Tuesday, November 14, 2023

बाल बाल बची आप पार्टी की विधायक प्रत्याशी उज्वला कराड़े,कही ये विपक्ष की शाजिश तो नही

बिलासपुर –बीती रात आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ उज्ज्वला द्वारा एक गाड़ी को ठोकर करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर मीडिया द्वारा की गई पड़ताल में सच सामने आया है कि सामने से आ रहे ऑटो को बचाने में लगाई गई कार की ब्रेक और पीछे वाली कार का खुद डॉ उज्वला की कार से ठोकर लगने की बात पता चली है फिलहाल मामले को लेकर कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों ने गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर दिया है इस मामले

 को लेकर आप पार्टी की प्रत्याशी डॉ उज्वला कराड़े ने बताया कि बीती रात प्रचार से लौट के दौरान हुए तोरवा पूर्व चौक के पास पहुंची थी तभी अचानक एक सामने से ऑटो आ गया ऑटो को बचाकर बचाने के लिए उन्होंने एकाएक ब्रेक लगाया लेकिन पीछे से आ रही कार ने उन्हें ठोकर मार
 दी जिसमें उनकी कोई गलती नहीं है उन्होंने ऑटो वालों को बचाने के लिए में यह कदम उठाया यदि वह ऐसा नहीं करते तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी लेकिन वहां मौजूद कुछ कथित मीडिया पत्रकार के लोगों ने गलत न्यूज़ आप प्रमाणित यूट्यूब के माध्यम से मीडिया में प्रकाशित कर दी उन्होंने यह भी कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह का प्रयास किया जा रहा है जो गलत है उन्होंने जनता से अपील की है कि बिलासपुर में इस बार कांग्रेस और भाजपा को लेकर काफी विरोध देखा जा रहा है  
निश्चित ही ये राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।

जो चुनाव के दौरान मेरी छवि 
 खराब करना चाहते हैं

Saturday, November 11, 2023

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी,तखतपुर प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी (विधानसभा चुनाव हेतु तखतपुर के प्रभारी बने) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा-बिलासपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है, इन्हें विधानसभा चुनाव हेतु बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तथा वहां के जिले ,ब्लॉक, अन्य पदाधिकारी से समनव्य स्थापित कर
 कांग्रेस उम्मीदवार के जीत दिलाने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया गया है, विदित हो त्रिलोक चंद्र श्रीवास कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदों पर आसन है एवं अभी वर्तमान चुनाव में बेलतरा के सबसे सशक्त दावेदार होने के पश्चात टिकट नहीं मिलने के बाद भी वे मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के साजा विधानसभा, मोहम्मद अकबर के कवर्धा, एवं तखतपुर मस्तूरी आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य में लगे हुए हैं, श्री त्रिलोक श्रीवास को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर निश्चित ही तखतपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, और कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को जीत दिलाने में त्रिलोक श्रीवास सहायक साबित होंगे,,*

Friday, November 10, 2023

डॉ.उज्वला बिलासपुर विधानसभा में कर रही धुआंधार जनसंपर्क…

बिलासपुर । बिलासपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से पार्टी चुनाव लड़ रही उज्जवला कराड़े का धुंआधार जनसंपर्क जारी है।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर उज्जवला कराड़े ने बिलासपुर विधानसभा के रेल्वे जी एम ऑफिस, पुलिस ग्राउंड फटाका दुकान व साराफा बाजार क्षेत्र में 
 धुंआधार जनसंपर्क किया इस दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर डा.उज्जवला को अपनी समस्या सुनाई और प्रशासन की विफलता और भाजपा कांग्रेस छोड़ आम
 आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही इस दौरान महिलाओं ने डा.उज्जवला का जोरदार समर्थन किया। बता दें कि बिलासपुर विधानसभा में पुराने शहरों को देख-देख कर
 जनता ऊब गई है और इस बार जनता पूरे बदलाव के मन में है डॉक्टर उज्ज्वल कराड़े के चुनाव लड़ने से क्षेत्रवासियो ने प्रफुल्लित होकर पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है।
डॉ.उज्जवला कराड़े ने भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशीयों सहित अन्य दावेदारों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके जनसंपर्क में उपस्थित समर्थकों की संख्या से नजर आ रहा है की वे अपने क्षेत्र वासियों के लिए कितना मायने रखती हैं।

Thursday, November 9, 2023

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित बनाया रश्मि सिंह के पक्ष में माहौल

बिलासपुर/तखतपुर –त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित बनाया रश्मि सिंह के पक्ष में माहौल,( दर्जनों ग्रामों में किया सभा को संबोधित), जिले एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज तखतपुर
 विधानसभा में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह के विशेष आग्रह अनुरोध
 पर उनके पक्ष में दर्जनों गांव का उनके साथ दौरा किया, एवं दर्जनों स्थानों पर सभा को संबोधित कर, डॉ श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को विजय दिलाने का अनुरोध किया, त्रिलोक
 श्रीवास के  तूफानी दौरे एवं ओजस्वी भाषण से त्रिलोक श्रीवास  उनके सहयोगियों  के इन क्षेत्रों में जमीनी पकड़ से रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में एक तरफा माहौल नजर आने
 लगा है, इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ दीपक कश्यप नीलय शर्मा पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू ,चरण सिंह राज, लोक प्रकाश दिवाकर ,दीपक यादव, शशि प्रकाश केवट, नरोत्तम पटेल, भागवत पटेल, श्यामलाल गढ़वाल ,रामकुमार पटेल, संतोष भोई जयंत यादव संतोष लोनिया बिल्लू यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे,*

Tuesday, November 7, 2023

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन

बिलासपुर –कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन, (बिरकोना- कोनी हेलीपैड पर दर्जनों समर्थको सहित किया हार्दिक स्वागत), जिले एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन के दौरान बिरकोना कोनी
 स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने त्रिलोक चंद्र
 श्रीवास से चर्चा भी किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से श्री मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप ,मंगल बाजपेई राहुल गोरख गणेश वर्मा, नीलय शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा,( जीतू) चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, हरीश वर्मा कौशल श्रीवास्तव प्रमोद साहू अजय साहू शैलेश कौशिक पार्थ पोर्ते कामता वर्मा डॉक्टर प्रेमलाल सारथी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थेl*

Sunday, November 5, 2023

त्रिलोक श्रीवास और उनके समर्थकों ने मंत्री रविन्द्र चौबे के लिए साजा विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी चुनाव प्रचार

साजा –त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने प्राप्त किया मंत्री रविंद्र चौबे के लिए समर्थन, (साजा विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी चुनाव प्रचार प्रसार), जिले के एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं सर्वसेन समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने प्रदेश के कद्दावर मंत्री रविंद्र चौबे जी के
 विधानसभा साजा विधानसभा में चुनाव प्रचार प्रसार में भाग लेकर, कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल तैयार किया ,श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास सlजा के दर्जनों ग्रामों में जाकर सेन
 समाज एवं अन्य समाजों के लोगों का समर्थन कांग्रेस एवं मंत्री रविंद्र चौबे के पक्ष में हासिल किया, इस अवसर पर कई सभाओं को श्री त्रिलोक श्रीवास ने संबोधित भी किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित नीलय शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, चरण सिंह राज, गणेश वर्मा, राहुल गोरख, पार्थ ,मनहरण श्रीवास दिनेश सेन आदि जन् भी उपस्थित थे l*

त्रिलोक श्रीवास के कार्य शैली से मुख्यमंत्री हुए गदगद

पाटन –त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने सहयोगियों सहित किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा में प्रचार,( त्रिलोक श्रीवास के कार्य शैली से मुख्यमंत्री हुए गदगद) जिले एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने लगातार तीन दिवस तक प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में अपने सहयोगियों श्री मनोज श्रीवास,कैलाश श्रीवास ,राहुल गोरख, नीलय शर्मा, चरण
 सिंह राज ,गणेश वर्मा, मोहसिन खान, टिकेंद्र सेन, जनार्दन सेन, पार्थ कुमार पोर्ते, हरीश वर्मा, सुखदेव तिवारी, रोशन श्रीवास के साथ जमकर प्रचार प्रसार किया, विदित हो कि त्रिलोक चंद्र श्रीवास प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में अपने सहयोगियों सहित कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य में जुटे हुए हैं, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के के कार्य शैली से मुख्यमंत्री अत्यंत गदगद हुए ,उन्होंने त्रिलोक श्रीवास एवं उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे पार्टी के प्रचार प्रसार कार्य के भूरी भूरी प्रशंसा भी किया हैl*

Saturday, October 28, 2023

सभी प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं –रविंद्र सिंह

बिलासपुर –योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने पूरे प्रदेश वासियों को शरद पूर्णिमा को बधाई देते हुए बताया की यह शरद पूर्णिमा भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित है।
शरद पूर्णिमा के दिन भक्त नदी में स्नान करते हैं और अपने परिवार की सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन कई श्रद्धालु उपवास भी रखते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाने की परंपरा भी है।
हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन चंद्र देव धरती के सबसे निकट होते हैं। शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
इसी दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। 
शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाने की परंपरा है। इस दिन खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं और अगले दिन लोग इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

बिलासपुर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को जिताने सड़क पर उतरे रविंद्र सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह बिलासपुर नगर के काग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्ङेय  को जिताने सङक पे ऊतर गये है। शैलेष पाण्डेय जी के पक्ष मे आशिर्वाद लेने ब्यपारी व गली मोहल्ला के साथ ही साथ मुख्य मार्ग मे भी लगातार जन संपर्क कर शिक्षाविद प्रत्याशी को जिताने संघन संपर्क कर रहे है।लोगो का भरपुर प्यार व
 समर्थन भी कांग्रेस प्रयाशी को मिल रहा है। जनसंपर्क मे प्रमुख रुप से काग्रेसी नेता रविन्द्र सिंह ठाकुर शिवा मुदलियार हरीश तिवारी रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास शर्मा उतम चटर्जी किशोरलाल गुप्ता रंजीत खनुजा परेश
 श्रीवास्तव सजय दवे प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे राजेश जोसफ दिनेश मुदिलयार दिलीप साहु अजय सोनी पियुष अग्रवाल विजय तिवारी ओमप्रकाश शर्मा केशव गोरख सतोष पाण्ङेय अजय तिवारी सदीप मिश्रा जावेद खान राजेश साहु गुङ्ङु चदेल सतोष चौहान अजय गोस्वामी राकेश केशरीय अब्दुल खालिद सन्नी चौहान मुकेश दुबे सोहेल शर्मा शकील अहमद रितिक सिंह जनक बंधे पप्पु विष्ट आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।

Thursday, October 26, 2023

आप सभी प्रदेश वासियों को दशहरा की ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं–रविंद्र सिंह

बिलासपुर –विजय दशमी के पावन अवसर पर विध्याउपनगर दशहरा उत्सव समिती के द्वारा आज रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया धा। इस अवसर पर अतिथीयो व नगरवासीयो ने इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व बताते हुए लोगो को शुभकामनाए व बधाई दिये। इस
 अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर जी अशोक तिवारी , धीरेंद्र सिंह, विनित नायर चंदु साहु
 श्रीकांत झा, सतोष खेमना, जय साहु, राजु तिवारी ,मुन्ना यादव, राजेश साहु, रितिक सिंह ,विपिन मिश्रा, अकित तिवारी,अर्जन दिवेदी ,अब्दुल भाई ,राम दिवेदी ,श्याम अग्रवाल ,यश सिंह, जनक बंधे आदि नगर व वार्ड वासी उपस्थित थे।

Tuesday, October 24, 2023

मांशेरावाली दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा जगराता व ङाङीया में मेरा सौभाग्य है जो मुझे मुख्य अतिथि बनाया गया–रविंद्र सिंह

बिलासपुर –माॅ शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा जगराता व ङाङीया का आयोजन किया गया था। जिसमे
 मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी सी एम ङी महाविद्यालय के चेयरमैन सजय दुबे रिकु बघ्घा समाज सेवक आंनद खेमका जी उपस्थित
 हुए। जगराता के प्रारंभ मे मातारानी के आरती कर अतिथीयो ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित
 श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी ने कहा की। हम सभी भारत वासी
 हमेशा से ही शक्ति के पुजारी रहे है । देवो के पहले हमारे देश मे देवीयो को पुजे जाने की परम्परा है।हम सभी ने नौव दिन दुर्गा माॅ का पुजा अर्चना कर सेवा किये है। माॅ के आशीर्वाद से हम सभी के परिवार मे सुख शांति संवृद्धि बना रहे।

अरपांचल लोक मंच के तत्वाधान में दशहरा के अवसर पर पैर चलाते हुए 65 फिट के रावण दहन का कार्यक्रम

बिलासपुर –बिलासपुर के सबसे बड़े साइंस कॉलेज ग्राउंड में अरपांचल लोक मंच के द्वारा शहर का सबसे बड़ा रावण तैयार करवाया गया है, दशहरा के इस अवसर पर रावण
 दहन हेतु बनाए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पैर चलता हुआ 65 फीट का रावण दर्शकों के लिए मुख्यतः आकर्षण
 का केंद्र रहेगा इसके अलावा राम सीता लक्ष्मण जी की झांकी भी श्रद्धालुओं के मन को आनंदित करने वाली है। साइंस कॉलेज में रावण दहन का यह द्वितीय वर्ष है पिछले
 साल की ही भांति इस वर्ष भी आतिशबाजी का अभूतपूर्व नजारा लोगों को देखने मिलेगा। दर्शकों के मनोरंजन के लिए भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम के आयोजक सिद्धांशु मिश्रा एवं अतुल सिंह है।

Monday, October 23, 2023

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश, समर्थकों ने पूछा की आखिर क्यों नही दिया गया टिकट

बिलासपुर –त्रिलोक श्रीवास ने हजारों समर्थकों के साथ किया बैठक (बेलतरा में बाहरी प्रत्याशी को कांग्रेस टिकट मिलने पर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त नाराजगी), कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास एवं उनकी धर्मपत्नी को बेलतरा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त गुस्सा और नाराजगी है, आज लोकप्रिय और सक्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया, और वर्तमान परिस्थितियों पर कार्यकर्ताओं का विचार मांगा, जिस पर उपस्थित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम ,मोहल्ले और नगर निगम के वार्ड के हजारों जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों ,कर्मचारी संगठनों ,युवा- महिला और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने जन भावनाओं के अनुरूप क्षेत्रीय और सक्रिय जीतने वाले प्रत्याशी के रूप में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास को चुनाव लड़ने हेतु अपना राय प्रकट किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोकचंद
 श्रीवास ने कहा कि पांचवीं बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है, कांग्रेस पार्टी ने तय किया था, कि जीतने वाले उम्मीदवार स्थानीय और सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा, जो व्यक्ति क्षेत्र का है ही नहीं, और जिसका सर्वे में
 कहीं दूर-दूर तक नाम नहीं है ,उन्हें टिकट दिया गया है ,किसी भी क्षेत्रीय व्यक्ति को टिकट दिया जाता तो वह और उनके पूरे समर्थक उसका समर्थन करते ,परंतु यदि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति को लाकर थोप दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में नाराजगी है एवं असंतोष व्याप्त है, उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे और
 जन भावनाओं के अनुरूप हो सकता है वह चुनाव मैदान में भी चुनाव लड़े, अभी त्रिलोक श्रीवास् ने अंतिम फैसला नहीं लिया है ,उन्होंने कहा कि शीघ्र दो-चार दिन के अंतर्गत और चिंतन मनन कर अपने निर्णय सार्वजनिक कर दिया जाएगा इस अवसर पर अल्प समय में 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित होकर त्रिलोक श्रीवास की जमीनी ताकत का अहसास कराए हैं, जिससे कांग्रेस में भारी खलबली मची हुई है l

Sunday, October 22, 2023

योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने कन्याओ की आरती एवम भोज करने के पश्चात लिए आशीर्वाद

बिलासपुर –नवरात्रि के पावन पर्व पर योग आयोग सदस्य ने मां दुर्गा की पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ माता की पूजा अर्चना की साथ ही साथ पूरे प्रदेश को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना भी किए।



नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याभोज कार्यक्रम मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने कन्याओ का आरती कर भोजन करा कर आशीर्वाद लिये।

Wednesday, October 18, 2023

डॉ उज्वला के रोड शो से बिलासपुर के राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी की गुंज सुनाई देने लगी है

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के रोड शो से बदला शहर के राजनीतिक गलियारों का माहौल , बिलासपुर में आज आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ उज्वला कराड़े ने विशाल रोड शो किया । डॉक्टर उज्वला कराडे के समर्थन में रोड शो करने आई पंजाब की कैबिनेट मंत्री "अनमोल गगन मान" ने इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि इन दोनों पार्टियों ने जनता को लंबे समय से ठगने का काम किया है इस चुनाव में जनता इन्हीं सबक सिखा के रहेगी 
आम आदमी पार्टी ने आज बिलासपुर में बड़ा रोड शो किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया और पुष्पगुच्छ और मालाओं से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी उज्वला का अभिनंदन किया रोड शो के दौरान उज्वला ने कहा कि इस बार मुझे बरसों से कष्ट झेल रही बिलासपुर की जनता के कष्टो को दूर करने बड़े लोगों से लड़ाई लड़ना है मुझे जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है।
जहां से निकली रैली वहां से शामिल हुए लोग

आज आम आदमी पार्टी के रोड शो के दौरान रैली बिलासपुर के विभिन्न चौक चौराहा से होकर गुजरी रैली जिस जिस चौक पर पहुंची वहां से लोगों ने रैली में अपनी सहभागिता दी और स्वयं कहा कि इस बार बिलासपुर में परिवर्तन लाने के लिए नई पार्टी का समर्थन करेंगे भाजपा और कांग्रेस दोनों को हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं इन्होंने सिर्फ जनता को
 छलने का काम किया है। आम आदमी पार्टी की युवा प्रत्याशी उज्वला कराड़े ने राजनीति में पहली बार कदम रखकर बिलासपुर की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है दोनों पार्टियों से थक चुकी जनता इस बार नए चेहरे को तलाश रही है आज की रैली को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि वास्तव में जनता बदलाव के मूड में है वही इस रैली को देखने के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी की गुंज सुनाई देने लगी है

Tuesday, October 10, 2023

न्यायधानी बिलासपुर में शुभारंभ हुआ 4 नये निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्

बिलासपुर –योगाभ्यास केंद्र की शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में अपेक्स बैंक के मान. अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, बिलासपुर के मान. विधायक श्री शैलेश पांडे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा व सदस्य श्री रविन्द्र सिंह जी उपस्थित रहे।
अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, श्री अभय नारायण राय उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण, श्री नरेंद्र बोलर व महेश दुबे सदस्य अरपा विकास प्राधिकरण, श्री शिवा मिश्रा पूर्व प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रुप कार्यक्रम  मे उपस्थित रहे । बिलासपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद श्री जुगल गोयल श्रीमती सुनीता मानिकपुरी, श्री कमल जैन,  एल्डरमैन श्री यतीश गोयल पुर्व पार्षद चन्द्र प्रदीप बाजपेई जी ।
 छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर के वार्ड क्र.16 के 27 खोली विकास नगर कुरुदण्ड बिलासपुर में 61 वें, वार्ड क्रमांक 63 अविनाश शर्मा गार्डन शक्ति विहार जोरापुरा सरकंडा में 62 वें, वार्ड क्रमांक 38 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयालबंद  में 63 वें तथा वार्ड क्रमांक 36 नेपाली भवन हेमू नगर बिलासपुर में 64 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ अपेक्स बैंक के मान. अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, बिलासपुर के मान. विधायक श्री शैलेश पांडे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा व छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविन्द्र सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
बिलासपुर के माननीय विधायक महोदय ने श्री ज्ञानेश शर्मा जी एंव सम्मानित सदस्य रविन्द्र सिंह जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के परिवेश में शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण उपाय है इसलिए नियमित योग करें।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महोदय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप श्री ज्ञानेश शर्मा व सदस्य रविन्द्र सिंह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों तक योग पहुचाने के लिये नियमित योगाभ्यास के शुरुआत करके स्वस्थ्य लाभ प्रदान करने महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
माननीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि लोगों को स्वस्थ रखें एवं योग को नियमित दिनचर्या में शामिल उद्देश्य से तथा योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षक तैयार कर रहे हैं और निशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर छतीसगढ अयोग्य आयोग सदस्य श्री रविन्द्र सिंह जी ने कहा की योग व ध्यान का ज्ञान हमे देवी देवता व ऋषी मुनियो से प्राप्त हुआ है। नियमित योग से हम शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही साथ किसी भी रोग व परिस्थिति से लड़ने मे हम अपने आप को सक्षम पाते है। योग आयोग द्वारा प्रदेश मे लगातार योग के प्रचार प्रसार के साथ ही जहाॅ प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे है। वही संभाग व जिला स्तर पर योग प्रशिक्षण भी दिये जा रहे है। वर्तमान मे पुरे छत्तीसगढ प्रदेश मे योग मय माहौल है। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रमोद नायक, श्री अभय नारायण राय उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण, रविन्द्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ योग आयोग श्री नरेंद्र बोलर श्री महेश दुबे सदस्य अरपा विकास प्राधिकरण, श्री शिवा मिश्रा पूर्व प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस तथा विशेष के रूप में बिलासपुर के वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता मानिकपुरी, श्री कमल जैन, श्री जुगल किशोर गोयल, छत्तीसगढ योग आयोग सचिव श्री  एम एल पाण्डेय जी श्री चंद्र प्रदीप बाजपेई, श्री शरद राव चिमोटे श्री विजय दुबे श्रीमती रीता मजूमदार, डॉ शंकर यादव, केशव गोरख श्री सूर्यमणि तिवारी राकेश केशरीय भरत जुरीयानी सतीश गोयल सहित अटल विश्वविद्यालय से मोनिका पाठक, अविनाश दुबे, त्रिलोक नागेश, रश्मि पांडेय ,राजेश त्रिवेदी , लिली ठाकुर सतीश बरेठ , सुनील कौशिक , ओंकारनाथ महंत राकेश केशरीय ,कर्ण सिंह ठाकुर , किशन गुप्ता, विमला मानिकपुरी, ईश्वर दास मानिकपुरी, कृष्णा वेणी, उमा मानिकपुरी, मनी बाई, गोविंद दास, रुक्मणी मानिक पुरी मानेश्वरी बोले तनुश्री मुखर्जी ,मेघा मानिकपुरी,दुर्गा मंडल, पूनम राणा पिंकी सहीत शहर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती लिली ठाकुर द्वारा वार्ड क्र.16 के 27 खोली विकास नगर मुदुदण्ड बिलासपुर, श्रीमती रमा पांडेय द्वारा वार्ड क्रमांक 63 अविनाश शर्मा गार्डन शक्ति विहार जोरापुरा सरकंडा बिलासपुर, श्रीमती मानेश्वरी गोले द्वारा वार्ड क्रमांक 38 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयालबंद बिलासपुर तथा सुश्री रूखमणी मानिकपुरी द्वारा वार्ड क्रमांक 36 नेपाली भवन हेमू नगर बिलासपुर रायपुर में प्रातः 06:00 से 07:30 बजे किया जाएगा।

Monday, October 9, 2023

अविनाश शर्मा गार्डन सरकंडा में 6वें नियमित निशुल्क योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर में सरकंडा के अविनाश शर्मा गार्डन में निशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बैजनाथ चंद्राकर जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक, कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री ज्ञानेश शर्मा जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग, तथा अति विशिष्ट अतिथि श्री रविंद्र सिंह ठाकुर सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग,श्री विजय दुबे, श्री राधे पाण्डेय, श्रीमती रीता मजूमदार, श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, श्री भारत दुरजानि, श्री घनश्याम, श्री चितरंजन, श्री सोनमणी तिवारी, श्री राजू तिवारी,  श्री पिंकू पाण्डेय, श्री बंटी ठाकुर, श्रीमती किरण धुरी, श्रीमती शकुंतला साहू, श्रीमती दया सोनी,  की उपस्थिति में किया गया।
योग आयोग द्वारा बिलासपुर जिले के 6वें नियमित योग अभ्यास केंद्र में योग प्रशिक्षिका श्रीमती रमा पाण्डेय शर्मा के द्वारा सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक अविनाश शर्मा गार्डन सरकंडा, बिलासपुर में कराया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बैजनाथ चंद्राकर जी ने कहा कि योग हमारे जीवन का प्राकृतिक क्रिया है जो प्रतिदिन करना चाहिए, जिस प्रकार व्यक्ति को जीवन जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार योग भी भोजन की तरह है जो शरीर के साथ-साथ मन को शांत व स्वतंत्र रखता है।
कार्यक्रम अध्यक्षता श्री ज्ञानेश शर्मा जी ने कहा कि योग आयोग द्वारा प्रत्येक जनमानस तक योग को पहुंचाना तथा स्वास्थ्य लाभ देकर स्वस्थ समाज बनाना है, जनमानस में योग के भूख को जगाना तथा अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना। हमारे द्वारा शहर के प्रत्येक स्थानो में नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ कर संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति इसका लाभ उठा सके।

अति विशिष्ट अतिथि श्री रविंद्र सिंह  अपने उद्बोधन में कहा कि सौभाग्य की बात है कि बिलासपुर जिले में आज शुभारंभ दिनांक तक आठ नियमित योगाभ्यास केंद्र हो जाएंगे, जिसमें अपने क्षेत्र के प्रति व्यक्तियों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा, हम निरंतर इस पर कार्य कर रहे हैं और आगे भी प्रयास करेंगे कि बिलासपुर के सभी 70 वार्डों में नियमित योग केंद्र संचालित हो, जिससे पूरा शहर योगमय हो सकेंगे। हमारा प्रयास शहर के बाद गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक योग को पहोचाने में रहेगा जो जल्द ही आने वाले भविष्य में इस कार्य को करेंगे। 
इस अवसर पर योग आयोग के सचिव श्री एम एल पाण्डेय, योग आयोग के मास्टर ट्रेनर अविनाश दुबे, अंकित पाण्डेय, त्रिलोक कुमार नागेश, लिली ठाकुर, गोविंद सिंह, पूनम सिंह, श्वेता, सतीश बरेठ, सुनील कौशिक, ओमकार दास, राकेश केसरी, कर्ण सिंह ठाकुर, किशन गुप्ता आदि सहित सभी योग साधकगण उपस्थित थे।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...