Monday, October 9, 2023

बिलासपुर में पांचवें नि:शुल्क नियमित योग अभ्यास केंद्र वार्ड नंबर 16 श्री राम गार्डन 27 खोली में हुआ शुभारंभ

बिलासपुर –बिलासपुर में पांचवें नि:शुल्क नियमित योग अभ्यास केंद्र वार्ड नंबर 16 श्री राम गार्डन 27 खोली में शुभारंभ हुआ।                   

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेश पांडे  एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा  ने किया,अति विशिष्ट आतिथि के रुप मे जिला  सहकारी बैक अध्यक्ष प्रमोद नायक व छत्तीसगढ  छत्तीसगढ़ योग आयोग  रविंद्र सिंह जी एंव विशिष्ट आतिथ्य के रुप मे छत्तीसगढ योग
 आयोग सदस्य एम एल पाण्ङेय जी नगर निगम के वार्ड पार्षद,सुश्री सुनीता मानिकपुरी जी, पुर्व पार्षद चंद्रप्रदीप बाजपेई जी श्री कमल जैन जी,   27 खोली वार्ड समिति के हास्य योग मेंबर श्री दिनेश शुक्ला जी,श्री डीपी गुप्ता जी, श्री गौकरण सिंह ठाकुर जी,श्री शरद राव चौबे जी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी के योग विभाग के प्रोफेसर डोस्वर साहू
 अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से  मोनिका पाठक  अनुदेशक योग विज्ञान गायत्री परिवार से श्रीमती सुजाता व 27 खोली के अन्य सदस्य नागेन्द्र धर शर्मा , ज्ञान सिंह क्षत्री , विवेक सिंह क्षत्री , रविंद्र पाल ,  चैन सिंह राजपूत , मनोज ठाकुर,श्रीमती शकुंतला ठाकुर ,बिलासा
 राजपूत,तारा आर्मोजी ,मनीषा देशमुख ,शिल्पा,संतोषी एवं अन्य  सोसाइटीे के गणमान्य नागरिक भारी संख्या मे उपस्थित थे । योग केंद्र की संचालिका श्रीमती लिली सिंह ठाकुर ,  अविनाश दुबे अध्यक्ष , गोविंद सिंह,  सतीस बरेठ , सुनील कौशिक ,  ओमकार दास महत,किशन दुबे, सुनीता गुप्ता,पूनम सिंह , श्वेता गुप्ता, नीलम , कंचन ,रीतू सिंह सहित योग प्रशिक्षकों के द्वारा उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया गया ।                           इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का संचालन योग प्रशिक्षिका  लिली सिंह ठाकुर द्वारा प्रतिदिन शाम 5:00 से 6:00 बजे तक स्थान 27 खोली श्री राम गार्डन बिलासपुर मे किया जायेगा।

छत्तीसगढ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा व सम्मानित सदस्य रविन्द्र सिंह ने निशुल्क 66 योग प्रशिक्षण केंद्र का हेमुनगर मे किया उद्घाटन

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को निशुल्क एवं नियमित योग अभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया । छतीसगढ आयोग  अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा सम्मानित सदस्य रविन्द्र सिंह के उपस्थिती मे वार्ड क्र. 36 नेपाली भवन  हेमू नगर बिलासपुर में नियमित एवं निशुल्क योग अभ्यास केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर अतिथि के रूप में अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायणराय श्री एम एल पांडे (सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग), श्री शिवा मिश्रा जी (पूर्व प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस), उपस्थित रहे। 
        शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ी योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से जन-जन को यह संदेश दिया की छत्तीसगढ़ योग आयोग के माध्यम से  छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में योग को जन-जन तक फैलाना है एवं लोगों के स्वास्थ्य में सतत् सुधार लाना है। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने कहा की योग व ध्यान का ज्ञान हमे  ऋषी मुनियो से प्राप्त हुआ है। नियमित योग से हम शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही साथ किसी भी रोग व परिस्थिति से लङने मे हम अपने आप को संक्षम पाते है।योग आयोग द्वारा  प्रदेश मे लगातार योग के प्रचार प्रसार के साथ ही जहाॅ प्रशिक्षण केंद्र खोले जा
 रहे है।  वही संभाग व जिला स्तर पर योग प्रशिक्षण भी दिये जा रहे है। वर्तमान मे सेतुबंध आसन के माध्यम से छत्तीसगढ योग आयोग ने विश्व रिकार्ड बनाया है।इस लिए हमे नियमित योग कर अपने आप को निरोगी रखते हुए स्वस्थ समाज की सोच को आगे बङाना है । छत्तीसगढ़ योग आयोग के मास्टर ट्रेनर अविनाश दुबे,  त्रिलोक नागेश जी,  रश्मि पांडेय जी,राजेश त्रिवेदी जी,सतीश बरेठ जी,सुनील कौशिक जी, ओंकारनाथ  महंत जी राकेश केशरीय जी,कर्ण सिंह ठाकुर जी, किशन गुप्ता जी इत्यादि मास्टर ट्रेनरों ने शुभारंभ कार्यक्रम में  सहयोग प्रदान किया । योग साधक गण एवम् जन सामान्य  ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई जिनमें विमला मानिकपुरी, ईश्वर दास मानिकपुरी, कृष्णा वेणी, उमा मानिकपुरी, मनी बाई, गोविंद दास, तनुश्री मुखर्जी ,मेघा मानिकपुरी,दुर्गा मंडल, पूनम राणा  पिंकी उपस्थित रहे। इस योग  केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षिका रुकमणी मानिकपुरी के द्वारा  निःशुल्क एवम् नियमित रूप से सुबह 06 से 07 बजे किया जाएगा।

Thursday, October 5, 2023

गांव गली पहुंच सभापती गौरहा ने मांगा लोगो का विकास

बिलासपुर -:- सुख समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देकर पार्वती नंदन श्री गणेश बैकुंठ धाम लौट गए। जगह जगह प्रथम पूज्य का लोगों ने पूजा आराधना कर आशीर्वाद मांगा। आम जनता ने इस दौरान पूरे समय मन वचन से श्री गणेश की सेवा कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद भगवान श्री गणेश अपने भक्तों को आशीर्वाद देकर बैकुंठ धाम लौट गए। आम जनता ने इस दौरान भक्ति भाव से शिवनंदन का पूजा पाठ किया। साथ ही गांव जिला और प्रदेश में अमन चैन का आशीर्वाद भी मांगा। पूरे समय भक्तों ने भजन संध्या के साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत भी किया। भगवान श्री सन्मुख गणेश से आशीर्वाद भी मांगा। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों के बीच पहुंचकर अंकित गौरहा ने बताया कि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा उपासना के पहले भगवान श्री गणेश की उपासना और पूजा होती है। हम 12 महीने सभी प्रकार के आयोजन में भगवान श्री गणेश की वंदना करते हैं। इसके बाद ही अन्य कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। अंकित गौरहा ने बताया कि सबसे पहले सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव मनाने का अभियान बाल गंगाधर तिलक के प्रयास से शुरू हुआ। आजादी के पहले गणेश उत्सव आयोजित करने का मूल उद्देश्य देश के लिए मर मिटने वालों को आजादी का संदेश देना था। इस दौरान भारत मां के बेटे आजादी को लेकर एकता का मंत्र जन जन तक पहुंच जाते थे। कमोबेश आज भी वही स्थिति है। हम जगह जगह गणेश उत्सव का आयोजन कर एकता और आपसी स्नेह का परिचय देते हैं।

अंकित ने कहा हमारे देश में गणेश उत्सव का स्थान सबसे ऊपर है। भगवान गणेश हमारे बीच साकार रूप में उपस्थित रहते हैं। सभी की मुरादे भी पूरी करते हैं। सभी धर्मों के लोग इस दौरान देश में अमन चैन और भाईचारे का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। गौरहा ने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र के कमोबेश सभी 21 ग्राम पंचायत में पहुंचने का अवसर मिला। इस दौरान भगवान के सामने मत्था टेक कर गांव गरीब जिला और प्रदेश की उन्नति का आशीर्वाद मांगा,साथ ही जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करने का अवसर मिला। इस बात की खुशी है कि सभी जगह
 खुशहाली का वातावरण देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर सुख समृद्धि की कामना की है। गौरहा ने बताया कि भगवान लंबोदर को बुद्धि और ज्ञान का देवता कहा गया है। यही कारण है कि नौनिहालों ने बीते 1 सप्ताह तक लगातार भगवान गणेश की सेवा कर बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद लिया है। उन्हें इस बात की खुशी है भगवान श्री गणेश की विदाई के दौरान उन्हें भी कई जगह आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने मत्था टेक कर प्रदेश की युवा शक्ति के लिए वरदान मांगा है। सभी लोगों से मिलजुलकर रहने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान भी किया है। अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत बैमा,नंगोई,पौंसरा,उर्तुम,परसाही,खैरा(ल) फरहदा,लगरा,महमंद,धूमा,ढेंका,मानिकपुर,बन्नाकडीह, कोरमी,बसिया,हरदीकला,लिमतरी,पोड़ी (स),नगरौड़ी, मगरउछला,सिलपहरी ग्राम पंचायतों में बैठक कर लोगों की शिकायतों को सुना और गांव मुखिया और स्थानीय लोगों के घर भोजन भी किया,उपस्थित सभी लोगों से मिलजुलकर रहने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। लगातार गणेशउत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान अंकित गौरहा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नजर आए जनपद सदस्य,सरपंच,पंच समिति के अध्यक्ष,सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

बिलासपुर में तीसरे व चौथे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ प्लेस आफ सेफ्टी एवं बालिका गृह बिलासपुर में हुआ

बिलासपुर –दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत प्लेस ऑफ सेफ्टी/विशेष गृह और बालिका गृह नूतन चौक बिलासपुर में नि:शुल्क योग कक्षा का शुभारंभ श्री रामशरण यादव जी मान. महापौर मुख्य आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. सदस्य श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता और अति विशिष्ट अतिथि श्री सेख नजरुद्दीन जी मान. सभापति नगर निगम बिलासपुर की उपस्थिति में किया गया।
योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन अपनाने के उद्देश्य से योग आयोग द्वारा सार्वजनिक उद्यानों, स्थानों व सेंटरों में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है जिससे कि आमजन बेहतर स्वस्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।
प्लेस ऑफ सेफ्टी/विशेष गृह और बालिका गृह के निवास बालक/बालिकाओ को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ सकरात्मक ऊर्जा का विकास करना जिससे समाज के विकास में अपना योग दान दे सके इसी उद्देश्य से   नियमित योग केंद्र का शुभारंभ किया गया। योग आयोग के योग प्रशिक्षक श्री त्रिलोक कुमार नागेश जो कि प्लेस ऑफ सेफ्टी/विशेष गृह और श्रीमती रश्मि पांडेय योग प्रशिक्षिका बालिका गृह में लगन के साथ नियमित योग करा रहे है, इसके लिए दोनों को बहोत बहोत बधाई देता हूँ।
महापौर रामशरण यादव जी ने योग आयोग का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिनको योग की बहोत ज्यादा जरूरत है ऐसे प्लेस ऑफ सेफ्टी/विशेष गृह और बालिका गृह में आज शुभारंभ किया गया है। इस नियमित योग के माध्यम से भटके हुए बालक/बालिकाओ में अवश्य ही परिवर्तन होगा और आम जनमानस के रूप में स्वतंत्र विचारों के साथ समाज मे कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे।

सभापित श्री सेख नजरुद्दीन जी ने कहा की योग आयोग अपने उद्देश्य को जनमानस तक पहोचाने की हर सम्भव प्रयास कर रही है। इसके लिए योग आयोग बधाई के पात्र है। इसी प्रकार जहाँ योग की जरूरत है वहाँ नियमित योग कक्षा संचालित किया जाना चाहिए।

आज उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती राजेश्वरी सूर्यवंशी जी प्लेस ऑफ सेफ्टी व विशेष गृह की जज, सीमा सिंह ठाकुर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, लता श्रीवास्तवा अधीक्षक प्लेस आफ सेफ्टी, अर्चना चौहान अधिक्षक बाल संप्रेषण, कामता श्रीवास, जे के कुर्रे, योग आयोग प्रशिक्षक श्री त्रिलोक कुमार नागेश, श्रीमती रश्मि पांडेय सहित योग साधकगण उपस्थित रहे।

बिलासपुर बदलाव के लिए है तैयार मिल रहा भारी समर्थन–अमनदीप कौर (विधायक पंजाब)

बिलासपुर –बिलासपुर में आज आम आदमी पार्टी ने विशाल बदलाव यात्रा निकाल कर चुनावी बिगुल फूंक दिया पजाब आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप की अगुवाई में पार्टी के इस आयोजन में अप्रत्याशित भीड़ जुटी. क्षेत्रभर से आए हजारों लोगों की यह भीड़ चर्चा का विषय बनी हुई है. भीड़ देखकर गदगद पार्टी के पंजाब विधायक डॉ. अमन दीप कौर  ने यह कह दिया कि यह कोई भीड़ नहीं, यह हमारे पार्टी के प्रति  भावनात्मक लगाव है.
अमनदीप ने कहा, जनता उन दो पार्टियों को जान चुकी है. पहचान चुकी है, उनके वादाखिलाफी किसी से छुपी नहीं है. जनता ने जिस भाजपा को अपना पूरा समर्थन दिया इस पार्टी ने अपनी सरकार रहते कुछ विकास नहीं कराया. कांग्रेस ने भी इस इलाके का इसलिए उपेक्षा किया, क्योंकि यहां भाजपा को समर्थन देते थे.
अमन दीप ने कहा, इस बिलासपुर में स्वास्थ्य व शिक्षा की कमी है, जिसे पूरा कर जनता को मूलभूत अधिकारों को दिलाने आप पार्टी न केवल चुनाव लड़ेगी, बल्कि हर वो लड़ाई लड़ेगी, जिससे जनता का भला हो सके. पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव व बिलासपुर विधान सभा से आप प्रत्याशी उज्वला कराड़े  ने कहा कि पार्टी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ का भी विकास करेंगे. हमारी पार्टी की बदलाव यात्रा रैली तक सीमित नहीं रहेगी. इसे मतदान में बदलकर पूरी व्यवस्था को बदला जाएगा 
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर ने कहा कि सब पार्टिया महिला आरक्षण को लेकर केवल बात कर रही हैं लेकिन आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर से महिला शक्ति को वोट देकर ये साबित कर दिया की आम आदमी पार्टी बोलती नही करती है सरकार बनने पर केजरीवाल की 10 गारंटी छत्तीसगढ़ में लागू की जाएगी।
क्यों की आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करती है।
कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का जोश

आज आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला बदलाव यात्रा जिस जिस मार्ग से गुजरी करवा बनता चला गया लोग स्वमेव जुड़ते चले गए जिससे ऐसा प्रतीत हुआ की लोग अब बिलासपुर में दोनो पार्टियों से ऊब गए हो।

Tuesday, October 3, 2023

त्रिलोक श्रीवास एवं सहयोगियों ने राष्ट्र संत सतगुरु देव श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर आगमन पर किया भव्य स्वागत

बिलासपुर–त्रिलोक श्रीवास एवं सहयोगियों ने राष्ट्र संत सतगुरु देव श्री श्री रितेश्वर जी महाराज का बिलासपुर आगमन पर किया भव्य स्वागत, प्रखर राष्ट्र संत सतगुरु देव श्री श्री रितेश्वर जी महाराज, श्री धाम वृंदावन के बिलासपुर आगमन के दौरान बिलासपुर से जांजगीर चांपा प्रवास के मध्य जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक श्रीवास  के मार्गदर्शन में उनके सहयोगियों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर पुष्पहार पुष्प वर्षा
 श्रीफल  आतिशबाजी से सदगुरुदेव का भव्य स्वागत किया, एवं आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ अजय गुप्ता मुन्ना, नंदू गुप्ता अशोक बजाज मुकेश अग्रवाल सुरेंद्र श्रीवास राजकुमार श्रीवास शिव श्रीवास बबलू श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास दीपक  तिलहरण श्रीवास आशीष श्रीवास दीपक श्रीवास पार्थ पोर्ट अनिल कश्यप दीपक कश्यप सुखदेव दास महेश मिश्रा नितेश शर्मा गणेश वर्मा राहुल गोरख मंगल वाजपेई
 प्रतीक तिवारी चरण सिंह राज कौशल श्रीवास्तव प्रताप वर्मा सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे, विदित हो कि श्री श्री सदगुरुदेव रितेश्वर महाराज एक दिव्य चमत्कारी संत है, पूरे भारत और भारत के बाहर उनके करोड़ों शिष्य हैं, सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए विश्व में उनका आनंदम नाम समिति जुटा हुआ है ,त्रिलोकचंद श्रीवास आनंदम धाम समिति के संयोजक भी हैं एवं सदगुरुदेव  रितेश्वर जी महाराज के 15 वर्ष पूर्व जब छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था जो तीन लोगों से परिचय प्रथम हुआ तो उसमें से एक त्रिलोक चंद्र श्रीवास है, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने इस अवसर पर सदगुरुदेव छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका साधुवाद आभार व्यक्त किया है ,विदित हो कि कैंसर जैसे महामारी को हराकर मौत को हराकर रितेश्वर जी महाराज का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है,

आम आदमी पार्टी से बिलासपुर प्रत्याशी डॉ.उज्वला पहुंची रतनपुर की महामाया मंदिर से मत्था टेक की चुनाव प्रचार की शुरूआत

बिलासपुर– बिलासपुर से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ.उज्जवला कराड़े ने आज जिले के रतनपुर में मां महामाया मंदिर में मत्था टेककर अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत की। इस दौरान उन्होने महामाया मां से आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में केजरीवाल सरकार बनने और बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की जीत का आशीर्वाद मांगा।
बता दें कि उज्वला कराड़े के नाम की घोषणा होने के बाद आज उज्वला रतनपुर में मां महामाया के दरबार पहुंची इस दौरान उनके साथ देवेंद्र कुर्रे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,ब्लॉक अध्यक्ष नेहा अली , वार्ड अध्यक्ष आज़म मिर्जा विक्रम बाकरे तरुण किशोर प्रियंका रवानी , वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष शुक्ला जी पवन अग्रवाल जी आलोक अग्रवाल जी मौजूद रहे 
इस दौरान उज्वला ने कहा कि पूरा देश दिल्ली में केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को देख रहा है और उसे अपनाना चाह रहा है छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है इस बार छत्तीसगढ़ में आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है केजरीवाल और पंजाब सरकार ने गांव गरीब सहित हर वर्ग हर समुदाय के लिए काम किया है इस लिए
 जनता इस बार प्रदेश में केजरीवाल का माडल अपनाते हुए केजरीवाल सरकार बनाएगी है। उन्होने कहा कि इस चुनाव में जीतने के बाद मै बिलासपुर हित में काम करूंगी । और वर्षों से भाजपा कांग्रेस के चंगुल में फंसा बिलासपुर आजाद होगा
डॉ उज्ज्वला रतनपुर पहुंचने के बाद भैरव बाबा मंदिर में भी दर्शन किया व बिलासपुर वासियों के लिए सुख शांति की कामना की

Sunday, October 1, 2023

रविंद्र सिंह ने महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर साथियों समेत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया, गली,सड़क और मंदिर प्रांगण की सफाई किए

बिलासपुर –राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के शुभ अवसर पर पुरे प्रदेश व देश मे सफाई पखवाङा मनाया जा रहा है। इसी कङी मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र
 सिंह जी अपने साथीयो के साथ गली व मुख्य मार्ग के साथ ही मंदिर परिसर मे झाड़ू लगा कर सफाई किये। वही सफाई कामगारो के साथ शहर व वार्डवासीयो को नियमित सफाई हेतु शपथ दिलाये। इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के
 वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर सहित  समाज सेवक शिवा मुदिलयार हरीश तिवारी रामु शुक्ला उत्तम चटर्जी प्रशांत पाण्ङेय राघवेन्द्र सिंह  जवाहर  सचदेव  चन्द्रहास शर्मा राहुल दुबे  मुकेश दुबे रितिक सिंह सजय दवे ओमप्रकाश शर्मा
 परेश श्रीवास्तव सदीप मिश्रा पियुष अग्रवाल राजेश साहु दिलीप साहु जावेद खान संगीत मोईत्रा अब्दुल खालिद मनोज साहु अजय गोस्वामी उदय गंगवानी राजा यादव पप्पु विष्ट एंव सफाई सुपरवाईजर धर्मेंद्र दुबे शंभु यादव उमेश बेरीया किशन खरे विकास कुमार दिनानाथ कुमार सारिका बाई  रेखा बाई सुमन बाई शितल बाई शारदा बाई सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का किया गया सम्मान

बिलासपुर। रविवार को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश कार्य समिति की बैठक बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित उच्च विश्राम गृह में संपन्न हुई। यहां संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा के साथ ही बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिसमे अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव,सहसचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डेय का सम्मान किया गया। 
सम्मान समारोह में हाईकोर्ट अधिवक्ता एम डी शर्मा,अमन शर्मा,फैज काजी के अलावा सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ताओ का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार
 कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल, प्रदेश महासचिव बी डी निजामी,प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, विजय लांड़गे,अविनाश सिंह ठाकुर,प्रदेश
 सचिव इजहार अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे,प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी,इंदर कोटवानी,प्रदेश संगठन सचिव राधेश्याम कोरी,कृष्ण सिंह बाबा, अनिल आहूजा,संयुक्त सचिव श्याम भोजवानी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र कपूर काके, खगेंद्र यादव,बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष साहू, जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा,जांजगीर जिला अध्यक्ष,अंबिकापुर जिला अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल सूरजपुर जिला अध्यक्ष अजय चक्रधारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश तिवारी,गुड्डा सदाफले,विनोद श्रीवास्तव की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही।

Friday, September 29, 2023

कलाकारो को सम्मानित किये छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह

बिलासपुर –प्रिय दर्शनी समाज सेवा समिति द्वारा महेंद्र कपूर जी की पुण्यतिथि की अवसर पर उनके गाए हुए गीतों को गाकर 
  राघवेंद्र भवन परिषर में उन्हे कलाकारो द्वारा याद किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यतिथि श्रीमती रितु शैलेश पांडे जी छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य श्री रविंन्द्र सिंह ठाकुर जी विशिष्ट आतिथि 
 रंजीत सिंह खनुजा वीरेंद्र गहवई शिवा मुदिलयार मार्ग्रेट बेंजामिन तरु तिवारी जी उपस्थित रहे । इसी कड़ी में शहर के विभिन्न कलाकार रंगमंच के कलाकार लोक कलाकार छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम किए कलाकार बॉलीवुड
 छत्तीसगढ़िया फिल्म डायरेक्टर प्रोडूसर सह लेखक निर्देशक संगीतकार गीतकार लघु फिल्में डायरेक्टर सभी का श्रीफल साल मोमेंट देकर सम्मान ऋतु शैलेष पांडें जी व रविन्द्र सिंह जी के हाथो से किया गया । इसी अवसर पर कार्यक्रम संचालनकर्ता डायरेक्टर दीपक मिश्रा संरक्षक विजय दुबे अध्यक्ष आकाश दुबे एवं समिति के समस्त सदस्यगण नरेंद्र चंदेल राजा सोनी धनंजय चंद्रवंशी श्रवण कुमार यादव आदर्श विश्वकर्मा व नगर के संगीत प्रेमी काफी संख्या मे उपस्थित रहे।

Wednesday, September 27, 2023

अरपाचंल गणेश उत्सव समिति व्यापार विहार मे शाम की महा आरती में शामिल हुए योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह एवम प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली

बिलासपुर –अरपाचंल गणेश उत्सव समिति व्यापार विहार मे शाम की महा आरती मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व नगर निगम पार्षद रविंद्र सिंह एंव प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली  युवा नेता  शिवा नायडू,  लकी मिश्रा , विनय वैद्य
 सहपरिवार  विधि विधान से श्री गणेश लक्ष्मी सरस्वती रूपी विराट मूर्ति की पूजा अर्चना एवं आरती की इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र उरमालिया ,चंचल
 सलूजा,  नीरज गेमनानी सहित समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पूजा अर्चना के बाद स्वागत किया।

Monday, September 25, 2023

प्रदेश का विकास लगातार क्युकी छत्तीसगढ़ में है कांग्रेस की सरकार–रविंद्र सिंह

बिलासपुर –अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के बिलासपुर आगमन पर छत्तीसगढ योग
 आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह  ने की  सौजन्य मुलाकात।

रविंद्र सिंह ने बताया की  कांग्रेस सरकार जनता हितैसी सरकार है।आज कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में है तो प्रदेश की तरक्की जनता की आंखों सामने है।
कांग्रेस सरकार में आज प्रदेश का  विकास तेजी से हुआ है ।मुख्यमंत्री भुपेश के नेतृव में पूरा प्रदेश खुशहाल है भुपेश सरकार लगातार किसानों के हित के लिए अग्रसर रही है और हमेशा रहेगी।

Friday, September 22, 2023

छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं महर्षि ग्रुप आफ टीचर्स के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग शिविर प्रारंभ

*"Maharshi World Day of Peace"* के शुभ अवसर पर *छत्तीसगढ़ योग आयोग* एवं महर्षि ग्रुप आफ टीचर्स के तत्वाधान में आज दिनांक 22 सितंबर 2023 को तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया ।

                    शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदरणीय रविंद्र सिंह ठाकुर  एवम् प्रिंसिपल  गायत्री अवस्थी  के द्वारा *मां सरस्वती* जी एवम् संत *महर्षि महेश योगी* जी के छाया चित्र का पूजन , माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ  (मास्टर ट्रेनर छ. ग. योग आयोग) के द्वारा योग का प्रशिक्षण
 स्कूली छात्रा- छात्राओं एवम् वार्ड के गणमान्य नारिको को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में  रविंद्र सिंह ठाकुर  (सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग) महर्षि स्कूल हेमू नगर बिलासपुर की प्रिंसिपल महोदया श्रीमती गायत्री अवस्थी, ज्वाला प्रसाद पांडेय जी, युवा नेता श्री राकेश केसरी जी, *योग प्रशिक्षक* - सतीश बरेठ जी (मास्टर ट्रेनर छ. ग.योग आयोग) सुश्री रुकमणी मानिकपुरी, समस्त
 शिक्षकगण एवम् वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर बरसात के मौसम में योग एवम् मेडिटेशन का लाभ उठाकर
 स्वास्थ्य जीवन के पथ पर अग्रसर हुए। इस शुभ अवसर पर रविंद्र सिंह ठाकुर ने उद्बोधन के माध्यम से *"भावातीत ध्यान"* (महर्षि महेश योगी) के संबंध में योग साधकों को अवगत कराया साथ ही इस पथ पर चलने का आग्रह किया।

Wednesday, September 20, 2023

सतत प्रयासों से ही समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना होगी पुरी - जिप.सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोफंदी में स्थानीय ग्रामवासियों के समस्या के निराकरण हेतु  स्वीकृत 200 मीटर सीसी रोड लागत 5 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भूमिपूजन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के सतत प्रयासों से ही समग्र ग्रामीण विकास की परिकल्पना पुरी होगी और जिला पंचायत क्षेत्र के विकास व समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी समन्वय के साथ एक दूसरे का सहयोग अत्यंत ही आवश्यक है। 
आगे बताया कि ग्राम पंचायत लोफंदी की मुख्य बस्ती का यहां मार्ग क्रांकिट ना होने के कारण बरसात के समय में पानी भर जाने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना होती थी,आवागमन में भी ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था और अब सीसी रोड के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य सरकार ने ग्रामीण व किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

जिला पंचायत सदस्य गोदावरीबाई कमलसेन ने भी राज्य सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।


इस अवसर पर सरपंच रामाधार सुनहरे,पवन पाठक,इब्राहिम मेमन,सचिन धीवर,अजय सिंह के साथ ही भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Tuesday, September 19, 2023

छत्तीसगढ़ में भी‌ फ्री होगी बिजली,मुफ्त होगा इलाज केजरीवाल की गारंटी के साथ :- डॉक्टर उज्वला कराडे

बिलासपुर– डॉ. उज्वला ने घोषणा पत्र के बारे जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार आती है तो सर्व प्रथम हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 24 घंटे बिजली की
 गांरटी व घरेलु बकाया बिल माफ किया जायेगा। इसके साथ ही हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जायेगी। दिल्ली की तर्ज पर हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जायेगा और सरकारी अस्पतालों को प्राईवेट अस्पतालों को दर्ज पर सर्व सुविधायुक्त बनाया जायेगा इसके साथ ही इन अस्पतालों में दवाईयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त में किया जायेगा। डॉ. उज्वला ने बताया है सरकारी विभाग में अपना
 काम कराने के लिए आम आदमी को कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस लिए हमारे घोषणा पत्र में यह भी शामिल है कि एक फोन करने पर सरकारी कर्मचारी आपके घर आयेंगे और काम करेंगे। इससे यह भी होगा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकेगी। पुलिस व छत्तीसगढ़ सेना के शहीद होने
 वाले जवानों के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि दी जायेगी। दिल्ली सरकार द्वारा यह राशि दी जा रही है। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1000 हजार रूपये महिने दिये जायेंगे 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जायेगी साथ ही बेरोजगारी भत्ता 3000 रूपये महिना दिया जायेगा। इसके साथ ही आर्थिक तंगी के
 कारण कई बुद्ध तीर्थ यात्रा करने से वंचित रह जाते है तो हमारी सरकार के द्वारा उनकी पसंद के तीर्थ स्थान पर फ्री में यात्रा कराई जायेगी। आगे डॉ. उज्वला ने बताया कि इस समय हर प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्ती कम की जा रही है वही उनकी जगह ठेका व संविदा प्रथा को बढ़ा दिया जा रहा है। जिसके कारण बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हमारी सरकार आती है तो सर्व प्रथम ठेका प्रथा को समाप्त कर नियमित भर्ती की जायेगी।

बिलासपुर आम आदमी पार्टी की मंशा राजनीति करने की नहीं है आप पार्टी का मक्सद देश की जनता को मूलभूत सुविधाओं जिसमें बिजली, पानी, सड़क शिक्षा व स्वास्थ्य, रोजगार जो प्रमुख है। उचित ढंग से मुहया कराना है। ये बाते आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव उज्वला 
ने  बुधवारी बाजार में जनसंपर्क के दौरान कही उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री का फोकस जनता मूलभूत सुविधाओं  पर केन्द्रीत है और हम इन्ही बिन्दुओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है। दिल्ली में इन सभी पर जो काम पिछले पांच सालों में हुआ है। वह काम अन्य पार्टियों ने पिछले 60 सालों में नहीं किया है। दिल्ली के बाद जब हमारी सरकार पंजाब में बनी तो इन्ही बिन्दुओं को फोकस करके वहां भी तेजी से काम चल रहा है और आने वाले कुछ समय में वहां भी चौकाने वाले परिणाम सामने आयेंगे। हमारा घोषणा पत्र भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी है। क्योंकि एक आम आदमी को रोजमर्रा में इन सबकी आवश्यकता प्रमुख रूप से पड़ती है।

आज बुधवारी बाजार में जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर उज्वला सहित देवेंद्र कुर्रे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,  वार्ड अध्यक्ष :- विक्रम बाकरे आजम मिर्जा तरुण किशोर, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन अग्रवाल, सरफराज मेमन एवं अन्य साथी मौजूद रहे

Saturday, September 16, 2023

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने किया-"यातायात जन जागरूकता अभियान"

बिलासपुर –जिले के कौशल विकास प्रशिक्षण संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज बिलासपुर शहर के विभिन्न चौक में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।* 

*इस संबंध में डी0एस0पी0 ट्रैफिक संजय साहू ने बताया कि यातायात जागरूकता के लिए समाजिक संगठन, अन्य संगठन सामने आकर यातायात के प्रति जन समूह को जागरूक करती हैं, जिसमे यातायात का पूरा सहयोग रहता हैं और जागरूकता कार्यक्रम निरंतर होते रहना रहना चाहिए जिसमे यातायात पुलिस द्वारा "यातायात की पाठशाला" शहर के शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर जारी है।*
*जागरूकता के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष मिंटू अरोड़ा एवं सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन एवम डी0 एस0 पी0 ट्रैफिक के नेतृत्व में संस्था की लगभग 40 छात्र-छात्राओं
 द्वारा आज बिलासपुर शहर के मंदिर चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, अग्रसेन चौक में राहगीरों व वाहन चालको को "तख्ती में यातायात जागरूकता स्लोगन"
 लिखकर प्रदर्शित कर, उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया, साथ ही हेलमेट की अनिवार्यता बताते हुए ऐसे दो पहिया चालक जिनके पास हेलमेट नहीं था,उन्हें
 यातायात बिलासपुर के प्रभारी डी0एस0पी0 संजय साहू के द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया, साथ ही जब भी दो पहिया वाहन में चलें हेलमेट अनिवार्य लगावे की सलाह दी गई।*

पूर्ण कार्यक्रम में सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन, मनीषा समवेल,जिला रोड सेफ्टी सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे, सउनि राम प्रताप यादव, डी0डी0 सिंह,आरक्षक जावेद अली,रोशन खेस, यासीन हुसैन, भुनेश्वर, शैलेंद्र सिंह,संदीप त्रिपाठी उपस्थित थे।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...