Posts

Showing posts from December, 2025

सलमान के जन्मदिन पर फैन राहुल सिंह ने गरीबों के साथ बांटी खुशियाँ

Image
  सलमान के जन्मदिन पर फैन राहुल सिंह ने गरीबों के साथ बांटी खुशियाँ बिलासपुर।–प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैन राहुल सिंह जी द्वारा बिलासपुर के बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राहुल सिंह जी के कई मित्र भी उनके साथ मौजूद थे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमंत शर्मा नितिन श्रीवास्तव ,रोहित सिंह राज निर्मलकर उपस्थित रहे, वहीं निखिल चक्रवर्ती जी अनूपपुर से विशेष रूप से राहुल सिंह जी का सहयोग करने कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने मिलकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया तथा उनके साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। राहुल सिंह ने बताया कि वे हर साल सलमान खान का जन्मदिन कुछ अलग और खास तरीके से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया था। इस वर्ष भी गरीबों के साथ खुशियाँ साझा कर उन्होंने मानवता का संदेश दिया।राहुल सिंह जी ने यह भी कहा कि जिस वर्ष उन्हें सलमान भाई से मिलने का अवसर मिलेगा, उस वर्ष वे 10 हजार गरीबों के लिए भोजन ...

1111 भक्तों के सामूहिक ध्यान संग राणी सती दादी का अविस्मरणीय महामंगल सम्पन्न

Image
बिलासपुर –पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलयुग के 5127वें वर्ष के इस दुर्लभ संयोग पर रविवार शाम 18.01 बजे बिलासपुर स्थित गोविंदम पैलेस में 1111 भक्तों ने एक साथ एकाग्रचित होकर राणी सती दादी का ध्यान कर वैश्विक शांति एवं शहर की खुशहाली की कामना की। विश्व ध्यान दिवस की तिथि 5127/10/01/01/01 और ग्यारह एक के इस अद्भुत अंकीय मेल ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। सूरत की सुरभि बिजुरका के मधुर स्वर में दोपहर 3.30 बजे से रात 8 बजे तक हुए महामंगल पाठ में भक्तगण झूमते रहे। इसी बीच दादीजी की हल्दी, मेंहदी और चुनरी संस्कार सहित जीवंत झांकी के माध्यम से उनकी दिव्य जीवनी का सचित्र प्रदर्शन किया गया। मृदंग व ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच बनारस के पांडित्य जनों द्वारा की गई दादीजी की भव्य गंगा आरती ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में लगभग तीन हजार भक्तों ने छप्पन भोग एवं प्रसाद स्वरूप भोजन का आनंद लिया। कोलकाता के कलाकारों की नृत्य नाटिका और बनारस शैली की आरती ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवलकिशोर तुलस्यान, सीए आनंद कुमार अग्रवाल, एडवोकेट प्रवीण तुलस्यान सहित अग्रवाल सम...

रिपब्लिक पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा आपले का रायगढ़ दौरा, गौ-माता व किसानों की समस्याओं पर मुखर बयान

Image
उषा आपले ने कहा—“गौ-तस्करी रोकने वालों पर कार्रवाई और आरोपियों की रिहाई में मिलीभगत”; धर्मांतरण व धान खरीदी पर भी जताई चिंता रायगढ़ –रिपब्लिक पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उषा आपले रायगढ़ दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के अपने अभियान के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने किसानों की समस्याओं, गौ-माता से जुड़े दुर्घटनाओं, कन्या सुरक्षा, तथा प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामले में साफ साफ कहा कि धर्मांतरण प्रदेश भर में लगातार सामने आ रहे है जिसका वे कड़ा विरोध भी करती है इसके अलावा उन्होंने साफ कहा है कि धर्मांतरण करने वाले पर लड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि धर्मांतरण जैसा बड़ा मामला को जड़ से मीटाया जा सके सरकार को बड़ा एक्शन लेना चाहिए...हिंदू संगठन से वे शुरू से जुड़ी हुई है और वो सनातन की सेवा और सनातन के साथ डटे रहेंगी और ऐसे धर्मांतर करने वाले को खिलाफ विरोध जारी रखेंगे ,प्रदेश भर के जनता के हक के लिए हमेशा खड़ी है ...और आगे भी खड़ी रहेंगी   मामलों पर स्थानीय नागरिकों से विस्तृत रूप से चर्चा की। गौ-तस्करी रोकने के प्रयासों पर बड़ा ...

रविंद सिंह ने वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के महत्व पर दिया मार्गदर्शन

Image
बिलासपुर –सेंट पॉल अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल तिफरा में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविंद्र सिंह, पूर्व योग आयोग सदस्य, उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिया और बताया कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं बल्कि  बौद्धिक क्षमता के विकास में भी सहायक होता है। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन और कराटे में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पिछले दो वर्षों से विद्यालय द्वारा कराटे खेल को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें सीनियर कराटे प्रशिक्षक ठाकुर कर्ण सिंह और शिवानी बुधौलिया बच्चों को नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस समारोह में विद्यालय की अध्यक्ष सेलिना जॉर्ज मैडम, मैनेजर राकेश दुबे, शिक्षक विजय पटेल, व्यायाम शिक्षक राकेश वर्मा, प्राचार्य आशा दुबे जी सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।