Sunday, October 25, 2026

शरद पूर्णिमा पर बिनोबा नगर में मां शेरावाली का भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति गीतों में हुए सराबोर

         विनोबा नगर में मां शेरावाली का जगराता


बिलासपुर के बिनोबा नगर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति की ओर से भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़े इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी परमित बग्गा, रिंकू और अमन दुबे सहित समिति के सदस्यों ने मां शेरावाली की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद जगराते का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मां के भजनों और जयकारों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। 



बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भक्ति गीतों का आनंद उठाया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया। आयोजन को सफल बनाने में मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजा यादव, उपाध्यक्ष नीलेश कौशिक और बबल ठाकुर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव सोनू चौहान के साथ सोहेल शर्मा, बबलू केसरवानी, मुकेश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य खुशबू सोनी, साईम सिंह और आकाश मनहर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने पूरे आयोजन में सहयोग किया और श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच कार्यक्रम को संपन्न कराया। जगराते के समापन पर मां को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। शरद पूर्णिमा पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने बिनोबा नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बनाया तथा लोगों को मां की आराधना के लिए एक साथ आने का अवसर दिया।


No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर में महालक्ष्मी पूजन और भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्या

  शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर में महालक्ष्मी पूजन और भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्...