Wednesday, July 22, 2026

बिलासपुर के NEET सफल छात्रों ने मनाया जश्न, री-नीट की चुनौतियों से पार पाकर दी प्रेरणादायक सीख

 NEET SUCCESS


बिलासपुर : NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले बिलासपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और लगातार मिली प्रेरणा को दिया। छात्रों ने री-नीट जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का जिक्र करते





 हुए कहा कि कठिन समय में परिवार और शिक्षकों का साथ ही उन्हें दोबारा खड़े होने की ताकत देता है। साथ ही उन्होंने छात्रों से किसी भी परिस्थिति में गलत कदम न उठाने और खुलकर अपने परिजनों व शिक्षकों से बात करने की अपील भी की। बिलासपुर में NEET परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान और जश्न का माहौल देखने को मिला। 




सफल विद्यार्थियों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और हर उस व्यक्ति की है जिसने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। छात्रों ने बताया कि री-नीट की घोषणा के बाद वे भी निराश हुए थे, लेकिन परिवार और शिक्षकों के हौसले ने उन्हें फिर से मेहनत करने के



 लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि सफलता का सबसे बड़ा मंत्र लगातार अभ्यास, टेस्ट सीरीज और प्रश्नपत्रों का विश्लेषण है। एक अन्य सफल छात्र उत्कर्ष राठौर ने बताया कि री-नीट ने उन्हें अपनी पिछली रैंक सुधारने का एक नया अवसर दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों का योगदान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी अनअकैडमी बिलासपुर सेंटर के शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि हर परिस्थिति में उन्हें केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सीख मिली। छात्रों ने उन अभ्यर्थियों से भी अपील की जो असफलता से निराश हैं कि आत्महत्या कभी समाधान नहीं है, बल्कि अपने परिवार और शिक्षकों से बात कर आगे बढ़ना ही सही रास्ता है। NEET में सफलता हासिल करने वाले इन छात्रों की कहानी बताती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और परिवार का भरोसा किसी भी मुश्किल को सफलता में बदल सकता है। छात्रों की यह उपलब्धि अब दूसरे अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

ऐतिहासिक नगरी मल्हार में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

ऐतिहासिक नगरी मल्हार में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

बिलासपुर :–बिलासपुर जिले के प्रमुख ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल मल्हार में आज 22 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की 629वीं और जिले की 37वीं नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। बैंक के माननीय अध्यक्ष  विनोद कुमार अरोरा के कर-कमलों द्वारा उद्घाटित इस समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह राजपूत, कॉर्पोरेट ऑफिस से श्रीनिवासन , वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन दिनेश कुमार चौहान, सामान्य बैंकिंग प्रभारी राहुल कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक


 धीरज कुमार, कार्यालय सहायक यश गुप्ता सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक शेष नारायण गुप्ता, अवधेश कुमार, नरेन्द्र








 कुमार (संचालक, लक्ष्मी वस्त्रालय), सत्य राय और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने बैंक के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी और विश्वास जताया कि यह शाखा क्षेत्र के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी, साथ ही उन्होंने उपस्थितजनों को जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा से बचने के महत्वपूर्ण उपाय भी साझा किए........


Monday, July 13, 2026

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग का कारनामा– विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर शिक्षकों को बनाया जा रहा अधीक्षक

 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग का कारनामा– विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर शिक्षकों को बनाया जा रहा अधीक्षक


​सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जहाँ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के स्पष्ट आदेशों के बावजूद शिक्षकों को उनके मूल शिक्षण कार्य से मुक्त नहीं किया गया है। विभाग की ओर से प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए बड़ी संख्या में शिक्षकों को छात्रावासों के प्रभारी अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार थमाया जा रहा है। जिले में कुल 84 छात्रावासों के सापेक्ष 60 से अधिक नियमित अधीक्षक कार्यरत हैं, इसके बावजूद बिल्हा, तखतपुर, चपोरा, कुरवार, शिवतराई, जारहाभाटा, बोड़सरा और मस्तूरी जैसे विकासखंडों में नियमित अधीक्षकों की मौजूदगी के बावजूद शिक्षकों को प्रभारी अधीक्षक के रूप में तैनात रखा गया है।



 बिल्हा और तखतपुर जैसे क्षेत्रों में तो एक ही शिक्षक को दो-दो छात्रावासों का प्रभार दिया गया है, जबकि वहाँ पहले से ही नियमित अधीक्षक मौजूद हैं। जारहाभाटा कैंपस में तीन नियमित अधीक्षकों की उपलब्धता के बाद भी प्रभारी व्यवस्था बनाए रखना विभाग की मनमानी और प्रशासनिक अव्यवस्था को उजागर करता है। सहायक आयुक्त कार्यालय द्वारा नियमित अधीक्षकों को दरकिनार कर शिक्षकों को अतिरिक्त प्रभार देने का यह विकल्प विभागीय कार्य संस्कृति और शिक्षकों के मूल कर्तव्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है.......

Sunday, July 12, 2026

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर बरसे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, रविंद्र सिंह के साथ की संगठनात्मक चर्चा

बिलासपुर आगमन पर राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने सौजन्य भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी संगठनात्मक गतिविधियों व रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद, शहर में आयोजित ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने मंच से केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान अव्यवस्था के चलते शिक्षा विभाग पूरी तरह से आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। उन्होंने देश भर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को छात्रों के

 भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया और हाल ही में 21 छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या की घटनाओं को सिस्टम की विफलता का काला अध्याय बताया। प्रतापगढ़ी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्रों की यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और वे इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से उठाएंगे।


 उन्होंने बिलासपुर के छात्र-छात्राओं के साथ हुए संवाद से निकले निष्कर्षों को सदन में रखने का भरोसा दिलाया और मांग की कि जब तक जवाबदेही तय करते हुए शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी छात्र हित में अपनी संघर्ष यात्रा जारी रखेगी।

Friday, July 10, 2026

होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान में विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन समारोह हुआ संपन्न ।


बिलासपुर –होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालखदान में विद्यार्थी परिषद गठन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल के प्राचार्य फॉदर प्रमोद बारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एवं विशिष्ठ अतिथि रहे ग्रेंड न्यूज के संवाददाता श्री पुरुषोत्तम दुबे थे विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम में नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा विद्यालय एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा-भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

समारोह को विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने और भी आकर्षक बना दिया। रंगारंग संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।मुख्य अतिथियो ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय के अनुशासन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।


विद्यालय के प्राचार्या डॉ सिस्टर क्लेरिटा डिमैलो ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने उत्तरदायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करेंगे।


कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया ।

Sunday, June 21, 2026

योग ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार_रविंद्र सिंह

बिलासपुर –अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग आज हम सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, जो न केवल शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचय कर हमारी दिनचर्या को व्यवस्थित करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एक स्वस्थ जीवन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग के जरिए तन और मन को शुद्ध व मजबूत बनाना अनिवार्य है, विशेषकर प्रतिस्पर्धा के इस आधुनिक दौर में, जहाँ शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुदृढ़ रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। श्री सिंह ने योग को रोगों से मुक्ति का



 एकमात्र साधन बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया और सुझाव दिया कि योग को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, मंदिरों और धर्मशालाओं जैसे हर क्षेत्र में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए ताकि प्रदेश और देश में एक स्वस्थ समाज की स्थापना हो सके। उन्होंने विशेष रूप से नई पीढ़ी के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा कि आज की अव्यवस्थित जीवनशैली, खान-पान की गलत आदतों, भागदौड़ और तनाव भरे माहौल में बच्चों को नशा व मानसिक दबाव से बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से योग से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि योग ही वह माध्यम है जिससे हम एक संतुलित और अनुशासित जीवन यापन कर सकते हैं......

Wednesday, June 10, 2026

छात्रावास अधीक्षक संघ ने बढ़ाई मांग: महंगाई के दौर में शिष्यवृत्ति और अनुरक्षण मद में अविलंब वृद्धि की आवश्यकता

बिलासपुर–(10 जून 2026)छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (जिला इकाई, बिलासपुर) ने आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए छात्रावासों की बदहाल स्थिति और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संघ ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2022 से अब तक विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति राशि में कोई संशोधन नहीं किया गया है, जबकि इस बीच खाद्य सामग्री, दूध, सब्जी, फल और रसोई गैस जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस बढ़ती महंगाई के कारण वर्तमान में निर्धारित राशि में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और संतुलित भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिससे उनके पोषण स्तर पर विपरीत प्रभाव पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अतिरिक्त, संघ ने 'अनुरक्षण मद'


 (Maintenance Fund) की अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए बताया कि अधिकांश छात्रावासों को मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत व्यवस्था के लिए समय पर फंड नहीं मिल पा रहा है। इन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में अधीक्षक सीमित संसाधनों के साथ छात्रावास का संचालन करने को मजबूर हैं, जिससे बुनियादी ढांचा लगातार कमजोर होता जा रहा है। अपनी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए संघ ने शासन से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के व्यापक हित में शिष्यवृत्ति की राशि में तत्काल यथोचित वृद्धि की जाए और अनुरक्षण मद को नियमित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को एक बेहतर आवासीय और शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस ज्ञापन सौंपने के दौरान बिलासपुर छात्रावास अधीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री विकास तिवारी सहित उपाध्यक्ष पामेन्द्र कुर्रे, प्रफुल्ल शर्मा, देवेंद्र पाण्डेय, आलोक शर्मा, राहुल साहू, एल महेश्वर राव, प्रकाश शर्मा, शुखदेव सोनी एवं जिले के समस्त छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।


Saturday, May 23, 2026

ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी ओपन टूर्नामेंट के लिए गोवा रवाना हुए नीतीश रत्नेश, राष्ट्रीय मंच पर अकेले करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी ओपन टूर्नामेंट के लिए गोवा रवाना हुए नीतीश रत्नेश, राष्ट्रीय मंच पर अकेले करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर – बिलासपुर स्थित होली क्रॉस स्कूल, लाल खदान के होनहार और बेहद प्रतिभाशाली छात्र नीतीश रत्नेश 1st ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी ओपन टूर्नामेंट 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से गोवा के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे पूरे प्रदेश और खेल जगत में हर्ष का माहौल है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सबसे खास और गौरव की बात यह है कि नीतीश रत्नेश छत्तीसगढ़ राज्य से प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और खेल के प्रति बेजोड़ समर्पण के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। नीतीश की यह असाधारण उपलब्धि न



 केवल बिलासपुर और उनके स्कूल परिवार के लिए सम्मान की बात है, बल्कि क्षेत्र के अन्य उभरते युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भी एक महान प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। अपनी लगन और अनुशासन से यह साबित करने वाले नीतीश की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, खेल प्रेमियों और समस्त क्षेत्रवासियों ने गहरा गर्व व्यक्त किया है; अब सभी की दुआएं और शुभकामनाएं नीतीश के साथ हैं कि वे इस राष्ट्रीय मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में रोशन करेंगे.....


Monday, May 4, 2026

Bharat Mata English Medium School Achieves 100% Result in Class 5th and 8th Board exams

 Bharat Mata English Medium School Achieves 100% Result in Class 5th and 8th Board exams 


BILASPUR Bharat Mata English Medium School has recorded an outstanding performance in the Class 5th and 8th board examinations for the academic session 2025-26, achieving a perfect 100% pass rate. Demonstrating exceptional academic excellence, every single student from both



 grades passed the examinations in the first division, with a majority of them scoring above the 90% mark. A stellar performance was delivered by Navya Prajapati of Class 5th, who secured the top position in the school with an incredible 99% score. 


On this momentous occasion, School Principal Father Salin P., along with the school management and the teaching faculty, extended their heartfelt congratulations to the students for their hard work and wished them continued success in their future academic endeavors.........

(भारत माता आंग्ल माध्यम शाला का दबदबा: 5वीं और 8वीं के बोर्ड नतीजों में शत-प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

​बिलासपुर स्थित भारत माता आंग्ल माध्यम शाला ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शाला की कक्षा पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जहाँ न केवल सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, बल्कि अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विशेष रूप से



कक्षा पांचवीं की छात्रा नव्या प्रजापति ने 99% अंकों के साथ स्कूल में टॉप कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि और कड़ी मेहनत को देखते हुए शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी, शाला प्रबंधन समिति और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं...........)




प्रवेश प्रारम्भ:–






Saturday, April 25, 2026

हॉली क्रॉस स्कूल लालखदान मे विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण का किया गया आयोजन

 बिलासपुर – लालखदान स्थित  हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल,में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के उपलक्ष्य में प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु 'गो ग्रीन' थीम के तहत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.... खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने केवल पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि नन्हें हाथों से रोपी गई इस हरियाली की उम्मीद को निरंतर सींचने, उसकी देखभाल और संरक्षण करने का अटूट संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर वैश्विक चुनौतियों से अवगत कराते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।  क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के उपलक्ष्य में एक भव्य वृक्षारोपण उत्सव का आयोजन किया गया। 'गो ग्रीन' थीम पर आधारित इस


गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने अपार उत्साह दिखाते हुए प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस हरित अभियान के दौरान वातावरण मिट्टी की सौंधी खुशबू और 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा। रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार

 
और फलदार वृक्ष लगाए, इसके अलावा नन्हें हाथों से रोपी गई इस हरियाली की उम्मीद को निरंतर सींचने, उसकी देखभाल और संरक्षण करने का अटूट संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर वैश्विक चुनौतियों से अवगत कराते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। 












 उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वे हमारे संपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) के रक्षक भी हैं। स्कूल प्रशासन के इस सार्थक और सराहनीय प्रयास ने न केवल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जगाई, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया। यह आयोजन समाज के लिए एक सशक्त संदेश था कि यदि हमें अपना भविष्य सुरक्षित रखना है, तो आज प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना अनिवार्य है...



प्रवेश प्रारम्भ :------


Tuesday, April 14, 2026

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में चलाया जा रहा संगठन सृजन अभियान

 बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने कहा संगठन सृजन अभियान आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । वार्ड से लेकर शहर जिला प्रदेश व देश के विभिन्न कोनों में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम निश्चित ही सराहनी है।आने वाले समय में व आगामी चुनाव में हमें इसका सुखद परिणाम परिलक्षित होगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक वार्ड में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विनोबा नगर वार्ड नंबर 27 का संगठन सृजन अभियान बैठक आहूत की गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामशरण यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री व पर्यवेक्षक पंकज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवा मिश्रा व बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता


 प्रतिपक्ष व पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर शहर उपाध्यक्ष शिवा मुदलियार चंद्रहास शर्मा शहर महामंत्री प्रशांत पांडेय संगीत मोईत्रा हेरि डेनियल संजय दवे संजीव परिहार राहुल दुबे विजय तिवारी राम प्रकाश केशरवानी योगेश पिल्ले कल्पना शेन्डे गुड्डू चंदेल संदीप मिश्रा गुलशन सिंह राजेश साहू छोटू बर्थडे गुड्डू पाठक केशव गोरख अदिति वर्मा राकेश केसरी हनु शर्मा अजय गोस्वामी उदय गंगवानी जावेद खान ऋषि पटेल यश सिंह पप्पू विष्ट आदि उपस्थित थे.................




प्रवेश प्रारम्भ तो जल्दी करियें......बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए.......






Thursday, April 2, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब: पूर्व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ विशाल प्रसाद वितरण

बिलासपुर –हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर स्थित पी.जी.बी.टी. कॉलेज के समक्ष भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान सीताराम और पवनपुत्र हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक आरती के पश्चात विशाल प्रसाद भोग का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से





उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया। रविन्द्र सिंह ठाकुर जी के साथ रिंकू परिहार, प्रशांत पांडे, कमलेश सिंह परिहार, बबलू केसरवानी और विजय अग्निहोत्री जैसे गणमान्य जनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में गब्बी परिहार, गुड्डू चंदेल, विवेक मिश्रा, राजेश साहू, श्रेष्ठ परिहार, कुणाल शर्मा, पिंटू सलूजा, अभिजीत परिहार, दीपराज और शुभराज परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। भक्तिमय भजनों और "जय श्री राम" के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा, जो सामुदायिक एकता और अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण बना।


प्रवेश प्रारम्भ........





Thursday, March 12, 2026

भूपेंद्र डहरिया और उसके सहयोगी की शर्मनाक करतूत: अधिकारी का सख्त संदेश—'महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे'

 बिलासपुर वनमंडल में महिला वनरक्षक के सम्मान पर चोट: भूपेंद्र डहरिया और साथी पर कार्रवाई की मांग तेज, क्या विभाग बचाएगा साख?

​भूपेंद्र डहरिया और उसके सहयोगी की शर्मनाक करतूत: अधिकारी का सख्त संदेश—'महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे'

​बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत अनुसंधान एवं विस्तार क्षेत्र में पदस्थ महिला वनरक्षक ओसिन रानी सिंह के साथ हुए अभद्र व्यवहार ने विभाग की कार्यसंस्कृति पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी भूपेंद्र डहरिया और उसके साथी वनरक्षक बसंत महिलांग के खिलाफ विभाग के भीतर और बाहर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़िता द्वारा सौंपे गए वॉयस रिकॉर्डिंग जैसे पुख्ता सबूतों ने इन दोनों की ओछी मानसिकता को उजागर



 कर दिया है, जिसमें न केवल महिला कर्मचारी बल्कि उनके परिवार के खिलाफ भी अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या वन विभाग भूपेंद्र डहरिया और उसके साथी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा या फिर विभागीय साठगांठ और "लेनदेन" के प्रभाव में आकर इस संवेदनशील मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। हालांकि, वनमंडलाधिकारी (DFO) ने स्पष्ट रूप से कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि महिला की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को सौंप दी गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन दोनों आरोपियों को महज चेतावनी देकर छोड़ देता है या फिर पुलिस एफआईआर की अनुमति देकर एक नजीर पेश करता है, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी इस तरह की घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके।

Wednesday, February 18, 2026

छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक बैठक संपन्न: चेयरमैन रविन्द्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी सत्र का रोडमैप तैयार

 

छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक बैठक संपन्न: चेयरमैन रविन्द्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी सत्र का रोडमैप तैयार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक आमसभा आज, 18 जनवरी 2026 को बिलासपुर स्थित होटल बंसीवाला में अत्यंत उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संघ के चेयरमैन श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर ने की, जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश में इस मार्शल आर्ट खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया। सभा के दौरान महासचिव शेख समीर ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सराहा। बैठक का मुख्य आकर्षण आगामी वर्ष के लिए आधिकारिक खेल कैलेंडर जारी करना रहा, जिसमें प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए कई प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों की योजना बनाई गई है। इस आमसभा में


छत्तीसगढ़ पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव श्री सूरज यादव का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश के 14 जिलों के अध्यक्षों और सचिवों सहित मुख्य कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण सदस्य जैसे अध्यक्ष श्री मनीष बाग, उपाध्यक्ष सुश्री ममता पांडे, महासचिव शेख समीर,



 संयुक्त सचिव एम रत्नाकर, और कोषाध्यक्ष मनीष निषाद उपस्थित रहे। साथ ही, तकनीकी निदेशक शेख अरबाज अली, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन अभिषेक देवांगन और कार्यालय सचिव बी.बल्बिनी राव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी खेल के भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। यह बैठक प्रदेश में पेंचाक सिलाट के प्रति बढ़ते रुझान और भविष्य की तैयारियों को देखते हुए मील का पत्थर साबित होगी।

Sunday, February 15, 2026

महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व पार्षद श्री रविंद्र सिंह ने विशेष पूजा-अर्चना की

न्यायधानी बिलासपुर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहाँ छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं नगर निगम बिलासपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व पार्षद श्री रविंद्र सिंह ने विशेष पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर श्री सिंह ने सपरिवार और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भगवान शंकर और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन किया, जिसके पश्चात भव्य महाआरती संपन्न हुई। पूजन के दौरान श्री सिंह ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए


महादेव से आशीर्वाद मांगा। आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और भोग का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस भक्तिमय आयोजन में अर्जुन सिंह, जगन्नाथ सिंह, मणिशंकर सिंह, खेलावन सिंह, पवन सिंह, राघवेंद्र सिंह, कुशवा सिंह चौहान, पिंटू ठाकुर, मनोज क्षत्रीय, गोलू सिंह, आशीष ठाकुर सहित श्रीमती आशा सिंह, मधु सिंह, पूर्णिमा चौहान, सीमा सिंह, माया ठाकुर, राजकुमारी चौहान, बिल्लो क्षत्रीय, रितिक सिंह, राहुल ठाकुर, यश सिंह और पप्पू बिष्ट जैसे गणमान्य जन उपस्थित रहकर धर्म लाभ प्राप्त किए।

Sunday, February 1, 2026

अमित सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा और रोजगार पर केंद्रित भाजपा की नई रणनीति

बिलासपुर –बजट 2026: 'विकसित भारत 2047' की संकल्पना को साकार करता युवाओं का रोडमैप

​अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में अमित सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा और रोजगार पर केंद्रित भाजपा की नई रणनीति

​भारतीय जनता पार्टी ने 'विकसित भारत 2047' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में वर्ष 2026 के बजट को पूरी तरह से देश के युवाओं को समर्पित कर दिया है, जिसे भविष्य की एक मजबूत नींव माना जा रहा है। इस बजट के माध्यम से जहाँ एक ओर शिक्षा और कौशल विकास (Skill Development) के लिए ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नए द्वार खोले गए हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर की राजनीति में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब वर्तमान विधायक और कद्दावर नेता अमर अग्रवाल ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए अजीत सिंह को इस मिशन

 को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। भाजपा की यह रणनीति स्पष्ट संकेत देती है कि पार्टी अब अनुभवी नेतृत्व के संरक्षण में युवा जोश को आगे लाकर बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखना चाहती है। इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है, बल्कि तकनीकी नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की उम्मीद जागी है। बजट का मुख्य लक्ष्य युवाओं को 'जॉब सीकर' के बजाय 'जॉब क्रिएटर' बनाना है, ताकि 2047 तक भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सके और बिलासपुर इस प्रगति का नेतृत्व करने वाले प्रमुख केंद्रों में से एक बनकर उभरे।

Tuesday, January 27, 2026

बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बिनोवा नगर गायत्री मंदिर चौक में ध्वजारोहण कर सलामी दी

 बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह  जी ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बिनोवा नगर गायत्री मंदिर चौक में ध्वजारोहण कर सलामी दी।

छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी राजेंद्र प्रसाद जी की मार्गदर्शन में संविधान को लागू कर भारत देश में जहां विभिन्न जाति धर्म के लोग निवास करते हैं ।उनको एक सूत्र में पिरोकर समानता का अधिकार दिये। जिसके कारण हर व्यक्ति आज आजादी के साथ प्रदेश व देश के विकास में अग्रणी है। देश को आजाद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हम सब नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग में चल भारत को एक अखंड देश बनाने में अपनी आहुति दे। इसी संकल्प के साथ हर एक देशवासी को आगे बढ़ना चाहिये।












ध्वज वंदन के बाद उपस्थित जनों को फल व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद श्री सिंह जी व समाज सेवक शिवा मुदलियार हरीश तिवारी  चंद्रहास शर्मा उत्तम चटर्जी राघवेंद्र सिंह प्रशांत पांडे दिलीप साहू अजय गोस्वामी सन्नी चौहान श्रीमती कल्पना नाईक सीमा सिंह इस्मिता मोइत्रा संजय दवे बब्लू केसरवानी संगीत मोईत्रा राहुल दुबे संदीप मिश्रा प्रफुल्ल झा केशव गोरख पीयूष अग्रवाल राजेश जोसेफ राकेश केसरी प्रवीण बर्डे विक्की नानवानी राजेश साहू गुड्डू चंदेल मुकेश दुबे संजय शुक्ला शिवा मिश्रा व गायत्री मंदिर से शिक्षिका श्रीमती माला तिवारी रश्मि सिंह विश्वनाथ शुक्ला सुशीला प्रजापति संगीता विश्वकर्मा हर्ष प्रजापति मालती मिश्रा गौरव प्रजापति चंद्रशिला तिवारी ऋषि पटेल अविनाश चंदेल नंदू यादव प्रमोद श्रीवास यश सिंह राजा यादव तुषार कोसले समीर आडिल महेश यादव रामेश्वर आडिल दिना श्रीवास सुरेंद्र यादव गोलू श्रीवास दीपक देवांगन दिलहरण श्रीवास नानु यादव शंकर अहिरवार विक्की यादव रमेश साहू कालीचरण यादव छोटू यादव समीर आडिल सुनील यादव समीर टंडन छवि यादव तुषार कोसले  विक्की यादव ईशान सिंह पप्पू बिष्ट आदि सैकड़ो के तदात में वार्ड व नगर वासी उपस्थित थे।

रायपुर जंक्शन का इतिहास

  रायपुर जंक्शन का इतिहास: बैलगाड़ियों के पड़ाव से आधुनिक रेलवे जंक्शन तक का सफर जब रायपुर में रेलवे नहीं थी आज जिस जगह पर रायपुर जंक्शन द...