Sunday, August 27, 2023

परम पूज्य "सिंधी पंचायत"मासनगंज में झूलेलाल चालीसा महोत्सव में शामिल हुई संयुक्त सचिव उज्जवला कराड़े

बिलासपुर–
आज "बाबा भगवानदास दरबार"" के द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत, आजाद नगर, मसानगंज बिलासपुर में "झूलेलाल चालीहा महोत्सव" का आयोजन किया गया 
 जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ उज्ज्वला कराड़े शामिल हुई और भगवान् झूलेलाल जी की आराधना कर‌ सभी की खुशहाली और संपन्नता कि प्रार्थना की..... 

    

Saturday, August 26, 2023

चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

बिलासपुर –पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत चोरी के अपराध में कार्यवाही की गयी।
प्रार्थी ने तारबहार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि नवभारत ऑफिस में गार्ड का काम करने वाले ने नवभारत ऑफिस में स्टोर रूम के पास पड़ा प्रेस मशीन के सिलेंडर को चोरी कर लिया है।
विवेचना के दौरान आरोपी गार्ड विनोद पाटले की निशानदेही पर शाहबाज हुसैन कबाड़ी व्यवसाई से चोरी की मशरूका जप्त किया गया है ... कार्यवाही जारी है।

नाम आरोपी
1) विनोद पाटले पिता देव प्रसाद पाटले उम्र 32 वर्ष पता बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
2) शाहबाज हुसैन पिता शेख अहमद हुसैन उम्र 28 वर्ष सात बहिनिया मोड बंधवा पारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

बाबू खोली स्थित सूने मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफत में

बिलासपुर–प्रार्थी श्रीनिवास राव निवासी न्यू लोको कालोनी सिरगिट्टी द्वारा दिनांक 14.08.2023 को अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी पुत्री श्रीमती एम. बाला मणी के बाबू खोली तोरवा स्थित शासकीय आवास से एलजी कंपनी का एलईडी टीवी, कम्प्यूटर सेट, चांदी का लोटा, प्लेट एवं मूर्ति, सोने का टॉप, नगदी 500 रूपये एवं ओप्पो कंपनी के मोबाईल चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 425 / 2023 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) को दी गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम
 ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि निखिल निराला एवं राहुल गोस्वामी नामक व्यक्ति बाबू खोली से चोरी किया सामान अपने -अपने घर में छिपा कर रखे है जो तत्काल टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी कर निखिल निराला एवं राहुल गोस्वामी को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से तथा पूर्व में भी रेलवे कर्मचारी की मोटरसायकल हीरो होंडा डॉन सीजी 04 सीबी 0486 को कासिमपारा से चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गये एलईडी टीवी कम्प्यूटर सेट, चांदी का लोटा एवं प्लेट जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। 

नाम आरोपी:- 1. निखिल निराला पिता अमित निराला उम्र 18 साल 02 माह साकिन आरपीएफ कालोनी झोपडपट्टी के पास बुधवारी बाजार थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. 2. राहुल गोस्वामी पिता राजेश गोस्वामी उम्र 22 साल शिव टॉकीज चौक शिव मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

 प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, उनि अमृत लाल साहू प्र. आर. प्रमोद कसेर प्र. आर. साहेब अली, प्र. आर. किशन लाल आरक्षक कमलेश्वर शर्मा, लक्ष्मी कश्यप, सुनील सिंह, सतीश भोई एवं महिला आरक्षक इफ्रानी का सराहनीय योगदान रहा।

Friday, August 25, 2023

आबकारी मंत्री ने की बेहद ही शर्मनाक कृत्य,बोले धूंवा मुंह से लो और नाक से निकालो

छत्तीसगढ़–एक बड़े पद पर आसीन नेता का बीड़ी पीते वीडियो हो रहा जमकर वायरल। यह बेहद ही शर्मनाक कृत्य है लेकिन इस घटिया कृत्य को लेकर  कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने चुप्पी साध रखी है आखिर क्यों..?
आपको बता दे की आबकारी मंत्री कवासी लखमा विवादित बयानो के कारण हमेशा सुर्खियों  में रहते हैं पर इस बार उन्होंने ऐसी हरकत कर दी जो की बेहद शर्मनाक है
आपको बता दे की आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक ग्रामीण व्यक्ति के साथ बीड़ी पीते नजर आए हैं और यह भी कहते हुए पाए गए कि धुएं को मुंह से लो और नाक से निकाले ।इस तरह का कृत्य एक मंत्री को शोभा देता है नहीं देता ये तो जनता ही बता सकती है.????
यह बेहद ही नींदनित  है क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस तरह के कृत्य   कारण आबकारी मंत्री को सजा देंगे और अगर नहीं देते हैं तो फिर हर कोई नेता इन्हीं की तरह लापरवाह नजर आएंगे।
 मंत्री बनने के बाद इनका एक फोटो भी वायरल हुआ था जिसमें कवासी लखमा जी शराब  पीते नजर आए थे।
सबसे बड़ी बात तो यह है की आपकारी मंत्री होकर महोदय जी दारू की बातें करते हैं ।अब हद यह हो गई की आबकारी मंत्री सीधे बीड़ी पीने की भी बात करने लगे है।।वाह क्या बात है मंत्री जी आप जैसे मंत्री हो अगर  तो छत्तीसगढ़ का तरक्की बेहद सुनिश्चित है.....!

Thursday, August 24, 2023

मु‌ंगेली में सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में सर्व आदिवासी सम्मेलन और नारी शक्ति का हुआ सम्मान

मुंगेली– मुंगेली जिला मुख्यालय में‌ सर्व आदिवासी सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रागण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर  इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी मंत्री डॉ नंदकुमार साय  केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन   ने शिरकत किया ।  जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैश की अध्यक्षता में सौ आदिवासी भाईयों और  दो सौ महिलाओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम में आदिवासियो के हक एवं अधिकार तथा महिलाओं को जागरूकता के सम्बन्ध में चर्चा की गई। डॉ नंदकुमार साय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए
 कहा की डॉ सरिता भारद्वाज के द्वारा जो कार्यक्रम हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है और ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे हर आदमी के दिलों में आपसी प्रेम
 बना रहें। इस प्रकार आदिवासियो के संघर्षो को देखकर श्री साय ने कहा कि मैंने नमक का त्याग कर दिया और कभी भोजन का भी त्याग करने के लिए अपने ऊपर प्रयोग कर रहा हूं। सागर सिंह बैस ने भी अपक्रम की
 सराहना की उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  उमेश  घृतलहरे, संतोष साहू,गीता साहू ,मदन लाल पटेल,अजीत साहू,त्रिवेणी,हीरा नेताम, कमल ध्रुव, गौकरण मरावी,श्रीमती सुशीला कुर्रे, श्रीमती नोनी बाई, श्रीमती अनुसुईया  एवं आयजक टीम के लोग उपस्थित थे।‌ उक्त‌ कार्यक्रम में मुंगेली जिला के अलावा अन्य ज़िले के भी आदिवासियों सहित सैकड़ों लोग भारी संख्या में शामिल हुए थे।

आज़ाद युवा संगठन की बैठक रिसदा में संपन्न ....

बिलासपुर – मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रिसदा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में संगठन के सदस्यों द्वारा बतलाया गया कि नल जल योजना के तहत नल कनेक्शन पंचायत द्वारा दिया गया है किन्तु पानी की सप्लाई नही की गई हैं जिस कारण पानी की समस्या बनी हुई हैं। इसके अलावा सड़क,बिजली,रोजगार गारंटी मजदूरी का न मिलना,नया तालाब आदि मूलभूत सुविधाओं का नही होने के कारण ग्रामवासियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा हैं। संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि उक्त समस्याओं का निराकरण की मांग को लेकर आज़ाद युवा संगठन द्वारा जल्द
 ही जिला प्रशासन का घेराव करते हुए उक्त समस्याओं का समाधान करने कि मांग की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्षसुरुज बाई यादव,शिव कुमार यादव,तिलमती बाई यादव,चैंकाली गोड़,मालती बाई गोड़, राजेश्वरी विश्वकर्मा,रामरातीं बाई कैवर्त,मीरा गोड़,धर्मिन बाई यादव,पूनम यादव,सीतला बाई गोड़,बुटन यादव,पुसाइल बाई यादव,बिरस्पति बाई कैवर्त,सरोजनी यादव,रमौतीन यादव,श्याम बाई यादव,अमरीका गोड़,केवरा बाई यादव,संतोसी गोड़,पूर्णिमा गोड़,लछन कैवर्त,सरस्वती केंवट,बुधवारा बाई गोड़,संतोषी गोड़,रानी यादव,संतोषी यादव,सरिता यादव,मिलोटतीं यादव,दुवासिया गोड़,कलेसरी गोड़ आदि संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Wednesday, August 23, 2023

कोटा क्षेत्र से लगभग 80% जनता सुषमा सिंह के साथ,कोटा विधानसभा की प्रबल दावेदार है बीजेपी नेत्री सुषमा सिंह

बिलासपुर–कोटा विधानसभा क्षेत्र की लाडली बेटी सुषमा सिंह लगातार कई वर्षो से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है इसके अलावा कोटा विधानसभा क्षेत्र के गरीब परिवारों के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिनका दृढ़ संकल्प है और उसी संकल्प लो लेकर लगातार बीजेपी नेत्री सुषमा सिंह अपने कार्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित बनी हुई है ।जब हमारी टीम ने कोटा क्षेत्र का भ्रमण कर सुषमा सिंह के बारे में जानने की कोशिश की तब हमने देखा कि
लगभग 80%जनता सुषमा सिंह के समर्थन में खड़ी है ।यह बेहद ही बड़ी बात है की इतने लोगो का साथ होना मायने रखता है। वो कहते है ना एक महिला ही दूसरे महिला के दर्द को समझ सकती है उन्ही में से एक है कोटा की बेटी सुषमा सिंह जो हर किसी महिला के दुख एवं दर्द को अपना दर्द समझती है और उनके दुख दूर करने का पूरा प्रयास करती है।

।इसीलिए इनको कोटा विधानसभा क्षेत्र में "लाडली बिटिया सुषमा" के नाम से पुकारा जाता है।
आपको बता दे की सुषमा सिंह डॉक्टरेट की उपाधि ले चुकी है इसके अलावा कॉलेज में प्रोफेसर का पद भी संभाल  चुकी है 
इसके साथ साथ महिलाओं एवं किशोरियो के उत्थान के लिए समर्पित भी है जिनके कारण इनको "राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है।राज्यपाल द्वारा पुरस्कार और मुख्यमंत्री के हाथों की पुरस्कृत हो चुकी है।इनके साथ ही साथ और भी कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बेलतरा के चहेते नेता त्रिलोक श्रीवास ने 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को दिए जन्म दिन की बधाई

रायपुर –मुख्यमंत्री को त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने 100 से अधिक गाड़ियों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जाकर दिया जन्मदिन की बधाइयां, बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता और बेलतरा विधानसभा के सशक्त, सबसे मजबूत दावेदार श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर अपने विधानसभा बेलतरा और कार्यक्षेत्र बिलासपुर के हजारों कार्यकर्ताओं को 100 से अधिक गाड़ियों में ले जाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की
 बधाइयां दी, इस अवसर पर श्री  त्रिलोक श्रीवास समर्थक मुख्यमंत्री के कुम्हारी भिलाई कार्यक्रम जाने के अवसर पर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास टोल प्लाजा में मुख्यमंत्री के काफिले को रुकवा कर आतिशबाजी पुष्प वर्षा से प्रदेश के  मुख्यमंत्री का हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया, बिलासपुर - बेलतरा से कुम्हारी भिलाई जाकर हजारों
 लोगों के द्वारा स्वागत करने से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए, और इन कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ सुरेंद्र सिंह सैनी मनोज श्रीवास महेश मिश्रा निलय शर्मा जितेंद्र शर्मा जीतू कृष्णा श्रीवास कुलदीप सिंह दीपक कश्यप पप्पू कौशिक चंद्र प्रकाश केसरवानी पवन सिंह ठाकुर रवि बघेल उमेश श्रीवास मन्नू सूर्यवंशी सरपंच, जगत सोनी सरपंच, उमेश श्रीवास
 सरपंच, राहुल गोरख दीपक नादम सुरेंद्र श्रीवास चंद्रमणि श्रीवास संतोष श्रीवास नवीन श्रीवास सुमित श्रीवास शुभम श्रीवास दीपक श्रीवास हर्ष कश्यप शालिग्राम यादव दिनेश ठाकुर कन्हैया सोनी अमन साहू हरि वर्मा भागवत निर्मलकर रामेश्वर केसरी राम प्रसाद चंद्राकर पुरुषोत्तम चंद्राकर बंडारू साहू अभिमन्यु दिवस चामरा रामधीवर रामकुमार दीवार बलराम साहू रोहित लश्कर दादू लश्कर सुखदेव तिवारी दादू शिकारी नरेंद्र वस्त्रकर मुकेश खरे वीरेंद्र लहरसान, महेश राम अनंत लखन सतनामी कौशल श्रीवास्तव मुकेश बंजारे प्रकाश
 दुबे जोगेंद्र भारद्वाज लाल दीवार चरण सिंह राज रमेश शिकारी सरपंच बबल साहू रोहन महानंद बलदाऊ श्यामल राजा अंसारी रवि शाह डोडी महानंद आकाश महानंद कार्तिक मरावी रामखेलावन राज रविंद्र सोते संतोष कुमार नंदकिशोर वर्मा पार्थ श्याम सिंह चौहान विनोद साहू प्रहलाद साहू आशीष यादव बाबा मंगल वाजपेई गणेश वर्मा राहुल सिंह ठाकुर राकेश चौहान मोहसिन खान मुकेश अग्रवाल कासिम अली मोहन जायसवाल नवीन दुबे नवदीप शर्मा मनीष भट्ट देव कुमार रोहिदास सरपंच राजकुमार विश्वकर्मा मुकेश कोसले अंकित प्रेमी संजीव बनर्जी लता सूर्यवंशी राम प्रकाश केवट ओमप्रकाश श्रीवास लक्ष्मी यादव राजेश यादव मनोज यादव दीपक यादव रामकुमार गेंदले रोहन सोनवानी शशि खंडे सुशील टंडन लाल यादव छोटू यादव अनिल कश्यप राजा वर्मा हरीश वर्मा प्रमोद साहू रुपेश कोरी हरीश वर्मा अनिल श्रीवास गोविंद यादव शैलेश कौशिक सहित 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद थे,

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने दी जन्म दिन की बधाई

रायपुर–छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने साथियो के साथ मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।    प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह के साथ शिवा मुदिलयार चन्द्रहास केशरवानी राघवेन्द्र सिंह चन्द्रहास शर्मा उतम चटर्जी प्रशांत पाण्ङेय चन्द्रनाथ चटर्जी किशोरलाल गुप्ता विजय दुबे रजीत
 खनुजा बब्लु पुरी संगीत मोईत्रा कमलेश दुबे दिलीप साहु राकेश केशरीय विजय तिवारी दिलीप पाटिल अजय सोनी गुलशन सिंह अजय तिवारी ईशाक कुरैशी विक्की नानवानी योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल सतोष चौहान सदीप मिश्रा गुङ्ङु चदेल छोटु बर्ङे कर्ण सिंह चिन्टु हुसैन समीर शेख मुकेश दुबे नेब्रोन मसीह रितिक सिंह जावेद खान राजेश जोसफ दिनेश मुदिलयार अब्दुल खालिद सजय यादव हरीश चेलकर मजीत यादव विक्रम ध्रुव उदय गंगवानी पिन्टु आङील अजय गोस्वामी राजा यादव तौसी शेख पप्पु विष्ट सोहेल नियाजी जनक बंधे नरेंद्र सिंह आदि बिलासपुर के कांग्रेस जन मुख्य मंत्री भुपेश बघेल जी का मुह मिठा करा कर बधाई दिये।

20 लोकल ट्रेन रद्द ,हमारी लाइफ लाइन लोकल ट्रेन को यथावत करें सरकार –डॉ उज्ज्वला कराड़े

बिलासपुर–ट्रेनों को लेकर हो रही लगातार लेट लतीफ और लोकल ट्रेन बंद किए जाने के मामले को आम आदमी पार्टी की संयुक्त सचिव उज्वला कराड़े ने दुर्भाग्य करार दिया है और कहा है की बिलासपुर रेलवे स्टेशन हमेशा से ही अभागा रहा है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट बन के रह गया है उन्होंने कहा कि किसी भी रेलवे स्टेशन की जान वहां चलने वाली ट्रेन होती हैं ट्रेनों को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है मगर  हमारे रेल प्रशासन ने एक दो नहीं बल्कि पूरी 20 लोकल ट्रेन को रद्द कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि  बिलासपुर हमेशा ही परिवहन के नाम पर अभागा  ही रहा है कई सालों के बाद  अभी यहां एक दो सिटी बसें चल रही है जो कि जर्जर कंडीशन में है ।
एयरपोर्ट शुरू होने की तारीख का कोई पता नहीं  और एक मात्र साधन लोकल ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया हैं वर्तमान त्योहारों का सीजन है रक्षाबंधन आ रहा है ऐसे समय में व्यवस्था करने के बजाय ट्रेनों को बंद कर दिया गया है विडंबना यह हैं कि  जो ट्रेने चल रही है वह 20 घंटे लेट चल रही है लेकिन मालगाड़ी  मालगाड़ी राईट टाइम पर भेजी जा रहीं हैं उन्हें हमेशा सिग्नल मिल रहे हैं लेकिन  मेंटेनेंस के नाम पर यात्री ट्रेनों को बंद किया जा रहा हैं वो भी केवल लोकल ,पैसेंजर व एक्सप्रेस को वहीं माल गाड़ियों पर उसका कोई असर नहीं है  डॉ.उज्वला ने रेल प्रशासन से अपील की है कि प्रशासन हमारी लाइफ लाइन  लोकल ट्रेन को पहले की तरह समय पर चलाएं

Tuesday, August 22, 2023

बिल्हा विधानसभा सीट से अमित यादव ने की दावेदारी समर्थको के साथ जमा किया आवेदन

बिल्हा विधानसभा: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान में संयुक्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी बिलासपुर  क्षेत्र क्रमांक 29 से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने के लिए अपनी दावेदारी हेतु *अमित यादव* ने तिफरा में लक्ष्मीनाथ साहू ब्लाक अध्यक्ष के पास अपनी दावेदारी हेतु आवेदन प्रस्तुत किया
जिसमे मुख्य रुप से राकेश यादव, महेन्द्र बंटी साहू, भागवत श्रीवास, रामकुमार मनहर, नंदकिशोर यादव, सुरेश यादव, बाबा खान रमाकांत ठाकुर, भागवत साहू, रथलाल साहू, संतोष सोनी, अनिल,दौलत साहू, सुनील यादव, आकाश यादव, अमर साहू, राजा साहू इत्यादि 
सैकड़ों की सख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम धूमा में 4 लाख के सीसी रोड का किया भूमिपूजन

बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत धूमा में पूर्व विधायक दीलिप लहरिया,मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला पंचायत सभापति ने जनसम्पर्क किया। सभी ने स्थानीय पंचायत के लोगों से भेंट की कार्यक्रम कर संवाद किया और मूलभूत समस्याओं को दूर करने स्थानीय लोगों की मांग पर जिला पंचायत सभापति ने मुहर भी लगाया साथ ही धूमा में स्वीकृत 4 लाख के सीसी रोड का नेताओं ने भूमिपूजन भी किया।आयोजित कार्यक्रम में अंकित गौरहा ने स्थानीय जनता से संवाद किया। गौरहा ने उपस्थित लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
गांव गरीब और किसान का विकास कांग्रेस के सरकार में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया 


लहरिया ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से गांव गरीब और किसानों का तेजी से विकास हो रहा है। मूलभूत समस्याओं का तेजी से निराकरण भी हुआ है। इसके साथ ही हम सभी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए दृण संकल्पित है।


राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही लक्ष्य - मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे

कृषि उपज मंडी मस्तूरी के उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हम सभी कांग्रेसजनों का लक्ष्य है और इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कृषि उपज मंडी की राशि का दुरुपयोग किया जाता था आज इस राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्र के विकास में हो रहा हैं।

एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने जिम्मेदारियां व दायित्व का निर्वहन ही मेरा पहला प्रयास - जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा 
जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्बोधन में बताया कि राज्य निर्माण के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों की सरकार बनी है जिसे गांव गरीब और किसानों की हमेशा चिंता रहती है और गाँव के विकास के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। सभापति ने संवाद के दौरान ग्रामीणों को बताया कि मूलभूत सुविधाओं का निर्माण जिला पंचायत और राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में आता है। बावजूद इसके पिछले पन्द्रह सालों में भाजपा सरकार ने स्थानीय लोगों की मांग और सुविधायों को ना केवल नजर अंदाज किया है। बल्कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा करने में भी लापरवाही की है। सरकार बनने के बाद अब किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।जनता का अधिकार जनता को मिल कर रहेगा। 

                      ग्राम पंचायत के सरपंच मोतीलाल खुटें ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार देते हुए धन्यवाद व्यापित किया।

ओबीसी महासभा के बिलासपुर के जिलाध्यक्ष अजीत नाविक ने की बेलतरा विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी

बिलासपुर–बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 से अजीत नाविक ने जोरदार दावेदारी कर फॉर्म जमा किया।
आपको बता दे की अजीत नाविक एक बेहद ही अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ भूमि जल अधिकार,मछुवारा समाज परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी है इसके अलावा अजीत नाविक ओबीसी महासभा जिला बिलासपुर से जिला अध्यक्ष के पद पर है।इतनी बड़ी जिम्मेदार पद पर आसीन होने के बावजूद भी अजीत नाविक व्यवहारिक के साथ साथ स्वच्छ छवि के धनी है।
मछुआरा समाज के प्रखर प्रवक्ता एवं भूमि अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजीत नाविक ने कहा है की मेरी जीत ,जनता की जीत होगी
 बेहद ही समझदार एवम प्रभावशील व्यक्ति है अजीत नाविक।
हम बताना चाहेंगे कि अजीत नाविक जी के यूनियन के दर्जनों कर्मचारी शीर्ष पदों पर कम कर रहे हैं और अजीत नाविक सभी के लिए संघर्ष करते रहते हैं।अपने समाज के बहुत ही चहेते है साथ ही साथ बेलतरा क्षेत्र के लोगो की बीच अपनी अलग छबि बना कर रखे है।
अजीत नाविक का चपरासी से लेकर अधिकारी तक का बहुत अच्छा संबंध है।

अजीत नाविक ने अपने हजारों चाहने वालो के साथ फॉर्म भरने पहुंचे कांग्रेस भवन और जोरदार दमदारी के साथ अपना फॉर्म भर कर कहा की मेरी जीत से मेरे समाज के अलावा अन्य सभी समाज के लोगो को उनका हक उनका अधिकार दिलाना मेरा सबसे पहले प्राथमिकता होगी ।क्षेत्र का विकास के लिए आवाज उठाते रहते है ।अजीत नाविक  लोगो  के बीच उनके सुख दुख में शामिल होते रहते है जरूरत मंद लोगो की सहायता करते ही रहते है।

Monday, August 21, 2023

सभापति मीनू सुमंत यादव ने तखतपुर विधान सभा से की दावेदारी,26 गांवों के सरपंच पहुंचे समर्थन में

बिलासपुर –आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। तखतपुर विधानसभा से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 एवं जिला पंचायत में महिला एंव बाल विकास विभाग की सभापति मीनू सुमंत यादव ने दावेदारी की है। सोमवार को सुबह 11 बजे अपने समर्थकों के साथ इस साल के चुनावी दंगल में उतरने
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति के नियम अनुरूप स्थानीय सकरी ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू एवं तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी देवांगन को अपनी तखतपुर विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी का आवेदन सौपा। उनके साथ तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 गांवों के पंच-
सरपंच और सामाज के प्रतिनिधी के साथ उन्होने ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष तखतपुर से विधायक पद के लिए दावेदारी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से तखतपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष कौशिक , हेमंत यादव, विनोद यादव, मनबोध यादव, अजय यादव, रिटायर्ड टीआई धन्नू यादव, कन्हैया यादव, गोविन्द यादव, राकेश तिवारी, मनीष तिवारी, भोला नाथ तिवारी सूरज मिश्रा, बिहारी सिह टोडर, आकाश साहू, मनोज साहू, तिलक वर्मा,सोनू वर्मा, दीपक रजक बिल्लू यादव, प्रमोद यादव, विजय भैमिक, संतोष यादव, गोविन्द यादव, अभिषेक लोनिया, राजू साहू,,हेमंत यादव,सुर्या साहू,आकाश भोई, शत्रुघन यादव।
*मीनू ने कहा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के वोटर प्रतिनिधित्व की मांग वर्षो से*

सभापति मीनू सुमंत यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (चुनाव समिति) के नियमानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को आवेदन करना है। तय नियमों के अनुसार तखतपुर विधानसभा सीट से दावेदारी करने मैंने भी आवेदन जमा किया है। तखतपुर विधानसभा पिछड़ावर्ग बाहुल क्ष्ोत्र है यहां कौशिक, साहू, यादव सहित सतनामी समाज के काफी संख्या में वोटर है। लंबे समय से तखतपुर विधानसभा से पिछड़ावर्ग प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जनता द्बारा उठाई जा रही है। मीनू ने बताया कि बिलासपुर जिले के हर विधानसभा में 25 से 26 हजार यादव वोटर है। तखतपुर विधानसभा में लगभग 26 हजार यादव समाज के वोटर है।

रविंद्र सिंह(योग आयोग सदस्य) ने हजारों समर्थकों के साथ पहुंच कर की प्रबल दावेदारी

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने बेलतरा व बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र से फार्म भर आज मजबूती से किया दावेदारी । छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह जी ने पुर्व मे ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व छत्तीसगढ प्रभारी शैलजा जी से सौजन्य भेट कर बिलासपुर व बेलतरा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव
 लङने इक्छा जाहिर कर दिया है। आज विधिवत कांग्रेस भवन पहुंच कर ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन व बिनोद साहु जी को श्री सिंह ने फार्म जमा किया। बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह करीब  30 सालो से सक्रिय राजनीति मे है। छाॅत्र जीवन मे ही संभाग के सबसे बङे महाविद्यालय सी एम दुबे महाविद्यालय से छात्रसंघ
 सचिव गुरुघासीदास विश्व विद्यालय परिश्रेत्र अध्यक्ष एन एस यु आई जिला ग्रामीण अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छाॅत्र संगठन के बाद  पार्षद व नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी बिलासपुर नगर निगम मे संभाल चुके है। वही बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव के रूप मे
 लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने लगातार संघर्ष कर रहे है। वही छत्तीसगढ राज्य मे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रविन्द्र सिंह जी को छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य की जिम्मेदारी दि गई ।जिसको काफी सक्रियता के साथ निभा रहे है। श्री सिंह अपने जीवन मे समाजिक राजनीतिक अन्य क्षेत्रो मे अपने कार्यो से अमिट छाप छोङ चुके है। चाहे वह केन्द्रीय विश्वविद्यालय हवाई सेवा व रेल्वे जोन की मांग हो रविन्द्र सिंह जी का संघर्ष व योगदान छाॅत्र युवा नगर व जिला वासीयो के जेहन मे बना हुआ है। यदि पार्टी इन्हे जुम्मेदारी देती है। तो जीत कि प्रबल संभावना बनेगी।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बेलतरा विधानसभा से पेश की अपनी दावेदारी

बेलतरा -:-छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित है। पूरे प्रदेश में किसी दल के नेता हो या कार्यकर्ता सभी अपने-अपने स्तर पर विधानसभा की दावेदारी को लेकर अपने नेता व कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने तो 21 विधानसभा क्षेत्र में टिकट की घोषणा भी कर दी साथ ही कांग्रेस पार्टी में भी विधानसभा के दावेदार ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

सभापति अंकित गौरहा ने बेलतरा से पेश की अपनी दावेदारी..
बिलासपुर जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सभापति व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से जिला पंचायत सदस्य अंकित गौरहा ने भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी व महेत्तर राम कश्यप के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरहा
 बिलासपुर जिला पंचायत के सबसे तेज और सक्रिय जिला पंचायत सदस्य के रूप में जाने जाते हैं और जिला पंचायत क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए कार्य और लगातार उनके द्वारा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति ने बेलतरा में उन्हें एक सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है और आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में उनका नाम नहीं काम बोलता है।
संघर्ष और मेहनत का प्रतिफल कांग्रेस में निश्चित मिलता है
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने चर्चा के दौरान
 बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में वह 2008 से सक्रिय हैं और लगातार संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्होंने कार्य किया है। उन्होंने आगे बताया कि 2010 में वह सबसे पहले बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए उसके बाद पुनः वर्ष 2012 में भी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर दुबारा निर्वाचित हुए।युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के रूप में मुंगेली जिला का प्रभार मिला और अभी वर्तमान में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता साथ ही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के सदस्य व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (शक्ति जिला प्रभारी) के रूप में संगठन के कार्यों व जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व का निर्माण कर रहे हैं।
कांग्रेसी एक लोकतांत्रिक पार्टी 

सभापति गौरहा ने बताया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान और अधिकार मिलता उसी का प्रतिफल है कि आज कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है और मैं भी वर्ष 2008 से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में संघर्षों की शुरुआत कर आज जिला पंचायत बिलासपुर में सभापति के रूप में कार्य कर रहा हूं निश्चित ही मेरे भी मन में इच्छा थी कि अगर अवसर मिलता है तो बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में यहां के जनता की सेवा कर सकूं।

हजारों लोगों के साथ त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा- बिलासपुर से जमा किया आवेदन

बिलासपुर –बिलासपुर लोकसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज अपने हजारों सहयोगियों के साथ बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हेतु टिकट प्राप्ति हेतु जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के भवन में जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया, इस अवसर पर
 त्रिलोक चंद श्रीवास् ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से वे विगत 30 वर्षों से सक्रिय है, और विगत 25 वर्षों से विगत 5 चुनावों से वह चुनावी तैयारी बेलतरा में कर रहे हैं, उनका स्वाभाविक अधिकार है , विधानसभा चुनाव से कांग्रेस पार्टी हारते आ रही है और त्रिलोक  स्वयं में उनका परिवार विगत 30 वर्षों से प्रत्येक चुनाव जीतते आ रहे हैं, बेलतरा में कांग्रेस का झंडा लहराने के लिए त्रिलोक श्रीवास का कांग्रेस
 उम्मीदवार होना अनिवार्य है, इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ बेलतरा और बिलासपुर के हजारों कांग्रेस जन महिला पुरुष वरिष्ठ युवा साथी सभी उपस्थित थे, स्मृति- त्रिलोक श्रीवास् ने भी मांगा बेलतरा से टिकट, इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास की पत्नी श्रीमती  भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेतु आवेदन प्रस्तुत की, इस अवसर पर बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बेलतरा  विधानसभा में लगातार चुनाव जीतने आ रही है ,वर्तमान में वह सबसे बड़े जिला पंचायत क्षेत्र की निर्वाचित
 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्य हैं, पूर्व में जनपद सदस्य का चुनाव होने जीता था, जनपद पंचायत बिल्हा कि वह सभापति भी रही है, साथ ही साथ ग्राम पंचायत कोनी की भी सरपंच रही है ,उनकी पहली मांग है कि बेलतरा से  त्रिलोक चंद्र श्रीवास को कांग्रेस का टिकट दिया जाए यदि पार्टी  महिला को टिकट देना है तो महिला के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपना आवेदन भी पार्टी के समक्ष प्रस्तुत किया है, त्रिलोक श्रीवास के आवेदन
 जमा करने के अवसर पर ऐसा लग रहा था मानो बिलासपुर बेलतरा के  कार्यकर्ता नामांकन दाखिल करने जा रहे हो हजारों के तादाद में जोस और उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवेदन पत्र जमा की,  त्रिलोक श्रीवास
 वर्षों से  क्षेत्र में सक्रिय है कांग्रेस के जिला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदों पर रह चुके हैं ,और 25 वर्षों से ज्यादा समय से कांग्रेस टिकट की तैयारी कर रहे हैं, बेलतरा क्षेत्र में उनका व्यापक जनाधार है उनकी लोकप्रियता है और दावेदारों में सबसे सशक्त मजबूत और जमीनी पकड़ रखने वाले दावेदार हैं ,यदि पार्टी त्रिलोक श्रीवास या उनकी पत्नी को टिकट देती है तो  सीट कांग्रेस की झोली में जाना सुनिश्चित है

Sunday, August 20, 2023

कोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दावदारो में प्रबल दावेदारी में डॉ सुषमा सिंह का नाम सबसे आगे

कोटा–कोटा  विधानसभा से  भाजपा के दावेदारो में सबसे प्रबल दावेदारी के रूप में  डॉ सुषमा सिंह का नाम सबसे ज्यादा उभर सामने आ रहा है  । लगातार आठ वर्षों से निदान संस्था के माध्यम से कोटा की  ग्रामीण  व आदिवासी महिलाओं के बीच चर्चित सुषमा सिंह एक ऐसा नाम जो की सौम्य , शिक्षित  एवं मज़बूती के साथ भाजपा  के  वरिष्ठ
 लोगो की  भी पहली पसंद बनी हुई है । भाजपा भी इस  बार कोटा से एक मजूबत महिला  को  प्रत्याशी  बनाने  के मूड में है ।  लगातार पिछले दो बार से स्थानीय को  टिकट दिया गया नतीजा वही  ढाक के तीन पात रहा  , वही  कोटा से सामाजिक और राजनीतिक  मज़बूत लोकप्रिय   चेहरे  को  मैदान में लाने के अंदाज़ में अभी तक डॉ सुषमा सिंह का नाम  राजनीतिक गलियारों गर्मजोशी से चल रहा है।
भाजपा की जारी कि गई सूची में भी महिला प्रत्याशी की संख्या  अनुपात  में अधिक रही आगे भी यही क्रम जारी रहेगा । 

वही महिलाओं , वरिष्ठ और युवाओं का कहना है की अगर सुषमा सिंह को  टिकट मिला तो जी–जान लगा देंगे ,मेहनत में नो दिन देखा जायेगा और न ही रात,सुषमा सिंह को विजयश्री दिलाने के लिए अपना जी जान लगाने तक बात कही। 

आप को बता दे की  डॉ सुषमा सिंह  निदान संस्था की डायरेक्टर है एवम्  भाजपा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं दो  ज़िले  जीपीएम  व जांजगीर चापा की प्रभारी है । 
साथ  ही  महिलाओं  एवं  किशोरियों के  कार्य  के लिए राष्ट्रीय स्तर पर,  मुख्यमंत्री , राज्य स्तरीय  , राज्यपाल  द्वारा कई पुरस्कारों से डॉ सुषमा सिंह को सम्मानित व विभूषित भी किया जा चुका है।

बेलतरा के चहते कांग्रेसी नेता त्रिलोक श्रीवास ने किया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आत्मीय स्वागत

बिलासपुर –मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जैन इंटरनेशनल पब्लिक
 स्कूल  ग्राउंड हेलीपैड पर साफा और बुके के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनहित कार्यो
 संबंधी आवेदन भी मुख्यमंत्री को  सौंपा, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री किशोरी लाल गुप्ता शिवा मुदलियार मनोज श्रीवास पंडित महेश मिश्रा मुकेश अग्रवाल, पंडित नीलय शर्मा ,राहुल गोरख कान्हा गोरख मंगल वाजपेई दीपक कश्यप आयुष सिंह राज चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव गणेश वर्मा शालिग्राम यादव दिनेश ठाकुर पार्थ  आदि जन उपस्थित थे*

Saturday, August 19, 2023

मुंगेली में 21 अगस्त को आदिवासी दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित

मुंगेली –मुंगेली मुख्यालय में‌ आदर्श ‌कृषि उपज मंडी प्रांगण पर 21अगस्त सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जिसमें सर्व आदिवासी समाज एवं महिला तथा वरिष्ट कांग्रेसियों का  स्वागत किया जायेगा ।
 इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ राज्य औद्यौगिक विकास निर्माण नंद कुमार साय होगे । उक्त कार्यक्रम की जानकारी में मुंगेली जिला के समाज सेविका डॉ सरिता भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य    आदिवासी समुदाय का सम्मान करना है और उनको उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना है। वहीं डॉ सरिता ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...