अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

बिलासपुर–जनरल परेड में पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने किया बलवा ड्रील का अभ्यास! पुलिस डाग ने किया डेमो ड्रील !
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.03.2023 शुक्रवार को जनरल परेड के दौरान
 अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी को बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया।
 बलवा ड्रील के दौरान राहुल देव शर्मा ने आने वाले दिनों की परिस्थिति जन्य समस्त प्रकार की स्थितियों परिस्थितियों के आधार पर विस्तार से संपूर्ण बलवा ड्रील का सिलसिले वार अभ्यास कराकर जानकारी दी गई। 
बलवा ड्रील के दौरान वाटर कैनन के उपयोग एवं टीयर स्मोक सेल के उपयोग से भी अवगत कराया गया। पुलिस स्निफर डाग ग्रेसी एवं पुलिस ट्रेकर डाग रोजी के द्वारा भी
 डेमो ड्रील कर दिखाया गया जिसकी सभी अधिकरी / कर्मचारी द्वारा प्रसंशा की गई। पुलिस की कार्यशैली में कसावट लाने एवं बलवा ड्रील की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराने के उद्देश्य से आज का बलवा ड्रील काफी सकारात्मक रहा। आगे भी नियमित रूप से पुलिस के अभ्यास जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

रिपब्लिक पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा आपले का रायगढ़ दौरा, गौ-माता व किसानों की समस्याओं पर मुखर बयान

सलमान के जन्मदिन पर फैन राहुल सिंह ने गरीबों के साथ बांटी खुशियाँ

रविंद सिंह ने वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के महत्व पर दिया मार्गदर्शन