Wednesday, February 21, 2024

प्रतिभाशाली लोग हालात के मोहताज नहीं होते- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –प्रतिभाशाली  लोग हालात के मोहताज नहीं होते- त्रिलोक चंद्र श्रीवास (संभागीय श्रीवास समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन) प्रतिभाशाली लोग कभी भी हालत के मोहताज नहीं होते, वह हालात को,
अवसर को अपने अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय और लगन के दम पर अपने अनुरूप बना लेते हैं ,प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को एवं अध्यनरत प्रतियोगी परीक्षा हो या कॉलेज स्कूल के विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी रखना चाहिए, तथा नकारात्मक विचारधारा के लोगों से दूर रहकर ,अपना
 भविष्य निर्माण करने में पूरा समय लगना चाहिए, एक सफल और जिम्मेदार नागरिक, बनकर आप समाज और राष्ट्र की सेवा किसी और से बेहतर तरीके से कर सकते हैं,  श्रीवास समाज संभाग बिलासपुर लगातार रचनात्मक सृजनात्मक कार्य कर रहा है, मैं पूरे टीम को बधाई देता हूं,
 एवं पूरे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवार गुरुजनों को भी अभिनंदन करता हूं, यह बातें संभागीय श्रीवास समाज बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्र सम्मान समारोह में इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,प्रभारी- उत्तर प्रदेश एवं गुजरात तथा प्रांतीय अध्यक्ष सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ ने  व्यक्त किया, इस अवसर पर संभागीय श्रीवास् समाज एवं विशेष रूप से संभाग के कोषाध्यक्ष संतोष
 श्रीवास द्वारा लगातार प्रकाशित किया जा रहे  वार्षिक कैलेंडर सेन पंचांग कi भी विमोचन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में कैस कला बोर्ड के प्रथम उपाध्यक्ष श्री चित्रकांत श्रीवास ,कांग्रेस नेता श्री मनोज श्रीवास कोरबा जिला अध्यक्ष श्री मोहन श्रीवास श्री दुखी राम श्रीवास श्री महेश श्रीवास श्री गोरेलाल श्रीवास एवं अन्य उपस्थित
 अतिथियों द्वारा संबोधन प्रदान किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के युवा कवि बालमुकुंद श्रीवास एवं आभार प्रदर्शन सचिव श्री चंद्रमणि श्रीवास् ने किया, कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर बिलासपुर संभागीय श्रीवास  समाज द्वारा सम्मानित किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री लक्ष्मी श्रीवास प्रमोद श्रीवास बसंत श्रीवास संतोष श्रीवास सुमित श्रीवास नरेंद्र श्रीवास नवीन श्रीवास युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष, अश्वनी श्रीवास निखिल श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास दीपक श्रीवास आशीष श्रीवास् लोकेश श्रीवास संजय श्रीवास्, नानू सोनू श्रीवास प्रभात श्रीवास रोशन श्रीवास शुभम श्रीवास महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती ज्योति श्रीवास एवं समस्त पदाधिकारी, रिकी राम श्रीवास विकास श्रीवास हरिओम श्रीवास विनय श्रीवास रामकुमार श्रीवास राजकुमार श्रीवास राकेश श्रीवास उपेंद्र श्रीवास भिलाई, प्रमोद श्रीवास शैक्षिक प्रकोष्ठ  पूरे
 पदाधिकारी राजन श्रीवास प्रकाश श्रीवास दीपक श्रीवास रवि श्रीवास संतोष श्रीवास लाल श्रीवास संजय श्रीवास सुजीत श्रीवास मनोज श्रीवास अनिल श्रीवास, अशोक श्रीवास रमेश श्रीवास सुरेश श्रीवास आकाश श्रीवास आर्यन श्रीवास सहित मुंगेली जिला जांजगीर चांपा जिला रायगढ़ जिला कोरबा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला शक्ति एवं बिलासपुर के समस्त इकाई कोटा लोरमी गनियारी सकरी तखतपुर मस्तूरी जयरामनगर मल्हार सीपत बेलतरा रतनपुर बिल्हा चकरभाठा बनाक आदि स्थानों के हजारों सेन समाज के लोग उपस्थित थेll

तोरवा क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर - थाना तोरवा क्षेत्र में घटित चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 16-17.02.2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के मकान में घटित चोरी सहित कुल 04 मकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं उसके साथी ओम प्रकाश को इस मामलें में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स द्वारा चोरी में प्राप्त सोने, चांदी के आभूषणों को बाजार में खपाने में प्रकाश जेम्स की मां श्रीमती इंदू साहू द्वारा सहयोग किया जाता था ,इसलिये इंदू साहू नामक महिला को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। चोरी से प्राप्त रकम से आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स 01 होण्डा एक्टिवा स्कूटी खरीदा था , इस मामले में स्कूटी भी जप्त किया गया है। कुल 04 मामलों में चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण जप्त किये गये हैं जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये हैं। 
      पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना व चैकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर निर्देश जारी किये गये हैं। सम्पत्ति संबंधी अपराधों के मामलें में शामिल अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही एवं अपराधों की रोकथाम हेतु जिले में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पाईंट निर्धारित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाहर से आकर ठहरे हुये डेरा वाले/फेरीवालों, संपत्ति संबंधी मामलों में पूर्व में जेल से रिहा हुये अपराधियों के संबंध में जांच कर वर्तमान में सक्रियता संबंधी जानकारी इकट्ठा कर सभी अपराधियों का बायोडाटा तैयार किया जा रहा है।  
      पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से प्राप्त निर्देश के पालन में अपराधिक पृष्ठभूमि एवं संदिग्ध चरित्र के व्यक्तियों पर निगाह रखा जा रहा था, देवरीखुर्द अटल आवास निवासी पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं ओम प्रकाश के बारे में मुखबिरों से सूचना मिल रही थी कि दोनों संदिग्धों के जीवन शैली में काफी बदलाव देखा जा रहा है, जो मंहगे-मंहगे कपड़ों का उपयोग एवं खाने-पीने में पैसा खर्च कर रहें है। इसी बीच दिनांक 16-17.02.2024 के दरम्यानी रात देवरीखुर्द थाना तोरवा निवासी आकाश सिंघल के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना घटित की गई थी। इस मामले के जांच दौरान सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर 02 संदेहियों पका उर्फ प्रकाश जेम्स निवासी देवरीखुर्द एवं ओम
 प्रकाश निवासी देवरीखुर्द के रूप में पहचान हुआ था। संदेही पका उर्फ प्रकाश जेम्स एवं ओम प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स अपने साथी ओम प्रकाश के साथ मिलकर कुल 04 मकानों में ताला तोड़कर चोरी किया है। चोरी से प्राप्त सोने, चांदी के आभूषण को बाजार में खपाने हेतु अपने मां श्रीमती इंदू साहू को दिया है। आरोपी पका उर्फ प्रकाश जेम्स, उसके साथी ओम प्रकाश एवं आरोपिया इंदू साहू के कब्जे से चोरी किये गये सोने, चांदी के आभूषण एवं स्कूटी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये है। 
     आरोपीगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इनके द्वारा दिनांक 08.09.23 को  मुन्ना होटल गली देवरीखुर्द में प्रार्थिया अनिता शर्मा के मकान में, दिनांक 27.11.23 को शारदानंद देवरीखुर्द में अमृत लाल यादव के मकान में, दिनांक 04.02.2024 को देवरीखुर्द कृष्णानगर निवासी शैलेन्द्र श्रीवास्तव के मकान में एवं दिनांक 16-17.02.2024 को हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी देवरीखुर्द आकाश सिंघल के मकान में चोरी किया गया है। उक्त चोरी के संबंध में थाना तोरवा में अप.क्र. 465/2023, 629/2023, 54/2024 एवं 63/2023 धारा 457, 380 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध है। सभी मामलों में आरोपीगण को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। 
       उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, नोडल अधिकारी साईबर सेल उप पुलिस अधीक्षक, कृष्णा कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना तोरवा निरी. अंजना केरकटा, उनि. दिनेश पुरेना, सउनि विदेशी साहू, भरतलाल राठौर प्रआर. साहेब अली, आर. अजय शर्मा, किशन लाल, लक्ष्मी कश्यप, उदय पटेल, म.आर. इरफानी, एसीसीयू प्रभारी उनि. श्री कृष्णा साहू, सउनि शोभनाथ यादव, प्रआर. बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप, आर. सरफराज, निखिल जाधव, सुरेन्द्र सिंह पोर्ते, सत्या पाटले, तरूण केश्रवानी, विरेन्द्र गंधर्व, बोधुराम, प्रशांत सिंह, संतोष यादव म.आर. शकंुतला साहू का विशेष योगदान रहा।
  
   👇गिरफ्तार आरोपीगण का नाम -👇

👉1. पका उर्फ प्रकाश जेम्स पिता लाजरस जेम्स उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास   
देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर
👉2. ओम प्रकाश नेताम पिता सतीश नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास 
देवरीखुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर
👉3. इंद्राणी उर्फ इंदू साहू पिता राम अवतार साहू उम्र 40 वर्ष निवासी राजीव गांधी 
चैक थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर

चनाडोंगरी में 7 मार्च से अखंड नवधा रामायण का आयोजन

बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चनाडोंगरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय भोले अखंड नवधा रामायण समिति के तत्वावधान में आगामी सात मार्च दिन गुरुवार से नव दिवसीय अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चनाडोंगरी के जनपद सदस्य प्रतिनिधि
सालिक राम यादव ने बताया कि सात मार्च गुरुवार को पहला दिन कलश जल यात्रा एवं कथा प्रारम्भ और सत्रह मार्च को हवन सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोज व विसर्जन होगी।इस प्रकार यहां गांव के मां महामाया मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल बनाकर नव दिनों तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी की बहेगी भक्ति की धारा। यहां उक्त राम चरित मानस कार्यक्रम में ग्राम के अलावा अन्य ग्रामों के करीब सैकड़ों भजन मंडलियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए राजेन्द्र कुमार कौशिक, रमेश कुमार कौशिक,सेखू कौशिक, रमेश कुमार वस्त्रकार,भरत
 भोई,तितरा मानिकपुरी, माखन साहू, गुरुमुख दास मानिकपुरी, श्रवण वस्त्रकार, बंशी यादव, जगेश्वर पटेल, राजेश यादव, महादेव श्रीवास, ललित पाली, बोधराम यादव,होरी लाल यादव, दुर्गा यादव, भानु यादव, रामनारायण यादव, मुन्ना कैवर्त, कृपा राम यादव, बलराम पटेल, फगुआ पटेल, कुमार कैवर्त, कृष्ण कुमार यादव,मुसू कैवर्त,धरम दास मानिकपुरी, दीपक कौशिक, भूपेंद्र कौशिक, फुलवारी श्रीवास, चिंता राम यादव सहित अन्य ग्रामीण जन जुटे हुए हैं। उक्त कार्यक्रम में आचार्य पंडित शिवनारायण अवस्थी एवं संतोष तिवारी रहेंगे।

Friday, February 16, 2024

न्याय यात्रा में शामिल होने निकली प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत

बनारस –राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहीं प्रियंका गांधी की बनारस के पास चंदौसी में अचानक तबियत बिगड़ी ।जिसके पश्चात उन्हें  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। आज वे चंदौसी के पास राहुल गांधी की न्याययात्रा में शामिल होने आई थी।दरअसल सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ने और राहुल गांधी के पहले ही केरल से चुनाव लड़ने के कारण उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की मौजूदगी को अपरिहार्य घोषित और प्रचारित किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि इस कमी को पूरा करने के लिए प्रियंका गांधी न केवल कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगी वरन उत्तर प्रदेश से लोकसभा का
 चुनाव भी लड़ेंगी। इस न्याय यात्रा को आज ही चंदौसी होते हुए बनारस पहुंचना था। चंदौसी में प्रियंका गांधी के इस न्याय यात्रा में शामिल होने की घोषणा की गई थी। लेकिन आज एकाएक तबीयत खराब होने की वजह से प्रियंका गांधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब कांग्रेस के लोगों की नजर आने वाले दिनों पर रहेगी। जिसमें उन्हें यह पता चलेगा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की डूबती नैया पार करने के लिए पार्टी की सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आखिरकार कब तारणहार बनकर सामने आती है..? अपनी तबीयत खराब होने के तुरंत बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक पत्र लिखकर न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस के लोगों के बनारस आगमन पर स्वागत करते हुए इस बात पर अफसोस जाहिर किया तबीयत खराब होने के कारण वे उनका स्वागत नहीं कर पाईं। उन्होंने न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस जनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि न्याय यात्रा, आने वाले दोनों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने में सफल साबित होगी।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर –अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन सी.एस.पी. (कोतवाली)  पूजा कुमार के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़  अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि निलेश सोनकर उर्फ छोटू नामक व्यक्ति
 देवरी खुर्द दुर्गा मंदिर के पास अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है ।मौके पर पहुंचकर तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा  जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम निलेश सोनकर उर्फ छोटू पिता लक्ष्मी नारायण सोनकर उम्र 20 साल पता देवरी खुर्द दुर्गा मंदिर के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर  छत्तीसगढ़  बताया जिसके कब्जे से अवैध महुआ शराब कुल 7.500 लीटर  जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही  किया गया है । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग  आरक्षक अशोक चंद्राकर, लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।


Thursday, February 15, 2024

मलबा को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,एक की मौत तो दूसरा हुआ घायल

बिलासपुर –बुधवार गुरुवार की देर रात सरंकडा पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ दिनांक बुधवार की रात की करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। उसी बीच खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपनी दुकान को फ्लोरिंग करने के लिए  सीमेंट, रेत,गिट्टी फैलाकर मसाला तैयार करने में लगा था।उसी वक्त पंकज उपाध्याय वी उसका दोस्त वहा पहुंचे जिसके बाद उन्होंने मेन रोड में गिट्टी,रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया
देखते ही देखते दोनो  पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि पांच ने मिलकर बाईक सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस घटना में जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल है तो वही दूसरे ने दम तोड़ दिया है इधर सरकंडा टीआई और उनकी टीम ने बिना देरी किए आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कोटा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर /कोटा:–पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14.02.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा टी. एस.नवरंग को
 सूचना मिला की ग्राम लालपुर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर ग्राम लालपुर में रेड कार्यवाही किया गया। जहां लखन लाल टोण्डे के कब्जे से कुल 09 लीटर महुआ शराब कीमती 900 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही कर आज दिनांक 15.02.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

आरोपी - लखन लाल टोण्डे पिता अमृतलाल उम्र 28 साल साकिन लालपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर

Wednesday, February 14, 2024

सूने मकान से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर – प्रार्थी सुनील कुमार सोनकर निवासी मेहमान रोड शिव विहार थाना पुरवा  बिलासपुर के द्वारा दिनांक 01.01.24 को अज्ञात आरोपी द्वारा मेहमान रोड शिव विहार स्थित मकान से सोने चांदी के जेवर और नगदी 3000-4000 रुपए  चोरी करने   के संबंध में  रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 07 / 2024 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना अति0 पुलिस अधीक्षक शहर,राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) को दी गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा  के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर आरोपी संदेही विश्वजीत भोई पिता जगदीश भाई उम्र 19 साल निवासी पटेल मोहल्ला थाना
 तोरवा2.विक्की रजक पिता विजय रजक उम्र 20 साल निवासी बोल बम चौक कोरबा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ 3.सुरेश यादव पिता गौतम यादव उम्र 20 साल निवासी कासिमपारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से एक नग सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स ,एक नग सोने के कान का झुमका ,एक नग सोने के नाक की फुल्ली ,एक जोड़ी पायल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल सीजी 10 बी 8175 जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है 
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी  अंजना केरकेट्टा, उनि. दिनेश पुरैना सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर आरक्षक अजय शर्मा धीरेंद्र सिंह ,लक्ष्मी कश्यप , अशोक चंद्राकर, गुनालाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश
नाम आरोपी...
 1. विश्वजीत भोई पिता जगदीश भाई उम्र 19 साल निवासी पटेल मोहल्ला थाना तोरवा
 2.विक्की रजक पिता विजय रजक उम्र 20 साल निवासी बोल बम चौक कोरबा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ 
3.सुरेश यादव पिता गौतम यादव उम्र 20 साल निवासी कासिमपारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्री अयोध्या धाम हेतु किया रवाना

रायपुर –राम नाम अवलंब बिनु, परमारथ की आस। 
बरषत वारिद-बूँद गहि, चाहत चढ़न अकास॥
आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव जी के साथ श्री रामलला अयोध्या दर्शन हेतु चल रही आस्था
 स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्री अयोध्या धाम हेतु रवाना किया और सभी रामभक्त यात्रियों की सुखद यात्रा हेतु प्रभु श्रीराम से कामना की।

इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी जी, विधायक राजेश मूणत जी, श्री पुरंदर मिश्रा जी, श्री अनुज शर्मा जी, श्री संपत अग्रवाल जी, श्री गुरू खुशवंत साहब जी, सहित रायपुर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अरपा भैंसझार परियोजना के नहर निर्माण में हुए अनियमितता के दोषियों का किया पर्दाफाश

रायपुर/छत्तीसगढ़– पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तत्कालिन सरकार के चलते अरपा भैंसझार परियोजना के नहर निर्माण में हुए अनियमितता के दोषियों का किया पर्दाफाश।
कौशिक ने कहा - अरपा भैंसाझार परियोजना में अनियमितता के कारण जिन लोगों के साथ अन्याय हो रहा था उन्हें अब न्याय मिलेगा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तत्कालिन सरकार के चलते अरपा भैंसाझार परियोजना में हुए अनियमितता पर सवाल उठाया है और दोषियों  का पर्दाफाश करवाया है। श्री कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अरपा भैंसाझार परियोजना के निर्माण नहरों में जो अनियमितता हुई है इस पर राजस्व मंत्री जी से पिछले सत्र में भी व इस सत्र में भी प्रश्नकाल के दौरान सवाल पुछा गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में भारी अनियमितता पायी गई है और इस बात को राजस्व मंत्री द्वारा स्वीकार भी किया गया है कि जिनके जमीन अधिग्रहण किये गए उसमें नहर का निर्माण नहीं हुआ और जिनके जमीनों का अधिग्रहण नहीं किया गया उनके जमीन में नहरों का निर्माण हुआ है इसकी जांच कमेंटी भी बनी और बिलासपुर कलेक्टर
 के द्वारा इसकी 6 सदस्यों की जांच कमेटी बनाई गयी और जांच कमेटी बनने के बाद में अंतिम जांच प्रतिवेद दिनांक 23/02/2023 को प्रस्तुत किया गया जिसमें 10 खसरे कुल रकबा 3.42 एकड़ नहर निर्माण में नहीं पाया गया और इसमें 10 करोड़ 68 लाख रू से अधिक का भुगतान किया गया है। श्री कौशिक ने कहा कि इस पुरे जांच में जो अनियमितता पायी गई और जो अधिकारी दोषी पाए गए है राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा जवाब में बताया कि इस अनियमितता में दोषी अधिकारी/कर्मचारी श्री आर.एस नायडू एवं अशोक कुमार तिवारी, तत्कालीन कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कोटा, आर के राजपूत, उप अभियंता, जल संसाधन विभाग, आर.पी द्विवेदी, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन अनुभाग तखतपुर, मोहर 
 सिदार,तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार सकरी, कीर्ति सिंंह राठौर एवं आंनदरूप् तिवारी, तात्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एवं भू अर्जन अधिकारी कोटा राहुल सिंहख् राजस्व निरिक्षक दिलशाह अहमद एवं मुकेश कुमार साहू, तत्कालीन पटवारी सकरी है। जिन पर अभी कर्यावाही चल रही है। श्री कौशिक ने कहा कि हम इस अनियमितता के मामले को लेकर लगतार जो सवाल उठा रहें थे उसका आज अंतिम जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत हो गया है और दोषियों का पर्दाफाश हो चुका ह अब जिनके साथ अन्याय हो रहा है उन्हें अब न्याय मिलेगा। कुल 10 दोषी आधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

सरस्वती पुत्र- पुत्री होना, अपने जीवन को सार्थक करना है,, -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर – पूरी दुनिया जानती है की मां सरस्वती विद्या, ज्ञान, गुण और स्वर की देवी है, सरस्वती पुत्र और पुत्री होना अपने आप में सौभाग्य की बात है, लक्ष्मी पुत्र का जीवन सफल होता है, परंतु सार्थक हो यह जरूरी नहीं, परंतु सरस्वती पुत्र और पुत्री का जीवन सफल के साथ-साथ सार्थकता भी सिद्ध करता है, यह बातें लोकप्रिय कांग्रेस श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय
 कांग्रेस कमेटी, प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, ने जिला गंधर्व समाज द्वारा वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बहतरiई में आयोजित मां  सरस्वती पूजन अवसर पर मुख्य
 अतिथि के रूप में व्यक्त किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा एवं चरण सिंह राज उपस्थित थे, कार्यक्रम में स्वागत भाषण गंधर्व समाज के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद सागर के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन
 भवन लाल गंधर्व के द्वारा किया गया, इस अवसर पर गंधर्व समाज के सैकड़ो महिला पुरुषों द्वारा मुख्य अतिथि श्री
 त्रिलोक श्रीवास एवं  अन्य अतिथियों का आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, साल और श्रीफल भेंट करके  आत्मीय अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर श्री कार्तिक राम गंधर्व, श्री छेदीलाल गंधर्व, श्री मनहरण गंधर्व ,दिलीप गंधर्व, सुरेश गंधर्व ,अमन साहू, पार्थ कुमार ,कौशल श्रीवास्तव, नीलय शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित सैकड़ो जन उपस्थित थेll

Tuesday, February 13, 2024

भारतवर्ष में हजारों वर्ष पूर्व से खेला जा रहा है कबड्डी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –भारतवर्ष में हजारों वर्ष पूर्व से खेला जा रहा है कबड्डी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,( बेलतरा क्षेत्र के निपानिया में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न) कबड्डी का खेल विशुद्ध भारती खेल है, प्राचीन समय में भी पौराणिक समय में भी कबड्डी हमारे देश में खेला जाता था, कबड्डी का खेल इतना लोकप्रिय है कि हमारे देश में इस खेल को महिला पुरुष बेटे बेटियां सभी खेलते हैं, और ऐसा कोई जगह नहीं है
 चाहे वह गांव हो या शहर हो जहां कबड्डी नहीं खेला जाता हो ,पिछले 4000 वर्षों से भी ज्यादा समय से कबड्डी का खेल भारतीय उपमहाद्वीप में खेला जाता रहा है, बेलतरा क्षेत्र के निपानिया में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना अपने आप पर  गर्व की बात है, इसके लिए मैं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं, और भविष्य में जो भी सहयोग इस आयोजन को आगे बढ़ाने के लिए होगा हम सब करने के लिए तत्पर रहेंगे, यह बातें लोकप्रिय कांग्रेस नेता
 श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात ने  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निपानिया में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा विजेता, उपविजेता, रनर अप एवं अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नगद राशि एवं शील्ड  से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य श्रीराम नेतiम,   सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर नारायण साहू ने भी सभा
 को संबोधित किया, इस अवसर पर आयोजन समिति के शरद खुसरो, मार्को, मुकेश यादव देवiरी लाल यादव, उत्तम राज, देव कुमार राज,  प्रेमलाल सारथी कार्तिक राम गंधर्व नरेश सूर्यवंशी पप्पू खान कन्हैया यादव राधेश्याम यादव दीपक नादम पार्थ कुमार अनिल साहू हरबंस कस्तूरिया सहित हजारों लोग उपस्थित थे, कबड्डी के इस मैच का आकर्षक संचालन श्री परमेश्वर श्रीवास एवं रमेश जगत के द्वारा किया गया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निपानिया आगमन पर हजारों ग्रामीणजन के द्वारा   करमानiचा, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया l*

Monday, February 12, 2024

नारी उत्थान, और उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी–किरण सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने बजट में महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा है –भाजपा नेत्री किरण सिंह
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा से किरण सिंह ने कहा की प्रदेश की सरकार ने अपने बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
किरण सिंह ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए हैं। नारी उत्थान, उनके सम्मान में भाजपा सरकार हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी अग्रणी रहेगी। 
भाजपा नेत्री किरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने का कार्य किया है। सरकार अपने इस नारे को आज भी सफल और कामयाब बनाने में जुटी हुई है।
किरण सिंह ने आगे कहा की प्रदेश की बीजेपी सरकार ने बजट में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पूरक पोषण आहार हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया है। पूर्व से संचालित समान उद्देश्य वाली योजनाओं को समायोजित करते हुए 10 नवीन अम्ब्रेला योजना प्रारंभ करेगी, इसके लिए 628 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 117 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. जिसके तहत विवाहित महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा से किरण सिंह 
ने बताया की ग्राम पंचायत क्षेत्र की महिलाओं के विकास एवम सशक्तिकरण के महिला सदन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 50 करोड़ बजट का प्रावधान रखा गया है
सरकार ने बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के आर्थिक विकास पर फोकस किया गया है!युवाओं के रोजगार और आजीविका को बढ़ाने के लिए बेहतर तरीके से काम करेगी सरकार! 
उन्होंने इस बजट को 'मोदी की गारंटी' के तहत किए गए चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम बताया!
किरण सिंह ने यह भी कहा की मजदूर वर्ग के कृषकों के लिए बजट में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत भूमिहीन मजदूरों को 10,000 रुपये की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो पिछले साल 7,000 रुपये थी. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण के लिए 8,369 करोड़ रुपये, छोटे और मध्यम किसानों को मजबूत करने के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये और जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

नया मकान दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 9 लाख रु.लेकर किया धोखधड़ी

बिलासपुर –प्रार्थिया कमला पाण्डेय पति स्व. लखन पाण्डेय उम्र 60 वर्ष निवासी शीतला मंदिर चांटीडीह ने थाना सरकण्डा उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शीतला मंदिर चांटीडीह में इसका पुस्तैनी मकान करीब 3 डिस्मिल में बना है, जहां पर पानी का निकासी नहीं होने से उक्त मकान को बिक्री कर नया मकान खरीदी करना चाहती थी, शीतला मंदिर पूजा करने जाने से पुजारी पंकज परासर दुबे से जान पहचान होने से इस संबंध में चर्चा की थी जो इसके पुस्तैनी मकान को बिकी कराकर डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान दिखाकर उक्त मकान
 को दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके झांसे में  महिला आ गई, जिससे पंकज परासर दुबे ने इसके पुस्तैनी मकान को 12,00,000 रु. में  बिक्री करवा दिया और बिक्री रकम मे से NEFT के माध्यम से तथा नगदी 50000 रु. कुल 9 लाख 17 हजार रूपये अपने पास रख लिया एवं दुसरा मकान नहीं दिलाया है, इस प्रकार पंकज परासर दुबे ने महिला का पुस्तैनी मकान को बिक्री कराकर नया मकान दिलाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी किया है, प्रार्थिया के  रिपोर्ट पर आरोपी पंकज परासर दुबे के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके पालन में आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी पंकज परासर दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

दोहरे हत्याकाण्ड मामले का फरार आरोपी सौरभ तिवारी गिरफ्तार

रायपुर –प्रार्थी झुरूराम निषाद ने वर्ष 2023 में थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दलदल सिवनी बिजली ऑफिस के सामने रहता है। प्रार्थी दिनांक 16.01.23 की रात्रि अपने घर में था रात्रि करीबन 10ः20 बजे शोरगुल सुनकर बाहर निकला वहां पर उपस्थित लोगों में किसी ने बोला कि गोकुलनंदन साहू और दीपक साहू अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर घायल कर दिये हैं जिन्हें ईलाज हेतु अम्बेड़कर अस्पताल रायपुर ले गये हैं। प्रार्थी अस्पताल जाकर देखा तो उसके पुत्र गोकुल निषाद के पेट, कमर व छाती में काफी चोट लगी थी एवं जीतू के सीने व पसली के पास चोट लगी थीं एवं
 दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। गोकुलनंदन साहू, दीपक साहू व उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के पुत्र गोकुल निषाद व उसके साथी जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दिये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 18/23 धारा 148, 149, 302, 120बी भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में महिला आरोपी सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण में आरोपी सौरभ तिवारी दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सौरभ तिवारी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना प्रभारी पंडरी मनोज नायक के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सौरभ तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया है । 

गिरफ्तार आरोपी - सौरभ तिवारी पिता राजा भैया उम्र 28 साल निवासी बिजली ऑफिस के सामने दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर

vip रोड स्थित विभिन्न बार रेस्टोरेंट क्लब में अभियान के तहत अचानक की गई चेकिंग

रायपुर– वरिष्ठ पुलिस  अधिकारियों के निर्देशानुसार वीआईपी रोड छेत्र में स्थित विभिन्न बार,रेस्टोरेंट,क्लब  में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में चेकिंग कार्रवाई की गई चेकिंग कार्रवाई के तहत ज़ुक, ऑन द रॉक, ग्रैंड इंपीरिया ,दिया कैफ़े, मोका ,मिथ्या आदि बार ,रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा बार मैनेजर को बार को नियमानुसार चलाने, नियमों का पालन करने, समय पर बंद करने, किसी प्रकार का सूखा नशा (ड्रग्स, MDMA, गोगो अन्य ) का सेवन बार मे ना हो, बार छेत्र के बाहर किसी
 प्रकार का शराब सेवन बार द्वारा ना कराया जाय,के अलावा बार में बैठे लोगों को भी कानून का पालन, व्यवहार, लडाई झगड़ा न करने, समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने जैसे बात लोगो को बताया गया। उपरोक्त कार्रवाई में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले,श्री मयंक गुर्जर ,नगर पुलिस अधीक्षक ,आजाद चौक, श्री मनोज कुमार ध्रुव ,नगर पुलिस अधीक्षक ,सिविल लाइन श्री विमल पाठक प्रशिक्षु आईपीएस ,श्री विनय सिंह ,थाना प्रभारी, सिविल लाइन ,श्री फैजुल होदा शाह ,थाना प्रभारी ,तेलीबांधा श्री पारेश पाण्डेय, थाना प्रभारी गुढ़ियारी, श्री मनोज नायक थाना प्रभारी पंडरी (मोवा) एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Saturday, February 10, 2024

आयुष्मान कार्ड शिविर 12 फरवरी को लाभ अवश्य उठाए–रविंद्र सिंह(पार्षद एवम पूर्व योग आयोग सदस्य)

बिलासपुर –आयुष्मान कार्ड शिविर 12 फरवरी को आप के उचित मुल्य के दुकान मे प्रातः 11 से 5 बजे तक आयोजित
 किया जा रहा है। जिसमे आप अपने राशन कार्ड के साथ मोबाइल व अधार कार्ङ लेकर पहुंच योजना का कृपया लाभ उठाये। 

रविन्द्र सिंह पार्षद नगर निगम बिलासपुर छ ग

Friday, February 9, 2024

चोरी के लोहे का सामान सहित 01 आरोपी को पंडरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर –पंडरी पुलिस को सूचना मिली की  एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में चोरी का लोहा का सामान रखकर खम्हारडीह से मोवा पंडरी की ओर आ रहा है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करते हुए वाहन को काँपा मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के पास आता देखकर वाहन को रोकवाया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम सैय्यद आरिफ निवासी मोवा मस्जिद के पास पंडरी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में लोहे का नल पाइप,
 सेंट्रिंग प्लेट एवं लोहे के अन्य सामान रखा होना पाया गया। जिस पर सैय्यद आरिफ से उक्त सामानों के संबंध में वैध दस्तावेज/कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा सामानों के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज/कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने सैय्यद आरिफ द्वारा उक्त लोहे के सामानों को चोरी का होना बताया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी सैय्यद आरिफ के कब्जे से चोरी का लोहे का नल पाइप, सेंट्रिंग प्लेट एवं लोहे के अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना पंडरी में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी - सैय्यद आरिफ अली पिता स्व. गुलशेर अली उम्र 32 साल निवासी मोवा मस्जिद के पास थाना पंडरी रायपुर।

Thursday, February 8, 2024

स्वयं और जग के लिए भी हितकारी है ,राम नाम -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –बेलतरा विधानसभा के गोंदइया में अखंड नवधा रामायण का आयोजन), भगवान श्री राम का नाम ,सिमरन, जगत के लिए हितकारी तो है ही ,स्वयं के लिए भी हितकारी है ,व्यक्ति जाने अनजाने में भगवान का नाम सिमरन करके अपने पापों से मुक्ति पा सकता है, परंतु विचारणीय प्रश्न यह भी है, और अकiत्य सत्य भी है, कि ऐसा नहीं है कि, हम पाप कर्म में ,दुराचार ,व्यभिचार अत्याचार में लग रहे ,और
 भगवान का नाम स्मरण करें तो हमें पुण्य की प्राप्ति होगी, भगवान के नाम स्मरण का पुण्य तब प्राप्त होगा, जब मन में यह भाव उत्पन्न हो कि हम जाने अनजाने में किसी जीव का दिल नहीं दुखायेंगे, गलत कर्मों में लिप्त नहीं रहेंगे, यह बातें  जिले के लोकप्रिय नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, प्रभारी, उत्तर प्रदेश तथा गुजरात श्री
 त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने ग्राम गोंदइया में आयोजित अखंड नवधा रामायण के अवसर पर उपस्थित श्रोता जनों को संबोधित करते हुए कहा, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा, हृदेश
 कश्यप, पंडित नीलेश शर्मा भी उपस्थित थे, आयोजन समिति के श्री जनक राम साहू, अनिल साहू ,रामनाथ साहू गोविंद साहू, इंद्र कुमार साहू, रामफल साहू, संतोष केवट सरपंच ,अनिल साहू, डोमार राम साहू एवं अन्य ग्रामीण जनों ने श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के ग्राम  आगमन पर आतिशबाजी और पुष्पहा र से भव्य स्वागत कियाll

Wednesday, February 7, 2024

लूट का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार, थाना पंडरी की जोरदार कार्यवाही

रायपुर –प्रार्थी चोवाराम साहू पिता दयाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी- स्वर्ण जयंती चौक लालपुर थाना राजेन्द्र नगर रायपुर ने दिनांक 6.2.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंगलम कम्यूनिकेशन प्रा.लि. शाॅप नंबर 115 प्रथम तल, एज काम्पलेक्स, मोवा मे मैनेजर के पद पर कार्यरत है। सुबह लगभग 10ः35 बजे से 10ः45 बजे के मध्य कार्यालय मे अकेला था तभी दो अज्ञात व्यक्ति नकाबपोष जो अपने चेहरे को ढके हुए एवं हेलमेट पहने हुए थे, अचानक कार्यालय मे घुस गए और एक ने प्रार्थी को पकड लिया और काउंटर खोलने लगे प्रार्थी बचकर बाजू की दुकान चला गया और शोर मचाया तब उपरोक्त दोनो नकाबपोष व्यक्ति वहां से भाग गए, एक व्यक्ति का हुलिया अनिल डोंगरे जैसा था जो कंपनी मे पूर्व कर्मचारी रहा चुका था। घटना की जानकारी कंपनी के डायरेक्टर दादू अग्रवाल को मोबाईल पर दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल नाकेबंदी कर चंद घन्टों मे ही आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।

अपराध क्रमांक 38/2024
धारा- 394,34 भा.द.वि. 
नाम आरोपी 
01अनिल डोंगरे पिता सुरेष डोंगरे उम्र 30 वर्ष निवासी- न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 बालाजी मार्बल के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग 
02 प्रवीण कुमार वैद्य पिता सिध्दार्थ वैद्य उम्र 31 वर्ष निवासी- बालाघाट (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम न्यू लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 8 टाटा मोटर्स के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

Friday, February 2, 2024

बिलासपुर जिले के आठ पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह जनवरी 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ

बिलासपुर –गंभीर अपराधों की रोकथाम व चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप आर्य थाना सिविल लाईन व राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर एएसआई ओंकार बंजारे सहित कुल आठ पुलिसकर्मी को चुना गया कॉप ऑफ द मंथ

लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं दो आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति माह ’’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार दिया जाता है। गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं चर्चित चोरी में मशरूका सोना बरामदगी के लिये टीआई प्रदीप कुमार आर्य थाना सिविल लाईन को, राहजन से लूटपाट के आरोपियों को अल्पावधि में गिरफ्तार कर बरामदगी करने पर कोटा थाने के स.उ.नि. ओंकार बंजारे को, अन्य कार्य सहित नशे के विरूद्ध निजात अभियान के प्रचार-प्रसार में सराहनीय योगदान हेतु सिविल लाइन के आर. पुन्नी लाल खाण्डे को, रात्रि गश्त के दौरान सजगतापूर्वक 14 चोरी के अपराधी को
 पकड़ने के सराहनीय कार्य हेतु कोनी थाना के आर. प्रकाश तिवारी को, तत्परता से कार्यवाही कर फांसी लगाकर आत्म हत्या करते हुये व्यक्ति को बचाने के लिये सराहनीय कार्य हेतु सिरगिट्टी से आर. हरिशंकर चन्द्रा को, सौंपे गये कार्यों को अत्यन्त लगन एवं परिश्रम से निष्पादन करने के सराहनीय कार्य हेतु सीएएफ के आर. मुन्ना यादव को, अल्पावधि में 09 लाख रूपये सहित चार महिला ठग गैंग का पर्दाफाश करने के सराहनीय कार्य हेतु सरकंडा के आर. राकेश यादव को एवं आबकारी व एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही में विशेष योगदान हेतु सरकंडा थाने से आर. मिथलेश सोनी को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। 

चुने गए कर्मचारियों को नगद ईनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चैकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस माह लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर एक आरक्षक को सेवा से पृथक किया गया एवं 02 आरक्षकों को लाईन अटैच किया गया है।

इस अवसर पर जिले के अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केन्द्र एवं उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क.डीआर टंडन सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tuesday, January 30, 2024

जीवन में मुश्किलों से हार जाए वह अनाड़ी, जो हार को जीत में बदल दे वह खिलाड़ी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –जीवन में मुश्किलों से हार जाए वह अनाड़ी, जो हार को जीत में बदल दे वह खिलाड़ी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास( शहिद नंदकुमार पटेल स्मृति विनीत कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ) रेलवे परिक्षेत्र नयापारा में लगातार नवे वर्ष स्वर्गीय नंद कुमार पटेल के स्मृति में विनीत कप क्रिकेट
 प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,पि.व. विभाग, प्रभारी -उत्तर प्रदेश एवं गुजरात थे, इस अवसर पर
 उपस्थित खिलाड़ियों, दर्शकों को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि जीवन में आने वाले छोटी-मोटी समस्याओं और संकटों से जो घबरा जाए, जो हार मान ले वह अनाड़ी होता है, और जो हार निश्चित दिखने पर भी
 लड़े और हiर को जीत में बदल दे वह खिलाड़ी होता है, और जो खेल खेलता है उसके जीवन में खिलाड़ी भावना सदैव बनी रहती है, कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे एम. आई .सी. मेंबर श्री अजय यादव विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू पूर्व पार्षद राव जी ने भी
 संबोधित किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा प्रशांत साहू भी उपस्थित थे ,इस अवसर पर आयोजन समिति के मकबूल खान, बंटी खान, कामरान खान, सहित सैकड़ो खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे, आयोजन समिति ने कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर आतिशबाजी एवं बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत कियाll*

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...