Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने किया ध्वज वंदन, बच्चों को बांटी मिठाई, फल और शैक्षणिक सामग्री

स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने किया ध्वज वंदन, बच्चों को बांटी मिठाई, फल और शैक्षणिक सामग्री

बिलासपुर। आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य, बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद तथा बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने ध्वज वंदन कर तिरंगे को सलामी दी और भारत माता को पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित जनमानस को मिठाई एवं फल वितरित किए, वहीं छोटे बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल भी प्रदान की। अपने संबोधन में रविंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगे के मान-सम्मान को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से मिलकर मुकाबला करने के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है। देश और प्रदेश को विकास की ओर आगे बढ़ाने में सरकार के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 







कार्यक्रम में प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, अनिल पांडेय, राजू साहू, हेरि डेनियल, बब्लू केसरवानी, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, संगीत मोईत्रा, संजय दवे, राहुल दुबे, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, राजेश वर्मा, हनु शर्मा, अजय गोस्वामी, सन्नी चौहान, राजेंद्र विष्ट, श्रीमती सीमा सिंह, स्मिता मोईत्रा, कोमल बर्थडे, सविता माहेश्वरी, विमला टोप्पो, कल्पना शेन्डे, ममता पांडेय, मसीह प्रकाश, संतोष घृत लहरे, गन्नू सोना, दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, यश सिंह, दिल हरण श्रीवास, लालु घृतलहरे, प्रमोद श्रीवास, नंदू यादव, गोलू श्रीवास, सुनील यादव, दिता श्रीवास, रिंकू रजक, महेतरू श्रीवास, रमेश साहू, शंकर अहिरवार, राजा यादव सहित गायत्री मंदिर परिवार से श्रीमती रूमी दुबे, एलिजाबेथ पिल्ले, मालती मिश्रा, चंद्रशिला तिवारी, सिद्धि विश्वकर्मा एवं वार्ड और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

 


...........................................

 


..........................................

 


No comments:

Post a Comment

स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने किया ध्वज वंदन, बच्चों को बांटी मिठाई, फल और शैक्षणिक सामग्री

स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने किया ध्वज वंदन, बच्चों को बांटी मिठाई, फल और शैक्षणिक सामग्री बिलासपुर। आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिव...