संभागीय प्रशिक्षण शिविर व योग क्रेन्द्र स्थापना के साथ ही प्रदेश मे हुए योग प्रतियोगिता योग प्रशिक्षको का सम्मान व अगामी प्रदेश के सभी ब्लाको व जिला स्तर पर निशुल्क योग प्रशिक्षण छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा दिये जाने का कार्यक्रमो से जहाॅ अवगत कराया गया । वही योग कार्यक्रमो मे शामिल होने आमंत्रित भी किये। साथ ही साथ संगठनात्मक चर्चा भी किये ।
Friday, June 30, 2023
छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह ने कुमारी शैलजा जी से किया संगठनात्मक चर्चा
बिलासपुर–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ने बिलासपुर आगमन पर सौजन्य भेट कर प्रदेश मे योग के क्षेत्र मे चल रहे ।
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने अपने सहयोगियों सहित किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत
बिलासपुर–कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास् आज बिलासपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आगमन के दौरान अपने दर्जनों सहयोगियों सहित
आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने बूथ चलो अभियान के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र
श्रीवास के साथ श्री मनोज श्रीवास किशोर घोरे, पंडित महेश मिश्रा मोहन जयसवाल मुकेश अग्रवाल नीलय शर्मा,दिलेश ठाकुर शालिग्राम यादव गणेश वर्मा आयुष सिंह राज,मंगल
बाजपेई,राहुल गोरख ,कौशल श्रीवास्तव ,नंदकिशोर वर्मा, अशोक बजाज, नवीन चंद्र दुबे अमर बजाज दीपक कश्यप जितेंद्र शर्मा जित्तू,दादू शिकारी सुखदेव तिवारी, पप्पू कौशिक रवि वर्मा, मोहसिन अली आदि जन उपस्थित थे,
उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव में जीत का मूलमंत्र..
बिलासपुर/बेलतरा –बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा पहुंचे। जहां बूथ प्रभारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने टीएस सिंहदेव की आरती उतार कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री बनने के पश्चात जिले में उनका यह उनका पहला कार्यक्रम रहा है,
बेलतरा में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, ग्राम सेमरा, ग्राम पंचायत जलसो, ग्राम पंचायत बैमा नंगोई में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी को राज्य व केंद्र में विजयी बनाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने जमीन से जुड़कर राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछली जीत के आंकड़े से और अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा ।
अगले विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन रही है यह आत्मविश्वास सही है। लेकिन किसी को भी कम नहीं आना चाहिए। अति आत्मविश्वास से हमें बचना है। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है। ये हम तभी कर पाएंगे जब हम अपने मतदाता भाई बहनों को अपनी सरकार का काम बताएंगे।
आयोजन के दौरान प्रदेश सचिव पंकज सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, महेंत्तर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा , चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे,
आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक, सचिन धीवर तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल हुई।
Thursday, June 29, 2023
त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आतिशी स्वागत
बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा के बिलासपुर आगमन के दौरान बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में बेलतरा- बिलासपुर के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने ढोल- ताशे आतिशबाजी मिष्ठान, शाल, श्रीफल, गमछा पुष्टाहार पुष्प वर्षा से जबरदस्त स्वागत किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुप में श्री मरकाम के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके हाथों से एक केक भी कटवाया मोहन मरकाम भी सभी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए सभी का हालचाल जाना, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ अशोक बजाज, नवीन दुबे, महेश मिश्रा मनोज श्रीवास, किशोर घोरे,
मंगल दीपक कश्यप आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, राहुल गोरख जितेंद्र शर्मा जित्तू, संजय श्रीवास मंगल बाजपेई अमर बजाज, महेश मिश्रा चुटू अवस्थी, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, नंदकिशोर वर्मा, सुशीला टंडन,सीमा मरावी छोटी बघेल रानू मानिकपुरी लाला यादव राहुल श्रीवास शुभम श्रीवास प्रशांत पांडे अंबुज अग्निहोत्री डब्बू तिवारी, वेदव्यास श्रीवास जामन दास, नारायण गंधर्व, हरि वर्मा अमन साहू, मारगेट बेंजामिन, प्रीति गढेवाल, रोशन श्रीवास प्रकाश श्रीवास राजन श्रीवास हर्ष कश्यप दीपक कश्यप दीपक श्रीवास रोहन महानंद कन्हैया सोनी डोडी
महानंद, मनीष भट्ट भानु शर्मा प्रियंक शराफ अजय गुप्ता मुन्ना महेश शर्मा हरि वर्मा सोनू साहू जित्तू श्रीवास, संजय यादव शशि खांडे दीपक यादव रोहन सोनवानी करण सोनवानी रविंद्र सोनवानी, राज घोरे, मोहन शेरा, पतालू भारद्वाज हरिओम यादव, पवन सिंह दीपक नादम, रवि वर्मा, होलू दास,सुखदेव दास,सुखदेव तिवारी, कमलेश रनवास, संजय यादव अभिषेक यादव, आनंद पांडे बाबा पांडे, छोटू यादव अंबुज अग्निहोत्री, अनंय यादव, दुर्गेश केवट, शशि केवट सुभाष साहू धनंजय कश्यप मुकेश गंधर्व रूपेश साहू दिलीप गंधर्व भोला यादव सुदीप यादव विकास यादव सोनू ध्रुव पार्थ पोर्ते मनीष ध्रुव ठाकुर गोपाल सिंह दिनेश ठाकुर कुशवाहा यादव शैलेंद्र यादव विनोद साहू, विष्णु साहू, पवन यादव लाला यादव रवि यादव विजय ध्रुव मनहरण यादव रोहित केवट बुलेट बघेल गंगू पटेल अंबुज अग्निहोत्री नंदा बसंत शत्रुघ्न, अशोक केवट सुरेश यादव गणेश छोटू यादव, नितेश ठाकुर लल्ला ठाकुर किशन यादव जितेंद्र यादव,सहित पांच सौ से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता महिला पुरुष युवा सभी वर्ग के लोग सामाजिक लोग उपस्थित थे,
आप सभी शहर एवम प्रदेश वाशियो को ईद –उल–अजहा की ढेरों बधाई –रविंद्र सिंह(योग आयोग सदस्य)
बिलासपुर –योग आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य रविंद्र सिंह ने अरे शहर एवम प्रदेश वाशियो को ईद–उल–अजहा की बधाई देते हुए कामना किए की
यह दिन आपके लिए प्यार, खुशी, सद्भाव और आनंद ही आनंद आपके जीवन में लाए। आप सभी को ईद मुबारक!
मैं आपको ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देता हु।
Wednesday, June 28, 2023
संपर्क से समर्थन अभियान महा संपर्क,हर बूथ तक पहुंचना ही जनसंपर्क का होगा उद्देश्य–डॉ सुषमा सिंह
बिलासपुर–यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 21 से 30 जून तक जन संपर्क अभियान शुरू किया गया जिसमें शक्ति केंद्र करगीकला मंडल के 217 बूथ से महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया , मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की शुरुआत का प्रारंभ करते हुए समाज के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जन जन तक मोदी जी की चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई, इस अवसर पर कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी जीपीएम की डॉ सुषमा सिंह के नेतृत्व में घर-घर जाकर नागरिकों एवं मतदाताओं से चर्चा की गई जिसमें प्रदेश से आए हुए पत्रको को नरेंद्र मोदी जी के नव वर्ष के कार्यकाल का विवरण
प्रस्तुत किया गया है घर-घर जाकर जानकारी दी गई पहले पत्रक में भारतीय जनता पार्टी के मोदी की सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी ,दूसरे पत्रक में छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की मुख्य उपलब्धियां एवं अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण गरीब कल्याण की योजनाएं एवं तीसरे
पत्रक में भारतीय जनता पार्टी के शासन में छत्तीसगढ़ का कायाकल्प साथ ही वर्तमान में साढे 4 साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और घोटालों को घर-घर संपर्क कर पहुंचाना है एवं घर के बाहर सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण से संबंधित स्टिकर लगाकर परिवारों को चिन्हित करना जिसमें सही सूचना परिवारों तक मिल जाए मुख्य उद्देश्य है इस अवसर पर बृजेश पांडे ,सत्यभामा साहू, अनुसुइया सोनी ,धनेश्वरी यादव ,रितेश पांडे, निर्मला साहू ,मालती साहू उपस्थित रहे।
जन प्रगति पार्टी राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहेगी–ठाकुर अजीत सिंह
बिलासपुर–जन प्रगति पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में जेपीपी के संस्थापक मृतुंज्य मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों द्वारा बिलासपुर के ठाकुर अजीत सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस बार चुनावी मैदान में जेपीपी का भी दबदबा देखने को मिल सकता है।
"जन प्रगति पार्टी देश की सबसे स्वच्छ, स्वस्थ एवं राष्ट्रहित की पार्टी है जो देश के किसानों .के लिए देश के नौजवानों के लिए देश के बेरोजगारों के लिए देश के युवाओं की पार्टी है जिसमें समान शिक्षा अधिकार को प्राथमिकता को देखते हुए जगह जगह पर उस देश के अन्य अन्य प्रदेशों में पार्टी अपना संगठनात्मक ढांचा तैयार कर जन आंदोलन की तैयारी में है भारत वासियों की जनता से अपील है कि आप सब इस पार्टी से जुड़े जिससे इस देश के किसानों का नौजवानों का एवं बेरोजगारों के रोजगार का सृजन हो सके क्योंकि जब तक भारत शिक्षित नहीं होगा तब तक ना देश की उन्नति होगी ना राष्ट्र की उन्नति होगी राष्ट्र उन्नति के लिए शिक्षा स्वास्थ्य यह दो प्रमुख चीजें हैं जिससे कोई भी राष्ट्र अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है पार्टी राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहेगी।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही हेतु दिनांक 26-6-2023 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
तखतपुर–जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के जिला सचिव बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि तखतपुर विधानसभा के ग्राम खरकेना के सरपंच और सचिव के द्वारा बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार और अनियमितता की गई है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों से मिलने पर मेरे एवम कुछ जनप्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर महोदय बिलासपुर से जांच के लिए निवेदन किया गया था, जिसकी जांच कलेक्टर महोदय ने एक कमेटी बनाकर जांच अधिकारी श्री प्रमिल लठारे जी,श्री महेश पंद्राम जी, श्री विनय विश्वकर्मा जी द्वारा कराई,* *जांच प्रतिवेदन की सत्यापित कापी मैने सूचना के अधिकार 2005 के तहत प्राप्त किया है!
*(1)जांच प्रतिवेदन के आधार पर सरपंच,सचिव द्वारा 994700( नव लाख चौरांबे हजार सात सौ) रुपए सामग्री व्यय बताया गया है,जो न तो रोकड़ बही में दर्ज है न ही कोई बिल वाउचर उपलब्ध है*,
*(2) ग्राम पंचायत खरकेना में तीन वर्षीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उद्यान विभाग द्वारा पहले वर्ष 1108 (ग्यारह सौ आठ) पौधे लगाए गए थे, जिसमे का वर्तमान में एक भी पौधे जीवित नही है, जबकि उसकी रखरखाव के लिए चारो तरफ चैन फिनिसिंग किया गया है, मोटर पंप लगाई गई है, सर्व सुविधा उपलब्ध है, फिर भी जांच में एक भी पौधे जीवित नही मिला है, यह वृक्षारोपण का कार्य त्रिवर्षीय कार्यक्रम था,उसके बाद भी सरपंच , सचिव ने एक ही वर्ष के बाद उस जमीन का बिना किसी सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश के पौधे रोपित जमीन का समतलीकरण कर दिया गया, जिससे पौधारोपण कार्य में बड़ी मात्रा में अनियमितता व लापरवाही बरती गई, और 78198
(अठहत्तर हजार एक सौ अन्नठानबे) रुपए की राशि का दुरुपयोग भी किया गया,,वर्तमान में उनके द्वारा बनाई गई पुलिया निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया गया है, इसके साथ ही कई प्रकार से अनियमितता की गई जिसके संबंध कलेक्टर महोदय बिलासपुर को आगे की कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया है, सही ढंग से यदि उन पर कार्यवाही नही होती है तो, हम भ्रष्टाचार एवम पर्यावरण निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु हाईकोर्ट में पिटिशन दायर कर अपना पक्ष जनहित में रखेंगे*
Saturday, June 24, 2023
आप सभी वार्ड वाशी "मितान योजना शिविर" का लाभ उठाए–रविंद्र सिंह
बिलासपुर– वार्ड क्रमांक 27 पार्षद एवम योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने सभी वार्ड वासियों से निवेदन किया है की वे मितान योजना शिविर का अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाए।
Tuesday, June 20, 2023
बिलासपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों पर
बिलासपुर __आज दिनांक 20 जून 2023 जहां जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है वहीं 30 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर
पर *एक विश्व एक स्वास्थ्य* थीम पर सवेरे 6:30 से 7:30 तक नियमित एवं निशुल्क योग क्लास विनोबा नगर बिलासपुर में आदरणीय रविंद्र सिंह ठाकुर जी (सदयस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग)के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत बड़ी संख्या में जन सामान्य
को योगाभ्यास कराया गया और इस पावन बेला रथ यात्रा के शुभ दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग टी-शर्ट,योग मैट(योग कीट) एवम् जून की भीषण गर्मी को देखते हुए साधकों को पानी बॉटल का वितरण किया गया साथ ही योग के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया। इस अवसर पर योग गुरु सतीश बरेठ जी
का श्री फल से सम्मान करते हुए श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने उद्बोधन दिया की योग को अब हमें हर घर में प्रचार प्रसार करने का दायित्व प्रत्येक योग साधक को लेना होगा *हरघर हर आंगन* में लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है ।
इस अवसर पर शहर के विशेष तौर पर योग साधक जिन्होंने भाग लिया उनमें से श्री हरेंद्र तिवारी जी,प्रवीण शर्मा जी,अतुल शर्मा जी, पुष्पा टोडर जी,लीना शर्मा जी,गणेशी देवी जी, रश्मि दुबे, नीता बोहरा,अर्पिता राही, सुस्मीता घोष,वशुधा सहारे, नेहा सहारे,शुक्ला चौधरी,मनिका मिश्रा, सिजी अग्रवाल, सौम्या कश्यप,योगिता ,डॉली,धनेश्वरी,अर्पित दवे,तुषार कुमार, कमल नागवानी, पीहू अरोरा, चंदा अरोरा,पल अरोरा,मखीजा जी,संजू अग्रवाल जी, इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें
Monday, June 19, 2023
सूर्यवंशी शिक्षा समिति के द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव के अयोजन में शामिल हुए सभापति अंकित
बेलतरा -:- सूर्यवंशी शिक्षा समिति बिलासपुर के द्वारा पिछले 5 वर्षो से समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के उद्देश्य से कोचिंग क्लास का संचालन कर रहें हैं जिसमे कक्षा 1 से 12 वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाता हैँ और धीरे-धीरे सूर्यवंशी शिक्षा समिति की 28 शाखा संचालित हो रही हैँ और इसमें पढ़ाने वाले शिक्षक भी निःशुल्क शिक्षा दान करते हैँ । इसी तारतम्य में सूर्यवंशी शिक्षा समिति ने अपना वर्षगांठ मनाया इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान में कक्षा 5,8,10 व 12 वीं में 75% अंक से अधिक अंक लेकर पास हुए बच्चों का व निःशुल्क शिक्षा दान करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन दिया गया व समाज को आगे बढ़ाने हेतु जो अन्य समितियां काम कर रही हैँ उनको भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने उद्वोधन में कहा की की मजबूत इमारत के निर्माण के लिए हमें इस बात पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है कि उसकी नींव भी मजबूत हो इसी तरह बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि यें बच्चें ही हमारे देश के भविष्य हैं और इस दिशा में सूर्यवंशी शिक्षा समिति के द्वारा किया जा रहा कार्य व प्रयास सराहनीय है।
जिला पंचायत सभापति ने की 5 की लाख की घोषणा
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सूर्यवंशी शिक्षा समिति के भवन निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की और शिक्षा समिति के सदस्यों को हर स्तर पर संभव सहयोग करने की बात कहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण साव सांसद, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा,रजनीश सिंह,रामेश्वर खरे,एन.के.डहरिया,मनीष सेंगर,साखन दर्वे,चंद्रप्रकाश सूर्या,रामकुमार सूर्यवंशी,डॉ.जयनेन्द्र सूर्यवंशी,डॉ.ईश्वरी सूर्यवंशी,सरपंच श्रीमती गंगोत्री बुधनाथ पैगोर,मुरलीधर गढ़ेवाल,रामकुमार सूर्यवंशी,अयोध्या प्रसाद भारद्वाज,
रामकिशोर टोडे,मोहन फरवीव,नीलकमल दिवाकर, रामलाल सूर्यवंशी,अंजोर दास सूर्यवंशी,विनोद कुर्रे , विश्वनाथ डहरिया,पुनीत खरे,नरेन्द्र लहरे,अशोक सूर्यवंशी,राकेश लसहे,ओमप्रकाश सूर्यवंशी,लव सोनवानी,चुन्नी लाल सिन्हा,नारायण फर्वी,लिकेश फर्वी, धन्नूचंद लाशकर,धनसाय सोनी,जागेस्वर बालमकुंद, शैलेन्द्र सोनी और सामाजिक सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
त्रिलोक श्रीवास ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत
बिलासपुर–त्रिलोक श्रीवास ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के रतनपुर केंदा आगमन के दौरान कांग्रेस के नेता,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, प्रदेश प्रतिनिधि- कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने अपने सहयोगियों सहित मुख्यमंत्री का आत्मीय
स्वागत अभिनंदन किया, विदित हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही में अनेक विकास कार्यों की सौगात देने मरवाही गौरेला पेंड्रा पहुंचे थे ,इस दौरान वह संजय श्रीवास्तव परिवार के द्वारा निर्मित श्री हनुमान मंदिर के प्राण
प्रतिष्ठा समारोह ग्राम डाडजमडी केंदा पहुंचे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आज संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् से लिया,इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस के जिला महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, किसान नेता पंडित निलय शर्मा ,पार्थ पोर्ते, इंदिरा साहू( सरगांव,) आदि जन उपस्थित थे,
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: बहतराई स्टेडियम में आयेाजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
बिलासपुर–जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘‘हर घर हर आंगन’’ के संदेश को
प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में लोग योगा अभ्यास करेंगे। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में
योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री राकेश जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी सहित योग सेंटर संचालक मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग को साफ सफाई, मंच, टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम को एवं अतिथि आमंत्रण
की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग और प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रविन्द्र सिंह ने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए।
गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षाें से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है।
रचना/72/673
--00--
कांग्रेस युवा नेता सुनील साहू के नेतृत्व में बिलासपुर सिम्स में संपन्न हुआ नेत्रदान शिविर का आयोजन
बिलासपुर/बिल्हा–आज राहुल गांधी के जन्म दिन के शुभ अवसर पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में नेत्रदान शिविर का आयोजन रखा गया था , समता संप्रभुत्व एवं भाईचारा के नारा को लेकर चलने वाले युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए करते हुए लगभग आज 30 युवा साथियों ने अपने नेत्र दान किया जिसमें मुख्य भूमिका साहू समाज के प्रमुख रामझूल साहू रहे
, इसमें बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया की जीते जी तो हमें समाज और अपने क्षेत्र के लिए कार्य करना ही है मगर जिस दिन हमारा शरीर निर्जीव हो जाएगा उस दिन हमारा आंख भी समाज के लोगों के कम आना चाहिए चाहे वह किसी धर्म का हो या किसी वर्ण का क्यों न हो और 2024 में जब राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे उस
दिन हम 200 से अधिक युवा अपना देह दान करेंगे ताकि वैज्ञानिक सोच रखने वाले राहुल गांधी जी की उम्र दीर्घायु रहे, वहीं पर रमझुल साहू ने बताया कि योगी मोदी और शाह हिंदुत्व के नारा को लेकर चलता है वहीं पर हमारे युवाओं के
प्रेरणा स्रोत राहुल गांधी जी समता संपभूत्व भाईचारा अखंड भारत के सोच को लेकर चलते हैं इस नेत्रदान शिविर में उपस्थित रहे बिट्टू बरमाते , कुन्नू बंजारे,राज कोसले,संदीप साहू ,हरीश खरे, सूर्य कश्यप, संदीप देय पुस्पेंद्र वर्मा,अनीश यादव,रवि यादव, रिंटू कश्यप,अनुराग खुटे , रामझूल साहू , एवं बिल्हा विधानसभा के युवा मौजूद रहे
Thursday, June 15, 2023
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी,बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक
बिलासपुर –अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह के उपस्थिति मे योग कार्यालय बिलासपुर मे आज एक आवश्यक बैठक आहुत कि गई। जिसमे निर्णय लिया गया की 21जुन को जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित स्थल पर अधिक से अधिक सख्या मे योग प्रशिक्षक अपने साथीयो के साथ उपस्थित होकर योग करेगे। इसके तैयारी हेतु योग कार्यालय योग
प्रशिक्षण केन्द्र मे नियमित रूप से निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । साथ ही साथ नगर मे सभी योग प्रशिक्षण केंद्र समुदायिक भवन गार्डन मे संचालित होने वाले योग केंद्र के योगी व खिलाङी साथीयो के बीच जाकर योग के प्रचार
प्रसार के साथ ही अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को भब्य रुप देने आंमत्रित भी किये जाने का निर्णय लिया गया है। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के सफलता हेतु आयोजित इस बैठक मे प्रमुख रुप से छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी जिला प्रमुख अविनाश दुबे सतीश बरेठ लिली ठाकुर
रश्मी पाण्ङेय मोनिका पाठक त्रिलोक नागेश कर्ण सिंह राजेश त्रिवेदी श्वेता गुप्ता अंकित भोई विरेन्द्र सिंह सुनिल कौशिक धर्मवीर सिंह नरेश कौशिक राजा राम नीलम कश्यप मलखंभ यादव अजय रजक बंसत पाण्ङेय अनुराग विश्वकर्मा अब्दुल खालिद कंचन चौहान आदि शामिल थे।
Tuesday, June 13, 2023
केंगेन वाटर/अल्कलाइन वाटर प्लांट लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को तारबहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर–पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भा.पु.से. द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल भा.पु.से. के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
दिनांक 28/04/23 को प्रार्थीया अहाना फ्रांसिस निवासी व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर में थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया था जिसमें आरोपी गण सुभाष ताती, मीना ताती एवं अन्य लोगों के द्वारा प्रार्थीया उसके भाई-बहन के साथ अल्कालाइन वाटर प्लांट में पैसा निवेश करने से 6 महीने में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करना लेख होने से धारा 420,34 भादवी का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान यह पता चला है कि आरोपी गॉड ग्रुप बनाकर बहुत सारे लोगों से ठगी किए हैं।
प्रार्थी से पुराना जान पहचान होने का फायदा उठाते हुए अलका लाइन वाटर से होने वाले फायदे और उसका प्लांट लगाने पर 6 माह में पैसे डबल हो जाने की बात बोलकर धीरे-धीरे 300000 से अधिक रकम ले लिए थे।
आरोपियों द्वारा अन्य लोगों के साथ भी ठगी करने की जानकारी मिली है उक्त ठगी की रकम ढाई करोड़ से भी ज्यादा होना पता चला है। आरोपियों को आज कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, जय बंजारे,शारदा भगत,अजय सिंह, अमित सिंह, मुरली भार्गव, संदीप शर्मा शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी
1. सुभाष ताती पिता स्व गोविंदराम ताती उम्र 48 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर सी टाइप बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा
2. मीना ताती उफ नीना ताती पति सुभाष ताती उम्र 38 वर्ष पता क्वार्टर नंबर 297 सेक्टर 3 ए बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा
कोयला तस्करी के मुखिया तत्कालीन रेंजर पसान धर्मेंद्र चौहान पर प्रशासन क्या कड़ी कार्यवाही करेगी..?
कोरबा/कटघोरा–कटघोरा वन मंडल के पसान परिक्षेत्र में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से हो रहा हैं कोयला उत्खनन
डी.एफ.ओ.की कार्यवाही से वन अधिकारी और कर्मचारियों में कार्यवाही का डर
वन अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही से बचने के लिए लगा रहे हैं नेताओं का चक्कर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र चौहान अपनी पोस्टिंग के लिए 30 लाख रुपए ले कर नेताओ और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे ताकि खुलेआम कोयले का खेल खेल सके। और बेगुनाह कर्मचारियों को बली का बकरा बना रहे है।
वनमंडल कटघोरा अंतर्गत वन परिक्षेत्र पसान परिक्षेत्र सहायक जलके वन परिसर बीजाडाँड़ कक्ष क्रमांक पी 198 में कोयला तस्करों द्वारा कोयला का अवैध उत्खनन कर चिरमिरी परिवहन किया जा रहा था जिसकी सूचना परिक्षेत्र सहायक जलके उज्जैन सिंह पैकरा द्वारा वन भ्रमण के दौरान मुखबिर से पता लगा। पता लगने के पश्चात परिक्षेत्र सहायक वृत्त के अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया गया जिसके बाद परिक्षेत्र सहायक व जलके सर्किल के कर्मचारियों के द्वारा
सतत निगरानी किया गया एवं लगातार रात्रि गश्त किया जा रहा था। जिसकी सूचना व सहयोग हेतु परिक्षेत्र सहायक जलके द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान को अवगत कराया गया वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग एवं निरीक्षण नहीं किया गया। परिक्षेत्र सहायक जलके व कर्मचारियों के द्वारा मुखबिर पुट्टीपाखना के ग्रामीणों के साथ रात्रि गश्त किया जा रहा था लेकिन तस्करों
के द्वारा जगह-जगह पर अपने मुखबिरों को रखा गया था। जिसे रात्रि गश्त कर कर्मचारियों की सूचना तस्करों को दिया जा रहा था ।जिसके कारण तस्करों को पकड़ पाना संभव नहीं हो रहा था तब डिप्टी रेंजर उज्जैन सिंग पैकरा द्वारा दिनांक 3/05/2023 की रात्रि वन मंडल कटघोरा उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान उपवन क्षेत्रपाल को मोबाइल के माध्यम से अवैध कोयला उत्खनन कर एकत्रित कोयला को खपाने हेतु वाहन लगना बताया गया। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद उड़नदस्ता प्रभारी चौहान द्वारा रात्रि गश्ती नहीं किया गया, आ रहा हूं कह कर कहा गया एवं दूसरे दिवस किसी भी प्रकार का निरीक्षण नहीं किया गया ।
उडनदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान लगभग 2 साल पसान वन परिक्षेत्र प्रभारी रहे हैं और माह जनवरी 2023 तक प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान के पद पर पदस्थ रहे ।शासन के आदेश अनुसार रामनिवास दहायत का वन परिक्षेत्र पसान के परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर पदस्थापना पश्चात चौहान द्वारा पदभार नहीं दिया जा रहा था एवं अवैध कोयला उत्खनन व परिवहन चौहान के समय से चल रहा था जिसमें उसके कुछ चहेते कर्मचारी भी रहे। इस कारण 3/5 /2023 की सूचना अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं गया यह संदेहास्पद प्रतीत होता हैं। दिनांक
7/3/2023 को मुखबिर ने वन मंडल अधिकारी महोदय कटघोरा को मोबाइल के माध्यम से अवैध उत्खनन की सूचना दी गई।तब तत्काल वन मंडलाधिकारी द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग लेकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसे कोयले के अवैध उत्खनन को संज्ञान में लिया गया।उडनदस्ता की टीम को मौके पर जांच हेतु भेजा गया।उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद चौहान द्वारा एक ही जगह पर जांच कर रिपोर्ट बनाई गई जबकि पी 198 के बगल में पी 195 में जांच नहीं किया गया जहाँ पर बहुत ज़्यादा मात्रा में कोयला का अवैध उत्खनन हैं और इस बीट के प्रभारी कौशल द्विवेदी हैं जो धर्मेंद्र चौहान का आदमी हैं इसलिए उसे बचा लिया हैं।
अब बड़ा सवाल यह हैं कि उड़नदस्ता टीम द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं किया गया।इससे उड़नदस्ता प्रभारी की संलिप्तता प्रतीत होती हैं जो कि प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पद पर पदस्थ थे।वन परिक्षेत्र पसान परिक्षेत्र सहायक जलके सर्किल परिसर बीजाडांडी कक्ष क्रमांक पी 198 में अवैध रूप से कोयला उत्खनन के मामले में उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान के द्वारा 620 बोरी जब्ती करना बताया गया एवं मौके पर उपस्थित कर्मचारियों का पंचनामा हस्ताक्षर व ग्राम पुट्ठीपकना के दो व्यक्तियों का घर जाकर हस्ताक्षर लिया गया और सरपंच प्रतिनिधि के घर जाकर हस्ताक्षर गवाह बयान लिया गया ।परिक्षेत्र सहायक जलके बीट प्रभारी वनपाल परिसर बीजाडांडी परिसर का पी.ओ.आर.बुक जप्त किया गया ।वन परिक्षेत्र पसान कार्यालय से पी.ओ.आर.रजिस्टर एफ. ओ.सी.आर.की छाया प्रति लेकर रातों-रात निलंबन की कार्यवाही हेतु भेज दिया गया एवं उज्जैन सिंह पैकरा उपवन क्षेत्रपाल और अरुण कुमार राजपूत बीजाडांडी बीट प्रभारी पर निलंबन की कार्यवाही किया गया, जबकि दूसरी ओर परिक्षेत्र सहायक जलके अंतर्गत जलके बीट कक्ष क्रमांक 195 में अवैध कोयला उत्खनन परिवहन का मामला सामने आया जिसकी जांच हेतु वन मंडल कटघोरा उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि पी 198 में जो 260 बोरी का मामला रहा लेकिन पी 195 में लगभग 700 से 800 बोरी रहा होगा एवं मौके पर कोयला से भरा बोरी जलाया गया एवं फावड़ा से कोयला खुदाई को आसपास की मिट्टी से ढक दिया गया था जो कि कौशल प्रसाद द्विवेदी द्वारा अपने बचाव हेतु किया गया था ।मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल कटघोरा वन मंडलाधिकारी द्वारा बिलासपुर सी.सी.एफ.उड़नदस्ता की टीम को बुलाया गया और बिलासपुर उड़नदस्ता टीम वन मंडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया जलके प्रभारी कौशल प्रसाद द्विवेदी द्वारा बयान दिया गया कि मेरे द्वारा 250 बोरी जब्ती की कार्यवाही किया गया। दिनांक
8/6 /2023 जबकि कोयला उत्खनन मामला विगत 2 माह से चल रहा था तो पूर्व में जप्त की कार्यवाही क्यों नहीं किया गया।
दिनांक 6/06/ 2023 जांच के पश्चात कार्यवाही ना करना सोच कर
8/6 /2023 को पी ओ आर किया गया ।उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान द्वारा बीजाडांडी ग्राम जाकर पंचनामा बयान की कार्यवाही किया गया कार्यवाही में पी.ओ.आर. का दिनांक नहीं बताया गया । जप्त की गई कोयला बोरी के बारे में नहीं पूछा गया और ना ही मौके का निरीक्षण किया गया नहीं उज्जैन सिंह पैकरा अरुण कुमार राजपूत के पी.ओ.आर. बुक की जब्ती की गई थी उसी तरह कौशल प्रसाद द्विवेदी का पी.ओ.आर.बुक जप्त क्यों नही किया गया और ना ही वन परिक्षेत्र पसान कार्यालय से पी.ओ. आर.रजिस्टर की छाया प्रति लिया गया। लगता हैं दोनों मामलों में 2 कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करके तत्कालीन प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र चौहान,वर्तमान परिक्षेत्र अधिकारी और पी 195 के बीट प्रभारी कौशल प्रसाद द्विवेदी का सहयोग किया जाना प्रतीत होता हैं या तो उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र चौहान व कौशल प्रसाद द्विवेदी दोनों की मिलीभगत पर अवैध कोयला उत्खनन परिवहन किया जा रहा होगा जो कि पूर्व में प्रभारी पसान रेंजर के पद पर पदस्थ थे। इस कार्यवाही में साफ नजर आ रहा हैं कि जलके बीट प्रभारी कौशल प्रसाद द्विवेदी को बचाया जा रहा हैं जिससे कि प्रतीत होता हैं कि धर्मेंद्र चौहान इस अवैध कोयला उत्खनन में संलिप्त हैं और इस कोयला के धंधे का मुख्य सरगना हैं।दोनों प्रकरण कोयला अवैध उत्खनन का मामला हैं जिसमें 2 कर्मचारियों को निलंबित किया गया हैं और वन विभाग के कर्मचारी कौशल द्विवेदी और इसके गुरु धर्मेंद्र चौहान को बचाया जा रहा हैं।अब देखना यह हैं कि वन विभाग के बड़े अधिकारी क्या करते हैं इन कोयला चोरों को संरक्षण देते हैं या फिर कोई बड़ी कार्यवाही करते हैं ?
ताकि भविष्य में इस तरह की गलती कोई अधिकारी या कर्मचारी न करें।
इस पूरे मामले में कटघोरा वन मंडलाधिकारी जी ने जो गंभीरता दिखा कर कार्यवाही की जा रही हैं उससे यह प्रतीत होता हैं कि भविष्य में कोई बड़ी कार्यवाही इस मामले में हो सकती हैं और वन अधिकारी और कर्मचारी जेल जा सकते हैं।
Sunday, June 11, 2023
निःशुल्क समर कैंप का समापन व पुरुस्कार वितरण मे अतिथि के रुप मे शामिल हुए छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह
बिलासपुर –भारतीय योग संस्थान(महारानी लक्ष्मीबाई योग केंद्र , दयालबंद बिलासपुर छ. ग.) योग केंद्र में प्रतिवर्ष की तरह बच्चों के लिए 20 दिनों का निःशुल्क योग साधना शिविर( समर कैंप)और संस्कार कक्षा आयोजित किया गया। पिछले पांच वर्षों से लगातार समर कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें 40 बच्चे प्रतिदिन शामिल हुए, जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान और प्रार्थना कराया गया साथ ही स्वस्थ्य और नियमित दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई, रोज़ बच्चों को प्रसाद वितरित किया जाता रहा, जिसमें फल बिस्किट्स, मिठाईयां और ज्ञान वर्धक लेख की पुस्तक भी दिया गया।
शिविर का आज समापन समारोह और प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन किया गया। हम सभी के लिए बहुत महत्ववपूर्ण दिन रहा कि इस अवसर पर हमारे बीच छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य आदरणीय श्री रवीन्द्र सिंह जी एवं हमारे क्षेत्र के यशस्वी पार्षद आदरणीय उमेश चंद्र कुमार जी मुख्य अतिथि रहे। बच्चों को आशीर्वाद देने हमारे योग केंद्र पर पधारे । शानदार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे गणमान्य अतिथियों के आगमन के पश्चात शुरू किया गया। कार्यक्रम का संचालन शेफाली सिंह के द्वारा किया गया, अतिथियों को मंच पर
सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया, जिसमें आदरणीय श्री रवीन्द्र सिंह जी, उमेश कुमार जी, डॉ आदित्य दुबे जी, दीनबंधु देवांगन जी,मनोज चौरसिया जी ने स्थान ग्रहण किया, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया साथ ही सभी के द्वारा ॐ का उच्चारण और गायत्री मंत्र का जाप किया गया, डॉ ओम् दुबे के द्वारा सुंदर बांसुरी वादन किया गया।
अतिथियों का पुष्प गुच्छ और श्रीफल से स्वागत किया गया राजेश सचदेव , डॉ खगेन्द्र सोनी , संतोष कश्यप, गोपाल तिवारी, प्रीति चौरसिया, रश्मि पाठक, बिंदु गुप्ता,ऊषा गरेवाल, तुलसी साहू, पिंकी केसरवानी, पुष्पा श्रीवास, अनन्या चौरसिया,नीलम ध्रुव के द्वारा भेंटकर सम्मानित किया गया। रिद्धि सिद्धि ने योग नृत्य के द्वारा भगवान शिव की स्तुति की। बच्चों ने कई आसनों को करके दिखाया जैसे शीर्षासन, हलासन, सर्वांगासन, चक्रासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन और भी बहुत सारे योग करके दिखाया जो कि शिविर के दौरान निपुण शिक्षकों के द्वारा सिखाया गया था। इस शिविर में इस क्षेत्र के लगभग 40 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नियमित रूप से आने वाले साधक एवं साधिकाएं सभी उम्र के भी शामिल हुए। सभी अतिथियों का उद्बोधन और आशीर्वचन मिला एवं श्री रविंद्र सिंह जी के द्वारा बच्चोंं
को उपहार स्वरूप सफेद रंग की टीशर्ट दी गई, और आगे भी भविष्य में किसी भी तरह की सहयोग के लिए उन्होंने कहा। पार्षद उमेश कुमार जी समय समय पर सहयोग करते हैं। और योग के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करते हैं।अतिथियों ने अपना बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन दिया इसके लिए समस्त योग परिवार की ओर से आभार व्यक्त शेफाली सिंह के द्वारा किया गया।अंत में डाॅ. आदित्य दुबे
के द्वारा ॐ की दीर्घ ध्वनि प्रार्थना और शांति पाठ करने के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गई।शिविर में योग प्रशिक्षकों के द्वारा इस दौरान अनेक योग आसन, प्राणायाम और मेडिटेशन सभी बच्चों को सिखाया गया। उनको अनेक जीवनोपयोगी जानकारियां दी गई और संस्कार पूर्ण बातें बताई गई। उन्होंने उत्साह पूर्वक इस 20 दिन के अवकाश अवधि में इस शिविर में शामिल होकर अनेक लाभ प्राप्त किए।*
*सफल और शानदार शिविर का समापन के लिए योग केंद्र के सभी सदस्यों के लिए बहुत गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को जलपान कराया गया।*
Subscribe to:
Posts (Atom)
सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे भूपेश बघेल, बिल्हा के मोहभठ्ठा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच हुआ भव्य पूजन
बिलासपुर (बिल्हा) – सावन मास के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहभठ्ठा...
-
उषा आपले ने कहा—“गौ-तस्करी रोकने वालों पर कार्रवाई और आरोपियों की रिहाई में मिलीभगत”; धर्मांतरण व धान खरीदी पर भी जताई चिंता रायगढ़ –रिपब्लि...
-
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग का कारनामा– विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर शिक्षकों को बनाया जा रहा अधीक्षक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास व...
-
NEET SUCCESS बिलासपुर : NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले बिलासपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी कामयाबी का जश्न मनाया। इस दौरान सफ...