Tuesday, August 29, 2023

रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं–रविंद्र सिंह

बिलासपुर–योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने पूरे प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।
योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने पूरे प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने बताया 
रखाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। 
रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।
बहन भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है।  यह पर्व अपनी बहनों के अलावा हम सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

No comments:

Post a Comment

सावन उत्सव में झलकी संस्कृति, हुनर और महिला सशक्तिकरण की मिसाल, घरेलू उद्यमियों को मिला सम्मान

  बिलासपुर में हर नारी रोजगार फाउंडेशन, लायंस क्लब बिलासपुर और शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होटल इंटरसिटी, जगमल चौक में भव्य सावन उत्...