Wednesday, January 18, 2023

श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने किया डगनिया विद्युत कंपनी मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन

 रायपुर –छत्तीसगढ़ तकनीकी विद्युत कर्मचारी एकता यूनियन के बैनर तले भारी संख्या में विद्युत कर्मचारियों ने किया डगनिया विद्युत कंपनी मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन ।

यूनियन के महामंत्री श्रीकांत सिंह ठाकुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागु किया गया है किंतु विद्युत विभाग में अभी तक लागू नही हुआ है।


साथ ही आई टी आई योग्यताधारी कर्मचारियों को तकनीशियन वितरण श्रेणी दो में पदोन्नति का वादा किया गया था जो कि अब तक पूरा नहीं किया गया है

 कैशलेस चिकित्सा ओवरटाइम भत्ता संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित पांच सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया मांगे पूरी नहीं होने पर तृतीय एवं चतुर्थ चरण में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं सामूहिक अवकाश आंदोलन करने की बात एकता यूनियन के द्वारा कही गई इस समय प्रदेशभर से आए भारी संख्या में विद्युत कर्मचारी कार्यकर्ता उपस्थित थे देर शाम तक आंदोलन चलता रहा अंत में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया!

No comments:

Post a Comment

सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन

बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...