बिलासपुर –आरोपी रोशन बुधवानी द्वारा पुराने प्रकरण थाना सिविल लाईन के अपराध क्रं 1193/2022 धारा 376,384 भादवि में समझौता करने हेतु दबाव बनाता रहा समझौता नही करने पर दिनांक 13.02.23 को सुबह करीबन 09.25 बजे एवं दिनांक 14.02.23 को सुबह 09.55 बजे मोबाईल नंबर 9111111533 के वाट्सएप्प स्टेटस में पुराना फोटो वायरल कर अशोभनीय टिप्पणी करते हुये एक बलात्कार पीडिता की पहचान सार्वजनिक करना लेख है ।
कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 509B, 228A भादवि एवं 67 आईटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भारती मरकाम द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी पता तलाश प्रारंभ की गई पतासाजी के विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने सकुनत पर उपस्थित होने पर तत्काल टीम रवाना होकर उसके सकुनत में जाकर दबिस दिया जो अपने सकुनत पर उपस्थित मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया । आरोपी के विरूध पर्याप्त साक्ष्य एवं सबुत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

No comments:
Post a Comment