Tuesday, January 31, 2023

सीएमडी महाविद्यालय में लगेगा योग शिविर बैठक में रविंद्र सिंह ने लिया निर्णय

 बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह के अध्यक्षता में आज बिलासपुर योग कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई । जिसमें निर्णय लिया गया कि 3 से 5 फरवरी तक सी एम दुबे महाविद्यालय खेल मैदान में योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम कराया जाएगा । छत्तीसगढ़ योग आयोग व ईनाया फाऊंडेशन के द्वारा 3 फरवरी को प्रातः 6:30 बजे योग प्रशिक्षण के साथ ही साथ महिला सुरक्षा पर भी महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा चर्चा व मार्गदर्शन दिया जायेगा । 

वही 4 फरवरी को योग प्रशिक्षण उपरांत जल नीति कार्यक्रम पश्चात यातायात सुरक्षा नियम पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है । और 5 फरवरी को योग कार्य के बाद विलासा मैराथन दौड़ का आयोजन रखा गया है । इस कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जाएगी । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी ने कहा की हम योग को अनिवार्य रुप मे जीवन मे शामिल करे । 

 योग के माध्यम से हम जहां शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं । वही योग से कहीं न कही इस प्रतिस्पर्धा के दौरा मे हम अपने आप को मजबूत पाते है। आज की दिनचर्या में योग का बहुत महत्व है । करोना कार्यकाल में भी देखने को मिला कि जो लोग नियमित योग करते हैं ।वे कहीं ना कहीं महामारी के समय मे भी अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रख पाये है । आओ हम सब मिलकर योग के माध्यम से स्वस्थ समाज बनाये योग करे निरोगी रहे । इसअवसर पर योग आयोग जिला प्रमुख अविनाश दुबे मोनिका पाठक ईनाया फाउंडेशन के अब्दुल खालिद आजम मिर्जा विनीता गबेल नजीम खान राहुल गबेल योग आयोग के मास्टर ट्रेनर लिली ठाकुर राजेश त्रिदेवी त्रिलोक नागेश रश्मि सारथी आरती वर्मा सतीश बरेठ संतोष पांडेय कर्ण सिंह श्वेता गुप्ता अंकित भोई मीनाक्षी श्रीवास्तव ओंकार दास महंत नरेश कौशिक मधु चौरसिया अनुराग विश्वकर्मा योगिता बरेठ दिलीप साहू ङाली बरेठ जागृती कश्यप आदि उपस्थित थे।

मदर टेरेसा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरविन्द गगर-बंधवापारा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

 बिलासपुर –मदर टेरेसा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरविन्द गगर-बंधवापारा में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

बच्चों ने पंची नृत्य, सुआ नृत्य, देशभक्ति गीतों ने अभिभावको का मन मोह लिया। छोटे बच्चों के रोबोटिक कृत्य ने खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय विधायक श्री शैलेष पाण्डेय जी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सम्मानीय पिंकू पाण्डे,

वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधी पूर्णानन्द चन्द्रा ,का सहयोग सराहनीय रहा था कार्यक्रम का संचालान विद्यालय की शिक्षिका रजनी धुर्वे ने किया। प्रधानाचार्य श्रीमति दया सोनी ने विद्यालय का

प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पढाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी प्रकाश डाला समापन की घोषण संस्था सचिव भूपेन्द्र सोनी ने किया।

Monday, January 30, 2023

इशहाक कुरैशी के प्रबल नेतृत्व में आजाद युवा संगठन की बैठक संपन्न

 बिलासपुर –आज़ाद युवा संगठन की बैठक हुआ संपन्न।मस्तुरी विधानसभा एवं बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं 42 शहीद चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई बैठक में वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। 


बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख़ इशहाक कुरैशी के अलावा श्री दिनेश कुमार पाण्डे,उषा बाई, महेशिया गोड़,लक्ष्मीं गोड़,जेठीया यादव,शुकवारा बाई,सुनीता राजपूत,इंद्रा बाई, उर्वशी बाई, धान बाई,कुमारी बाई,कमला बाई,कोशलिया बाई,रामा राजपूत,नंदरानी, आदि लोग उपस्थित रहे।

जनता दरबार एक मुहिम की बदौलत मिला पीड़ित को न्याय

 बिलासपुर–जनता दरबार एक मुहिम के तहत आज मस्तूरी थाना के अंतर्गत दर्रीघाट के निवासी गरीब परिवार को आखिर कार न्याय मिल ही गया। न्याय की गुहार के लिए दर दर की  ठोकर खाने पे मजबूर पीड़ित परिवार ने जनता दरबार एक मुहिम का दरवाजा खटखटाया जिसकी संचालिका उषा आफले ने उनकी मदद करने की ठान ली और उनको न्याय भी दिलाया।



पूरा मामला कुछ इस तरह है

मस्तूरी थाना क्षेत्र के दर्री घाट निवासी पीड़ित मुकेश टंडन ने अपनी पत्नी के नाम बाइक फाइनेंस  कराया था जिसकी किश्त की राशि मेरी उनकी पत्नी अनीता टंडन के

पंजाब एण्ड सिघ बैंक शाखा दरीघाट के माध्यम से प्रतिमाह

जमा किया भी जा रहा था।

 इसके बाद आवेदक अपनी पत्नी के साथ सूरत गुजरात

ईट भट्टा में काम करने के लिए चला गया।उसी दौरान हीरो फायनेन्स

कार्पोरेशन एजेंट एवं वसूली अधिकारी अमरेंद्र सिंह जो महाकाल फाइनेश कम्पनी तोरवा नाका में कार्यरत है जिसने पीड़ित  की गाड़ी को उसके निवास गृह से

उसके बड़े भाई अनिल टंडन के कब्जे से यह कहकर ले गया कि गाड़ी की दो किश्त जमा नहीं हुई है, जिससे गाड़ी कम्पनी द्वारा जप्त कि जा रहा है।


जबकि आवेदक द्वारा ऋण की सम्पूर्ण अदायगी हीरो फायनेन्स

कार्पोरेशन लिमिटेड के एजेंट हैदर शेख एवं सादाब खान द्वारा नियमित रूप से जमा किया गया एवं उसकी रसीद भी दी गई परन्तु इसकी जानकारी नहीं है कि

उन्होंने फायनेन्स कम्पनी में पैसा जमा किया या नहीं  लेकिन उसके द्वारा दी गई  रसीद प्रार्थी के पास मौजूद है।

प्रार्थी लगातार इस बात की शिकायत मसूतुरी थाने में करते आ रहा लेकिन मस्तूरी पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नही जा रही थक हर आवेदक एसपी कार्यालय पहुंचा।



आवेदक की जानकारी में यह बात आयी है कि हीरो फायनेन्स कार्पोरेशन लिमिटेड के एजेंट हैदर शेख एवं सादाब खान तथा महाकाल फायनेन्स कम्पनी के अमरेन्द्र सिंह द्वारा एकराय होकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी का अपराध किया गया है तथा आवेदक की गाड़ी विधि विरूद्ध तरीके से जप्त करके विक्रय कर दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग की जानकारी के अनुसार उक्त वाहन मोटर सायकल आज भी आवेदक के पत्नी के नाम पर है। 

आवेदक एवं उसकी पत्नी अत्यंत ही गरीब परिवार से है। 

दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं बार-बार थाने में निवेदन करने के बाद भी पुलिस थाना मस्तुरी द्वारा कार्यवाही  नही किया जा रहा है।


        उषा आफले (संचालिका जनता दरबार एक मुहिम)

जिसके बाद जनता दरबार की संचालिका पिडित परिवार को एसपी कार्यालय ले कर जहा एसएसपी महोदया ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की बात कही और इसके बाद मस्तूरी पुलिस द्वारा आरोपीयो सादाब खान और हैदर शेख के ऊपर धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की

Sunday, January 29, 2023

बिलासपुर व्यंजन मेला का आनंद उठाया सभापति अंकित गौरहा ने,अंकित गौरहा ने बताया कार्यक्रम को विशेष

बिलासपुर -:-  सीएमडी महाविद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का रविवार को गरिमामय माहौल में समापन हुआ । दो दिवसीय पारम्परिक व्यंजन मेला का आयोजन अखण्ड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के बैनर तले किया गया। मेला पहुंचकर लोगों ने जमकर छत्तीसगढ़ की पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद जमकर चखा। कार्यक्रम में मुख्य़ अतिथि अमर अग्रवाल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा,विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत समेत सभी अतिथियों ने ना केवल व्यंजन का स्वाद लिया,बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनन्द उठाया। 

 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। अमर ने कहा पिछले सात साल से बिना बाधा पारम्परिक व्यंजन मेला में आ रहा हूं। 

व्यक्तिगत तौर पर हर साल मेला का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल अपनी परम्पराओं को करीब से देखने का अवसर मिलता है। एक मंच के नीचे प्रदेश के सभी व्यंजनों का एक साथ ना केवल देखने बल्कि स्वाद लेने का अवसर मिलता है। 


प्रदेश में यह अपनी तरह का अनूठा और शानदार आयोजन है। अमर ने बताया कि प्रदेश के बाहर भी अपने मित्रों, शुभचिन्तकों के बीच ना केवल अपनी छत्तीसगढ़ी पारम्परिक व्यंजनों का जिक्र करता हूं। बल्कि स्वाद के अनुभवों को साझा करता हूं। इतना ही नहीं लोगों को निमंत्रित भी करता हूं..कि प्रकृति की गोद में बसे छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन का स्वाद जरूर लें। छत्तीसगढ़ जैसा पारम्परिक व्यंजन का स्वाद दुनिया में कही और नहीं मिलेगा। यह ठीक है कि हर प्रांत की व्यंजनों को लेकर अपनी पहचान होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ जैसा व्यंजन का कहीं और स्वाद नहीं है। अमर ने दुहराया कि बिलासपुर का प्रदेश और देश में कई बातों को लेकर एक अलग पहचान है। इसमें एक पहचान हमारा व्यंजन भी है।

कार्यक्रम के अतिथि अंकित गौरहा ने कहा कि कार्यक्रम में शिरकत कर गर्व महसूस कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ माटी की खुश्बू ही अलहदा करने वाला है। जब छत्तीसगढ़ व्यंजन की बात चले..और खाने के लिए ना मचले..यह संभव नहीं है। जैसे भारत की विविधता ही एकता का कारण है। वैसे ही छत्तीसगढ़ व्यंजनों की विविधता ही हमारी सामुहिक कला संस्कृति और स्वाद की पहचान है। आज बाजार में व्यंजनों की किताबों की भरमार है। लेकिन छत्तीसगढ के व्यंजनों की सानी ना तो देश में है और ना ही विदेश में। लोगों को लगता है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी क्षेत्र है इसलिए यहां का खान पान सामान्य से अलग हटकर होगा। यह सच है कि हम सादगी वाले लोग हैं। लेकिन हमारा खान पान किसी भी फाइव स्टार से ऊपर का है। यही कारण है कि दिल्ली से लेकर मुम्बई तक किसी भी फाइव स्टार होटल में छत्तीसगढ का व्यंजन सबसे महंगा और सर्वाधिक पसंद किए जाने वाला होता। 

 अंकित ने कहा हमारी बस इतनी ही कामना है कि हम इसी विविधता को बनाकर व्यंजनों की तरह  जुल मिलकर रहें। समाज के बच्चे पढ़ें लिखे और सर्व संस्कृति को समाहित कर प्रगति करें। भगवान परशुराम की तरह ओजस्वी और विद्याव्यसनी बने। प्रदेश देश और दुनिया में भारतीय परम्परा का संदेश प्रवाहित करें। संगठित होकर समाज और मानव जगत को ऊंचाई देने में अपना योगदान दे। 

कार्यक्रम के अंत में दोनो नेताओं पारम्परिक व्यंजन का स्वाद चखा। बच्चों की सांस्कृति कार्यक्रम का आनन्द उठाया। बच्चों के साथ बच्चों की तरह खेला भी। लोगों ने भी इस दृष्य को कैमरे में कैद किया। इस दौरान आयोजक मण्डल के सदस्य पंडित योगेश तिवारी, चित्रा तिवारी,मोहित मिश्रा,अविनाश शर्मा,अथर्व मगर के अलावा अलावा पंकज मिश्रा,बबलू कश्यप,पार्षद रंगा नादम,विभा गौरहा,सीमा पाण्डेय ,रोहित मिश्रा समेत समाज और शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

बिलासपुर – जिले में 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता  का शुभारंभ हो चुका है। इसमें 19 जिले से 550 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता 29 से 31 जनवरी तक जिला खेल परिसर, सीपत रोड सरकंडा में होगी। यहां चार वर्ग सीनियर महिला व पुरुष, जूनियर, सब जूनियर और कैटेड बालक व बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। 

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को शाम 5 बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार प्रदीप शर्मा, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, विशेष अतिथि महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, एसएसपी पारुल माथुर, डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के सम कुलपति डा.जयती मित्रा हैं।



प्रतियोगिता की सम्पूर्ण व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा पूर्ण किया जा चुका है, खिलाडियो के लिए ठहरने एवम भोजन की व्यवस्था साइंस कालेज परिसर स्थित न्यू कन्या छात्रावास में किया गया है।



भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन,बिलासपुर (बीएमएस) की वार्षिक सम्मेलन कुसमुंडा में संपन्न

 कोरबा– भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) की *वार्षिक सम्मेलन* सीनियर रीक्रिएशन क्लब, कुसमुंडा में   संपन्न हुआ । जिसमें प्रमुख रूप से *श्रीमान के. लक्ष्मा रेड्डी जी,* प्रभारी कोल उद्योग सह_ जेबीसीसीआई सदस्य भा.म.सं. नई दिल्ली, *श्री टिकेश्वर सिंह राठौर,* अध्यक्ष_ अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, *श्री राधेश्याम जायसवाल* श्रमिक शिक्षा बोर्ड, छत्तीसगढ़ के चेयरमैन/ उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ, छ.ग. प्रदेश, श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, अध्यक्ष_ भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर, श्री अशोक कुमार सूर्यवंशी महामंत्री_ भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर एवं श्री नवरतन बरेठ, जिला मंत्री_ भारतीय मजदूर संघ, जिला कोरबा तथा कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका एवं एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के  पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य, महिला पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई ।


       आज दिनांक_ 28 जनवरी 2023 को भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) की *वार्षिक सम्मेलन* में पधारे श्री के. लक्ष्मा रेड्डी जी, श्री राधेश्याम जायसवाल जी, श्री टिकेश्वर सिंह राठौर, श्री नवरतन बरेठ का संगठन की ओर से भव्य फूलों की माला एवं बुकें, बाजा_ गाजा के साथ कॉलोनी परिसर के अंदर रैली निकालते हुए 11 वां वेतन समझौता की सफलता पर  पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रुप से स्वागत सकार करते हुए सम्मान किया गया 


       सदन में संगठन की वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा,भारत माता,श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी  जी की छायाचित्र के समक्ष मंचस्थ अतिथियों के द्वारा  पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वार्षिक सम्मेलन में संगठन के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी द्वारा वर्ष_ 2022 में की गई संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण महासचिव प्रतिवेदन के द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2022 की आय_ व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन संगठन के कोषाध्यक्ष श्री महादेव पाल के द्वारा रखा गया। जिसे सदन ने भारत माता की जय घोष के साथ पारित किया । वार्षिक सम्मेलन में पधारे श्री राधेश्याम जयसवाल, उद्योग प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने कहा की वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अपने सभी उद्योगों में कर्मचारियों के हित में कार्य कर रही है । लेकिन देश की ऊर्जा को देखते हुए देश हित में कोयला उत्पादन में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है । कोयला क्षेत्र में बिलासपुर पंजीकृत यूनियन सभी प्रकार के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहती है। आने वाले वर्ष_ 2023 में संगठन की सदस्यता पर विशेष जोर देते हुए संख्या बढ़ाने की बात उन्होंने रखी। श्री जायसवाल जी ने विशेष जानकारी दीया की आगामी 22 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंदर नियमित एवं ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने जा रही है । अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे देश के अंदर देश हित में कोयला की खपत को देखते हुए कोल इंडिया में कार्यरत कर्मचारी अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए उत्पादन एवं उत्पादकता पर पूरी ईमानदारी से कार्य करती है। लेकिन खदानों में सुरक्षा की स्थिति, कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि सुरक्षा की मापदंडों में प्रबंधन कहीं न कहीं चूक कर रही है । वार्षिक सम्मेलन के संदर्भ में उन्होंने कहा पिछले बीते वर्ष 2022 में जिस प्रकार से संगठन  के पदाधिकारी/ कार्यकर्ता एवं सदस्यों ने मिलकर उत्कृष्ट काम किया है । संगठन द्वारा किए गए कार्यों को  कर्मचारियों के बीच में रखते हुए वर्ष_ 2023 में सदस्यता संख्या पर वृद्धि करने हेतु योजना तैयार करना होगा । संगठन की वार्षिक सम्मेलन में प्रमुख रूप से पधारे श्रीमान के. लक्ष्मा रेड्डी, प्रभारी_कोल उद्योग सह जेबीसीसीआई सदस्य, भारतीय मजदूर संघ, नई दिल्ली ने पूरी सदन को जानकारी देते हुए कहा कि 19% मिनिमम गारंटी बेनिफिट (एमजीबी) संयुक्त श्रम संगठन की सहमति पश्चात तय किया गया । जो  कर्मचारियों का सबसे बेहतर समझौता हुआ है । इसके लि  बहुत ज्यादा संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं पड़ी । 11वां वेतन समझौता, 10 वां वेतन समझौता से कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा । उन्होंने जल्द ही अन्य मुद्दे जैसे मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा, अंडरग्राउंड सुविधा, वाशिंग सुविधा, एलटीसी, प्रमोशन, सामाजिक सुरक्षा, एवं अन्य सभी अलाउंस पर जल्द ही बैठक कर निपटारा किया जाएगा । साथ ही उन्होंने बंद पड़ी खदानों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, देश में कोयला की मांगों को देखते हुए प्रबंधन खदानों को आउटसोर्सिंग की ओर ले जा रही है।  बंद खदानों पर ध्यानाकर्षण नहीं किया जा रहा है । आने वाले बैठकों में भारतीय मजदूर संघ की ओर से कोल इंडिया में कर्मचारियों की घटती संख्या, नई भर्ती एवं बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू करने तथा कर्मचारियों की नई भर्ती पर  प्रबंधन से चर्चा की जाएगी । साथ ही कोयला क्षेत्र में काम करने वाले ठेका के कर्मियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि, कोयला खदानों में कार्यरत ठेका कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए उत्पादन बढ़ा रही है । लेकिन उन्हें आज भी एचपीसी के दर पर ठेका मालिकों द्वारा वेतन नहीं दिया जा रहा है , साथ ही सामाजिक सुरक्षा के तहत जो सुविधा उन्हें मिलनी चाहिए वह भी नहीं दिया जा रहा है । भारतीय मजदूर संघ आने वाले समय में इस बात पर भी विशेष ध्यान देते हुए ठेका कर्मियों को उनके मेहनत के अनुसार कंपनी द्वारा निर्धारित एचटीसी दर पर वेतन, कार्य के घंटे, सामाजिक सुरक्षा आदि विषयों पर प्रबंधन से गहन चर्चा की जाएगी । श्री रेड्डी जी ने भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर की वार्षिक सम्मेलन की सफल आयोजन पर कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका क्षेत्र एवं मुख्यालय बिलासपुर के सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा  कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए,आने वाले वर्ष _2023 में मिलजुल कर कार्य करते हुए संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया । 

     उक्त वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका एवं मुख्यालय बिलासपुर के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता एवं महिलाओं की उपस्थिति भारी संख्या में रही । श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों तथा सदन में उपस्थित सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की गई ।

प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में उपस्थित हुए रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –बिलासपुर न्यायधानी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रियदर्शनीय समाज सेवा समिति द्वारा एक शाम देश के नाम सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन राघवेन्द्र राव सभा भवन में रखा गया था ।

 इस कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया ।


 तत्पश्चात समिति के सदस्यो द्वारा अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ से किया । गया । इस वर्ष समिति द्वारा एक सम्मान समारोह भी रखा गया था ।


 जिसमे बिलासपुर के जाने-माने हास्य कवि श्री अशर्फी लाल सोनी का सम्मान 30 साल बाद प्रतिक चिन्ह देकर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेश पांडेय जी रहे । वही कार्यक्रम के अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी ने किया । 


विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवा किशोरी लाल गुप्ता रंजीत सिंह खनूजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गवई ङा तरु तिवारी शिवा मुदिलयार युवा नेता आशीष गोयल महिला नेत्री मार्गेट बेंजामिन अनिता राम आदि उपस्थित रहे । 


कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक विजय दुबे अकाश दुबे दीपक मिश्रा राजेंद्र सोनी ।। राजा ।। धनंजय चंद्रवंशी आदर्श विश्वकर्मा नरेंद्र चंदेल नीरज जैन श्रवण कुमार यादव ।। बाबा ।। मनीष जैन आदि का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम मे मेहमान कलाकार कुमारी आंचल श्रीवास ने अपनी मधुर आवाज में जनता का मन मोह लिया ।संगीत के इस कार्यक्रम मे नगर के सैकङो के तादात मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Saturday, January 28, 2023

कन्याकुमारी तमिलनाडु में आयोजित 28वी राष्ट्रीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर के खिलाड़ी हुए रवाना

 बिलासपुर–कन्याकुमारी तमिलनाडु में आयोजित 28वी राष्ट्रीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 1 से 3 फरवरी तक आयोजित हो रही है ।



 इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ की टीम 29 जनवरी को बिलासपुर से रवाना होगी टीम में 5 महिला 7 पुरुष खिलाड़ीयो को स्थान दी गई है 


एवं 2 कोच मैनेजर समेत छत्तीसगढ़ दल में 14 सदस्य शामिल है । खिलाड़ियों को रवानगी पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने ट्रैक सूट व अन्य समाग्री वितरण किया और जीत कर आने हेतु आशीर्वाद प्रदान की 



 प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले खिलाडी कुंवर सिंह,हेमंत राजवाड़े,सचिन सिंह,चंदन कुमार,सोनू राजवाड़े,विवेक राजवाड़े,आलमगीर, मृणाली सिंह,सृष्टि यादव,निगिता यादव,डॉली कुजुर,प्रीति सिंह व कोच शेख समीर,मैनेजर संतोष सिंह आदि शामिल है । यह जानकारी संघ के प्रदेश सचिव घनश्याम सिंह ने दी है ।

हमारे देश का संविधान हमारे देश की आत्मा है – रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –विनोबानगर गायंत्री मंदिर चौक मे छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने ध्वजा रोहण कर सलामी दी। इस अवसर पर श्री सिंह जी ने अपने उद्बोधन मे कहा की गुलामी के जंजीर को तोङ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सुभाष चंद बोस जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानीयो ने हमे अजादी दिलाई । वही बाबा साहेब अंबेडकर राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषो ने संविधान बना कर लागु करवाया । आज यही भारती संविधान भारत की आत्मा है।संविधान के ही कारण आज भारत देश मे समान अधिकार व एकता अखंडता बना हुआ है। वही समाजिक आर्थिक राजनैतिक सहीत सभी क्षेत्रो मे स्थायित्व कायम रहता है।

 इस अजादी व एकता को बनाए रखते हुए । हम सभी का कर्तव्य है की भारत देश को एक मजबुत राष्ट्र बनाये। कार्यक्रम बाद बच्चो को मिठाई व फल वितरण किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक शिवा मुदिलयार हरीश तिवारी चन्द्रहास शर्मा उतम चटर्जी रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी विजय दुबे किशोरी लाल गुप्ता चन्द्रहास केशरवानी राघवेन्द्र सिंह प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा केशव गोरख सतोष पाण्ङेय अजय गोस्वामी अब्दुल खालिद राजा यादव राकेश केशरीय राहुल गबेल योगेश पिल्ले सन्नी चौहान मुकेश दुबे रितिक सिंह जावेद खान राजेश जोसफ दिलीप साहु

 



नरेंद्र सिंह उदय गंगवानी दिलहरण श्रीवास पिन्टु आङील सजय यादव हरीश चेलकर मजीत यादव विक्रम ध्रुव नेब्रोन मसीह राकेश केशरीय जनक बंधे पप्पू बिष्ट खुशी चंद गुप्ता दिना श्रीवास्तव दीपक देवांगन नंदू यादव दीपक मखीजा रामेश्वर आडिल सुनील यादव हरीश साहू विक्की यादव संतोष धृतलहरे गणेश यादव बबलू खान कालीचरण यादव संतोष साहू शिवचरण यादव छोटू यादव पप्पू बिष्ट प्रदीप यादव सहित गायंत्री मंदिर के छाॅत्र छाॅत्राये शिक्षक शिक्षिका व ब्यपारीगण शामिल थे।

Friday, January 27, 2023

पूरे देश एवम प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा की ढेरो बधाई– सभापति अंकित गौरहा

बिलासपुर -:- आज हम सभी भारतवासी 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।26 जनवरी साल 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था।इस दिन देश ने अपने संविधान को अपनाया था और हम सबका प्यारा देश भारत गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था।इस दिन को पूरी भव्यता और उत्साह के साथ हम सभी भारतवासी मनाते हैं। 


     राष्ट्रीय पर्व पर बिलासपुर जिले में विभिन्न आयोजन हुए जिसमें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जिला पंचायत कार्यालय व विधायक कार्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए व ग्राम पंचायत बैमा में शासकीय कन्या हाई स्कूल व ग्राम सेमरा शासकीय मिडिल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

 अपने संबोधन में गौरहा ने कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां करोड़ों लोग विभिन्न धर्म परंपरा और संस्कृति के साथ निवास करते हैं और गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सभी पूरी खुशी के साथ उत्सव मनाते हैं



,इस दिन हम सभी भारतीयों को संकल्प लेना चाहिए की भारत की एकता, अखंडता और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। आज भी उन महान विभूतियों को याद करके आंखें नम हो जाती हैं जिन्होंने भारत की आजादी अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया और आज हम सभी का यह दायित्व है कि देश की एकता उन्नति और प्रगति के लिए हम सभी मिलकर को प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर धर्मेंद्र शास्त्री,सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,उपसरपंच संजय पांडेय,सचिन धीवर,प्रवीण शर्मा,शैलेष चौब,हरबंश कस्तूरिया, ग्रामवासी व स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

रविंद्र सिंह ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

बिलासपुर – बिनोबानगर दुर्गा पण्ङाल पहुंच कर छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य व वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर ने माॅ सरस्वति की पुजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया। 

वही उपस्थित श्रध्दालुओ को बंसत पंचमी व गणतन्त्र दिवस की बधाई दिये। पुजा व पुष्पांजलि पश्चात। 

संगीत का कार्यक्रम हुआ ।इसके बाद समिति के वरिष्ठ सदस्य विकास चंद गोलदार अमित चक्रवर्ती उत्तम चटर्जी संगीत मोइत्रा सत्यजीत भौमिक जीवन घोष आशीष मजूमदार राजा दत्ता राजा दास संजय मुखर्जी मुकेश दुबे अजय राय राहुल दुबे रोहित शर्मा पिन्कु मिश्रा कार्तिक दुबे मुनितराम आदि सदस्यों ने भोग प्रसाद वितरण किया ।

Thursday, January 26, 2023

रविंद्र सिंह ने किया ध्वजारोहण,सभी संविधान की रक्षा करने का ले संकल्प

 बिलासपुर – श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साई परिसर में आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्री सिंह जी ने कहा कि आओ हम सभ मिलकर संविधान की रक्षा का संकल्प ले ।

बाबा साहाब अंबेडकर राजेन्द्र प्रसाद जी जैसे महान विभूति ने देश मे एकता व अखंडता को बनाये रखने लोकतंत्र को मजबूत प्रदान करने। हम सभी को समान अधिकार देने के लिए ।जिस संविधान को बना कर लागु करवाये। 

यैसे संविधान का हम सभी को अक्षरशः पालन करते हुए। अपने प्रदेश व देश को मजबूती प्रदान कर भारत देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है । देश मे आज संविधान लागु हो जाने के ही कारण आज हम सभी को बराबर का अधिकार मिल पाया है। सभी जाति धर्म के साथ ही साथ महिलाओं व युवाओं को आज समान अधिकार है । 

भारत माॅ को अजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी सुभाष चंद बोस जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानीयो को नमन करते हुए। हम सभी लोकतंत्र व संविधान की रक्क्षा करने के साथ ही साथ देश के एकता और अखंडता को कायम रखें यही हम सब भारत वासीयो का दायित्व है । इस अवसर पर साईं परिषर अपार्टमेंट के सचिव एनके शर्मा जी के द्वारा यहां के गतिविधि और विकास की भी जानकारी अपार्टमेंट वासियों को उनके द्वारा दि गई । वही विधायक व पार्षद निधि से किये जाने वाले कार्यो को भी बताया । गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर साईं परिषर अध्यक्ष संदीप रालहन सचिव एन के शर्मा कोषाध्यक्ष एस के हांडा आर के रूगटा महानंद सिंह मुकेश झा संजय सिंह मनोज अग्रवाल भरत खण्ङेरिया संदीप जैन वेंकटरमन बी पी केशव हिमांशु खंडेलवाल कार्तिक सिंह पूनम हण्डा सतीश खंडेलवाल बी एन चक्रवर्ती सुनील अग्रवाल सुरेश मुछल संजय केडिया के के खरे राकेश केसरी अब्दुल खालिद राहुल गभेल आदि उपस्थित थे ।

आज का दिन बहुत खास था क्योंकि मन में एक खुशी का अहसास था –पायल शब्द लाठ


 बिलासपुर –आज पूरा देश 74वा संविधान दिवस मना रहा है यह हम सभी के लिए बड़ा ही खास और गर्व का दिन है।


तो वही शहर की लाडली पायल शब्द लाठ ने दिन की शुरुआत की एक अच्छी सोच के साथ किया *थैलेसीमिया पेशेंट* के लिए ब्लड डोनेशन कर आज 26 जनवरी के शुभ अवसर और भी यादगार बना दिया।पायल लाठ ने जब इन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चो के लिए रक्त दान बेहद ही खुशी महसूस की और संदेश भी दिया की हम सभी को इन बच्चो के लिए अच्छा करना चाहिए।


आज इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर पायल शब्द लाठ को पुलिस ग्राउंड में भी संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के हाथी सम्मानित भी किया गया ।


इस शुभ अवसर पर विकास उपाध्याय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, कलेक्टर सौरभ कुमार,कमिश्नर संजय अलंग सभी उपस्थित रहे। पायल लाठ़ को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान उनको मिला।

पायल ने बताया की–

  अच्छा कार्य करना अपने आप में एक सम्मान की बात है पर उसके लिए सम्मानित होना गर्व की बात है। आज रोटरी असिस्टेंट गवर्नर होने के नाते मेरे द्वारा रोटरी क्लब बिलासपुर में ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात विशिष्ट अतिथि के तौर पर तंखा मेमोरियल स्कूल के जोकि स्पेशल बच्चों का स्कूल है उनके कार्यक्रम में उपस्थित हुई और बच्चों से मिलकर उनके कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बहुत अच्छा लगा।

Wednesday, January 25, 2023

आप सभी देशवासियों को 26जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एवम शुभकामनाएं –रविंद्र सिंह

 बिलासपुर – योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने दी पूरे देश एवम प्रदेश वासियों को 74वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवम शुभकामनाएं।

कल पूरा देश 74 वा गणतंत्र दिवस समारोह मनाएंगे!पूरा देश झूम उठेगा हर जगह देश की शान और भारत के हर एक नागरिक की पहचान तिरंगा झंडा लहराएगा।पूरे देशवासियों में खुशियां बिखेरेगी।


 जिस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था  इसने देश के शासी कानून के रूप में भारत सरकार अधिनियम 1935 का स्थान लिया, जिसने भारत को ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र में बदल दिया भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।

 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ऐसा देश होता है जहां के शासनतन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासनतन्त्र को गणतन्त्र कहा जाता है

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने बताया की आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और आज छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को जाता है जिन्होंने किसानों के हित के लिए बहुत कुछ किया है प्रदेश की जनता के लिए कियाहै और आगे भी करेंगे।

योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा की "हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है।काफी कम समय में  मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत ही उचाइयो तक ले गए है  आगे और भी छत्तीसगढ़ तरक्की करेगी।


आप सभी देश प्रदेश एवम क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं –अंकित गौरहा

बिलासपुर – सभापति अंकित गौरहा ने दी पूरे देश एवम प्रदेश वासियों को 74वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवम शुभकामनाएं।

कल पूरा देश 74 वा गणतंत्र दिवस समारोह मनाएंगे!पूरा देश झूम उठेगा हर जगह देश की शान और भारत के हर एक नागरिक की पहचान तिरंगा झंडा लहराएगा।पूरे देशवासियों में खुशियां बिखेरेगी।

सभापति अंकित गौरहा ने जब मीडिया से कल के समारोह को लेकर चर्चा की तब उन्होंने बताया की जिस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था इसने देश के शासी कानून के रूप में भारत सरकार अधिनियम 1935 का स्थान लिया, जिसने भारत को ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र में बदल दियाा। भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।
 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।


सभापति अंकित गौरहा ने बताया की
ऐसा देश होता है जहां के शासनतन्त्र में सैद्धान्तिक रूप से देश का सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासनतन्त्र को गणतन्त्र कहा जाता है।

सभापति अंकित गौरहा ने कहा की उनके क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना है और वे उनके हितकार्य के लिए सदैव तत्पर  है।

सभापति अंकित ने कहा की जब क्षेत्रवासियों के हित के लिए कार्य करता हु तो मुझे बेहद ही गर्व का एहसास होता है की जिस जनता ने उन्हें चुना आज वे उनके हित के लिए कार्य कर रहे।

आज अंकित गौरहा अपने क्षेत्र के सबसे चहते व्यक्ति बन चुके है और इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ उनकी कार्यशैली लोगो के प्रति कर्तव्यनिष्ठा ,और उनकी ईमानदारी ही है ।

Saturday, January 21, 2023

21 वीं सदी में बच्चियां निभाएंगी विकास में सहभागिता– अंकित गौरहा

 बिलासपुर-:-बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धूमा शासकीय हाईस्कूल में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने भी शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं की पढ़ाई के प्रति लगन को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होने बताया कि जमाना 21 वीं सदी का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। देश वासियों को अपनी बेटियों पर नाज है। 


                    धूमा हाईस्कूल में अंकित गौरहा कुल 28 छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक ही सीमित था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राएं पढ़ाई लिखाई से वंचित हो जाती थी।


                  सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ हुआ। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है।


 


        अंकित ने कहा कि सरकार बच्चियों के साथ है। सरकार का प्रयास है कि बच्चियां देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे अंक से पास होकर देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं। 

     छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत धूमा में छात्राओं को सायकल वितरण कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

               धूमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच मोतीलाल खुटे,प्राचार्य जूही साव,महेश पटेल,विजय पटेल,रामलाल पटेल,छात्राएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।


 

सभापति अंकित गौरहा ने किया ग्राम नंगोई में किया 19 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपुजन

 बिलासपुर –जिला पंचायत सभापति गौरहा ने कहा जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा है जिला पंचायत के क्षेत्र का विकास.. ग्राम नंगोई में किया 19 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपुजन

बिलासपुर -:- नंगोई में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 19 लाख की लागत से नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। 

 जिला पंचायत अंकित गौरहा ने नंगोई में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। अंकित गौरहा ने नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि 19 लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुमवत्ता के साथ करने का निर्देश भी दिया। 

           


             सभापति ने कहा जनभावनाओं के मांग अनुरूप जिला पंचायत के क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा हैं। बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए 19 लाख रूपयो का एलान किया। आज भूमि पूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है। क्योंकि भूपेश सरकार के हमेशा मानना है कि जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी है।

                   


भूमि पूजन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि बुद्धनाथ पैगोर,उपसरपंच संतोष ठाकुर,रूपेश रोहिदास, गुलाब शास्त्री,सचिन धीवर,लोकप्रकाश दिवाकर, सतानंद साहू,अनिल पटेल समेत अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

शिवपुराण कथा का आनंद लेने पहुंचे योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह

 बिलासपुर –छत्तीसगढ़ योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी जरहगांव  के सोठार सिध्दि विनायक परिसर पहुंच कर आज शिव पुराण कथा में शामिल हो कर  कथा श्रवण कर आरती उपरांत आशीर्वाद प्राप्त किये । 

संगीतमय  शिव पुराण कथा अमृत महोत्सव के इस साप्ताहिक कार्यक्रम मे  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने  कथाव्यास के पंङित अरुण कृष्ण शास्त्री जी वृंदावन धाम से पधारे महाराज जी के मुख बिंदु से शिव कथा को सुन  आशीर्वाद लिये। वही देवो के देव भगवान महादेव से प्रार्थना किये की प्रदेश में खुशहाली बना रहे । 

हमारा राज्य का निरन्तर प्रगति हो। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऋषि पांडे महामंत्री उत्तम चटर्जी वरिष्ठ कांग्रेसी  संतोष पांडेय व आयोजक समिति के समाज सेवक पवन पाण्ङेय प्रशांत पांडे रत्नाकर कुमार नितेश पाठक हर्ष पाण्ङेय सहीत सैकङो श्रध्दालु उपस्थित थे ।

सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी

 ​शीर्षक: सड़क सुरक्षा नियम और हमारी जिम्मेदारी ​ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वाहन ...