Saturday, July 15, 2023

यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही.....



बिलासपुर –विगत दिवस पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त  कुणाल दुदावत की उपस्थिति में आयोजित बैठक के अंतर्गत
 लिए गए निर्णय के अनुसार यातायात एवं नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई।

जिनके द्वारा शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी दस्ते के रूप में नियमित कार्यवाही की जाएगी,जिसके अंतर्गत आज टीम द्वारा जेल लाइन तिराहा से छत्तीसगढ़ स्कूल, बृहस्पति बाजार मार्ग के ठेले खोमचे को हटाया गया एवं कुछ दुकान ठेले वालों लोगों को समझाइश दी गई कि इसे एक दिवस के अंदर स्वयं हटाया जाए।*
*आज की इस कार्यवाही में नगर पालिक निगम अतिक्रमण दस्ते के श्री प्रमिल शर्मा, श्री शिव जयसवाल ,श्री संतोष कुमार एवं यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक श्री प्रकाश बाबू कुर्रे श्री इंद्रदेव यादव सहित टीम के तमाम सदस्य कार्यवाही में शामिल रहे।*
यातायात पुलिस एवं नगर पालिक निगम की अतिक्रमण निवारण दस्ते की टीम की कार्यवाही शहर के ऐसे मुख्य मार्गो जहां पर ठेला लगाकर अतिक्रमण किया जाता है निरंतर जारी रहेगी।

Friday, July 14, 2023

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने किया कथक क्लास का उद्घाटन

बिलासपुर– गुरुवार को विनोबा नगर सहगल गली स्थित गार्डन के हॉल में श्रीकला मंजरी कथक संस्थान की नई कथा क्लास का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन कर योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ने किया।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कथक भारतीय परंपरा और भक्ति मार्ग से जोड़ती है साथ ही कथक साधकों को
 जीवन पथ पर अग्रसर होने नई दिशा प्रदान करती है और से एक कलाकार के रूप में समाज में अपने आप को स्थापित
 कर पाते हैं। इस अवसर पर श्रीकला मंजरी कथक संस्थान के अध्यक्ष डीके शर्मा ने भी कहा कि कथक विधा भारत की प्राचीन विधा है और समाज में भक्ति के साथ ही कला से समाज को जोड़े रखती है। 

इस अवसर पर कथक संस्थान के सचिव व कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के शिष्य रितेश शर्मा ने भी कला के संबंध में अपने विचार रखे। इसके बाद संस्थान के सीनियर छात्रों ने अपनी छोटी सी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान नगर व वार्ड  के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू लगातार है सक्रिय,यातायात सुविधा दुरुस्त करने में डटे

बिलासपुर –स्थानीय पुलिस लाइन स्थित बिलासागुड़ी सभागार में जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा बिलासपुर शहर यातायात व्यवस्था के सुगम व सुरक्षित संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक ली गई।
*इस बैठक में आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर  कुणाल दुदावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)  जयसवाल, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी  संदीप पटेल  नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन, पूजा कुमार नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली  एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  संजय साहू तथा यातायात पुलिस के निरीक्षक से सहायक उपनिरीक्षक स्तर के सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी (सिविल लाइन) निरीक्षक परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी सरकंडा जे0पी0 गुप्ता शामिल रहे।
*इस बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा बिलासपुर शहर की व्यवस्था के संचालन में होने वाली दिक्कतों एवं आम मार्गो पर अतिक्रमण कर यातायात को बाधित किए जाने वाले तत्वों का विश्लेषण तथा उन्हें दूर किए जाने के संबंध में ली गई बैठक में, अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई,जिसमें कि बिलासपुर पुलिस एवं नगर निगम द्वारा मिलकर कैसे यातायत की समस्याओं को दूर किया जावे,लोगों में यातायात विषय की जागरूकता हेतु लगातार स्कूल एवं कालेजों, प्रमुख चौक चौराहों पर जन जागरूकता कार्यक्रम का "यातायात की पाठशाला" के माध्यम से प्रचार-प्रसार लोगों को नशे की प्रवृत्ति से बचने हेतु "निजात" के तहत जानकारी दिया जाना, स्कूलों में रक्षा टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया जाना आदि पर सभी से चर्चा की गई।*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस एवं शहर के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि - मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत प्रमुखता से इन धाराओं पर कार्यवाही की जाए,जिसमें दुर्घटनाओं की रोकथाम होती है एवं यातायात व्यवस्था संबंधित प्रयास परिलक्षित होता है जैसे- नशे की हालत में वाहन चलाना, बुलेट आदि दुपहिया वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर, नो पार्किंग में खड़ी वाहन,रॉन्ग साइड मूवमेंट, रेड सिगनल जंपिंग आदि, इसी प्रकार हाईवे पर चलने वाले वाहनों की बतौर अभियान एल्कोमीटर से धारा 185 की जांच कार्यवाही समय-समय पर की जावे, तेज एवं खतरनाक ढंग से चलने वालों पर कार्यवाही की जाए।*
*यातायात निरीक्षक स्तर के अधिकारियों से बिलासपुर शहर की ट्रैफिक इंजीनियरिंग के विषय में चर्चा के साथ उन्होंने व्यवहारिक रूप से आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। जिसमें कि इंदु चौक से राजीव गांधी चौक तक के रोड डिवाइडर की ऊंचाई कम होने, मंगला चौक से मंगला बस्ती तक के मार्गों में दोनों और दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर चार पहिया वाहन खड़ी करने सहित कुछ सड़कों पर बने रोड डिवाइडर के कट को बंद किए जाने की बात यातायात पुलिस द्वारा चर्चा में बताया गया, साथ ही आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर के द्वारा जानकारी दी गई कि- निर्माण सामग्री आम रास्तों पर फैलाने वालों को नोटिस जारी प्रारंभ किया गया है, सुने इलाकों में सीसीटीवी लगाए जाने की सूची तैयार कर ली गई है,साथ ही क्षेत्रों में पर्याप्त लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है।*

*पुलिस अधीक्षक द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम से यातायात को बाधित किए जाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने अतिक्रमण निरोधक टीम एवं संसाधन की जानकारी ली गई।जिसमें उन्होंने 4 काऊ केचर सहित तीन की जानकारी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के अनुसार आगामी सप्ताह से थाना एवं यातायात पुलिस एवं नगर पालिक निगम अतिक्रमण दस्ते की कुल- ०4 टीम द्वारा आम रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले,ठेला, दुकान के सामने सामान रखने वाले मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं पर लगातार कार्यवाही की जावेगी।*

*इसी प्रकार यातायात पुलिस के जवानों द्वारा जो आई०टी०एम०एस० यूनिट में काम कर रहे हैं, कैमरों की सिस्टम के तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही, जिन्हें आगामी सप्ताह से तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाने की बात आयुक्त महोदय द्वारा दी गई।*

*बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस के जवानों अधिकारियों द्वारा चौक चौराहों में अपनी ड्यूटी दौरान पूरी सजगता से कार्य किए जाने विभागीय अनुशासन का पालन करने निर्देश दिए गए।*

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

Thursday, July 13, 2023

ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज़ाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

बिलासपुर/मस्तूरी–मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा प्रधानमंत्री आवास, पेंशन आदि विषयों पर चर्चा की
 गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्याम बाई लहरें, रखी यादव, मानकी बाई, शवकुमारी बघेल, कुंजराम टंडन, पवन टंडन, चंम्पा बाई, राधा वैष्णव, लक्क्ष्मीन बाई यादव, इंद्रा सोनी, संतरा बाई खूंटे, कौशिल्या बाई विश्वकर्मा, लक्क्ष्मीन बाई आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।*

लव जेहाद और धर्मांतरण एवम हिंदुओ पर हुए अत्याचार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा नेत्री डॉ सुषमा सिंह

बिलासपुर–बिलासपुर में लगातार और हाल ही में तोरवा क्षेत्र में घटी लव जेहाद और धर्मांतरण की घटना और पुलिस विभाग द्वारा हिंदुओ पर FIR करना कहा तक उचित है– डॉक्टर सुषमा सिंह

और इसी के विरोध में आज हिंदू सनातनी भाई बहनों बड़ी संख्या में जन आक्रोश रैली के रूप में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान से नेहरू चौक तक पहुंचे और वहां पर हनुमान चालीसा पाठ कर , पुतला दहन कर कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई ।

भाजपा नेत्री डॉक्टर सुषमा सिंह ने बताया की अगर दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं हुई और हिंदुओ पर हुई FIR विलोपित नही की गई तो आगे और उग्र आंदोलन की जायेगी
आपको बता दे की पिछले 1 जुलाई 2023 को तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला निवासी संतोष पटेल की 19 वर्षीय पुत्री को अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी रेलकर्मी आफताब हुसैन द्वारा स्कूटी में बलपूर्वक बैठा कर ले जाने का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। तोरवा थाने में इस संबंध हिंदू संगठनों द्वारा कुछ दिन पहले घेराव किया गया था परंतु अभी भी तोरबा पुलिस द्वारा अपहरण के आरोपी एवं रेलकर्मी आफताब हुसैन के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई है। इसी मामले को लेकर आज हिंदू संगठनों ने विशाल जुलूस निकालकर कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि वास्तव में यह मामला लव जिहाद का है। दिनांक 1 जुलाई को घटित युवती के अपहरण के मामले में आरोपी आफताब हुसैन की मां नाजिया हुसैन एवं उनकी बहन अफजा हुसैन भी शामिल है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि रेलकर्मी आफताब हुसैन एवं उनके परिवार दोनों धर्मावलंबियों के मध्य दुर्भावना फैलाने के लिए यह सब अनैतिक कार्य कर रहे हैं। आफताब ने युवती का अपहरण करके उस समय कहां ले गए थे यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
परंतु बाद में तोरवा पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी आफताब हुसैन के परिवार से ही युवती को छुड़ाकर लाया था। परंतु इसके बावजूद पुलिस द्वारा आफताब एवं उसके परिवार के खिलाफ कोई संगीन जुर्म कायम नहीं किया। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने
 तोरवा थाना का घेराव भी किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराव करने वाले के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर रही है।
 आज इस संबंध में हिंदू संगठन ने कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपकर थाना तोरवा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले के खिलाफ जो अपराध पंजीबद्ध हुआ है उसे समाप्त करने का अनुरोध किया। हिंदू संगठनों द्वारा आज निकाले गए विशाल रैली से यह लग रहा है कि मामला जल्दी शांत होने वाला नहीं है। पुलिस एवं जिला प्रशासन तोरवा थाना क्षेत्र में घटित इस घटना की गोपनीय जांच शुरू कर दी है और जो भी वास्तविकता आएगी उसी तरह से एक्शन लिया जाएगा

यातायात पुलिस द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों की रैंडम चेकिंग की गई

बिलासपुर –बिलासपुर शहर में सुगम, व्यवस्थित यातायात व्यवस्था एव ऑटो रिक्शा पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए थे।
आदेश के इसके परिपालन में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू ने बताया कि आज शहर के सभी महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवं अन्य भी क्षेत्र से बतौर अभियान ऐसे ऑटो रिक्शा जो नो पार्किंग पर खड़े होते हैं, सवारी क्षमता से अधिक बिठाते हैं अथवा सवारी लटका कर वाहन चलाते हैं, लापरवाही से वाहन चलाने वालो वाहनों पर रैंडम चेकिंग की गई।
इस चेकिंग दौरान वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के समस्त दस्तावेज, परमिट, फिटनेस,बीमा, चालक का वर्दी में ना होना, चालक के बाजू में सवारी बैठा कर चलाना की सघनता से जांच की गई।
 आज की कार्यवाही में यातायात पुलिस द्वारा 11 ऑटो से मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत 33,000 का चालान काटा गया।

 *ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही में मंगला यातायात परीक्षेत्र, सरकंडा परीक्षेत्र सहित शहरी क्षेत्र में कार्यवाही की गई।*

🟥🟦🟥🟦🟥🟦🟥🟦

लव जिहाद एवम धर्मांतरण के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा नेत्री एवम समाज सेवी डॉ सुषमा सिंह

बिलासपुर–बिलासपुर में लगातार एवम हाल ही में तोरवा छेत्र में घटी लव जेहाद , धर्मांतरण की घटना और उस पर पुलिस विभाग का शह, इस पर उल्टा हिंदुओ पर FIR करना कहा तक न्यायोचित है.....!

इसके विरोध में आज हिंदू समुदाय बड़ी संख्या में  सड़को पर उतरे और नेहरू चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ कर एसपी सहित पुलिस विभाग को ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई की दोषियों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई और हिंदुओ पर हुई एफआईआर विलोपित नही हुई तो आगे और उग्र आंदोलन बिलासपुर में किए जायेंगे.....

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज से भेंट ,दिया बेलतरा आने का न्योता

दिल्ली– प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा के सांसद श्री दीपक बैज से आज दिल्ली में बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास ने सहयोगियों सहित भेंट किया, इस अवसर पर राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष कांग्रेस नेता श्री नवाज खान, बस्तर के कांग्रेस नेता श्री मलकीत सिंह गैदु, जिला शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के महामंत्री महेश
 मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा, गुरविंदर सिंह, अनिल कुशवाहा मौजूद थे, युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी एवं कहा कि उनके एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के संयुक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार वापस आना सुनिश्चित है, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास्  ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बेलतरा विधानसभा विधानसभा आने का न्योता दिया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है,

बेटिया पढ़ेंगी तो प्रदेश- देश भी बढ़ेगा-स्मृति त्रिलोक श्रीवास

बिलासपुर–बेटिया पढ़ेंगी तो प्रदेश- देश बढ़ेगा-स्मृति त्रिलोक श्रीवास (भाड़ी में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ) बेटियों को पढ़ने में दिक्कत ना हो, बेटियों को विद्यालय जाने में जो दूरी होती है वह पैदल जाते हैं उसमें जो असुविधा होती है, वह असुविधा मत हो, इसलिए सरस्वती साइकिल योजना का प्रारंभ किया गया था, कोई भी सरकार हो चाहे राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार हो वह हमेशा

 महिला स्वालंबन महिला वर्ग की शिक्षा, बेटियों की शिक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं, राज्य शासन की इस योजना का लाभ उठाकर हम शिक्षा के मंदिर में आकर ज्ञान के प्रकाश से आलोकित होते रहें और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, अपना, अपने विद्यालय अपने परिवार और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे, यह बातें बेलतरा के जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाड़ी में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं आयोजित सरस्वती योजना साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए, इस कार्यक्रम में
 क्षेत्रीय विधायक श्री रजनीश सिंह, जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भी उपस्थित थे ,उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, इस अवसर पर शाला के प्राचार्य प्रवीण शुक्ला एवं शाला परिवार के द्वारा श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथि जिसमें ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि श्री लक्ष्मी कश्यप ,पार्षद योगिता आनंद श्रीवास, पुरुषोत्तम चंद्राकर और रामप्रसाद चंद्राकर अभिमन्यु धीवर ,दिलेश ठाकुर, शालिकराम यादव का स्वागत किया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उप- सरपंच, समस्त पंचगण, मनोज साहू, अध्यापक गण, छात्र- छात्राएं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Wednesday, July 12, 2023

कांग्रेस पार्टी के बेलतरा विधानसभा के सबसे चहेते नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा से भेंट

बिलासपुर–कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से सहयोगीयों सहित भेंट,( राजनीतिक विषय पर हुई विस्तार से चर्चा), बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र
 श्रीवास् नई नई दिल्ली में अपने सहयोगियों सहित कुमारी शैलजा प्रदेश प्रभारी महासचिव से भेंट किया, एवं बिलासपुर जिले के राजनीतिक मामलों पर विस्तार से चर्चा किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस महामंत्री पंडित महेश नारायण मिश्रा, पंडित जितेंद्र शर्मा गुरविंदर सिंह, अनिल सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे, श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने कुमारी शैलजा से विधानसभा चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग और युवा वर्ग को प्राथमिकता देने की मांग रखी है, जिस पर प्रभारी महासचिव ने पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का आश्वासन दिया है,

Monday, July 10, 2023

यातायात अधिकारी संजय साहू जी के नेतृत्व में लगी पुलिस विभाग की "व्हीआईपी पाठशाला"

बिलासपुर –सड़कों में लोग अधिकाधिक नियमों का पालन करें और सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सभी के लिए उपलब्ध हो"पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह की इस परिकल्पना के अनुरूप जिले के प्रत्येक स्कूल,कॉलेजों में यातायात के प्रति युवाओं को जागरूक करना है।
*इस दिशानिर्देश के पालन में आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में एन०सी०सी० 7वीं बटालियन के शिविर में उपस्थित लगभग 500 छात्र छात्राओं को जिला रोड सेफ्टी सेल की टीम सहित उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू ने यातायात की पाठशाला लगाई।*

 *उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे बताया कि युवाओं में अत्यधिक ऊर्जा और शक्ति होती है, जिसके चलते अधिक उर्जा के कारण दुर्घटना हो रही है, यदि यह युवा धैर्य और सीमित वेग में वहां चलाएं तो सड़क दुर्घटना पर निश्चित अंकुश लगेगा, साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना के कारण निवारण, नवीन मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ गुड्सेमिरिटर्न (मदद करने वाला नेकदिल इंसान) के संबंध में बताया।*
 *उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू ने युवाओं को हमेशा सड़क में चेतन होकर तथा हेलमेट पहन कर ही दो पहिया वाहन चलाने की सलाह दी, साथ ही साथ "निजात" कार्यक्रम के प्रति युवाओं को जागृत करते हुए उन्होंने कभी भी नशा न करने और नशा कर वाहन ना चलाने की भी सलाह दी।*
 *कार्यक्रम के अंत में उमा शंकर पांडे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई*
 *कार्यक्रम में कर्नल श्री अमिताभ श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव, सूबेदार मेजर रंजीत सूबेदार गुरमेज सिंह अवतार सिंह आर्मी स्टाप तथा लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा भी मौजूद रहें।

Sunday, July 9, 2023

नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2023 में बिलासपुर के दिव्यांश एवं अनिका ने जीता पदक,रविंद्र सिंह ने दी बधाई एवम आशीर्वाद

बिलासपुर–नेशनल कराटे चैंपियनशिप फेडरेशन कप 2023 का आयोजन जिला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में दिनांक 8,9 एवं 10 को किया जा रहा है। जिसमें पंजाब-हरियाणा मणिपुर असम पश्चिम बंगाल समेत भारत के लगभग सभी राज्यों से 400 खिलाड़ी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखला रहे हैं इस प्रतियोगिता में एक काता एवं कुमितेके इवेंट 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिस्पर्धा प्रथम दिवस 8 जुलाई को हुआ 9 जुलाई को
 सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मध्य स्पर्धा होगी एवं 10 जुलाई को मुख्य अतिथि सिनेस्टार सुमन तलवार के हाथों पदक वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में बिलासपुर कराटे एकेडमी के छात्र ने 7 से 8 वर्ष के बालक वर्ग में दिव्यांश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं 6 से 7 वर्ष के बालिका वर्ग में अनिका कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल कर बिलासपुर शहर का नाम रोशन किया। इस उपलक्ष में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर बच्चों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं निरंतर इसी तरह इस कराते खेल में अनवरत मेहनत करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर इन बच्चों के कराते कोच एवं बिलासपुर कराटे एकेडमी के संरक्षक ठाकुर कर्ण सिंह छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुशील चंद्रा जी महासचिव अविनाश शेट्टी जी भूषण कुमार दीपक कुमार तिवारी प्रतिक सोनी संजुक्ता दास ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

बस्तर संभाग स्तरीय योग शिविर में शामिल हुए योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित बस्तर संभाग स्तरीय योग शिविर में शामिल हुए योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी । मुख्य अतिथि के रूप में मान. मंत्री श्री कवासी लखमा जी योग प्रशिक्षको को दिये आशिर्वाद। 
 छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संचालित बस्तर संभाग सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सुकमा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मान. मंत्री श्री कवासी लखमा जी मुख्य आतिथ्य में तथा योग
 आयोग अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता एंव  छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी राजेश नारा जी के विशिष्ट आथित्य मे । "योग भवन" वर्किंग वुमेन हॉस्टल वी.आई. पी. रोड फुण्डहर रायपुर में किया गया।
संभागवार योग प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर संभाग के सफल आयोजन के पश्चात बस्तर संभाग सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनाँक 07 से 13 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है जिसमें बस्तर संभाग के समस्त जिलो से लगभग 150 प्रतिभागी सम्मिलित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर माननीय मंत्री श्री लखमा जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन एवं ऋषि मुनियों की देन है छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा बस्तर क्षेत्र के लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ रखने का प्रयास  बहुत ही सराहनीय है । माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के प्रेरणा से निरंतर प्रदेश में स्वास्थ्य के प्रति महाअभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के मान. सदस्य श्री रविंद्र सिंह एवं श्री राजेश नारा, श्री एम एल पाण्डेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग, डॉ गजेंद्र अधिकारी यूनिसेफ संस्थान, डॉ मृत्युंजय राठौर एम्स रायपुर, डॉ कप्तान सिंह प्रोफेसर श्री रावतपुर सरकार विवि, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, छबि राम साहू, सी एल सोनवानी, लच्छू राम निषाद, राजू शर्मा अनिल चदेल केशव गोरख  कर्ण सिंह सहित आयोग के सभी योग प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी व योग साधकगण उपस्थित रहे।

Tuesday, July 4, 2023

स्मृति- त्रिलोक श्रीवास का प्रयास लाया बेलतरा विधान सभा में नया रंग

बिलासपुर – बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता/ पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, एवं जिला पंचायत सदस्य क्रमांक एक बेलतरा, जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के संयुक्त प्रयासों से 15 वे वित्त योजना अंतर्गत राज्य शासन ने पूरे प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया है , जिसमें बेलतरा विधानसभा के ग्राम भाड़ी, सेलर, अकलतरी, खैरा डगनिया, गढ़वट,लिमहा, कोनी,सीस, ग्रामों में भवन स्वीकृत किए गए
 हैं इन नामों में पहले से प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र थे, परंतु भवन नहीं थे या भवन जर्जर हो चुके थे,प्रत्येक भवन हेतु रुपए 28,51,000 स्वीकृत किए गए हैं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विभाग के द्वारा प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए 544 नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदान किए हैं इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं जिला पंचायत सदस्य /जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री
 एवं स्वास्थ्य मंत्री, पंचायत मंत्री एम प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है, बेलतरा क्षेत्र में दो करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदाय करने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, क्षेत्रीय जनों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति श्रीवास एवं कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है,,

मात्र कुछ ही वर्षों में बदल गयी है जिला पंचायत क्षेत्र की तस्वीर

बिलासपुर -:- पिछले चार सालों में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का तेजी के साथ विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास में विशेष ध्यान दिया है। पिछले 15 सालों की समस्याओं को राज्य सरकार ने जनसहयोग से तेजी के साथ दूर किया है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जनता के बीच क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही।  
  
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया पिछले पन्द्रह सालों में बेलतरा के साथ अन्याय हुआ। मात्र चार सालों में प्रदेश की सरकार ने समस्याओं का ना केवल निदान किया। बल्कि पूरी ताकत के साथ जनसहयोग से लोगों की समस्याओं को दूर किया है। अंकित गौरहा ने उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 2 करोड़ 85 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के ग्राम पंचायत बैमा,उर्तुम के साथ ही बेलतरा विधानसभा के ग्राम भाड़ी,कोनी,सेलर,अकलतरी,बिजौर,खैरा डगनिया,लिम्हा,गड़वट में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिली है।

जिला पंचायत सभापति ने बताया कि इन पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अत्यंत ही आवश्यक था और राज्य शासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम उर्तुम और बैमा के साथ ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 10 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति दी है निश्चित ही नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र कि निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामवासियों को सरलता के साथ अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज अब गांव में ही उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करा पाएंगे। 
                 गौरहा ने कहा की जिला पंचायत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सभापति हू इसलिए यह मेरा दायित्व भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से सरलता सुगमता के साथ संचालित हो और बेलतरा विधानसभा में नए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालित होने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

भाजपा का हर पदाधिकारी बूथ के अंतिम छोर तक जाने को तैयार -डॉक्टर सुषमा सिंह

बिलासपुर/कोटा–यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल कार्यकाल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के करगी कला मंडल के शक्ति केंद्र पटैता के अंतर्गत ग्राम शिवतराई में गणमान्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के बीच में अल्पकालीन विस्तारक श्रीमती दीपिका गोगोई जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

 मेरा बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्रामीण लोगों से संपर्क भी किया गया
इस अवसर पर श्री दयाशंकर तिवारी (मंडल अध्यक्ष )
श्रीमती दीपिका गोगोई( विस्तारक,)

श्री राम लाल साहू (शक्ति केंद्र प्रभारी)
डॉ सुषमा सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिला प्रभारी गौरेला पेंड्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ)
श्री राजकुमार जयसवाल (बुथ अध्यक्ष)

श्री संदीप पाठक 
श्री देवी प्रसाद द्विवेदी 
मनहरण लाल ( शक्ति केंद्र प्रभारी धूमा)

 श्री रामेश्वर, सुनील मानिकपुरी, श्यामलता जयसवाल ,राजेंद्र गंधर्व ,गोलू दिनेश ,रमेश ध्रुव , शिवकुमारी,मुन्नी बाई

Monday, July 3, 2023

राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता भव्य आयोजन के साथ संपन्न

बिलासपुर –राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का हुआ भव्य आयोजन सीएमडी कॉलेज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 2 जुलाई को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 150 खिलाड़ी एवं कोच मैनेजरो ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन इंटरनेशनल स्टैंडवॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट श्री जावेद अली ने किया, छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शेख समीर ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि
 बिलासपुर नगर विधायक माननीय शैलेश पांडे जी उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छ:ग: योग आयोग के सदस्य ठाकुर रविंद्र सिंह जी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि सी.एम. दुबे महाविद्यालय के चेयरमैन श्री संजय दुबे जी, ब्लॉक
 कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोती थारवानी जी, दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच 'अखबार' बिलासपुर ब्यूरो चीफ कमलेश लव्हात्रे जी, अनिल शुक्ला जी, शहर कांग्रेस कमेटी सचिव यू मुरली राव, शहर कांग्रेस कमेटी सचिव युसूफ हुसैन जी, एवं कांग्रेस सेवादल के जिला सचिव विष्णु तिवारी जी के उपस्थिति में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार बिलासपुर की टीम विजेता रही और उपविजेता का खिताब बालोद जिला की टीम को प्राप्त हुई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेश पांडे जी ने कहा मार्शल आर्ट केवल एक खेल नहीं जीवन को सुरक्षित
 करने के लिए एक आत्मरक्षा की कला है मार्शल आर्ट हर उम्र के लोगो को सिखनी चाहिये, छ,ग, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा मार्शल आर्ट शरीर को स्वस्थ रखने वाली कलाओं में से एक है जिस तरह योग से लोग स्वस्थ जीवन जीते हैं इसी
 तरह थांग-ता मार्शल आर्ट खेल स्वस्थ जीवन जीने की कला है सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे जी अपने उद्बोधन में कहा की खिलाड़ियों को हमारे कॉलेज की तरफ से हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है ताकि वह बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें हम हर खेल के खिलाड़ियों को हमारे कॉलेज की तरफ से हर संभव मदद करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष शेख समीर सेक्रेटरी घनश्याम सिंह, रेफरी काउंसिल के चेयरमैन जितेंद्र साहू, रमेश शर्मा, शेख मोहम्मद रिजवान, संदीप कुर्रे, वासुदेव, सुश्री डॉली कुजूर, अजय सूर्यवंशी, अरबाज अली आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

रविंद्र सिंह ठाकुर गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूजा केस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

बिलासपुर–गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर शंकर नगर (हेमू नगर) में गुरु पूजा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मान रविन्द्र सिंह
 ठाकुर जी(योग आयोग सदस्य छत्तीसगढ शासन के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। फिर वैदिक गुरु परंपरा के अनुसार गुरु पूजन किया गया। फिर छात्राओं के द्वारा स्वागत
 गीत का आयोजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिका तथा पालकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया।

Saturday, July 1, 2023

जगमगाया कोनी रोड, नागरिकों ने जताया कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का आभार

बिलासपुर– सीपत चौक से तुरकाडीह बाईपास तक स्ट्रीट लाइट हुआ प्रारंभ, महामाया चौक सरकंडा से लेकर तुरकाडीह बाईपास पुल तक स्ट्रीट लाइट प्रारंभ हुआ, स्ट्रीट लाइट प्रारंभ होने से कोनी रोड जगमगाने लगा है, स्ट्रीट लाइट लगने से लाखों लोगों को लाभ हो रहा है,विशेषकर कोनी और आसपास के क्षेत्र में वहां निवासरत विद्यार्थियों, शासकीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं नागरिकों, व्यापारियों में स्ट्रीट लाइट प्रारंभ होने से अपार हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ है, कोनी क्षेत्र
 के नागरिकों ने आज इस महती कार्य को अंजाम देने के लिए क्षेत्र के नेता बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास के निवास पहुंचकर आभार जताया, विदित हो कि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विगत वर्षों से त्रिलोक श्रीवास प्रयासरत थे, और उनके प्रयासों से ही स्ट्रीट लाइट लग पाया है, 7 किलोमीटर तक नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाए जाने पर, कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विभागीय मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नसरुद्दीन सहित
 विशेष रूप से बिलासपुर जिले के जिलाधीश डॉ सौरभ कुमार एवं निगम आयुक्त कुणाल दुदावत की सराहना किया है, आज कोनी क्षेत्र के लोगों ने श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास से उनके निवास में मिलकर उनका आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया,इस अवसर पर श्री राजेश अग्रवाल, कोनी क्षेत्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष उमेश शुक्ला, संजय श्रीवास बुधराम श्रीवास, सोनू ठाकुर, हेमंत गुप्ता रमेश कुमार डब्बू तिवारी अनिल श्रीवास मनोज श्रीवास अजीम खान पार्थ पोर्ते, सुमित सोनकर, बिसाहू रजक गुड्डा खान मोंटू साहू रवि कुमार संजय केवट विनोद चौहान लाला यादव छोटू यादव आदि दर्जनों जन उपस्थित थे,

Friday, June 30, 2023

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह ने कुमारी शैलजा जी से किया संगठनात्मक चर्चा

बिलासपुर–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने बिलासपुर आगमन पर सौजन्य भेट कर प्रदेश मे योग के क्षेत्र मे चल रहे ।
संभागीय प्रशिक्षण शिविर व योग क्रेन्द्र स्थापना के साथ ही प्रदेश मे हुए योग प्रतियोगिता योग प्रशिक्षको का सम्मान व अगामी प्रदेश के सभी ब्लाको व जिला स्तर पर निशुल्क योग प्रशिक्षण छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा दिये जाने का कार्यक्रमो से जहाॅ अवगत कराया गया । वही योग कार्यक्रमो मे शामिल होने आमंत्रित भी किये। साथ ही साथ संगठनात्मक चर्चा भी किये ।

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...