Saturday, February 11, 2023

कब्बड्डी छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा हुआ खेल है – सभापति अंकित गौरहा

बिलासपूर -:- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरमी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों का परिचय लिया व टास करा कर इस आयोजन के पहले मैच का शुभारंभ  कराया।

कबड्डी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ खेल


जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा हुआ खेल है और आज यहां इतना बढ़िया आयोजन देखकर काफी प्रसन्नता हुई है खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मंच मिलता है जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक गौरीशंकर यादव को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले खेल के आयोजनों में लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

कांग्रेस सयुक्त महामंत्री अमित यादव ने बताया युवा मितान क्लब के माध्यम से गांव के युवाओं को 25- 25 हजार की चार किस्त देकर सांस्कृतिक एवं खेलकूद आदि आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा की हार के बाद ही जीत है हार से निराश नहीं होना चाहिए।



 मंडी सदस्य अनिल यादव ने कहां की क्षेत्र की निरंतर विकास ही हमारा उद्देश्य है वर्तमान भूपेश बघेल सरकार उसके लिए संकल्पित है 


        इस अवसर गौरीशंकर यादव,राकेश यादव राजेश्वर यादव,भागवत श्रीवास,चमन यादव,हर्ष छाबड़ा,संतोष यादव,देवेश मिश्रा,जनपद सदस्य अजय घृतलहरे,सरपंच प्रतिनिधि मनोज बंजारे व ग्रामवासी भी उपस्थित रहें।

Thursday, February 9, 2023

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की सूझबूझ से 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों को पकड़ा जा रहा है

         

 इसी तारतम्य में आज सिविल लाइन पुलिस ने 27 किलो गांजा समेत चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन निजात के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली पारा में चार लोगों द्वारा गांजे की तस्करी की जा रही है जिस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की जिसमें 4 लोगों को संदिग्ध बैग के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा लाकर शहर में बेचने की फिराक में होने की बात कही ।पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है वहीं 27 किलो 500 ग्राम गांजा समेत एक स्कूटी जप्त किया गया है आरोपी कहां से गांजा लाकर कहां ले जा रहे थे इसकी छानबीन की जा रही है


थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ उनि रमेश पटेल, आर सरफराज, विकास यादव, देवेंद्र दुबे, व समस्त सिविललाइन स्टाफ बिलासपुर का सराहनीय कार्य रहा।

आरोपियों के नाम –

 *1* .सागर मानिकपुरी पिता शांति 25 साल नया पारा थाना सिरगिट्टी 

 *2* .अनिकेत उर्फ़ सोनू कोरी पिया गंगू 22 साल बुधवारी बाजार आंध्रा स्कूल पास तोरवा 

 *3* .अभिषेक वर्मा उर्फ़ दादू पिता भरत 19 साल गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी 

 *4* .राज उर्फ़ यश यादव पिता लक्ष्मण 22 साल नकती भवानी मंदिर पास तोरवा 

 जप्त सामाग्री:–

 27 किलो 500ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक एक्टिवा एवम 04 मोबाइल जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 55 हजार बताई गई।


Wednesday, February 8, 2023

ब्रिटेन, स्वीडन, जयपुर, के बाद तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण

 बिलासपुर–छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण जोकि कुछ दिनों पहले ही स्वीडन में बेस्ट एलजीबीटी फिल्म का अवॉर्ड जीती है इस फिल्म को तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित किया गया है आपको बता दें कि इससे पहले यह फिल्म जयपुर ब्रिटेन स्वीडन चेन्नई के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी चयनित हो चुकी है अभी तक 7 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण का ऑफिशियल सिलेक्शन हुआ है एवं एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने अवार्ड जीता है इस संदर्भ में जब हमने फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है 

और अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का चयन हो सकता है जब हमने उनसे फिल्म को बनाते हुए किस प्रकार की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा पूछा तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और सभी लोगों के सहयोग से उन्होंने इस फिल्म को बनाया है और इस फिल्म की सफलता का श्रेय वह अपने फिल्म के सभी साथियों को देना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म सभी लोगों के द्वारा किए गए सहयोग से ही बन पाई है इस फिल्म को बनाने में इरा फिल्म्स अमित जैन का बहुत बड़ा योगदान है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है इस फिल्म मे मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे संजय श्रीवास्तव किरण सिंह आरसी गुप्ता आनंद तांबे डॉक्टर आरती पांडे संजय दुबे डॉक्टर अरुण पटनायक डॉक्टर नत्थू लाल पटेल डॉ अंजू शुक्ला दिनेश सिंह राजपूत सोनू महंत मनोज ठाकुर सनी मनीष भटेजा आराध्या सिन्हा सोनल अग्रवाल दिशा सिंह राजपूत श्वेता दुबे सोनम दुबे अजय शर्मा एस विश्वनाथ राव दिनेश पांडे रामअवतार निर्मलकर सुमित दुआ चंचल सलूजा सुनील दत्त मिश्रा शैलेंद्र तिवारी भवर बंजारे मोनू रजक सत्येंद्र विशाल नीरज अतुल नरेंद्र चंदेल वीरेंद्र गहवई पंकज गुप्ते उमेश सिंह ठाकुर श्रेया दत्ता अमृतेश मिश्रा अमित तिवारी,आदित्य पांडे आरव पांडे काश्वी पांडे आदि ने निभाया है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम व संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है

बिलासपुर शहर के खिलाड़ी एशिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में करेंगे अपनी ताकत का प्रदर्शन –रविंद्र सिंह

बिलासपुर –27 और 28  जनवरी को जिला बालोद में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवम इनक्लाइन बेंचप्रेस प्रतियोगिता एवं एशिया कप सिलेक्शन का आयोजन छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर शहर के मुर्तजा खान , अख्तर खान एवम थालेश्वर राठिया ने अपने अपने वर्ग समूह में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन के सचिव हरीनाथ जी के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों का चयन एशिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता जो की 11 से 13 मार्च काठमांडू (नेपाल) में आयोजित होनी  है के लिए चयन किया गया है

 खिलाड़ियों ने नगर आगमन पर योग आयोग के सदस्य एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रविन्द्र सिंह के कार्यालय में जाकर उनसे आशीर्वाद लिया और रविन्द्र सिंह जी को अपनी आगामी एशिया कप प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया ठाकुर रविंद्र सिंह  ने खिलाड़ियों को एशिया स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व करने एवं एशिया कप में भारत के लिए पदक जीतकर लाने   

हेतु शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद करने की बात कही  यह खिलाड़ी मार्च माह में नेपाल जाएंगे ।इसी क्रम में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेख समीर  उत्तम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष ( छत्तीसगढ़ स्ट्रेंथलिफिंग फेडरेशन एवं कांग्रेस नेता यूसुफ हुसैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

Tuesday, February 7, 2023

रविंद्र सिंह ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

 बिलासपुर –स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर उनके तस्वीर मे पुष्प अर्पित कर याद किये छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी व सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के गायक व नगर के गणमान्य जन ।

सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप बिलासपुर की तरफ से स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पुराना बस स्टैंड टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल एमेरल्ड में आयोजित की गई ।जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए संगीत प्रेमी व छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी साथ में शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव यू मुरली राव । 

लता मंगेशकर जी की याद में रखा गया यह कार्यक्रम उनकी गानों को सुनने के लिए शहर के गणमान्य नागरिक, संगीत प्रेमी, गायक कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहां की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के गाने देश में ही नहीं अपितु पूरे संसार में प्रसिद्ध है । उनके जैसे गायक कलाकार भारत में जन्म लेना यह हमारे भारत देश के लिए सौभाग्य की बात है । 

जिन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से उन्हें प्राप्त हुआ है । ऐसे महान गायिका की मधुर आवाज दिल को छू लेती है । सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करना हम सबके लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है । आज भी लता जी हमारे संगीत व दिलो मे जिंदा है । इस अवसर पर म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन शाह ने कहा कि भारत देश के जितनी भी महान गायक हैं । उनकी जन्मतिथि, पुण्यतिथि पर हमेशा उनको हम संगीत के माध्यम से याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

 क्योंकि संगीत से दिल दिमाग जहाॅ स्वम का स्वस्थ रहता हैं । वही सगीत को सुनने वालों को भी देखा गया है की शारीरिक व मानसिक रुप से अपने आप को वे स्वस्थ पाते है।हमारे ग्रुप में एक से बढ़कर एक गायक कलाकार है जो सभी गायकों की आवाज में गाना गाते हैं । कुछ पुरुष कलाकार तो महिला के स्वर मे भी गाना गायक सभी का मन मोह लेते है । आज के कार्यक्रम में जो गायक कलाकार मधुर गानों की प्रस्तुति दी है । उनमें मुख्य रूप से श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, कुमारी श्रेया श्रीवास, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती रानू चंद्राकर, श्रीमती संगीता श्रीवास, श्रीमती उषा यादव, बासु श्रीनिवास, नंदलाल रमानी, श्रवण कुमार यादव, पी वी श्रीनिवास, देवब्रत मिश्रा, रितेश भारत, आदि अनेक गायक कलाकार अपनी गानों की प्रस्तुति इस अवसर पर दिए।

बिलासपुर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए मेयर यादव व सभापति गौरहा

 बिलासपुर -:- बिलासपुर पब्लिक स्कूल पहले गोंडपारा में संचालित होता था। उस समय इस स्कूल में उन विद्यार्थियों को आसानी प्रवेश मिल जाता था,जिन्हें बड़े स्कूल में दाखिला लेने में कामयाबी नहीं मिलती थी। यह स्कूल शुरू से ही बच्चों को उच्च स्तर का शिक्षा देने के लिए उनमें नैतिक संस्कार भर रहा है। 

ये बातें महापौर रामशरण यादव ने अशोक नगर स्थित बिलासपुर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। मेयर श्री यादव ने कहा कि अशोक नगर क्षेत्र का सौभाग्य है कि कोई स्कूल शहर से चलकर ग्रामीण क्षेत्र में आ गया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्बारा की गई मांग के संबंध में कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि स्कूल तक आने के लिए अच्छी सड़क हो। नाली का निर्माण हो,ताकि बच्चों को बरसात के दिनों में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 


सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद से स्वस्थ रहता है शरीर


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत के सभापति अंकित गौराहा ने कहा कि ऐसे अवसरों पर राजनीतिक भाषण नहीं देना चाहिए, क्योंकि सभी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है। इसके जरिए मन प्रसन्न रहता है और दिमाग रिचार्ज होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद एक तरह से शरीर को स्वस्थ रखने का बेहतर साधन है। 

स्कूल की संचालन कामाक्षी पाटनवार ने कहां की स्कूल के 15 वें वार्षिकोत्सव में छोटे से लेकर बड़े बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया। छत्तीसगढ़ी से लेकर जसगीत की प्रस्तुति देते हुए बच्चों ने जमकर वाहवाही लूटी। श्री राम के वन गमन से लेकर अयोध्या लौटने तक का सजीव प्रस्तुति दी,इसमें स्कूल के सभी शिक्षिकाओं व स्टाफ ने अपना पूरा योगदान दिया इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं।




                  इस कार्यक्रम में सुशेखर राव घोशले, कामाक्षी पाटनवार,जहूर अली,अश्वनी दिवेदी, यागेश कौशिक,प्रमोद वर्मा,दिलीप यादव उपस्थित रहें।

देश एवम राज्य के विकास में छात्राएं निभाएंगी अहम भूमिका–अंकित गौरहा

 बिलासपुर –सरस्वती सायकल योजना से कम हुई स्कूल की दूरी..जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया वितरण..बताया..21 वीं सदी में बच्चियां निभाएंगी विकास में नइभाएंगी अहम भूमिका।


उर्तुम


में शासकीय हाईस्कूल में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने भी शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं की पढ़ाई के प्रति लगन को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होने बताया कि जमाना 21 वीं सदी का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। देश वासियों को अपनी बेटियों पर नाज है।

                  उर्तुम हाईस्कूल में अंकित गौरहा कुल 32 छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक ही सीमित था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राएं पढ़ाई लिखाई से वंचित हो जाती थी

                  सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ हुआ। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है।


 


        अंकित ने कहा कि सरकार बच्चियों के साथ है। सरकार का प्रयास है कि बच्चियां देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे अंक से पास होकर देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं। 


 


     


उर्तुम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाला विकास समिति अध्यक्ष सुमन गौरहा,जनपद सदस्य प्रतिनिधी कपिल डोंगरे,सरपंच पुष्पा केवंट,प्राचार्य प्रभास शांडिल्य,धर्मेंद्र गौरहा,अथर्व मगर,रेखा सूर्यवंशी,छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।


 

Monday, February 6, 2023

सद्भाव पत्रकार संघ के आयोजन में शामिल होकर गर्वांवित महसूस हुआ –अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- पत्रकार सुरक्षा कानून अवश्य लागू होना चाहिए इस दिशा में हम सब मिलजुलकर बेहतर प्रयास करेंगे और आने वाले समय में सदभाव पत्रकार संघ के कार्यालय भवन के लिए विधायक निधि से राशि भी प्रदान की जाएगी। यह बातें रविवार को संभाग मुख्यालय में आयोजित सदभाव पत्रकार संघ के नव वर्ष मिलन एवं प्रादेशिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित शहर विधायक शैलेश पांडे ने कहीं।

रविवार को शहर से लगे मोपका में विकलांग चेतना परिषद के चिकित्सालय भवन सभाकक्ष में सदभाव पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन एवं नववर्ष मिलन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।


इस प्रकार का देश स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग, बस्तर संभाग, रायपुर और दुर्ग संभाग के पत्रकार साथी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए और पत्रकारों के हित में काम करने वाले अग्रणी संगठन सदभाव पत्रकार संघ के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिश्वास ने वर्तमान समय में पत्रकारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने का हवाला देते हुए सत्ताधारी पार्टी से पत्रकारों के लिए अच्छी नीति बनाकर लागू करने की मांग की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने उपस्थित लोगों को पत्रकारिता के इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सदभाव पत्रकार संघ के अयोजन में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं,पत्रकार समाज का आईना होते हैं जो लोगों को सही और गलत की पहचान कराते हैं,उन्होंने इस सम्मेलन के लिए सभी पत्रकार बंधुओं को अपनी शुभकामनाएं दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक ने भी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने के बाद भी पत्रकार उपेक्षित है इस दिशा में सही तरीके से ध्यान दिया जाना चाहिए।कार्यक्रम को तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने संबोधिित करते हुए पत्रकारों को समाज का सच्चा रक्षक और सिपाही निरूपित किया।सपा के प्रदेश प्रभारी धनीराम यादव,कृषि वैज्ञानिक डॉ शिल्पा कौशिक,जयरामनगर कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष संतोष दुबे,आप पार्टी के बिल्हा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जसबीर सिंह चावला एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। आप पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला कराडे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों को अपनी शुभकामनाएं दी।अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद शहर के यातायात को सुगम बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे प्रधान आरक्षक ध्रुव पांडे और पांच आरक्षक साथियों सतीश कुमार रघुराज सिंह अर्पित सिंह अनिल पटेल और मुकेश कोसले का भी नगर विधायक शैलेश पांडे के हाथों शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया वही इस अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था द विजडम, पायल एक नया सवेरा, कठपुतली विधा से जुड़ी किरण मोइत्रा,गौ रक्षा मंच के विपुल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सलूजा,अंकिता शुक्ला,सहित कई अन्य जानी-मानी हस्तियों का अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान सदभाव पत्रकार संघ की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सृष्टि सिंह के विशेष प्रयास से आए देवरीखुर्द के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सम्मेलन में समा बांध दिया। इस दौरान संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा और जिलाध्यक्ष पंकज खंडेलवाल के विशेष अनुरोध पर मुख्य अतिथि विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि संगठन विधिवत तरीके से प्रशासन को शासकीय भूमि के आवंटन की मांग करें फिर विधायक निधि से कार्यालय भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की बात उन्होंने कही। दुर्ग गंडई क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राशिद जमाल सिद्दीकी ने एक दूसरे संगठन से इस्तीफा देकर इसी कार्यक्रम के दौरान सदभाव पत्रकार संघ की सदस्यता ग्रहण की,इस पर प्रदेश अध्यक्ष आर.डी.गुप्ता और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी समेत सभी अतिथियों ने उनका स्वागत किया।सभी अतिथियों ने सदभाव पत्रकार संघ के इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डीसी बघेल, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा,संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा,कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा,संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल,राजेंद्र यादव,सत्येंद्र वर्मा, संभागीय संगठन सचिव छोटा भाई ,बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल,जिला सचिव आमिर खान,अनीश गंधर्व,सुधीर तिवारी,भूषण श्रीवास,नीरज शुक्ला,संतोष मिश्रा,अनुज श्रीवास्तव,मुकेश शर्मा,श्रीमती सृष्टि सिंह,श्रीमती भारती यादव,श्रीमती रामा धीमान,प्रतीक मिश्रा, शंकर अधीजा,नीरज माखीजा,पत्रकार शिव तिवारी,रुपेश सोनी,दिलीप अग्रवाल,संदीप गुप्ता, प्रशांत गुप्ता,नवीन गुप्ता,अंकुश गुप्ता,मुंगेली इकाई से कन्हैया यादव,कोरबा जिला उपाध्यक्ष कमल दास महंत,पाली ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष दीपक शर्मा,पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष फिरत दास महंत,कोरिया बैकुंठपुर जिला इकाई के अजीम अंसारी,वरिष्ठ पत्रकार विजय ओझा,प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा,गोविंद शर्मा, राकेश परिहार,कमलेश लवहात्रे,सागर सोनी, संतोष मिश्रा,आमिर ख़ान,नीरज शुक्ला,राकेश खरे,कमल दुसेजा,धनीराम यादव,मोहम्मद नजीर,  भूषण श्रीवास,रूपचंद्र राय,प्रभात राय,पवन वर्मा,संजीव सिंह,शेख अशलम,मनहरण कश्यप, रतन केशरवानी सहित प्रदेशभर से आए पत्रकार साथी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता और संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को विशिष्ट एलुमनी अवार्ड (Distinguish Alumnus Award) से नवाजा गया

बिलासपुर–एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को आईआईटी आईएसएम धनबाद ने प्रतिष्ठित विशिष्ट एलुमनी अवार्ड प्रदान किया है । ये सम्मान 05 फरवरी 2023 को संध्या आईएसएम धनबाद में आयोजित समारोह में दिया गया । इस अवसर पर एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती पूनम मिश्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही । 

विदित हो कि श्री मिश्रा ने इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस से वर्ष 1987 में बी टेक (माइनिंग) की डिग्री पूरी की । उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व, इसी संस्थान से मैनेजमेंट में पीएचडी की उपाधि भी अर्जित की है । 

आईआईटी-आईएसएम द्वारा माइनिंग एवं मिनरल सेक्टर में असाधारण उपलब्धियों व कार्य निष्पादन के लिए पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमनी अवार्ड दिया जाता है । इस अवार्ड के अहर्ता बिंदुओं में, माइनिंग एवं मिनरल सेक्टर अंतर्गत कार्य निष्पादन में असाधारण व मूल्यपरक योगदान, स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रभावी समन्वय, प्रक्रियागत सुधार को बढ़ावा, लीडरशिप एवं विजन, प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन, सामान्य जवाबदेही से बढ़कर सेवा क्षेत्र को योगदान आदि कारक प्रमुख हैं । श्री मिश्रा स्वयं वर्ष 2010-14 तक आईएसएम एलुमनी असोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी भी रहे । 

आईआईटी आईएसएम धनबाद की शुरुआत वर्ष 1926 में तत्कालीन भारतीय वायसराय लॉर्ड इर्विन के द्वारा देश में खनन गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित इंजीनियर व कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था वहीं वर्ष 1967 इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया । 

कोल इंडस्ट्री में डॉ प्रेम सागर मिश्रा की विशेष पहचान है । उनका अध्यवसायी व कर्मठ व्यक्तित्व, लीडरशिप स्किल, निर्णय क्षमता, संवाद शैली व इनोवेशन पर ज़ोर जैसे गुण अधीनस्थ कर्मियों को प्रेरित करते हैं । एसईसीएल से पूर्व वे कोल इंडिया की ईस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सीएमडी, उड़ीसा मिनरल डेवलपमेंट कम्पनी के निदेशक रहे हैं तथा कोल इंडिया की कई सब्सिडियरी कम्पनियों में सेवाएँ दी हैं । 

डॉ प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में, इस वित्तीय वर्ष में अबतक, एसईसीएल ने कोयला उत्पादन में, ग़त वर्ष समान अवधि की तुलना में, लगभग 20 मिलियन टन से अधिक तथा ओबीआर में 55 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज़्यादा की ऐतहासिक वृद्धि दर्ज की है ।

एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को प्राप्त इस अवार्ड से एसईसीएल अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष है ।



                                                 

ग्राम लागरा में अखंड नवधा रामायण के अभूतपूर्व आयोजन में शामिल हुए जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

 बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन मंडली भाग ले रही हैं और स्थानीय जन व जनप्रतिनिधि भी आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 


  इसी क्रम में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा इस अखंड नवधा रामायण के आयोजन में सम्मिलित हुए,उन्हें सर्वप्रथम समिति द्वारा गुलदस्ता व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभापति ने अयोजन समिति की प्रशंसा करते शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा भगवान श्री रामचंद्र जी के पुरातन संस्कृति व सभ्यता के प्रतिक की इस समृद्ध परंपरा को हमेशा जीवंत रखने के प्रयास से आयोजित अखंड नवधा रामायण के अभूतपूर्व आयोजन में शामिल होकर मैं कृतार्थ हुआ साथ ही क्षेत्र व जनता की सुख समृद्धि और शांति की कामना करते हुए श्री रामचंद्र जी के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए


 उसी तरह जनकल्याण में आगे आकर युवाओं को अपना जीवन सफल बनाने की बात कही तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर साहू,लगरा सरपंच शत्रुहन साहू,पूर्व सरपंच शिवशंकर कैवर्त,मुन्ना गोस्वामी,राजकुमार श्रीवास, किरण कैवर्त,अंजोरी कैवर्त,राजकुमार साहू, सुमीत साई को इस अखंड नवधा रामायण के आयोजन के लिए उनकी प्रसंशा करते हुए भारतीय हिंदू संस्कृति को कायम रखने जिले के सबसे प्राचीन अखंड नवधा रामायण के आयोजन हर वर्ष कराने के लिए प्रोत्साहित किया उनके द्वारा अखंड नवधा रामायण धार्मिक आयोजन के लिए हर तरह से संभव सहयोग करने की बात कहीं।

Sunday, February 5, 2023

रविंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय योग शिविर हुआ संपन्न

 बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा आयोजित तिन दिवसीय योग शिविर सी एम ङी कालेज मैदान बिलासपुर मे आयोजित किया गया था। जिसमे योग प्रशिक्षण के साथ ही साथ छाॅत्र युवा महिला बुजुर्गो को हास्य योग जल निति यातायात नियम व महिला सुरक्षा की भी जानकारी दि गई। 

वही सतोष रजक व उनके साथीयो के द्वारा नाटक के माध्यम से भुपेश सरकार की उपलब्धीयो को भी प्रदर्शित किया गया ।छत्तीसगढ योग आयोग के इस योग शिविर मे आज योग ध्यान ब्यायाम जुम्बा के बाद मैराथन दौङ का आयोजन किया गया था।

 जिसमे 5 साल के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग भी शामिल हुए। रविवार को आज कार्यक्रम मे अतिथी के रुप मे छत्तीसगढ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव बी ङी ए के पुर्व अध्यक्ष अनिल टाह पुर्व महापौर राजेश पाण्ङेय छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह पुर्व योग आयोग सदस्य मंजु दीदी एरिया मल्टी मीडिया के ङारेक्टर संदीप गुप्ता द्वारा दिप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ महतारी व भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया।

वही अतिंम मे प्रतियोगियो को शील्ङ व प्रमाणपत्र वितरण किया गया। योगीयो को उद्बबोधित करते हुए छत्तीसगढ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हमे नियमित योग करना चाहिए इससे शरीर मे उर्जा का संचार होता है। जिससे हम बिना रुके दिनचर्या के कामो को असानी से कर सकते है । छत्तीसगढ शासन द्वारा योग व खेलकूद के माध्यम से युवाओ को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनाया जा रहा है। वही इनके लिए भुपेश बघेल जी के द्वारा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बी ङी ए के पुर्व अध्यक्ष अनिल टाह जी ने कहा की करोना काल में हम सबको सीखने को मिला । यदि हम अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं ।

 तो नियमित रूप में योग ध्यान और व्यायाम करें इससे हम रोग व महामारी से आसानी से बच सकते हैं । नगर निगम के पुर्व महापौर राजेश पाण्ङेय जी ने कहा की आदि काल से ॠषी मुनियो के माध्यम से हम सभी को योग का ज्ञान मिल रहा। आधुनिक युग मे इसे भुलाना हमारे लिए सबसे बङी भुल होगी। छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने कहा निरोगी रहने की लिए अनिवार्य रुप मे हमे योग ध्यान व ब्यायाम करना चाहिए। इससे हम स्वयं भी स्वस्थ रहेगे और हमारा परिवार व समाज की स्वस्थ रहेगा। इससे हम स्वस्थ व विकसित भारत देश का निर्माण कर सकते हे।ब्रम्हकुमारी प्रमुख मजु दिदी ने कहा हमे प्रकृति के साथ खिलवाड नही करना चाहिए । बल्कि शुध्द हवा पानी व सुर्य की रोशनी लेनी चाहिए नियमित योग अभ्यास करना चाहिए इससे हम हमेशा स्वस्थ बने रहेगे। एरिना मल्टी मिङीया के ङारेक्टर संदीप गुप्ता ने कहा की शिक्षा के साथ ही साथ जिवन मे खेल योग ध्यान को भी स्थान देना चाहिए छत्तीसगढ शासन का निर्णय बाद स्कुलो मे अब हर शनिवार खेलकूद ब्यायाम व योग होने लगा है। 

इसक अच्छा परिणाम आने वाला समय मे बच्चो को मिलेगा ।कार्यक्रम को सफल बनाने छत्तीसगढ योग आयोग मास्टर ट्रेनरो के साथ ईनाया फाउंडेशन के सदस्य अब्दुल खालिद आजम मिर्जा राहुल गबेल नजीम खान अपूर्व मेघा दत्ता आतिफ अमन मोहसीन खान विनिता गबेल शारुख खान व जिला योग आयोग प्रमुख अविनाश दुबे शुध्द योग केंद्र से मोनिका पाठक मास्टर ट्रेनर लिली ठाकुर सतीश बरेठ रश्मि सारथी राजेश त्रिवेदी प्रित बाला आङील आरती वर्मा अनुराग विश्वकर्मा श्वेता गुप्ता अंकित भोई योगिता बरेठ अजय कुमार त्रिलोक नागेश रश्मी पाण्ङेय ङाली बरेठ प्रतिकला तृप्ती कुमारी नरेश कौशिक मिनाक्षी श्रीवास्तव ओकार दास दिलीप साहु कर्ण सिंह अटल विश्वविद्यालय से ॠतु सिंह प्रिया साहु इंदु साहु पुजा सुषमा सुमन आंनद कविता रोज लोकेश नीतीश साहु वर्षा तिवारी दुर्गेश रानी सागर राहुल गिरे इन्द्राणी ज्योत्सना श्रेप्ता अंजली कल्पना कुमारी का सहयोग मिला । वही मैराथन दौङ मे सेन्ट जेवियर्स से दास जी अटल बिहारी विश्वविद्यालय के शिक्षक सत्यम तिवारी एल सी आई टी से रानु शुक्ला विनस वैली से मिस जेसीका मिस इंदु सेन समाज सेवक सुनिल छाबङा व एरिना मल्टी मिङीया का विशेष योगदान रहा।

Saturday, February 4, 2023

आप सभी को रैदास जयंती की शुभकामनाएं – इशहाक कुरैशी

 बिलासपुर –इशहाक कुरैशी संचालक आजाद युवा संगठन ने पूरे प्रदेश एवम देश वासियों को 

संत शिरोमणि रविदास "रैदास" जयंती की शुभकामनाएं एवम बधाई दी है।

*मन चंगा तो कठौती में गंगा*

संत शिरोमणि रविदास "रैदास" जयन्ती की शुभकामनाएं

संत रविदास जी के बारे में जानिए:–

गुरू रविदास (रैदास) का जन्म काशी में माघ पूर्णिमा दिन रविवार को संवत 1398 को हुआ था उनका एक दोहा प्रचलित है," चौदह सौ तैंतीस कि माघ सुदी पन्दरास"

 दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री रविदास। 

उनके पिता संतोख दास तथा माता का नाम कलसांं देवी था। उनकी पत्नी का नाम लोना देवी बताया जाता है।

 रैदास ने साधु-सन्तों की संगति से पर्याप्त व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया था। वे जूते बनाने का काम किया करते थे औऱ ये उनका व्यवसाय था और अपना काम पूरी लगन तथा परिश्रम से करते थे और समय से काम को पूरा करने पर बहुत ध्यान देते थे। 

संत रामानन्द के शिष्य बनकर उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया। संत रविदास जी ने स्वामी रामानंद जी को कबीर साहेब जी के कहने पर गुरु बनाया था, जबकि उनके वास्तविक आध्यात्मिक गुरु कबीर साहेब जी ही थे।

 उनकी समयानुपालन की प्रवृति तथा मधुर व्यवहार के कारण उनके सम्पर्क में आने वाले लोग भी बहुत प्रसन्न रहते थे। प्रारम्भ से ही रविदास जी बहुत परोपकारी तथा दयालु थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। साधु-सन्तों की सहायता करने में उनको विशेष आनन्द मिलता था। वे उन्हें प्राय: मूल्य लिये बिना जूते भेंट कर दिया करते थे। उनके स्वभाव के कारण उनके माता-पिता उनसे अप्रसन्न रहते थे। कुछ समय बाद उन्होंने रविदास तथा उनकी पत्नी को अपने घर से भगा दिया। रविदास पड़ोस में ही अपने लिए एक अलग इमारत बनाकर तत्परता से अपने व्यवसाय का काम करते थे और शेष समय ईश्वर-भजन तथा साधु-सन्तों के सत्संग में व्यतीत करते

योग शिविर को लेकर बुजुर्ग हो या बच्चे सभी में दिखा उत्साह

 बिलासपुर–बिलासपुर में छत्तीसढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित योग शिविर के दूसरे दिन भारी संख्या में बच्चे व बुजुर्ग योग अभ्यास करने पहुंचे। वहां उपस्थित सभी लोगों के मन में योग के प्रति भारी उत्साह दिखा। हास्य योग के सभी सदस्यों ने सबसे पहले सभी को हंसाकर मन के तनाव को दूर किया वही स्कूली बच्चों ने शिविर में योग के गुण सीखें। साथ ही योग को नियमित रूप से जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। 

सीएमडी कालेज मैदान में छत्तीसगढ योग आयोग की ओर से आयोजित योग शिविर में सुबह छह बजे से बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए योग अभ्यास करते हैं।आज छत्तीसगढ योग आयोग के मास्टर ट्रेनरो द्वारा सुक्ष्म व्यवायाम, प्रणायाम, सुर्य नमस्कार व योग नृत्य कराया गया । 

इसके बाद योग ट्रेनरों ने योगासन अभ्यास करने से शरीर को होने वाले फायदा व नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही योग अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर छतीसगढ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के छत्तीसगढीया खेल व योग के प्रति समर्पण को देखते हुए तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

आज शनिवार को शिविर का दूसरा दिन है। ठंड बढ़ने के बाद भी प्राइमरी स्कूल के बच्चों से लेकर 84 साल के बुजुर्ग सुबह से शिविर में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। योग के प्रति उनके लगाव व समर्पण को हम सलाम करते हैं। इन्ही के प्रयासों से योग आगे बढ़ रहा है। धीरे-धीरे जन-जन तक पहुंच रहा है। हम सभी को बच्चे व बुजुर्गों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लाफ्टर क्लब के ङी बी गुप्ता सहीत नारी शक्ति टीम के सरला सर्वणकार व सभी सदस्यों को सम्मानित किया। शिविर में पहुंचे बुजुर्गों से भविष्य मे भी सहयोग करने की अपील की। शिविर में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय योग साइंस विभाग के शिक्षक सत्यम तिवारी, डीएलएस कालेज के योग साइंस विभाग के शिक्षक अंकित दुबे ने शिविर की भुरी भुरी प्रशंसा कि।

योग प्रशिक्षण कार्यक्रम बाद यातायात विभाग के उमाशंकर पाण्ङेय व शैलेश सिंह व साथीयो ने यातायात के बारे मे जानकारी दि । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे चन्द्रप्रकाश बाजपेई राष्ट्रीय सचिव सेवादल अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष क्रेङाई राकेश जसवाल अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर रविन्द्र सिंह सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ मजु दिदि पुर्व सदस्य छत्तीसगढ योग आयोग आदि प्रमुख रुप से शामिल हो कर योग प्रेमीयो को मार्गदर्शन कर उनका हौसला बङाया। कार्यक्रम को सफल बनाने योग आयोग के मास्टर ट्रेनर अविनाश दुबे ईनाया फाउंडेशन के अब्दुल खालिद आजम मिर्जा राहुल गबेल नजीम खान राजेश दिवेदी लिलि ठाकुर मोनिका पाठक रश्मी सारथी आरती वर्मा सतीश बरेठ नरेश कौशिक अनुराग विश्वकर्मा श्वेता गुप्ता अंकित भोई योगिता बरेठ अजय कुमार ङाली बरेठ रश्मी पाण्ङेय प्रित बाला आङील त्रिलोक नागेश तृप्ति कुमारी कर्ण सिंह व अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से रितु सिंह, प्रिया, इंदु, सुषमा, लोकेश, नीतीश, दुर्गेश, राहुल, प्रतिकला, समेत भारी संख्या में लोग शिविर में उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक सियाराम कौशिक व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया ताला महोत्सव शुभारंभ..

बिलासपुर –बिल्हा ब्लॉक के दगोरी ग्राम पंचायत के समीप ग्राम ताला में रूद्र महाशिव भगवान जी के महा उत्सव प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष 2023 मैं भी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ कल 3 दिन का उत्सव का शुभारंभ बड़े ही जोर शोर से पूरी सात सज्जा के साथ मनाया गया इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अभ्यागत पूर्व विधायक माननीय श्री सियाराम जी कौशिक,समारोह के अध्यक्ष जिला पंचायत सभापति युवा नेता अंकित गौराहा जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि कौशिक,वरिष्ठ कांग्रेसी जोगेंद्र सलूजा, विमल अग्रवाल,रोहिणी नौबत का सीताराम अग्रवाल ताला महोत्सव के संरक्षक कृष्णकांत व अध्यक्ष बजरंग के सानिध्य मे भगवान शिव जी मूर्ति पर पूजा अर्चना कर व दीप जलाकर भगवान गणेश जी की आराधना कर किया गया।


 माननीय श्री अंकित गौरहा जी ने इस उत्सव पर अपने उद्बोधन में भगवान शिव जी के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में जो पुराना तत्व पर्यटन स्थल घोषित किया गया है इसे और वृहद बनाने के लिए मेरे से जो भी सहयोग बनेगा 

उसे पूरा करने में तत्पर रहूंगा इस महोत्सव की बधाई देते हुए इस क्षेत्र के विकास समृद्धि के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा वही माननीय पूर्व विधायक श्री सियाराम जी कौशिक ने भी ताला महोत्सव के कमेटी को बधाई देते हुए बताया कि रूद्र महाशिव जी की मूर्ति खुदाई में निकली तब यहां पर कुछ भी नहीं था और जब खुदाई हुई देवरानी जेठानी दो मूर्तियों का एक साथ देखा गया उसी नाम से आज यह गांव विख्यात है 


और पुराने समय में पत्थरो की जो नाकाशी आज भी उतनी ही सुंदरता के साथ दिखाई पड़ती है भगवान शिव जी का आशीर्वाद सदा इस विधानसभा क्षेत्र में बना रहे पूरा क्षेत्र फलता फूलता रहे यही हमारी कामना है कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया गया वही माननीय अतिथियों को साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर ताला महोत्सव कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया

 तत्पश्चात माया के फूल के संगीत का वृहद आयोजन का शुभारंभ किया गया 15 से 20 गांव के भगवान शिव जी के भगत रुद्र महाशिव का दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त कर इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया 3 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में बृहद रूप में मेले का आयोजन किया गया है जो पूरे क्षेत्र में एक आकर्षक का केंद्र बना हुआ है मनिहारी नदी के किनारे होने के कारण यहां की प्राकृतिक छटा अलग ही नजर आ रही है रूद्र शिव जी की मूर्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस मूर्ति के बनावट विभिन्न प्रकार के जीव जंतु का समावेश है। पूर्व प्रधानमंत्री देश की प्रथम महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी भी यहां आ चुकी है देश के बड़े नेताओं का इस स्थल पर आना जाना लगातार रहता है।

Friday, February 3, 2023

नियमित योग अभ्यास करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है- रविन्द्र सिंह


बिलासपुर–छत्तीसगढ़ योग आयोग इनायत फॉउंडेशन के तत्वाधान में सीएमडी कालेज मैदान में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

 नियमित योग अभ्यास करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है। खसकर स्कुली छात्र-छात्राओं को रोजाना प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे बच्चों के मानसिक विकास तेजी से होता है। साथ ही शरीर के भीतर अशुद्धि नष्ट हो जाती है। ध्यान एकाग्र होता है। वे शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा युवा और बुजुर्गों को भी प्रतिदिन योग अभ्यास करना चाहिए। इससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी समाज कल्याण मंत्री अनिला भेङीया जी छत्तीसगढ योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी के मार्गदर्शन पर योग आयोग द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। 

आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। ताकि सभी नागरिक शारीरक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहे। माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी योग के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए पूरा जोर प्रयास कर रहे हैं । ये बातें छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्षद श्री रविन्द्र सिंह ने कहा।

छत्तीसगढ़ योग आयोग व इनाया फॉउंडेशन के तत्वाधान में सीएमडी कालेज मैदान में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे, बिलासपुर नगर निगम के पूर्व महापौर वाणी राव , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्री रविन्द्र सिंह ब्रम्हकुमारी से मंजू दीदी,पुलिस विभाग के रक्षा टीम प्रभारी श्रीमती दुर्गा पटेल, श्री शरद बाजपेयी, श्रीमती विभा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का प्रारंभ किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रहे हैं। योग को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। योग लोगों को शारीरिक व मानसिक लाभ तो पहुंचा रहा है। अब राज्यशासन के प्रयास से योग आर्थिक फायदा भी पहुंचा रहा है। पूरे प्रदेश भर के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग के पद पर योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके बाद ब्रह्मकुमारी से मंजू दिदी ने शांति पाठ कराया। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के योग साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने योग पिरामिड का प्रदर्शन किया। योग अनुदेशकों ने शिविर में पहुंचे बच्चों व युवा, बुजुर्गों को योगाभ्यास प्राणायाम कराया। वही महिला सुरक्षा पर भी चर्चा हुई ।इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से श्वेता कुमारी ऋतु सिंह, प्रिया, इंदु, पूजा,सुषमा, सुमन, कविता, रोज, लोकेश, नीतीश, दुर्गेश, वर्षा, रानी राहुल कुमार आदि ने योग द्वारा पिरामिड बना कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेन्ट जेवियर्स स्कूल से दास जी एल सी आई टी स्कूल से शानु शुक्ला विनस वैली स्कूल से मिस जेसीका व मिस इंदु सेन मेङम का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम मे योग आयोग जिला प्रमुख अविनाश दुबे मोनिका पाठक ईनाया फाऊंडेशन से अब्दुल खालिद आजिम मिर्जा योग आयोग मास्टर ट्रेनर लिली ठाकुर सतीशबरेठ, हास्य योग से रमेश दुवा जिला योग आयोग से अनुराग विश्वकर्मा, अजय कुमार , श्वेता गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, रश्मी सारथी रश्मि पाण्ङेय आरती वर्मा प्रितबाला आङील,त्रिलोक नागेश तृप्ति कुमारी नरेश कौशिक कर्ण सिंह अकीत भोई मिनाक्षी श्रीवास्तव ङाली बरेठ ओंकार दास महंत योगिता बरेठ विनिता गबेल नाजिम खान राहुल गबेल सहित भारी संख्या में लोग शिविर में उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कोलमेन लाजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड किया जमकर विरोध

बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत गतौरी में मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई आज दिनांक 03-02-2023 को रखी गई हैं जो अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे शुरू हुई परंतु इस लोक सुनवाई में भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था 

जिसके कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रभावित पंचायत के ग्राम वासियों को इस संबंध में जानकारी तक नहीं थी फिर गतौरी स्कुल के प्रांगण में टेंट लगता देखकर जब स्थानीय जनों ने पूछा तब उन्हें जानकारी हुई मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई आयोजित की जा रही हैं तब उन्होंने इस विषय में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा को जनसूनवाई की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों और स्कूल के छात्र छात्राओं को कोलवाशरी के खुलने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया तब जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने इस विषय में त्वरित ही कोलवासरी के जन सुनवाई के विरोध करने का निर्णय लिया व ग्रामवासियों व आसपास के प्रभावित पंचायतों के सरपंचों को सुबह 10:00 बजे से ही जन सुनवाई में उपस्थित रहने को कहा। जिससे ग्रामवासियों व स्थानिय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस जनसुनवाई को निरस्त कराया जा सके और लगभग 1 घंटे के हंगामे के बाद जनसुनवाई निरस्त कर दिया गया।

जनसुनवाई के लिए शासकीय नवीन प्राथमिक स्कूल मैदान ग्राम पंचायत गतौरी का चयन किया गया था,जहां सुबह 8:30 बजे ही जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। लगभग सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा,जिला पंचायत सदस्य गोदावरी बाई कमलसेन,समाजसेवी दिलीप अग्रवाल,पूर्वसरपंच अनिल यादव,सेमरताल सरपंच राजेंद्र साहू,गतौरी सरपंच अश्वनी सोनवानी,बजरंग सिंह ठाकुर,धर्मेंद्र शास्त्री, विकास कौशिक के साथ ग्रामवासी जनसुनवाई स्थल पर जमीन बैठ गए और जमकर कोलवासरी प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाने लगे,और जन सुनवाई स्थगित करने की मांग करने लगे,इसके कुछ समय बाद ही राजेंद्र साहू,दिलीप पाटिल,सेंदरी सरपंच अक्तिराम भारद्वाज,रोहित कौशिक,जलसो सरपंच सुरेंद्र साहू,आशिक जावेद,इसराफिल खान,सचिन धीवर,सत्यशिव तिवारी,परमेश्वर लोनिया,पप्पू दूबे,रितेश शर्मा, विरेंद साहू,महेंद्र सिंह ध्रुव,कन्हैया सिंह,प्रकाश वर्मा,विदेशी निर्मलकर,दुजराम कोशरिया,किशन पटेल ने भी जनसुनवाई स्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी जमीन में बैठकर कोल वाशरी बंद करो के नारे लगाने शुरू कर दिए लगभग 1 घंटे तक नारों का दौर लगातार चलता रहा और अंत में अतिरिक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई निरस्त करने का निर्णय लिया।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया की गतौरी में मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय जन सुनवाई का आज ग्रामवासियों के साथ मिलजुल कर विरोध किया और जन सुनवाई को स्थगित कराया,यह दुर्भाग्य की बात है की शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल के सामने ही कोलवाशरी स्थापित की जा रही है और इसकी जनसुनवाई भी उसी स्कूल में की जा रही हैं,शायद पर्यावरण विभाग अपनी आंखे बंद कर चुका हैं,और इस कोलवासरी को भविष्य में भी कभी नहीं खुलने दिया जाएगा।


पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेंद्र साहू ने बताया कि कोल वाशरी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र को पूर्ण रूप से बर्बाद किया जा रहा है ऐसा अब हम आगे नहीं होने देंगे साथ ही उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी।

Thursday, February 2, 2023

ऐसे है बिलासपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी

 बिलासपुर– शहर के एक ऐसे थाना प्रभारी जिनकी जितनी भी तारीफ की जाए शायद ही कम हो।

शहर का एक ऐसा थाना क्षेत्र जहा के थाना प्रभारी अपनी कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी के नाम से जाने जाते है जो  

गरीब पीड़ितो,महिलाओं और वृद्धजनों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते है।

जी हा हम बात कर रहे है सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की,जिन्होंने अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों के बीच अपना दबदबा बनाये रखा है अपराधियों की जान में जान नही आती जब उनके दिमाग और जहन  में परिवेश तिवारी का नाम आता है।


सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी लगातार नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते आ रहे है हाल ही में आप सभी को ज्ञात होगा बड़ी मात्रा में कोरेक्स (कोडीन युक्त) सिरप का जखीरा और उसके तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा ,इस बड़ी कार्यवाही में उनके टीम का भी भरपूर सहयोग रहा।

सिविल लाइन थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम अपने क्षेत्र में ताबड़तोड़ नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते आ रहे और आज फिर से एक चरस तस्कर को सिविल लाइन टीम ने धर दबोचा।


पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के *निजात* अभियान के तहत दिए गए आदेशानुसार व अति पुलिस अधीक्षक शहर व नगर पुलिस अधीक्षक सिविललाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविललाइन को लगातार अवैध नशा के विरुद्ध कारग़र कार्यवाही का निर्देश दिया गया था,

जिसके परिपालन में सिविललाइन प्रभारी द्वारा लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है..

.इसी कड़ी में मुखबिर सूचना प्राप्त करने के बाद आरोपी आकाश छारी निवासी मेरठ जो की गंगानगर आदिनाथ परिसर में कमरा नंबर 304 में रह रहा था जो की उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे 15 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा गया।और आरोपी के विरुद्ध ndps act के तहत कार्यवाही की गई है।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई गलत जनसुनवाई – सभापति अंकित गौरहा

 बिलासपुर –मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई का होगा विरोध


मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई दिनांक 03-02-2023 शुक्रवार को रखी गई हैं। वही ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासी इस जनसुनवाई के विरोध में और उनमें इस कोलवाशरी को लेकर काफी नाराजगी भी देखी जा रही। जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब गलत तरीके से जनसुनवाई कराकर यहां गतौरी गांव के बीचों- बीच कोल क्रेशर की स्वीकृति ले ली गई थी इसके विरोध में ग्राम वासियों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था तब अंकित गौरहा और उनके 11 सहयोगियों पर पुलिस प्रशासन ने चक्का जाम का मामला भी दर्ज किया था।



इस विषय में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया की जिस स्थान पर कोलवासरी खोला जाना प्रस्तावित है उसे 100 मीटर की दूरी पर ही प्राथमिक और मिडिल स्कूल है,कोलवाशरी के बाउंड्री से लगी हुई शासकीय धान संग्रहण केंद्र है,कोल वाशरी के पीछे ही शासकीय तलाब है और वहां पानी का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है किसानों के बोर फेल हो रहे हैं ऐसी परिस्थिति में कोलवाशरी के द्वारा भी भारी मात्रा में जल का उपयोग किया जाएगा जिससे भविष्य में स्थानीय लोगों को पीने की पानी के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और ऐसी परिस्थिति में  कोलवाशरी के लिए जनसुनवाई किया जाना दुर्भाग्य जनक हैं।

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...