Saturday, March 4, 2023

होली पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना तोरवा द्वारा निजात अभियान जारी

बिलासपुर–होली पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना तोरवा द्वारा निजात अभियान । थाना तोरवा द्वारा होली पर्व को ध्यान में रखते हुए वार्ड नं 42 शहीद चंद्रशेखर आज़ाद आज़ाद नगर देवरीखुर्द एवं वार्ड नं 43 बंशीलाल धृतलहरे नगर बूटापरा में सामाजिक संस्था *आजाद युवा संगठन* के सहयोग से *पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना तोरवा प्रभारी एवं स्टाप द्वारा मिशन निजात अभियान* चलाते हुए थाना प्रभारी द्वारा वार्डवासियों को नशे से होने वाले नुकसान, असामाजिक तत्वों पर रोक, घरेलू हिंसा,अवैध कारोबार पर रोक,
 ऑनलाइन ठगी आदि विषयों पर चर्चा करते जागरूक रहने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर 9479193021 पर थाना तोरवा एवं मोबाइल नंबर 9479193099 पर कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाने की बात कही गई। 
इस अभियान को संबोधित करते हुए *आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी* द्वारा वार्ड नं 42 - 43 में अपराधिक गतिविधियों की आशंका एवं असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा जैसे नहर किनारे वायरलेस महोल्ला, नहर किनारे पुलिया के ऊपर जगजीवन अहिरवार किराना दुकान के पास, नायक महोल्ला, बिजली विभाग मेन गेट आज़ाद चौक नीतू राशन दुकान के पास, सोनू
 पान सेंटर, कॉलोनी मेन चौक, गायत्री मंदिर वार्ड 43, सफेद खदान, बूटापरा, कमनिस्ट कार्यालय पानी टंकी के पास, सतबहिनिया मंदिर, बड्डा मंदिर, वायरलेस गली, नाला महोल्ला, अहिरवार महोल्ला, फगनी किराना दुकान के पास, अटल आवास, खैरमाता, बरखदान, बरखदान शमशानघाट, f.c.i. गोदाम के पास, गोपाल अहिरवार किराना दुकान, नहर किनारे तालाब महोल्ला, सूखे तालाब में असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा, चेकडैम, आदि स्थानों पर प्रतिदिन असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा बना रहता है, 
उक्त स्थानों पर असामाजिकतत्वों द्वारा नशाखोरी करने के बाद महोल्ला एवं पारा को खोपज़दा करते हुए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उक्त स्थानों पर पेट्रोनलिग करने की बात कही। इस अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी उत्तम साहू जी धीरेंद्र जी एवं स्टाप के अलावा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी श्रीमती उर्वशी पालेकर, जुग बाई अहिरवार, अंजोरा मशी, संतोषी गोड़, उर्वशी श्रीवास, उर्मिला गोड़, रामबाई अहिरवार, संगीत, सोहन ध्रुव, हरप्रशाद श्रीवास, जय भाई, सावित्री नायक, किशन नायक, रूखमणी निषाद, संतोषी यादव, रामबाई यादव, जमंतरी बाई, आदि बड़ी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

रविंद्र सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह ,दिए बधाई एवम शुभकामनाएं

बिलासपुर –पैरालंम्पिक जुडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु टिम हुआ रवाना छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने खिलाडीयो को दिया शुभकामनाएं
राष्ट्रीय पैरालंपिक जूडो महासंघ द्वारा 11वी राष्ट्रीय मूक-बधिर एंव दृष्टिबाधित जडो प्रतियोगिता के.डी.सिह बाबु स्टेडियम लखनउ उत्तर प्रदेश मे आयोजित की जा रही है उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ के 32 सदस्य दल लखनऊ के लिए रवाना हुई । छत्तीसगढ़ पैरालंपिक जूडो संघ के महासचिव शेख समीर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मूकबधिर एंव दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी गत 10 वर्षों से राष्ट्रीय जुड़े प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं यह उनकी 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता है । 
विगत वर्ष 10वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 2 स्वर्ण समेत 7 पदक प्राप्त किया था रविंद्र सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह ,दिए बधाई एवम शुभकामनाएं। इस प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों से काफी पदक की उम्मीद की जा रही है । दिव्यांगों के लिए जूड़ो एक खेल के साथ-साथ एक आत्मरक्षा का माध्यम भी है । इसलिए यह छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारतवर्ष में पैरालंम्पिक जूड़ो दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच प्रसिद्ध है । 
पुरुष टीम कोच शेख मोहम्मद रिजवान, मैनेजर श्रीमती निशा हरीबियासी,महिला कोच सुश्री देव श्री जोशी,मैनेजर श्रीमती ज्योति बैरागी एवं जनरल मैनेजर शेख समीर आदि टीम में शामिल है । टीम को छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ पैरा जूडो संघ के अध्यक्ष आशीष गोयल, छत्तीसगढ़ पैरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री सूरज यादव,आस्था मूकबधिर शाला राजनांदगांव के संचालक श्री हेमंत तिवारी,छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव यू मुरली राव, युसूफ हुसैन,घनश्याम सिंह, रमेश शर्मा,देवीलाल धुरी,शेख अरवाज अली ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी।

समान्य सभा की बैठक में पानी,बिजली,सड़क का मुद्दा छाया रहा

बिलासपुर–जिला पंचायत में 1 मार्च को सामान्य सभा की बैठक हुई बैठक में कई मुद्दों,मांगों और समस्याओं को लेकर विभागों से चर्चा हुई, बैठक में मुख्य रूप से सड़क,पानी,बिजली,स्वास्थ्य,कृषि और शिक्षा विभाग का मुद्दा उठाया गया, lजिला सभापति अंकित गौरहा ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता और गंभीरता से रखते हुए निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
लोकनिर्माण विभाग द्वारा पौंसरा और हरदीकला में बना‌ई गई जर्जर सड़क का मुद्दा सदन में गूंजा जिला सभापति ने भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत उरतुम से लगरा की सड़क के मरम्मत के लिए डीएम‌एफ से राशि स्वीकृत कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

सभापति गौरहा के प्रयास से जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पौंसरा-सेमरताल माइनर में साफ सफाई की गई है एवं लगरा एनीकेट में मेड़ बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है व लगरा उरतुम के जर्जर गेट का मरम्मत कार्य भी जल्द ही पूर्ण हो जायेगा ।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि लिमतरी प्राथमिक शाला में शिक्षक निर्धारित समय में स्कूल नहीं पहुंच रहें हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,ग्राम बसिया में हेडमास्टर और शिक्षकों की कमी के साथ एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की बात भी कही।
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पौंसरा उप-स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स की कमी और हरदीकला उप-स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिसिन रूम की आवश्यकता की बात भी कही। लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी से जिला सभापति अंकित गौरहा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बैमा,नगोई,पौंसरा,परसाही ढेका,बसिया,लगरा,हरदीकला,मानिकपुर, सिलपहरी,धुमा फरहदा ग्राम पंचायतों में बिगड़े हुए नलों की त्वरित मरम्मत की बात कही
विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैमा स्कूल से ट्रांसफार्मर को हटाने,ग्राम पंचायत नगो‌ई, हरदीकला,धुमा कोरमी में जर्जर खंभे बदलने के निर्देश दिए,परसाही,खैरा लिमतरी,बसिया में नये ट्रासंफार्मर लगाने को निर्देशित किए इसके साथ ही सिलपहरी और पोड़ी (स), नगरौड़ी में केबल व पेनल बदलने की बात भी कही।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के प्रयास से उद्यान अधिक्षक माखनलाल परस्ते के द्वारा राज्यपोषित पोषण योजना में अनियमितता की गई थी जांच के बाद 10 हजार की राशि राज्य शासन के खाते में जमा कराई गई।

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,सभापति जितेंद्र पांडे, राजेश्वर भार्गव इन्होंने भी अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सदन में रखा।

होली पर्व के दौरान हुडदंग मचाने वालों पर करे सख्त से सख्त कार्यहावी – आई जी बी एन मीणा

बिलासपुर –आई जी माननीय श्री मीणा जी ने  होली पर्व के दौरान हुडदंग करने वालों पर  सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं। 
आई जी मीणा जी ने साम्प्रदायिक सौहार्द्र सुनिश्चित करने शांति समिति की बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया है।
उन्होंने यह भी आदेश दिया है की आदतन अपराधी एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाए। साथ ही साथ सड़क मार्गो पर बिना नंबर वाहन चालन एवं तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 मीणा जी के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षकों की रेंज स्तरीय बैठक दिनांक 04-03-2023 को रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में श्री बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आहूत की गई । बैठक के दौरान रेंज के जिलों में होली पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द्र ,शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। साथ ही दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा की गई।
  बैठक में श्री मीणा द्वारा होली पर्व के पूर्व प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक करने तथा थाना क्षेत्रों में आदतन अपराधियों, गुण्डा-बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने, बिना नम्बर प्लेट वाली वाहनों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी के साथ वाहन चालन, नकाब पहनकर वाहन चालन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ऐसे क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग दस्ता के नियमित पेट्रोलिंग तथा फिक्स पिकेट लगाने कहा गया । ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया। 
   श्री मीणा द्वारा बैठक के दौरान दोषमुक्ति प्रकरणों पर भी चर्चा कर पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने के पूर्व इसकी समीक्षा संबंधित थाने के पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से करावे। एनडीपीएस के प्रकरणों में विवेचक द्वारा की जा रही प्रक्रियात्मक त्रुटियों के निराकरण हेतु विवेचकों के लिए प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया ताकि न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष की कमी का लाभ आरोपी पक्ष को न मिले व विवेचना के स्तर में सुधार लाया जा सके। 
  उपरोक्त बैठक में श्री सदानंद कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, श्री एम.आर.अहीरे, पुलिस अधीक्षक, सक्ती, श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, श्री आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक सारंगढ-बिलाईगढ़, श्री विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा, श्री यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक, कोरबा, श्रीमती दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पु.म.नि. कार्यालय बिलासपुर, श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुंगेली एवं अतिरिक्त संचालक, उप संचालक, संयुक्त संचालक अभियोजन तथा अन्य अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Thursday, March 2, 2023

ग्राम बैमा शासकीय कन्या हाई स्कूल में जिला पंचायत सभापति गौरहा ने 32 छात्राओं को किया सायकल वितरण

बिलासपुर–आज ग्राम पंचायत बैमा शासकीय कन्या हाई स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा संचालित सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत 32 छात्राओं को निशुल्क सायकल वितरण किया गया। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा संचालित आत्मानंद स्कूल से छत्तीसगढ़ के शिक्षा के स्तर का काफी सुधार हो रहा है जिसमें गरीब स्तर के सामान्य बच्चों को भी अच्छी शिक्षा प्राप्त हो रही है,उन्होंने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र शास्त्री जी ने भी राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से छात्रों को राहत के साथ उत्साहवर्धन भी होता है बच्चे बड़े ही उत्साह से स्कूल आते हैं और उनकी उपस्थिति भी अच्छी रहती है।

बेलतरा विधानसभा के युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सचिन धींवर ने कहा कि आज बघेल सरकार ने सरकारी स्कूलों का शिक्षा का आधुनिकीकरण कर दिया है बच्चे शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी शामिल हो रहे हैं ।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,शाला विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री,उपसरपंच संजय पाण्डेय,सचिन धीवर,तेजसिंह गौतम,हितेश धीवर,प्रवीण शर्मा,शैलेष चौबे,प्रताप पटेल,बी.डी.दिवाकर गणेश प्रसाद चतुर्वेदी,सुरेंद्र यादव,नीलकमल दिवाकर,प्रमोद पटेल व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Wednesday, March 1, 2023

नौकरी का झांसा देने वाले कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर– प्रार्थीया स्वाती साहू पति संकेत साहू उम्र 30 साकिन हरदेवलाल मंदिर के पास गोंडपारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर की दिनांक 27/02/2023 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम डी एस मास्टर आफ डेंटल सजर्री का कोर्स कर चुकी है जो उसके पिताजी अजय कुमार साहू का गोंडपारा में अनाज की दुकान है जहां स्तुति जूलियस अनिश जूलियस निवासी गरू विहार कालोनी मुक्तीधाम के सामने सरकंडा की रहने वाली है जिससे पूर्व में स्वाती साहू की जान पहचान स्तुति जूलियस से हुई थी जो स्वाती साहू डेंटल सर्जन की पढाई की हॅू
 बताई थी तब वह स्वाती साहू को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दंत चिकित्सक के पद डाक्टर की नौकरी लगा दूंगी कहकर दिनांक 09/04/2021 से लगातार प्रार्थीया से नौकरी लगाने के नाम पर आरोपीयान द्वारा कुल 12 लाख रूपये की ठगी की गई है जिसकी रिपेार्ट पर दिनांक 27/02/2023 आरोपीयां के विरूद्ध थाना सिटी केातवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। 
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करने थाना स्तर पर टीम घटित कर  आरोपीयां स्तुति जूलियस को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपिया से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार करते हुये कनकलता यादव को सिम्स का डीन बताकर प्रार्थीया से बात कराना जिसके एवज में उसे 2,50000/- (ढाई लाख रूपये देना तथा अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम से प्रार्थीया को लेंड लाईन से फोन लगवाकर षडयंत्र पूर्वक इंटरव्यू लेना धोखे से पैसा प्राप्त करना बताई । आरोपीयां स्तुति जूलियस से ठगी की रकम 1,50,000/- रूपये एवं कनकलता यादव से 20,000/- रूपये जप्त किया गया। मामले में आरोपी अनिश जूलियस फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । 

विशेष योगदान-संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, सउनि सीता साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर,  महिला आर 116 प्रेम कुमारी, म0 आर0 57 सुनीता मंडावी, म0 आर0 555 पुष्पा खरे का  विशेष योगदान रहा ।

Sunday, February 26, 2023

थाना प्रभारी उत्तम साहू की सूझ बूझ से पकड़ा गया आरोपी

बिलासपुर– पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशन पर चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नारकोटिक्स / ड्रग्स के खिलाफ प्रभावी कार्यावाही रकने संबंधी दिशानिर्देश प्राप्त होने पर अति० पुलिस अधी. शहर बिलासपुर राजेंन्द्र जायसवाल नगर पुलिस अधी० कोतवाली पुजा कुमार के मार्गदर्शन पर दिनांक 26:02:23 को मुखबिर से तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन बापु खोली रेल मजदुर कांगेस कार्यालय रोड पर दो व्यक्ति अपने पास रखे तीन पीठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। 
इसके बाद थाना प्रभारी उत्तम साहू  ने वरीष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर एनडीपीएस के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके पर दबीश देकर आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर कार्यवाही किया गया। मामले में आरोपी व विधी से संघर्ष बालक के विरूद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायीक रिमांड लिया जाता है ।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम कुमार साहु, उप निरीक्षक हृदय शंकर पटेल] प्र0 आरक्षक 280 दिनेश सिंह आर० 964 कमलेश्वर शर्मा, आर0 1152 लालन सिंह परिहार, आर. 1061 रामचंद ध्रुव आर. 1175 यशपाल टंडन की विशेष भूमिका रही है।

घुरू अमेरी मेंत तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर साहेब ग्रंथ प्रवचन का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर –ग्राम घुरू अमेरी (तखतपुर विधानसभा) में तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर साहेब ग्रंथ प्रवचन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवामोर्चा पुष्पेंद्र दास महंत शामिल हुवे !
पुष्पेंद्र जी ने बताया की सदगुरु कबीरदास जी के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ।
कबीरदास की दी हुई शिक्षाओं को ग्रहण कर समाज से छूआछूत, अस्पृश्यता मदिरापान,अशिक्षा व अन्य सामाजिक
 कुरीतियों को दूर कर एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है  और हम सभी को एक अच्छे समाज सुधारक
 एक श्रेष्ठ गुरुवों में से एक संत कबीरदास जी के दिखाए राह का अनुसरण कर एक सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे...

धूमधाम के साथ नई सोच के तहत मनाया गया इशहाक कुरैशी का जन्म दिवस

बिलासपुर–जन्मदिन की बधाइयाँ -: आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी जी का जन्मदिन उनके निवास स्थान वार्ड नं 42 देवरीखुर्द में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
 जन्मदिन की बधाई देने वालो में नगर निगम कर्मचारी ई रिक्शा चालक बहनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इनके अलावा श्री संजय समुद्रे अध्यक्ष डूमार समाज, श्री आई एस मोगरे पूर्व अध्यक्ष डूमार समाज, श्री रूपलाल तांम्बे पूर्व अध्यक्ष डूमार समाज, श्री सेवक सुवाडोर, प्रकाश
 समुद्रे,मनोज कुण्डेल, सुनील बाघमारे सचिव डूमार समाज,कैलास तांम्बे,संतोष करियारा,विशाल कुण्डेल, उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष, गुंजा निर्मलकर, 
सेवती निर्मलकर, इन्द्राणी निर्मलकर, चित्ररेखा निर्मलकर,श्यामलाल निर्मलकर,बड़कू देवांगन, लाला कोरी, शवकुमारी मनिकपुरी, सरिता श्रीवास,मीना धुरु,शिल्पा
 श्रीवास, पी विजया, उर्मिला गोड़, ललिता चंदेल,सुकृता कैवर्त,रमौतीन, निर्मला, चन्द्रिका, दुखमती, दुर्गा, विकास, बालमुकुंद पड़वार, दिनेश पाल,कलिंदरी जायसवाल, रानी नायक, आदि वार्ड नं 42 - 43 के रहवासियों का बधाई एवं आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा रहा।

सीएसपी संदीप पटेल के नेतृत्व में सिविल लाइन एवं ACCU की संयुक्त टीम की कार्यवाही

बिलासपुर –  10 बिलियन ऑनलाइन चाइनीज ऐप में रकम डालने से 2 गुना लाभ मिल रहा है इसका झूठा प्रचार प्रसार पुराना बस स्टैंड रोड स्थित होटल एमराल्ड पर संतोष सोनवानी व दिलीप वर्मा के द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं शहरवासियों को बुलाकर बरगला कर 10 बिलियन ऐप के माध्यम से पैसा लगाने तथा 200 दिन में दोगुना हो जाएगा का लालच देकर झांसे में लेकर बिना वैध दस्तावेज व बिना अनुमति के सेमिनार चला रहे थे। सूचना पर मौके में जाकर चेक किया गया। 
जो आसपास के ग्रामवासी व शहर के लगभग 40–50 लोगों को बैठा कर कर 10 बिलियन डॉलर नामक चनाईज ऐप में रकम को जमा करोगे तो 2 गुना लाभ मिलेगा बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे थे।
 जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में  नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  संदीप पटेल (IPS) , सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU  की संयुक्त टीम द्वारा  रेड कार्यवाही किया गया उक्त दोनों व्यक्तियों संतोष सोनवानी एवम् दिलीप वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई ।

रविंद्र सिंह के कर कमलों से हुआ फिटनेस फाइट क्लब जिम का शुभारंभ

बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह व तारबहार वार्ड के पार्षद शेख असलम के कर कमलो से बिलासपुर के तारबहार मे फिटनेस फाइट क्लब नाम से एक जिम का आज शुभारंभ किया गया । 

जिसमें अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी वहा उपस्थित होकर युवको को संबोधित करते हुए कहा की हर ब्यक्ति को स्वस्थ रहने हेतु ब्यायाम ध्यान व योग करना चाहिए।आज के युवा पिढी जहाॅ नशा व अपराध के तरफ बङ रहे है। यैसे समय मे युवा वर्ग जिम मे ब्यायाम कर अपने शारीरिक व मानसिक विकास कर सकते है । 
निश्चित ही यदि आप व आपका परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ व विकसित होगा। तारबहार क्षेत्र के पार्षद शेख असलम जी ने कहा की बहुत दिनों से इस क्षेत्र के युवाओं द्वारा जिम की कमी महसूस की जा रही थी । जिस को ध्यान में रखते हुए श्री फिरोज अंसारी द्वारा इस जिम की स्थापना की गई । जिसमें क्षेत्रवासियों को कम दर पर स्वास्थ्य लाभ एवं युवाओं को फिटनेस प्रदान किया जायेगा । यहॅ प्रयास निश्चित ही सराहनीय है । इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक हेरी ङेनियल प्रशांत पाण्ङेय जयश्री मेङम ने भी युवाओ को उत्साहित किया।

Saturday, February 25, 2023

शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर हुई कार्यवाही,51 वाहन जब्त

बिलासपुर –शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 48 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 51 वाहन जप्त

▪️ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 51 जप्त वाहनों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश
 
▪️ कुल 181 MV एक्ट की कार्यवाही जिसमे *185 MV एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अतिरिक्त 133 MV एक्ट के अंतर्गत अन्य कार्यवाही में शमन शुल्क 56800 रुपए लिया गया*  

▪️ शहर और ग्रामीण थाना के 200 पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग में शामिल

▪️ *शहर और ग्रामीण थाना के कुल 15 पॉइंट में हुई चेकिंग* 

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित  प्वाइंट 
गांधी चौक 
महाराणा प्रताप चौक 
गुरुनानक चौक 
हुंडई चौक
महामाया चौक
मंगला चौक 
गुंबर पेट्रोल पंप तिराहा

पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। 
जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 51 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 133 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान ₹ 56800 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।

"शराब बंदी का वादा पूरा नही हुआ अब तक ,कम से कम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर ध्यान दे" भुपेश सरकार – किरण सिंह

बिलासपुर –अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के पक्ष में उतरी भाजपा महिला मोर्चा ।
प्रदेश महिला मोर्चा से भाजपा नेत्री किरण सिंह ने 
बताया की भुपेश सरकार वादा पूरा नही करी रही जबकि उन्होंने अपनी जन घोषणा में वादा भी किया था।
किरण सिंह ने कहा की भुपेश की सरकार महिला विरोधी सरकार है इसी वजह से आज हजारों महिलाए धरने पर बैठी है और उन्होंने भुपेश सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की ओर ध्यान देने की बात कही।
आपको बता दे की कांग्रेस पार्टी द्वारा 2018 मे अपने जन घोषणा पत्र को तैयार करते समय सभी जिलो मे जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं से उनकी बाते सुनी और चुनावी जन घोषणा पत्र में वादा किया गया कि छत्तीसगढ़ में जैसे ही उनकी सरकार आयेगी तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ को कलेक्टर दर पर मानदेय और नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के उसी वादे को याद दिलाते हुए वर्षों पुरानी मांग को पूरी करने राज्य सरकार से छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ मांग कर रहा है। सरकार के चार साल बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नही किया गया है।बार बार आंदोलन,ज्ञापन,मांग के बाद भी उनकी सुध नही ली जा रही है अब तो उन्हे नोटिस भी दिया जा चुका है की वे अपनी हड़ताल बंद करे वरना कठोर कार्यवाही की जायेगी।

जिसे लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में और भी आक्रोश देखने को मिल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला बाल विकास विभाग को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा है साथ ही साथ  उन्हें जो नोटिस दिया गया उसे वापस ले। और उनकी 6 सूत्री  मांगों को पूरा करने की बात कही।




Thursday, February 23, 2023

दो पुलिस कर्मी निलंबित और एक को किया गया लाईन अटैच

 बिलासपुर –अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मी हो रहे दंडित। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत। प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी चुने जाएंगे कॉप आफ द मंथ।* 


पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को थाना चकरभाठा थाना के आरक्षक योगेश साहू द्वारा अवैध रूप से फोन-पे के माध्यम से पैसा लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी जो प्रथमतया जांच में सही पाया गया। योगेश साहू के विरुद्ध शिकायत पर और थाना सरकंडा के आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन किया पाए जाने पर निलंबित कर लाईन अटैच कर विभागीय जांच आदेशित किया गया है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण में मोपका चौकी के एक आरक्षक संतोष राठौर को ड्यूटी दौरान सोते पाए जाने पर लाईन भेजा था। 



साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए *कॉप ऑफ द मंथ* योजना शुरू की जा रही है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। 


     एसपी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग 2023 का महापौर व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया शुभारंभ..

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग पुरूष वर्ग का  आयोजन 21 से 23 फरवरी 2023 तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान किया जा रहा है जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि महापौर बिलासपुर  रामशरण यादव,सभापति जिला पंचायत बिलासपुर अंकित गौरहा,अपर आयुक्त नगर पालिका बिलासपुर राकेश जायसवाल , सभापति नगर निगम मुंगेली अम्बालिका साहू, अध्यक्ष शक्ति फाउंडेशन अहिल्या दुबे व पार्षद महेश दुबे टाटा महाराज,अथर्व मगर ने बजरंगी बलि की मूर्ती पर पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर खिलाडीयो से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रीमियर लीग 2023 का महापौर व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया शुभारंभ..


।छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियम लीग का पहले मैच में बजरंगी फायटर बिलासपुर ने हरिकेन पैशन मुंगेली को संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 34-31 के मुकाबले 3 अंको से हराया और बजरंगी फायटर के खिलाड़ी संस्कार मिश्रा मैन ऑफ द मैच चुने गए उसे 1100 रु नगद प्रदान किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव (कबड्डी प्रशिक्षक) ने बताया कि प्रो कबड्डी की तर्ज पा आयोजित होने वाला छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी  प्रीमियर लीग का आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व श्री लक्ष्मी स्पोर्ट्स की सयुंक्त मेजबानी में किया जा रहा है छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग पुरुष वर्ग का 8 वा सीजन होगा जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जा रहा है


 प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों के द्वारा पूर्व कबड्डी खिलाडीयो को श्रीफल व साल भेंट कर सम्मान किया गया जिसमें  इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार 100000 रु व ट्रॉफी द्वितीय पुरुस्कार 71000 रु व ट्रॉफी तृतीय पुरुष्कार 51000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुष्कार 31000 रु व ट्रॉफी रखा गया है प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ रेडर खिलाड़ी को 15000 रु  दिया जाएगा बेस्ट कैचर,बेस्ट राइट कार्नर बेस्ट लेफ्ट कार्नर, बेस्ट राइट कवर, बेस्ट लेफ्ट कवर के लिए 5100 रु नगद पुरुष्कार राशि रखा गया है


 प्रतियोगिता के प्रत्येक लीग मैच व नॉकआउट मैच के मैन ऑफ द खिलाड़ी को 1100 रु दिया जाएगा मंच संचालन व्यायाम शिक्षक डॉ.सुरेश शुक्ला ने किया इस दौरान छ.ग.कबड्डी संघ  कोषाध्यक्ष अवध राम चन्द्राकर,  अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा उपाध्यक्ष जिला कबड्डी संघ सौरभ राय,पार्षद बजरंग बंजारे,श्याम पटेल,राम प्रसाद साहू,जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत (प्राचार्य),पुन्नी लाल साहू, जितेंद सराफ,एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल (क्रीड़ाधिकारी),महेंद्र पटेल,बलवंत झा,भुनेश्वरी साहू,मणिशंकर,राकेश देवांगन,(व्यायाम शिक्षक) व श्यामू साहू,ओंकार जायसवाल,हरबंश कस्तूरिया आदि उपस्थित थे

Tuesday, February 21, 2023

आजाद युवा संगठन का सदस्यता अभियान लगातार जारी

मुंगेली–आजाद युवा संगठन का सदस्यता अभियान के तहत जिला मुंगेली एवं लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बैगाकांपा में पुनःअभियान चलाते हुए 35 लोगों को आज़ाद युवा संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।


इस प्रकार अब तक 80 लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। बैठक में संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी द्वारा संगठन की रीति नीति एवं सामाजिक कार्यो के अलावा गरीब,मजदूर,किसान एवं महिलाओं के उत्थान एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाला एकमात्र संगठन आजाद युवा संगठन होने की बात कही।  बैठक में मुख्य रूप से आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्री रामप्रसाद साहू, पूर्णिमा साहू, रोहित साहू, जगदीश साहू, सियाराम यादव, परदेसी राम कश्यप, जगन्नाथ साहू, शिवकुमारी कश्यप, दुर्गेश बाई कश्यप, बोदू साहू, गोमती बाई साहू, सुखमनी बाई साहू, परसोत्तम साहू, मोहन साहू, भारती साहू, सविता साहू, राजकुमार साहू, पुनिता बाई साहू, रूखमणी साहू,
सरस्वती साहू, सुनीता साहू, राजकुमारी साहू, पुनीतराम साहू, राजू साहू, रामभरोस साहू,भोला साहू, जगन्नाथ साहू,परदेसी कश्यप,तेजराम साहू,जगदीश साहू, बिदु साहू,राजकुमार श्रीवास,रामकुशल कश्यप, दुर्गेश श्रीवास, भागवत साहू, विदेशी विश्वकर्मा, लोकेन्द्र साहू, रोहित साहू, ज्वाला साहू, पुनीत राम साहू, मोहन साहू, मूलचंद, लक्ष्मी प्रसाद पकलू राम साहू, संतोष साहू, परस राम साहू, पुरषोत्तम साहू, अशोक, उत्तम साहू, जुड़ावन राम साहू, संतोष कश्यप, हेमराम साहू, जनिराम, रामकुमार, तीजराम साहू, फेकू राम, फगनी बाई साहू, उर्मिला बाई साहू, विजयलक्ष्मी साहू, दुर्गा बाई साहू, लक्ष्मी बाई साहू, प्रतिमा बाई कश्यप, शुकवारा बाई साहू, रामकली साहू, खखरा बाई साहू, मिथला बाई कश्यप, सविता बाई साहू, संध्या बाई साहू आदि लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

ग्राम पंचायत घुटकू में हुआ सामाजिक नायक नायिका सम्मान समारोह कार्यक्रम

 बिलासपुर–तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत घुटकू में सशक्त नारी महासंग लोखंडी ,घुटकू तुर्काडीह, निरतु, कोंचरा के द्वारा समाजिक नायक/ नायिका का सम्मान रखा गया था 

,

जिसमे क्षेत्रीय लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति मीनू सुमन्त यादव जी शामिल हुई सशक्त नारी महासंघ से श्री संजू पटेल जी,

CEO आरती पटेल ,कल्याणी निर्मलकर, भोयरा समाज घुटकू से बिहारी पटेल,रामदुलारी पटेल,बैजनाथ पटेल ग्राम घुटकू के सरपंच श्री जिवेंद्र सिंगरौल, जनपद सदस्य श्री रवि सोनी, ग्राम लोखंडी के सरपंच श्रीमती सावित्री ध्रुव, श्री दिलीप अग्रवाल, श्री अनिल पटेल,  गोविन्द यादव,राजू साहू अभिषेक, एवं हेमंत यादव भी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति बिलसिया बाई पटेल  ने किया मंच संचालन श्री संजू पटेल के द्वारा किया गया।*

घर घुसकर घुस कर प्राण घातक हथियारों से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर –प्रार्थी सुनील कुमार कुर्रे साकिन पचपेड़ी द्वारा दिनांक 21.02.23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज से करीब 01 वर्ष पहले गांव के ही कु प्रभा सोनी पिता कांशीराम के साथ प्रेम संबंध चल रहा था जो दिनांक 14.02 2023 को घर से दोनों एक राय होकर रायपुर आर्यो समाज मंदिर में शादी किये है शादी के बाद अपने फुफा परमेश्वर के घर अपने मां बाप भाई लोगों के साथ ग्राम पचपेड़ी में रह रहे थे कि दिनांक 21. 02.2023 को लडकी के पिता उसकी मां, भाई एवं रिश्तेदार के सहित ग्राम पचपेडी आये थे जो शादी का विरोध कर कु प्रभा को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे

 मना करने पर अश्लील गाली गुफतार कर एवं जान से मार देने की धमकी देते हुये अपने-अपने हाथ में रखे हुये लाठी, डडा, राड, गडासा, हंसिया से मारपीट करने लगे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में अपराध कमांक 76/2023 धारा-452,294,506, 323,147,148,149, भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियोंगणों से प्रकरण में प्रयुक्त लाठी, डंडा, राड, गडासा, हसिया,कुल्हाडी, मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



*11 आरोपीयो के नाम*:-


*1* कांशी राम पिता फागूराम सोनवानी उम्र 45 वर्ष 

*2* मंगलू राम सोनी पिता फागूराम उम्र 40 वर्ष

*3* फागूराम सोनी पिता वेदराम सोनी उम्र 60 वर्ष 

*4* अजीत कुमार सोनवानीपिता काशीराम उम्र 20 वर्ष

*5* इतवारी राम सोनीपिता वेदराम उम्र 60 वर्ष

*6* विक्रांत कुमार सोनवानी पिता दुखीराम उम्र 19 वर्ष 

*7* श्रीमती शत्रुपा बाई पति काशीराम सोनवानी उम्र सभी साकिनान ग्राम हेडसपुर थानापामगढ जिला जांजगीर चाम्प

*8* संजय रात्रे पिता मनहरण रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन नरियरा थाना मुलमुला जाजगीर चाम्पा

*9* तुकाराम दिनकर पिता सोनूराम उम्र 19 वर्ष साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी 

*10* श्रीमती सावन दिनकर पति तुकाराम दिनकर उम्र 36 वर्ष साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी 

*11* दिलीप पिता फागूराम सोनवानीउम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम हेडसपुर थाना पामगढ जिला जांजगीर चाम्पा (छ०ग०)

कटार लेकर खुलेआम घूमने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था सुगम बनाये रखने हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं गस्त करने तथा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में आज दिनांक 21.02.2023 को गस्त पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि सूरज यादव नामक व्यक्ति सांई मंदिर के पास चांटीडीह में लोहे का बड़ा कटार लेकर घूम रहा है, 




उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा ) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में सांई मंदिर के पास चांटीडीह में आरोपी सूरज यादव पिता मुकेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी काली घाट ईरानी चौक चांटीडीह, को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का कटार जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है ।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश ओरके, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक शिव जोगी, इमरान खान, मिथलेश सोनी, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा।

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...