Thursday, March 16, 2023

45 किसानों को किया गया पशु वितरण.. नमसा दे रही है किसानों को आर्थिक संबल

बिलासपुर -:- दुनिया में हो रहे जलवायु परिवर्तन को देखते हुए कृषि उत्पादक को स्थिर बनाने की आवश्यकता है, इसके लिए प्राकृतिक संसाधन जैसे मृदा एवं जल की गुणवत्ता,उपलब्धता पर निर्भर किया जाता है | पर्याप्त स्थिति असामान्य उपायों का इस्तेमाल कर कृषि विकास को दुर्लभ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर और सतत प्रयोग को बढ़ावा देकर संधारणीय बनाया जा रहा है | 
भारतीय कृषि में तक़रीबन 60 प्रतिशत का विशुद्ध बुवाई वर्षा सिंचित क्षेत्र मौजूद है, तथा 40 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन का भी योगदान प्रदान करती है |इसलिए वर्षा वाले क्षेत्रों में कृषि के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण देश में बढ़ती हुई खाद्यान्नों की मांग को पूरा करने की कुंजी है | इसे देखते हुए ही देश की सरकार द्वारा राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) को तैयार किया गया है | इसमें एकीकृत खेती,जल प्रयोग कौशल मृदा स्वास्थ प्रबंधन और संसाधन संरक्षण आदि को विस्तृत करने की और ध्यान केंद्रित किया जायेगा, जिससे वर्षा सिंचित क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता को बढ़ाया जा सके |
       इसी कड़ी में जिले के ग्राम कल्मीटार में 45 किसानों और पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बकरी का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान,जिला सभापति अंकित गौरहा के द्वारा किया गया,
           इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गोदावरीबाई कमलसेन,भूपचंद शुक्ला,जनपद अध्यक्ष कोटा मनोहर राज,वासुदेव उपाध्याय व ग्रामवासी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

बेलतरा के चहेते नेता त्रिलोक श्रीवास निकले छुपे रुस्तम, नेता के साथ साथ निकले अभिनेता

बिलासपुर–कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बॉलीवुड में अपनी जोरदार धमाके के साथ एंट्री ली है।
 त्रिलोक श्रीवास एक बेहद ही जबरदस्त कांग्रेसी नेता है जिन्होंने अब बॉलीवुड में भी अपनी एंट्री ले ली है।आपको बता दे की रामायण के राम और सीता के साथ नोटिस फिल्म में निभा रहे हैं मुख्य किरदार,, छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस
 नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री हुई है, रामानंद सागर के विश्वप्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के भगवान श्री राम के पात्र श्री अरुण गोविल एवं माता सीता के पात्र दीपिका चिखालिया के साथ बॉलीवुड के फिल्म नोटिस में मुख्य किरदार निभा रहे हैं, विदित हो कि आदित्य प्रताप एस इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म नोटिस
 में त्रिलोक चंद्र श्रीवास रामायण के राम और सीता के दामाद के रूप में किरदार का रोल कर रहे हैं, इस फिल्म के डायरेक्टर मशहूर निर्देशक प्रदीप गुप्ता  हैं,जिन्होंने दर्जनों धारावाहिक, वेब सीरीज, एवं दर्जनों फिल्मो का निर्माण किया है, आदित्य प्रताप एस. एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के द्वारा पूर्व में पगले आजम, कल्लू हैंडसम, लाल मिर्ची,  जैसे हिंदी मूवी का निर्माण किया जा चुका है, फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है मध्यम वर्गीय परिवार के मुखिया नारायण गुप्ता जो अरुण गोविल  हैं की दुकान को स्थानीय नेता एवं प्रशासन शॉपिंग कॉन्प्लेक्स बनवाने हेतु तोड़वाना चाहते हैं,नियम विरुद्ध उनके दुकान से बेदखल करने के किए जा रहे इस अवैधानिक प्रयास का नारायण गुप्ता अर्थात अरुण गोविल, सुगंधा गुप्ता अर्थात दीपिका चिखालिया और दीपक उनके दामाद यानी त्रिलोक चंद्र श्रीवास और उनके पुत्र
 सिद्धार्थ द्वारा प्रशासनिक पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का विरोध किया जाता है, जनता का जन समर्थन भी इस आंदोलन को मिलता है, और अंत में नारायण गुप्ता और दीपक आदित्य सिद्धार्थ की जीत होती है, व्यवस्था के विरुद्ध लड़ाई प्रशासनिक आतंकवाद से संघर्ष लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, अभी  फिल्म निर्माणाधीन प्रक्रिया में है,कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने इस विषय में बताया कि 35 वर्ष पहले टीवी में रामायण देखा करते थे, और टीवी में रामायण देखते-देखते उनके मन में रामायण के पात्र श्री अरुण गोविल एवं दीपिका चिखालिया जो राम- सीता का अभिनय किए थे, उनके प्रति श्रद्धा का भाव रूप से भरा हुआ है, हजारों बार टीवी के परदे पर उन्होंने उनके परिवार ने उन्हें प्रणाम किया है, उनके साथ बॉलीवुड में मुख्य किरदार निभा पाना, उनके लिए उनके विधानसभा बेलतरा बिलासपुर और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गौरव करने का विषय है, फिल्म की 80 फ़ीसदी शूटिंग मढ़ाई लैंड, मुंबई स्थित स्टूडियो में हो चुकी है, बाकी की शूटिंग छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश -उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संपन्न होगी, टॉकीज एवं थियेटरों में यह मूवी 3 महीने पश्चात रिलीज होने की पूर्ण संभावना है, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के सफल सामाजिक जीवन -सफल राजनीतिक जीवन पश्चात अभिनय के क्षेत्र में बॉलीवुड एंट्री करने से छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है, विशेषकर उनके चाहने वालों एवं समाजिक जनों, सहयोगियों ने उन्हें एवं उनके निर्माणाधीन फिल्म के सफलता हेतु ने शुभकामनाएं दी है, श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् ने बातचीत के दौरान यह बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया एवं आदित्य जी एवं अन्य कलाकारों का
 छत्तीसगढ़ प्रवास होगा, फिल्म में मुख्य किरदार के साथ-साथ अन्य किरदारों की भूमिका प्रभावी है, फिल्म में गाने में स्वर प्रख्यात गायक कैलाश खेर ने दिया है, रामानंद सागर कृत रामायण के पश्चात सन 86-87 के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर रामायण के पात्र राम और सीता एक साथ नजर आएंगे, यह भी अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि है, कि रामायण धारावाहिक के पश्चात राम और सीता के द्वारा कोई मूवी निर्माण नहीं किया गया था, ए.पी.एस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों के माध्यम से पुनः अरुण गोविल और दीपिका चिखालिया की वापसी हो रही है, और राजनीति के क्षेत्र मे सक्रिय श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के बॉलीवुड मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में नई भूमिका निभाने से उनके समर्थकों में विशेषकर बेलतरा विधानसभा बिलासपुर में अपार उत्साह का संचार हुआ है, उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और छत्तीसगढ़ के लाखों लोग इस मूवी के टॉकीज में लगने का प्रतीक्षा में है।

निजात अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नशे का कारोबार पूरी तरह खत्म न हो जाए

बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह ( भ.पु.से. ) के द्वारा समाज मे जहर कि तरह फैल रहे अवैध नशे से जन सामान्य तथा खासतौर पर युवा वर्ग को इसके चंगुल से निजात दिलाने के उद्देश को सफल बनाने व नशा के दुष्परिणाम से लोगो को जागरूक करने के चरणबद्ध तरीको से नशा उन्मुलन निजात नामक अभियान चलाया जा रहा है । 
निजात अभियान के तहत जिले में चौक चौराहो , सार्वजनिक स्थानो , स्कुलो , कॉलेजो , रेल्वे स्टेशन इत्यादि स्थानो पर पोस्टर,बैनर,वाल पेंटिंग व नशा मुक्ति वाहन के माध्यम से अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा
 है , इसी कड़ी में आज दिनांक 16 / 3 / 2023 को सीएमडी कॉलेज प्रबंधन व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वधान में सी एम डी कॉलेज परिसर मे आयोजित " निजात " " नशा मुक्ति अभियान व पुरस्कार वितरण समारोह मे श्रीमान् संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा कॉलेज के
 अध्यापकगण , छात्रगणो को अभियान निजात के संबंध में बताया कि बिलासपुर जिले को ड्रग्स,नारकोटिक्स व सभी प्रकार के अवैध नशे से छुटकारा दिलाने हेतु एक मुहिम के तहत अवैध नशे के कारोबार मे शामिल लोगों एवम नशा करने वालो के विरुद्ध पिछले डेढ़ माह मे 1000 लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिनमे से 250 लोगो को अवैध नशे के काम मे लिप्त पाए जाने पर जेल भेजा गया है। ये मुहिम
 तब तक जारी रहेगी जब तक अवैध नशे का कार्य बंद न हो जाये एवम इससे जुड़े लोग सुधर न जाये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने पूर्व के अनुभवो को साझा करते हुए युवा वर्ग को नशे से दूर रहने व अवैध नशे से होने वाले
 दुष्परिणामो के बारे मे बताया व नशे से दूर रहने की हिदायत दी गई एवं नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की यह मुहिम तथा जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगी बताया गया । इसी कड़ी मे कॉलेज प्रबंधन के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह को निजात अभियान सफलता पूर्वक कियांवित किये जाने पर पुरूस्कृत किया गया ।ड्रीमलैंड स्कूल व सी एम डी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा नुकड़ नाटक के माध्य्म से अवैध नशे से होने वाले दुष्परिणामो को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जिले के अन्य वरिष्ट अधिकारिगणो,कर्मचारियो की सहभागीता रही है ।

तलवार लेकर डराने धमकाने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफतार


बिलासपुर–सीपत पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति ग्राम फरहदा बाजार के पास धारदार तलवार लेकर लहराते आने जाने वाले व्यक्तियों को डराते धमकाते भयतीय कर रहा है तत्पश्चात थाना प्रभारी हरीश तांडेकर द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं उप.पुलिस अधीक्षक सी. डी. लहरे एस. जे. पी. यु. बिलासपुर को दी जिसके पश्चात दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम
 बनाकर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड किया गया जो ग्राम फरहदा बाजार के पास आरोपी गौरव पटेल एवं अमित यादव द्वारा अपने हाथ में रखे लोहे का धारदार तलवार को लहराते मिला जिसे गवाहो के समक्ष दो नग लोहे का धारदार तलवार जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेकर उपरोक्त दोनो आरोपीयों के विरूध्द थाना सीपत में अपराध क्र. 214 / 23, 215/23 धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया जाकर आरोपी को आज दिनॉक 16.03.2023 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में रिमांण्ड पर पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, सउनि अभय सत्यार्थी, प्र. आर. 282 बृजमोहन कश्यप आर. 1105 धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, आर. 1446 दीपक साहू, आर. 360 सुरेश श्याम की विशेष भुमिका रही।

-

3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  बिलासपुर– जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहूल देव शर्मा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में
 थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 15/03/2023 के मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम घॉंसीपुर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉंजा रखा है, व बिक्री हेतू ग्राहक तलाश कर रहा है। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना रतनपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर ग्राम घॉसीपुर रोड किनारे रेड कार्यवाही करने पर उक्त संदेही व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ गॉजा बिक्री हेतू ग्राहक तलाश करते मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार नायक पिता किताब सिंह नायक उम्र 23 वर्ष बताया। जिसके द्वारा मादक पदार्थ गॉंजा रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट की विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में 155 लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

बिलासपुर–आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के नेतृत्व में 15 मार्च 2023 को आज़ाद युवा संगठन के 155 लोगों को प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। सदस्यता ग्रहण करने वालो में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैगाकांपा एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम के वार्ड नं 46 पंडित राम गोपाल तिवारी नगर मोपका एवं चिल्हाटी के आज़ाद युवा संगठन के सदस्य थे। आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि
 छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्य मंत्री माननीय भुपेश बघेल जी के जन कल्याणकारी योजनाओं से भारती जनता पार्टी घबराई हुई हैं, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है मुख्य मंत्री भुपेश बघेल जी के जन कल्याणकारी योजना के तहत चाहे वह किसानों का कर्जा माफ हो, फसलों का लगातार समर्थन मूल्य का बढ़ना हो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, महिला स्व सहायता समूह को स्व रोजगार योजना के तहत स्वलम्बी बनाना हो, आँगन वाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकओ  का वेतन वृद्धि का मामला हो, शिक्षकों का पदौन्नति हो, पुलिस महकमा हो, होम गार्ड हो, य गरीबो को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंसन में बढ़ोतरी हो आदि जन कल्याणकारी योजना से एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के मेहनत एवं लगन से छत्तीसगढ़ की जनता हद तक खुश हैं जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही हैं इसलिए उलूल झुलल एवं अर्गलन बाते एवं मुद्दा उठाते हुए इस डाल से उस डाल पर छलाँग लगा रही हैं। श्री कुरैशी का कहना है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का अर्गलन मुद्दा उठा कर प्रदेश की जनता को भर्मित किया जा रहा हैं, भारती जनता पार्टी के विधायक एवं पदाधिकारीयो को पदयात्रा के दौरान प्रदेश की जनता को बतलाना चाहिए कि दिल्ली में बैठे उनके आका मोदी जी प्रधानमंत्री आवास की 60% की राशि पहले क्यों नहीं भेज रही हैं, पहले राज्य सरकार को 40% की राशि लगाने को क्यों कह रही हैं। क्योंकि भाजपा का इसमें भी बड़ा सडयंत्र हैं, वह चाहती हैं कि राज्य सरकार अपने हिस्से का 40% राशि को लगाकर हितग्राहियों का निर्माण कार्य शुरू करवा देऔर 60% की राशि केंद्र सरकार रोक दे और हितग्राहियों का अधूरा मकान बनकर पड़ा रहें, यह षडयंत्र करते हुए राज्य सरकार की छबि को खराब करने की कोशिश भारती जनता पार्टी द्वारा की जा रही हैं जिसे प्रदेश की जनता भलीभाँति समझ रही हैं और वह इनके छलावे में नही आने वाली हैं। जनता मोदी सरकार की महंगाई से, बढ़ते रसोई सलेडर से, बेरोजगारी से, साम्प्रदायिक दंगों से, अगड़ा - पिछड़ा से, पूंजीपतियों को सरंक्षण से आदि अनेकोनेक प्रकार के नीति - रीति से देश की जनता त्राहि त्राहि हो चुकी हैं जिसका परिणाम 2034 -24 में देश एवं प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने वाली हैं।
प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी से भेंट मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर (जिला उपाध्यक्ष आज़ाद युवा संगठन) शिवकुमारी मनिकपुरी,एवं श्री रामप्रसाद साहू, सुनीता साहू, फेकूराम साहू, कोमल साहू, लल्लू साहू, भाऊ राम धृरी, सोंकुवर धनुवार, चन्द्रिका निषाद,कान्ति धृरी, संगीता धृरी, रमौतीन केवट, सुकृता निषाद, ललिता चंदेल, राजकुमारी लोनिया, जलवती धृरी, प्रीति, तिरवेनी धृरी, श्री लाल लोनिया, चन्द्रिका केवट, पुर्णीमा साहू, रोहित साहू, जगदीश साहू, सियाराम यादव, परदेशी राम कश्यप, जगन्नाथ साहू, शिवकुमारी कश्यप, दुर्गेश बाई कश्यप, बोदू साहू, गोमती बाई साहू, परसोत्तम साहू, मोहन साहू, भारती साहू, सविता साहू, राजकुमार साहू, पुनिता बाई साहू, रूखमणी साहू, सरस्वती साहू, सुनीता साहू, राजकुमारी साहू, पुनितराम साहू, राजू साहू, राम भरोस साहू, भोला साहू, जगन्नाथ साहू, परदेशी कश्यप, तेजराम रामकुशल साहू, दुर्गेश श्रीवास, भागवत साहू, विदेशी विश्वकर्मा, लोकेंद्र साहू, रोहित साहू, मूलचंद, लक्ष्मी प्रसाद, पकलू राम साहू, संतोष साहू, परस राम साहू, अशोक, उत्तम साहू, जुड़ावन राम साहू, संतोष कश्यप, हेमराम साहू, जनिराम साहू, रामकुमार,विजयलक्ष्मी साहू, दुर्गा बाई साहू, शुकवारा बाई साहू, मिथला बाई कश्यप, सविता साहू, संध्या साहू, आदि 155 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।*

अपने-अपने क्षेत्रों में नये सीसीटीव्ही कैमरा लगाने एवं पुराने लगे खराब सीसीटीव्ही कैमरों को सुधार करवाने पुलिस प्रशासन ने किया प्रोत्साहन

बिलासपुर– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह* द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी अंतर्गत आने वाले कालोनी, पेट्रोल पम्प, बैंकों इत्यादि प्रचलित स्थानों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने हेतु प्रोत्साहित करने को निर्देशित किया गया था जिस पर *श्रीमान अ.पु.अ., शहर, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* एवं *श्रीमान न.पु.अ. सरकण्डा, महोदय, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.)* के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी, *श्रीमती नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ. (प्रशिक्षु)* द्वारा *दिनांक-15/03/2023 को थाना कोनी क्षेत्रांतर्गत स्थित व्यापारी संघ के अध्यक्ष, कालोनियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पेट्रोल पम्प के संचालकों, ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, बैंकों के शाखा प्रबंधकों को थाना तलब किया गया, जिनकी उपस्थिति में श्रीमान न.पु.अ. सरकण्डा, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी कोनी श्रीमती नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ(प्रशिक्षु) द्वारा निम्न समझाइश दिया गया है

*(1)सभी प्रमुख चौक चौराहे, प्रमुख कोलोनिया, पेट्रोल पंप आदि में सी.सी.टी.वी. से कवर सुनिश्चित करना।*
*(2)सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाने के लिए व्यापारी संघ, कालोनी निवासी, मोहल्ले वासियों को निर्देशित किया गया।*

*(3)जो सी.सी.टी.वी. कैमरा खराब है, उनकों सुधरवाने की समझाइश दिया गया।*

*(4)रोड़ किनारों में स्थित दुकानों, बैंको, पेट्रोल पम्प आदि में लगे कैमरों में से एक कैमरे का VIEW SPOT सड़क को कवर करने के लिए लगाने हेतु कहा गया।*

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आज शाम 7 बजे सीएमडी चौक से होगी प्रारंभ–रविंद्र सिंह

बिलासपुर–   शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक 17 मार्च, दिन शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 27 बिनोबानगर बिलासपुर में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" (पदयात्रा) ,
शाम 7 बजे, अमर जवान चौक (सी एम ङी कालेज चौक)  से प्रारंभ की जाएगी ।
   अतः प्रदेश पदाधिकारी गण,संसदीय सचिव, विधायक, पूर्व विधायक,महापौर, पूर्व महापौर,अपैक्स बैंक अध्यक्ष,पर्यटन मण्डल अध्यक्ष , योग आयोग के सदस्य ,छत्तीसगढ़ आवास संघ ,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष ,ज़िला पंचायत अध्यक्ष ,अरपा बेसिन प्राधिकरण के पदाधिकारी,ज़िला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, शहर पर्यवेक्षक, सभी ब्लाक पर्यवेक्षक,सभी ब्लाक अध्यक्षगण,ज़ोन अध्यक्षगण ,शहर कार्यकारिणी सदस्य, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण ,पूर्व पार्षदगण,एल्डरमैन, निर्वचित जन प्रतिनधि ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी, बूथ कमेटी,महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, ज़ोन अध्यक्ष,आईटी सेल-सोशल मीडिया,किसान कांग्रेस, सहित सभी विभाग प्रकोष्ठ, मोर्चा व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारीगण 
सादर आमंत्रित है ।
इस बात की जानकारी 
रविन्द्र सिंह सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ व पार्षद वार्ड क्रमांक 27 बिनोबानगर बिलासपुर छत्तीसगढ ने दिया है।

Wednesday, March 15, 2023

कवि,वरिष्ठ नागरिक,पत्रकार,सैनिक,समाजसेवी और रिटायर्ड कर्मचारियों का हुआ ऐतिहासिक सम्मान

मुंगेली / मुंगेली जिले के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ होगा जब कलेक्ट्रेट के सभागार में इस तरह का आयोजन हुआ होगा...जिसकी तारीफ चारो तरफ हो रही है...लोग सम्मान पाकर खुश है और गदगद है..सम्मानित हुए सीनियर नागरिक ,कवि,पत्रकार,सैनिक,रिटायर्ड कर्मचारी,शिक्षक और समाजसेवी लोग बोलने से जरा भी नहीं चूक रहे है की वाकई यह अपने आप में यादगार कार्यक्रम था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता...

दरसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। सहायक शिक्षक फेडरेशन के तत्वावधान में डॉ. सरिता भारद्वाज ने  सेवानिवृत्त शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक, कवि,पत्रकार,सेवा निवृत्त सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया...जिसमे मुंगेली जिले के लोग शामिल हुए....
आपको बता दे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन मुंगेली जिले के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनदर्शन सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान, वरिष्ठ नागरिक, कवि, पत्रकार एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम शिक्षक संगठन द्वारा आयोजित किया गया।


बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद कुमार बघेल (मुख्यमंत्री के पिता) रहे...विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे,सहायक शिक्षक संघ के बैनर तले डॉ. सरिता भारद्वाज की अध्यक्षता में भव्य ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नंद कुमार बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष मतदाता जागरूकता मंच संबोधन में कहा कि सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर करने हेतु मैं निश्चित ही अपने बेटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु घर में जाकर कहूंगा।

सरकार को शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर तत्काल करनी चाहिए ताकि 4 वर्षों की लड़ाई खत्म हो और इनका हक मिले। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे ने अपने संबोधन में कहा की यह आयोजन मुंगेली जिले में मिल के पत्थर साबित होगा । यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है ।आगे कहा की हम आंदोलन नहीं करना चाहते बच्चों की भविष्य को हम समझते हैं.

. मुख्यमंत्री तत्काल वेतन विसंगति दूर करने हेतु पहल करें और शिक्षकों से किए हुए वादे का सम्मान करें ।निश्चित मुख्यमंत्री शिक्षकों की समस्या को दूर करेंगे तो शिक्षक उनका जीवन भर का आभारी रहेंगे और ऐतिहासिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का प्रदेश स्तर में भव्य आयोजन की पहल करेंगे

सहायक शिक्षक संघ के बैनर तले सम्मान करने वाली डॉक्टर सरिता भारद्वाज ने मंच के माध्यम से कहा की सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिको को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने समाज को नई दिशा प्रदान किया हैं आप सभी सम्मान के पात्र हैं। हम आप लोगों का सम्मान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।वही डॉ सरिता भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा की सहायक शिक्षक 4 वर्षों से लगातार अपनी मांगों पर मुखर है अभी पुरे प्रदेश में क्रमिक आंदोलन हो रहा हैं सरकार को अपना वादा निभाने के लिए जिले भर में नहीं बल्कि प्रदेश भर में आंदोलन हो रहा है इस आंदोलन को सम्माननीय मुख्यमंत्री तत्काल खत्म करें और वेतन विसंगति समस्या का हल करें।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी राजेंद्र राजेंद्र नवरंग संयुक्त सचिव, कार्य जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता सोनी कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर सुनील पांडे ,उपाध्यक्ष बिलासपुर विरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जडेजा,जिला सचिव मुंगेली मनोज अंचल, ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी नीलेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली अखिलेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष बघेल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, कमलेश पटेल, अशोक यादव आदि मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।

वरिष्ट समाज सेवक
टीकाराम ओगरे (केशली),दादू राम गबेल (शुक्लाभंटा),हीरा दास जांगड़े,(लछनपुर),भगवान पात्रे (तरवरपुर),

सेवानिवृत्त शिक्षक -
रामनाथ कश्यप, अवधेश कुमार शर्मा, कुश सिंह परिहार, विजय जांगड़े,बलराज साहू,गजपति लाल सोनी,वीरेंद्र पांडेय, गजन सिंह,राजकुमार शर्मा,कमल चंद पटेल,रामेश्वर शर्मा,धन सिंह ठाकुर,एल. एम. कुर्रे ,

सेवा निवृत्त सैनिक-
त्रिभुवन यादव, कमल प्रसाद मंगेशकर, संदीप साहू, होरी प्रसाद पांडे, बद्री प्रसाद पांडे,हेमंत ठाकुर, राजकुमार साहू,नेम सिंह ठाकुर, उभरते कवि- संतोष कुमार वैष्णव, देवेंद्र परिहार, अशोक कुमार यादव,

पत्रकार -
बिलासपुर जिले के सीनियर पत्रकार मनीष शर्मा , मुंगेली जिले से अनिल पात्रे, राजकुमार जोगान्श, अक्षय लहरे, डेविड बंजारे, फलित जांगड़े , धनश्याम कुर्रे, शामिल रहे जिनका सम्मान शाल और श्री फल के साथ किया गया....

धार्मिक कार्यों के अलावा कर्म भी अच्छे करेंगे तो ही जीवन सफल होगा–सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंडरवा में महिला समिति धीवर समाज के द्वारा विष्णु पुराण का अलौकिक आयोजन कराया जा रहा है। इस आयोजन को संपन्न कराने में ग्राम वासियों के साथ ही धीवर समाज के महिला समिति का भी विशेष योगदान रहा है। विष्णु पुराण की कथा को श्रवण करने के लिए जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी पहुंचे उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए धीवर समाज को शुभकामनाएं दी।


जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा ने विष्णु पुराण के इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के लिए धीवर समाज की महिला समिति को शुभकामनाएं देते हुऐ बताया की जीवन में धार्मिक कार्य के साथ हमें अच्छे कर्म भी करने चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा और आपने आज जो सम्मान व स्नेह दीया हैं उसके लिए मै जीवन पर्यंत आपका ऋणी रहूंगा।

हर युग में भगवान के किया दुष्टों का संहार 

यज्ञ में आचार्य रोहणी कुमार पांडेय ने विष्णु पुराण कथा श्रवण कराई,जिसमें उन्होंने कहा कि हर युग में भगवान नारायण अलग-अलग रूपों में आकर लोगों का कल्याण किया और दुष्टों का संहार किया। ऋषि मुनि यज्ञ व कथा प्रारंभ करते थे तो दैत्य उसमें विघ्न उत्पन्न करते थे। जब-जब ऐसा हुआ तब-तब भगवान हरि ने संत ब्राह्माणों और गाय की रक्षा के लिए अवतरित हुए।
ग्राम पंचायत के उपसरपंच पवन धीवर ने बताया की जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा से हमेशा छोटे भाई की तरह स्नेह और सहयोग मिलता है और वह जनहित के कार्य में हमेशा ग्राम वासियों का सहयोग करते हैं। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान श्रीमती रामदुलारी धींवर,पवन धीवर,राजकुमार धीवर,जतिन धीवर,भागवत धीवर,सुर्यकांत धीवर, जयंत धीवर,उत्तम धीवर,राम धीवर,परमेश्वर धीवर,गरीबाराम धीवर, जुड़ावन धीवर एवं समस्त धीवर समाज तथा ग्रामवासी उपस्थित रहें।

रविंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए माता शीतला से लगाई गुहार

बिलासपुर –छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी आज माॅ शितला के पुजा आरती कर नगर प्रदेश व देश वासीयो के खुशहाली व स्वस्थ जीवन कै लिए प्रार्थना किये। बिलासपुर के बिनोबानगर दुर्गा पुजा पण्ङाल मे प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माॅ शितला के मुर्ति स्थापित कर विधी विधान से वार्ड व नगरवासीयो के साथ बंगाली समिति के
 सदस्यो ने पुजा अर्चना कर सभी परिवार के सदस्यो को निरोगी रखने प्रार्थना किये। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर समिति के सरंक्षक सुब्रत बनर्जी समाज सेवक शिवा मुदलियार विकास गोलदार अमित चक्रवर्ती संगीत मोईत्रा जिवन घोष आशीष मजुमदार बारीक विश्वास राजा दत्त सुब्रत बनर्जी अशोक कुमार अजय राय प्रशांत पाण्ङेय बब्लु केशरवानी मुकेश दुबे पिकु मिश्रा सोहेल शर्मा रितिक सिंह वरुण दास सुनित राय सलील मुखर्जी आदि भक्त जन उपस्थित थे। जो पुजा बाद भोग प्रसाद वितरण कर स्वम भी ग्रहण किये।

सिवरेज बिलासपुर के लिए नासूर बन गया है- डॉ. उज्वला कराडे..

बिलासपुर शहर पिछले 14 साल से सिवरेज का अभिशाप झेल रहा है, सिवरेज परियोजना के फेल होने के बाद शहर के लिए नासूर बन गया है कुछ सालों में होती लगातार मौतों के जिम्मेदार सिवरेज परियोजना ठेकेदारों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होना बड़ा दुख का विषय है लेकिन इससे भी बड़ा दुख का विषय है कि सरकारों द्वारा सिवरेज पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है, इसलिए सिवरेज से होने वाली मौतों और घायलों को सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए.. यह बातें आज आम आदमी पार्टी की पूर्व नगर अध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उज्वला कराडे ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते वक्त कहीं.. दरअसल आज आम आदमी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीवरेज परियोजना के दौरान हुई लोगों की मृत्यु, घायलों को सहायता राशि की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा..
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी की पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कराडे ने कहा कि.. छत्तीसगढ़ की सत्ता में शासन करने वाली दोनों पार्टियों ने सीवरेज को लेकर ईमानदारी से कार्य नहीं किया
 इस वजह से 14 सालों में लोगों के मृत्यु सिवरेज के गड्ढे में गिरकर हो गई, इतना ही दर्जनों की संख्या में गंभीर रूप से घायल हुए थे मुआवजा मिलना था लेकिन आज का दर भटक रहे हैं इसलिए आम आदमी पार्टी मांग करती है की मृत्यु को 50 लाख गंभीर रूप से घायलों को 10 लाख और सामान्य रूप से घायल लोगों को 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए..

Tuesday, March 14, 2023

सरकंडा पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही,होंगी करती इन नशे के व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही

बिलासपुर– बांधवापा स्थित शराब भट्टी को हटाने जिन महिलाओं ने किया था धरना प्रदर्शन। उन महिलाओं की मुखिया को खुले आम मारने की धमकी दी जा रही लेकिन पुलिस प्रशासन मुखबाधीर बनी रह तमाशा देख रही 
(ये है वो औरत जो खुलेआम बेचती है मदिरा)

आपको बता दे की सरकंडा क्षेत्र के बंधवा पारा स्थित मदिरा दुकान को हटाने को लेकर दीपा मिश्रा और उनके सहयोगियों द्वारा लगातार भूख हड़ताल एवम अनिश्चित क्लीन धरना भी प्रदर्शन किया गया लेकिन आज जो लोगो की हिट के लिए लड़ाई किए आज उन्हें वो औरत जो खुलेआम नशे का व्यापार करती है उसके द्वारा दीपा  को धमकी दी गई की लेकिन बिना दर बिना खौफ बिना झिझक के दीपा इन नशे के व्यापारियों का सामना करने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटी लेकिन ये नशे का व्यापार करने वाली औरते पीछे नही हटी उल्टा धमकी देने लगी।।


लेकिन इसके बाद भी सरकंडा पुलिस को शरम तक नही आ रही की जो लोग गंदगी फैला रहे उनसे वहा लोगो को निजात दिलाया जा सके??? क्यू नशे के व्यापारी के खिलाफ सही तरीके से कार्यवाही नही की जा रही है।

Monday, March 13, 2023

भारतीय हिंदू संस्कृति को कायम रखने जिले हो प्रत्येक वर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन –अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन मंडली भाग ले रही हैं और स्थानीय जन व जनप्रतिनिधि भी आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा इस अखंड नवधा रामायण के आयोजन में सम्मिलित हुए,उन्हें सर्वप्रथम समिति द्वारा गुलदस्ता व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभापति ने अयोजन समिति की प्रशंसा करते शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा भगवान श्री रामचंद्र जी के पुरातन संस्कृति व सभ्यता के
 प्रतिक की इस समृद्ध परंपरा को हमेशा जीवंत रखने के प्रयास से आयोजित अखंड नवधा रामायण के अभूतपूर्व आयोजन में शामिल होकर मैं कृतार्थ हुआ साथ ही क्षेत्र व जनता की सुख समृद्धि और शांति की कामना करते हुए श्री रामचंद्र जी के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए उसी तरह
 जनकल्याण में आगे आकर युवाओं को अपना जीवन सफल बनाने की बात कही तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष व सदस्य व अचार्य प्रसेन दूबे को इस अखंड नवधा रामायण के
 आयोजन के लिए उनकी प्रसंशा करते हुए भारतीय हिंदू संस्कृति को कायम रखने जिले के सबसे प्राचीन अखंड नवधा रामायण के आयोजन हर वर्ष कराने के लिए प्रोत्साहित किया उनके द्वारा अखंड नवधा रामायण धार्मिक आयोजन के लिए हर तरह से संभव सहयोग करने की बात कहीं।

बहला-फुसलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रही है भाजपा - जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर –भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के घेराव की तैयारी कर रही है इस घेराव का मुख्य मुद्दा गरीबों के आवास को बनाया गया परंतु इस से पहले आवास के इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी गहरी निंद्रा में थी और अब चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी जाग चुकी हैं और उनके नेताओं के द्वारा अब यह प्रलोभन भी किया जा रहा है कि वह गरीबों के 16 लाख़ आवास बनाकर देंगे,परन्तु क्या यह सम्भव हैं..?
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया की भाजपा को पिछले 4 साल में राज्य सरकार के विरोध में कोई मुद्दा मिला ही नहीं जब चुनाव को 6 माह बाकी है तब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की राजनीतिक लालसा फिर जाग उठी है और वह आवास के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को बरगला कर अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहें हैं। ये वही भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं जिन्होंने 15 साल तक किसानों को बोनस के नाम पर ठगने का काम किया और अब आवास के नाम पर राजनीति कर छत्तीसगढ़ के भोले भाले ग्रामीणों को फिर दिगभ्रमित करने का काम कर रहीं हैं। 

भाजपा के द्वारा ग्रामीणों को प्रलोभन देकर राजनीति का प्रयास

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ग्रामीणों को आवास दिलाए जाने के नाम पर पुरे गांव को फॉर्म भरवाया जा रहा है जबकि उन ग्रामीणों का नाम आवास की सूची में दर्ज ही नहीं है और सरकार के द्वारा जब तक पुनः सर्वे नहीं किया जाएगा तब तक उन्हें आवास मिलना संभव नहीं है और इनकी ऐसी ओछी राजनीति के कारण ही भाजपा का छत्तीसगढ़ प्रदेश में पतन हुआ है जो आने वाले चुनाव में शून्यता की ओर अग्रसर हैं।

भाजपा नेताओं के द्वारा दिए गए फॉर्म को भरने से पहले आवास सूची में अपना नाम देखें हितग्राही

जिला पंचायत सभापति ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा जो फर्जी फॉर्म भरवाए जा रहा है इसलिए हितग्राही फॉर्म को भरने से पहले हितग्राही की सूची में अपना नाम अवश्य देख लें और इस सूची का अवलोकन आप ग्राम पंचायत,जनपद पंचायत व जिला पंचायत कार्यालय में कर सकते हैं और सूची में आपका नाम है तो कार्यालय में अपना आवेदन दे सकते हैं। आपको भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भरवाए जा रहा है फार्म को भरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हितग्राही की सूची में जिन ग्रामीणों का नाम है उन्हें आवास मिलना तय है और इस सूची में जिनका नाम नहीं है उन्हें सर्वे से पहले आवास आवंटित नहीं होगा।
भाजपा नेता भीड़ दिखाने और अपना नंबर बढ़ाने के लिए कर रहे हैं आवास के नाम पर राजनीति

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भीड़ दिखाने और अपना नंबर बढ़ाने के लिए आवास के नाम पर राजनीति कर रहें है,इनके द्वारा ग्रामीणों को प्रलोभन दिया जा रहा है की फॉर्म भरने और रायपुर विधानसभा घेराव में जाने पर आपको आपका अवास मिलना निश्चित है जबकि ऐसा संभव नहीं है, इसी तरह पूर्व में भी जाली पंचायत के 500 महिलाओं को आवास दिलाने के नाम पर भीड़ का हिस्सा बनाया गया था पर जनता अब इनके मंसूबों को समझ चुकी हैं और हितग्राही की सूची में नाम होने पर ग्रामीणों को आवास निश्चित मिलेगा,भारतीय जनता पार्टी के नेता आवास के नाम पर अपनी खोखली राजनीति करना बंद करें।

भाई इशहाक कुरैशी (संस्थापक आजाद युवा संगठन)के नेतृत्व में घेराव

बिलासपुर : - बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 46 पंडित राम गोपाल तिवारी नगर मोपका के कुटिपारा में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में छोटा जंगल मे बाहरी लोग जंगल की अवैध कटाई कर जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर बिक्री की जा रही हैं। 
आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि उक्त मामले को लेकर जल्द ही आज़ाद युवा संगठन द्वारा कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम का घेराव करते हुए अवैध रूप से शासकीय भूमि पर काबिज लोगों पर रोक लगाने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर ( संगठन जिला उपाध्यक्ष) श्रीमती शिवकुमारी मनिकपुरी, सुकृता निषाद, चन्द्रिका निषाद, ललिता चंदेल, भाऊ राम धुरी, चन्द्रिका बाई केवट, कान्ति धुरी, संगीता धुरी, रमौतीन निषाद, राजकुमारी लोनिया, जलबति धुरी, प्रीति, तिरवेणी धुरी, श्रीलाल लोनिया आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Sunday, March 12, 2023

योग टीम बिलासपुर ने मनाया योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह का जन्म दिन

बिलासपुर–  योग आयोग कार्यालय बिलासपुर में जन्मदिन पर योग टीम बिलासपुर के सभी योग प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह उपस्थित हुये। योग प्रशिक्षकों द्वारा रविन्द्र सिंह का जोरो से स्वागत कर केक काटा गया।
               रविन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए तथा इस दिन को यादगार बनाने के लिए सभी योग प्रशिक्षको को धन्यवाद दिया गया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि हम ऐसे ही निरंतर प्रदेश में मिलकर योग
 को जन-जन तक पहोचाने का प्रयास करेंगे ताकि प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या में योग शामिल हो सके। 
मैं हमेशा आप लोगो के साथ खड़ा रहूंगा और आप लोगो के सहयोग से निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसित होंगे।
 जन्मदिन के अवसर पर योग प्रशिक्षक में रश्मि पांडेय, दीपक पांडेय, त्रिलोक कुमार नागेश, उमा दुबे, कीर्ति, लिली ठाकुर, सतीश बरेठ, प्रीतिबाला, श्वेता, नीलम, कंचन, अंकित, जलाल, प्रवीण आदि उपस्थित हुये।

मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालक संगठन जिला बिलासपुर का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

बिलासपुर – आज दिनांक 12 मार्च 2023 दिन रविवार को फेयरी क्वीन पब्लिक स्कूल बिलासपुर में छत्तीसगढ़ बोर्ड मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय संचालक संगठन जिला बिलासपुर का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
 जिसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिले की बहुतायत निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे । निजी विद्यालयों के संचालकों के द्वारा अपने अपने विद्यालय की परेशानियों को संगठन के समक्ष रखा गया, जिन्हे पदाधिकारियों द्वारा परेशानी हल करने को आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री मोहनलाल गुप्ता जी सभा को संबोधित करते हुए सभी की विद्यालय परेशानी को सुलझाने का आस्वासन दिया गया, और अंत में सचिव श्रीमान डॉक्टर राजकुमार सिंह जी  द्वारा सभा को संबोधित एवं सब का आभार ज्ञापित करते हुए समापन की घोषणा किया गया।

Saturday, March 11, 2023

शहर हृदय सम्राट,गरीबों के सुख दुख में खड़े होने वाले कांग्रेस के दिलेर नेता रविंद्र सिंह को जन्म दिन की हार्दिक बधाई दिये पूरे शहर वासियों ने

बिलासपुर –कराटे एकेडमी के द्वारा आज छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी का जन्मदिन नेपाली समुदायिक भवन हेमू नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
 गया। 
जिसमें नेपाली समाज के अध्यक्ष श्री हरि गुरुंग रवीश मिश्रा सुशील दीक्षित राकेश मिश्रा एवं जिला कराते संघ
 बिलासपुर के अध्यक्ष ठाकुर करण सिंह जी के नेतृत्व में कराते परिवार के लगभग 40 से 50 बच्चों के बीच फाटकों,माल्यार्पण के साथ रविंद्र सिंह जी का स्वागत किया गया। बच्चों को संबोधित कर रविंद्र सिंह जी ने कराते खेल
 को स्वास्थ्यवर्धक आत्मरक्षा की कला का अद्भुत संगम बतलाया मानव शरीर को तंदुरुस्त रखने के साथ खेल के जरिए भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है । यह संदेश बच्चों को दिया । 
इस कार्यक्रम में रविंद्र सिंह जी के साथ समाज सेवक प्रशांत पांडेय संजय यादव संतोष पांडेय विजय प्रधान कमलेश चौहान समीर खान बनी कुमार गणेश निर्मलकर किरण राव
 सुजीत बाघमारे एवम कराटे खिलाड़ी दिव्य साहू शिवानी बुधौलिया अंजलि सेन अन्नपूर्णा शिल्पी मुस्कान सोमेश्वरी वर्षा अदिति काव्या सिंह नव्या सिंह सार्थक सिंह एवं अन्य कराटे खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Friday, March 10, 2023

समाजसेविका निकली सच्ची जन सेविका,नेताओ की उड़ाई नींद,मानवसेवा के लिए हर कदम आगे


बिलासपुर / मुंगेली जिले के मुंगेली विधानसभा में इन दिनों बवाल मचा हुआ है....जहा पर चुनाव लड़ने वालो की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है....जहा एक तरफ भाजपा से वर्तमान विधायक साथ साथ अन्य भाजपा नेता भी टिकिट की दौड़ में शामिल होकर अपना एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है...वही कांग्रेस में भी दावेदारो के बीच भयंकर घमासान मचा हुआ है...इसमें टिकिट की होड़ में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के अलावा छुटभैये नेता भी लगे हुए है...जिनको उम्मीद है कि  इस बार टिकिट उनको ही मिलेगा...जिसके कारण कांग्रेस के कुछ पूर्व नेता और वर्तमान नेताओ के अलावा कुछ अन्य लोग भी अपना भाग्य आजमा रहे है...इसमें से कुछ नेता तो एक होकर मुर्गा पार्टी भी कर चुके है...जिसके कारण अब अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है....दरसल मुंगेली जिले का चुनावी समीकऱण अब बहुत अजीबोगरीब हो चुका है...सूत्र बता रहे है की मुंगेली जिले के पूर्व जनपद सदस्य की समाजसेवी पत्नी डॉ.सरिता भारद्वाज भी अब भाग्य आजमा रही है....हालांकि वे पेशे से शिक्षिका है और उनका जनसम्पर्क भी काफी बढ़िया है..
.यही कारण है की उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है...हालांकि हमने जब चुनाव लड़ने और चुनाव की तैयारियों को लेकर बात किया तो उन्होंने मुस्क़ुराकर प्रश्न और उसके उत्तर को टाल दिया....खैर ये तो रहा सवाल चुनाव का....लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से और जिस अंदाज से वह काम कर रही है उससे लोग यही बातचीत करके दबी जुबान से बोलने लगे है की आने वाले दिनों में यह प्रबल दावेदार हो सकती है...बताते चले की मुंगेली जिले में जब से समाजसेवी महिला ने सेवा करना शुरू किया है और लोगो के दुःख दर्द में शामिल होकर उनके दर्द को बांटने का काम किया है तब से उन्होंने टिकिट दावेदारों के होश उड़ा दिए है...कल तक जो लोग अलग होकर चुनाव की तैयारियां कर रहे थे वे आज एक होकर चुनाव लड़ने और मिलकर काम करने की बात करने लगे है...इधर धुआंधार दौरा और ग्रामीणों की समस्याओ को लेकर लड़ना,उनके लिए जूझना,भिड़कर काम करवाना कई लोगो को रास नहीं आ रहा है....जिसके कारण लोग बेवजह का बैर रखने लगे है...समाजसेवी महिला डॉ.सरिता भारद्वाज का कहना है की जनता की सेवा करने में टिकिट की जरूरत नहीं है...ये तो लोगो का प्यार है और आशीर्वाद है जिसके कारण सेवा करने का मौक़ा मिला है....और तब तक सेवा करुँगी जब तक मेरी साँस चलेगी....इसी वजह से गाँव की समस्याओ को लेकर जिले के कलेक्टर के पास जाते है....ताकि गांव् की बिजली पानी और अन्य चीजों की समस्याओ का निराकरण हो जाये.....आपको बता दे  ताजा मामला सोमवार का है जब समाजसेवी महिला डॉ. सरिता भारद्वाज ने ग्राम लौदा,लोहडिया  और बन्धुपारा की  महिलाओ को लेकर जिले के कलेक्टर के पास पहुंच गयी..जिसमें .पानी,बिजली ,सड़क पेंशन राशनकार्ड और अन्य चीजों की समस्या शामिल है...जिसका निराकरण करवाने के लिए जूझी हुई है...वही गाँव वालो ने दबी जुबान से यह भी कहा की जहा एक तरफ विधायक को इस तरफ की समस्याओ को लेकर ध्यान देना चाहिए तो वही समाजसेवी महिला को जूझना पड़ रहा है...इसका मतलब साफ़ है की विधायक निष्क्रिय है और समाजसेवी महिला सक्रिय है....जिनको गाँव की चिंता ज्यादा है...चलिए अब हम आपको यह भी बता दे की महिला ने मुंगेली विधान सभा के कई गाँव की समस्याओ का निराकरण करवाया है यहाँ तक उनको लेकर जिले के मुखिया के पास भी गयी है....जिसकी वजह से गाँव वाले उन्हें अपना मसीहा मान लिए है....धीरे धीरे करके महिला के लिए लोग यह सोच लिए है की उनको  टिकिट मिलना चाहिए....और इसी वजह से उनकी दावेदारी को प्रबल माना जा रहा है...लेकिन समाजसेवी महिला का कहना है की मेरे  पति का सपना था जिसको साकार करने की एक कोशिश की जा रही है...और इसी कारण गाँव वालो की सेवा की जा रही है...ताकि गांव के लोगो को भटकना न पड़े....और मुझे टिकिट का लालच ज़रा भी नहीं है...मुझे तो लोगो के बीच में रहकर काम करना अच्छा लगता है...फ़िलहाल देखना होगा की मुंगेली विधान सभा में आने वाले समय में क्या बदलाव होता है....और राजनितिक समीकरण क्या बोलता है....लेकिन अभी जो दिख रहा है वह साफ़ नजर आ रहा है की समाजसेवी महिला को दबाने के लिए विरोधी खेमा और कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे है.....

Monday, March 6, 2023

तोरवा थाना प्रभारी उत्तम साहू के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार निजात अभियान जारी

बिलासपुर –होली पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना तोरवा द्वारा निजात अभियान  लगातार जारी।थाना तोरवा द्वारा होली पर्व को ध्यान में रखते हुए वार्ड नं 42 शहीद चंद्रशेखर आज़ाद आज़ाद नगर देवरीखुर्द बरखदान में सामाजिक संस्था *आजाद युवा संगठन* के सहयोग से *पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना तोरवा प्रभारी एवं स्टाप द्वारा मिशन निजात अभियान* चलाते हुए थाना प्रभारी द्वारा वार्डवासियों को नशे से होने वाले नुकसान, असामाजिक तत्वों पर रोक, घरेलू हिंसा,अवैध कारोबार पर रोक, ऑनलाइन ठगी आदि विषयों पर चर्चा करते जागरूक रहने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर 9479193021 पर थाना तोरवा एवं मोबाइल नंबर  9479193099 पर कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाने की बात कही गई।
 इस अभियान को संबोधित करते हुए *आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी* द्वारा वार्ड नं 42 - 43 में अपराधिक गतिविधियों की आशंका एवं असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा जैसे नहर किनारे वायरलेस महोल्ला, नहर किनारे पुलिया के ऊपर जगजीवन अहिरवार किराना दुकान के पास, नायक महोल्ला, बिजली विभाग मेन गेट आज़ाद चौक नीतू राशन दुकान के पास, सोनू पान सेंटर, कॉलोनी मेन चौक, गायत्री मंदिर वार्ड 43, सफेद खदान, बूटापरा, कमनिस्ट कार्यालय पानी टंकी के पास, सतबहिनिया मंदिर, बड्डा मंदिर, वायरलेस गली, नाला महोल्ला, अहिरवार महोल्ला, फगनी किराना
 दुकान के पास, अटल आवास, खैरमाता, बरखदान, बरखदान शमशानघाट, f.c.i. गोदाम के पास, गोपाल अहिरवार किराना दुकान, नहर किनारे तालाब महोल्ला, सूखे तालाब में असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा, चेकडैम, आदि स्थानों पर प्रतिदिन असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा बना रहता है, उक्त स्थानों पर असामाजिकतत्वों द्वारा नशाखोरी करने के बाद महोल्ला एवं पारा को ख़ौफ़ज़दा करते हुए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उक्त स्थानों पर पेट्रोनलिग करने की बात कही।
 इस अभियान में मुख्य रूप से थाना प्रभारी उत्तम साहू जी धीरेंद्र जी प्रमोद जी अशोक कश्यप जी एवं स्टाप के अलावा आज़ाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी श्री रामप्रसाद साहू, बालमुकुंद पड़वार, दिनु पाल,नारायण देवांगन, दीपक निषाद, गोविंद सार्थी, विजय यादव, जेठीया बाई यादव, प्रकार मराठी, दौलत राम राजपूत, परसराम पड़वार, धनुष वर्मा, कमला बाई पड़वार, कामदेव पटेल, नरबदिया बाई यादव,रामकुमारी साहू, रामकुमारी निषाद, दीपक धनुवार, कमलेश्वरी पाल, रामबाई पटेल,, आदि बड़ी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...