्रीवास राहुल श्रीवास सुरेश यादव आशु केवट फूलचंद सारथी राजू पटेल रवि पटेल रानू पटेल अर्जुन पटेल पुन्नी पटेल रामचरण गढ़वाल रिंकू गधेवाल अमन गढ़वाल मोनू पिल्ले लाल यादव अभी यादव किशन यादव छोटू यादव अंबुज अग्निहोत्री प्रमोद यादव पथपुर से नीलेश शर्मा महेश मिश्रा अनूप केशरवानी भास्कर नायडू दीपक यादव शशि खंडे श्रीमती सुशीला टंडन मनीष सोनवानी संतोष सोनवानी तरण टंडन श्रीमती रतन कश्यप श्रीमती उषा श्रीवास श्रीमती राजेंद्र पटेल रज्जू पटेल राजू दास मानिकपुरी मधु पटेल छोटी बघेल प्रभा तिवारी सुरेश गढ़वाल संगम शुक्ला सागर सिंह राजपूत सुरेश चंद्राकर रमेश श्रीवास श्री राम कुमार श्रीवास श्री अमित
 श्रीवास फते पटेल रोहन पटेल श्री कुंज बिहारी वैष्णव अश्वनी पटेल होरीलाल पटेल श्यामू पटेल रामसनेही पटेल वेदव्यास श्रीवास लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव दीपक श्रीवास बब्बू श्रीवास सीट कश्यप कान्हा पटेल रामायण केवट विश्राम ध्रुव श्री मुरारी पटेल रवि पटेल प्रफुल पांडे राजेंद्र पांडे विकी पांडे कल पटेल उद्धव शर्मा विष्णु अग्रवाल विजय बिसेन कौशल अग्रवाल सूर्यकांत गदेवाल हीरा सिंह सोनवानी संजय केवट मनोज पटेल करण यादव नानू यादव प्रशांत गुप्ता मनोज श्रीवास श्री नंदू गुप्ता राम विजय गदेवाल शशि भूषण जायसवाल रामकुमार केवट रोहित जायसवाल विकास हड़पवार सोनू पटेल छन्नू गोस्वामी मुकेश यादव शत्रुघ्न कर विनोद कर धर्मेंद्र आसरे रोहन सोनवानी गोविंद यादव विनोद यादव मुन्ना यादव शरद यादव *करण* यादव किशन यादव गांधी यादव श्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर दिनेश तिवारी कालिया मटलानी मनमोहन पटेल दुर्गेश पटेल टीपू खान प्रशांत कई शैलेश श्रीवास संजय श्रीवास सहित 10000 से ज्यादा लोग उपस्थित थेl

Tuesday, January 23, 2024

राम मंदिर स्थापना के शुभ अवसर पर नगर मे निकली भब्य शोभायात्रा

बिलासपुर –राम मंदिर स्थापना के शुभ अवसर पर नगर मे भब्य शोभायात्रा निकाला गया । 

जिसमे छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य राम भक्त रविन्द्र सिंह पुजा आरती मे शामिल हुए।

Saturday, January 20, 2024

छत्तीसगढ़ की नई सरकार बना रही मज़बूत रिश्ते,उषा आफले ने सीएम विष्णुदेव साय जी को किया पवित्र वाल्मीकि रामायण का भेट

रायपुर – 19 जनवरी 2024, छत्तीसगढ़ राज्य के नये मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश आर.पी.आई.(आठवले) के वरिष्ठ नेताओं से हुई सौम्य भेंट में प्रदेश सरकार में भूमिका पर हुई चर्चा। इस मौके पर श्रीमती उषा आफले ने पवित्र वाल्मीकि रामायण की भेंट के साथ किया मुख्य मंत्री का सत्कार।
मुलाक़ात में प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी कार्यकारिणी सदस्य हुए सम्मलित। 
उपस्तिथि: प्रदेश अध्यक्ष - श्रीमती उषा आफले, महासचिव - श्री राजू गोडबोले, कार्यकारिणी अध्यक्ष - श्री यशवंत ठाकरे,
 जिला अध्यक्ष - श्री सत्यम प्रधान, जिला अध्यक्ष (महिला आघाडी) - श्रीमती अनिता कुमार एवं समस्त कार्यकर्ता आर.पी.आई. (आठवले). 

इस सौम्य भेट को राजनैतिक दाव पेच का अहम हिस्सा भी माना जा रहा है।

Friday, January 19, 2024

अजीत सिंह ठाकुर का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया

बिलासपुर–अजीत सिंह ठाकुर का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 
जगह जगह चौक चौराहों में अजीत सिंह के चाहने वालो ने उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत कर केक काट कर उनको जन्म दिन की बधाई दिए।
अजीत सिंह प्रभु श्री राम जी और हनुमान जी के परम भक्त है।
एक समाज सेवक भी है।गरीब असहाय लोगो की हमेशा से मदद करते आ रहे है।

Thursday, January 18, 2024

हार भी जाओं तो गम न करों खेलों फिर से मगर हौसला कम न करों - सत्यम ताम्रकार

तखतपुर– विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुवाकापा में रात्रिकालीन कबडी टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका समापन  बुधवार को मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष जुगल किशोर कौशिक‌ एवं तखतपुर विधानसभा के एनएस‌यूआई अध्यक्ष सत्यम ताम्रकार के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।‌ इस अवसर पर 
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम ग्राम नन्ही बजरंगी बछली 11001 रुपए विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह व ट्राफी गोपाल सिंह नेताम प्रदान की गई वही दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले छिरहकापा टीम को  7001 रुपए शोभित यादव सरपंच ग्राम साल्हेकापा द्वारा तथा ट्राफी स्वर्गीय विष्णु प्रसाद निषाद मुन्नू लाल निषाद और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले टीम ग्राम पेंड्री खुर्द पंडरिया  5001 रुपए प्रमोद सिंह छतरी प्रबंधक देवतरा के द्वारा व ट्रॉफी फेकन लाल कौशिक राजेश कौशिक प्रदान किये चौथा स्थान प्राप्त करने वाले मौहा कापा
 3101रुपये प्रदीप ताम्रकार प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल व अध्यक्ष एनएसयूआई विधानसभा तखतपुर के द्वारा व ट्रॉफी राधाबाई साहू पंच वार्ड क्रमांक 8 व प्रदान की गई. । इस अवसर पर सत्यम ताम्रकार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि “हार भी जाओ तो गम न करो , खेलों फिर से, मगर हौसला कम न करो” खेल में हारने वालों का भी अपना अलग पहचान होता है, यह कबडी का खेल बहुत ही तेज, गतिमान, खेल कला से परिपूर्ण एवं अत्‍याधिक रोमांचक मैच रहता है। खेल से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते है।
सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी भाइयों का हृदय से शुभकामनाएं प्रदान किया, और इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष जुगल किशोर कौशिक एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सत्यम ताम्रकार , शोभित राम यादव प्रमोद सिंह छतरी रामकिशोर रजक अशोक साहू रामलाल कौशिक रामशरण रजक रामसहाय रजक रोहित यादव रामरतन कौशिक मोती नेता मिथिलेश मरकाम डॉक्टर पुष्पकर साहू विनय पांडे विधानसभा महासचिव दीपक लहरे राजेश कौशिक प्रांजल ठाकुर मनोज रजक तुषार कौशिक मोतीराम रजक विष्णु प्रसाद कौशिक व पूरे मौहाकापा ग्रामवासी इस आयोजन में सहयोगी के रुप मे महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

Monday, January 15, 2024

हमारा मंदिर हमारी शक्ति है, मंदिरों को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है : धरम लाल कौशिक

बिलासपुर –पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वछता अभियान के तहत विधानसभा बिल्हा के नगर पंचायत बोदरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में की साफ सफाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत में  मंदिरों में साफ सफाई अभियान शुरू हो गया जिसके चलते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मकरसंक्रांति के अवसर पर आज विधानसभा बिल्हा के नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर की साफ- सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से आह्वान किया था कि स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ ग्राम, आयोध्या धाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान सबसे लंबे समय तक रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इसके तहत भाजपा ने हिंदू समुदाय के लोगों से सेवा प्रदान करने और आज (मकर) से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया था।रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों में भाजपा
 कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा साफ-सफाई का कार्य हो रहा है। देशभर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर हमारी शक्ति है हमारा भारत की संस्कृत धरोहर है मंदिरों को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान के साथ अब संपूर्ण नगर में हर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी एवं समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजनों शामिल हुए।

Saturday, January 13, 2024

जिले में पहली बार PSCL अशासकीय स्कूल चैम्पियन लीग का आयोजन

बिलासपुर –अशासकीय विद्यालय संचालक सेवा संगठन बिलासपुर की ओर से जिले में पहली बार आयोजित PSCL अशासकीय
स्कूल चैम्पियन लीग का आयोजन दिनांक 13/01/24 शनिवार को द्रोणा बचपन उच्च. माध्य.सकरी में आयोजित किया गया जिसमें हमारे जिलाशिक्षाधिकारी श्री TR साहू जी मुख्यअतिथि
उपस्थिति हुए तथा सूर्यप्रकाश कश्यप जी ,गिरिराज गढ़ेवाल जी, जितेंद्र सिंह जी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, श्री मोहन लाल गुप्ता संभागध्यक्ष,
ड्रॉ एकता शुक्ला बिलासपुर अध्यक्ष, श्री बालकृष्ण दुबे जी कोषाध्यक्ष, ड्रॉ ज्योति जायसवाल जी, एम.एल.जायसवाल जी सचिव,सचिन यादव,
कीरित पटेल,सोमदत्त पटेल जी,अकील खान,एस.ए. काजी,
मोनीन खान जी,इदरीश खान जी,दीपक शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में 32 से अधिक स्कूलों का भागीदारी रहा।
प्रथम एवं दूसरा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है।

Thursday, January 11, 2024

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का भव्य स्वागत

रायपुर–कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का भव्य स्वागत, बिलासपुर सहित प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी, गुजरात एवं उत्तर प्रदेश, के प्रभारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
 प्रभारी महासचिव श्री सचिन पायलट के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में बेलतरा-बिलासपुर के सैकड़ो कांग्रेस जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर सारे कार्यकर्ता त्रिलोक के नेतृत्व में  सचिन पायलट से भेंट
 किये, इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर, मनोज श्रीवास, पंडित महेश मिश्रा, नितेश शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, रामप्रसाद चंद्राकर, कृष्णा श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी चरण सिंह राज भागवत निर्मलकर सुखदेव तिवारी दादू लश्कर गोविंद यादव दीपक
 कश्यप पप्पू कौशिक भागवत निर्मलकर देव कुमार सरपंच बंडरू साहू, राजारiम धुरी, नवीन श्रीवास पार्थ, देव कुमार सोनवानी, मुकेश श्रीवास, राजकुमार धीवर, धनंजय यादव, हर्ष कश्यप, बरन सूर्यवंशी, प्रहलाद साहू, विनोद साहू, श्याम सिंह चौहान, राजकुमार बिजारे, वीरेंद्र पटेल, मुन्ना, बरन खरे, मनोज सूर्यवंशी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, गणेश वर्मा, राहुल गोरख, मोहसिन खान, अनूप केशरवानी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थेl*

Tuesday, January 9, 2024

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का नगर आगमन पर भव्य स्वागत

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का नगर आगमन पर भव्य स्वागत, (जगह-जगह हजारों समर्थकों ने उपस्थित होकर किया स्वागत) बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक पि. व. एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुजरात के प्रभारी बनने पश्चात प्रथम बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस जनों एवं त्रिलोक श्रीवास् समर्थकों ने दर्जनों स्थान पर अल्प
 समय के सूचना के पश्चात हजारों के तादाद में उपस्थित होकर भव्य आतीशी स्वागत किया, दर्जनों स्थान पर त्रिलोक श्रीवास के समर्थको विशेषकर बेलतरा, बिलासपुर के
 कांग्रेसियों द्वारा आतिशबाजी, ताशे, पुष्प माला पहनiकर
 जबरदस्त स्वागत किया गया, इस अवसर पर पुरुषों युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की उपस्थिति भी बहुतायत थी, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलनi उनके साथ-साथ बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, वह हमेशा निष्ठा के साथ तत्परता से तन- मन- धन से पार्टी के कार्यों एवं जनहित के कार्यों में वे एवं उनके परिवार सदैव समर्पित हैं, पार्टी ने जिस विश्वास के साथ
 जिम्मेदारी दिया है, उसे अपना संपूर्ण योगदान देकर भी पूर्ण करेंगे, पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता भारत देश की पहचान है, और भारत को एकजुट रखने के लिए राहुल गांधी जी के द्वारा किए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के संदेशों को वह जन-जन तक पहुंचाएंगे,इस अवसर पर उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
 मल्लिकार्जुन खड़गे, संयोजक श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के. सी.वेणुगोपाल, श्री के. राजू, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, वरिष्ठ नेता तारीख अनवर, पी.एल. पुनिया ,डॉक्टर अजय कुमार, श्री बृजलाल खiबरी ,अखिलेश प्रताप सिंह, दादा डी.पी. राय, भक्त चरण दास, श्री शक्ति सिंह गोहिल, सहित पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ डॉ. महंत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया हैll

Tuesday, January 2, 2024

रविंद्र सिंह पहुंचे शनि शिंगणापुर मंदिर छत्तीसगढ़ वासियों के सुख शान्ति के लिए किए पूजा अर्चना

नूतन वर्ष मे छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविन्द्र सिंह  
शिर्ङी व शनि शिंगणापुर पहुंच कर छत्तीसगढ प्रदेश के जनता के सुख शांति के लिए पुजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए।

Wednesday, December 27, 2023

छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ने कराटे बेल्ट परीक्षा में पास खिलाङीयो को किया सम्मानित

बिलासपुर– जिले के 52 बच्चों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा!
प्रथम शोतो कान स्टाइल कराटे एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा आयोजित कराते बेल्ट परीक्षा में बिलासपुर जिले के 52 बच्चों ने सामुदायिक भवन शनि मंदिर राजकिशोर नगर में परीक्षा दिलाई। इस अवसर पर अतिथियों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर कराटे अकादमी के 26 बच्चों सहीत डीपी महाविद्यालय के 26 बच्चों को मिलाकर 52 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। खिलाड़ियों के  अथक परिश्रम से कराते के बारीकियों को सिखाते हुए पंच किक डाची कराटे काता/ कुमिते टेस्ट देते हुए बेल्ट परीक्षा पास की इसमें येलो ऑरेंज ब्राउन पर्पल बेल्ट के लिए ग्रेडिंग दी। मुख्य प्रशिक्षक सिंहान सुशील चंद्रा अध्यक्ष कराटे एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ श्री सिंहान अविनाश शेट्टी की महासचिव कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ मुख्य प्रशिक्षक
ठाकुर कर्ण सिंह प्रतीक सोनी किरण राव शिवानी बुधौलिया संजुक्ता दास आदित्य गढ़वाल ने खिलाड़ियों की परीक्षा ली। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र सिंह पूर्व योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन श्री केशव गोरख ने
 बच्चों को बेल्ट देकर सम्मानित किया बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है येलो बेल्ट -गुनगुन बुधौलिया नीरज साहू भगवती साहू सक्षम साहू सम्यक लशेर अदिति मिश्रा शुभांशु साहू  भुनेश्वरी साहू नीलेश्वर साहू आशू यादव सौम्या सिंह आर्या आरुषि ऑरेंज बेल्ट नव्या सिंह अनिका कुमारी मिहिर कुमार दिव्यांश तिवारी इच्छा नेताम शिल्पी बुधौलिया ग्रीन बेल्ट प्रिया यादव काव्या सिंह मुस्कान यादव सोमेश्वरी साहू ब्राउन बेल्ट शिवानी बुधौलिया निशा सिंह ज्योति सिंह आदि ने परीक्षा उत्तीर्ण की।इस अवसर पर दीपक तिवारी भूषण कुमार सुखसागर साहू  रंजना झा,लशेर जी ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

Wednesday, December 20, 2023

लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

बिलासपुर –लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया( सैकड़ो जगह हुए कार्यक्रम -बधाई देने पहुंचे हजारों लोग) बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पि.व. मार्गदर्शक- जिला
 पंचायत सदस्य क्रमांक 1 बिलासपुर,/ पार्षद- वार्ड क्रमांक 68 न. पा. नि. बिलासपुर का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक बेलतरा-बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया गया, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास हमेशा पूरे विधानसभा में बेलतरा में सैकड़ो जगह जन्म दिवस कार्यक्रम सम्मिलित होते रहे हैं,
 परंतु इस वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने के कारण उन्होंने क्षेत्र के कार्यक्रमों में शिरकत नहीं किया, उसके पश्चात भी बेलतरा और बिलासपुर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर उनके समर्थको, चाहने वालों ने केक काटकर, हनुमान चालीसा पाठ, जगराता आदि कार्यक्रम कर उनका जन्म
 दिवस मनाया, श्री त्रिलोक श्रीवास के निवास स्थल में 15 दिसंबर की रात से लेकर दूसरे दिन तक, बेलतरा-बिलासपुर सहित अनेक स्थानों के हजारों लोगों का ताता उनको बधाई देने के लिए लगा रहा, इस अवसर पर सर्वसेन समाज बिलासपुर एवं टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा वृद्ध आश्रम में गर्म कपड़े, कंबल वितरण एवं चिकित्सालय में फल वितरण किया गया, सर्वसेन समाज एवं पिछड़ा वर्ग संगठन ने पूरे
 प्रदेश में त्रिलोक श्रीवास के जन्म दिवस के अवसर पर रचनात्मक- सृजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया, श्री त्रिलोक श्रीवास को हर वर्ग के लोग हजारों की संख्या में बधाई देने उनके निवास स्थल कोनी पहुंचे, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं श्री तारीख अनवर,कैप्टन अजय सिंह यादव, महासचिव डॉक्टर अजय कुमार ,श्री शक्ति सिंह गोहिल सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रत ध्वज साहू, अमरजीत भगत, संगठन के पदाधिकारी
 चंद्रशेखर शुक्ला ,बैजनाथ चंद्राकर, विजय पांडे, महापौर -सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश से एवं सोशल मीडिया से हजारों लोगों ने बधाइयां शुभकामनाएं दिया ,इस अवसर पर विशेष कर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ो स्थान पर उनके समर्थकों और चाहने वालों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना किया

Tuesday, December 12, 2023

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कॉलेजो पर लगाया कई गंभीर आरोप

बिलासपुर:–आज दिनाक 12/12/2023 को प्रदेश सचिव एनएसयूआई रंजेश सिंह के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय कुलपति को निम्न मुद्दो को लेकर ज्ञापन सौपा - यूजीसी के नियमो के अवहेलना करने वाले महाविद्यालय को प्राइवेट फॉर्म के पोर्टल से हटाने एवम फॉर्म भरने पर रोक लगने हेतु।
       रंजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन कुछ महाविद्यालय को छोड़ कर अन्य किसी भी महाविद्यालय द्वारा धारा-28 के तहत शिक्षको की भर्ती नही कि गई है। 
1. विश्वविद्यालय से ही संबंधित बिलासपुर शहर में ही स्थित शांति निकेतन नामक एक महाविद्यालय में पिछले कई सालों से  प्राचार्य तक की न्युक्ति नही की गई है, जो पिछले 2 वर्ष से ही खाली है, जिसके स्थान पर कोई भी दूसरी भर्ती नही की गई है और ना ही एक भी धारा 28 के तहत शिक्षकों की भर्ती की गई है।

2. पीएनएस एवं आरडीएस महाविद्याल के साथ-साथ बीएलटी रतनपुर, द्रोणा महामाया एक्सीलेंसी महाविद्यालय का भी यही हाल है। पूर्व में भी इसकी शिकायत एनएसयूआई ने किया था। 
जिसके बाद सिर्फ एनआरडी जैसे कुछ महाविद्यालय में शिक्षको की नियुक्ति की गई बाकी सभी महाविद्यालय का हाल अभी भी ज्यों का त्यों है 
3.  नए और पुराने सभी महाविद्यालय का हाल ऐसा ही है रंजेश सिंह ने मांग किया  ऐसे महाविद्यालय जो पढ़ाई की गुणवत्ता को समाप्त करने का काम कर रहे और शिक्षा को एकमात्र व्यापार का साधन बनाने का काम कर रहे है जिसके कारण लगातार खराब परिणाम आ रहे है जो इस ढप पड़ती शिक्षा व्यवस्था का खुद प्रमाण है

4 ऐसे महाविद्यालय जो उचित मापदंड नहीं रखते हैं। उन सभी कार्रवाई की जाए।

 5. हाल ही में खुले सभी महाविद्यालय, जो नियमो को ताक पर रखने का काम कर रहे हैं, ऐसे सभी महाविद्यालय को  प्राइवेट परीक्षा फॉर्म के पोर्टल से हटा कर उनपर प्राइवेट फॉर्म भरने पर रोक लगाई जाए।
            कृपया जल्द मामले को संज्ञान में लिया जाए, नहीं तो एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविधालय की होगी। 
ज्ञापन सौंपते हुए छात्रनेता पुष्पराज साहू,प्रदीप सिंह, करन यादव,भूपेंद्र साहू, अवनीश पांडे,ओमप्रकाश मानिकपुरी,राजेंद्र पाली, जित्तू ठाकुर,बिट्टू पाठक,शुभम जयसवाल,अरुण साहू,आदित्य सोनकर,सागर लहरे, विक्की बनर्जी,पंकज सोनवानी,कृष्णकांत शर्मा, जेपी बंजारे आदि छात्र एवम छात्रनेता उपस्थित रहे।

Sunday, December 10, 2023

वार्ड 64 बिरकोना महामाया नगर का एक ऐसा सख्श जिसने कईयों को बचाई जान जानिए....जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर–बिलासपुर से लगे ग्राम पंचायत बिरकोना जो की अभी वर्तमान में बिलासपुर नगर निगम में शामिल हो चुका है जहां एक ऐसा शक्श है जिसने बिजली के झटको से पशुओं से लेकर खुदखुशी करने वाले इंसानों तक की जान बचाई है
उस भले व्यक्ति का नाम है शरद कौशिक।
आपको बता दे की शरद कौशिक एक बहुत ही साधारण और सभ्य परिवार से है लेकिन उनकी सोच और उनका आचरण किसी महापुरुष से कम नही है।
पूरा वार्ड उन्हें काफी महत्व और इज्जत देते है केवल उनके शिष्टाचारी गुणों के कारण ।
आज से कई साल पहले कुआ में सुबह 5 बजे एक महिला कूद गई वो कहते है ना जिनकी जिंदगी ईश्वर के हाथो में है उसे कोई नही छीन सकता।
जब महिला कुएं में कूद गई उसी वक्त रात भर नींद न आने के कारण शरद कौशिक अपने घर के बाहर टहल रहे थे अचानक उन्हें पानी में किसी के गिरने को आवाज आई शरद कौशिक दौड़ कर कुवे के पास पहुंचे देखा तो एक बुजुर्ग महिला पानी में गिरी दिखी तुरंत उन्होंने अपनी सूझ बूझ से उस महिला की जान बचाई
ऐसे ही कुछ पशु बरसात में ट्रांसफार्मर की करंट  की चपेट में आ गए थे उस वक्त भी शरद कौशिक ने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर बिजली बंद करने की बात कही लाइन में प्रकाश ने तुरंत बिजली बंद की और बेजुबानों की जान बच गई।
एक बार शरद कौशिक ने खुद एक लाइन मेन को करंट की चपेट से बचाया।
हाल ही में शरद ने कुछ गरीब वर्ग के लोगो को 200 कंबल  का वितरण किया जब मीडिया ने उनकी तस्वीर लेने की कोशिश की ता उन्होंने जवाब दिया 
को मैं आप पत्रकार भाई का दिल से आभारी हु लेकिन मैं ये सब कार्यों को मीडिया के सामने लाकर इन गरीब भाईयो का चेहरा नही दिखाना चाहता।
बहुत अच्छी बात कही शरद कौशिक जी ने।
शरद कौशिक ने कहा की हर युवा वर्ग के लोगो को किसी न किसी की मदद करनी चाय ताकि हर किसी को जीने की चाहत हो।

सीपत टी आई की सूझबूझ से शातिर चोरों के गिरोह को धर दबोचा गया

बिलासपुर/सीपत–अलग अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी करने वाले सातिर चोर एवं चोरी के मोटर सायकल खरीददारो को थाना सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार | आरोपीगणों के कब्जे से कुल 09 नग मोटर सायकल जुमला कीमती 20,0000 रूपये को जप्त किया गया।

धीरेन्द्र टंडन पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 21 साल निवासी डंगनिया चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. हामु सीपत किराये का मकान थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. 2- जितेन्द्र उर्फ विक्की पिता सुमन प्रकाश उम्र 22 साल निवासी पोंडी थाना सीपत | 3- अब्दुल कलाम मोहम्मद पिता सुबरात उम्र 25 साल निवासी खैरवार पारा थाना सीपत 4- प्रदीप सूर्यवंशी पिता जीवराखन लाल उम्र 25 साल निवासी गुडी थाना सीपत | 5- दुर्गेश कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष उम्र 22 साल निवासी सीपत थाना सीपत
आपको बता दे की दिनांक 09.12.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि सीपत में धीरेन्द्र टंडन नामक आदमी अपने किराये की मकान के पास चोरी की मोटर सायकल छिपाकर रखा हैं जिसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार मुख्यालय जिला बिलासपुर महोदय को देने पश्चात दिशा निर्देश प्राप्त कर विशेष टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान उषा वस्त्रालय सीपत के पास मौके पर जाकर दबिस देने पर एक व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर वह अपना नाग धीरेन्द्र टंडन पिता पुरुशोत्तम टंडन उम्र 21 साल साकिन डंगनिया चौकी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग. का होना बताया तथा वर्तमान में ग्राम सीपत में उषा वस्त्रालय के मालिक के मकान में किराये से रहना बताया तथा वह कई स्थानों में कई मोटर सायकल चोरी
 करने के बाद चोरी किये गये मोटर सायकल को जितेन्द्र, अब्दुल, प्रदीप, दुगेश को बेचना बताया तथा चोरी का एक मोटर सायकल को अपने पास रखना बताया जिसके द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ दिन पूर्व रायपूर राजकुमार कालेज के पास से एक टीवीएस कंपनी का अपाचे मोटर सायकल के पास से चोरी करना बताया जिसे घर के पास छिपाकर रखना बताया तथा अपने द्वारा चोरी किये गये ग्राम पोड़ी के जितेन्द उर्फ विक्की सूर्यवंशी निवासी पोडी के पास 1. पल्सर मोटर सायकल काले रंग का, एक एच एफ डिलक्स लाल काले व बाजाज प्लेटिना लाल काले रंग को 25,000 रूपये में बिक्री किया हूं तथा अब्दुल कलाम खैरवारा पारा पोडी के पास एक नग बाजाज प्लेटिना 5000
 रूपये में बेचा हैं, तथा प्रदीप सूर्यवंशी निवासी गुडी के पास एक नग सुपर स्पेंलंडर काले नील रंग का तथा एक यामहा मोटर सायकल को 10,000 रूपये में बेचा हैं, तथा दुर्गेश कुमार के पास एक नग स्पेंलंडर काला नीला एवं एक नग स्पलेंडर काले सफेद रंग को 8000 रूपये में बेचा हैं तथा एक नग मो सा अपाचे नीला कलर को चोरी कर स्वयं अपने पास किराये के मकान में रखना, आरोपी धीरेन्द्र टंडन के निशानदेही पर आरोपीगण क्रमांक 02 से 05 को हिरासत में लेकर उनके बताये गये स्थान पर से क्रमशः जितेन्द्र उर्फ विक्की से मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 व्ही 9052 चेचिस नंबर MD2AAOXYMOG47455 इंजन नंबर DHXCHG00362 कीमती 40,000 रूपय, 2. एक नग एचएफ डिलक्स लाल काले रंग का नंबर प्लेट नही हैं, चेचिस नंबर MBLHAR239HHG00978 इंजन नंबर HA11ENHHG01234 कीमती 25,000 रूपये, 3. एक नग बाजाज प्लेटिना लाल काले रंग का सीजी 10 एटी 6848 चेचिस नंबर इंजन नंबर घिसा हुआ हैं कीमती 23,000 रूपये तथा अब्दुल कलाम खैरवार पारा पोडी से एक नग प्लेटिना मोटर सायकल कमांक सीजी 13 जी 5720 चेचिस नंबर MD2DDDZZZPWC50163 इंजन नंबर DUMBPC90481 कीमती 22,000 रूपये तथा प्रदीप सूर्यवांशी निवासी गुडी के पास से एक नग मोटर सायकल 1. सुपर स्पेंलंडर सीलर काले रंग का कमांक सीजी 11 सीके 0375 चेचिस नंबर MPLIA05EGC9D12395 इंजन नंबर JA05EBC9D12438 कीमती 25,000 रूपये, एक नग यामहा काले सिल्वर रंग का मोटर सायकल सीजी
 04 केए 1599 चेचिस नंबर ME154B031C2069580 इंजन नंबर 5483069361 कीमती 20,000 रूपये, व दुर्गेश कुमार निवासी सीपत के पास एक नग मोटर सायकल स्पेलेंडर काले नीले रंग क्रमांक सीजी 10 ई 4828 चेचिस नंबर 05F16CD6773 इंजन नंबर05 F15M02024 कीमती 23,000 रूपये, दुसरा एक नमः मोटर सायकल स्पेलेंडर काला सफेद रंग का नंबर प्लेट नहीं हैं, चेचिस नंबर MBHA103EHE70563 इंजन नंबर HA10ELEHE05486 कीमती 22,000 रूपये को बरामद कर उक्त 09 नग मोटर सायकल कुल जुमला कीमती 2,00000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर चुराई हुई संपत्ति का होना पाये जाने पर उक्त आरोपीगण को अपराध धारा 41 (1-4) जा.फौ., 379,411,34 भादवि के अंतर्गत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण धीरेन्द्र टण्डन, अब्दुल कलाम, जितेन्द्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी एवं दुर्गेश सूर्यवंशी को दिनांक 09.12.2023 को हिरासत में लिया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.12.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार आरक्षक प्रदीप सोनी धीरज कश्यप चंद्र प्रकाश भारद्वाज साइबरसेल प्रभारी कृष्णा साहू देवमून पुहुप बलवीर सिंह आरक्षक सरफराज निखिल जाधव प्रशांत राठौर सुरेंद्र सिंह  की विशेष भुमिका रही।

.

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...