Monday, June 19, 2023

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बहतराई स्टेडियम में आयेाजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

 बिलासपुर–जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘‘हर घर हर आंगन’’ के संदेश को
 प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में लोग योगा अभ्यास करेंगे। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में
 योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री राकेश जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी सहित योग सेंटर संचालक मौजूद थे।  
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग को साफ सफाई, मंच, टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम को एवं अतिथि आमंत्रण
 की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग और प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रविन्द्र सिंह ने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए। 
गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षाें से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। 
रचना/72/673
--00--

कांग्रेस युवा नेता सुनील साहू के नेतृत्व में बिलासपुर सिम्स में संपन्न हुआ नेत्रदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर/बिल्हा–आज राहुल गांधी के जन्म दिन के शुभ   अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में नेत्रदान शिविर का आयोजन रखा गया था , समता संप्रभुत्व एवं भाईचारा के नारा को लेकर चलने वाले युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए करते हुए लगभग आज 30 युवा साथियों ने अपने नेत्र दान किया जिसमें मुख्य भूमिका साहू समाज के प्रमुख रामझूल साहू रहे
 , इसमें बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया की जीते जी तो हमें समाज और अपने क्षेत्र के लिए कार्य करना ही है मगर जिस दिन हमारा शरीर निर्जीव हो जाएगा उस दिन हमारा आंख भी समाज के लोगों के कम आना चाहिए चाहे वह किसी धर्म का हो या किसी वर्ण का क्यों न हो और 2024 में जब राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे उस
 दिन हम 200 से अधिक युवा अपना देह दान करेंगे ताकि वैज्ञानिक सोच रखने वाले राहुल गांधी जी की उम्र दीर्घायु रहे, वहीं पर रमझुल साहू ने बताया कि योगी मोदी और शाह हिंदुत्व के नारा को लेकर चलता है वहीं पर हमारे युवाओं के
 प्रेरणा स्रोत राहुल गांधी जी समता संपभूत्व भाईचारा अखंड भारत के सोच को लेकर चलते हैं इस नेत्रदान शिविर में उपस्थित रहे बिट्टू बरमाते , कुन्नू बंजारे,राज कोसले,संदीप साहू ,हरीश खरे, सूर्य कश्यप, संदीप देय पुस्पेंद्र वर्मा,अनीश यादव,रवि यादव, रिंटू कश्यप,अनुराग खुटे , रामझूल साहू , एवं बिल्हा विधानसभा के युवा मौजूद रहे

Thursday, June 15, 2023

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी,बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक

बिलासपुर –अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह  के उपस्थिति मे योग कार्यालय बिलासपुर मे आज एक आवश्यक बैठक आहुत कि गई। जिसमे निर्णय लिया गया की 21जुन को जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित स्थल पर अधिक से अधिक सख्या मे योग प्रशिक्षक अपने साथीयो के साथ उपस्थित होकर योग करेगे। इसके तैयारी हेतु योग कार्यालय  योग
 प्रशिक्षण केन्द्र मे नियमित रूप से निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । साथ ही साथ नगर मे सभी  योग प्रशिक्षण केंद्र समुदायिक भवन गार्डन मे संचालित होने वाले योग केंद्र के योगी व खिलाङी साथीयो के बीच जाकर  योग के प्रचार
 प्रसार के साथ ही अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को भब्य रुप देने आंमत्रित भी किये जाने का निर्णय लिया गया है। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के सफलता हेतु आयोजित इस बैठक मे प्रमुख रुप से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी जिला प्रमुख अविनाश दुबे सतीश बरेठ लिली ठाकुर
 रश्मी पाण्ङेय मोनिका पाठक त्रिलोक नागेश कर्ण सिंह राजेश त्रिवेदी श्वेता गुप्ता अंकित भोई विरेन्द्र सिंह सुनिल कौशिक धर्मवीर सिंह नरेश कौशिक राजा राम नीलम कश्यप मलखंभ यादव अजय रजक बंसत पाण्ङेय अनुराग विश्वकर्मा  अब्दुल खालिद  कंचन चौहान आदि शामिल थे।

Tuesday, June 13, 2023

केंगेन वाटर/अल्कलाइन वाटर प्लांट लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को तारबहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भा.पु.से. द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
दिनांक 28/04/23 को प्रार्थीया अहाना फ्रांसिस निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर में थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया था जिसमें आरोपी गण सुभाष ताती, मीना ताती एवं अन्य लोगों के द्वारा प्रार्थीया उसके भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करना लेख होने से धारा 420,34 भादवी का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान यह पता चला है कि आरोपी गॉड ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं।
प्रार्थी से पुराना जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए अलका लाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 300000 से अधिक रकम ले लिए थे।
आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है उक्त ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना पता चला है। आरोपियों को आज कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे,शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी
1. सुभाष ताती पिता स्व गोविंदराम ताती उम्र 48 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर सी टाइप बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा 
2. मीना ताती उफ नीना ताती पति सुभाष ताती उम्र 38 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर 3 ए बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा

कोयला तस्करी के मुखिया तत्कालीन रेंजर पसान धर्मेंद्र चौहान पर प्रशासन क्या कड़ी कार्यवाही करेगी..?

कोरबा/कटघोरा–कटघोरा वन मंडल के पसान परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से हो रहा हैं कोयला उत्खनन

डी.एफ.ओ.की कार्यवाही से वन अधिकारी और कर्मचारियों में कार्यवाही का डर

वन अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही से बचने के लिए लगा रहे हैं नेताओं का चक्कर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र चौहान अपनी पोस्टिंग के लिए 30 लाख रुपए ले कर नेताओ और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे ताकि खुलेआम कोयले का खेल खेल सके। और बेगुनाह कर्मचारियों को बली का बकरा बना रहे है।

वनमंडल कटघोरा अंतर्गत वन परिक्षेत्र पसान परिक्षेत्र सहायक जलके वन परिसर बीजाडाँड़ कक्ष क्रमांक पी 198 में कोयला तस्करों द्वारा कोयला का अवैध उत्खनन कर चिरमिरी परिवहन किया जा रहा था जिसकी सूचना परिक्षेत्र सहायक जलके उज्जैन सिंह पैकरा द्वारा वन भ्रमण के दौरान मुखबिर से पता लगा। पता लगने के पश्चात परिक्षेत्र सहायक वृत्त के अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया गया जिसके बाद परिक्षेत्र सहायक व जलके  सर्किल के कर्मचारियों के द्वारा
 सतत निगरानी किया गया एवं लगातार रात्रि गश्त किया जा रहा था। जिसकी सूचना व सहयोग हेतु परिक्षेत्र सहायक जलके द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान को अवगत कराया गया वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग एवं निरीक्षण नहीं किया गया। परिक्षेत्र सहायक जलके व कर्मचारियों के द्वारा मुखबिर पुट्टीपाखना के ग्रामीणों के साथ रात्रि गश्त किया जा रहा था लेकिन तस्करों
 के द्वारा जगह-जगह पर अपने मुखबिरों को रखा गया था। जिसे रात्रि गश्त कर कर्मचारियों की सूचना तस्करों को दिया जा रहा था ।जिसके कारण तस्करों को पकड़ पाना संभव नहीं हो रहा था तब डिप्टी रेंजर उज्जैन सिंग पैकरा द्वारा दिनांक 3/05/2023 की रात्रि वन मंडल कटघोरा उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान उपवन क्षेत्रपाल को मोबाइल के माध्यम से अवैध कोयला उत्खनन कर एकत्रित कोयला को खपाने हेतु वाहन लगना बताया गया। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद उड़नदस्ता प्रभारी चौहान द्वारा रात्रि गश्ती नहीं किया गया, आ रहा हूं कह कर कहा गया एवं दूसरे दिवस किसी भी प्रकार का निरीक्षण नहीं किया गया ।
उडनदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान लगभग 2 साल पसान वन परिक्षेत्र प्रभारी रहे हैं और माह जनवरी 2023 तक प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान  के पद पर पदस्थ रहे ।शासन के आदेश अनुसार रामनिवास दहायत का वन परिक्षेत्र पसान के परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर पदस्थापना पश्चात चौहान द्वारा पदभार नहीं दिया जा रहा था एवं अवैध कोयला उत्खनन व परिवहन चौहान के समय से चल रहा था जिसमें उसके कुछ चहेते कर्मचारी भी रहे। इस कारण 3/5 /2023 की सूचना अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं गया यह संदेहास्पद प्रतीत होता हैं। दिनांक 
7/3/2023 को मुखबिर ने वन मंडल अधिकारी महोदय कटघोरा को मोबाइल के माध्यम से अवैध उत्खनन की सूचना दी गई।तब तत्काल वन मंडलाधिकारी द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग लेकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसे कोयले के अवैध उत्खनन को संज्ञान में लिया गया।उडनदस्ता की टीम को मौके पर जांच हेतु भेजा गया।उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद चौहान द्वारा एक ही जगह पर जांच कर रिपोर्ट बनाई गई जबकि पी 198 के बगल में पी 195 में जांच नहीं किया गया जहाँ पर बहुत ज़्यादा मात्रा में कोयला का अवैध उत्खनन हैं और इस बीट के प्रभारी कौशल द्विवेदी हैं जो धर्मेंद्र चौहान का आदमी हैं इसलिए उसे बचा लिया हैं।
अब बड़ा सवाल यह हैं कि उड़नदस्ता टीम द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं किया गया।इससे  उड़नदस्ता प्रभारी की संलिप्तता प्रतीत होती हैं जो कि प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पद पर पदस्थ थे।वन परिक्षेत्र पसान परिक्षेत्र सहायक जलके सर्किल परिसर बीजाडांडी कक्ष क्रमांक पी 198 में अवैध रूप से कोयला उत्खनन के मामले में उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान के द्वारा 620 बोरी जब्ती करना बताया गया एवं मौके पर उपस्थित कर्मचारियों का पंचनामा हस्ताक्षर व ग्राम पुट्ठीपकना के दो व्यक्तियों का घर जाकर हस्ताक्षर लिया गया और सरपंच प्रतिनिधि के घर जाकर हस्ताक्षर गवाह बयान लिया गया ।परिक्षेत्र सहायक जलके बीट प्रभारी वनपाल परिसर बीजाडांडी परिसर का पी.ओ.आर.बुक जप्त किया गया ।वन परिक्षेत्र पसान कार्यालय से पी.ओ.आर.रजिस्टर एफ. ओ.सी.आर.की छाया प्रति लेकर रातों-रात निलंबन की कार्यवाही हेतु भेज दिया गया एवं उज्जैन सिंह पैकरा उपवन क्षेत्रपाल और अरुण कुमार राजपूत बीजाडांडी बीट प्रभारी पर निलंबन की कार्यवाही किया गया, जबकि दूसरी ओर परिक्षेत्र सहायक जलके अंतर्गत जलके बीट कक्ष क्रमांक 195 में अवैध कोयला उत्खनन परिवहन का मामला सामने आया जिसकी जांच हेतु वन मंडल कटघोरा उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि पी 198 में जो 260 बोरी का मामला रहा लेकिन पी 195 में लगभग 700 से 800 बोरी रहा होगा एवं मौके पर कोयला से भरा बोरी जलाया गया  एवं फावड़ा से कोयला खुदाई को आसपास की मिट्टी से ढक दिया गया था जो कि कौशल प्रसाद द्विवेदी द्वारा अपने बचाव हेतु किया गया था ।मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल कटघोरा वन मंडलाधिकारी द्वारा बिलासपुर सी.सी.एफ.उड़नदस्ता की टीम को बुलाया गया और बिलासपुर उड़नदस्ता टीम वन मंडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया जलके प्रभारी कौशल प्रसाद द्विवेदी द्वारा बयान दिया गया कि मेरे द्वारा 250 बोरी जब्ती की कार्यवाही किया गया। दिनांक
 8/6 /2023 जबकि कोयला उत्खनन मामला विगत 2 माह से चल रहा था तो पूर्व में जप्त की कार्यवाही क्यों नहीं किया गया।
 
दिनांक 6/06/ 2023 जांच के पश्चात कार्यवाही ना करना सोच कर 
8/6 /2023 को पी ओ आर किया गया ।उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान द्वारा बीजाडांडी ग्राम जाकर पंचनामा बयान की कार्यवाही किया गया कार्यवाही में पी.ओ.आर. का दिनांक नहीं बताया गया । जप्त की गई कोयला बोरी के बारे में नहीं पूछा गया और ना ही मौके का निरीक्षण किया गया नहीं उज्जैन सिंह पैकरा अरुण कुमार राजपूत के पी.ओ.आर. बुक की जब्ती की  गई थी उसी तरह कौशल प्रसाद द्विवेदी का पी.ओ.आर.बुक जप्त क्यों नही किया गया और ना ही वन परिक्षेत्र पसान कार्यालय से पी.ओ. आर.रजिस्टर की छाया प्रति लिया गया। लगता हैं दोनों मामलों में 2 कर्मचारियों के खिलाफ  कार्यवाही करके तत्कालीन प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र चौहान,वर्तमान परिक्षेत्र अधिकारी और पी 195 के बीट प्रभारी कौशल प्रसाद द्विवेदी का सहयोग किया जाना प्रतीत होता हैं या तो उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान व कौशल प्रसाद द्विवेदी दोनों की मिलीभगत पर अवैध कोयला उत्खनन परिवहन किया जा रहा होगा जो कि पूर्व में प्रभारी पसान रेंजर के पद पर पदस्थ थे। इस कार्यवाही में  साफ नजर आ रहा हैं कि  जलके बीट प्रभारी कौशल प्रसाद द्विवेदी को बचाया जा रहा हैं जिससे कि प्रतीत होता हैं कि धर्मेंद्र चौहान इस अवैध कोयला उत्खनन में संलिप्त हैं और इस कोयला के धंधे का मुख्य सरगना हैं।दोनों प्रकरण कोयला अवैध उत्खनन का मामला हैं जिसमें 2 कर्मचारियों को निलंबित किया गया हैं और वन विभाग के कर्मचारी कौशल द्विवेदी और इसके गुरु धर्मेंद्र चौहान को बचाया जा रहा हैं।अब देखना यह हैं कि वन विभाग के बड़े अधिकारी क्या करते हैं इन कोयला चोरों को संरक्षण देते हैं या फिर कोई बड़ी कार्यवाही करते हैं ? 
ताकि भविष्य में इस तरह की गलती कोई अधिकारी या कर्मचारी न करें।

इस पूरे मामले में कटघोरा वन मंडलाधिकारी जी ने जो गंभीरता दिखा कर कार्यवाही की जा रही हैं उससे यह प्रतीत होता हैं कि भविष्य में कोई बड़ी कार्यवाही इस मामले में हो सकती हैं और वन अधिकारी और कर्मचारी जेल जा सकते हैं।

Sunday, June 11, 2023

निःशुल्क समर कैंप का समापन व पुरुस्कार वितरण मे अतिथि के रुप मे शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह

बिलासपुर –भारतीय योग संस्थान(महारानी लक्ष्मीबाई योग केंद्र , दयालबंद बिलासपुर छ. ग.) योग केंद्र में प्रतिवर्ष की तरह बच्चों के लिए 20 दिनों का निःशुल्क योग साधना शिविर( समर कैंप)और संस्कार कक्षा आयोजित किया गया। पिछले पांच वर्षों से लगातार समर कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें 40 बच्चे प्रतिदिन शामिल हुए, जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान और प्रार्थना कराया गया साथ ही स्वस्थ्य और नियमित दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई, रोज़ बच्चों को प्रसाद वितरित किया जाता रहा, जिसमें फल बिस्किट्स, मिठाईयां और ज्ञान वर्धक लेख की पुस्तक भी दिया गया।

 शिविर का आज समापन समारोह और प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन किया गया। हम सभी के लिए बहुत महत्ववपूर्ण दिन रहा कि इस अवसर पर हमारे बीच छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य आदरणीय श्री रवीन्द्र सिंह जी एवं हमारे क्षेत्र के यशस्वी पार्षद आदरणीय उमेश चंद्र कुमार जी मुख्य अतिथि रहे। बच्चों को आशीर्वाद देने हमारे योग केंद्र पर पधारे । शानदार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे गणमान्य अतिथियों के आगमन के पश्चात शुरू किया गया। कार्यक्रम का संचालन शेफाली सिंह के द्वारा किया गया, अतिथियों को मंच पर
 सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया, जिसमें आदरणीय श्री रवीन्द्र सिंह जी, उमेश कुमार जी, डॉ आदित्य दुबे जी, दीनबंधु देवांगन जी,मनोज चौरसिया जी ने स्थान ग्रहण किया, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया साथ ही सभी के द्वारा ॐ का उच्चारण और गायत्री मंत्र का जाप किया गया, डॉ ओम् दुबे के द्वारा सुंदर बांसुरी वादन किया गया।
 अतिथियों का पुष्प गुच्छ और श्रीफल से स्वागत किया गया राजेश सचदेव , डॉ खगेन्द्र सोनी , संतोष कश्यप, गोपाल तिवारी, प्रीति चौरसिया, रश्मि पाठक, बिंदु गुप्ता,ऊषा गरेवाल, तुलसी साहू, पिंकी केसरवानी, पुष्पा श्रीवास, अनन्या चौरसिया,नीलम ध्रुव के द्वारा भेंटकर सम्मानित किया गया। रिद्धि सिद्धि ने योग नृत्य के द्वारा भगवान शिव की स्तुति की। बच्चों ने कई आसनों को करके दिखाया जैसे शीर्षासन, हलासन, सर्वांगासन, चक्रासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन और भी बहुत सारे योग करके दिखाया जो कि शिविर के दौरान निपुण शिक्षकों के द्वारा सिखाया गया था। इस शिविर में इस क्षेत्र के लगभग 40 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नियमित रूप से आने वाले साधक एवं साधिकाएं सभी उम्र के भी शामिल हुए। सभी अतिथियों का उद्बोधन और आशीर्वचन मिला एवं श्री रविंद्र सिंह जी के द्वारा बच्चोंं
 को उपहार स्वरूप सफेद रंग की टीशर्ट दी गई, और आगे भी भविष्य में किसी भी तरह की सहयोग के लिए उन्होंने कहा। पार्षद उमेश कुमार जी समय समय पर सहयोग करते हैं। और योग के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करते हैं।अतिथियों ने अपना बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन दिया इसके लिए समस्त योग परिवार की ओर से आभार व्यक्त शेफाली सिंह के द्वारा किया गया।अंत में डाॅ. आदित्य दुबे 
 के द्वारा ॐ की दीर्घ ध्वनि प्रार्थना और शांति पाठ करने के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गई।शिविर में योग प्रशिक्षकों के द्वारा इस दौरान अनेक योग आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन सभी बच्चों को सिखाया गया। उनको अनेक जीवनोपयोगी जानकारियां दी गई और संस्कार पूर्ण बातें बताई गई। उन्होंने उत्साह पूर्वक इस 20 दिन के अवकाश अवधि में इस शिविर में शामिल होकर अनेक लाभ प्राप्त किए।*
*सफल और शानदार शिविर का समापन के लिए योग केंद्र के सभी सदस्यों के लिए बहुत गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को जलपान कराया गया।*

रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में नही दिया जा रहा प्रसूतियो को पौष्टिक आहार, बीएमओ साहब बहुत ज्यादा व्यस्त है पत्रकार का फोन उठाना जरूरी नही समझते

बिलासपुर–रतनपुर कोटा ब्लॉक  के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसूताओं को पौष्टिक भोजन क्यों नही दिया जा रहा है ?

प्रभारी द्वारा समय समय पर इन जच्चा बच्चा का पोषण युक्त खाने का जायजा क्यों नही लेते,क्यों किसी प्रसूता का शिकायत का इंतजार किया जा रहा है?
इन गरीबो के हक का खाना कहा जाता है? 


अधिकांश सीएचसी(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों) पर निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन, नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, और विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से बिल भुगतान करवा लिया जा रहा है।

रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य  में प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन व नाश्ते देने की दावों की पोल खुलती नजर आई। जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिला प्रसव से पूर्व या प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती होती है तो उसे पोषणयुक्त दोपहर व रात्रि भोजन और सुबह का नाश्ता निशुल्क देने का प्रावधान है।
सामान्य प्रसव में दो दिन व सिजेरियन प्रसव के मामले में पांच दिन तक यह सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए प्रति मरीज 180 रुपये की दर से अनुबंध किया गया है।


अनुबंध की शर्तों के अनुसार ठेकेदार को इस 180 रुपये में सुबह सात बजे से 07:30 बजे तक एक ग्लास दूध के साथ 4 बिस्किट/टोस्ट लड्डू/मूंगफली/रागी/बेसन/राजगीर/सोंठ अलसी 40 ग्राम दिया जाना है।सुबह 9,00 बजे सभी युक्त पोहा,उपमा, दालिया, हलुआ, सुजी आटा , मूंग ,लौकी,कद्दू शकरकंद,आदि 100 ग्राम 3 इडली सांभर ,पराठा,पूरी एवम सब्जी  उबला अंडा 1अंकुरित मूंग,चना,मूंगफली 30 से 50 ग्राम,दूध 200 ml
भोजन में दोपहर 12 से 1 बजे तक चार रोटी, दाल, मौसमी सब्जी,/पनीर, मसरुम 100 ग्राम चावल व सलाद  सीका हुआ पापड़/मौसमी फल 04 बजे दूध 1 कप, ड्राई फ्रूट काजू किशमिश,बादाम ,खजूर मिलाकर 50 ग्राम,सुखा नारियल,गुड,छुहारा,।ढोकला,चिक्की,मुर्रा,भुना चना,मूंगफली 50 ग्राम और रात के भोजन में शाम सात बजे से 08:30 बजे तक चार रोटी, मौसमी सब्जी, चावल व मौसमी फल (सेब, संतरा, केला आदि)प्रोटीन युक्त भोजन/एक ग्लास दूध देना होता है, लेकिन इस मेन्यू का रतनपुर अस्पताल में मखौल उड़ाया जा रहा है।



यहाँ प्रसूता महिला रिया सूर्यवंशी रानीपारा
जानकारी लेने पर बताया गया की सुबह चाय और खिंचढ़ी दिया गया दोपहर को दो रोटी, दाल,चावल,सब्जी ,रात 9 बजे वही दाल,चावल,सब्जी,के अलावा कुछ नही दिया गया
,,,,,

जबकि सुबह नाश्ते में दो सौ मिली लीटर दूध के स्थान पर चाय से कार्य चला लिया जा रहा है। नाश्ते में दूध के अलावा अंडा, दलिया, पोहा, ब्रेड व मक्खन बदल-बदलकर देने का प्रावधान है, लेकिन यहां चाय और मीठा दलिया ही दे दिया जा रहा है।
दोपहर के भोजन और, रात में सब्जी, रोटी, चावल के अलावा कुछ भी नही दिया जा रहा है। मौसमी फल व दूध लड्डू कुछ भी नहीं दिया जा है।
यह व्यवस्था एक दिन की नहीं है, इसके बावजूद भी अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी कभी इस व्यवस्था की हकीकत नहीं देखते हैं और बिल भुगतान के लिए अग्रसारित कर देते हैं।  रतनपुर कोटा ब्लॉक के अस्पतालों में मरीजों को सिर्फ चावल, दाल ,सब्जी, रोटी,के अलावा,किसी पोस्टिक खाना का दर्शन नहीं होते हैं।
प्रसूता 

 *रतनपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में सिंघारी निवासी नम्रता देवी,  ने बताया कि शनिवार सुबह चाय दलिया,दोपहर चावल दाल ,भाजी सब्जी और दो रोटी के अलावा कुछ भी नहीं दिया गया।रात को क्या देंगे पता नही भूख लगती है तो बाहर से खरीद कर खाते है।
,,,,,,,,,,,

ठेकेदार सुखदेव सूर्यवंशी
सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रतनपुर
तीन माह से पेमेंट नही मिला मरीजों को कैसे खिला रहे है हमे पता है सामने वाले होटल से खाना लेकर खिला रहे है ओ भी उधार देने से मना कर रहे है।
,,,,,,,,,,,
बी पी एम
डा.श्वेता सिंह
दो माह से रतनपुर आना नही हुआ तो मुझे जानकारी नहीं है और ऐसा हो रहा है तो गलत हो रहा है गर्भवती महिलाओ को सही और सभी पोष्टिक भोजन मिलना चाहिए।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,

डा.अविनाश सिंह  प्रभारी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रतनपुर

अभी तक किसी की शिकायत नहीं आई है  जानकारी लेता हु
,,,,,,,,,,,,,,,,,

बीएमओ 
डा. निखलेश गुप्ता

फोन से जानकारी लेनी चाही गई तो थोड़ी देर में बार करता हु कहते हुए फोन काट दिया जाता है 
अब फोन हो नही उठा रहे है

एक तरफ जहा राज्य सरकार घोषणा कर रही है  एक फोन पर डॉक्टर पहुंचने की 
वही दूसरी तरफ उसी की योजना को दरकिनार कर पोष्टिक आहार से वंचित किया जा रहा गरीब महिलाओं,को

केंद्र सरकार के द्वारा धान के समर्थन मूल्य में ₹143 की वृद्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के भावनाओं के साथ खेलवाड़ –अंकित गौरहा

बेलतरा -:- केन्द्र सरकार ने किसानों को चुनावी वर्ष में प्रलोभन देने के लिए धान के प्रति क्विंटल पर ₹143 के समर्थन मूल्य की वृद्धि की है और इसे भाजपा नेता केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताकर मोदी और केंद्र सरकार का महिमामंडन करने में लगे हैं वहीं छत्तीसगढ़ के किसान और ग्रामीण केंद्र सरकार के इस बचकानी हरकत से हताश और निराश है।

इस विषय पर जिला पंचायत सभापति और क्षेत्र के प्रतिष्ठित की किसान अंकित गौरहा ने चर्चा के दौरान बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तथाकथित नेता जनता का विश्वास और अपना अस्तित्व दोनों खो चुके हैं और अनर्गल बयानबाजी कर किसानों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। शायद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इस बात का ज्ञान नहीं है कि पूरे भारत देश में धान का समर्थन मूल्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे अधिक है और इसका पूरा श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रदेश के किसान नेता भूपेश बघेल जी को जाता है। जिन्होंने केंद्र सरकार के दबाव के बावजूद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ किसानों को 10,000 की प्रोत्साहन राशि देकर धान के कटोरा कहे जानें वाले छत्तीसगढ़ के प्रदेश के किसानों के सम्मान और अभिमान को सुरक्षित रहा।

56 इंच सीने वाले मोदी जी किसानों के हित लिए फिसड्डी साबित हुए

किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उन्होंने किसानों को ठगा सबसे पहले तो किसान विरोधी तीन काले कानून ले आए थे जिन्हें किसानों के कड़े रुख के कारण सालों के आंदोलन के बाद उसे केंद्र सरकार को मजबूरन वापस लेना पड़ा और चुनावी वर्ष में समर्थन मूल्य बढ़ाने के नाम पर ₹143 की बढ़ोतरी,छत्तीसगढ़ के किसानों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। आज जब डीजल,बिजली,मजदूर,खाद के साथ ही कृषि कार्य में उपयोग होने वाले अन्य सभी संसाधनों की कीमत दुगनी से भी ऊपर हो चुकी है ऐसे विपरीत समय में भी केंद्र सरकार का यह निर्णय हास्यप्रद है इस पर इन्हें पुनः विचार करना चाहिए और किसानों के हित में निर्णय लेना चहिए।

Thursday, June 8, 2023

पंजाब से आए सिक्खों ने बिलासपुर में लगाया शिविर किया लस्सी जूस का वितरण

बिलासपुर–पंजाब से आए सिक्खों ने बिलासपुर में लगाया शिविर , किया लस्सी जूस का वितरण
 बिलासपुर में कड़कती धूप को देखते हुए पंजाब से आए सिक्ख समुदाय के लोगो ने मोपका सेंदरी बायपास रोड में शिविर लगाकर आने जाने वाले लोगो को लस्सी जूस और ठंडा पानी पिलाया ।

कड़कती धूप में पंजाब से आए सिख समुदाय के लोगो द्वारा लस्सी और जूस वितरण कर मानवता की मिशाल पेश की है।
कड़कती धूप में आने जाने वाले लोगो को शरबत, जूस और लस्सी पीलाकार उनको राहत पहुंचाई है।
पंजाब से आए सुरेंदर सिंग ने कहा की जिस तरह से पंजाब में गर्मी के दिनों में शिविर लगाकर जनता को सुविधा दी जाती है उसी तरह छत्तीसगढ़ में करनी चाहिए।

सुरेंदर सिंह, दलबीर सींग रविन्द्र बच्छ,अभिषेक श्रीवास
गोरे पंजाब ,सनी पंजाब, रिंकू सिंह, बलबीर ,अनुराग कौशिक ओंमकर श्रीवास व अन्य लोग शामिल हुए।

Tuesday, June 6, 2023

मैं तो सरकार का सिपाही..जनता का नौकर…जब बच्चों ने लगाया गले…बोले सभापति अंकित..मेरा जीवन जनता को समर्पित..

बिलासपुर -:- जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जनता के बीच पहुंचकर जन्मदिन का आशीर्वाद लिया। जनता ने भी गौरहा के जन्मदिन को धूम धाम से मनाया। अलग अलग जगह आयोजित कार्यक्रम में अंकित गौरहा ने कहा कि जनता जनार्दन का प्रेम ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इस प्यार को कभी नहीं भूलना चाहूंगा। जन्मदिन पर जिला पंचायत सभापति ने बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर प्यार लेने के साथ ही प्यार दिया साथ ही बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया।

पर्यवारण को समर्पित जन्मदिन


विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सभापति जनता के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान जनता ने भी अलग अलग जगह कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटा और अपने नेता के लिए भगवान से दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। जिला पंचायत सभापति ने बैमा में समर्थकों के साथ अलग अलग किस्म के पौधों का रोपण किया। उन्होने कहा कि यदि यह पेड़ पौधे नहीं होते तो आज उनका भी वजूद नहीं होता इसलिए लोग कहते भी है कि वन है तो हम हैं। उन्होने इस दौरान रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
बच्चों ने जब लगाया गले
 
अंकित गौरहा ने जिला पंचायत क्षेत्र स्थित अलग अलग आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचकर केक काटा। करीब 100 से अधिक बच्चों के बीच पेन्ट शर्ट का वितरण किया। बच्चों की खुशी और उमंग को देखकर सभापति ने ईश्वर से बच्चों की चिरखुशी का आशीर्वाद मांगा और बच्चों ने भी सभापति को गले लगाया।

समर्थकों ने किया महादान

जिला अस्पताल पहुंचकर सभापति ने ना केवल रक्तदान किया। बल्कि उनके समर्थकों ने भी चहेते सेवक के लिए अपना महादान किया।अस्पताल प्रबंधन ने भी अंकित गौरहा के प्रति धन्यवाद जाहिर किया। प्रबंधन ने बताया कि रक्त का एक एक बूंद किसी के जीवन और परिवार के लिए नया जीवन है। 

बुजुर्गों ने लुटाया आशीर्वाद का खजाना
अपने चुनिंदा साथियों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर सभापति ने एक बुजुर्गों का चरण स्पर्ष कर आशीर्वाद लिया। 60 से अधिक बुजुर्गों के बीच भोजन वितरण किया। बुजुर्गों ने भी नम आंखों से सभापति के सिर पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया। 


मैं तो सरकार का सिपाही
अंकित गौरहा ने बताया कि मुझमें इतनी शक्ति नहीं है कि लोगों तक पहुंच सकूं…लेकिन ईश्वर से इतना जरूर उम्मीद करता हूं…कि इतनी शक्ति तो दे कि ज्याादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर सेवा कर सकूं। गौरहा ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गांव गरीब की खुशहाली को लेकर पूरी तरह से समर्पित है। हमको तो बस शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तक जन तक पहुंचाना है और मैं यही काम कर भी रहा हूं। क्योंकि मैं तो सरकार का सिपाही हूं।

दूसरी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर  तत्वाधान में आयोजित दूसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 2 जून से 4 जून तक जिला खेल परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित किया गया प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जिलों से 303 खिलाड़ी एवं अधिकारीगण शामिल हुए थे प्रतियोगिता में 160 पदकों का निर्णय हुआ जिसमें सर्वाधिक पदक प्राप्त कर बिलासपुर जिला ओवर ऑल चैंपियनशिप खिताब पर कब्जा किया, उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य संघ के
 महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि चौथे स्थान पर रायपुर जिला की टीम तीसरे स्थान पर दुर्ग जिला की टीम, दूसरे स्थान पर रायगढ़ जिला की टीम  ने ट्राफी प्राप्त किया।समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधानसभा के विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर जिले के पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी थे, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति हर्षिता पांडे, डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गौरव शुक्ला जी एवं रमन विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग के डीन शंकर यादव, श्री सुशील मिश्रा कोच गुरुकुल एवं विजय पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो की उपस्थिति में समस्त खिलाड़ियों को पुरस्कार बाटा गया। उपरोक्त
 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 13 जिलों से 303 खिलाड़ी एवं अधिकारीगण शामिल हुए थे प्रतियोगिता को संपन्न कराने में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन श्री राकेश पुरी गोस्वामी , राज्य रैफरी बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप कुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महिला सदस्य सुश्री श्रुति देशपांडे एवम जिले के वरिष्ठ कोच राजकुमार शर्मा, वेद प्रकाश जयसवाल, सुबोध कुमार यादव सूर्य प्रकाश चंद्राकर ,जितेंद्र कमलेश ने रात दिन एक करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान किया। उपरोक्त तीन दिवस प्रतियोगिता को संपूर्ण रूप से सफल बनाने में प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगडे का महत्वपूर्ण योगदान था। प्रतियोगिता को इंटरनेशनल स्वरूप देने हेतु इलेक्ट्रॉनिक सेंसर से प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया
 चूकि इंटरनेशनल एवं नेशनल लेवल पर इलेक्ट्रॉनिक सेंसर से प्रतियोगिता का आयोजन होता है उसी तारतम्य में राज्य  के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करें इस दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सेंसर से महिला ताइक्वांडो  प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा कराया गया ।जिसमें उपस्थित सभी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक ने उक्त प्रतियोगिता एक उच्च स्तर का प्रतियोगिता बताते हुए प्रसन्नता जताई।
श्रीमान संपादक महोदय अपने न्यूज में स्थान देने की कृपा करें।
(रामपुरी गोस्वामी)
महासचिव
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर

Monday, June 5, 2023

जिले की सर्वश्रेष्ठ बीजेपी नेत्री" डॉ सुषमा सिंह" ने महामाया माई प्रांगण में किया वरिष्ठों का सम्मान

बिलासपुर–कोटा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन आज रतनपुर मंडल में किया गया भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ लोगों को तिलक लगाकर श्रीफल सम्मान स्वरूप एवं गेंदे की माला से सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में महामाया आदिशक्ति स्वरूप को भेंट किया गया ,तत्पश्चात उनके द्वारा परिचर्चा की गई एवं प्रसाद स्वरूप भोजन  भी साथ में ग्रहण किया गया  ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामदेव
 कुमावत , कोटा विधानसभा विस्तारक उमाशंकर बघेल ,प्रभारी पवन गर्ग ,महामंत्री मोहित जयसवाल, भाजपा प्रदेश
 कार्यसमिति सदस्य जीपीएम जिला प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की डॉ सुषमा सिंह ,जीपीएम गौरेला पेंड्रा जिले के
 महामंत्री राकेश चतुर्वेदी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप ,अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखन पैकरा , रामलाल साहू ,लव-कुश कश्यप, दिलीप
 यादव, रोहिणी  जी,खुशबू यादव, राकेश पांडे ,संदीप पाठक ,अजय पटेल, देव सिंह राजपूत , सुलेश पांडे,कोटा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद कोटा के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

संभागीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री , प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेताओं का होगा, ऐतिहासिक स्वागत- त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में बिलासपुर में दिनांक 7 जून को आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास जी महंत, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव, सप्तगिरि उल्का, विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल,ताम्रध्वज साहू रविंद्र चौबे टी.एस. सिंहदेव, डॉक्टर शिव डहरिया, अमरजीत भगत, सहित आने वाले सभी वरिष्ठ
 नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में किया जाएगा, इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया जाए इस विषय में बेलतरा बिलासपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के
 मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,जिसमें उपस्थित लोगों ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को इस कार्यक्रम में लाकर कार्यक्रम के पूर्व एक निर्धारित स्थल पर सभी नेताओं के ऐतिहासिक स्वागत अभिनंदन करने का निर्णय लिया है, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सरकार के द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश की जनता उत्साहित है, और प्रदेश संगठन मोहन मरकाम जी के नेतृत्व में बहुत ही मजबूत है इन दोनों के युगल नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में पुनः 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, हमेशा की भांति बेलतरा विधानसभा के
 हजारों लोग इन नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे, उक्त बैठक में प्रमुख रूप से राधेश्याम तंबोली,पुरुषोत्तम चंद्राकर, सुरेंद्र सिंह सैनी नंदकिशोर वर्मा आरती केसर रागिनी पांडे शकुन खरे अनीता सूर्यवंशी राजेश्वरी मंदिर अरे रवि कुमार झूठे सक्सेना राम गोपाल गणेश वर्मा कौशल श्रीवास्तव गोपाल पटेल आयुष सिंह राज महेश मिश्रा रामस्नेही पटेल रघुवीर कश्यप, हृदयेश कश्यप, धनंजय कश्यप सोनू साहू फिरोज खान प्रेम दिवाकर मकरंद सूर्यवंशी, रामप्रसाद चंद्राकर बुंदरू  साहू रवि श्रीवास लक्ष्मी यादव चुन्नीलाल यादव गोरेलाल केवट शशि प्रकाश केवट गौरीशंकर साहू दिनेश ठाकुर प्रशांत कुमार चरण सिंह राज विकास चंदेल राम लखन जायसवाल कृष्णा श्रीवास मोहम्मद अजीम संजय यादव बुधराम श्रीवास दिलेर सिंह शालिग्राम यादव खेमचंद बघेल कन्हैया सोनी उमेश शुक्ला पूरीराम सीता राम सीता विनोद कुमार श्याम सुनवानी विनोद साहू जितेंद्र शर्मा जित्तू आशीष यादव देवारी लाल यादव राम प्रसाद केवट दिलीप वीर सिंह शंकर केवट राकेश केवट राम अवतार श्री राम भागवत केवट शक्ति लाल केवट राजेश यादव मोंटी यादव धनंजय यादव अभिमन्यु धीवर पंचराम धीवर महेंद्र शिकारी रमेश गवाड़ा साहिल सूर्यवंशी मंगू साहू संजीव शिकारी दादू शिकारी मनोज कस्तूरिया मनोज भास्कर शम्मी जयसवाल प्रहलाद साहू वॉशिंग लक्ष्मी रजक नीलेंद्र कोरी मोहन सिंह ठाकुर विनोद साहू अश्वनी साहू वासुदेव यादव शालिग्राम चतुर सिंह मुकेश रविंद्र सोरठे, देवी श्रीवास धर्मेंद्र श्याम दया कश्यप लक्ष्मण कश्यप सुनील घर पर बरनवाल रामनारायण श्रीवास ऋतु गढ़वाल पुष्पेंद्र पांडे अश्वनी कश्यप गौरी शंकर भार्गव नरेश कुमार अनिल साहू केशव साहू रामचंद्रपुर थे फूल सिंह राज अशोकराव कौशल साहू दुकालू राम साहू अश्वनी साहू सीताराम यादव रोहित सूर्यवंशी पंकज विश्वकर्मा वीर सिंह प्रहलाद पायल पारुल सरोवर विकास श्री कुमार शशीकांत सुदीप यादव किरण यादव रामलाल श्रीवास शिवनारायण भारद्वाज राहुल श्रीवास दीपक श्रीवास्तव श्रीवास हर्ष कश्यप जंक्शन एंथोनी प्रमोद यादव सुरेश यादव संजय केवट आशु केवट फूलचंद सारथी अंबुज अग्निहोत्री वेदव्यास श्रीवास लक्ष्मीकांत श्रीवास पार्थ पोरतें  अनिल कश्यप मंगल बाजपेई राहुल गोरख मुकेश यादव पंचराम सांडे चंद्रप्रकाश केसरवानी सूर्य प्रकाश कोसले उमेश श्रीवास सरपंच अश्वनी सोनवानी सरपंच मुकेश खरे मन्नू सूर्यवंशी सरपंच सूरज कश्यप कमलेश सिदार सरपंच राजेंद्र सूर्यवंशी सरपंच सहित 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Saturday, June 3, 2023

राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

बिलासपुर– दूसरी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आज 3 जून को 303 खिलाड़ियों एवं अधिकारियो की उपस्थिति हुआ।प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 13 जिलों के 303 खिलाड़ी एवं अधिकारीगण शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि रामशरण यादव जी माननीय महापौर नगर निगम बिलासपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति पूजा कुमार आई पी एस नगर पुलिस अधीक्षक
 कोतवाली,विशिष्ठ अतिथि श्रीमति दीपमाला कश्यप अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर एवं बतौर अतिथि शंकर यादव डीन शिक्षा विभाग डाक्टर सी व्ही रमन विश्वविद्यालय, सुशील मिश्रा कोच गुरुकुल, डाक्टर आर के शर्मा, विजय पांडेय भिलाई, संतोषी ध्रुव नागपुर, एवम राज्य संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में  आज संपन्न हुई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला खिलाड़ियों को जागृत कर आत्मरक्षा हेतु प्रेरित करने का जो प्रयास
 राज्य संघ द्वारा किया जा रहा हैं वह बहुत ही सराहनीय कार्य है साथ ही खिलाड़ियों के आत्म बल को बढ़ावा देने एवं उनके उत्थान हेतु यह रचनात्मक कार्य किया जा रहा है  जो अत्यन्त प्रशंसनीय कार्य है।उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि पिछले वर्ष से हमने इस प्रतियोगिता की शुरुआत की थी जो निरंतर प्रतिवर्ष आयोजित करने के लक्ष्य को रखते हुए इस वर्ष दूसरी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा में आयोजित किया है, आज दिनभर में आयोजित प्रतियोगिता परिणाम के पदक विजेता
 खिलाड़ियों को शाम 7 बजे भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार एवं एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉक्टर विलियम सलवा मूर्ति के मुख्य अतिथि में एवं प्रेस क्लब बिलासपुर की अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गहवई की अध्यक्षता में साथ ही विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्री एसएन स्वामी जी प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष ई सी आई एस,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अभिराम शर्मा जी एवं अमेटी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर अरुण पटनायक जी की उपस्थिति में 40
 पदकों का वितरण खिलाड़ियों को किया गया । प्रतियोगिता के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े के मार्गदर्शन में किए जा रहे हैं, प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी एवम स्पोर्ट्स आफिसर सुनील गौरहा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री ए एक्का वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रुति देसपाण्डे ,राजकुमार शर्मा ,प्रदीप कुमार यादव, वेद कुमार जयसवाल, सुबोध कुमार यादव, सूर्य प्रकाश चंद्राकर जितेंद्र कमलेश, संजीव मानिकपुरी द्वारा योगदान दें रहे हैं  एवं प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 4 तारीख को शाम को 5:00 बजे रखी गई है।

Friday, June 2, 2023

नेता एवम अभिनेता श्री त्रिलोक श्रीवास जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पवन बंसल से की मुलाकात

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिले त्रिलोक श्रीवास, बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता/ बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्रश्रीवास, दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय
कोषाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पवन बंसल से मुलाकात की एवं उनसे मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर पवन बंसल जी को त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने स्मरण दिलाया कि सन 2007 में राहुल गांधी जी के सानिध्य में पवन बंसल के द्वारा त्रिलोक श्रीवास सहित छत्तीसगढ़ के अन्य लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण दिया गया था, पुराने स्मरण ताजा करते हुए पवन बंसल अभिभूत हुए, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा युवा किसान नेता पंडित जितेंद्र शर्मा जी भी उपस्थित थे,

Thursday, June 1, 2023

भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी 2 जिले की बनी कार्यक्रम प्रभारी

बिलासपुर–प्रदेशकार्य  समिति  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  की डॉ सुषमा सिंह जी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की की कार्यक्रम लाडली बिटिया सम्मान ‌ एवं महिलाओं बेटियों को एकजुट करने के प्रारूप में  जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही एवम जांजगीर चांपा  2023 तेयारी को देखते  हुए  प्रभारी नियुक्त  किया  गया  
निरंतर महिलाओं एवम् बेटियों के  लिए जागरूक एवम् प्रयारत रहने  के कारण प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा  नयी  जिम्मेदारी दी गई है ।
बेटी बचाओ बेटी  पढ़ाओ प्रदेश सयोजक श्री  अंजय शुक्ला जी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव  एवम् प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी अनुमति  से  हुआ

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...