Saturday, October 10, 2026

बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग का शुभारंभ, न्यायिक सेवाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

 

बिलासपुर। न्यायिक सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिलासपुर में एक नए शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत हुई है। शहर के राजेंद्र नगर चौक स्थित ‘लीगल माइंड्स कोचिंग’ का शुभारंभ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। संस्थान में सिविल जज, एसडीपीओ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने विधि शिक्षा और न्यायिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध




 कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। लीगल माइंड्स कोचिंग की शुरुआत से अब विद्यार्थियों को कानून और न्यायिक सेवा से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर में ही एक नया विकल्प मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रोशन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्थान की शुरुआत को विधि शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग का शुभारंभ, न्यायिक सेवाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

  बिलासपुर। न्यायिक सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिलासपुर में एक नए शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत हुई है। ...