Thursday, March 23, 2023

आजाद युवा संगठन के संस्थापक इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में मोपका में विशेष बैठक हुआ संपन्न

बिलासपुर : - बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 46 पंडित राम गोपाल तिवारी नगर मोपका में आज़ाद युवा संगठन की
 बैठक रखी गई। बैठक में वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नगर निगम के समक्ष माँग करते हुए निराकरण करने की बात कही गई।
 बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर ( संगठन जिला उपाध्यक्ष) श्रीमती शिवकुमारी मनिकपुरी, सुकृता निषाद, चन्द्रिका निषाद, ललिता चंदेल, भाऊ राम धुरी, चन्द्रिका बाई केवट, कान्ति धुरी, संगीता धुरी, रमौतीन निषाद, राजकुमारी लोनिया, जलबति धुरी, प्रीति, तिरवेणी धुरी, श्रीलाल लोनिया आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।*

समाज सेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने मुंगेली क्षेत्र की समस्याओं को उठाया

मुंगेली / मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से मुलाकात की...कलेक्टर से मिलकर उन्होंने कहा कि मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के अमोरा,कंतेली,आमाटापू,अचानकपुर ,टेढ़ा धौरा,मोतीमपुर,दाबो समेत कई गाँव है जहाँ पर एक नहीं कई तरह की समस्याओ का अम्बार बना हुआ है...जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार आवेदन दिया..लेकिन किसी की भी अब तक सुनवाई नहीं हुई ..जिसके कारण लोग परेशान हो चुके है...फ़िलहाल तो जिसमे मुलभुत समस्याओ के अलावा ऐसी कई समस्याएं है जिसका निराकरण होना आवश्यक
 है....समाजसेविका ने मूलरूप से गांव की मुख्य समस्या के बारे में अवगत कराया...जिसमे राशनकार्ड बनाना, राशनकार्ड में नाम जोड़वाने का काम / नाम काटना, निःशक्त वृद्धों को पेंशन, विधवाओं को पेंशन दिलाने की मांग, बिजली और पानी की समस्या,साथ ही ग्रामीण विकास के लिए छोटे छोटे मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की विशेष मांग की गयी। वही उन्होंने मुंगेली विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। डॉ. सरिता भारद्वाज ने कहा कि गांव से ही शहर का विकास होता है इसलिए सर्वप्रथम गांव का विकास सर्वोपरि होना चाहिए

Wednesday, March 22, 2023

नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में हिंदू नववर्ष में निकली शोभायात्रा का भव्य रूप से आतिशी स्वागत

बिलासपुर–धर्म जागृति मंच और टीम त्रिलोक श्रीवास के तत्वधान में हिंदू नव वर्ष पर निकाले विशाल शोभायात्रा का आतिशी स्वागत ,धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ एवं टीम त्रिलोक श्रीवास के तत्वाधान में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर बिलासपुर में निकाले गए विशाल शोभायात्रा का सिटी कोतवाली चौक के पास आतिशी स्वागत किया गया, इस
 अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि धर्म जागृति मंच 30 वर्षों पूर्व स्वर्गीय प्रेम श्रीवास जी द्वारा स्थापित संस्था है ,हनुमान जन्मोत्सव आयोजन करने वाले प्रथम संस्था है, सभी समाज के एवं अन्य धर्मों के भी जो भी रचनात्मक कार्यक्रम होते हैं, उसमें धर्म जागृति मंच सहभागिता करता है, इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने आतिशबाजी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास के
 साथ श्री नवल शर्मा श्री मनोज श्रीवास महेश मिश्रा श्री मोहन जयसवाल मुकेश अग्रवाल राहुल गोरख गणेश वर्मा आयुष सिंह राज कौशल श्रीवास्तव अक्ति राम भारद्वाज हरि वर्मा पंचराम सानडे दीपक कश्यप पुरुषोत्तम सराफ केशव गोरख रामेश्वर केसरी शुभम श्रीवास विक्की वैष्णव शिवांश पाठक रोशन श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास दीपक श्रीवास हर्ष
 कश्यप मनीष भट्ट नवीन दुबे श्रीमती अन्नपूर्णा ध्रुव पूनम जायसवाल वाहिद अली जमील अंसारी घोष दादा डीपी तिवारी सुधीर दुबे अमीन मुगल अजय गुप्ता मुन्ना कल्लू गुप्ता प्रियंक सराफ दीपक नादम साहिल गोरख लव बोले जितेंद्र शर्मा जीतू पवन सिंह ठाकुर राजाराम दूरी चरण सिंह राज
 अनिल कश्यप मुकेश बंजारे दिलीप कौशिक धनेश्वर ठाकुर नवदीप शर्मा भानु शर्मा मुकेश खरे अनिल श्रीवास पार्थ पोर्ते दिनेश श्रीवास बाबू श्रीवास जागेश्वर तिवारी गोपाल मिश्रा गणेश वर्मा सूरज वर्मा सोनू साहू पवन वर्मा लक्ष्मी यादव दीपक यादव तारण टंडन, आकाश महानंद, रोहन महानंद,दीपक श्रीवास, रामप्रसाद चंद्राकर, संजय वर्मा मोहन श्रीवास सुनील यादव शुभम श्रीवास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

जनसेवा को जीवन मूल मंत्र है माना -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर –बातें कम, काम ज्यादा करने में रखता हूं विश्वास -रामशरण यादव, जनसेवा को जीवन मूल मंत्र है माना -त्रिलोक चंद्र श्रीवास,(कोनी में लाखों के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न )नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस वार्ड जोकि कोनी क्षेत्र में आता है मैं आज लाखों की विकास कार्य, जिसमें पुराने वार्ड क्रमांक 12 के सभी गलियों का सी.सी. रोड
 निर्माण कार्य, हैंडपंप खनन कार्य, एवं वार्ड क्रमांक 12 तथा स्वर्गीय प्रीतम कुर्रे के लाइन व राधा कृष्ण मंदिर से मुक्तिधाम जाने वाली लाइन में पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामशरण यादव, महापौर नगर निगम बिलासपुर एवं कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता
 सभापति श्री शेख नसरुद्दीन ने किया, विशिष्ट अतिथि के रुप में एमआईसी मेंबर अजय यादव, श्री सुरेंद्र पांडे,श्री वाहिद अली, अधि. राकेश अग्रवाल, रामलाल यादव, सुरेश गढ़ेवाल, कन्हैया सोनवानी, जनक पांडे, पंचराम सूर्यवंशी, प्रभजोत सिंह एवं प्रवीण शर्मा आयुक्त जोन 8 थे, इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों जनों को संबोधित करते हुए महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि कुछ लोग बहुत मीठी बातें लच्छेदार बातें करते हैं काम नहीं कर पाते, मैं बातें कम करता हूं ज्यादा काम करने में विश्वास करता हूं, भाई त्रिलोक चंद्र श्रीवास् आऔर वार्ड के पार्षद श्रीमती योगिता आनंद श्रीवास्, लगातार रूप से क्षेत्र के विकास के लिए मुझसे लड़ते
 रहते हैं, अपनापन और अधिकार समझ कर लड़ते हैं, और मैं भी इनके द्वारा उठाए हुए सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करता हूं, क्योंकि उनकी सभी मांगे जनहित में और जायज होती है, इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास्‌ ने कहा कि उन्होंने जीवन में जनसेवा को ही अपना मूल मंत्र बनाया है, जिसके तहत कोनी और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र एवं जहां से भी जो लोग उनके पास आते हैं उनको सेवा करने के लिए अपनी क्षमता अनुसार तत्पर रहते हैं, कोनी और बेलतरा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनके जीवन का लक्ष्य है, कार्यक्रम को श्री शेख नसरुद्दीन सभापति ने भी संबोधित किया एवं महापौर और त्रिलोक चंद्र श्रीवास् के राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी,और उन्होंने कहा कि जब से महापौर रामशरण यादव और वार्ड पार्षद श्रीमती योगिता आनंद श्रीवास जीत कर आए हैं, लगातार इस अंचल में विकास कार्य करवा रहे हैं, कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पांडे, वाहिद अली, पार्षद यादव ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी सचिव दीपक यादव ने किया, आभार प्रदर्शन जोन कमिश्नर श्री प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर वार्ड के लोगों के द्वारा श्री रामशरण यादव, त्रिलोक श्रीवास, एवं सभापति का वार्ड पार्षद के नेतृत्व में गाजे-बाजे आतिशबाजी के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद श्रीमती योगिताआनंद श्रीवास श्री शंकर ध्रुव
 इस्माइल खान इरफान खान मन्नू खान जमील अंसारी जानकी पटेल अनिल पटेल मंदाकिनी सारथी सुभद्रा कहार विनोद कहार आशु सारथी शशि खांडे करण सिंह ठाकुर मनीष सोनवानी धर्मेंद्र आसरे, शिव सोनवानी,संजय केवट, आशु केवट ,राहुल श्रीवास ,हर्ष कश्यप दीपक श्रीवास सुरेश यादव प्रमोद यादव अंबुज अग्निहोत्री लाला यादव रवि यादव प्रशांत पांडे मोनू श्रीवास सोनू सिंह राजपूत प्रभजोत सिंह, इंजीनियर हितेश मक्कड़ उपायुक्त श्री लहरें जी,लालू यादव लकी जायसवाल उर्वशी, खुटे टंडन, घनश्याम, सूर्यकांत गढ़ेवाल चंदू गढ़ेवाल, प्रमोद यादव विद्या खांडे ,रत्ना बघेल, छोटी बघेल, मधु पटेल, रानू मानिकपुरी, प्रभा तिवारी अशोक दास मानिकपुरी राजू यादव राजू सारथी रमेश सारथी दीपक श्रीवास जंक्शन एंटोनी राहुल महानंद अब्दुल खान रामाधार यादव अंकित यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे,

हिंदू नव वर्ष में निकली भव्य शोभायात्रा का रविंद्र सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ किया गया भव्य स्वागत

बिलासपुर–हिन्दु नव वर्ष शोभायात्रा बिलासपुर शहर में आज निकाला गया । शहर के पुलिस ग्राउंड से लेकर अग्रसेन चौक अमर जवान चौक चौक तारबहार चौक गांधी चौक गोल बाजार सदर बाजार होते हुए रैली विभिन्न स्थानों पर अपना झांकी प्रर्दशन किया गया । नव वर्ष की शोभायात्रा रैली का नगर के विभिन्न स्थानो मे भब्य स्वागत किया गया ।
 इसी कङी मे अमर जवान सी एम डी कालेज चौक में छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह के नेतृत्व मे गाजा बाजा के साथ भब्य स्वागत कर फल व जुस वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से बिलासपुर नगर निगम
 के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर जी के साथ प्रशांत पांडे अनिल चदेल उत्तम चटर्जी केशव गोरख संगीत मोइत्रा मार्गेट बेन्जामिन राघवेन्द्र सिंह चिटू हुसैन चंद्रहास केशरवानी अनिता राज संतोष चौहान रिकु परिहार परेश श्रीवास्तव
 सजय दवे अजय सोनी आशीष गोयल राज चौहान सजय थवाईथ सदीप मिश्रा सतोष पाण्ङेय सुनिल सिंह राजेश साहु राकेश केशरी दिलीप साहु सजय यादव हरीश चेलकर सन्नी चौहान प्रशांत तिवारी गोलु चंदानी आदर्श नागवंशी प्रियाशु मिश्रा हितेश साहु अजय गोस्वामी योगेश राव रितिक सिंह मजीत यादव जनक बंधे पिन्टु दादा अजय पत्र पप्पु विष्ट यश सिंह आदि स्वागत मे उपस्थित थे।

Tuesday, March 21, 2023

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री श्री अमरजीत चावला से आजाद युवा संगठन के संस्थापक ने की मुलाकात

रायपुर–आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में बिलासपुर जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के संगठन के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री श्री अमरजीत चावला जी से रायपुर स्थित राजीव भवन में भेंट मुलाकात करते हुए बिलासपुर जिला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभावार स्तरीय चर्चा की गई।
 अमरजीत चावला जी से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर (जिला उपाध्यक्ष आज़ाद युवा संगठन) रामप्रसाद
 साहू, फेकूराम साहू, शिवकुमारी मनिकपुरी,सोंकुँवर धनुवार, भाऊ राम धृरी, कोमल साहू, सुकृता केवट, ललिता चंदेल, परदेशी राम कश्यप, जगदीश साहू, कान्ति धृरी, संगीता धृरी,

 चन्द्रिका निषाद, सियाराम यादव, भारती साहू, दुर्गेश श्रीवास, विदेशी विश्वकर्मा, उत्तम साहू, संतोष कश्यप, मिथला बाई कश्यप, संध्या साहू, आदि बड़ी संख्या में आज़ाद युवा संगठन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

सभापति गौरहा व ब्लॉक अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन..बताया..जल है.तो कल है..

बिलासपुर -:- जल ही जीवन है…कहने को तो पृथ्वी के दो तिहाई भाग पर जल है, लेकिन पीने योग्य जल सिर्फ दो प्रतिशत ही है। इसका संरक्षण और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। यदि हमने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नहीं किया तो आने वाली पीढियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले समय में यदि कभी युद्ध की स्थिति बनती है तो इसकी वजह पानी ही होगा इसलिए हमें आज ही नहीं अभी से ही जल को संरक्षित करने का उपाय शुरू कर देना चाहिए। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने  जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही। 
    

         जिला पंचायत सभापति ने ग्राम पंचायत परसाही में जल जीवन मिशन के लिए टंकी निर्माण और  पाइप लाइन विस्तार के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शिरकत किया। गौरहा ने बताया कि 87 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी निर्माण और पाइप लाईन बिछाने का काम किया जाएगा काम पूरा होने के बाद लोगों को पानी के लिए दर दर नहीं भटकना होगा। 
                         कार्यक्रम में शिरकत के दौरान स्थानीय लोगों ने सभापति तथा बेलतरा ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी,गुड्डा ठाकुर का  फूल माला से स्वागत किया। उपस्थित लोगों को अंकित गौरहा ने संबोधित भी किया। गौरहा ने बताया कि दुनिया के पृथ्वी के 72 प्रतिशत भाग पर जल है। लेकिन पीने लायक पानी केवल 2 प्रतिशत ही है। पिछले दो दशक से बुद्धिमान लोग लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि पानी का संरक्षण करें। क्योंकि आने वाले समय पर कभी युद्ध की स्थिति बनती है तो उसकी वजह पानी ही होगा। हमें आज और अभी से पानी को संरक्षित करने की जरूरत है।
 
             अंकित ने बताया कि पानी पर सार्वभौमिक अधिकार है। हमें पानी का उपयोग करना है ना कि दुरपयोग। सरकार का भी प्रयास है कि जनता जनार्दन को साफ सुथरा पानी मिले इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि पानी का सदुपयोग करें साथ ही नुकसान को भी रोंके। जनजागरण अभियान चलाकर पानी की उपयोगिता पर प्रकाश डालें क्योंकि यदि जल है तो कल है।
  
    
         ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार जनता की हर सुविधा को ध्यान में रखकर काम कर रही है पानी टंकी बनने से गांव की महिलाओं को बड़ी सुविधा और राहत मिलेगी, ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डा ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डोंगरे,बाबूलाल सुर्यवंशी,पंच राजेंद्र कुमार,महेंद्र कुमार,परमेश्वर,राजीव मितान क्लब अध्यक्ष अनिश डहरिया,जितेन्द्र कमलेश,वेदराम डहरिया,विनोद लसहे,भगत पटेल तथा ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Monday, March 20, 2023

मुख्यमंत्री ने दिया विशेष तोहफा..राजनैतिक सलाहकार ने बताया.. बेटियां करेंगी देश दुनिया में बिलासपुर का नाम रोशन..

बिलासपुर -:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रविवार को ग्राम पंचायत नंगोई और लखराम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया। स्थानीय लोगों समेत जन प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श भी किया। 
लोगों की समस्याओं को गौर से सुना साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में भी बताया। प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश का आज हर वर्ग खुशहाल है। खासकर युवाओं और किसानों में प्रगति के साथ जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
अपने उद्बोधन में प्रदीप शर्मा ने सरकार की नीतियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल के नीतियों के चलते आज सभी वर्गों में उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या युवा,क्या किसान क्या व्यापारी,क्या कर्मचारी सभी लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रदीप शर्मा ने गौठान समिति,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को बताया कि हमने अभी तक क्या किया है। सरकारी की नीतियों से जनता को क्या फायदा पहुंचा है। इस बात की जानकारी को प्रदेश की एक एक जनता तक पहुंचाना है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि बेशक देश पर आर्थिक मंदी का प्रभावन दिखने लगा है। लेकिन प्रदेश सरकार की कुशल नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ में आर्थिक मंदी का कोई असर नहीं दिखाई देता है।
 

प्रदीप शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बताया कि सभी लोग अपनी जिम्मेदरियों का बखूबी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में सभी वर्गों को कुछ ना कुछ दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया साथ ही जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का भी सम्मान किया है। उन्होने महिला स्व.सहायता समूह और ग्रामवासियों को बताया कि उनकी मांग और सभी प्रकार की स्थानीय समस्याओं को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। इसलिए किसी को ना तो मायूस होने की जरूरत है और ना ही किसी को आक्रोश जाहिर करने का मौका मिलेगा क्योंकि प्रदेश के मुखिया सभी की समस्याओं का जल्द ही निराकरण करेंगे और प्रदीप शर्मा ने ग्रामवासीयों के मांग पर नंगोई में नए गौठान के लिए प्रस्ताव भेजवाया।
 
प्रदीप शर्मा ने इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट में एलान किया है कि अकलतरी में महाविद्यालय का खोला जाएगा। क्षेत्र की जनता के लिए प्रदेश के मुखिया बहुत बड़ा उपहार दिया है। अब हमारी बेटियां स्कूल के बाद शहर की परेशानियों का सामना करने घर से दूर नहीं जाएंगी। अकलतरी समेत आसपास क्षेत्र के बच्चे बच्चियां पढ़ने आएंगी पढ़ लिखकर क्षेत्र समेत देश दुनिया में बिलासपुर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने बताया कि भूपेश है तो हर समस्या का समाधान मुमकिन है। हमें खुशी है कि मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार हमारे बीच आए और उपस्थित लोगों की समस्याओं को ना केवल गंभीरता से सुना। बल्कि जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया है। 


इस अवसर पर नगोई सरपंच गंगोत्री बुधनाथ पैगोर, उपसरपंच संतोष ठाकुर,बैमा सरपंच दीपक नायक,समीर शास्त्री,गुलाब शास्त्री,अजय पांडेय,मनहरण केशरवानी, तेजसिग गौतम,टीकम सिंह, अशोक शास्त्री,सतानन्द साहू,ग्राम पंचायत लखराम सरपंच श्रीमति बबीता वर्मा, श्रीमति बिरझा भोई,सीता देवी साहू,सविता साहू,इतवारा यादव,अनिता साहू,राजेश्वर देवांगन,प्रमोद यादव,आशीष गुप्ता, रामकुमार केवट,संतोष धीवर, एस.के राय,रामचरन भोई,रामकुमार भोई,घनश्याम गुप्ता,लव बघेल,उत्तम यादव, दूर्गेश यादव,शत्रुहन देवांगन, मेलाऊराम बलदाऊ श्यामले, बालचंद वर्मा,लतेल कुंभकार, मुन्ना केवट,मनहरन कुंभकार, नारायण साहू,प्रहलाद साहू, लतेल यादव,श्रीमति मनीषा यादव,संजय देवांगन,राजीव युवा मितान‌ क्लब के सदस्य व ग्रामीण जन‌ उपस्थित रहें।

नियमितिकरण की जानकारी नहीं तो काम नहीं - काम बंद,

बिलासपुर  20/03/2023- छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आहवान पर जिले के अलग अलग विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार कर पूरे 33 जिलों में माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला स्तर में 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। साढ़े चार साल के लम्बे इंतजार के बाद भी बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किए जाने एवम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  द्वारा 22 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की जानकारी नहीं आने के वक्तव्य के बाद संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण विषय पर सरकार की मंशा एवं विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। 
जिसके कारण जिले एवम राज्य के संविदा कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। माननीय मंत्री जी द्वारा विभिन्न मीडिया माध्यमों में यह कहना कि संविदा कर्मचारियों की जानकारी अभी तक प्राप्त हुई है जिस कारण नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है यह बात गले नहीं उतरती कि, शासन द्वारा किसी भी संविदा कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं है जबकि प्रदेश में 4 साल पश्चात भी यह कार्य नहीं किया गया इससे यह प्रतीत होता है कि, नियमितीकरण के मामले को सरकार जानबूझकर लटकाने का प्रयास कर रही है 
जिसके बाद प्रांत स्तर से नियमितिकरण नहीं, जानकारी नहीं तो काम नहीं के तर्ज पर काम बंद करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सोमवार को राज्य एवं जिले के समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर माननीय मुख्य मंत्री जी के नाम छत्तीसगढ़ी में गोहार करते हुए ज्ञापन सौपा, बिलासपुर जिले में श्री सौरभ कुमार IAS कलेक्टर महोदय को कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन सौपने में प्रदेश सचिव श्रीकांत लास्कर, श्रीमती पूनम तिवारी, एसबीएम उपसंयोजक परमेश्वर कौशिक, सचिव श्याम सुन्दर तांडेल, आईटीआई प्रमिल लठारे सलाहकार मनरेगा, एवं अजीत सदन नाविक,विशिष्ट सक्रिय पदाधिकारी  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आशिष शर्मा आत्मा कृषि विभाग व अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

Sunday, March 19, 2023

एनसीपी की राष्ट्रीय महासचिव जानकी पांडेय को मिला छत्तीसगढ़ प्रभारी का दायित्व

एमपी– राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को पूरे मध्यप्रदेश में एक अलग पहचान दिलाने वाली जानकी पाण्डेय को राष्ट्रीय महासचिव तो बनाया ही गया साथ ही साथ उन्हें छत्तीसगढ़ प्रभारी का दायित्व भी सौपा गया है।
मध्यप्रदेश में एनसीपी का परचम लहराने वाली जानकी पांडेय  अब छत्तीसगढ़ में भी एनसीपी का परचम लहराएंगी।
आपको जानकर बेहद ही खुशी होगी की जानकी पाण्डेय एक कद्दावर नेता तो है ही साथ ही साथ एक अच्छी समाजसेवी भी है।
छत्तीसगढ़ में होने वाली आगामी विधान सभा में एनसीपी चुनाव लडने की तैयारी मे है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अभी से चुनावी तैयारी में जुट गए है और पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यकर्ताओ की बैठक भी ले रहे है।

राष्ट्रीय सचिव जानकी पांडेय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की _
छत्तीसगढ़ के नागरिकों के पास आज मूलभूत सुविधाएं मौजूद नहीं है,आज अनियमित कर्मचारी सड़कों पर हैं,आए दिन पूरे प्रदेश धरना प्रदर्शन देखने को मिल रहा है इसी से सरकार की नाकामी समझ आती है 
रोजगार की बात की जाए तो लाखों युवा बेरोजगार है,शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी पिछले साढ़े चार साल में बहुत ही कम काम हुआ।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था और अब सत्ता में रहते हुए वो जनता से वादाखिलाफी कर रहे हैं। इसका नतीजा उन्हें आने वाले चुनाव में दिखेगा।
जानकी जी ने यह भी कहा की उनकी पार्टी पूरे दम खम के साथ मैदान में उतरेंगी और जीत हासिल करेंगी।

रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ सरकार की मितान योजना को जन जन तक पहुंचाने का उठाया बीड़ा

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने छत्तीसगढ सरकार की मितान योजना को जन जन तक पहुंचाने का बीङा उठाया है। बिनोबानगर वार्ड क्रमांक  27  के गांयत्री मदिर मे 19 मार्च रविवार को प्रातः 10 से 5 बजे तक शिविर लगवा कर सैकङो आवेदको को आज लाभ पहुंचाया गया । इस अवसर पर छतीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी सचिव व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह जी ने कहा की मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी नगरीय निकाय मंत्री शिव ङहरिया जी के निर्देश पर पुरे प्रदेश मे मितान योजना के
 अंतर्गत निवास जाति आय प्रमाण पत्र व भूमि रिकॉर्ड नकल दुकान का स्थापना पंजीकरण व  अधार कार्ङ के साथ ही साथ विवाह जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र टोल फ्री नंबर  14545 नंबर पर काल करने पर घर पहुंच सेवा छत्तीसगढ सरकार द्वारा दिया जा रहा है। वही राज्य के प्रत्येक वार्डो मे शिविर लगवा कर स्थानीय निवासीयो को लाभ दिया जा रहा है।
 भुपेश बघेल सरकार के मितान योजना के कारण अब आमजन मानस को तहसील व अन्य कार्यालय का चक्कर नही काटना पङ रहा है । शिविर मे आज प्रमुख रुप से बिनोबानगर वार्ड के पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर हरीश तिवारी शिवा मुदिलयार किशोरलाल गुप्ता उत्तम चटर्जी राघवेन्द्र सिंह प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा केशव गोरख अजय तिवारी
 सतोष चौहान सदीप मिश्रा विजय तिवारी गुङ्ङु चदेल संतोष पांडेय छोटु बर्ङे परेश श्रीवास्तव अजय सोनी ओमप्रकाश शर्मा विक्की नानवानी सजय दवे राकेश केशरी सजय यादव  योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल दिनेश मुदिलयार कर्ण सिंह दिलीप साहु सन्नी चौहान दिनेश साहु मुकेश दुबे निटु परिहार रितिक सिंह राज चौहान जावेद खान जनक बंधे  विक्रम ध्रुरी मजीत यादव नरेंद्र सिंह उदय गंगवानी अब्दुल खालिद मनोज साहु पिन्टु आङील राजा यादव अजय गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

छग बोर्ड मान्यता प्राप्त जिला निजी विद्यालय संचालक संगठन बिलासपुर द्वारा किया गया शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेट मुलाकात

रायपुर–शिक्षामंत्री श्री प्रेमसाय टेकाम  से छग बोर्ड मान्यता प्राप्त जिला निजी विद्यालय संचालक संगठन बिलासपुर द्रारा सौजन्य मुलाकात कर  अपनी बातो को मंत्री जी के पास रखकर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किए।

मीडिया से चर्चा के दौरान अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने बताया की –
शिक्षक एक विद्यालय संगठन का हृदय कहलाता है। एक विद्यालय में पर्याप्त संख्या में विभिन्न विषयों तथा प्रवृत्तियों के दक्ष एवं सुयोग्य शिक्षकों का होना एक अनिवार्य आवश्यकता है। शैक्षिक कार्यक्रमों की सफलता अध्यापक के व्यवहार, योग्यता तथा कार्य-प्रणाली पर ही निर्भर करती है। वर्तमान समय में अध्यापक का शाला में प्रमुख स्थान माना जाता है। शैक्षिक तथा मनोवैज्ञानिक शोध ने यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षक-छात्र अनुक्रिया में शिक्षक की भमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि शिक्षा का तात्पर्य बालक के संपूर्ण व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास से है जिसके अंतर्गत अध्यापक का कार्य न सिर्फ बालक का मानसिक विकास करना है बल्कि उसके शारीरिक, नैतिक, सांवेगिक, आध्यात्मिक तथा रागात्मक विकास में भी योगदान करना है।
शिक्षक की भूमिका शिक्षार्थियों को प्रेरित करने, प्रेरित करने, प्रोत्साहित करने और शिक्षित करने के लिए है। शिक्षक की भूमिका हमेशा एक सूत्रधार की होती है, एक तानाशाह की नहीं, सूत्रधार शिक्षक भूमिका होने के नाते अपने छात्र को ज्ञान प्राप्त करने और फिर से संगठित करने में सहायता करना है।

Saturday, March 18, 2023

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 निरंतर विकास की ओर हो अग्रसर यही मेरा लक्ष्य - अंकित गौरहा..

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा के ग्राम पंचायत उर्तुम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 92 लाख के पानी टंकी व पाइप लाइन के विस्तार का भूमिपूजन किया।
            
                जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 92 लाख की लागत से पानी टंकी व पाइप लाइन के विस्तार का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। जल्द ही गांव के एक एक घर में साफ पेयजल पहुंचने लगेगा और घर घर साफ पानी की आपूर्ति से ग्रामीण जीवन में अशुद्ध पेयजल से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
 किसी भी देश प्रदेश या गांव का विकास कैसे संभव है। इस बात को प्रदेश की भूपेश सरकार अच्छी तरह से समझती है। पिछले चार सालों में गांव गरीब और किसानों को केन्द्र में रखकर लगातार योजनाएं बनायी गयी है। योजनाओं का असर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चारो तरफ खुशहाली का वातावरण है। ग्रामीणों की मांग और उनकी आवश्यकता के अनुरूप ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर देना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। लोगों की सुविधाओं का हर ध्यान रखकर पूरा करने का कोशिश करता हूं और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 निरंतर विकास की ओर हो अग्रसर यही मेरा लक्ष्य हैं।
    
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र गौरहा जी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है। हमारे आसपास के सभी गांवों का लगातार विकास हो रहा हैं जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी विकास में अपनी पूरी सहभागीता निभाते हैं। हम सभी ग्रामवासी जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्य के लिए बघेल सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
इस कार्यक्रम में वीरेंद्र गौरहा,हरनारायण गौरहा  सरपंच पुष्पा कैवर्त,रतिराम कैवर्त,उपसरपंच रंजना सूर्यवंशी,रागनी पांडेय,संतोष मिश्रा व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

संविदा(अनियमित) बूता करईया कर्मचारी मन ला नियमित (परमानेंट) करे बर अर्जी

बिलासपुर–प्रदेश सचिव, श्रीकांत लास्कर ने बताया कि राज्य के 45 हजार संविदा कर्मचारी 20 मार्च 2023 को "नियमितीकरण की जानकारी नही तो काम नही" सामुहिक अवकाश लेकर जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम पहली बार छत्तीसगढ़ही में लिख कर सौपेंगे ज्ञापन।
 
मान.मुखिया जी, सादर जय जोहार, राज्य के जम्मो अनियमित संविदा अधिकारी अऊ कर्मचारी मन नियमितीकरण टम्परेरी ले परमानेंट पाये बर कई बझर ले रद्दा जोहत हावें। फेर आशा अऊ भरोसा जागे के सबले बड़का कारण आप मन के जन घोषणा पत्र- वर्ष 2018 (साल दू हजार अठ्ठारा) के अनुसार  ‘‘अनियमित, संविदा एवं
 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमितिकरण की कार्यवाही की जाएगी एवं किसी की भी छटनी नहीं की जाएगी।’’ अऊ आपके गोठ-बात जेन ला उद्बोधन दिनांक 14 फरवरी 2019, के गांधी मैदान रायपुर में आयोजत कर्मचारी महासभा मा नियमितीकरण अवईवा बझर 2020 मा करहू कहिके भाषण मा जिक्र करे रहा, तहांले कमेटी गठन की भी घोषणा ओही मंच ले झटकन होईस ।
जेखर खातिर 11 दिसम्बर 2019 (11 तारीख पौष माह के दू हजार उन्नीस) मा कमेटी के गठन होय हावय । 
छत्तीसगढ़ के जम्मो संविदा कर्मचारी मन के नियमितीकरण के रद्दा मा न जाने कोन ढेला पथरा रखागे हे कि (04 वर्ष) चार बझर गुजरे के बाद भी जानकारी के कमी के खातिर नियमितीकरण मा अब्बड़ अबेर होवत हे ।
36 गढ़ के 36 वादा मा नियमितीकरण आज के बेरा मा दूच्छा के दूच्छा हावें । न कोनो किसम के गोठ-बात, ना कोनो किसम के नियम ।
फेर हमला अब्बड़ आशा अऊ विश्वास हे, कि चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल) मा छत्तीसगढ़ के देवी-देवता के अनुकम्पा अऊ आप मन के आशीर्वाद ले नियमितीकरण (परमानेंट) के घोषणा अऊ सरकारी काम-काज हो जाही । जेन हर जन-घोषणा ला पूरा करे के संग-संग ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ ला उजागर कर जम्मो देश अऊ परदेश मा नवा किर्तीमान रचही ।
अईसन मा प्रदेश भर के जम्मो जनता अऊ जांगर के टूट्त ले बूता करईया संविदा अनियमित कर्मचारी मन के विश्वास नियमितीकरण बर झन टूटय की ‘‘भूपेश हे तो-भरोसा हे’’
नियमितीकरण के अगोरा मा...अर्जी/गोहार करईया, जिला के अगुवा अऊ जम्मो संविदाकर्मी
कौशलेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम संविदा कर्मचारी बारम्बार आवेदन दे चुके है लेकिन शासन प्रशासन जानबूझ कर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में विलंब किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इमरजेंसी सेवा देते है। ऐसे में सरकार का नियमितीकरण के लिये सकारात्मक रूख नजर नही आना काफी पीड़ा दायक है।
विजय यादव, उपाध्यक्ष ने बताया कृषि विभाग की जानकारी में सामान्य प्रशासन द्वारा संविदा कर्मचारियों की संख्या शून्य लिखा जाना घोर लापरवाही को दर्शाता है। जो कि अत्यधिक त्रुटि पूर्ण है। जबकि आत्मा और वाटरशेट योजना में सबसे ज्यादा संविदा कर्मचारी हैं वही प्रांतीय प्रवक्ता  सूरज सिंह ठाकुर का कहना है कि बजट में संविदा कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण को शामिल नहीं किया जाना और संविदा कर्मचारियों का न ही वेतन वृद्धि किया जाना शासन-प्रशासन के कार्यशैली व जनघोषणा का अपमान है। संजय सोनी एवं ताकेश्वर साहू ने कहा कि जब जब सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी मांगी है तब तक समस्त विभागों ने जानकारी दी है ऐसे में 4 वर्षों के उपरांत भी 22 विभागों से जानकारी प्राप्त नही होना कहा जाना स्वयं प्रशासनिक कार्य में बहुत बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। यदि सरकार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण किए गए वादे को पूरा नहीं करते तो संविदा कर्मचारियों के पास हड़ताल ही एक विकल्प है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
मार्च अप्रैल माह में नियमितीकरण का निर्णय यदि नहीं लिया जाता तो भविष्य में संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसी विषम परिस्थितियों के लिए बाध्य होंगे यह निर्णय समस्त विभागों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय टीम ने सहमति जताई। अशोक कुर्रे सुदेश यादव टीकम चंद कौशिक शेख मुस्तकीम टेकलाल पाटले परमेश्वर कौशिक सुदर्शन मंडल आशीष सिंह पतंजल मिश्रा देवी चंद्राकर डॉ अनिल त्रिपाठी प्रफुल्ल कुमार डॉ देवकांत चतुर्वेदी डॉ पूर्णिमा संजय तिवारी अशोक सिन्हा नीलमणि चंदेल रत्नेश मिश्रा अनिल कुमार मिश्रा आनंद मिरी किरण प्रधान चंद्रकांत जयसवाल एवं समस्त जिला संयोजक श्वेता सोनी रमाकांत पुनेठा किरण नैनीवाल भगवती शर्मा दीपक कुमार उत्तम साहू चंद्रहास श्रीवास संजय काटले अजय क्षत्रिय सतीश गौतम संजीव जायसवाल अमित मिरी लुमेश्वर देवांगन श्याम मोहन दुबे प्रमिल लठारे अजित नाविक अरविंद सोनी खिलेश्वर किलहरी अनीश कुमार दीपमाला यदु व भारी संख्या में संविदा कर्मचारी शांति पूर्वक 20 मार्च 2023 सोमवार को काम बंद, सामुहिक अवकाश में कलेक्टर को मुख्यमंत्री(मुखिया) को सौपेंगे ज्ञापन।

रविंद्र सिंह के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ अभियान जारी....

बिलासपुर। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा वार्ड क्रमांक 27 बिनोबानगर में बूथ नंबर 109और 110 में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही केंद्र सरकार की नाकामी बढ़ती महंगाई तथा देश में फैली अराजकता को लेकर आम जनों से चर्चा की।छत्तीसगढ 
योग आयोग सदस्य व  वार्ड नंबर 27 के वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन, प्रभारी  समीर अहमद वार्ड क्रमांक 27 में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के घर भी पहुंचे तथा उनका सम्मान किया। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसी युवा कांग्रेस भी कांग्रेस के यहां से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए तथा वरिष्ठ कांग्रेसी जनों के घर पहुंचकर
 आशीर्वाद भी लिया। जावेद मेमन ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के दिशा निर्देश पर तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के मार्गदर्शन पर पिछले 26 जनवरी से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 में हांथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है तथा सभी बूथ में पहुंचकर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की सरकार के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। पीसीसी के निर्देश पर सभी बूथ पहुंच मे पहुंच कर वरिष्ठ कांग्रेसी जनों तथा समाजसेवी संगठनों से मुलाकात भी कांग्रेस जन कर रहे हैं। आज वार्ड  27 में काफी संख्या में कांग्रेसी जन पहुंचे इस अवसर पर छतीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविंद्र सिंह ब्लॉक 1 के प्रभारी समीर अहमद ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन
 पार्षद शेख असलम चन्द्रनाथ चटर्जी प्रशांत पाण्ङेय मांग्रेट बेन्जामिन एल्डरमैन काशी रात्रे उत्तम चटर्जी हेरी ङेनियल चन्द्रहास केशरवानी छोटू मोईत्रा अनिल जागङे अजय तिवारी शुभम लक्ष्मी केशव गोरख सुभाष ठाकुर विजय तिवारी आशीष गोयल ईशाक कुरैशी राकेश केशरीय सतोष चौहान जमुना  बंजारा आसिफ खान सजय दवे राज चौहान सदीप मिश्रा शेख समीर गुङ्ङु चदेल  चिन्टु हुसैन कर्ण सिंह रिजवान खान वैभव केशरीय अब्दुल खालिद विनय वैद्य प्रकाश मसीह शिवम गोरख  राम प्रकाश क्षत्रिय अयाज खान राजा घोरे जावेद खान रितिक सिंह राहुल गबेल  सतीष यादव आजम मिर्जा जनक बंधे पप्पु विष्ट नसीम खान अरविंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Friday, March 17, 2023

कांग्रेसी नेता एवम बॉलीवुड अभिनेता " त्रिलोक श्रीवास" के बिलासपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

बिलासपुर–कांग्रेस नेता बॉलीवुड अभिनेता त्रिलोक चंद श्रीवास्‌ के बिलासपुर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत, बिलासपुर जिले  सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता जो अब बॉलीवुड के अभिनेता हो गए हैं श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास जो आदित्य प्रताप सिंह इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा
 निर्माणाधीन मूवी नोटिस में आधुनिक युग के श्री राम अरुण गोविल जी माता सीता दीपिका जी के दामाद का किरदार अभिनय करने हेतु मुंबई गए थे, मुंबई से छत्तीसगढ़ बिलासपुर बेलतरा वापसी पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के चाहने वालों, इसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी सेन समाज एवं अन्य
 सामाजिक धार्मिक संगठनों के लोगों ने हजारों की तादाद में उपस्थित होकर रायपुर प्रमुखता बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त ऐतिहासिक स्वागत किया, इस अवसर पर बाजे गाजे फौज पटाखे सहित बिलासपुर जिले के सभी स्थानों सहित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग अपने ह्रदय सम्राट के स्वागत के लिए जबरदस्त उत्साहित नजर आए,
 रेलवे स्टेशन बिलासपुर से बाहर निकलने में त्रिलोक श्रीवास को 1 घंटे लग गए, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग स्वागत हेतु उत्साहित थे और एक पंक्ति कतार में रहने के बावजूद भी एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में लगे हुए थे, इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता एवं बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास्  ने कहा कि यह अवसर उनके लिए  नहीं वरन बेलतरा बिलासपुर समचे 
 छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है,कि 35 वर्षों पश्चात आधुनिक युग के श्री राम अरुण गोविल जी, एवं माता सीता दीपिका जी, के बड़े पर्दे पर वापसी हुई है, उस बड़े पर्दे पर वे उनके दामाद का किरदार अभिनय कर रहे हैं,यह उनके सहित पूरे बेलतरा और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, उन्होंने इस मूवी में स्थान देने के लिए आदित्य प्रताप सिंह इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी के निर्माता निर्देशक सहित सभी टीम का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, आयुष राज, राहुल गोरख, कौशल श्रीवास्तव, मंगल बाजपेई, बंटी खान चरण सिंह राज, कृष्णा श्रीवास, हिदेश कश्यप प्रशांत काछी सोनू कश्यप जगत राम सोनी सरपंच राम प्रसाद चंद्राकर मन्नू सूर्यवंशी सरपंच सूरज कश्यप अभिषेक यादव लक्ष्मी यादव सुनील यादव नवल शर्मा मोहन जायसवाल कासिम अली अजय गुप्ता मुन्ना नवीन चंद्र दुबे मनीष भट्ट मनोज श्रीवास्तव कश्यप पुरुषोत्तम सराफ पप्पू कौशिक मनोज मुंडा राजकुमार श्रीवास गोरेलाल श्रीवास शुभम श्रीवास सुमित श्रीवास मोनू, मणि वर्मा दादू शिकारी सुखदेव तिवारी शशि केवट बाबा श्रीवास संजय श्रीवास सुदीप यादव प्रहलाद साहू कन्हैया साहू नवीन कश्यप अक्ति राम भारद्वाज, वाहिद अली जमील अंसारी श्री व्यास नारायण पांडे अशोक श्रीवास्, सीताराम श्रीवास मनोज श्रीवास हर्ष कश्यप राहुल श्रीवास दीपक श्रीवास जंक्शन एंथोनी अंबुज अग्निहोत्री आंसू केवट फूलचंद सारथी प्रमोद यादव सुरेश यादव संजय केवट लाल यादव रवि यादव राहुल महानंद रोहन महानंद रवि सा कन्हैया सोनी डोडी महानंद मुकेश बंजारे डीआर बर्मन रामेश्वर केसरी लोकेश श्रीवास आनंद कश्यप विवेक कश्यप सोनू साहू धनंजय कश्यप सुरेश गुप्ता पवन सिंह जोगी यादव गुड्डू कौशिक मुकेश खरे मुकेश अग्रवाल मोहन जायसवाल कासिम अली दीपक यादव शशि खांडे इमरान खान राममिलन राठौर उमेश श्रीवास अनिल श्रीवास महावीर श्रीवास महेंद्र शिकारी रमेश गवाड़ा रामप्रसाद चंद्राकर नवीन श्रीवास्तव सुमित श्रीवास मोनू सोनू राजपूत रविंद्र यादव पार्थ पोरतें,विनोद चौहान दीपक यादव छोटू यादव दीपक श्रीवास अंबुज अग्निहोत्री, असलम खान सुनील यादव सोनू श्रीवास, सुखदेव तिवारी मनोज यादव राजेश यादव अनिल यादव संजय श्रीवास विकास पांडे शुभम श्रीवास्तव नील श्रीवास अजीत कौशिक, लाला साहू छोटे नानक थीवर, विक्की वैष्णव राजकुमार श्रीवास गोरेलाल श्रीवास सुदर्शन श्रीवास् नरेंद्र श्रीवास् दिलहरण श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास प्रकाश श्रीवास, कन्हैया सोनी राजेंद्र भारती, गांधी यादव राजा बाबू श्रीवास बुलेट बघेल, रवि सा राजा अंसारी आनंद पांडे अमित यादव अमित माली रोहित माली नेहरू प्रदान दीपक नादम राजू कश्यप चिंटू यादव संजय यादव रवि बघेल सोनू श्रीवास अमित कश्यप बृजेंद्र साहू पंचराम जीवन बुंदेली साहू रवि श्रीवास सूर्य प्रकाश भोसले राजाराम साहू मुकेश कोसले प्रकाश कमल सेन चंद्रप्रकाश केसरवानी यशोदा यादव कांति पटेल पूजा प्रजापति विजय लता सोनी सहित हजारों लोग उपस्थित थे,

बिलासपुर प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों को आवास दिलाने का भरोसा बढ़ा- वीरेन्द्र गहवई(अध्यक्ष प्रेस क्लब)

बिलासपुर- सीएम भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रेस क्लब के आग्रह पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया, और मीडियाकर्मियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की पहल की है। पत्रकार सुरक्षा कानून से मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न रुकेगा, और वे अधिक उत्साह के साथ जनहित में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे। 

प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई द्वारा पत्रकारों की भवनाओं से अवगत कराया था, मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था, कि जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कानून लागू होगा।
 उन्होंने सुरक्षा विधेयक का मसौदा तैयार कराया और कैबिनेट की बैठक में उसका अनुमोदन किया है, अब जल्द यह विधेयक लाकर पारित किया जायेगा। 

बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब की मांग पर अधिमान्यता का दायरा बढ़ाने के साथ ही पत्रकार सम्मान निधि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह की है। 

बिलासपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पत्रकारो हेतु रियायती दर पर आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पर्धा नेपाल में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने लहराया भारत का परचम रविंद्र से ने दी बधाई

बिलासपुर–काठमांडू नेपाल में 10 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित अंतराष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर के 3 खिलाड़ियों का चयन भारत की तरफ से अलग अलग वर्ग समूह में किया गया था।इस प्रतियोगिता में अख्तर खान ने मास्टर 2 कैटेगरी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता एवम मुर्तजा खान ने सीनियर कैटेगरी में भारत के लिए रजत पदक जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया और साथी
 खिलाड़ी थालेश्वर राठिया अपने वजन वर्ग समूह में पांचवे स्थान पर रहे। बिलासपुर शहर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय रहा। अख्तर खान इसके पूर्व 5 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लगातार पदक जीतते रहे है और रोबील जिम के संचालक मुर्तजा खान अलग अलग खेलो के लिए युवाओं को राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाते रहे है और स्वयं प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर नए युवा खिलाड़ियों के प्रेरणाश्रोत बने रहे है।
तीनो खिलाड़ियों को छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह जी, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेख समीर, शहर कांग्रेस सचिव श्री युसूफ हुसैन, 
 वाहिद भाई कर्ण सिंह निसार अहमद ने ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...