Wednesday, May 31, 2023

भाजपा नेत्री सुषमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी , दो बड़े जिले की बनी कार्यक्रम प्रभारी

बिलासपुर–प्रदेशकार्य समिति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की डॉ सुषमा सिंह जी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही एवम जांजगीर चांपा में 2023 के चुनावी तेयारी को देखते हुए कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया !

निरंतर महिलाओं एवम् बेटियों के लिए जागरूक एवम् प्रयासरत रहने के कारण प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा नयी जिम्मेदारी दी गई है ।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश सयोजक श्री अंजय शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव एवम् प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी अनुमति से हुआ

Monday, May 29, 2023

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मनेन्द्रगढ़ में बिलासपुर जिले में कुल 87 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त एकमात्र कराते संघ कराते एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन   कराते एसोसिएशन ऑफ एम सी बी ने   दिनांक 25 एवं 26 मई 2023 को सांस्कृतिक भवन  मनेन्द्रगढ़  में रखा गया जिसमें राज्य के कोरबा पेंड्रा जांजगीर-चांपा बिलासपुर दुर्ग भिलाई समेत 16 जिलों के लगभग 300 बच्चों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का परिचय दिया बिलासपुर जिले के 58 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया जिसमें ठाकुर कर्ण सिंह छत्तीसगढ़ सहायक मुख्य कोच सेंसाई प्रतीक सोनी मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई संयुक्ता दास वोमेन्स कमिशन हेड के नेतृत्व में बिलासपुर टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर 44 स्वर्ण पदक 22 रजत पदक एवं 21 कांस्य पदक प्राप्त प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शारदा साहू ने दो स्वर्ण पदक प्रिया यादव ने एक स्वर्ण एक रजत एक कांस्य पदक आदिति सेन ने एक स्वर्ण एक कांस्य पदक शिवानी
 बुधौलिया ने एक स्वर्ण पदक दिव्या साहू ने दो स्वर्ण पदक अंकिता यादव ने एक स्वर्ण पदक ध्रुवी खंडेलवाल ने स्वर्ण पदक दिशा श्रीवास ने स्वर्ण पदक आस्था कौशिक ने रजत पदक मीरा कुजूर ने कांस्य पदक स्नेहा दत्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया बालक बालक वर्ग में दिव्यांश तिवारी ने 2 स्वर्ण पदक7 वर्ष कैटेगरी में प्प्रिंस दत्ता ने दो स्वर्ण पदक अंशु मौर्य ने रजत पदक हर्ष साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के सभी पदक अर्जित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य श्री ठाकुर रविंद्र सिंह ने बधाई दी एवं सभी खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया बिलासपुर जिले से सेंसेई डीआर साहू गणेश निर्मलकर विनय गडवाल प्रार्थना खण्डेलवाल  छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुशील चंद्रा जी महासचिव श्री अविनाश शेट्टी जी ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।

बेलतरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु है,कृत संकल्पित- त्रिलोक चंद्र श्रीवास्

बिलासपुर–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में चाहे वह वनाचल हो,बिलासपुर शहर में आने वाले नगर निगम के वार्ड हो, ग्रामीण क्षेत्रों, सभी के सर्वांगीण विकास हेतु हम लोग कृत संकल्पित है, और यहां के माटी और मानुष के सेवा के लिए उनके कल्याण और विकास के लिए विगत 30 वर्षों से जुड़े हुए हैं, पूरा जीवन भी यहां के माटी की और मानुष के सेवा के लिए लगे रहेंगे ,यह बातें बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता ,पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता बॉलीवुड अभिनेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् 
ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गतौरी में विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किया, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता पंडित महेश मिश्रा, आयुष सिंह राज, प्रमोद साहू, विजय यादव  उपस्थित थे, इस अवसर पर ग्राम पंचायत गतौरी में पचरी निर्माण कार्य, नाली निर्माण
 कार्य,रनिंग वाटर निर्माण कार्य ,सहित अन्य कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गतौरी के सरपंच अश्वनी सोनवानी, लखन ओग्रे, युवा नेता मुकेश खरे, रामनाथ गढ़वाल गजानन गढ़वाल पंडित नागेंद्र शुक्ला अश्वनी तिवारी परदेसी भार्गव काशीराम सागर फेकू राम अंगारे ,गहिरा जोशी मनहरण अंचल विशेश्वर अनंत नरेंद्र रोहिदास अमेरिका उपग्रह संतोष मंगेशकर दयाल विजय
 विकास सूर्यवंशी उत्तरा कुमार खरे दिलीप अनंत सुखीराम मालिक राम पात्रे , राधेलाल सूर्यवंशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर ग्राम गतौरी के सैकड़ों जनों ने लोकप्रिय जन नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास का निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कराने हेतु आभार व्यक्त किया, और पुष्पहार, आतिशबाजी शाल श्रीफल से श्री त्रिलोक चंद्रश्रीवास  एवं अन्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया,

मन की बात का 101 वां एपिसोड स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ देखा -डॉ सुषमा सिंह

बिलासपुर–28 मई रविवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन का 101वा एपिसोड सुबह 11:00 बजे बूथ क्रमांक 217  मां सरस्वती विद्या मंदिर करगी कला कोटा बिलासपुर में स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ देखा गया एवं आने वाले समय में महिलाओं की क्षेत्र में समस्या निवारण एवं आने वाले दिनों में महिलाओं की महत्ती भूमिका पर भी चर्चा की गई ।
इस अवसर पर (भाजपा)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुषमा सिंह , खुश्बू यादव,घनश्याम दिक्षित, मनमोहन पांडे, संतोष ठाकुर, रितेश पांडे ,बृजेश सिंह स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सचिव सहित 8 समूह की 130 महिला सदस्य उपस्थित रहे।

28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महावारी दिवस भी महिलाओं के साथ मनाया गया महिलाओं के प्राथमिक स्वास्थ्य एवं जन
 जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा की गई ,आने वाले दिनों में किशोरियों के स्वास्थ्य लाभ शिविर लगाने पर भी जोर दिया गया इस क्रम में बेलगहना के स्व सहायता समूह की 100 महिलाओं से भी संपर्क साधा गया , समस्या पर जनसुनवाई कर आने वाले दिनों में समस्याओं के निवारण की क्रमबद्ध योजना भी बनाई गई

Saturday, May 27, 2023

बैमा में आत्मानन्द स्कूल की मांग..सभापति के प्रस्ताव पर सामान्य सभा की मुहर

बिलासपुर -:- हमेशा की तरह जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक हंगामेदार रहा। जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान अधिकारियों पर काम नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर किया साथ ही ग्रामीण क्षेत्र विकास को लेकर अधिकािरियों के सामने काम काज का नया प्रस्ताव पेश किया। सवाल जवाब के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया जाए। कुछ अधिकारियों को बार बार कहे जाने के बाद भी काम नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जाहिर किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने इस दौरान अलग अलग विभागों के अधिकारियों के सामने ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही मांग को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। अंकित गौरहा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत नंगोई से उरईहापारा तक नहर की साफ-सफाई किया जाए। ग्राम पंचायत पौंसरा नहर के माईनर से खेत को जोड़ने के लिए पाइप जरूरी है। ग्राम पंचायत लगरा एनिकट के बगल से पानी निकल रहा है। पानी ग्रामीण के घरों में घुस रहा है समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। 


         सभापति गौरहा ने ग्राम पंचायत खैरा (ल) स्थित पहरीखार में पुलिया मरम्मत कराने के साथ ही देवरी रोड में पानी निकासी के लिए 3 पाइप लगवाने की बात कहीं। उन्होने दुहराया कि ग्राम पंचायत फरहदा स्थित एनीकट के 6 गेट खराब है,नया लगाने या मरम्मत की जरूरत है। गतौरा से फरहदा खार तक 1 किलोमीटर नहर की साफ सफाई का किया जाना बहुत जरूरी है। ग्राम उर्तुम के नहर में एक माईनर की जरूरत है। जिससे किसानों के फसल को आसानी से पानी मिल सके।

ग्राम पोड़ी (स) में काली मंदिर से लेकर बहराखार तक व ग्राम पंचायत मानिकपुर में दिनेश मौर्या के प्लाट से लेकर खिलावन के बारी तक नहर के साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

सभापति ने वन विभाग अधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत महमंद में 10 एकड़ जमीन हैं। जमीन पर आम्रकुंज के लिए वन विभाग से 9 लाख की राशि स्वीकृत हुई थीं। काम अभी तक अधूरा है। इसका निराकरण किया जाए। गौरहा ने शिक्षा विभाग अधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत लगरा स्थित प्राथमिक शाला में शिक्षक निर्धारित समय पर नहीं आते हैं। हरदीकला में प्राथमिक शाला के लिए नवीन भवन निर्माण किया जाना जरूरी है। ग्राम पंचायत उर्तुम हरदीडीह में जर्जर प्राथमिक स्कूल का मरम्मत किया जाए। अंकित ने कहा पोड़ी (स) मिडिल स्कूल को भवन की आवश्यकता है। भवन नहीं होने से बच्चों को दो शिफ्ट में पढ़ाई करना पड़ रहा है।
        ग्राम पंचायत खैरा (ल) मिडिल स्कूल को तोड़कर नवीन भवन बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा। ढेंका स्थित मिडिल और प्राथमिक स्कूल के अलावा नगरौड़ी प्राथमिक स्कूल के मरम्मत की बात कहीं। ग्राम पंचायत फरहदा व खैरा (ल ) में हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होने कहा कि ग्राम बैमा प्राथमिक स्कूल में रसोई के लिए नवीन भवन की जरूरत है। इस दौरान सभापति ने बैमा में एक स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का प्रस्ताव रखा,प्रस्ताव का उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। ग्राम पंचायत नंगोई में मिडिल स्कूल स्वीकृत कराने और ग्राम पंचायत लिमतरी के प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी के विषय को अधिकारियों को अवगत कराया।
         अंकित ने कहा कि नगोंई में 5 माह से पेंशन नही मिल रहा है,समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें। बताया कि ग्राम पंचायत हरदीकला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई रखने के लिए अलग से भवन बनाए जाने के साथ ही ग्राम पंचायत लगरा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द से जल्द नए भवन में चालू करें।
सभापति ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पोड़ी (स) पशु चिकित्सक ग्राम पंचायत नहीं जाते है। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। ग्राम पंचायत नंगोई,खैरा (ल),धूमा,नगरोड़ी,मगरउछला,पौड़ी (स), महमंद समेत कई गांव में स्थित जर्जर हो चुके कई बिजली खंभों को बदलने के लिए भी कहा। विद्युत विभाग को ग्राम पंचायत खैरा (ल),पौड़ी (स),हरदीकला, में लो वोल्टेज की समस्या के कारण नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया साथ ही ग्राम पंचायत बैमा (खापरखोल) में स्कूल के पास से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।


 ग्राम पंचायत ढेंका में सन 2016 में NH130 में हैंड पम्प नष्ट हो जाने के कारण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को एनएच के द्वारा राशि भी दे दी गई है फिर भी आज तक बोर नहीं कराया गया।इस विषय में त्वरित कार्यवाही करने के साथ,ग्राम पंचायत नगोंई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी व पाइप लाइन के विस्तार का कार्य स्वीकृत नहीं हो पाया है। इसे स्वीकृत कराकर त्वरित पूर्ण करने को कहा ।

ग्राम पंचायत पौंसरा आश्रित ग्राम बनियाडीह,ग्राम बैमा, ग्राम नगरोड़ी ग्राम फरहदा,ग्राम हरदीकला,ग्राम उर्तूम, ग्राम पौड़ी (स) में वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण कई गांवों के हेैन्डपम्प खराब हो चुके हैं। लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी आज तक बोर नहीं कराया गया। विषय में त्वरित कार्यवाही करने को कहा साथ ही ग्राम पंचायत बैमा में जर्जर पानी टंकी को किसी आकस्मिक दुर्घटना के पूर्व पूर्ण रूप से नष्ट करने के लिए का मुद्दा भी उठाया। 

उद्यानिकी विभाग से ग्राम पंचायत हरदीकला व पौड़ी (स) के गौठान व शासकीय जमीन में मनरेगा के अंतर्गत वृक्षारोपण कराने और ग्राम पंचायत हरदीकला व पौड़ी (स) के जनप्रतिनिधियों,किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हर गांव तक विभागीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।


     सामान्य सभा में सभापति ने ग्राम पंचायत पौंसरा, उर्तुम,परसाही,बैमा,नंगोई में राशन कार्ड के लिए शिविर लगाने की बात कही। उन्होने कहा कि शिविर में कितने आवेदन आए कितने आवेदनों का निराकरण किया गया।संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला पंचायत सभापति ने स्कूल मरम्मत और नवीन भवन के लिए जिला पंचायत क्षेत्र में 2 करोड रुपए से अधिक राशि स्वीकृत होने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति धन्यवाद जहिर किया साथ ही उर्तुम से लगरा सड़क व मगरउछला लिमतरी मार्ग से फदहा सड़क के लिए 61 लाख स्वीकृत होने के लिए भी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को धन्यवाद दिया।

लाड़ली बिटिया सम्मान की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई -डॉ सुषमा सिंह

 
बिलासपुर–बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजक माननीय अंजय शुक्ला जी की सहमती से जिले केएवम् प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव से मुलाकात कर आगामी माह 2 जुलाई को होने वाले
  बिलासपुर जिला एवम् संभागीय स्तर के कार्यक्रम लाडली बिटिया सम्मान की सूचना देते हुए उनको सभी जानकारियों से अवगत कराया गया एवम् कार्यक्रम के मुख्यआतिथ्य काा
 निमंत्रण स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की ॥अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश प्रभारी विभा राव ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुषमा सिंह ,जिला संयोजक सीमा पांडे सह संयोजक कमल छाबड़ा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Friday, May 26, 2023

भाजपा का "चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान"लगातार जारी

गोरेला - प्रदेश में भाजपा चलबो गोठानो खोलबो पोल अभियान चला रही है इस कड़ी में गुरुवार को जिला जीपीएम जिला अध्यक्ष  श्री कन्हैया राठौर , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं चलबो गोठान खोलबो पोल  के  गौरेला से प्रभारी  विष्णु अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव,  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप सिघई , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुषमा सिंह, श्रीमती मनोरमा गुप्ता , रूपचंद ,विक्की अग्रवाल ,मनीष अग्रवाल ,देव प्रताप राजपूत, गुड्डा ठाकुर ,भंवर सिंह , सतीश आर्मो, मुन्ना साठे ,, भुनेश्वर चौधरी, मंगल, दुर्योधन करसाल , प्रदीप पांणे एवं बहुत संख्या में ग्राम वासी ग्राम पंचायत पीपरखुटी जनपद गोरेला गौठान , ग्रामपंचायत
 केवची की गौठान पहुंचे तो ना वहां गाय थी और ना ही व्यवस्था करने वाला कोई व्यक्ति गाय के विश्राम करने के लिए शेड का निर्माण तक नहीं किया गया था सिर्फ  कुछ बलिया जोड़कर छोड़ दिया गया था कही पर  घटिया स्तर का आधे अधूरे सेड का  निर्माण तो हुआ पर घटिया होने की वजह से पूरा का पूरा  उखड़ गया ।  वर्मी कंपोस्ट के लिए बनाए गए टैंक की जुड़ाई तक नहीं की गई थी बस मिट्टी  के ईट  रखे गए थे , कुछ जगह पर सीमेंट की जगह मिट्टी की जुड़ाई  की गई थी पशुओं को पीने का  पानी के टैंक पूरी तरीके से खाली थे,  गैठानो के औचक निरीक्षण की सूचना पाकर कुछ जगह पर वर्मी कंपोस्ट की जगह मिट्टी और गिट्टी के साथ  पत्थर लाकर भर दिया गया था 
 स्थानीय  ग्रामीणों से पता चला कि हर निर्माण का भुगतान हो चुका है हद तो तब हो गई जब  गोठान का गेट तक गायब मिला । बकरी और मुर्गी सेड भी अब तक नहीं बना था जबकि गोठानो में केंद्र की मोदी  सरकार द्वारा 14वें वित्त व 15 वे वित्त मनरेगा और डीएमएफ जैसे विभिन्न मदों से गांव व क्षेत्र के विकास के लिए भेजी गई राशि को सरपंचों को मजबूर कर दबाव पूर्वक गोठानो में जबरन दुरुपयोग कराया गया ।
भ्रष्टाचार के संबंध में गांव के बुजुर्ग और युवाओं से चर्चा की गई गांव वालों ने कहा कि केंद्र सरकार से भेजे गए पैसे को गांव के बिजली, पानी स्वच्छता ,स्कूल ,अस्पताल में खर्च किया जा सकता था किंतु उस पैसे का उपयोग गोठानो के नाम पर दुरुपयोग करके व्यापक भ्रष्टाचार किया गया ।
डॉ सुषमा सिंह ने बताया कि दो रुपए किलो की दर से गोबर को गांव वालों से खरीदने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है जितना गोबर खरीदा गया उससे 10 गुना ज्यादा वर्मी कंपोस्ट के नाम पर मिटटी मुरम युक्त खाद्य उसी क्षेत्र के किसानों को ₹10 प्रति किलो की दर से  जबरदस्ती सोसाइटी के माध्यम से बेचा जा रहा है जो किसान नहीं लेना चाहता है उसे सोसायटी के अन्य सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता है 
गुटान निर्माण में भी भारी भरकम गड़बड़ी और भ्रष्टाचार साफ तौर पर देखा जा सकता है ।

Thursday, May 25, 2023

दुकान संचालक को दुकान खाली करने खुलेआम तलवार दिखा कर मालिक ने दी धमकी...

बिलासपुर 25 मई 2023। बिलासपुर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके रामा मैग्नेटो मॉल के ठीक सामने "अन्ना डोसा" नाम से प्रसिद्ध साउथ इंडियन फ़ूड का एक होटल है। इस होटल के संचालक मुरली नूका ने तारबहार थाने में पप्पू यादव नाम के ज़मीन ठेकेदार के ख़िलाफ़ होटल में घुसकर तलवार दिखाकर धमकाने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की FIR दर्ज कारवाई है। घटना का cctv फुटेज भी सामने आया है जिसमें पप्पू यादव अपने एक साथी के साथ तलवार लेकर होटल के अंदर जाते और धमकी देने की मुद्रा में कुछ कहता दिखाई दे रहा है।
प्रार्थी ने बताया कि CG10R1525 नंबर वाली उसकी कार पर भी पप्पू यादव ने जबरिया कब्ज़ा कर लिया है।

उक्त मामले में पुलिस ने 25, 27 आर्म्स ऐक्ट और भादवि 294, 406, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रार्थी ने बताया कि पप्पू यादव आएदिन उसे धमकाता है और होटल ख़ाली कर देने को कहता है।
पुलिस से सम्बंध की दिखाता है धौंस 

प्रार्थी ने मीडिया को बताया कि पप्पू यादव पुलिस से घनिष्ठ सम्बंध होने की भी धौंस दिखाता है और कहता है कि "जहां शिकायत करनी है कर लो पुलिस तो मेरी मुट्ठी में है"।

Wednesday, May 24, 2023

कराटे प्रतियोगिता में बिलासपुर से 52 खिलाड़ी छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आज हुए रवाना

*राज्य  कराटे प्रतियोगिता में बिलासपुर से 52 खिलाड़ी  छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त कर आज रवाना हुये ।*    राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में 25 एवं 26 मई 2023 को होने जा रहा है जिसमें पूरे राज्य के

 21 जिलों से लगभग 350 खिलाड़ी 10 से 21 वर्ष तक के सभी वर्ग के कैटेगरी से बालक बालिकाएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे ।इसमें काता एवं कुमिते  दो कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें बिलासपुर जिले के 52 खिलाड़ी आज रात 11:55 बजे बिलासपुर चिरमिरी ट्रेन से रवाना होने
 जा रहे हैं इस खेल का आयोजन कराते  एसोसिएशन ऑफ मनेन्द्रगढ़  के द्वारा किया जा रहा है इस खेल में बालक वर्ग से दिव्यांश तिवारी2 5kg वर्ग में पृथ्वीराज  30kg आदित्य गढ़वाल हार्दिक यादव नैतिक निर्मलकर प्रहलाद निर्मलकर उत्तर निर्मलकर सूरज साहू सार्थक सिंह एवं अन्य है बालिका

 वर्ग में शारदा साहू   दिव्या साहू साहू श्रद्धा कुशवाहा ज्योति सिंह नव्या सिंह काव्या सिंह दुर्गा कौशिक स्वाति साहू मोनिका साहू खिलाड़ी भाग लेंगे यह टीम मुख्य कोच ठाकुर करण सिंह प्रतीक सोनी संजुक्ता दास के नेतृत्व में रवाना होगी छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसमें प्रशांत पांडे राघवेन्द्र सिंह अनिल चंदेल प्रार्थना खंडेलवाल संतोष पांडे केशव गोरख संतोष चौहान राकेश केशरीय दिलीप साहु अब्दुल खालिद एवं प्रदेश अध्यक्ष कराटे संघ सुशील चंद्रा आदि उपस्थित रहे।

वीर योद्धा श्रीमान महाराणा प्रताप की जयंती पर गुड्डू सिंह और अजीत सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक रैली

बिलासपुर–महाराणा प्रताप जयंती मे सरकंडा खेल परिसर से भव्य बाईक रैली निकाली गई।महाराणा प्रताप चौक में
 जाकर महाराणा जी प्रतिमा मे माल्यार्पण का रैली को विराम दिया गया ।इसके पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकली गई। इस भव्य बाइक रैली में
 दारा सिंह, निलेश सिंह,पालन सिंह, सम्भु ठाकुर, बबलू सिंह, बिट्टू सिंह, सक्ति सिंह, करिया गुड्डू, अजित सिंह,राम सिंह,बंटी राजपूत, दिपेन्द्र सिंह, विकास सिंह, आकाश 
 सिंह

, अभिषेक सिंह संदीप सिंह, अभय सिंह लवी सिंह, श्यामू सिंह, और भी सभी युवा साथी भारी संख्या  मे शामिल हुये।
और महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई।पूरा शहर जगमगा उठा जय शिवाजी जय भवानी के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।

Tuesday, May 23, 2023

राष्ट्रवादी कॉंग्रेस के यूथ सदस्यता अभियान में फिर दिखा आपस मे तालमेल की कमी


 बिलासपुर–राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के  यूथ सदस्यता अभियान का एक निजी होटल में आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50  युवाओं ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की जहां  कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रांजल को यूथ का अध्यक्ष बनाया गया जिनके नेतृत्व में लगभग 50 युवाओं ने सदस्यता ली !

आपस मे ताल मेल की कमी तब लगी जब बेलतरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी संजय सिंह चौहान मीडिया से बात कर रहे थे कि बीच में प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास संजय सिंह की बात को काटते हुए बोल पड़े
 यह कोई पहला मौका नही था जहां विश्वास ने ऐसा किया हो  संजय सिंह चौहान और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम पांडे के मना करने के बाद भी अपनी बातों लेकर बोलते रहे निलेश विश्वास का मानना है कि पार्टी के निर्णय पर उनका बिलासपुर में एकाधिकार है .....।
 निलेश विश्वास के द्वारा बीच बीच मे अपने ही लोगो की बातों को काटते देख  संजय चौहान अपना सर को पकड़ते हुए नजर आए वही प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम पांडे ने भी संजय चौहान की बातो से हामी भरते हुए निलेश विश्वास को चुप कराने की कोशिश की लेकिन निलेश विश्वास मीडिया से बात करते हुए इस तरह बर्ताव  कर रहे थे जैसे कि कोई अखाड़े में जंग लड़ रहे हो वैसे तो पूर्व में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के
 प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास पत्रकारों से तू तू मैं मैं कर चुके हैं ज्ञात हो कि नोवल वर्मा जी कुछ समय पहले बिलासपुर प्रवास पर थे और उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता की थी उसी समय निलेश विश्वास ने पत्रकारों से तू तू मैं मैं की थी  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास अपने बड़बोले पन के कारण कुछ ऐसा बोल गए थे कि मैं इसको इतना दिया हूं उसको उतना दिया हूं तो क्या मान लिया जाए की मीडिया में अपने बड़े-बड़े बयान बाजी और खबरों में छाए रहने के लिए इतना उतना देते हैं, देखना यह है कि जो व्यक्ति  संयम को नहीं रख सकता वह जनता का क्या भला करेगा ? जनता इनको कैसे स्वीकार करेगी? हालांकि बड़े-बड़े बयान बाजी और सोशल मीडिया पर स्लोगन इनका रोज देखने को मिल जाता है उसमे भी सोशल मीडिया पर भी जनता इनको नकारती  नजर आती है , इनके स्लोगन पर जनता का 2 लाइक 10 लाइक से ज्यादा उन्हें प्राप्त नहीं होते हैं इसी सोशल मीडिया को लेकर कुछ समय पहले खबरों में छाए हुए थे जिसमें खबर प्रकाशित हुआ था 10 दिन में 2 लाइक इन्हें प्राप्त हुए थे । लेकिन फिर भी जनता के बीच में इनकी सहभागिता कहीं नजर नहीं आती है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जी सिर्फ बयान बाजी और स्लोगन से काम नहीं चलता है साहब जनता के बीच
 जाकर जनता की समस्या को समझना पड़ता है लेकिन इन सबसे इनको क्या यह तो अपना बयान बाजी  में इतने मशहूर हो गए हैं कि अब इनके पार्टी के कार्यकर्ता भी इनसे दूर होने लगे हैं सूत्रों की माने तो इस आयोजन को प्रदेश प्रवक्ता द्वारा हाईजैक किया गया था। क्योंकि यह यूथ प्रकोष्ठा सदस्यता ग्रहण समारोह प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम पांडे के  कोटा निवासी प्रांजल के द्वारा की गई थी सूत्रों से पता चला कि विश्वास का यह कहना था की हमारे यहां आप कार्यक्रम करेंगे और हमें बिना जानकारी के नहीं कर सकते सूत्रों की माने तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास  के इस बर्ताव को समय-समय पर पार्टी के कार्यकर्ता हाईकमान को पहुंचाते रहे हैं लेकिन पार्टी हाईकमान इन्हें तो अपने गोद में बैठा रखा है,  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास देखा जाए तो राजनीति और बिजनेस को एक समान समझते हैं। तो क्या सत्ता में आने के बाद जनता के साथ भी बिजनेस करेंगे ?

छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह की उपस्थिति मे बिलासपुर संभाग का सात दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संम्पन्न

बिलासपुर–बिलासपुर संभाग के सात दिवसीय निःशुल्क आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफलता पूर्वक हुआ समापन।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अपेक्स बैंक के मान.अध्यक्ष श्री बैद्य नाथ चंद्राकर ने प्रशिक्षार्थियों से बिलासपुर संभाग में जगह जगह योग शिविर लगाकर लोगो को योग से जोड़ने की अपील की।
*समापन कार्यक्रम में योग आयोग के मान.अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा,आयोग के मान. सदस्य गण,श्री रविन्द्र सिंह, श्री गणेशनाथ योगी ने योग आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया गया।
*बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग 125 प्रशिक्षार्थियों ने सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग।
कार्यक्रम में डॉ. श्री भगवंत सिंग पूर्व विभागाध्यक्ष पण्डित रविशंकर विश्वविद्यालय , डॉ.श्री कप्तान सिंग विभाध्यक्ष रावतपुरा विश्वविद्यालय श्याम सुन्दर रैदास, अधीक्षक/
सहायक संचालक, राज्य संसाधन पुर्नवास केन्द्र माना कैम्प रायपुर, श्री रविकांत कुम्भकार, परीवीक्षा अधिकारी, छ.ग.
 योग आयोग, श्री आकाश शर्मा, सहायक लेखाधिकारी छ.ग. योग आयोग रायपुर श्री छबिराम साहू, श्रीमती ज्योति साहू एवं विभिन्न योग संस्थानों के योग विशेषज्ञ, निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र के समस्त योग प्रशिक्षक, योग साधकगण उपस्थित रहे।

Monday, May 22, 2023

आदमी पार्टी की बिलासपुर में पदयात्रा, आप की बात आपके साथ

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्वला कराड़े ने आप की बात आपके साथ पदयात्रा की
शुरू मन्नू चौक स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यपर्ण के साथ प्रारंभ की इस दौरान पदयात्रा टिकरापारा, गुजराती
 समाज भवन, नारियल कोठी, महारानी स्कूल से होते हुए वापस मन्नू चौक में आकर समाप्त हुई। इस दौरान आप आदमी पार्टी की नेता डॉ. उज्वला कराड़े ने दोनों पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों पाटियों ने प्रदेश की भोली भाली जनता को केवल सब्जबाग दिखाये है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से बड़े बड़े बादे तो किये लेकिन उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
आम आदमी पार्टी की नेता डॉ. उज्वला कराड़े द्वारा आज से स्थानीय मुद्दों को लेकर आप की बात आपके साथ पदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा के साथ डॉ कराड़े लोगों के घरों तक दस्तक देकर लोगों को जागरूक भी कर रही है।
 कांग्रेस शासन काल में किस तरह भ्रष्टाचार चरम पर है। बिलासपुर जैसे शांत शहर में आज अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बिलासपुर सहित प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ा है। नया बना छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले 23 सालों में जिस तेजी से विकास होना था उस तेजी से विकास नहीं हुआ है। प्रदेश का सबसे बड़ा दूसरे नंबर का शहर भी विकास के लिए तरस रहा है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स की बात की
 जाये तो यहां इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। बिलासपुर की जनता ने दोनों बड़ी पार्टियों के कार्यकाल को देखा है। लेकिन दोनों ही पाटियों ने जनता के साथ
 छलावा किया है। डॉ. उज्वला कराड़े ने कहा कि वही दूसरी और दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने जो काम पांच वर्षों में किया है। वह काम दूसरी सरकारों ने 50 वर्षों में नहीं
 किया है। दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में भी विकास कार्य तेजी से चल रहा है। आप की बात आपके साथ पदयात्रा का उद्देश्य ही लोगों जागरूक करना है। डॉ. उज्वला कराड़े ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसे बहुत कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।

सूर्यवंशी समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

बिलासपुर–सूर्यवंशी समाज का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
देवकीनंदन सभा भवन में आयोजित किया गया...आपको बता दे सूर्यवंशी समाज के छात्र और छात्राओं का सम्मान इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने समाज का नाम रोशन किया है...यही नहीं समाज को एक नयी पहचान भी दे रहे है..
.इस कार्यक्रम में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,नगर निगम के मेयर रामशरन यादव और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे...जिन्होंने समाज के लोगो से कहा की समाज में रहने वाले लोग समाज को जोड़कर रखते है और एकता में बहुत ताकत होती है..इसलिए एकजुट रहना बहुत जरुरी है...और जब तक समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे कोई भी व्यक्ति आगे नहीं बढ़ सकता...न विकास
 कर सकता है...इसलिए समाज का कार्यक्रम समय समय पर होता रहता है तो लोगो को जुड़ने और एक दूसरे से परिचय करने क अवसर भी मिलता है...वही अतिथियों ने सूर्यवंशी समाज को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये इसके बाद छात्रों का समाजसेवियों का और  बेहतर काम करने वालो का सम्मान किया गया जिसमे ग्रैंड न्यूज़ गुम्बर चैनल के सीनियर केमरामेन राकेश खरे भी शामिल रहे....जिनको शाल श्री फल देकर सम्मनित किया गया

Sunday, May 21, 2023

सर्व राजपूत समाज के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का तिलक नगर मे हुआ आयोजन

बिलासपुर–आज दिनांक 21,05,2023 को महाराणा प्रताप जी के जयंती के अवसर पर सर्व राजपूत समाज के
 तत्वावधान में रक्तदान शिविर तिलक नगर मे आयोजन किया गया जिसमें समाज के प्रमुख लोगो के साथ ये उपस्थित रहे,
  गुड्डू सिंह*अजित सिंह*करण ठाकुर*आशीष सिंह, पिंटू दुबे, विकास सिंह, आकाश सिंह प्रणय सिंह  पूनम सिंह गोल्डी सिंह भरत सिंह*समीर सिंह*
किरण सिंह,रूपेश शुक्ला करण गोयल, समाज के लोग उपस्थित थे


इसके अलावा पुरुषोत्तम दुबे भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा की "राजपूत है तो देश है" राजपूत हमारे देश का गौरव है,राजपूतो की देश के प्रति सच्ची श्रद्धा भक्ति देखकर बहुत ही गर्व होता है। 
जय राजपूत–जय महाराणा जी की।
*22,05,23 सोमवार,दोपहर 3:30 मे खेल परिषर से भव्य बाईक रैली निकलेगी*

क्षेत्रवासियों ने जताया,मुुख्यमंत्री भुपेश बघेल और त्रिलोक श्रीवास का आभार

बिलासपुर–बेलतरा क्षेत्र में करोड़ो की सौगात हेतु क्षेत्रवासियों ने जताया, भूपेश बघेल और त्रिलोक श्रीवास का आभार,, भेंट मुलाकात के दौरान विगत दिनों लगभग 1 सप्ताह पूर्व 12 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बेलतरा विधानसभा आगमन हुआ,इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 204 करोड के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, शिलान्यास किया ,तथा बेलतरा में आत्मानंद विद्यालय, महाविद्यालय, कॉलेज अकलतरी में को ऑपरेटिव बैंक नवीन शाखा, लखराम में डिस्पोजल पशु संग्रहण केंद्र सहित दर्जनों सौगात दिए, साथ ही साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दर्जनों समाजिक संगठनों को सामुदायिक भवन हेतु लाखों रुपयों का सौगात एवं भवन हेतु भूमि, लिफ्ट इरिगेशन क्रांति करण रोड सहित दर्जनों कार्य स्वीकृति करने की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र में अपार हर्ष व्याप्त है, बेलतरा विधानसभ 
क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस जनों ,पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं दर्जनों सामाजिक प्रमुखों ने आज क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की,उपस्थित लोगों ने इन सभी विकास कार्यों हेतु प्रयास करने पर और बेलतरा क्षेत्र के प्रत्येक मांगो, प्रत्येक समाजों की बातों को मजबूती से, सशक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने पर सक्रिय जुझारू कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्रश्रीवास का आभार माना, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का यह प्रयास है कि वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास करें, यहां के गांव -गरीब- मजदूर और किसान का विकास करें, और इसी दिशा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं ,भीषण गर्मी में हजारों लोगों ने बेलतरा में उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया, माननीय मुख्यमंत्री ने भी दोनों हाथों से बेलू को सौगात सौंपा है, जिसमें बेलतरा में एसडीएम लिंक कार्यालय, बेलतरा में आत्मानंद विद्यालय, लिबिया डी मोपका में आत्मानंद विद्यालय, लखराम में पशु डिस्पोजल केंद्र अकलतरी में सहकारी बैंक का शाखा सहित दर्जनों कार्य की घोषणा किए हैं,पूरे क्षेत्रवासी प्रदेश के
 यशस्वी मुख्यमंत्री और दिन-रात प्रदेश की चिंता करने वाले भूपेश बघेल जी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं ,इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित जनों में श्री राधेश्याम तंबोली, राम लखन जायसवाल,कृष्णा श्रीवास, जनक साहू पूर्व सरपंच, बूंदरू साहू ,रामप्रसाद चंद्राकर ,पुरुषोत्तम चंद्राकर, महेश मिश्रा कृष्णा श्रीवास आयुष सिंह राज ,चरण सिंह राज, राहुल गोरख, मोहन जायसवाल ,मुकेश अग्रवाल, कासिम अली ,असलम अली चंद्रप्रकाश केसरवानी, मकसूदन साहू ,बृजेंद्र साहू अभिमन्यु धीवर, पंचराम धीवर देवारी लाल यादव, परसराम यादव, पंचराम सानडे,मुकेश यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, गणेश वर्मा, दादू शिकारी, रमेश शिकारी सरपंच, कैलाश सिसोदिया, पहलवान शिकारी, सुखदेव तिवारी, उपेंद्र यादव हिदयेश कश्यप, संदीप रजक सोनऊ साहू, प्रशांत काछी ,सोनू कश्यप, सोनू निर्मलकर भागवत निर्मलकर ,मुकेश खरे ,अशोक खरे, मुकेश कोसले अंकित प्रेमी सूर्य प्रकाश कोसले, देव कुमार सरपंच गढवू, श्रीमती बबीता वर्मा सरपंच लखराम, श्रीमती प्रमिला मरावी उपसरपंच लिम्हा, सरपंच मेलनिडीह, होरीलाल नेताम, सरपंच गिधौरी, मन्नू सूर्यवंशी सरपंच, बामहू सुखसागर सूर्यवंशी कन्हैया साहू मनोज साहू डॉक्टर सीताराम श्रीवास, उमेश श्रीवास सरपंच, गोंद ईया अनिल साहू गोविंदा साहू शुभम श्रीवास प्रमोद साहू अनिल कश्यप अमन साहू दिलेश्वर सिंह ठाकुर यादव धनंजय यादव रामकुमार गेंदले रामकिशोर तिवारी रवि सूर्यवंशी सरपंच परसदा, कैलाश कस्तूरिया चतुर सिंह अजीत श्रीवास अजय कश्यप पुरन यादव, अरविंद शर्मा रोहन महानंद हर्ष कश्यप राहुल श्रीवास राहुल सिंह ठाकुर बंटी खान सरवर खान सुनील यादव राकेश चौहान नेहरू प्रधान, राजा श्रीवास दौलत सोनी पवन दास मानिकपुरी पप्पू मानिकपुरी राजेश यादव राम प्रसाद केवट, प्रहलाद साहू मनीष यादव सरपंच सेंदरी अकति राम भारद्वाज, योगेंद्र भारद्वाज प्रदीप पटेल मुकेश पटेल, भागवत निर्मलकर रामकिशोर जयसवाल राजू कश्यप, वासु पांडे दीपक नादम अनुराग शर्मा, मंगल बाजपाई सुखदेव दास होलुदास, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू प्रणव साहू राम किशोर सूर्यवंशी सरपंच खैरा जगत सोनी,शशि केवट सुभाष साहू कमलेश सिदार सरपंच मोहरा, दुर्गा सूर्यवंशी संजय श्रीवास दुर्गा करियारे डॉक्टर संजीव बनर्जी मुकेश कोसले मोहन कोसले विजय सूर्यवंशी इस्माइल खान श्याम रतन श्याम शंकर टेकाम रविंद्र सर उठे राजेंद्र सरोटिया दीपक श्रीवास संतोष पवार सीताराम जगत धर्मेंद्र श्याम द्रोण दास, कौशल श्रीवास्तव माखन बंजारे घनश्याम दिवस हरीश वर्मा नानू ध्रुव रामनाथ साहू गोविंदा यादव लोक प्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सुरेश लश्कर राजाराम धुरी रोहित लश्कर रवि श्रीवास राजेश टिकले महेंद्र शिकारी राजाराम निर्मलकर रामपाल रामफल साहू राजकुमार विश्वकर्मा, उमेश श्रीवास मनीष श्रीवास्तव कुमार श्रीवास नवीन श्रीवास सुमित श्रीवास् चंद्रमणि श्रीवास, अभिषेक यादव लक्ष्मी यादव डॉक्टर प्रेमलाल सारथी उत्तम राज मणि वर्मा, नंदकिशोर वर्मा छोटे सुरेंद्र सैनी, राजाराम साहू भागवत कोरी राघवेंद्र गहवई, सहित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों जन उपस्थित थे,

कोल श्रमिकों हेतु सम्मानजनक वेतन समझौता करने मे BMS की अहम भूमिका

कोरबा –भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी ने जानकारी दिया कि,कोल उद्योग में कार्यरत मजदूरो का वेतन समझौता-11  दिनांक 20 मई 2023 को कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में फाइनल एग्रीमेंट में पांचों केंद्रीय श्रम संगठन एवम कोल इंडिया प्रबंधन के बीच हस्ताक्षर हुए। 10 वां वेतन समझौता का समय सीमा दिनांक 30 जून 2021 को समाप्त हुआ,लेकिन जेबीसीसीआई-11 का गठन जल्द से जल्द हो इसके लिए BMS द्वारा 5  जनवरी 2021 को दिल्ली में स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी की बैठक में श्रीमान के.लक्ष्मा रेड्डी जी ने माननीय कोयला मंत्री के समक्ष वेतन समझौता 11 के गठन की बात मजबूती से  रखी । उसके बाद 5 फरवरी 2021को कोल इंडिया के सभी कंपनी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष BMS द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर बनाये गए दबाब के कारण ही कोल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10 वे वेजबोर्ड की समय सीमा खत्म होने के पूर्व ही 8 मई 2021 को कोल इंडिया प्रबंधन को जेबीसीसीआई 11के गठन का नोटिफिकेशन जारी करने को बाध्य होना पड़ा । समय सीमा समाप्त होने से पूर्व गठन होने वाला
 जेबीसीसीआइ 11 अब तक हुए  ,1 से लेकर 10 वे वेजबोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है । जबकि अन्यान्य संगठन 10 वें  वेजबोर्ड को अन्तिम वेजबोर्ड बताकर दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से यह प्रचार किया कि ,इसके बाद यह सरकार आगे कोई वेजबोर्ड देने वाला नही है। 
BMS ने जनवरी 2021 माह से ही सरकार,प्रबंधन पर जेबीसीसीआई  गठन का दबाव इसलिए बनाया की  इंटक संगठन द्वारा कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था की, जब तक इंटक के प्रतिनिधि को जेबीसीसीई में शामिल नहीं करते तब तक जेबीसीसीआई का गठन न किया जाय। जबकि आपसी गुटो के झगड़े में मजदूरों के हित को महत्व नहीं दिया गया।
जेबीसीसीई गठन के बाद बैठके नियमित हो और जल्द समझौता हो इसके लिए BMS ने समय समय पर मजदूरों के बीच जाकर उनके सहयोग से आंदोलन किया।कुछ संगठन प्रतिनिधि की जेबीसीसीआई बैठक में कुर्सी के क्रम की लड़ाई और व्यक्तिगत श्रेय की होड़ में संगठन प्रतिनिधियों  में आपसी समन्वय की कमी के कारण कोल इंडिया प्रबंधन MGB 3% प्रतिशत के ऊपर न चढ़कर श्रमिकों का मजाक तक उड़ाने का दुःसाहस किया। उस समय BMS के नेतृत्व में चारो यूनियन प्रतिनिधि ने माननीय कोयला मंत्री, भारत सरकार से दिल्ली में भेट कर चर्चा के दौरान कोल इंडिया प्रबन्धन की तानाशाही रवैये पर नाराजगी जताई । तदोपरांत कोल मंत्रालय के आंतरिक हस्तक्षेप से प्रबंधन ने 5 वीं बैठक में 10% MGB बढ़ाया था।उसके उपरांत  संगठन द्वारा 9 अक्टूबर को पूरे कोल इंडिया में पुनः विरोध दिवस मनाया गया,साथ ही दिनांक 17 नवंबर 2023 को दिल्ली संसद भवन पर BMS द्वारा "सार्वजनिक उद्योग बचाओ" को लेकर आयोजित "विशाल धरना प्रदर्शन" में कोल मजदूरों ने भारी संख्या में भाग लेकर धरना प्रदर्शन/ आंदोलन को सफल बनाया।वेतन समझौता 11 जल्द करो को लेकर कोल सचिव, कोल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के समक्ष BMS के कोल उद्योग प्रभारी, श्रीमान के. लक्ष्मा रेड्डी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर मजदूरों का रोष प्रकट किया। कोयला मंत्री से भेट कर वेतन समझौता के विलंब से कोल मजदूरों में व्याप्त रोष से हड़ताल होकर  देश और उद्योग को भारी क्षति की प्रबल संभावना से अवगत कराया गया। इसके बाद कोल इंडिया प्रबंधन पर मंत्रालय के दबाव एवं भा.म. संघ के अथक प्रयास के कारण ही दिनांक 3 जनवरी 2023 को MGB 19%  पर आम सहमति बनाने में सफलता मिली । लेकिन इस बीच कुछ संगठन द्वारा व्यक्तिगत श्रेय लेने का प्रयास कर DPE का मुद्दा उठाकर मजदूरों को भ्रमित एवम गुमराह करने का प्रयास किया गया। जबकि बीएमएस के कोल उद्योग प्रभारी श्रीमान के. लक्ष्मा रेड्डी जी द्वारा पूर्व से ही यह स्पष्ट रूप से कहा गया था की, DPE  कोई मुद्दा ही नहीं है। उसके उपरांत 9 वी बैठक से इंटक यूनियन के पक्ष में कोर्ट का निर्णय आने पर प्रबंधन के समक्ष इंटक के सभी गुटो ने जेबीसीसीआई  मेंबर के लिए अपने अपने प्रतिनिधि की सूची देने से कौन से गुट को जेबीसीसीआई में शामिल किया जाय,इसके लिए कानूनी सलाह लेने में प्रबंधन द्वारा विलंब करने के कारण  9 वी बैठक जो की फरवरी 2023  में होनी चाहिए थी, उसमे विलंब हुआ। अन्यथा  बीएमएस श्रम संगठन 31 मार्च 2023 के पूर्व ही वेतन समझौता को फाइनल करना चाहता था। 9 वी बैठक  इंटक यूनियन की पहली बैठक थी । उन्होंने भी 19% MGB मिलेगा की नही इस पर प्रश्नचिन्ह लगाया फिर कोल इंडिया चेयरमैन द्वारा  इसके लिए पूरे सदन को आश्वस्त किया गया । कुछ मुद्दो पर सहमति बनी, 19, 20 मई 2023 की बैठक में लगभग सभी बिंदुओं पर आम सहमति बनने के कारण सम्मानजनक ऐतिहासिक समझौता पर सभी संगठन प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हुए और अंततोगत्वा वेतन समझौता फाइनल हुआ।  सभी कोल मजदूरों ने समय समय पर वेजबोर्ड जल्द एवम सम्मानजनक समझौता के लिए संगठन द्वारा  किए गए आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से किए गए सहयोग के लिए संगठन आप सभी का आभार प्रकट करता है । भारतीय मजदूर संघ इस जीत का श्रेय कोल उद्योग में कार्यरत आम श्रमिको को देता है । भविष्य में भी संगठन इसी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा समस्त कोल उद्योग कर्मियों से करता रहेगा । भारत माता की जय।
               
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ(BMS)

अशोक कुमार सूर्यवंशी
               महामंत्री 
भा.को.ख.म.सं.,बिलासपुर(बीएमएस)

भारतीय मजदूर संघ के अथक प्रयास से कोयला कर्मचारियों का NCWA - 11वां वेतन समझौता सम्पन्न


कोरबा–भारतीय मजदूर संघ के सभी सदस्यों के अथक प्रयास से कोयला कर्मचारियों का NCWA 11 वां वेतन समझौता सम्पन्न :- टिकेश्वर सिंह राठौर
आज कोलकाता में जेबीसीसीआइ की दो दिवसीय बैठक में कोयला कर्मचारियों का NCWA-11वां वेतन समझौता सम्पन्न करा लिया गया उक्त बातें दुरभाष पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष, टिकेश्वर सिंह राठौर ने  बताया उन्होंने कहा कि, लगातार हमारे कोल प्रभारी के.लक्ष्मा रेड्डी जी भारतीय मजदूर संघ के उप महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य सुरेन्द्र कुमार पांडेय ,अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य सुधीर घुरडे जी अथक प्रयास से आज कोयला कामगारों के
 11वां वेतन समझौता सम्पन्न हुआ यह एक सम्मानजनक व ऐतिहासिक समझौता है। जिसे सम्पन्न कराने में भारतीय मजदूर संघ की अहम भूमिका रही है। हमारे कोल प्रभारी वेतन समझौता कराने के लिए कोल प्रबंधन तथा भारत सरकार के कोयला मंत्री तक कोयला कामगारों की बातों को प्रमुखता से रखते हुए आज एक ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न कराने में भारतीय मजदूर संघ सफल रही है ।
 टिकेश्वर सिंह राठौर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ प्रारंभ से ही बोल रहे थे कि DPE कोई मुद्दा नहीं,किसी भी तरह से कोयला कर्मचारियों के वेतन समझौता में बाधा नही है। वह प्रबंधन की परेशानी है पर कुछ तथाकथित ट्रेड यूनियन के लोग DPE मुद्दे का हवाला देकर हमारे कोल कर्मियों को गुमराह कर रहे थे। पर भारतीय मजदूर संघ साफ-सुथरे तरीके से ट्रेड यूनियन चलाती है और आज NCWA 11वें वेतन समझौता का सम्पन्न होना इसका जीता जागता उदाहरण हैं । कोल जगत के सभी कर्मचारियों को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की ओर से कोल इंडिया के सभी कोयला कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ!
।।भारत माता की जय।।

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...