Wednesday, August 16, 2023

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा विभिन्न आयोजनों में हुए शामिल..

बेलतरा -:- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी विधायक कार्यालय बिलासपुर,जिला पंचायत कार्यालय के ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल ग्राम सेमरा,मिडिल स्कूल ग्राम सेमरा,शासकीय कन्या हाई स्कूल बैमा, महिला सशक्ति मंच बिलासपुर के आयोजनों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। आज हम
 सभी देशवासी 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहें हैं। गौरहा ने बताया कि आजादी या स्वतंत्रता का अर्थ सही
 मायनों में शहीदों ने ही समझा हैं। भारत के वीर सपूतों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपने प्राणों की आहुति दे दी तब हमारा भारत देश आजाद हुआ आज का
 यह दिन उन्हें स्मरण और नमन करने का है और एक सच्चे भारतीय होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि देश की एकता अखंडता और स्वर्णिम विकास के लिए हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर सेमरा सरपंच उर्मिला कस्तूरिया,सेवाराम खरे,हरिवंश कस्तूरिया,मेघा प्रधान,धर्मेंद्र शास्त्री,अशोक शास्त्री,बैमा सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,संजय पांडेय,सचिन धीवर,तेज सिंह गौतम,पूजा प्रजापति के साथ ही छात्र-छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाएं,महिला समिति की सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

योग सेंटर विनोबा नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर–76 वें राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित नियमित एवम् निःशुल्क "योग कक्षा विनोबा नगर बिलासपुर"में बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक राष्ट्र ध्वज का सम्मान करते हुए, राष्ट्रीय एकता और बंधुता को बनाएं रखने का वचन लेते हुए  मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी (सदस्य छ. ग.योग आयोग) ने उद्बोधन स्वरूप विनोबा नगर बिलासपुर और पूरे देश की जनता को संदेश दिया की "राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्रीयता
 ,बंधुत्व,आजादी  एवम् समानता का पाठ पढ़ाती है" साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीयता का भाव संजोय रखती है।उन्होंने राष्ट्र और राज्य के लिए युवाओं को समर्पित होने के लिए आग्रह भी किया। 
इस कार्यक्रम में  योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ, डॉ.अतुल शर्मा, योग सहायक योगिता, डॉली,लीना शर्मा ,साक्षी मेघानी, अब्दुल खालिद, श्री जी अग्रवाल,प्रियंका सहारे, श्रीमती एस सहारे,सी के मखीजा ,अर्पित दवे ,माधुरी दास,प्रति राठौर, रजनी, अलका अग्रवाल, राजेश जी ,राजू एवम् नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पर्व का समापन उत्साह पूर्वक मिठाई एवम् फल  बांट कर किया गया।

Tuesday, August 15, 2023

रविंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में विनोबा नगर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर–आज विनोबा नगर रहवासी विकास समिति के द्वारा 15 अगस्त का कार्यक्रम कॉलोनी के गार्डन के सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्विन्द्र सिंह (योग आयोग सदस्य एवं पार्षद) एवं राजेश लक्ष्मी साहू (पार्षद)  के द्वारा ध्वजारोहण किया  गया ,अपने उदबोधन में उन्होंने सभी कॉलोनी वासियो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं देश व समाज के लिए आपसी प्रेम और भाईचारा व  सदैव एकजुट रहने को कहा, कार्यक्रम की शुरुआत में सूरज स्वर्णकार एवं
 श्रीमती रश्मि जैन द्वारा  मुख्य अतिथियो का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात नन्हे कलाकारों साय मंडल द्वारा देशभक्ति का मधुर  गीत प्रस्तुत किया गया एवं कॉलोनी की
 महिलाओं द्वारा भी देशभक्ति का मधुर गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत मे श्री राहुल दुबे द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओ के साथ कार्यक्रम को
 सफल बनाने पर मुख्यअतिथियो व कॉलोनीवासियो को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती सरला स्वर्णकार,श्री राधेश्याम अग्रवाल ,श्री देवेंदर सिंह ,श्री राजेश सिंघल ,श्री प्रशांत तिवारी,श्री विजय तोलानी,श्री ठाकुर ,श्री सुमीत भोजवानी  ,राहुल तोलानी ,चिन्मय चंदेरिया ,श्री राजू मंडल ,मास्टर भरत स्वर्णकार,मास्टर अथर्व दुबे ,मास्टर अभिज्ञान
 शुक्ला,मास्टर ध्रुव तोलानी ,मास्टर सोरिश राजपूत,मास्टर साय मंडल ,मास्टर सार्थक भोजवानी एवं श्रीमती रश्मि जैन श्रीमती नीलिमा चौधरी ,कु सपना मिनोचा,संगीता चंदेरिया श्रीमती सविता चतुर्वेदी ,श्रीमती संगीत अग्रवाल, ,श्रीमती मनीषा भोजवानी ,श्रीमती वर्षा शुक्ला ,श्रीमती रेशमा तोलानी जी,श्रीमती गीता ठाकुर जी,श्रीमती नीलम अग्रवाल ,श्रीमती पूजा स्वर्णकार ,श्रीमती रश्मि दुबे,श्रीमती मधु मंडल ,श्रीमती प्रिया राजपूत ,श्रीमती  मानसी केडिया ,श्रीमती आशा नोपानी , कु श्रद्धा तिवारी,कु  आराध्या स्वर्णकार,कु प्रियाशा भोजवानी,कु अक्षिता दुबे,कु कियारा भोजवानी,आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। जय हिंद,जय भारत🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Monday, August 14, 2023

पूरे प्रदेश एवम देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई –रविंद्र सिंह

बिलासपुर–योग आयोग सदस्य एवम वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ने पूरे प्रदेश एवम देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
रविंद्र सिंह ने बताया की आज पूरा
देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि यह ब्रिटिश शासन से आजादी के 76 साल पूरे कर रहा है।
आज का दिन भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करता है। पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 1947 को मनाया गया था। 15 अगस्त के इस विशेष दिन पर भारत भर के छोटे और बड़े शहरों में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभक्ति के गीत गाए जाते हैं।
योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने  कहा की हम अपनी संस्कृति और विरासत की समृद्धि और विविधता की सराहना करने के लिए कुछ समय निकाल ने और संरक्षण की दिशा में काम  करते रहना चाहिए।
 आप सभी प्रदेश एवम देश वाशियो आजादी के इस महापर्व के लिए बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं।

पूरे देश ने छत्तीसगढ़ को किया पुलिस विभाग के बस्तर डीआईजी कमललोचन कश्यप ने गौरवांवित

बिलासपुर/बस्तर–पुलिस विभाग के लिए बेहद अच्छी घोषणा हमारे भारत सरकार ने की है और यह घोषणा पुलिस विभाग के लिए की गई है ।आपको बता दे की यह घोषणा भारत सरकार ने हर राज्य के निष्ठावान,कर्तव्य निष्ठ अधिकारी एवम कर्मचारियों को यह अवार्ड देने की बात कही है।आप सभी प्रदेश वाशियो को यह जानकर कर बेहद ही गौरवांवित महसूस होगा की हमारे छत्तीसगढ़ के डीआईजी सर कमल लोचन कश्यप जी को यह राष्ट्रपति मेडल के लिए चुना गया है। और हा आप सभी को बताने में गर्व मुझे होगा की छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सचिव गंगा मानिकपुरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह कहा
 की हमारे छत्तीसगढ़ के साथ साथ आज पूरे देश में नाम रोशन करने वाले हमारे वीर डीआईजी कमललोचन कश्यप जी को मैं दिल से बहुत बहुत धन्यवाद एवम बधाई देता हु जिन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है यह मेरे ही बस केवल मात्र के लिए नही है बल्कि हमारे पूरे प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है ।

गंगा मानिकपुरी जी ने यह भी कहा की हमारे सभी पुलिस विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी कर्यत्व निष्ट है ।हम सभी जनता को पुलिस विभाग को समझने की जरूरत है।
जानता और पुलिस का रिश्ता सबसे गहरा है बस समझने की जरूरत है।


 हमारे पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बेहद ही गर्व की बात की हमारे छत्तीसगढ़ के डीआईजी सर कमललोचन कश्यप जी की राष्ट्रपति मेडल से के लिए चुना गया है।

Sunday, August 13, 2023

बिलासपुर में दूसरे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर–उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर बिलासपुर  रामशरण यादव तथा श्री रवींद्र सिंह सदस्य योग आयोग के सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला पंचायत के सभापति श्री जितेन्द्र पांडे,पूर्व महापौर  राजेश
 पांडे,मिनोचा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री विकास साहू*,योग केंद्र के संचालिका श्रीमती सुनीता गुप्ता श्री विकास सिंह सचिव मिनोचा वेलफेयर सोसायटी, श्री रविकांत कुंभकार, प्रभारी अधिकारी योग आयोग, अविनाश दूबे, लीली ठाकुर, सतीश बरेठ, त्रिलोक नागेश, रमा पाण्डेय, मिनाक्षी श्रीवास्तव, रश्मि पाण्डेय,पुनम सिह रुक्मणी मानिकपुरी संजय यादव,राधा मानिकपुरी संगीत मोईना सहित योग साधक गण एवं सोसाइटी के गणमान्य नागरिक भरी संख्या में उपस्थित थे।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, महापौर श्री रामशरण यादव ने स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हर व्यक्ति को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।साथ ही निगम क्षेत्र बिलासपुर में और अधिक योग केंद्र खोलने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रवींद्र सिंह जी ने कहा की योग का हमे ज्ञान सतत ऋषि मुनियो से प्राप्त होता रहा है।उनके दिखाये मार्ग मे चल कर लगातार योग कर हम शारीरिक व मानसिक रूप से आज स्वस्थ है।जिवन मे हम सभी को नियमित रूप मे योग कोअपनाना चाहिए । नियमित योग ध्यान व ब्यायाम करने वाले ब्यक्तीय करोना काल मे भी अपने आप को बचाने मे सफल रहा है।
छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा लगातार संभाग व जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर लोगो को प्रशिक्षित किया जा रहा है । वही जगह जगह निशुल्क प्रशिक्षण क्रेन्द्र खोल कर हम लोगो को स्वास्थ लाभ देने का प्रयास कर रहे है। इसी कङी मे न्यायधानी मे हम 10 प्रशिक्षण केंद्र खोल कर प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी के मंशा अनुरुप शहर जिला व प्रदेश के लोगो को योग करा कर स्वस्थ रखने का लगातार प्रयास कर रहे है । जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय एवं विकास साहू ने भी योग के महत्ता और आवश्यकता पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06.00 से 07.00 बजे तक स्थान मिनोचा कॉलोनी गॉर्डन बिलासपुर में किया जाएगा।

Saturday, August 12, 2023

पार्षद रविंद्र सिंह होंगे वार्ड की जनता से रूबरू,करेंगे समस्या का निराकरण

बिलासपुर –पार्षद आप के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत बिलासपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह वार्ड की जनता से रुबरु होकर उनके समस्याॅ को जानकर निदान करेंगे। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह
 ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगो से भेट मुलाकात कर जहाॅ सभी समस्याॅ का निराकरण कर रहे है।उनसे सीख लेकर हम सभी पार्षदो को भी जनता के बिच जाकर उनकी समस्या जैसे सफाई,पानी,बिजली,नाली,सङक और भी अन्य समस्याॅओ का निराकरण कर उनको प्रार्थमिकता के साथ पुरा किया जाना चाहिए।

Sunday, August 6, 2023

सामाजिक संगठन के साथ यातायात पुलिस का "निजात" अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर –उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू सर के नेतृत्व मेंयातायात पुलिस बिलासपुर और  मानवाधिकार सहयोग संगठन के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से आज रामा मैग्नेटो मॉल के सामने आम लोगों के बीच में "निजात" अभियान को बढ़ावा देने हेतु यातायात कार्यक्रम के साथ-साथ प्रस्तुत किया गया।
 *इसका में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य और ट्रैफिक पुलिस के अधिकार,कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय
 को "नशा से सर्वथा दूर रहने की सलाह दी गई, नशा से विकार से जो भी नुकसान है, हानि है, उनको बताते हुए
 सर्वथा नशा से दूर रहें और साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कर , आपना जीवन सफल करे,संदेश दिया गया।

देवाधिदेव बूढ़ादेव देवस्थल में शेड निर्माण व सौंदर्यकरण का हुआ लोर्कापण

बिलासपुर–आदिवासी बालक छात्रावास जरहाभाठा के प्रांगण में स्थित "देवाधिदेव बूढ़ादेव" के देवस्थल में "शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण" का लोकार्पण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक  शैलेश पांडे एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर चंद्रशेखर उइके  एमबीबीएस .एमडी . (मेडिसिन) न्यू वंदना हॉस्पिटल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस राय एवं मंच संचालन जितेंद्र ध्रुव द्वारा किया गया । धन्यवाद एवं आभार व्यक्त प्रगतिशील आदिवासी
 कल्याण समिति बिलासपुर  (छत्तीसगढ़) मुकुंद सिंह नेताम ( अध्यक्ष ) द्वारा एवं बुढादेव जी के इतिहास का संक्षिप्त विवरण धनेश्वर नेताम ( सचिव) द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में व्ही एस मरकाम, सुरेन्द्र साहू, राजीव ध्रुव, लव सिंह सिदार, निर्मल सिंह, कुशराज श्याम, सम्बोध पैकरा, परमेश्वर पोर्ते, नकुल पोर्ते,  प्रभु मरावी , चूड़ामणि बिंझवार, प्रकाश राज व अन्य सामाजिक गण एवं  छात्रावास के  बालक/बालिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे । छात्रावास प्रांगण में शेड निर्माण व सौंदर्यीकरण होने से छात्रों में हर्ष व्याप्त रहा ।

Thursday, August 3, 2023

छत्तीसगढ़ की बेटियां हर क्षेत्र में आगे-जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

बेलतरा -:- ग्राम पंचायत बैमा शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा नवमी की बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा स्वागत में मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के सभापति
 अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की महती योजना से बालिकायें के शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित हुई हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आवागमन अब बाधक नहीं होगी साधन के साथ-साथ समय की बचत भी
 होगी। नतीजा आज राज्य में बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि विद्या अर्जित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान होना भी जरूरी है गुरुजनों के प्रति हमेशा सम्मान बनाए रखना चाहिए अनुशासित विद्यार्थी साधन के अभाव में भी कामयाबी के
 शिखर पर पहुंच सकता है।राज्य शासन ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है
 और छत्तीसगढ़ की बेटियां हर क्षेत्र में आज आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री,अशोक शास्त्री, सचिन धीवर,प्रवीण शर्मा शैलेष चौबे,प्रताप पटेल, बी.डी.दिवाकर,गणेश प्रसाद चतुर्वेदी,सुरेंद्र यादव, नीलकमल दिवाकर,प्रमोद पटेल,मनहरण केशरवानी व छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन मौजूद रहे।

Wednesday, August 2, 2023

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ जिला बिलासपुर की वर्तमान सत्र की प्रथम बैठक संपन्न

बिलासपुर –अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ जिला बिलासपुर की वर्तमान सत्र की प्रथम बैठक ए एच आलम सभागृह इमलीपारा बिलासपुर में संपन्न हुआ। जिसमें संगठन विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुलक्षणा सेफर्ड मैडम को अध्यक्ष बिल्हा नगर, भोगी लाल बंजारे को अध्यक्ष बिल्हा ग्रामीण, अभय डहरिया को अध्यक्ष मस्तूरी विकासखंड चुना गया। 
पश्चात सभी विकास खंड के स्कूल संचालकों ने सुमित राय को बिलासपुर जिला अध्यक्ष चुना तो वहीं जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, बालकृष्ण दुबे सचिव, अजीज काजी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
इसके बाद बिलासपुर जिला के सभी स्कूल संचालकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल कहा कि हमारा संगठन एक परिवार है जिसमे सभी स्कूल संचालको के बीच रिश्ते की समझ और परस्पर विश्वास विद्यमान है फलस्वरूप हमारे संगठन से नित्य प्रतिदिन स्कूल संचालक जुड़ते जा रहे हैं जो सकारात्मक संदेश है। इसके पूर्व प्रबंधकों को संभाग अध्यक्ष मोहन गुप्ता जिला अध्यक्ष सुमित राय, ब्लॉक अध्यक्ष मैडम सेफर्ड, भोगीलाल, अभय डहरिया, ब्रम्हदत्त त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखते हुए संगठन को सशक्त भूमिका अदा करने का संकल्प लिया है। 

तदपश्चात सभी संचालकों ने निजी स्कूलों की समस्यायों यथा आर टी ई के साथ अन्य समस्यायों पर गहन विचार उपरांत द्वारा अपने पांच सूत्रीय मांग को लेकर आज जिलाधीश की अनुपस्थिति में ए डी एम श्याम सुंदर दुबे को को ज्ञापन दिया गया जिस पर उन्होंने ज्ञापन में लिखित विषय को लेकर शासन को पत्राचार कर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल अधिवक्ता के अगुवाई में आज बिलासपुर जिले के स्कूल संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मीडिया से भी रूबरूचर्चा किया । 

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के द्वारा ज्ञापन आर टी ई के शेष राशि का भुगतान करने, निजी स्कूलों को शासकीय स्कूलों की तरह अभ्यास पुस्तिका और मुफ्त साइकिल प्रदान करने की मांग की गई है ।
 इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश कोषध्यक्ष सरोज महंत, संभाग सहसचिव पुष्पेंद्र चंद्रा के साथ बिल्हा, लालू गबेल मालखरौदा के साथ मस्तूरी, मुंगेली, तखतपुर, लोरमी, कोटा आदि ब्लॉक के स्कूल संचालकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Tuesday, August 1, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह के नेतृत्व में नियमित एवं निशुल्क योग कक्षा स्थापना दिवस मनाया गया

बिलासपुर –नियमित एवं निशुल्क योग कक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग का महत्वकांक्षी योजना निशुल्क एवं नियमित योग कक्षा विनोबा नगर बिलासपुर का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज 1 अगस्त को स्थापना
 दिवस के रूप में मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समस्त नगरवासी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में योगासनों का प्रदर्शन एवं प्राणायामों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही योग साधकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध
 कराने की बात कहीं गई जिससे योग  निरंतर जारी रहे.इस कार्यक्रम में श्री रविंद्र सिंह जी ने संदेश दिया की योग से *शारीरिक एवम् बौद्धिक क्षमता का विकाश होता है,* इस
 प्रकार स्थापना दिवस पर  योग साधकों ने अपना अनुभव बतलाते हुए,,खुशी जाहिर की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग प्रशिक्षक सतीश कुमार, श्री अतुल शर्मा ,योगिता ,डॉली ,सौम्या, वसुंधरा प्रियंका,नीलू शर्मा जी, अलका अग्रवाल,साक्षी मेघानी  इत्यादि उपस्थित रहे।🙏🏼💐

Monday, July 31, 2023

ट्रैफिक पुलिस की बुलेट पर नजर, की गई 09 बुलेट पर कार्यवाही एवं अन्य धाराओं में काटे 90 वाहन के चलान

बिलासपुर –पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मॉडिफाई साइलेंसर युक्त लगे वाहनों पर कार्यवाही के पूर्व में डीएसपी श्री संजय साहू को निर्देश दिए गए है।

जिसके तारतम्य में निरंतर मोडिफाइ साइलेंस युक्त बुलेट वाहनो पर कार्यवाही की जा रही हैं।
आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में 90 वाहनों का चालान करते हुए 30,100/- का चालान काटा,वही यातायात पुलिस
 निरंतर मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट पर अपनी नजर रखते हुए, उप निरीक्षक मनीष कांत, प्रधान आरक्षक तरुण निर्मलकर, आरक्षक यासीन हुसैन एवं रोहित साहू
 की टीम द्वारा 09 बुलेट वाहन थाना यातायात लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मॉडिफाई साइलेंसर को निकलवा कर, वैध साइलेंसर लगवाई गई,यातायात की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अध्यापक है युग निर्माता- छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –अध्यापक है युग निर्माता- छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता -त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( रानी गांव में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न) शिक्षक चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह विद्यालय का हो,महाविद्यालय, विश्वविद्यालय का हो,राष्ट्र निर्माण में युग निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और छात्र हमेशा समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते हैं, किसी भी समाज, प्रदेश या देश का भविष्य वहां के युवाओं,वहां के छात्रों के दक्षता और योग्यता, निष्ठा कार्य लगन पर निर्भर करता है, राज्य मे  जबसे भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में गौरवान्वित करने के लिए प्रयासरत है, अब जो बच्चा

 प्रावीणय सूची में आएगा, उसे माननीय मुख्यमंत्री जी हेलीकॉप्टर में घुमाएंगे, सारी सुविधाएं सरकार दे रही है, आत्मानंद विद्यालय,  महाविद्यालय के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं,इन सुविधाओं का  फायदा उठा कर, आप अपने भविष्य को गढ़े और राष्ट्र और प्रदेश के निर्माण में सहायक बने,यह बातें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के रानीगांव में शासकीय
 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिले के लोकप्रिय नेता और पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा, इस दौरान विद्यालय के 38 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया,इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री रजनीश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित मिश्रा,राधेश्याम तंबोली, शाला विकास समिति के अध्यक्ष भागवत कोरी,जनपद सदस्य श्रीमती शुक्ला, सरपंच प्रतिनिधि विष्णु गवाही पूर्व सरपंच राघवेंद्र गहवई, नरेश गहवई, कांमता गहवई, जयप्रकाश गहवई, भाजपा नेता जनक राम देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती लदेर, दीपचंद गहवई, दिनेश कोचर, पांडे जी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिका एवं छात्र छात्राएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे,

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेङीया व छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए लिया संकल्प

छत्तीसगढ़–राज्य स्तरीय संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समाज कल्याण मंत्री छ ग शासन श्रीमती अनिला भेड़िया जी के मुख्य आतिथ्य  व  योग आयोग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी के अध्यक्षता व छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर जी व श्री राजेश नारा जी के विशिष्ठ आतिथ्य  में भब्य रुप मे संम्पन्न हुआ। 
दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से आए 240 प्रशिक्षार्थियों ने लिया योग आयोग द्वारा आयोजित निःशुल्क 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में भाग । सभी प्रशिक्षु योगाचार्य ने योग को जन जन तक पहुंचाने लिया संकल्प। 
  कार्यक्रम के शुभारंभ मे  अतिथीयो द्वारा दीप प्रज्वलन कर राजकीय  व माॅ भारतीय के गीत गाये ।इसके पश्चात श्री एम एल पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग ने बताया कि आयोग किस तरह जनता की स्वास्थ्य के लिए कार्य करते हुए उत्तरोत्तर भारत में अपनी पहचान बना रही है। आपने
 छत्तीसगढ़ योग आयोग के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला ।अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संभागीय सप्ताहिक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में रायपुर, बिलासपुर ,बस्तर सरगुजा के पश्चात दुर्ग संभाग का पांचवा योग शिविर है। इन आवासीय शिविरों के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ में लगभग 700 योग के मास्टर ट्रेनर तैयार कर चुके हैं। जो अपने अपने क्षेत्रों में जाकर निशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए योग कक्षा खोलेंगे। आयोग जनता में योग के प्रति
 निरंतर जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। योग के प्रचार प्रसार हेतु 8 सितंबर 2023 को रायपुर में हजारों लोगों का "सेतुबंधासन "का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ योग आयोग गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रयास करेगी ।आपने कहा कि योगाभ्यास के साथ-साथ इन योग शिविरों में  छत्तीसगढ़ के कुशल योग विशेषज्ञों के माध्यम से योग के विभिन्न पहलुओं का ज्ञान वर्धन शिक्षा सत्र भी दिया जाता है। माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया में कहा कि योग जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है ।योग करने से हम शारीरिक, मानसिक सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं ।वर्तमान में माननीय
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा श्री ज्ञानेश शर्मा जी को अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह श्री राजेश नारा श्री गणेश योगी को सदस्य बनाए जाने के पश्चात योग के प्रचार प्रसार एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ योग आयोग देश में अपना विशेष पहचान बनाई है । और योग कक्षाओं के द्वारा निरंतर जनता की सेवा कर रही है । समाज कल्याण विभाग सदैव योग आयोग को स्वास्थ्य संबंधी इस कार्य में साथ-साथ सहयोग एवं कार्य करेगी। इस अवसर पर श्री रविंद्र सिंह सदस्य छत्तीसगढ योग आयोग, ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ना केवल रोगों को मिटाता है । बल्कि रोगों से बचाता है । हम गुरु के मार्गदर्शन मे सही ढंग से योग शिक्षा ग्रहण कर दुसरो को भी योग शिक्षा दे। इससे स्वस्थ परिवार व समाज का स्थापना होगा। श्री राजेश नारा( सदस्य )ने कहा कि योग रोगों के मुख्य कारण वात ,कफ एवं पित्त संतुलन कर हमें निरोगी बनाता है। उद्बोधन बाद मंत्री
 अनिला भेङीया महोदया को ,,मोमेंटो , शाल व श्रीफल से अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी एवं रविन्द्र सिंह राजेश नारा सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया तथा अंत में श्री पंकज वर्मा (अपर संचालक )समाज कल्याण विभाग ने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया । तत्पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।योग विशेषज्ञों में मुख्य रूप से डॉक्टर  भगवंत सिंह , डॉक्टर मृत्युंजय राठौर , छबी राम साहू ,दिनेश नाग, ज्योति साहू, सीएल सोनवानी, लच्छू राम निषाद, राज कुमार शर्मा ,मूलचंद शर्मा दिलीप पाणिग्रही, डॉ मीना पिन जानी,रजनी पिनजानी , अशोक शर्मा के साथ-साथ  70
 वार्डो के योग्य शिक्षक गण उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ योग आयोग के श्री श्यामसुंदर रैदास श्री गौरव कुमार देवांगन (लेखाधिकारी) श्री रविकांत कुंभकार ( योग प्रभारी )  बिलासपुर से अनिल चदेल केशव गोरख कर्ण सिंह राकेश केशरी सतीश बरेठ भी उपस्थित हुए ।अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह संम्पन्न हुआ ।

डॉ सुषमा सिंह जी को जन्म दिवस की ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं

बिलासपुर –भाजपा नेत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,ज़िला प्रभारी जीपीएम एवं जाजगीर चापा (बेटी बचाओ बेटी पदाओ ) की ऊर्जावान ,निपुण
 संगठनकर्ता, सरल व्यक्तित्व की धनी ग्रामीण एवं आदिवासी
  बहुल क्षेत्र करगी रोड कोटा में निदान संस्था के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत श्रीमती डॉ सुषमा सिंह जी को जन्मदिन की बधाई।

Sunday, July 30, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलित रखने का लिया संकल्प

बिलासपुर –विनोबानगर वासीयो के द्वारा आज वृक्षा रोपण का कार्यक्रम दुर्गा पुजा पण्ङाल उद्यान मे रखा गया था। जिसमे नगर विधायक शैलेष पाण्ङेय जी छत्तीसगढ योग
 आयोग सदस्य व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी व सैकङो के तादात मे स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलित रखने संकल्प लिये।

Saturday, July 29, 2023

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ लाडली लक्ष्मी बेटियों का सम्मान - डॉ सुषमा सिंह

जीपीएम–आज जिला जी पी एम. में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी बच्चों का सम्मान प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती *विभा राव* पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, अध्यक्षता *महेंद्र सोनी* ,विशिष्ट अतिथि स्वामी *परमात्मा नंद* ,श्रीमती डॉ *सुषमा सिंह*  जिला प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,सुश्री *सुनीता मानिकपुरी* जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री *गोपाल अग्रवाल*, श्री
 *जयप्रकाश भाई*, श्री *लालजी यादव* जिला महामंत्री भाजपा, एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक *प्रकाश नामदेव*, जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *संतोष तिवारी* एवं *संदीप सिंघाई* की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।  स्वागत भाषण एवं अतिथियों का परिचय जिला अध्यक्ष *संदीप जायसवाल* के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की आवश्यकता एवं महत्व का प्रतिपादन सहसंयोजक मनोरमा गुप्ता के द्वारा किया गया ।अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रदेश
 कार्यसमिति सदस्य *आशीष गुप्ता* के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा मेघावी छात्राओं को दिए जा रही सुविधा स्कॉलरशिप आरक्षण इत्यादि की जानकारी दी गई ।सभी अतिथियों द्वारा अपने सारगर्भित भाषण में बेटियों को बधाई दिया, उन्हें आने वाले कल का भविष्य बताया।एक बेटी की शिक्षा से दो परिवार की उन्नति होती है। नारी शिक्षा से महिला सशक्तिकरण साकार होता है ।कार्यक्रम के संचालक  एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  के संयोजक *मथुरा सोनी* के द्वारा अपने ओजस्वी संचालन में इस कार्यक्रम की सार्थकता को निरूपित करते हुए *बच्ची पड़ेगी विकास गड़ेगी*  का नारा साकार का कारक बताया। उक्त कार्यक्रम में वी क्लब पेंड्रा से *कविता थडलानी ,सविता गुप्ता ,चित्रानी जायसवाल प्रिया त्रिवेदी* ने भी भूमिका निभाई ।उक्त गरिमा मई
 कार्यक्रम   में हल्ला बोल से *राकेश चंद्राकर*, जिला महामंत्री *लालजी यादव*, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री *समीरा पैकरा, द्वारिका सोनी जी, हर्ष छाबारिया जी ,पवन पैकरा जी, दुर्गेश मिश्रा ,मिथिलेश साहू ,रानू नामदेव, तुलसा सोलंकी महामंत्री द्वय शिव गुप्ता ,दुर्गेश यादव ,सचिन जैन ,विजय राठौर ,विष्णु चौरसिया ,शंकर सोनी ,बबलू वैष्णव ,रामेश्वर कुशवाहा, मुन्ना गुर्जर ,तीरथ प्रसाद बढ़गईया, सीताराम केवर्त ,अभय वर्मा, धर्मचंद ग्वाल ,राकेश श्रीवास जिला कोषाध्यक्ष, नीलेश नामदेव ,मनीष जयसवाल ,देव
 प्रताप राजपूत ,प्रखर नामदेव ,शिवप्रसाद सेवरी ,प्रदीप जायसवाल पार्षद ,आयुष पांडे ,मोहन लाल प्रजापति, माखनलाल चौधरी ,कोमल चंद, भूषण गुप्ता ,लोकनाथ यादव, दीपक शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ,सरिता राठौर मीनाक्षी यादव, सत्यवती ,रजनीश नामदेव एवम सभी शालाओं के प्राचार्य गड़ बच्चों के पालक गड़ एवम छात्राये उपस्थित रहे*। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक श्री *मथुरा सोनी* जी के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री *दुर्गेश यादव* के द्वारा किया गया।

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...