Tuesday, October 27, 2026

NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से हटी रोक, रंजेश सिंह बोले—किसान का बेटा हूं, मेहनत से सींचना सीखा है, संगठन के लिए जान लगा दूंगा

 NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से हटी रोक, रंजेश सिंह बोले—किसान का बेटा हूं, मेहनत से सींचना सीखा है, संगठन के लिए जान लगा दूंगा


बिलासपुर। चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर लगी रोक हटने के बाद संगठन में एक बार फिर सक्रियता और उत्साह का माहौल है। नियुक्ति प्रक्रिया अनहोल्ड होने के बाद जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा छात्र-छात्राओं के हितों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प लिया है। रंजेश सिंह ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और बचपन से ही मेहनत करके आगे बढ़ना सीखा है। संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और छात्रहित के लिए वे अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई लड़ने वाला सशक्त मंच है।




 उनकी प्राथमिकता बिलासपुर जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ना और कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना होगा। फीस संबंधी परेशानियों, परीक्षा परिणामों में त्रुटियों, शैक्षणिक समस्याओं और विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विरोध प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिम्मेदारी के साथ संघर्ष करना भी है। रंजेश सिंह ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवा साथियों के सहयोग से NSUI को जिले के प्रत्येक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन में एकजुटता,



 अनुशासन और सक्रियता के साथ छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, भिलाई विधायक एवं कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का विश्वास और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। यह जिम्मेदारी केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक साथी के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। वे सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। रंजेश सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य NSUI को बिलासपुर जिले में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाना, विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करना है।

No comments:

Post a Comment

NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से हटी रोक, रंजेश सिंह बोले—किसान का बेटा हूं, मेहनत से सींचना सीखा है, संगठन के लिए जान लगा दूंगा

  NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से हटी रोक, रंजेश सिंह बोले—किसान का बेटा हूं, मेहनत से सींचना सीखा है, संगठन के लिए जान लगा दूंगा बिलासपुर। च...