Sunday, October 25, 2026

शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर में महालक्ष्मी पूजन और भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्या

 शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर में महालक्ष्मी पूजन और भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर


शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्या दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विद्या उपनगर उद्यान में मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को खीर एवं भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य जगराते में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और मां के भक्तिमय गीतों पर आनंदित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने नगर एवं प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के










 साथ महारास रचाया था और मां लक्ष्मी रात्रि में भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा को चंद्रमा की सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होने तथा अमृत वर्षा की मान्यता के कारण भी विशेष महत्व दिया जाता है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडेय, अनूप चटर्जी, बब्लू केसरवानी, अजय सिंह, शिवा मुदलियार, मनोज शुक्ला, ओमकार केसरवानी, उत्तम चटर्जी, मुन्नू केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, चित्रकांत श्रीवास, अनिमेष गवई, जितेंद्र पांडेय, रिंकू परिहार, हरजीत सिंह, विक्की, अनिल सिंह, सतीश चंदेल, संतोष चौहान, छोटू बर्डे, विक्की नानवानी, मनोज श्रीवास्तव, दीपक कश्यप, केशव गोरख, संजय दवे, संगीत मोइत्रा, दिलीप साहू, विजय अग्निहोत्री, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश कश्यप, अनीश तिवारी, शिव बाग, विभूति तिवारी, विजय दुबे, प्रभाकर राव, राजेश साहू, गुड्डू चंदेल, राजेंद्र बिष्ट, मृत्युंजय तिवारी, अंशुमन पांडेय, अविनाश सिंह चंदेल, अनु शर्मा, यश सिंह, अक्षय तिवारी, राजवीर सिंह और वीर सिंह ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। महिला समिति की ओर से शशि सिंह, राम तिवारी, सीमा सिंह, संगीता पांडेय, पाखी चटर्जी, अनु गवई, ललिता केसरवानी, रूम चटर्जी, बबीता केसरवानी, साक्षी परिहार, अर्चना केसरवानी, कृष्णा सिंह बिष्ट, सपना सिंह, स्वाति मिश्रा, नीलिमा दवे, मंजुला सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


No comments:

Post a Comment

शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर में महालक्ष्मी पूजन और भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्या

  शरद पूर्णिमा पर विद्या उपनगर में महालक्ष्मी पूजन और भव्य जगराता, हजारों श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्...