Tuesday, September 22, 2026

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम में हुए पथराव और हमले की कड़ी निंदा की है। रविंद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लगातार हमले हो रहे हैं और भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्र लेखकों, पत्रकारों और समाजसेवियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है। 



रविंद्र सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को जनता के बीच जाकर संवाद करने का अधिकार है, ऐसे में इस तरह के हमले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के काफिले के जाते समय और दिशा बदलकर लौटते समय भी घटना हुई, इसके बावजूद रात में पर्याप्त सुरक्षा नहीं दिए जाने से पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल सिंह चौहान ने बताया कि घटना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं असम सह प्रभारी मनोज चौहान भी घायल हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और भविष्य में कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की रविंद्र सिंह ने की निंदा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिलासपुर –जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर अस...