Sunday, August 6, 2023

देवाधिदेव बूढ़ादेव देवस्थल में शेड निर्माण व सौंदर्यकरण का हुआ लोर्कापण

बिलासपुर–आदिवासी बालक छात्रावास जरहाभाठा के प्रांगण में स्थित "देवाधिदेव बूढ़ादेव" के देवस्थल में "शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण" का लोकार्पण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक  शैलेश पांडे एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर चंद्रशेखर उइके  एमबीबीएस .एमडी . (मेडिसिन) न्यू वंदना हॉस्पिटल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस राय एवं मंच संचालन जितेंद्र ध्रुव द्वारा किया गया । धन्यवाद एवं आभार व्यक्त प्रगतिशील आदिवासी
 कल्याण समिति बिलासपुर  (छत्तीसगढ़) मुकुंद सिंह नेताम ( अध्यक्ष ) द्वारा एवं बुढादेव जी के इतिहास का संक्षिप्त विवरण धनेश्वर नेताम ( सचिव) द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में व्ही एस मरकाम, सुरेन्द्र साहू, राजीव ध्रुव, लव सिंह सिदार, निर्मल सिंह, कुशराज श्याम, सम्बोध पैकरा, परमेश्वर पोर्ते, नकुल पोर्ते,  प्रभु मरावी , चूड़ामणि बिंझवार, प्रकाश राज व अन्य सामाजिक गण एवं  छात्रावास के  बालक/बालिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे । छात्रावास प्रांगण में शेड निर्माण व सौंदर्यीकरण होने से छात्रों में हर्ष व्याप्त रहा ।

No comments:

Post a Comment

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...