Wednesday, August 5, 2026

सावन उत्सव में झलकी संस्कृति, हुनर और महिला सशक्तिकरण की मिसाल, घरेलू उद्यमियों को मिला सम्मान

 



बिलासपुर में हर नारी रोजगार फाउंडेशन, लायंस क्लब बिलासपुर और शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होटल इंटरसिटी, जगमल चौक में भव्य सावन उत्सव का आयोजन उत्साह और पारंपरिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री किरण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जीएमटी कोऑर्डिनेटर लायन चंदा बंसल और जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन फरहीन चिश्ती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने महिलाओं को



 समाजसेवा, आत्मनिर्भरता और संगठन से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में सावन की थीम पर मेहंदी, हेयर स्टाइल, टैलेंट हंट, सावन सुंदरी सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शिवांगी दीप सोनी ने सावन सुंदरी का खिताब जीता, जबकि मेहंदी, हेयर स्टाइल और टैलेंट हंट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। शक्ति क्लब की ओर से उपस्थित सभी महिलाओं को कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की एक विशेष


 आकर्षण घरेलू उद्योग चलाने वाली महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल रहे, जहां उनके उत्पादों को भरपूर सराहना मिली। आयोजन को सफल बनाने में होटल इंटरसिटी के हरदीप सिंह सलूजा, अरविंद वर्मा, मधु शर्मा और रोशनी दीक्षित सहित सभी आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, महिला प्रतिभा, स्वरोजगार और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

सावन उत्सव में झलकी संस्कृति, हुनर और महिला सशक्तिकरण की मिसाल, घरेलू उद्यमियों को मिला सम्मान

  बिलासपुर में हर नारी रोजगार फाउंडेशन, लायंस क्लब बिलासपुर और शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होटल इंटरसिटी, जगमल चौक में भव्य सावन उत्...