Saturday, August 19, 2023

स्वतंत्रता दिवस के दर्जनों कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर–स्वतंत्रता दिवस के दर्जनों कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित दर्जनों
 कार्यक्रम में जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास्, अपने सहयोगियों सहित सम्मिलित हुए एवं आम जनता को संबोधित किया, त्रिलोक चंद्र श्रीवास बड़ी कोनी
 आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय कोनी, महालक्ष्मी कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, कोनी परीक्षेत व्यापारी संघ, गोल बाजार बर्तन व्यापारी संघ, एवं दयालबंद युवाओं द्वारा निकाले गए शोभा यात्रा सहित दर्जनों कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आम जनों को संबोधित करते हुए
 कहा, कि आजादी जिन महान आत्माओं के बलिदानों और सार्थक प्रयासों से मिली है, आज उनको नमन करने का याद करने का दिन है, और यह प्रेरणा लेने का दिन है कि अपना सर्वस्व निछावर कर कर भी हम भारत माता की सेवा करते रहेंगे, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित महेश मिश्रा, किशोर घोरे, नीलय शर्मा,  मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, दीपक श्रीवास, दिनेश ठाकुर शालिग्राम यादव कन्हैया सोनी संजय श्रीवास्, पार्थ राहुल गोरख मनीष गुप्ता सनी शुक्ला उमेश शुक्ला अजीम खान आयुष सोनवानी कुमारी सुनती पटेल बृज खांडे जितेंद्र सोनी आदि जन भी उपस्थित थे।

युवा पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर गायंत्री मदिर चौक मे ध्वजारोहण कर दी सलामी

बिलासपुर –विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 के युवा पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर गायंत्री मदिर चौक मे ध्वजारोहण कर सलामी दिया। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह जी ने इस अवसर पर कहा कि देश को अजादी दिलाने मे महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरु नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानीयो का बङा योगदान है। भारतवासी लाठी ङन्ङा गोली खाकर भारत माॅता को अजादी दिलाई। इस
 अजादी व ध्वज का रक्षा करना। देश के एकता व अखण्डता को बनाये रखना हम सभी का दायित्व है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जी ने इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिक व बच्चो को मिठाई व फल वितरण किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से हरीश तिवारी शिवा मुदिलयार रामु शुक्ला किशोरलाल गुप्ता रजीत खनुजा
 चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास शर्मा उतम चटर्जी विजय दुबे कमल अग्रवाल चन्द्रहास केशरवानी सजय दवे परेश श्रीवास्तव संतोष पांडेय संगीत मोईत्रा राघवेन्द्र सिंह प्रशांत पाण्ङेय केशव गोरख अजय तिवारी सतोष चौहान पियुष अग्रवाल राजेश जोसफ दिनेश मुदिलयार पकज बर्ङे विजय
 तिवारी दिलीप साहु अजय सोनी अजय गोस्वामी सन्नी चौहान राजा यादव राकेश केशरीय मार्गेट बेंजामिन राम मेङम अब्दुल खालिद जितेंद्र सिंह गुलशन सिंह सुनिल सिंह आशीष शर्मा बिनोद कछवहा विक्की नानवानी सदीप मिश्रा छोटु बर्ङे गुङ्ङु चदेल अनिल चौहान योगेश पिल्ले निटु परिहार सजय यादव मृत्युंजय तिवारी हरीश चेलकर तौसिफ खान नेब्रोन मसीह नरेंद्र सिंह मुकेश दुबे रितिक सिंह जावेद खान उदय गंगवानी दिलहरण श्रीवास मजीत यादव यश सिंह पिन्टु आङील पप्पु विष्ट रितेश चौहान विपिन मिश्रा विक्रम ध्रुव साईम सिंह जनक बंधे। आदि उपस्थित थे।

श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक कमेटी बचेली का हुआ गठन

दंतेवाड़ा–श्रमजीवी पत्रकार संघ  दंतेवाड़ा जिले के पत्रकारों की आज बचेली स्थित इंडियन काफी हाउस में बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमे सर्वप्रथम जिले के अध्यक्ष आजाद सक्सेना सहित जिले के अन्य
 पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ के
 आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर गहन चर्चा की गई। उसके पश्चात बचेली ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना द्वारा सर्वसम्मति से टीम की घोषणा की गई। बता दे की ब्लाक अध्यक्ष के रूप में एक बार पुनः गोविंद नाग को मनोनीत किया गया वही उपाध्यक्ष पद हेतु सलमान खान सचिव पद हेतु हरीश शर्मा कोषाध्यक्ष हेतु निलेश पाटले एवं सह सचिव पद हेतु असीम पाल की नियुक्ति की गई साथ ही वरिष्ठ पत्रकार दुर्जन सिंह को संगठन का संरक्षक बनाया गया। आजाद सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि
 प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी जी के मार्गदर्शन पर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में नई टीम का गठन किया जा रहा है। नए लोगो को दायित्व दिया गया है जिससे संगठन और बेहतर तरीके से मजबूती के साथ संचालित किया जा सके। संगठन पहले भी पत्रकारों के हित में पूरे दमखम के साथ आगे खड़ा रहा है और भविष्य में भी संगठन पत्रकारों के हित में कार्य करता रहेगा। आजाद ने बताया की बस्तर में पत्रकारिता अन्य स्थानों की अपेक्षा बेहद कठिनाई भरी है इस दो धारी तलवार पर
 पत्रकारिता करना बिल्कुल भी आसान नहीं है ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार संघ में शामिल सभी प्रकार निष्पक्षता के साथ कार्य करते आ रहे है। समय समय पर प्रदेश संगठन का सहयोग भी मिलता रहा है। पत्रकार सुरक्षित होकर निडरता के साथ कार्य करेंगे तभी जन कल्याण के मुद्दों को समय समय पर उठाते रहेंगे। आजाद ने नई टीम को शुभकामनाएं दी है वही उपस्थित सभी ने संगठन से जुड़ने के बाद अपने अपने अनुभव साझा किए। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आजाद
 सक्सेना,जिला संयोजक राजेंद्र सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती,राम कृष्ण बैरागी,जिला कोषाध्यक्ष डीएम सोनी जिला सहसचिव संदीप दीक्षित, एस एच अजहर ब्लाक अध्यक्ष कुआकोंडा संजीव दास, ब्लॉक अध्यक्ष बचेली गोविंद नाग,उपाध्यक्ष सलमान खान,सचिव हरीश शर्मा,सहसचिव असीम पाल,कोषाध्यक्ष निलेश पाटले,रवि दुर्गा,किशोर जाल,नंदी जी,वरिष्ठ पत्रकार दुर्जन सिंह व शहनवाज खान उपस्थित रहे।

Thursday, August 17, 2023

जिला पंचायत अध्यक्ष,सभापति ने किया ग्राम कछार में 12 लाख के सीसी रोड का भूमिपूजन

बिलासपुर -:-  कछार पंचायत के आश्रित ग्राम अमतरा में जिला पंचायत अध्यक्ष,अरूण सिंह,सभापति अंकित गौरहा,जिला पंचायत सदस्य गोदावरीबाई कमलसेन ने विधि विधान से पूजा पाठ कर सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि
 पूजन किया। गरिमामय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी और गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। 
जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन की सुविधा ना केवल सहज होगी बल्कि पहुंच मार्ग का विस्तार भी होगा और बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र का विकास व समस्याओं का हल ही मेरी पहली प्राथमिकता है।
               
              कछार ग्राम पंचायत स्थित अमतरा में विधि विधान से भूमि पूजन कर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह, सभापति अंकित गौरहा ने सड़क निर्माण का पहला फावड़ा चलाया। जिला पंचायत सभापति गौरहा ने बताया कि ग्राम पंचायत कछार में पांच 12 लाख की लागत से 500 मीटर लम्बी सीसी सड़क निर्माण को पूरा किया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को हर मौसम में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। 
         
           गौरहा ने बताया कि भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग आज जिला पंचायत अध्यक्ष और हम सभी ने पुरा करने का प्रयास किया।सरकार गांव गरीबों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के विकास में किसी भी सूरत में राशि की कमी नहीं आएगी।
            
                       सी.सी.रोड निर्माण कार्य भूमिपूजन के दौरान राजेंद्र साहू,जिला पंचायत सदस्य गोदावरी बाई कमलसेन,सरपंच त्रिवेणी सुंदर मरकाम,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सचिन धीवर,उपसरपंच अंकित बघेल,अजय सिंह,शिव निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहें।

क्या बेलतारा विधायक रजनीश जीत पाएंगे जब उनके प्रतिद्वंदी के रूप में होंगे रविंद्र सिंह?????????

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने बेलतरा विधान सभा क्षेत्र से किया आज दावेदारी ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व छत्तीसगढ प्रभारी शैलजा जी से सौजन्य भेट कर बिलासपुर व बेलतरा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लङने इक्छा जाहिर कर दिया है। आज
 विधिवत कांग्रेस भवन पहुंच कर ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन व बिनोद साहु जी से सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह जी ने आवेदन लिया है। श्री सिंह करीब  30 सालो से सक्रिय राजनीति मे है। छाॅत्र जीवन मे ही संभाग के
 सबसे बङे महाविद्यालय सी एम दुबे महाविद्यालय से छात्रसंघ सचिव गुरुघासीदास विश्व विद्यालय परिश्रेत्र अध्यक्ष एन एस यु आई जिला ग्रामीण अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छाॅत्र संगठन के बाद 3 बार पार्षद व नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी बिलासपुर नगर निगम मे संभाल चुके है। वही बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव के रूप मे लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने लगातार संघर्ष कर रहे है। वही छत्तीसगढ राज्य मे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रविन्द्र सिंह जी को छत्तीसगढ योग
 आयोग सदस्य की जिम्मेदारी दि गई ।जिसको काफी सक्रियता के साथ निभा रहे है। श्री सिंह अपने जीवन मे समाजिक राजनीतिक अन्य क्षेत्रो मे अपने कार्यो से अमिट छाप छोङ चुके है। चाहे वह केन्द्रीय विश्वविद्यालय हवाई सेवा व रेल्वे जोन की मांग हो रविन्द्र सिंह जी का संघर्ष व योगदान छाॅत्र युवा नगर व जिला वासीयो के जेहन मे बना हुआ है। यदि पार्टी इन्हे जुम्मेदारी देती है। तो जीत कि प्रबल संभावना बनेगी।

Wednesday, August 16, 2023

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा विभिन्न आयोजनों में हुए शामिल..

बेलतरा -:- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी विधायक कार्यालय बिलासपुर,जिला पंचायत कार्यालय के ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल ग्राम सेमरा,मिडिल स्कूल ग्राम सेमरा,शासकीय कन्या हाई स्कूल बैमा, महिला सशक्ति मंच बिलासपुर के आयोजनों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आज हम
 सभी देशवासी 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहें हैं। गौरहा ने बताया कि आजादी या स्वतंत्रता का अर्थ सही
 मायनों में शहीदों ने ही समझा हैं। भारत के वीर सपूतों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपने प्राणों की आहुति दे दी तब हमारा भारत देश आजाद हुआ आज का
 यह दिन उन्हें स्मरण और नमन करने का है और एक सच्चे भारतीय होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि देश की एकता अखंडता और स्वर्णिम विकास के लिए हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर सेमरा सरपंच उर्मिला कस्तूरिया,सेवाराम खरे,हरिवंश कस्तूरिया,मेघा प्रधान,धर्मेंद्र शास्त्री,अशोक शास्त्री,बैमा सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,संजय पांडेय,सचिन धीवर,तेज सिंह गौतम,पूजा प्रजापति के साथ ही छात्र-छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाएं,महिला समिति की सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

योग सेंटर विनोबा नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर–76 वें राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित नियमित एवम् निःशुल्क "योग कक्षा विनोबा नगर बिलासपुर"में बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक राष्ट्र ध्वज का सम्मान करते हुए, राष्ट्रीय एकता और बंधुता को बनाएं रखने का वचन लेते हुए  मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी (सदस्य छ. ग.योग आयोग) ने उद्बोधन स्वरूप विनोबा नगर बिलासपुर और पूरे देश की जनता को संदेश दिया की "राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्रीयता
 ,बंधुत्व,आजादी  एवम् समानता का पाठ पढ़ाती है" साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीयता का भाव संजोय रखती है।उन्होंने राष्ट्र और राज्य के लिए युवाओं को समर्पित होने के लिए आग्रह भी किया। 
इस कार्यक्रम में  योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ, डॉ.अतुल शर्मा, योग सहायक योगिता, डॉली,लीना शर्मा ,साक्षी मेघानी, अब्दुल खालिद, श्री जी अग्रवाल,प्रियंका सहारे, श्रीमती एस सहारे,सी के मखीजा ,अर्पित दवे ,माधुरी दास,प्रति राठौर, रजनी, अलका अग्रवाल, राजेश जी ,राजू एवम् नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पर्व का समापन उत्साह पूर्वक मिठाई एवम् फल  बांट कर किया गया।

Tuesday, August 15, 2023

रविंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में विनोबा नगर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर–आज विनोबा नगर रहवासी विकास समिति के द्वारा 15 अगस्त का कार्यक्रम कॉलोनी के गार्डन के सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्विन्द्र सिंह (योग आयोग सदस्य एवं पार्षद) एवं राजेश लक्ष्मी साहू (पार्षद)  के द्वारा ध्वजारोहण किया  गया ,अपने उदबोधन में उन्होंने सभी कॉलोनी वासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं देश व समाज के लिए आपसी प्रेम और भाईचारा व  सदैव एकजुट रहने को कहा, कार्यक्रम की शुरुआत में सूरज स्वर्णकार एवं
 श्रीमती रश्मि जैन द्वारा  मुख्य अतिथियो का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात नन्हे कलाकारों साय मंडल द्वारा देशभक्ति का मधुर  गीत प्रस्तुत किया गया एवं कॉलोनी की
 महिलाओं द्वारा भी देशभक्ति का मधुर गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत मे श्री राहुल दुबे द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओ के साथ कार्यक्रम को
 सफल बनाने पर मुख्यअतिथियो व कॉलोनीवासियो को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती सरला स्वर्णकार,श्री राधेश्याम अग्रवाल ,श्री देवेंदर सिंह ,श्री राजेश सिंघल ,श्री प्रशांत तिवारी,श्री विजय तोलानी,श्री ठाकुर ,श्री सुमीत भोजवानी  ,राहुल तोलानी ,चिन्मय चंदेरिया ,श्री राजू मंडल ,मास्टर भरत स्वर्णकार,मास्टर अथर्व दुबे ,मास्टर अभिज्ञान
 शुक्ला,मास्टर ध्रुव तोलानी ,मास्टर सोरिश राजपूत,मास्टर साय मंडल ,मास्टर सार्थक भोजवानी एवं श्रीमती रश्मि जैन श्रीमती नीलिमा चौधरी ,कु सपना मिनोचा,संगीता चंदेरिया श्रीमती सविता चतुर्वेदी ,श्रीमती संगीत अग्रवाल, ,श्रीमती मनीषा भोजवानी ,श्रीमती वर्षा शुक्ला ,श्रीमती रेशमा तोलानी जी,श्रीमती गीता ठाकुर जी,श्रीमती नीलम अग्रवाल ,श्रीमती पूजा स्वर्णकार ,श्रीमती रश्मि दुबे,श्रीमती मधु मंडल ,श्रीमती प्रिया राजपूत ,श्रीमती  मानसी केडिया ,श्रीमती आशा नोपानी , कु श्रद्धा तिवारी,कु  आराध्या स्वर्णकार,कु प्रियाशा भोजवानी,कु अक्षिता दुबे,कु कियारा भोजवानी,आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। जय हिंद,जय भारत🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Monday, August 14, 2023

पूरे प्रदेश एवम देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई –रविंद्र सिंह

बिलासपुर–योग आयोग सदस्य एवम वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने पूरे प्रदेश एवम देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
रविंद्र सिंह ने बताया की आज पूरा
देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि यह ब्रिटिश शासन से आजादी के 76 साल पूरे कर रहा है।
आज का दिन भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करता है। पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 1947 को मनाया गया था। 15 अगस्त के इस विशेष दिन पर भारत भर के छोटे और बड़े शहरों में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभक्ति के गीत गाए जाते हैं।
योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने  कहा की हम अपनी संस्कृति और विरासत की समृद्धि और विविधता की सराहना करने के लिए कुछ समय निकाल ने और संरक्षण की दिशा में काम  करते रहना चाहिए।
 आप सभी प्रदेश एवम देश वाशियो आजादी के इस महापर्व के लिए बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं।

पूरे देश ने छत्तीसगढ़ को किया पुलिस विभाग के बस्तर डीआईजी कमललोचन कश्यप ने गौरवांवित

बिलासपुर/बस्तर–पुलिस विभाग के लिए बेहद अच्छी घोषणा हमारे भारत सरकार ने की है और यह घोषणा पुलिस विभाग के लिए की गई है ।आपको बता दे की यह घोषणा भारत सरकार ने हर राज्य के निष्ठावान,कर्तव्य निष्ठ अधिकारी एवम कर्मचारियों को यह अवार्ड देने की बात कही है।आप सभी प्रदेश वाशियो को यह जानकर कर बेहद ही गौरवांवित महसूस होगा की हमारे छत्तीसगढ़ के डीआईजी सर कमल लोचन कश्यप जी को यह राष्ट्रपति मेडल के लिए चुना गया है। और हा आप सभी को बताने में गर्व मुझे होगा की छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सचिव गंगा मानिकपुरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह कहा
 की हमारे छत्तीसगढ़ के साथ साथ आज पूरे देश में नाम रोशन करने वाले हमारे वीर डीआईजी कमललोचन कश्यप जी को मैं दिल से बहुत बहुत धन्यवाद एवम बधाई देता हु जिन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है यह मेरे ही बस केवल मात्र के लिए नही है बल्कि हमारे पूरे प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है ।

गंगा मानिकपुरी जी ने यह भी कहा की हमारे सभी पुलिस विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी कर्यत्व निष्ट है ।हम सभी जनता को पुलिस विभाग को समझने की जरूरत है।
जानता और पुलिस का रिश्ता सबसे गहरा है बस समझने की जरूरत है।


 हमारे पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बेहद ही गर्व की बात की हमारे छत्तीसगढ़ के डीआईजी सर कमललोचन कश्यप जी की राष्ट्रपति मेडल से के लिए चुना गया है।

Sunday, August 13, 2023

बिलासपुर में दूसरे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर–उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर बिलासपुर  रामशरण यादव तथा श्री रवींद्र सिंह सदस्य योग आयोग के सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला पंचायत के सभापति श्री जितेन्द्र पांडे,पूर्व महापौर  राजेश
 पांडे,मिनोचा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री विकास साहू*,योग केंद्र के संचालिका श्रीमती सुनीता गुप्ता श्री विकास सिंह सचिव मिनोचा वेलफेयर सोसायटी, श्री रविकांत कुंभकार, प्रभारी अधिकारी योग आयोग, अविनाश दूबे, लीली ठाकुर, सतीश बरेठ, त्रिलोक नागेश, रमा पाण्डेय, मिनाक्षी श्रीवास्तव, रश्मि पाण्डेय,पुनम सिह रुक्मणी मानिकपुरी संजय यादव,राधा मानिकपुरी संगीत मोईना सहित योग साधक गण एवं सोसाइटी के गणमान्य नागरिक भरी संख्या में उपस्थित थे।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्री रामशरण यादव ने स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हर व्यक्ति को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।साथ ही निगम क्षेत्र बिलासपुर में और अधिक योग केंद्र खोलने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रवींद्र सिंह जी ने कहा की योग का हमे ज्ञान सतत ऋषि मुनियो से प्राप्त होता रहा है।उनके दिखाये मार्ग मे चल कर लगातार योग कर हम शारीरिक व मानसिक रूप से आज स्वस्थ है।जिवन मे हम सभी को नियमित रूप मे योग कोअपनाना चाहिए । नियमित योग ध्यान व ब्यायाम करने वाले ब्यक्तीय करोना काल मे भी अपने आप को बचाने मे सफल रहा है।
छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा लगातार संभाग व जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर लोगो को प्रशिक्षित किया जा रहा है । वही जगह जगह निशुल्क प्रशिक्षण क्रेन्द्र खोल कर हम लोगो को स्वास्थ लाभ देने का प्रयास कर रहे है। इसी कङी मे न्यायधानी मे हम 10 प्रशिक्षण केंद्र खोल कर प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी के मंशा अनुरुप शहर जिला व प्रदेश के लोगो को योग करा कर स्वस्थ रखने का लगातार प्रयास कर रहे है । जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय एवं विकास साहू ने भी योग के महत्ता और आवश्यकता पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06.00 से 07.00 बजे तक स्थान मिनोचा कॉलोनी गॉर्डन बिलासपुर में किया जाएगा।

Saturday, August 12, 2023

पार्षद रविंद्र सिंह होंगे वार्ड की जनता से रूबरू,करेंगे समस्या का निराकरण

बिलासपुर –पार्षद आप के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत बिलासपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह वार्ड की जनता से रुबरु होकर उनके समस्याॅ को जानकर निदान करेंगे। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह
 ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगो से भेट मुलाकात कर जहाॅ सभी समस्याॅ का निराकरण कर रहे है।उनसे सीख लेकर हम सभी पार्षदो को भी जनता के बिच जाकर उनकी समस्या जैसे सफाई,पानी,बिजली,नाली,सङक और भी अन्य समस्याॅओ का निराकरण कर उनको प्रार्थमिकता के साथ पुरा किया जाना चाहिए।

Sunday, August 6, 2023

सामाजिक संगठन के साथ यातायात पुलिस का "निजात" अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर –उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू सर के नेतृत्व मेंयातायात पुलिस बिलासपुर और  मानवाधिकार सहयोग संगठन के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से आज रामा मैग्नेटो मॉल के सामने आम लोगों के बीच में "निजात" अभियान को बढ़ावा देने हेतु यातायात कार्यक्रम के साथ-साथ प्रस्तुत किया गया।
 *इसका में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य और ट्रैफिक पुलिस के अधिकार,कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय
 को "नशा से सर्वथा दूर रहने की सलाह दी गई, नशा से विकार से जो भी नुकसान है, हानि है, उनको बताते हुए
 सर्वथा नशा से दूर रहें और साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कर , आपना जीवन सफल करे,संदेश दिया गया।

देवाधिदेव बूढ़ादेव देवस्थल में शेड निर्माण व सौंदर्यकरण का हुआ लोर्कापण

बिलासपुर–आदिवासी बालक छात्रावास जरहाभाठा के प्रांगण में स्थित "देवाधिदेव बूढ़ादेव" के देवस्थल में "शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण" का लोकार्पण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक  शैलेश पांडे एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर चंद्रशेखर उइके  एमबीबीएस .एमडी . (मेडिसिन) न्यू वंदना हॉस्पिटल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस राय एवं मंच संचालन जितेंद्र ध्रुव द्वारा किया गया । धन्यवाद एवं आभार व्यक्त प्रगतिशील आदिवासी
 कल्याण समिति बिलासपुर  (छत्तीसगढ़) मुकुंद सिंह नेताम ( अध्यक्ष ) द्वारा एवं बुढादेव जी के इतिहास का संक्षिप्त विवरण धनेश्वर नेताम ( सचिव) द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में व्ही एस मरकाम, सुरेन्द्र साहू, राजीव ध्रुव, लव सिंह सिदार, निर्मल सिंह, कुशराज श्याम, सम्बोध पैकरा, परमेश्वर पोर्ते, नकुल पोर्ते,  प्रभु मरावी , चूड़ामणि बिंझवार, प्रकाश राज व अन्य सामाजिक गण एवं  छात्रावास के  बालक/बालिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे । छात्रावास प्रांगण में शेड निर्माण व सौंदर्यीकरण होने से छात्रों में हर्ष व्याप्त रहा ।

Thursday, August 3, 2023

छत्तीसगढ़ की बेटियां हर क्षेत्र में आगे-जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

बेलतरा -:- ग्राम पंचायत बैमा शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नवमी की बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा स्वागत में मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के सभापति
 अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की महती योजना से बालिकायें के शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित हुई हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आवागमन अब बाधक नहीं होगी साधन के साथ-साथ समय की बचत भी
 होगी। नतीजा आज राज्य में बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि विद्या अर्जित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान होना भी जरूरी है गुरुजनों के प्रति हमेशा सम्मान बनाए रखना चाहिए अनुशासित विद्यार्थी साधन के अभाव में भी कामयाबी के
 शिखर पर पहुंच सकता है।राज्य शासन ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है
 और छत्तीसगढ़ की बेटियां हर क्षेत्र में आज आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री,अशोक शास्त्री, सचिन धीवर,प्रवीण शर्मा शैलेष चौबे,प्रताप पटेल, बी.डी.दिवाकर,गणेश प्रसाद चतुर्वेदी,सुरेंद्र यादव, नीलकमल दिवाकर,प्रमोद पटेल,मनहरण केशरवानी व छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन मौजूद रहे।

Wednesday, August 2, 2023

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ जिला बिलासपुर की वर्तमान सत्र की प्रथम बैठक संपन्न

बिलासपुर –अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ जिला बिलासपुर की वर्तमान सत्र की प्रथम बैठक ए एच आलम सभागृह इमलीपारा बिलासपुर में संपन्न हुआ। जिसमें संगठन विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुलक्षणा सेफर्ड मैडम को अध्यक्ष बिल्हा नगर, भोगी लाल बंजारे को अध्यक्ष बिल्हा ग्रामीण, अभय डहरिया को अध्यक्ष मस्तूरी विकासखंड चुना गया। 
पश्चात सभी विकास खंड के स्कूल संचालकों ने सुमित राय को बिलासपुर जिला अध्यक्ष चुना तो वहीं जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, बालकृष्ण दुबे सचिव, अजीज काजी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
इसके बाद बिलासपुर जिला के सभी स्कूल संचालकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल कहा कि हमारा संगठन एक परिवार है जिसमे सभी स्कूल संचालको के बीच रिश्ते की समझ और परस्पर विश्वास विद्यमान है फलस्वरूप हमारे संगठन से नित्य प्रतिदिन स्कूल संचालक जुड़ते जा रहे हैं जो सकारात्मक संदेश है। इसके पूर्व प्रबंधकों को संभाग अध्यक्ष मोहन गुप्ता जिला अध्यक्ष सुमित राय, ब्लॉक अध्यक्ष मैडम सेफर्ड, भोगीलाल, अभय डहरिया, ब्रम्हदत्त त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखते हुए संगठन को सशक्त भूमिका अदा करने का संकल्प लिया है। 

तदपश्चात सभी संचालकों ने निजी स्कूलों की समस्यायों यथा आर टी ई के साथ अन्य समस्यायों पर गहन विचार उपरांत द्वारा अपने पांच सूत्रीय मांग को लेकर आज जिलाधीश की अनुपस्थिति में ए डी एम श्याम सुंदर दुबे को को ज्ञापन दिया गया जिस पर उन्होंने ज्ञापन में लिखित विषय को लेकर शासन को पत्राचार कर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल अधिवक्ता के अगुवाई में आज बिलासपुर जिले के स्कूल संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मीडिया से भी रूबरूचर्चा किया । 

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के द्वारा ज्ञापन आर टी ई के शेष राशि का भुगतान करने, निजी स्कूलों को शासकीय स्कूलों की तरह अभ्यास पुस्तिका और मुफ्त साइकिल प्रदान करने की मांग की गई है ।
 इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश कोषध्यक्ष सरोज महंत, संभाग सहसचिव पुष्पेंद्र चंद्रा के साथ बिल्हा, लालू गबेल मालखरौदा के साथ मस्तूरी, मुंगेली, तखतपुर, लोरमी, कोटा आदि ब्लॉक के स्कूल संचालकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Tuesday, August 1, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नियमित एवं निशुल्क योग कक्षा स्थापना दिवस मनाया गया

बिलासपुर –नियमित एवं निशुल्क योग कक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग का महत्वकांक्षी योजना निशुल्क एवं नियमित योग कक्षा विनोबा नगर बिलासपुर का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज 1 अगस्त को स्थापना
 दिवस के रूप में मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समस्त नगरवासी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में योगासनों का प्रदर्शन एवं प्राणायामों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही योग साधकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध
 कराने की बात कहीं गई जिससे योग  निरंतर जारी रहे.इस कार्यक्रम में श्री रविंद्र सिंह जी ने संदेश दिया की योग से *शारीरिक एवम् बौद्धिक क्षमता का विकाश होता है,* इस
 प्रकार स्थापना दिवस पर  योग साधकों ने अपना अनुभव बतलाते हुए,,खुशी जाहिर की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग प्रशिक्षक सतीश कुमार, श्री अतुल शर्मा ,योगिता ,डॉली ,सौम्या, वसुंधरा प्रियंका,नीलू शर्मा जी, अलका अग्रवाल,साक्षी मेघानी  इत्यादि उपस्थित रहे।🙏🏼💐

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...