Monday, July 1, 2024

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दी वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर तिवारी को जन्म दिन कि बधाई

 बिलासपुर –भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रेलवे मंडल सलाहकार सदस्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव पंडित श्याम सुंदर तिवारी के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री शहर एवं वर्तमान

 विधायक अमर अग्रवाल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू द्वारा श्याम सुन्दर तिवारी  को बधाई दी  गई...इस शुभ अवसर 

पर श्याम सुन्दर  तिवारी ने  गरीबों वर्ग के लोगो  एवं बच्चों को फल  वितरण किया... इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित श्याम सुंदर तिवारी को सभी भाजपा कार्यकर्ताओ और

 वरिष्ट नेताओं के साथ साथ आम जनो ने भी हृदय से बधाई दिये....ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य गण एवं व्यापारी संघ द्वारा भी बधाई दी गई और उनके लंबी उम्र की कामना भी किया गया.......

Sunday, June 30, 2024

छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव का रंगारंग समापन

बिलासपुर –सांस्कृतिक-साहित्यिक संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन व नृत्यधारा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रथम छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव का कल रात रंगारंग समापन हुआ. विविध आयामों को खुद में समेटे इस अनूठे महोत्सव में संगीत व नृत्य की अनेक प्रस्तुतियों ने बिलासपुर सहित आसपास से पहुंचे सैकड़ों संगीत-नृत्य प्रेमियों को आनंदित किए रखा।



द्वितीय दिवस की बेला में शहर के ही वेस्ट ज़ोन डांस अकादमी की नन्ही नृत्य साधिकाओं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय नर्तक आँचल पांडेय ने अपने मार्गदर्शन में नृत्य की तालीम दी है, ने अपनी निश्छल प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावुक कर दिया। पुणे से आए सुप्रसिद्ध युवा संतूर वादक निनाद दाईथणकर ने अपनी यादगार प्रस्तुति के दौरान राज झिंझोटी व पहाड़ी सहित अनेक लोकप्रिय तराने छेड़े, जिसने समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध होने पर मजबूर कर दिया, तबले पर भिलाई के युवा तबला वादक रामचंद्र सरपे ने उनके साथ संगत की। दो दिवसीय रंगारंग महोत्सव की समापन प्रस्तुति के रूप में वरिष्ठ कथक गुरु डॉ. आरती सिंह व उनके नेतृत्व में कमला देवी संगीत महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं के ऋतु परिवर्तन पर आधारित कथक नृत्य 'ऋतु श्रृंगार' ने शमा बांध दिया।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेक्रो बिलासपुर मंडल अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय, सचिव शिप्रा पटेल, सीएमपीडीआई कार्मिक व प्रशासन विभागाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ गायक व संगीत गुरु देवेंद्र गोस्वामी व बिलासपुर विश्वविद्यालय एन एस एस समन्वयक मनोज सिन्हा उपस्थित रहे, जिन्होंने समस्त आमंत्रित कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित भी किया। 


ओडिसी गुरु गजेंद्र पंडा का हुआ सम्मान देर रात तक चला संगीत नृत्य का जादू

 बिलासपुर =शहर स्थित नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ संगीत नृत्य महोत्सव के प्रथम दिन के आयोजन में संगीत व ननृत्य की विधाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। वेस्ट जोन डांस अकादमी के नर्तकों के कथक नृत्य से शुरु होकर शर्मिष्ठा घोष द्वारा मनोरम कुचिपुड़ी पश्चात शास्त्रीय नृत्य की श्रृंखला में कोलकाता से आए अरुणिमा सेनगुप्ता व राजीब घोष ने अपनी कथक की नयनाभिराम प्रस्तुति ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया. 


द्वितीय सत्र में ओडिसी गुरु डॉ. गजेंद्र पंडा के नृत्य क्षेत्र में पचास वर्ष पूर्ण होने को स्वर्ण समारोह के रूप में मनाया गया. त्रिधारा भुबनेश्वर के नर्तकों ने उन्हें अपनी प्रस्तुति समर्पित की. तृतीय सत्र में मुम्बई के ख्यातिलब्ध बांसुरी वादक एस आकाश ने अपनी उम्दा प्रस्तुति से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा, फिर अंतिम प्रस्तुति रही शास्त्रीय गायन की जिसमें किशन देवांगन की स्वर लहरियों ने देर रात


 शहर के संगीत-नृत्य प्रेमियों को हतभ्रत करके रख दिया. प्रथम दिवस के आयोजन में अतिथि के रूप में ओडिसी गुरु डॉ. गजेंद्र पंडा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय कुमार पाठक, रश्मीलता मिश्रा, निवेदिता सरकार व एन ई इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने कलाकारों को सम्मानित किया व कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की...

Saturday, June 29, 2024

टी 20 विश्व कप मे ऐतिहासिक जीत पर रविन्द्र सिँह ने दी बधाई

 बिलासपुर –टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में पूर्व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

रविन्द्र सिँह ने कहा कि आज बहुत बड़ा ऐतिहासिक दिन है सभी इंडियंस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

Thursday, June 27, 2024

शास. पूर्व मा.शा. रमतला में तिलक लगा कर मनाया गया प्रवेश उत्सव

 बिलासपुर –शास. पूर्व मा.शा. रमतला में तिलक लगाकर- मिठाई खिलाकर बच्चों का प्रवेश उत्सव कराया गया, स्मृति त्रिलोक श्रीवास रही मुख्य अतिथि,,, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमतला में साला प्रवेश उत्सव जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1/ जिला योजना समिति सदस्य, श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास के मुख्य अतिथि में, पार्षद वार्ड क्रमांक 68 श्रीमती योगिता आनंद श्रीवास के विशिष्ट अतिथि में एवं ग्राम पंचायत रमतला के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सूर्यवंशी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ,,इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने शाला परिवार एवं बच्चों को संबोधित


 किया ,और इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों ने नौ प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर एवं गढ़वेश व किताब पाठ सामग्री वितरित

 किया ,इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास् ने शाला परिवार एवं शाला के विकास हेतु भरपूर सहयोग करने का वचन भी दिया,, कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमती आरती सोनी ग्राम की वरिष्ठ श्रीमती सरोज यादव सहित शाला परिवार के शिक्षक गढ़ ग्रामवासी पंचायत प्रतिनिधि गण उपस्थित थे,,

रविंद्र सिंह की उपस्थिति मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 बिलासपुर–छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह  के उपस्थिती मे स्वास्थ्य शिविर मे हुआ मरीजो का जांच। 

बिलासपुर के विनोबानगर गायत्री मंदिर मे एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे आँख मोतियाबिंद आदि का जाचॅ कर उपचार किया गया ।इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के


 वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ङाक्टर आर के सिह महिला बाल विकास अधिकारी काकुली संमतो भामती कश्यप सावित्री दुबे मितानिन कल्पना नाईक प्रभा चौहान ज्योति थुल वार्ड के गणमान्य नागरिक शिवा मुदिलयार हरीश तिवारी उत्तम चटर्जी प्रशांत पाण्ङेय सजय दवे विजय दुबे किशोरी लाल गुप्ता चन्द्रहास केशरवानी चन्द्रहास शर्मा राघवेन्द्र सिंह

 राहुल दुबे अनिल शुक्ला विक्की नानवानी योगेश पिल्ले सतोष चौहान केशव गोरख गुङ्ङु चदेल सगीता मोईत्रा ओम प्रकाश शर्मा सदीप मिश्रा छोटु बर्ङे दिलीप साहु सन्नी चौहान राकेश केशरी नरेंद्र सिंह सजय शुक्ला राजेश जोसफ राजेन्द्र विष्ट राज चौहान मुकेश दुबे निटु परिहार अजय गोस्वामी उदय गंगवानी हरीश चेलकर जावेद भाई सजय यादव बब्ला ठाकुर शकील अहमद मुकेश कछवहा पिन्टु आङील विक्रम ध्रुव पप्पु विष्ट आदि उपस्थित थे।

Wednesday, June 26, 2024

स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति द्वारा नियुक्त पदाधिकारीयों को दी गई बधाई

 बिलासपुर –स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति द्वारा नियुक्त पदाधिकारीयों को समिति की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ.

आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो से आशा है कि समाज व समिति के उत्थान हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जवाबदारी के साथ निभाएंगे 



शुभकामनाओं सहित धन्यवाद 

राहुल सराफ 

मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष

युवा मंडल छत्तीसगढ़

Sunday, June 23, 2024

रविंद्र सिंह के मुख्य अतिथि मे ब्लिस योग क्रेन्द्र व ग्रीन कैनेपी के सदस्यो मे मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 बिलासपुर –अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लिस योग क्रेन्द्र व ग्रीन कैनेपी के सदस्यो के साथ नगर व वार्ड वासीयो ने छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य रविन्द्र सिंह जी के उपस्थिति मे वृक्षारोपण बाद योग किये। 

इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी ने कहा की पौधो को लगाना एक पुनीत कार्य है। वृक्षारोपण के बाद उसका देख रेख परिवार के सदस्य की तरह करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर योग


टिचर भावना विधानी ग्रीन कैनेपी से स्वाती सिंह रितु सिंह ठाकुर रिना बासु अनिल शुक्ला रेखा खण्डेलवाल सरोज अग्रवाल प्रीति सिंह निशा खण्ङेरिया ब्लिस योग क्रेन्द्र के सदस्य पुष्पा तिवारी आनंदी तिवारी कमलजीत वाधवा


 अजली यादव नेहा बजाज पुनम मित्तल सपना अग्रवाल सुमन घोष सोनीया होरा रिचा गुप्ता काजल चदेल चादनी तोलानी ङिम्पल सिदार शिवानी घई सहीत सैकङो के सख्या मे वार्ड व नगरवासी उपस्थित होकर वृक्षारोपण बाद योग किये।

बिलासपुर क़ृषि महाविद्यालय मे सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

 बिलासपुर –कृषि विज्ञान केंद्र ,बिलासपुर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संस्थान, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में कृषि विस्तार के वैज्ञानिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19-21 जून 2024 तक किया गया। उक्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं


छत्तीसगढ़ के 35 वैज्ञानिक एवं कृषि महाविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र के सभी. वैज्ञानिक साम्मलित हुए । कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन के अवसर पर ए०ए० राऊत वैखानिक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि



 प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संस्थान जबलपुर, डा० एन० के० यौरे अधिष्ठाता कृषि महाविधालय एवं डा० ए०के० ए. के. त्रिपाठी वरिष्ठ विज्ञान केंद्र बिलासपुर उवारा सभी प्रतिभागियों को प्र‌माण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा० शिल्पा कौशिक, डा० आमत शुक्ला, डा. हेमकांति बेजार, डा० एकता ताम्रकार, श्री जयंत साहू, इंजी. पंकज, निवेदिता पाठक मिंज, व अन्य मौजूद रहे.

Friday, June 21, 2024

विवेकानंद उद्यान बिलासपुर मे मनाया गया योग दिवस, शामिल हुए पूर्व योग आयोग सदस्य रविंद्र सिँह

बिलासपुर –अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विवेकानंद उद्यान बिलासपुर अंतर्राष्ट्रीय योग डे पर आज विवेकानंद उद्यान बिलासपुर मे एक्टिव लाफ्टर क्लब केंद्र ,पतंजलि योग समिति ,आनंद लापटर क्लब केन्द्र ,श्री योग और हास्य क्लब के संयुक्त तत्वाधान में दसवीं अंतरराष्ट्रीय योग डे पर बेहतरीन योग क्लास लगाकर प्रोटोकॉल के दिशा निर्देश से योग आयोग के सदस्य सीनियर योग शिक्षक रितु सिंह बहन जी के द्वारा बहुत शानदार ,जानदार योग कराई गई ।योग को आत्मसात करने के लिए एवं प्रतिदिन करो योग, रहो निरोग का संदेश भी सभी योग के

 


शिक्षक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी ने योग के बारे में विस्तृत रूप से दिया। योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में अतिथिगढ़ पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अनिल टाह, आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह , डॉक्टर होम चनदानी सभी ने योग साधकों को बहुत-बहुत बधाई भी दिए । इस अवसर पर योग के वरिष्ठ पदाधिकारी निम्न प्रकार से प्रकाश जोशी ,रमेश दुआ, छेदीलाल सराफ ,सुभाष सराफ, कोनहरे जी, पतंजलि योग समिति के संगठन मंत्री भरत ठाकुर एक्टिव लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा , आशीष गोयल ,संतोष ठाकुर ,मनहर जी, प्रताप रंजन वर्मा, इंदिरा रमन सिंह, पप्पू आहूजा ,मानस शुक्ला ,डॉक्टर गणेश मिश्रा, उपेंद्र भाई एक्यूप्रेशर, अभिषेक साहू, भागीरथी साहू , अशोक साहू ,महिला योग साधक रेखा



 अग्रवाल, शुभम भाई ,सविता पांडे, कविता ,आर्यों मैडम, शकीला बेगम ,अनु वहाने, अंजली ठाकुर के अलावा काफी संख्या में बहन जी एवं महिलाएं की उपस्थिति बहूत सराहिनय रही ।300 के आसपास योग साधक की उपस्थिति गरिमा पूर्ण रहा । मंच का संचालन रमेश दुआ ने किया तथा आभार सुभाष सराफ ने किया । सभी योग साधकों के लिए स्वल्पाहार व्यवस्था भी क्लब के द्वारा किया गया था। यह बहुत ही सराहनीय कार्य रहा। यह बताना बहुत लाजिमी होगा कि पतंजलि योग समिति ,एक्टिव लाफ्टर हास्य केंद्र, आनंद लाफ्टर क्लब केंद्र, श्री योग एवं हास्य योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में निमित्त योग कराकर बिलासपुर नहीं अपितु पूरे विश्व में योग का संदेश भी दिए हैं।

रविंद्र सिँह के मार्गदर्शन मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 बिलासपुर –अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आज बिलासपुर के विनोबा नगर गायत्री मंदिर परिसर योग सेन्टर में मुख्य अतिथि  रविन्द्र सिंह जी पूर्व सदस्य योग आयोग


 छतीसगढ व योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ  एवं मुख्य परिवाजक द्वारिका पटेल की उपस्तिथि में योग साधक एवम् बिलासपुर

 नगर के गणमान्य नागरिकों ने अधिक से अधिक सख्या मे उपस्थित हो कर सामूहिक योग अभ्यास कर धुम धाम से अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया,।

एसडीएम सहित 04 अन्य लोगो को रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा

 सरगुजा –शासन की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अनुक्रम में एन्टी करप्शन ब्यूरो इकाई अंबिकापुर के द्वारा उदयपुर जिला सरगुजा के एसडीएम श्री भागीरथी खाण्डे (बी.आर. खाण्डे) सहित 04 लोगों को 50000 रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़कर बड़ी कार्यवाही की गयी। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.05.2024 को प्रार्थी कन्हाई राम बंजारा निवासी ग्राम जजगा वार्ड नं. 13 तहसील उदयपुर जिला सरगुजा के द्वारा एसीबी इकाई अंबिकापुर में यह शिकायतप्रस्तुत की गयी थी कि ग्राम जजगा स्थित भूमि खसरा नं. 69/31, 70/1 एवं 1004/8

रकबा कमशः 0.251, 0.635 एवं 0.243 हेक्टे. जमीन उसके तथा परिवार के अन्य सदस्यों के

नाम पर है तथा कई वर्षों से उस पर मकान बनाकर काबिज हैं किन्तु उसके बड़े पिता द्वारा

जमीन को केवल अपने नाम पर दर्ज कराने हेतु तहसील में आवेदन प्रस्तुत किया गया था

जिस पर प्रार्थी द्वारा आपत्ति दर्ज की गयी थी जिस पर तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर के

द्वारा उसके बड़े पिता, उसके तथा अन्य परिजनों के नाम पर राजस्व रिकार्ड दुरूस्त किये

जाने हेतु दिनांक 21.09.2022 को आदेश किया गया था। उक्त आदेश के उपरांत उसके बड़े

पिता के द्वारा पुनः दिनांक 09.11.2022 को एसडीएम उदयपुर के पास आदेश दिनांक 21.09.2022 के विरूद्ध अपील प्रस्तुत किया गया था जिसके संबंध में प्रकरण लंबित है। उक्त प्रकरण में उसके तथा उसके अन्य परिजनों के पक्ष में आदेश पारित करने के एवज में



एसडीएम उदयपुर श्री बी.आर. खाण्डे के द्वारा 50000 रूपये रिश्वत के रूप में मांग की जा रही है किन्तु वह एसडीएम को रिश्वत न देकर उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। एसीबी इकाई अंबिकापुर को शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का सत्यापन कराये जाने पर शिकायतकर्ता की शिकायत सही पायी गयी तथा एसडीएम उदयपुर श्री बी.आर. खाण्डे को रिश्वतीरकम लेते वक्त पकड़ने की योजना बनायी गयी। आज दिनांक 21.06.2024 को प्रार्थी को आरोपी एसडीएम को रिश्वती रकम देने हेतु एसडीएम कार्यालय उदयपुर शाम करीब 06:00बजे भेजा गया जिस पर प्रार्थी द्वारा रिश्वत लेन देन के संबंध में एसडीएम से चर्चा करने परएसडीएम के द्वारा रिश्वती रकम 50000 रूपये को अपने बाबू धरमपाल को लेने हेतु कहा गया



जिस पर धरमपाल के द्वारा भृत्य अबीर राम को रिश्वती रकम को अपने पास रख लेने हेतु कहा गया जिसे अबीर राम ने अपने हाथों में ले लिया तथा रिश्वती रकम लेने के पश्चात वह एसडीएम के पास जाकर बोला कि प्रार्थी कन्हाई राम से रिश्वती रकम 50000 रूपये उसने



प्राप्त कर लिया है तो एसडीएम द्वारा कहा गया कि उस रकम को गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दे जिस पर भृत्य द्वारा रिश्वती रकम को एसडीएम के गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दिया गया। इसी दौरान पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम द्वारा त्वरित ट्रेप कार्यवाही कर रिश्वती रकम को बरामद कर लिया गया तथा एसडीएम श्री बी.आर. खाण्डे,उनके बाबू, भृत्य एवं नगर सैनिक कविनाथ सिंह को अभिरक्षा में ले लिया गया। उक्त के पकड़े जाते ही एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। इस कार्यवाही का एक अमानवीय



महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि प्रार्थी के पक्ष में आदेश करने के एवज में आरोपी एसडीएम ने प्रार्थी एवं उसके परिजनों की ओर से ग्राम जजगा तहसील उदयपुर स्थित 50 डिसमिल जमीन को भी अपने महिला परिचितों के पक्ष में बिकी आदि करने संबंधी पावर ऑफ अटार्नी निष्पादित करा लिया था ताकि भविष्य में उक्त जमीन को अपने पक्ष में करा सके। संबंधित पावर ऑफ अटार्नी की प्रति भी एसीबी के हाथ लग गयी है। समस्त आरोपियों की संपत्तियों के संबंध में भी एसीबी के द्वारा गहन जांच प्रारंभ कर दी गयी है जो महत्वपूर्ण खुलासे होने की प्रबल संभावना है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। रिश्वत खोरों के विरूद्ध ऐसी कार्यवाही सतत जारी रहने की बात एसीबी द्वारा कही गयी है, तथा रिश्वत मांगने वालों के विरूद्ध लोगों को सामने आने की अपील भी एसीबी की ओर से की गयी है।

Tuesday, June 18, 2024

नवीन कानून दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 बिलासपुर –अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं जिला पुलिस बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में नवीन कानून दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति आचार्य ए डी एन वाजपेई जी ने किया कार्यक्रम के प्रारंभ में अपने अध्यक्षीय की उदबोधन में कुलपति जी ने कहा भारत में वर्षों में

सुदृढ़ता प्राप्त की है और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ा है और आज चंद्रमा पर चंद्रयान भेजने की उपलब्धि हासिल किया है भारत ने यह उपलब्धि लोकतंत्र को जीवित रखते हुए प्राप्त किया है ।भारत संवाद में विश्वास रखता है और राष्ट्रीय हित में न्याय प्रक्रिया में संशोधन होना चाहिए यही समय की मांग है। लोकतंत्र में लोक महत्वपूर्ण होता है समय के रहते परिवर्तन होना चाहिए 1947 से पहले और 47 के बाद की परिस्थितियों अलग-अलग हैं तथा उसमें परिवर्तन की आवश्यकता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया की 1 जुलाई 2024 से भारतीय दंड संहिता

बदलकर भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में तब्दील हो जाएगा। पूर्व में जो भारतीय दंड संहिता में खामियां थी उसमें संशोधन करके इसे प्रतिस्थापित किया गया है इंडियन पेनल कोड में 23 अध्याय और 511 धाराएं थी अब उनकी जगह 358 धाराएं होगी। औपनिवेशिक शासन के दौरान अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानून का शासन था जो की औपनिवेशिक साम्राज्य की सुविधा के लिए था ताकि वे अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सके इस कानून में कई खामियां थी ,जिनको बदलने की आवश्यकता थी और इस आधुनिक लोकतांत्रिक भारत में इसे और अधिक प्रासंगिक बनाने की आवश्यकता है। आपने अपने


 प्रेजेंटेशन में बताया संगठित अपराध को रोकने के लिए कानून में संशोधन किया गया है और कानून को अधिक कारगर बनाया गया है ।इसके लिए 111 सेक्सन है पहले के कानून में इसमें लोग लोगों को सजा मिलने की संभावनाएं कम रहती थी। पर नए कानून में ऐसे अपराधी नहीं छूट पाएंगे ,साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए भी भारतीय न्याय संहिता में व्यवस्था की गई है। आपने आम जनता से अनजाने फोन कॉल को तुरंत रिएक्ट नहीं करने का भी अपील किया। इसमें कानून से अपराधों को रोकने में काफी मदद मिलेगी हम इस व्यवस्था से दंड से न्याय की ओर जा रहे हैं। जिसमें भारत के जरूरतमंदों को न्याय




 मिलेगा और अपराधियों को दंड मिलेगा इस व्यवस्था से हम ऑनलाइन एफ आई आर भी कर सकते हैं और जियो एफ आई आर भी कर सकते हैं इसमें टेरर एक्ट को भी डिफाइन किया गया है जिसमें भारत की संप्रभुता और एकता को चोट पहुंचाने वालों पर राजद्रोह का केस भी दर्ज होगा ।अपराधों के अन्वेषण में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को महत्वपूर्ण साक्ष्य मान गया है ,और उसकी विश्वसनीयता को स्वीकार किया गया है ।माब लीचिंग और चैन स्नैचिंग जैसे अपराध को रोकने के लिए भी प्रावधान किया गया है इसी तरह बलात्कार से पीड़ित महिला के प्रकरण की सुनवाई में महिला मजिस्ट्रेट का होना अनिवार्य होगा और उसके उपस्थिति में ही सुनवाई होगी इसका प्रावधान किया गया है। और महिला प्रताड़ना शब्द को भी भारतीय संहिता में परिभाषित किया गया है, धारा 210 के तहत लैंगिक

 


समानता के अंतर्गत तृतीय लिंग को भी डिफाइन किया गया है, 12 साल सेकम उम्र के बच्ची के साथ क्राइम होता है तो उसमें मौत की सजा का भी प्रावधान किया गया है 60 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के लिए 3 वर्ष से कम सजा वाले अपराध हो तो उन्हें डीएसपी रैंक के अधिकारी की अनुमति से जमानत का भी प्रावधान रखा गया है। अपराध की कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्की करने का भी प्रावधान किया गया है और साक्षी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गवाहों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए डॉक्टर को सात दिवस के अंतर्गत मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को देना होगा इसका भी प्रावधान किया गया है ।


कुछ अपराधों में सजा के तौर पर कम्युनिटी सर्विस का भी प्रावधान किया गया है। अपराधी से आवश्यकता पड़ने पर वॉइस सेंपलिंग लेने की भी अनुमति पुलिस को दी गई है ।इस तरह से ऐसे बहुत सारे प्रावधानों को भारतीय न्याय संहिता में लाकर भारत के न्याय क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया गया है और इसका लाभ देश की जनता को मिलेगा कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मनोज सिन्हा ने किया कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर शैलेंद्र दुबे ,छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा एच एस होता ,सुमोना भट्टाचार्य, तारबाहर थाना प्रभारी श्री गोपाल सतपथी बिलासपुर जिले के तहसीलदार श्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक जसवंत पटेल जितेंद्र यादव रश्मि यादव गौरव साहू और विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए शोधार्थी डीपी लॉ कॉलेज विधि के छात्र विश्वविद्यालय शिक्षक विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Monday, June 17, 2024

तोखन साहू की जीत पुरे बिलासपुर वासियो की जीत, बिलासपुर का होगा सर्वांगीण विकास –श्याम सुन्दर तिवारी

 बिलासपुर –केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे इतिहास मे बिलासपुर सांसद को पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया है.ऐसे में उनके नगर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया. आज दोपहर 2:00 बजे के आसपास तोखन साहू बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशनपहुंचे 

जहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया 


केंद्रीय मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर तिवारी द्वारा केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का अपने समर्थको के साथ भव्य स्वागत किया गया.श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया की लोकसभा चुनाव में मिली जीत केवल उन्ही की नहीं बल्कि पुरे बिलासपुर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है 
हम सभी को पूर्ण विश्वास है की मंत्री तोखन साहू बिलासपुर को और आगे उन्नति की ओर ले जायेंगे

Thursday, June 13, 2024

नये राशन कार्ड का किया गया वितरण

 बिलासपुर –नया राशनकार्ड का वितरण बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 व्यापार विहार महादेव हास्पिटल से त्रिवेणी भवन मार्ग के जोन कार्यालय मे दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक शिविर लगाकर राशनकार्ड वितरण किया जा रहा है।

 हितग्राहीयो को अधार कार्ङ व पुराना राशनकार्ड लेकर पहुंच कर इस योजना का लाभ उठाना है। रविन्द्र सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 27 बिनोबानगर बिलासपुर ।

Monday, June 10, 2024

NTA द्वारा NEET परीक्षा में गड़बड़ी एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

 बिलासपुर –नीट परीक्षा NTA के द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें इस वर्ष 24 लाख विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सामिल हुवे थे । जिसमें सभी विद्यार्थी अपना

पूर्ण समय व घर को छोड़कर के नीट की एग्जाम की तैयारी करते हैं इसके बावजूद अत्यंत मेहनत करने के बाद भी यह परिणाम आता है कि NEET जो एग्जाम है उसमें गड़बड़ी हुई है गड़बड़ी कुछ इस तरह से समझ में आती है कि 4570 एग्जामिनेशन सेंटर में 6 सेंटर ऐसे हैं जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी के 720 -720 मार्क्स आए हैं जो की इत्तेफाक


 नहीं हो सकता है और 68 बच्चों का 720 आना यह समझ से परे है,NTA इतना बड़ा एग्जाम कंडक्ट करती है वह इतनी बड़ी चूक कैसे कर सकती है। इस विषय मे छात्रों के हित पर बात करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी

 परिषद ने सभी जगह पर ज्ञापन दिया है और राष्ट्रपति जी से मांग की है कि इसमें सीबीआई जांच जल्द से जल्द हो । महानगर मंत्री जितेंद्र साहू ने कहा जिस तरह विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करके अपना परीक्षा सफलतापूर्वक देकर आते हैं उसके बाद जब रिजल्ट आता है तो उनके साथ इस तरह से अन्याय होता है जो की बहुत ही निंदनीय है 

इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा राष्ट्रपति जी को ज्ञापन लिखकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें प्रमुख रूप से विभाग संयोजक आयुष तिवारी व प्रांत विश्वविद्यालय प्रमुख हिमांशु कौशिक जी उपस्थित रहे साथ ही महानगर सह-मंत्री संस्कार,घनश्याम ,अतिंद्र, अभिषेक ,अरमान, प्रिंस ,अजय, विशाल, सत्यम , हिमांशुशेखर ,अविनाश ,शशांक, राहुल, विकास आदि उपस्थित रहे।

Sunday, June 9, 2024

महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर बिलासपुर में निकली भव्य शोभायात्रा

 बिलासपुर –महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भब्य शोभा यात्रा आज बिलासपुर के गांधी चौक से गोलबजार सदर बजार होकर देवकी नंदन चौक पहुंच कर आरती पश्चात शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर



 पर समाज के प्रबुद्ध जन रविंद्र सिंह राधेश्याम परिहार



 बृजेश सिंह टुकेश सिंह आदित्य सिंह आलोक सिंह टुकेश सिंह प्रियक सिंह राघवेन्द्र सिंह दिपक सिंह एस के सिंह भोलु सिंह कृष्णा सिंह बिनोद सिंह गुलशन सिंह जितेंद्र सिंह ठाकुर अतुल सिंह रोशन सिंह कमल सिंह कर्ण सिंह मित्तु सिंह निटु परिहार विक्रम सिंह यश सिंह अर्जुन सिंह सुधीर सिंह अमित परिहार अमित सिंह रिकु परिहार रितिक ठाकुर आदि शामिल थे।

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

 बिलासपुर – विश्वरक्त दाता दिवस सप्ताह चल रहा है इस शुभ अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के संस्थापक संतोष मथलानी के नेतृत्व मे विशाल रक्त शिविर का आयोजन एकता ब्लड बैंक मे किया गया.



जिसमे लगभग 50 से अधिक लोगो ने रक्त दान किया इस दान किये रक्त को फाउंडेशन द्वारा थैलीसैमिया, और शिकल सेल पीड़ित मरीजों के लिए मुफ्त मे उपलब्ध कराया जायेगा 

Thursday, June 6, 2024

त्रिलोक श्रीवास ने सैकड़ो सहयोगियों सहित दिया ज्योत्सना चरण दास महंत को जीत की बधाई

कोरबा –त्रिलोक श्रीवास ने सैकड़ो सहयोगियों सहित दिया ज्योत्सना चरण दास महंत को जीत की बधाइयां, बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ,राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज जांजगीर, कोरबा, चंiपा में अपने सैकड़ो सहयोगियों एवं जिला सर्वसेन समाज कोरबा के पदाधिकारी के साथ पहुंचकर नवनिर्वाचित कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवं महामाला से भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर

 डॉक्टर चरण दास जी महंत ने त्रिलोक श्रीवास के सहयोगियों एवं सर्वसेन समाज का कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित नवल किशोर शर्मा ,मनोज श्रीवास, कोरबा जिला अध्यक्ष मोहन श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल इंजी. आर्. एन. श्रीवास, रेखीराम श्रीवास, उदय राम श्रीवास कृष्णi श्रीवास, संतोष भोई राजकुमार, तिल्लू पटेल, सूरज कश्यप, शुभम श्रीवास, पार्थ, जितेंद्र



 शर्मा जीतू, श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रु,व श्रीमती जमुना बंजारे आयुष सिंह राज कौशल श्रीवास्तव चरण सिंह राज पवन सिंह चंद्रप्रकाश केसरवानी दीपक यादव नंदकिशोर वर्मा सुरेंद्र सिंह दीपक कश्यप ओम प्रकाश शर्मा नवदीप शर्मा चिंटू शर्मा नवीन दुबे हरीश वर्मा पवन सिंह प्रशांत, सोनू कश्यप हितेश कश्यप संतोष खांडेकर संतोष श्रीवास दीपक श्रीवास प्रमोद श्रीवास आनंद श्रीवास मयंक वर्मा प्रहलाद साहू अश्वनी साहू सहित सैकड़ो जन उपस्थित थेll*

Wednesday, June 5, 2024

पूर्व योग आयोग सदस्य एवं वर्तमान पार्षद रविंद्र सिँह के नेतृत्व मे वृक्षारोपण

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व बिलासपुर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह  व वार्ड एंव नगरवासीयो ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विध्याउपनगर सहगल गली गार्डन मे वृक्षारोपण किये



 । वृक्षारोपण के अवसर पर समाज सेवक रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की जीवन के लिए हवा व पानी अत्यंत आवश्यक है। हम पौधा को लगा कर छोङे नही । बल्कि जिस तरह से हम परिवार के छोटे बच्चो का पालन-पोषण करते है। उसी तरह पौधो का देखभाल कर बङा करे। 


इसी संकल्प के साथ हम सभी को आगे बङना होगा। इस अवसर पर स्कूल का एक छोटा सा विधार्थी आदवीक मिश्रा ने पौधा रोपङ कर शहरवासीयो के सहयोग से एक हजार पौधा लगाने का आज संकल्प लिया। आदवीक मिश्रा पुर्व मे भी 200 पौधा लगा चुका है ।

 वृक्षारोपण के प्रति इस बच्चे के समर्पण को देखते हुए पुलिस ग्राऊंड मे उपमुख्य मंत्री व कलेक्टर महोदय ने इसे सम्मानित भी किया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से बिनोबानगर के वार्ड पार्षद रविन्द्र सिंह कमल अग्रवाल सचिव दिवेदी लता मिश्रा योगाचार्य सतीश बरेठ मिना मिश्रा लखन दिवेदी यश सिंह राम दिवेदी मिन्टु यादव शौर्य अग्रवाल सहीत सैकङो के तादात मे पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Monday, June 3, 2024

कांग्रेस नेता स्व. भंजन श्रीवास की 13वीं में मोहन मरकाम, धर्मजीत सिँह,डॉ रश्मि, शैलेश पाण्डे,दिलीप लहरिया के अलावा पहुचे बड़े बड़े नेतागण

 बिलासपुर –कांग्रेस नेता स्व. भंजन श्रीवास की 13वीं में मोहन मरकाम, धर्मजीत,सुशांत,डॉ रश्मि, शैलेश, दिलीप लहरिया, अर्जुन तिवारी, किशोर राय, रामशरण, अरुण चौहान, शेख नसरुद्दीन सहित हजारों लोग हुए सम्मिलित( 13 ब्राह्मण सहित 151 विप्रजनों का भोज भी हुआ संपन्न) बिलासपुर

 जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के पिता श्री भंजन श्रीवास पूर्व 20 सूत्री समिति सदस्य पूर्व सांसद प्रतिनिधि के 13वीं कार्यक्रम में नेता जनप्रतिनिधि पत्रकार,उद्योगपति समाज सेवी, सामाजिक बंधु सहित हजारों लोग उपस्थित होकर ,श्रद्धांजलि अर्पित किया, इस अवसर पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री मोहन मरकाम, तखतपुर के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडे, पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर रश्मि आशीष सिंह, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, विजय पांडे राजेंद्र शुक्ला रविंद्र सिंह सभापति छोटे पार्षद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान पूर्व महापौर किशोर राय हरिभूमि संपादक प्रवीण शुक्ला, नवभारत उप संपादक पीयूष पांडे, शिवा मिश्रा, विनय पाठक, संतोष

 कौशिक जसपाल छाबड़ा नागेंद्र राय, राजेंद्र चावला सुरेंद्र सिंह सैनी डॉक्टर ओम मखीजा डॉ. उत्तरवiर, जॉन कमिश्नर प्रवीण शर्मा कोनी पुलिस निरीक्षक गोपाल सतपति, ओम प्रकाश अग्रवाल बबलू अग्रवाल युटुबर काजल श्रीवास, श्रीमती भारती माली विजय केसरवानी सहित 10000 से ज्यादा लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री श्रीवास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, प्रेस जगत से सतीश यादव डीपी गोस्वामी संतोष मिश्रा अरविंद मिश्रा अखिल वर्मा गोपी दे रविंद्र सुरेश खड़े राकेश खरे आकाश द्विवेदी सहित मीडिया जगत के सैकड़ो पत्रकार गण उपस्थित थे, सभी ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान किया, इस अवसर पर ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया गया जिस्मे 13 ब्राह्मण सहित 151 धर्माचार्य विप्रजन सम्मिलित हुए, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई, पूर्व विधायक राधेश्याम शुक्ल सुपुत्र श्री राकेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के सुपुत्र डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री अवस्थी जी राजेंद्र शुक्ला कोनी पांडे परिवार, उमाशंकर शर्मा विनय पाठक शिवा मिश्रा पीयूष पांडे डिप्टी रेंजर वेद शर्मा ओम प्रकाश शर्मा संगम शुक्ला साधु पांडे श्री व्यास नारायण पांडे हरनारायण पांडे अनुपम दुबे सुशील पांडे जनक पांडे राजेंद्र पांडे सुरेंद्र पांडे धर्मेंद्र शास्त्री धर्मेंद्र पांडे जनक पांडे प्रकाश दुबे प्रशांत पांडे प्रजेश

 तिवारी विनय शर्मा राजकुमार तिवारी, दिनेश पांडे बाल विकास सौरभ पांडे मनोज पांडे मनोज पांडे पथरिया विजय तिवारी राकेश तिवारी आदि जन उपस्थित थेll शांति भोज में 10000 से ज्यादा लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया, सौरभ पांडे सुश्री ममता साहू एवं भागवत कश्यप की टीम एवं अनिल श्रीवास के द्वारा श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया गया, विदित हो कि स्वर्गीय भंजन प्रसाद श्रीवास का दिनांक 20 मइ को स्वर्गवास हो गया था, 29 जून को 10 गiत्र में पूरे प्रदेश देश से 20,000 से ज्यादा लोग सम्मिलित हुए थेll

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...