Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर NCP ने दिया हर घर दो पौधे लगाने का संदेश

 स्वतंत्रता दिवस पर NCP ने दिया हर घर दो पौधे लगाने का संदेश


बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ ने 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ महमंद बाईपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मिठाई का वितरण भी किया गया। अपने संबोधन में बिस्वास ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के


 प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का दिन है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर परिवार से घर के आसपास कम से कम दो पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार यदि इस संकल्प को अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेताओं, जिला पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा की भावना से राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (युवा) अय्यूब मेमन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु राज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सामाजिक एकता, जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ.........

विज्ञापन

 


विज्ञापन

 


विज्ञापन

 


No comments:

Post a Comment

स्वतंत्रता दिवस पर NCP ने दिया हर घर दो पौधे लगाने का संदेश

  स्वतंत्रता दिवस पर NCP ने दिया हर घर दो पौधे लगाने का संदेश बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ ने 80वां स्वतंत्रता दिवस...