इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर गरीब परिवारों को बांटे कंबल, फल और मिठाई
बिलासपुर। प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान परिवारों को फल और मिष्ठान भी भेंट किए गए। समिति के इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और महापुरुषों की स्मृति को समाजसेवा के माध्यम से याद करना रहा।
इस पुनीत कार्य में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समिति के संरक्षक विजय दुबे, पर्यावरण प्रेमी बाल गोविंद अग्रवाल सहित शिवा मुदिलयार, रंजीत खनुजा, प्रशांत पांडेय, विजय तिवारी, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, अशोक तिवारी, संजय साहू, संतोष चौहान, दिलीप साहू, विक्की नानवानी, केशव गोरख, पीयूष अग्रवाल, राकेश
केसरी, छोटू बर्डे, संगीत मोईत्रा, हनु शर्मा, संजय दवे, राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, अमित भारतीय, राहुल दुबे, संदीप मिश्रा, हरीश मगर, हेरी डेनियल, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष शन्डे, अनिश तिवारी, प्रशांत परिहार, मसीह प्रकाश, अदिति वर्मा, ऋषि पटेल, अविनाश सिंह, राजा यादव, नरेंद्र सिंह, मृत्युंजय तिवारी, संजय यादव, हरीश चेलकर, अजय गोस्वामी, सन्नी चौहान, लेब्रोन मसीह, उदय गंगवानी, जावेद खान, पिंटू आडिल, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment