SIR के मुद्दे पर दिल्ली में NSUI का प्रदर्शन, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने भरी हुंकार
बिलासपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ NSUI के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के नेतृत्व में बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवाओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की। बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के नेतृत्व में शामिल युवाओं ने मांग की कि SIR की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न काटा जाए। रंजेश सिंह ने कहा
कि संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अनुच्छेद 326 वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को संवैधानिक आधार प्रदान करता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। गरीब, मजदूर, युवा, किसान और आम नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हों, इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से युवाओं की दिल्ली में सहभागिता संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। NSUI संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।

No comments:
Post a Comment