Tuesday, July 18, 2023

सरस्वती शिशु मंदिर,तिलक नगर बिलासपुर में लगी यातायात की पाठशाला

बिलासपुर–जिले के प्रत्येक स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच यातायात की सुरक्षित जानकारी पहुंचाई जाए।पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह की इस परिकल्पना के अनुसार आज यातायत बिलासपुर के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर में यातायत की पाठशाला आयोजित की गई
 
उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपूर्ण जिले के स्कूलों के लिए यात्रा शिक्षा की समय सारणी प्राप्त हो चुकी है जिसके अनुसार हम नियमित रूप से सभी स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र का उल्लेख किया कि स्कूली बच्चे किसी भी प्रकार से स्कूल तक वाहन ना लें अन्यथा इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी,इस संबंध में भी उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया।
आज की पाठशाला में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू ने कहा कि यदि स्कूली बच्चे यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान हो जाए, तो दुर्घटना कभी भी नजदीक नहीं आ सकती l और कहां सड़क में सुरक्षा मानकों का उपयोग अवश्य करें l
 *इसी क्रम में जिला रोड सेफ्टी सेल यातायात के सब इंस्पेक्टर श्री उमा शंकर पांडे ने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना के कारण निवारण नवीन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान तथा सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाने संबंधी गुड सेमी रिटर्न की सविस्तार जानकारी दीl
आरक्षक शैलेंद्र सिंह एवं आरक्षक रोशन खेस ने छात्र छात्राओं को सड़क में प्रवेश करने के नियम तथा सड़क में कैसे चलें इसकी भी जानकारी दी।

 कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने लगभग 500 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की "शपथ" भी दिलाईl

*कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री राकेश पांडे के द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया lकार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही l*
🟥🟥🟥🟥🟥🟥🟥

Monday, July 17, 2023

सेंदरी घाट ने ली तीन मासूमों की जान,पीड़ित परिवार ने लगाया छाया विधायक राजेंद्र साहू पर गंभीर आरोप


बिलासपुर में अरपा में अवैध रेत की खुदाई से बने गड्ढे में डूबकर दो बहनों समेत तीन बच्चियों की मौत….गाँव में छाया मातम….कांग्रेस के छाया विधायक राजेंद्र साहू और खनिज विभाग पर लगा गंभीर आरोप
अरपा नदी में मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है इसके पहले भी रेत माफियाओ की वजह से मौत हो चुकी है….जिसमे अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई….वह मामला ठंडा हुआ ही था की फिर एक घटना हुई और तीन लोगो अपनी जान से हाथ धो बैठे….असल अरपा नदी में चल रही रेत की अंधाधुंध खुदाई में आखिरकार दो बह अपनों समेत तीन बच्चियों की जान ले ली। आपको बता दे बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर बिलासपुर से 11 किलोमीटर दूर स्थित सेंदरी गांव में हुई इस घटना से लोगों में भयंकर आग भड़क गया और उन्होंने बिलासपुर रतनपुर रोड पर चक्का जाम कर दिया। सेंदरी में रहने वाली 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल है। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल है, व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है।
रेत की अवैध खुदाई के लिए जेसीबी से किए गए बड़े बड़े गहरे गड्ढे में पानी भर गया था जिसमें डूबकर 3 बच्चों की मौत हो गई है। । इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सेंदरी में रोड पर चक्का जाम कर दिया है।दोनों तरफ चक्काजाम होने से भारी वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही…
आक्रोशित लोगो ने प्रशासन और खनिज विभाग के अलावा रेत माफियाओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की….
वही ग्रामीणों के चक्काजाम की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे..जिन्होंने पहले तो ग्रामीणों को काफी समझाइश दी…उसके बाद मुआवजा राशि देने की बात कही…लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई करने की मांग की…यहाँ तक खनिज विभाग और रेत माफियाओ पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की….जिनकी वजह से हादसा हुआ है…लाश को सड़क पर रखकर लोगो ने रोना रोया और बवाल मचाया…वही पुलिस ने कहा की मामले की जाँच करके दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी….इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा….इसके लिए पुलिस को जाँच करने बोला गया है….
आपको बता दे की रेत माफियाओ ने अवैध उत्खनन करते हुए नदी के सीना को चीर दिया है…यही नहीं अवैध तरीके से रेत खोदकर नदी को तालाब बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ा गया है….फ़िलहाल इसमें देखने वाली बात होगी की पुलिस और खनिज विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करती है…..

कांग्रेस के छाया विधायक राजेंद्र साहू की अवैध रेत घाट ने तीन मासूमो की जान ले ली।
आपको बता दे लगातार अवैध खनन कई वर्षो से जारी है लेकिन खनिज विभाग कुंभ कर्ण की तरह गहरी नींद में सो ही रहे है ।
 अवैध रेत घाट की शिकायत यंहा पहले से थी पूर्व सरपंच कांग्रेस के छाया विधायक राजेन्द्र साहू भाई बीरेंद्र साहू मिल कर अवैध रेत घाट चला रहे थे इस अवैध रेत घाट में तीन मासूम बच्चियों
 की डूबने से मौत हो गई अवैध खुदाई से अरपा नदी में कई जगह गहरे गड्ढे हो गए है
 बरसात में ये गढ्ढे पानी से भर गए है जिससे ये जानलेवा साबित हो रहे है , राजेंद्र साहू के खिलाफ पहले भी शिकायत सेंदरी के ग्रामीण द्वारा की गई है ।
 तीन मासूमो की मौत से ग्रामीण से ग्रामीणों में आक्रोश है , खनिज विभाग के पंचनामे में मृतक मासूमो के दादा रामझूल पटेल ने अपनी नातिनों की असमय मौत के लिए छाया विधायक राजेन्द्र साहु और उसके भाई वीरेंद्र साहू को जिम्मेदार ठहराया है ।

Sunday, July 16, 2023

सरगुजा संभाग का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ ,अतिथि के रूप में शामिल हुए रविंद्र सिंह

सरगुजा–छत्तीसगढ़ योग आयोग संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सरगुजा संभाग का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ अतिधी के रुप मे शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह।  स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए नियमित योग करना हर व्यक्ति के लिएआवश्यक है । उक्त उदगार शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के प्रभारी, आचार्य श्री इंदुभवानंद जी महाराज ने सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में संभाग स्तरीय चलाए जा रहे योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत । सरगुजा संभाग का सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के मुख्य पुजारी श्री इंदुभवानंद जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में व योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के माननीय सदस्यगण श्री रविन्द्र सिंह, श्री राजेश नारा, श्री गणेश नाथ योगी के विशिष्ट आतिथ्य में "योग भवन" वर्किंग वुमेन हॉस्टल वी.आई. पी. रोड फुण्डहर रायपुर में किया गया।
संभागवार योग प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत पूर्व में रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग के सफल आयोजन के पश्चात सरगुजा संभाग का सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनाँक 15 से 21 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है। जिसमें सरगुजा संभाग के समस्त जिलो से लगभग 130 प्रतिभागी सम्मिलित हुवे है।

सरगुजा संभाग प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिवस का प्रारंभ प्रातः 06 बजे श्रीमती अनिता साहू व श्रीमती ज्योति साहू द्वारा योगाभ्यास क्रिया से किया गया । जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम दिन के योग सत्र में दौरान श्री छबि राम साहू ने योग एवं योग के महत्व पर जानकारी प्रदान किया। तत्पश्चात श्री गौरव कुमार देवांगन ने युवाओं में योग की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान किया। श्री छबि राम साहू ने यम नियम पर प्रकाश डाला तथा डॉ कप्तान सिंह योग सुझात्मक व्याख्या प्रदान किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री एम एल पाण्डेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग  डॉ कप्तान सिंह प्रोफेसर श्री रावतपुर सरकार वि वि, श्री श्याम सुंदर रैदास सहायक संचालक, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, श्री गौरव कुमार देवांगन सहायक लेखाधिकारी, डॉ दिनेश नाग, छबि राम साहू, सी एल सोनवानी, राजू शर्मा व बिलासपुर से शिवा मुदिलयार अनिल चदेल केशव गोरख प्रशांत पाण्ङेय राकेश केशरीय कर्ण सिंह सहित आयोग के सभी योग प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी व योग साधकगण उपस्थित रहे।

Saturday, July 15, 2023

छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को दी बधाई

रायपुर–छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिपक बैज का प्रथम राजधानी आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह  ने अपने साथीयो के साथ गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
जिसमे प्रमुख रुप से शिवा मुदलियार राकेश केशरीय ईशाक कुरैशी मार्गेट बेंजामिन गुलनाज खान अनिता राम अनिल शुक्ला सहीत सैकङो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

डीएसपी संजय साहू के निर्देश पर मासूम बच्चों को खतरनाक ढंग से ले जाते ऑटो चालक पर त्वरित कार्यवाही

बिलासपुर–सोशल मीडिया के माध्यम से आज ज्ञात हुआ कि मंगला के आत्मानंद स्कूल के बच्चों को ऑटो चालक द्वारा बहुत ही खतरनाक ढंग से लटका कर ले जाया जा रहा था,सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी डी0 एस0 पी0 श्री संजय साहू द्वारा सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे को तत्काल स्कूल भेजकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित ऑटो को कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग के सुपुर्द किया गया l
 साथ ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मंगला में यातायात की पाठशाला लगाकर सब इंस्पेक्टर श्री उमा शंकर पांडे (जिला रोड सेफी सेल यातायात) एवं टीम के द्वारा यातायात की जानकारी दी गई तथा वहां मौजूद छात्र छात्राओं के अभिभावकों को जो अपने बच्चों को स्कूल लेने आए थे उन्हें भी यातायात से जुड़ी सुरक्षात्मक जानकारी दी गई।
इसी क्रम में छात्रों के अभिभावकों एवं विद्यालय के हेड मास्टर को की यातायात मुख्यालय में डी0एस0पी0 श्री संजय साहू ने बैठक ली तथा भविष्य में इस प्रकार की चूक ना हो तथा कभी भी ऑटो मे ओहर सीट बच्चों को ना बैठाया जाएं तथा विद्यालय के हेड मास्टर को भी ऐसे सभी ऑटो चालकों की समुचित जानकारी एकत्र कर रखने की हिदायत दी गई और इस प्रकार खतरनाक ढंग से स्कूली बच्चों को लाने लेजाने वाले वाहनों की जानकारी मिलते ही इस कार्यालय को सूचित करने हेतु हिदायत दी गई।
 इसी कड़ी में आरटीओ बिलासपुर द्वारा एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 11 ऑटो की गई जिसमें 08 वाहन फिटनेस एवं 03 वाहन बिना परमिट के पाए जाने पर
 22,000/- का चालान काटा गया,साथ ही साथ यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आटो में ओवरलोडिंग, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले ऑटो को कार्यवाही हेतु यातायात मुख्यालय लाया गया।

यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही.....



बिलासपुर –विगत दिवस पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त  कुणाल दुदावत की उपस्थिति में आयोजित बैठक के अंतर्गत
 लिए गए निर्णय के अनुसार यातायात एवं नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई।

जिनके द्वारा शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी दस्ते के रूप में नियमित कार्यवाही की जाएगी,जिसके अंतर्गत आज टीम द्वारा जेल लाइन तिराहा से छत्तीसगढ़ स्कूल, बृहस्पति बाजार मार्ग के ठेले खोमचे को हटाया गया एवं कुछ दुकान ठेले वालों लोगों को समझाइश दी गई कि इसे एक दिवस के अंदर स्वयं हटाया जाए।*
*आज की इस कार्यवाही में नगर पालिक निगम अतिक्रमण दस्ते के श्री प्रमिल शर्मा, श्री शिव जयसवाल ,श्री संतोष कुमार एवं यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रकाश बाबू कुर्रे श्री इंद्रदेव यादव सहित टीम के तमाम सदस्य कार्यवाही में शामिल रहे।*
यातायात पुलिस एवं नगर पालिक निगम की अतिक्रमण निवारण दस्ते की टीम की कार्यवाही शहर के ऐसे मुख्य मार्गो जहां पर ठेला लगाकर अतिक्रमण किया जाता है निरंतर जारी रहेगी।

Friday, July 14, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने किया कथक क्लास का उद्घाटन

बिलासपुर– गुरुवार को विनोबा नगर सहगल गली स्थित गार्डन के हॉल में श्रीकला मंजरी कथक संस्थान की नई कथा क्लास का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन कर योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कथक भारतीय परंपरा और भक्ति मार्ग से जोड़ती है साथ ही कथक साधकों को
 जीवन पथ पर अग्रसर होने नई दिशा प्रदान करती है और से एक कलाकार के रूप में समाज में अपने आप को स्थापित
 कर पाते हैं। इस अवसर पर श्रीकला मंजरी कथक संस्थान के अध्यक्ष डीके शर्मा ने भी कहा कि कथक विधा भारत की प्राचीन विधा है और समाज में भक्ति के साथ ही कला से समाज को जोड़े रखती है। 

इस अवसर पर कथक संस्थान के सचिव व कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के शिष्य रितेश शर्मा ने भी कला के संबंध में अपने विचार रखे। इसके बाद संस्थान के सीनियर छात्रों ने अपनी छोटी सी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान नगर व वार्ड  के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू लगातार है सक्रिय,यातायात सुविधा दुरुस्त करने में डटे

बिलासपुर –स्थानीय पुलिस लाइन स्थित बिलासागुड़ी सभागार में जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा बिलासपुर शहर यातायात व्यवस्था के सुगम व सुरक्षित संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक ली गई।
*इस बैठक में आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर  कुणाल दुदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)  जयसवाल, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  संदीप पटेल  नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन, पूजा कुमार नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली  एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  संजय साहू तथा यातायात पुलिस के निरीक्षक से सहायक उपनिरीक्षक स्तर के सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी (सिविल लाइन) निरीक्षक परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी सरकंडा जे0पी0 गुप्ता शामिल रहे।
*इस बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा बिलासपुर शहर की व्यवस्था के संचालन में होने वाली दिक्कतों एवं आम मार्गो पर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित किए जाने वाले तत्वों का विश्लेषण तथा उन्हें दूर किए जाने के संबंध में ली गई बैठक में, अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई,जिसमें कि बिलासपुर पुलिस एवं नगर निगम द्वारा मिलकर कैसे यातायत की समस्याओं को दूर किया जावे,लोगों में यातायात विषय की जागरूकता हेतु लगातार स्कूल एवं कालेजों, प्रमुख चौक चौराहों पर जन जागरूकता कार्यक्रम का "यातायात की पाठशाला" के माध्यम से प्रचार-प्रसार लोगों को नशे की प्रवृत्ति से बचने हेतु "निजात" के तहत जानकारी दिया जाना, स्कूलों में रक्षा टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया जाना आदि पर सभी से चर्चा की गई।*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस एवं शहर के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि - मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत प्रमुखता से इन धाराओं पर कार्यवाही की जाए,जिसमें दुर्घटनाओं की रोकथाम होती है एवं यातायात व्यवस्था संबंधित प्रयास परिलक्षित होता है जैसे- नशे की हालत में वाहन चलाना, बुलेट आदि दुपहिया वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर, नो पार्किंग में खड़ी वाहन,रॉन्ग साइड मूवमेंट, रेड सिगनल जंपिंग आदि, इसी प्रकार हाईवे पर चलने वाले वाहनों की बतौर अभियान एल्कोमीटर से धारा 185 की जांच कार्यवाही समय-समय पर की जावे, तेज एवं खतरनाक ढंग से चलने वालों पर कार्यवाही की जाए।*
*यातायात निरीक्षक स्तर के अधिकारियों से बिलासपुर शहर की ट्रैफिक इंजीनियरिंग के विषय में चर्चा के साथ उन्होंने व्यवहारिक रूप से आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। जिसमें कि इंदु चौक से राजीव गांधी चौक तक के रोड डिवाइडर की ऊंचाई कम होने, मंगला चौक से मंगला बस्ती तक के मार्गों में दोनों और दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर चार पहिया वाहन खड़ी करने सहित कुछ सड़कों पर बने रोड डिवाइडर के कट को बंद किए जाने की बात यातायात पुलिस द्वारा चर्चा में बताया गया, साथ ही आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर के द्वारा जानकारी दी गई कि- निर्माण सामग्री आम रास्तों पर फैलाने वालों को नोटिस जारी प्रारंभ किया गया है, सुने इलाकों में सीसीटीवी लगाए जाने की सूची तैयार कर ली गई है,साथ ही क्षेत्रों में पर्याप्त लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है।*

*पुलिस अधीक्षक द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम से यातायात को बाधित किए जाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने अतिक्रमण निरोधक टीम एवं संसाधन की जानकारी ली गई।जिसमें उन्होंने 4 काऊ केचर सहित तीन की जानकारी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के अनुसार आगामी सप्ताह से थाना एवं यातायात पुलिस एवं नगर पालिक निगम अतिक्रमण दस्ते की कुल- ०4 टीम द्वारा आम रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले,ठेला, दुकान के सामने सामान रखने वाले मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं पर लगातार कार्यवाही की जावेगी।*

*इसी प्रकार यातायात पुलिस के जवानों द्वारा जो आई०टी०एम०एस० यूनिट में काम कर रहे हैं, कैमरों की सिस्टम के तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही, जिन्हें आगामी सप्ताह से तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाने की बात आयुक्त महोदय द्वारा दी गई।*

*बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस के जवानों अधिकारियों द्वारा चौक चौराहों में अपनी ड्यूटी दौरान पूरी सजगता से कार्य किए जाने विभागीय अनुशासन का पालन करने निर्देश दिए गए।*

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

Thursday, July 13, 2023

ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज़ाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

बिलासपुर/मस्तूरी–मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा प्रधानमंत्री आवास, पेंशन आदि विषयों पर चर्चा की
 गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्याम बाई लहरें, रखी यादव, मानकी बाई, शवकुमारी बघेल, कुंजराम टंडन, पवन टंडन, चंम्पा बाई, राधा वैष्णव, लक्क्ष्मीन बाई यादव, इंद्रा सोनी, संतरा बाई खूंटे, कौशिल्या बाई विश्वकर्मा, लक्क्ष्मीन बाई आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।*

लव जेहाद और धर्मांतरण एवम हिंदुओ पर हुए अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह

बिलासपुर–बिलासपुर में लगातार और हाल ही में तोरवा क्षेत्र में घटी लव जेहाद और धर्मांतरण की घटना और पुलिस विभाग द्वारा हिंदुओ पर FIR करना कहा तक उचित है– डॉक्टर सुषमा सिंह

और इसी के विरोध में आज हिंदू सनातनी भाई बहनों बड़ी संख्या में जन आक्रोश रैली के रूप में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान से नेहरू चौक तक पहुंचे और वहां पर हनुमान चालीसा पाठ कर , पुतला दहन कर कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई ।

भाजपा नेत्री डॉक्टर सुषमा सिंह ने बताया की अगर दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई और हिंदुओ पर हुई FIR विलोपित नही की गई तो आगे और उग्र आंदोलन की जायेगी
आपको बता दे की पिछले 1 जुलाई 2023 को तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला निवासी संतोष पटेल की 19 वर्षीय पुत्री को अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी रेलकर्मी आफताब हुसैन द्वारा स्कूटी में बलपूर्वक बैठा कर ले जाने का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। तोरवा थाने में इस संबंध हिंदू संगठनों द्वारा कुछ दिन पहले घेराव किया गया था परंतु अभी भी तोरबा पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी एवं रेलकर्मी आफताब हुसैन के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई है। इसी मामले को लेकर आज हिंदू संगठनों ने विशाल जुलूस निकालकर कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि वास्तव में यह मामला लव जिहाद का है। दिनांक 1 जुलाई को घटित युवती के अपहरण के मामले में आरोपी आफताब हुसैन की मां नाजिया हुसैन एवं उनकी बहन अफजा हुसैन भी शामिल है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि रेलकर्मी आफताब हुसैन एवं उनके परिवार दोनों धर्मावलंबियों के मध्य दुर्भावना फैलाने के लिए यह सब अनैतिक कार्य कर रहे हैं। आफताब ने युवती का अपहरण करके उस समय कहां ले गए थे यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
परंतु बाद में तोरवा पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी आफताब हुसैन के परिवार से ही युवती को छुड़ाकर लाया था। परंतु इसके बावजूद पुलिस द्वारा आफताब एवं उसके परिवार के खिलाफ कोई संगीन जुर्म कायम नहीं किया। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने
 तोरवा थाना का घेराव भी किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराव करने वाले के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर रही है।
 आज इस संबंध में हिंदू संगठन ने कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपकर थाना तोरवा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले के खिलाफ जो अपराध पंजीबद्ध हुआ है उसे समाप्त करने का अनुरोध किया। हिंदू संगठनों द्वारा आज निकाले गए विशाल रैली से यह लग रहा है कि मामला जल्दी शांत होने वाला नहीं है। पुलिस एवं जिला प्रशासन तोरवा थाना क्षेत्र में घटित इस घटना की गोपनीय जांच शुरू कर दी है और जो भी वास्तविकता आएगी उसी तरह से एक्शन लिया जाएगा

यातायात पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों की रैंडम चेकिंग की गई

बिलासपुर –बिलासपुर शहर में सुगम, व्यवस्थित यातायात व्यवस्था एव ऑटो रिक्शा पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए थे।
आदेश के इसके परिपालन में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू ने बताया कि आज शहर के सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवं अन्य भी क्षेत्र से बतौर अभियान ऐसे ऑटो रिक्शा जो नो पार्किंग पर खड़े होते हैं, सवारी क्षमता से अधिक बिठाते हैं अथवा सवारी लटका कर वाहन चलाते हैं, लापरवाही से वाहन चलाने वालो वाहनों पर रैंडम चेकिंग की गई।
इस चेकिंग दौरान वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के समस्त दस्तावेज, परमिट, फिटनेस,बीमा, चालक का वर्दी में ना होना, चालक के बाजू में सवारी बैठा कर चलाना की सघनता से जांच की गई।
 आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस द्वारा 11 ऑटो से मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत 33,000 का चालान काटा गया।

 *ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही में मंगला यातायात परीक्षेत्र, सरकंडा परीक्षेत्र सहित शहरी क्षेत्र में कार्यवाही की गई।*

🟥🟦🟥🟦🟥🟦🟥🟦

लव जिहाद एवम धर्मांतरण के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा नेत्री एवम समाज सेवी डॉ सुषमा सिंह

बिलासपुर–बिलासपुर में लगातार एवम हाल ही में तोरवा छेत्र में घटी लव जेहाद , धर्मांतरण की घटना और उस पर पुलिस विभाग का शह, इस पर उल्टा हिंदुओ पर FIR करना कहा तक न्यायोचित है.....!

इसके विरोध में आज हिंदू समुदाय बड़ी संख्या में  सड़को पर उतरे और नेहरू चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ कर एसपी सहित पुलिस विभाग को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई की दोषियों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई और हिंदुओ पर हुई एफआईआर विलोपित नही हुई तो आगे और उग्र आंदोलन बिलासपुर में किए जायेंगे.....

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज से भेंट ,दिया बेलतरा आने का न्योता

दिल्ली– प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा के सांसद श्री दीपक बैज से आज दिल्ली में बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास ने सहयोगियों सहित भेंट किया, इस अवसर पर राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष कांग्रेस नेता श्री नवाज खान, बस्तर के कांग्रेस नेता श्री मलकीत सिंह गैदु, जिला शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के महामंत्री महेश
 मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा, गुरविंदर सिंह, अनिल कुशवाहा मौजूद थे, युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी एवं कहा कि उनके एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के संयुक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार वापस आना सुनिश्चित है, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास्  ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बेलतरा विधानसभा विधानसभा आने का न्योता दिया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है,

बेटिया पढ़ेंगी तो प्रदेश- देश भी बढ़ेगा-स्मृति त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर–बेटिया पढ़ेंगी तो प्रदेश- देश बढ़ेगा-स्मृति त्रिलोक श्रीवास (भाड़ी में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ) बेटियों को पढ़ने में दिक्कत ना हो, बेटियों को विद्यालय जाने में जो दूरी होती है वह पैदल जाते हैं उसमें जो असुविधा होती है, वह असुविधा मत हो, इसलिए सरस्वती साइकिल योजना का प्रारंभ किया गया था, कोई भी सरकार हो चाहे राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार हो वह हमेशा

 महिला स्वालंबन महिला वर्ग की शिक्षा, बेटियों की शिक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं, राज्य शासन की इस योजना का लाभ उठाकर हम शिक्षा के मंदिर में आकर ज्ञान के प्रकाश से आलोकित होते रहें और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, अपना, अपने विद्यालय अपने परिवार और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे, यह बातें बेलतरा के जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाड़ी में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं आयोजित सरस्वती योजना साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए, इस कार्यक्रम में
 क्षेत्रीय विधायक श्री रजनीश सिंह, जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भी उपस्थित थे ,उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, इस अवसर पर शाला के प्राचार्य प्रवीण शुक्ला एवं शाला परिवार के द्वारा श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथि जिसमें ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री लक्ष्मी कश्यप ,पार्षद योगिता आनंद श्रीवास, पुरुषोत्तम चंद्राकर और रामप्रसाद चंद्राकर अभिमन्यु धीवर ,दिलेश ठाकुर, शालिकराम यादव का स्वागत किया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उप- सरपंच, समस्त पंचगण, मनोज साहू, अध्यापक गण, छात्र- छात्राएं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Wednesday, July 12, 2023

कांग्रेस पार्टी के बेलतरा विधानसभा के सबसे चहेते नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा से भेंट

बिलासपुर–कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से सहयोगीयों सहित भेंट,( राजनीतिक विषय पर हुई विस्तार से चर्चा), बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र
 श्रीवास् नई नई दिल्ली में अपने सहयोगियों सहित कुमारी शैलजा प्रदेश प्रभारी महासचिव से भेंट किया, एवं बिलासपुर जिले के राजनीतिक मामलों पर विस्तार से चर्चा किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस महामंत्री पंडित महेश नारायण मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा गुरविंदर सिंह, अनिल सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे, श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने कुमारी शैलजा से विधानसभा चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग और युवा वर्ग को प्राथमिकता देने की मांग रखी है, जिस पर प्रभारी महासचिव ने पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आश्वासन दिया है,

Monday, July 10, 2023

यातायात अधिकारी संजय साहू जी के नेतृत्व में लगी पुलिस विभाग की "व्हीआईपी पाठशाला"

बिलासपुर –सड़कों में लोग अधिकाधिक नियमों का पालन करें और सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सभी के लिए उपलब्ध हो"पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह की इस परिकल्पना के अनुरूप जिले के प्रत्येक स्कूल,कॉलेजों में यातायात के प्रति युवाओं को जागरूक करना है।
*इस दिशानिर्देश के पालन में आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में एन०सी०सी० 7वीं बटालियन के शिविर में उपस्थित लगभग 500 छात्र छात्राओं को जिला रोड सेफ्टी सेल की टीम सहित उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू ने यातायात की पाठशाला लगाई।*

 *उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे बताया कि युवाओं में अत्यधिक ऊर्जा और शक्ति होती है, जिसके चलते अधिक उर्जा के कारण दुर्घटना हो रही है, यदि यह युवा धैर्य और सीमित वेग में वहां चलाएं तो सड़क दुर्घटना पर निश्चित अंकुश लगेगा, साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना के कारण निवारण, नवीन मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ गुड्सेमिरिटर्न (मदद करने वाला नेकदिल इंसान) के संबंध में बताया।*
 *उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू ने युवाओं को हमेशा सड़क में चेतन होकर तथा हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहन चलाने की सलाह दी, साथ ही साथ "निजात" कार्यक्रम के प्रति युवाओं को जागृत करते हुए उन्होंने कभी भी नशा न करने और नशा कर वाहन ना चलाने की भी सलाह दी।*
 *कार्यक्रम के अंत में उमा शंकर पांडे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई*
 *कार्यक्रम में कर्नल श्री अमिताभ श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव, सूबेदार मेजर रंजीत सूबेदार गुरमेज सिंह अवतार सिंह आर्मी स्टाप तथा लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा भी मौजूद रहें।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...